क्रिया एवं पक्ष Previous Year Question
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions on “क्रिया एवं पक्ष “.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
क्रिया एवं पक्ष PYQ
1. ‘मैं दूध पीकर सोता हूँ’ में कौनसा क्रिया भेद है?
[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024](1) द्विकर्मक क्रिया
(2) अकर्मक क्रिया
(3) पूर्वकालिक क्रिया
(4) नामधातु क्रिया
Ans. (3)
2. ‘वह नौकर से कपड़े धुलवाता है।’ वाक्य में कौनसी क्रिया है?
[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024](1) सकर्मक क्रिया
(2) अकर्मक क्रिया
(3) प्रेरणार्थक क्रिया
(4) पूर्वकालिक क्रिया
Ans. (3)
3. ‘कपिल आम खाता है।’ इस वाक्य में क्रिया का कौनसा रूप प्रयुक्त हुआ है?
[RPSC LDC, 2013][C114.2.2023 (S-11)](1) अकर्मक
(2) प्रेरणार्थक
(3) पूर्वकालिक
(4) सकर्मक
Ans. (4)
4. ‘अकर्मक क्रिया’ से युक्त वाक्य है –
[JLO – 06.11.2023](1) प्यासे को पानी पिलाओ।
(2) उसने मुझे कहानी सुनाई।
(3) बच्चा खिलौने के लिए रो रहा है।
(4) माँ बच्चे को सुलाती है।
Ans. (3)
5. किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ है?
[LDC, 2013][वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-20.02.2019](1) पक्षी आकाश में उड़ रहा हैं।
(2) चिड़िया दाना चुग रही है।
(3) पशु मैदान में चर रहे हैं।
(4) अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
Ans. (1)
6. किसमें ‘अकर्मक’ क्रिया नहीं है?
[PSI-7.10.2018](1) बच्चा गहरी नींद में सो रहा था।
(2) मजदूर छाया में सुस्ता रहा था।
(3) बालक पतंग उड़ा रहा था।
(4) दो छात्र बातें करते हुए जोर-जोर से हँस रहे थे।
Ans. (3)
7. ‘घोड़ा दौड़ रहा है’ वाक्य में क्रिया है-
[LDC- 19.08.2018](1) अकर्मक
(2) सकर्मक
(3) पूर्वकालिक
(4) संयुक्त क्रिया
Ans. (1)
8. किसमें अकर्मक क्रिया है][ पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) ठूंठ खड़ा है
(2) हम सिनेमा देखते है
(3) रमेश सो चुका है
(4) सीता नृत्य करती है
Ans. (1)
9. अकर्मक क्रिया का वाक्य है-
[LDC-09.09.2018](1) राम गिलास से दूध पीता है।
(2) लड़का मैदान में फुटबॉल खेल रहा है।
(3) लड़कियाँ चुपचाप पुस्तकें पढ़ रही हैं।
(4) लड़की गा रही है।
Ans. (4)
10. पूर्वकालिक क्रिया का उदाहरण है-
[Patwar Pre-2016](1) निशीय पानी पीकर दौड़ने चला गया।
(2) दिनेश लड़कियों को पढ़ाता है।
(3) चोर भाग गया।
(4) राम बैठा है।
Ans. (1)
व्याख्या : निशीय पानी पीकर दौड़ने चला गया। यहाँ पानी पीकर पूर्वकालिक क्रिया है, जिसे करने के बाद उसने दूसरी क्रिया (दौड़ने) सम्पन्न की है।
11. जिस विकारी शब्द प्रयोग से हम किसी वस्तु के विषय में कुछ विधान करते हैं, उसे, कहते हैं?
