तत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द  Prevous Year Question

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions onतत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द

Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

शब्द विचार PYQ

  1. कौनसा शब्द तत्सम नहीं है?

[JLO-06.11.2023]

(1) विवाह

(2) शाक

(3) मुखिया

(4) जनता

Ans. (3) 

व्याख्या- मुखिया का तत्सम रूप ‘मुख्य’ होता है।

 

  1. ‘फारसी शब्द’ नहीं है-

[III Grade (Hindi) 26.02.2023]

(1) आबरू

(2) आवारा

(3) इलाज

(4) चश्मा

Ans. (3)

व्याख्या – ‘इलाज’ मूलतः अरबी भाषा का शब्द है।

 

  1. निम्नलिखित में से योगरूढ़ शब्द का उदाहरण कौनसा है?

[III Grade (Hindi) 26.02.2023]

(1) उपकार

(2) घुड़सवार

(3) आगबबूला

(4) एकदंत

Ans. (4)

व्याख्या – योगरूढ़ शब्द एकदंत (गणेश)

 

  1. निम्नलिखित में से योगरूढ़ शब्द कौनसा है?

[III Grade (Hindi) 26.02.2023]

(1) आकाश

(2) त्रिनेत्र

(3) विद्यालय

(4) पत्थर

Ans. (2)

व्याख्या – योगरूढ़ शब्द त्रिनेत्र (शिवजी)

 

  1. ‘तत्सम’ शब्द का चयन कीजिए-

[III Grade (Hindi) 26.02.2023]

(1) काजल

(2) घोड़ा

(3) अमृत

(4) गेहूँ

Ans. (3)

व्याख्या – तत्सम अमृत का तद्भव रूप अमी है।

  1. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव का असंगत युग्म कौनसा है?

[III Grade (Hindi) 26.02.2023]

(1) अरिष्ठ-रीठा

(2) क्रोश-कोण

(3) घोटक-घोड़ा

(4) काष्ठ-काठ

Ans. (2)

 

  1. निम्न में से किस समूह में सभी शब्द तत्सम हैं?

[II Grade (Sans, Edu.) Hindi 13.02.2023]

(1) आम्र, त्वरित, तिक्त

(2) अग्नि, सौत, पर्यक

(3) शत, भक्त, सौंफ

(4) पुष्प, घोड़ा, चतुर्थ

Ans. (1)

 

  1. तत्सम तद्भव की दृष्टि से सुमेलित युग्म नहीं है-

[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]

(1) वत्स-बछड़ा

(2) चंचु-चोंच

(3) हल्दी-हरदी

(4) क्षीर-खीर

Ans. (3)

व्याख्या – तत्सम हरिद्रा का तद्भव रूप हल्दी

 

  1. कवि, आज्ञा, अग्नि और वायु निम्न में से किस प्रकार के शब्द हैं। 

[2nd Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]

(1) तद्भव

(2) विदेशी

(3) तत्सम

(4) देशज

Ans. (3)

 

  1. निम्न में से विदेशी शब्द नहीं है-

[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]

(1) आदमी

(2) खर्च

(3) गुलाब

(4) आखर

Ans. (4)

व्याख्या ‘आखर’ तत्सम अक्षर का तद्भव है।

 

  1. तत्सम तद्भव की दृष्टि से सुमेलित नहीं है-

[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]

(1) कृपा – किरपा

(2) ज्येष्ठ – जेठ

(3) अम्लिका – आँवला

(4) कूप – कुआँ

Ans. (3)

व्याख्या – तत्सम अम्लिका का तद्भव रूप इमली

  1. ‘दाँत’, ‘नीम’ और ‘पहर’ जैसे शब्दों को कहते हैं-

[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]

(1) तत्सम

(2) तद्भव

(3) विदेशी

(4) आगत

Ans. (2)

व्याख्या – दाँत, नीम और ‘पहर’ तद्भव शब्दों के तत्सम रूप क्रमशः दन्त, निम्ब, प्रहर होता है।

 

  1. शब्द किसे कहते हैं? 