[आर.पी.एस.सी. कनिष्ठ लिपिक परीक्षा. 2011](1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया
(4) विशेषण
Ans. (3)
व्याख्या- जिन शब्दों से किसी कार्य के होने, करने अथवा किसी स्थिति का बोध हो, उन्हें क्रिया कहते हैं।
12. क्रिया कितने प्रकार की होती है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011][तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012](1) चार
(2) सात
(3) पाँच
(4) दो
Ans. (4)
व्याख्या-
कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं :
(i) सकर्मक क्रिया (Transitive Verb) – कर्म के साथ जिस क्रिया का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़े, वह क्रिया ‘सकर्मक क्रिया’ कहलाती है, जैसे-सतीश ने केले खरीदे। बच्चा दूध पी रहा है। मोहन आम खाता है।
•सकर्मक क्रिया की पहचान इन वाक्यों के कर्ता और क्रिया के बीच यदि ‘क्या’ लगाकर प्रश्न किया जाए जो उत्तर स्वरूप क्रमशः केले तथा दूध आते है, जैसे-बच्चा क्या पी रहा है? उत्तर होगा-दूध। इसी तरह सतीश ने क्या खरीदे ? उत्तर होगा- केले। अतः खरीदना तथा पीना सकर्मक क्रिया है।
(ii) अकर्मक क्रिया-कर्म रहित क्रिया अकर्मक क्रिया कहलाती है।
13. सकर्मक क्रिया वाला वाक्य छाँटिए?
[राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011](1) राजू सदा रोता रहता है।
(2) हरीश बस पर चढ़ गया।
(3) कैलाश छत से गिर पड़ा।
(4) सतीश ने केले खरीदे।
Ans. (4)
14. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया वाले वाक्य का चयन कीजिए-
[LDC-09.09.2018](1) राधा अभी जयपुर होकर आई है।
(2) बन्दर केला खाता है।
(3) साँप रेंगता है।
(4) अब मैं क्या करूँ?
Ans. (2)
15. सकर्मक क्रिया का उदाहरण चुनिए-
[LDC- 19.08.2018](1) गीता हँस रही है।
(2) पक्षी उड़ रहे हैं।
(3) गगन आम खाता है।
(4) रमेश देर तक सोता है।
Ans. (3)
16. किस वाक्य में क्रिया सकर्मक है?
[LDC-12.08.2018](1) वह नहाकर आया।
(2) उसने आम खाया।
(3) मछली तैरती है।
(4) व डूब गए।
Ans. (2)
17. इनमें से किस वाक्य में ‘सकर्मक क्रिया’ नहीं है?
[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013](1) मैंने उसे एक पुस्तक दी।
(2) रमा पत्र लिख रही है।
(3) साहन देर तक सोता है।
(4) विद्यार्थी कक्षा में पढ़ रहे हैं।
Ans. (3)
18. किस वाक्य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है?
[PSI – 7.10.2018](1) मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है।
(2) किसान हल से खेत जोत रहा है।
(3) मोहन बाजार में फल खरीद रहा है।
(4) तीन छात्र पुस्तकालय में पढ़ रहे हैं।
Ans. (1)
19. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया किस वाक्य में है?
[LDC-16.09.2018](1) रामू सदा रोता रहता है।
(2) हरीश छत पर है।
(3) माधव सोता है।
(4) चंदन ने सब्जी खरीदी।
Ans. (4)
20. ‘राम पुस्तक पढ़ता है’ में क्रिया है-
[LDC-16.09.2018](1) सकर्मक
(2) अकर्मक
(3) संयुक्त
(4) पूर्वकालिक
Ans. (1)
व्याख्या – उपर्युक्त वाक्य में ‘पुस्तक’ शब्द कर्म के रूप में प्रयुक्त हुआ है अतः सकर्मक क्रिया है।
21. ‘रजनी बत्ती जला कर अपने कमरे में पढ़ रही है।’ उक्त वाक्य में अकर्मक क्रिया है। कौन-सा शब्द जोड़ने से वह सकर्मक क्रिया बन सकती है?
[महिला पर्यवेक्षक (आंगनबाड़ी) परीक्षा- 03.03.2019](1) ओढ़नी
(2) समाचार-पत्र
(3) मेज
(4) चुपचाप
Ans. (2)
व्याख्या- उपर्युक्त वाक्य में ‘समाचार पत्र’ शब्द कर्म के रूप में जोड़ने से सकर्मक क्रिया बन जाएगी।
22. निम्नलिखित में सकर्मक क्रिया है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2014](1) हँसना
(2) खाना
(3) सोना
(4) चलना
Ans (2)
व्याख्या- सकर्मक क्रिया की पहचान स्वरूप ‘क्या’ लगाकर प्रश्न किया जाए तो उपर्युक्त विकल्पों की क्रियाओं में ‘खाना’ सकर्मक क्रिया के साथ कर्म अपेक्षित है।
21. निम्नलिखित में ‘सकर्मक क्रिया’ कौन-सी है?
(LDC Exam 23.10.2016)
(1) हँसना
(2) रोना
(3) लिखना
(4) उठना
Ans. (3)
व्याख्या- ‘लिखना’ सकर्मक क्रिया है, क्योंकि इसका प्रभाव कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है।
22. ‘डाकिया चिट्ठी लाया’ वाक्य में क्रिया का कौनसा भेद प्रयुक्त हुआ है-
[LDC-16.09.2018](1) सकर्मक
(2) अकर्मक
(3) पूर्वकालिक
(4) प्रेरणार्थक
Ans. (1)
व्याख्या- उपर्युक्त वाक्य में ‘चिट्ठी’ शब्द कर्म के रूप में प्रयुक्त हुआ है, अतः सकर्मक क्रिया है।
23. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है?
(पटवार भर्ती परीक्षा, 2013)
(1) सीता भोजन बना रही है।’
(2) टैगोर ने गीतांजलि लिखी।
(3) रमेश रोज पढ़ने जाता है।
(4) बच्चा फल तोड़ रहा है।
Ans. (3)
24. ‘मोहन ने अविनाश को पढ़ाया’ वाक्य में कौनसी क्रिया है?
[LDC-12.08.2018|
(1) प्रेरणार्थक
(2) संयुक्त क्रिया
(3) अकर्मक
(4) सकर्मक
Ans. (4)
व्याख्या- उपर्युक्त वाक्य में ‘अविनाश’ शब्द कर्म के रूप में प्रयुक्त हुआ है, अतः सकर्मक क्रिया है।
25. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है-
[1 Grade Teacher (Sanskrit) -4.8.2020](1) किसान फसल काट रहा था।
(2) बच्चे पतंग उड़ा रहे हैं।
(3) पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।
(4) मजदूर चाय पी रहे हैं।
Ans. (3)
व्याख्या- विकल्प 3 के वाक्य में कर्म का अभाव होने के कारण अकर्मक क्रिया है। अन्य विकल्पों में ‘फसल, पतंग एवं चाय’ कर्म हैं।
31. किस क्रम में सकर्मक क्रिया नहीं है?
[पटवार -2011](1) सोहन ने रोटी खाई।
(2) महेन्द्र ने पाठ पढ़ा।
(3) रणवीर बहुत देर से टहल रहा है।
(4) उसने कृष्ण को बुलाया।
Ans. (3)
32. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया का चयन कीजिए-
[महिला पर्यवेक्षक 06.01.2019](1) डूबा
(2) बहा
(3) गाया
(4) बैठा
Ans. (3)
व्याख्या- सकर्मक क्रिया की पहचान स्वरूप ‘क्या’ लगाकर प्रश्न किया जाए तो उपर्युक्त विकल्पों की क्रियाओं में ‘गाया’ सकर्मक क्रिया के साथ कर्म (गाना) अपेक्षित है।
33. किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है-
[PSI-15.09.2021](1) माँ बच्चे को सुलाती है।
(2) चीता तेज दौड़ता है।
(3) वह बहुत समय से सो रहा है।
(4) शोरगुल से बच्चा जाग गया।
Ans. (1)
34. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है-
[स्कूल व्याख्याता परीक्षा-09.01.2020](1) रमेश भोजन कर रहा है
(2) रेशमा बदायूँ जा रही है।
(3) तारे टिमटिमा रहे हैं।
(4) नदी बह रही है।
Ans. (1)
35. अकर्मक क्रिया के कितने भेद होते हैं?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011][तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012](1) तीन
(2) दो
(3) चार
(4) पाँच
Ans. (1)
व्याख्या- अकर्मक क्रिया (Intransitive Verb) – जिस वाक्य में क्रिया का सीधा असर फलकर्ता पर पड़े वे क्रियाएँ ‘अकर्मक’ कहलाती है अर्थात् कर्म रहित क्रिया अकर्मक कहलाती है। जैसे : बच्चा रोता है। रमा पढ़ती है। दिनेश हँसता है।
•पहचान – इन वाक्यों की क्रिया के साथ यदि ‘कौन’ लगाकर प्रश्न किया जाए तो क्रमशः बच्चा, रमा, दिनेश आते हैं, जैसे – बच्चा रोता है। (प्रश्न : कौन रोता है? उत्तर : बच्चा)।
अकर्मक क्रिया के तीन भेद होते हैं-
(1) स्थित्यर्थक या अवस्थाबोधक पूर्ण अकर्मक क्रिया : यह क्रिया स्थिरता का बोध कराती है तथा बिना पूरक पद या कर्म के पूर्ण अर्थ देती है।
जैसे-
•हाथी सो रहा था।
•वह बैठी है।
•जीवन पानी की बूंद हैं
•वह छत पर है।
•ताजमहल आगरा में बना है।
•राम दिल्ली में है।
ये अकर्मक क्रियाएँ स्थिति, अवस्था, अनुमति अथवा दशा का बोध कराती है।
(2) गत्यर्थक पूर्ण अकर्मक क्रिया : यह क्रिया कर्ता की गतिशीलता का बोध कराती है लेकिन पूर्णार्थ के लिए किसी पूरक पद या कर्म की आवश्यकता नहीं होती है। जैसे-
•तोता उड़ रहा है।
•बालक दौड़ रहा है।
•विमान जा रहा है।
•नदी बह रही है।
•चिड़िया चह-चहा रही है।
•ट्रेन चल रही है।
इन वाक्यों में बिना कर्म के अर्थ स्पष्ट हो रहा है।
(3) अपूर्ण अकर्मक क्रिया : इन क्रियाओं के साथ किसी कर्म की आवश्यकता तो नहीं होती लेकिन पूरक पद की आवश्यकता अवश्य होती है। काल वाचक सहायक क्रिया प्रायः इसी श्रेणी में आती है।
जैसे-
• वह था।
• अन्ना स्वस्थ है।
• सबेरा हुआ।
• सूरज निकला।
नोट : क्रिया का अकर्मक व सकर्मक रूप उसके प्रयोग पर निर्भर करता है। अकर्मक क्रिया भी प्रयोग में सकर्मक हो सकती है तथा सकर्मक का प्रयोग अकर्मक के रूप में हो सकता है। कुछ क्रियाएँ दोनों रूपों में प्रयुक्त होती है। ऐसी क्रियाओं को उभय विधि (द्विविधि) कहते हैं।)
36. जिस वाक्य में क्रिया का सीधा फल कर्ता पर पड़े, उसे कहते हैं-
[Highcourt 1.DC परीक्षा-23.07.2017|
[L.DC-12.08.2018](1) सकर्मक क्रिया
(2) अकर्मक क्रिया
(3) नामधातु क्रिया
(4) प्रेरणार्थक क्रिया
Ans. (2)
37. जो क्रिया कर्म का बोध नहीं कराती है, उसे कहते हैं-
(Patwar Pre Exam-2016)
(1) प्रेरणार्थक क्रिया
(2) संयुक्त क्रिया
(3) अकर्मक क्रिया
(4) सकर्मक क्रिया
Ans. (3)
38. किस वाक्य में ‘अकर्मक’ क्रिया का प्रयोग किया गया है?
[PSI-07.10.2018](1) मजदूर चाय पी रहा है।
(2) बालक बहुत देर से रो रहा है।
(3) अम्मा खाना बना रही है।
(4) रमेश पुस्तक पढ़ रहा है।
Ans. (2)
39. कौन-सा वाक्य अकर्मक क्रिया का है?
(Patwar-2016)
(1) रमेश ने राम को पुस्तक दी।
(2) वीना सामान लाती है।
(3) माली पेड़ों को पानी देता है।
(4) बच्चा जोर से रोया।
Ans. (4)
व्याख्या : हिन्दी में तैरना, उड़ना, नहाना, जागना, बोलना, सोना, रोना, नाचना, टहलना, चमकना, उगना, भागना, थूकना, छींकना, हँसना, खाँसना आदि शब्द प्रायः अकर्मक क्रिया के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
40. निम्नलिखित में अकर्मक क्रिया है-
[JLO (Law)-27.12.2019](1) पढ़ना
(2) खरीदना
(3) देखना
(4) रोना
Ans. (4)
41. निम्नांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए-
(1) खाना
(2) टहलना
(3) छींकना
(4) तोड़ना
42. इनमें से अकर्मक क्रियाएँ हैं।
[स्कूल व्याख्याता-03.01.2020](1) 1 और 2
(2) 2 और 3
(3) 3 और 4
(4) 1और 3
Ans. (2)
43. इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ प्रयुक्त हुई है?
(LDC Exam 23.10.2016)
(1) लड़का पत्र लिख रहा है।
(2) वह पढ़ रहा है।
(3) बच्ची सो रही है।
(4) बच्चे केले खा रहे हैं।
Ans. (3)
44. निम्नांकित में अकर्मक क्रिया है-
(11 Grade Teacher (Hindi) 01.11.2018)
(1) लिखना
(2) पढ़ना
(3) नाचना
(4) देखना
Ans. (3)
45. अकर्मक क्रिया का उदाहरण है-
[ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-01.07.2017](1) पढ़ना
(2) खाना
(3) देखना
(4) रोना
Ans. (4)
46. किस वाक्य में क्रिया अकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है-
[PSI-13.09.2021](1) वह बिना बात ही हँस रही है।
(2) बच्चों ने बहुत सुन्दर चित्र बनाए।
(3) माँ पुत्र को समझाती है।
(4) मदारी भालू को नचाता है।
Ans. (1)
47. निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में क्रिया अकर्मक नहीं है?
[आर.पी.एस.सी. कनिष्ठ लिपिक परीक्षा, 2011](1) जंगल में हिरण दौड़ रहे है।
(2) छोटे बच्चे बात-बात पर रोते रहते हैं।
(3) सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया।
(4) आलसी बच्चे देर तक सोते रहते है।
Ans. (3)
व्याख्या- दौड़ना, रोना तथा सोना अकर्मक क्रिया है जबकि करवाया प्रेरणार्थक क्रिया।
48. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया नहीं हैं?
[Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017](1) वह कहाँ रहते हैं?
(2) मामी ने पके-पके आम तोड़ें।
(3) तुम अभी चले जाओ।
(4) मैं उदयपुर पहुंच गया।
Ans. (2)
49. निम्न में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
[ Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017](1) पक्षी उड़ रहे हैं।
(2) चिड़िया दाना चुग रही है।
(3) पशु मैदान में चर रहे हैं।
(4) गुरु जी ने छात्रों से पाठ पढ़वाया।
Ans. (1)
50. कौन-सा क्रम सही नहीं है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) मामा ने मुझे साड़ी दी- द्विकर्मक क्रिया
(2) चिड़िया उड़ रही है- अकर्मक क्रिया
(3) वह चालाक निकला-सकर्मक क्रिया
(4) पुलिस ने चोर पकड़वाया- प्रेरणार्थक क्रिया
Ans. (3)
| For more Hindi Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