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) एक या एक से अधिक ध्वनि समूह को

(2) एक या एक से अधिक वर्ण समूह को

(3) एक या एक से अधिक सार्थक वर्ण समूह को

(4) ध्वनि की लघुत्तम इकाई को

Ans. (3)

व्याख्या- ऐसा स्वतंत्र वर्ण-समूह जिसका एक निश्चित अर्थ हो, शब्द कहलाता है। शब्द जब वाक्य में प्रयुक्त होता है, तो वह ‘पद’ कहलाता है।

 

  1. वाक्य में प्रयुक्त शब्द को कहते हैं? 

[RTET-11-2011]

(1) लिपि

(2) पद

(3) शब्दांश

(4) भाषा

Ans. (2) 

 

  1. उद्भव के आधार पर निम्न में कौन-सा शब्द भेद नहीं है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) तत्सम

(2) रूढ़

(3) तद्भव

(4) विदेशी

Ans. (2)

व्याख्या- उत्पति (उद्भव) एवं स्रोत के आधार पर हिन्दी भाषा में शब्दों को निम्न चार उपभेदों में बाँटा गया है-

(i) तत्सम शब्द,

(ii) तद्भव शब्द,

(iii) देशज शब्द,

(iv) विदेशी शब्द।

 

  1. तत्सम शब्दों का मूल स्रोत है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक, 2012]

[JLO (Law)-2014]

(1) अपभ्रंश

(2) प्राकृत

(3) संस्कृत

(4) पालि

Ans. (3)

व्याख्या- तत्सम शब्द का अर्थ है-उसके समान, अर्थात् अपने स्रोत संस्कृत के समान। जो शब्द संस्कृत (हिन्दी की मूल भाषा) से ज्यों-के-त्यों हिन्दी में ले लिए गए है, वे तत्सम शब्द कहलाते हैं। जैसे-पुष्प, पुस्तक, कन्या, क्रयशक्ति, दूरदर्शन, प्रौद्योगिकी, आकाशवाणी आदि।

  • पहचान (Trick) ‘ऋ’ का प्रयोग करके बनाया गया शब्द सदैव तत्सम होता है, यथा-कृषि, कृपा, अमृत आदि। 

ऐसे अक्षर जिनमें संयुक्ताक्षर (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) हो तो वे तत्सम शब्द होते हैं, यथा आम्र, अश्रु, परीक्षा।

  1. संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में बिना किसी परिवर्तन के प्रयुक्त होते हैं, कहलाते हैं? 

[आरटेट-प्रथम स्तर, 2011]

(1) संस्कृत

(2) तद्भव

(3) तत्सम

(4) दशज

Ans. (3) 

 

  1. ‘तत्सम’ शब्द में ‘तत्’ किस भाषा के लिए प्रयुक्त हुआ है?

[ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा. 2010]

(1) पालि

(2) प्राकृत

(3) वैदिक संस्कृत

(4) संस्कृत

Ans. (4)

 

  1. कौन सा शब्द तद्भव है?

(पटवार, 2013)

(1) व्याकरण

(2) स्त्री

(3) गौतम

(4) हाथी

Ans. (4)

व्याख्या – तद्भव – वे शब्द हैं जो या तो सीधे प्राकृत से हिन्दी भाषा में आ गए हैं या प्राकृत के द्वारा संस्कृत से निकले हैं, अर्थात् वह शब्द है जिसका मूलरूप संस्कृत से हिन्दी तक की हजारों वर्षों की यात्रा में घिसपिटकर बदल गया है; जैसे-उच्छव (उत्सव), हाथी (हस्ति), काज (कार्य), घर (गृह) आदि।

पहचान (Trick ) – अनुनासिक से बना हुआ शब्द तद्भव होता है, यथा – आँख, चाँद आदि। ‘ड़’ और ‘ढ़’ से बना हुआ शब्द तद्भव होता है, यथा घोड़ा, घड़ी, दाड़ी।

 

  1. वे शब्द, जो किसी संस्कृत या प्राकृत मूल से निकले हुए नहीं जान पड़ते और जिनकी व्युत्पत्ति का पता नहीं लगता, कहलाते हैं-

[RJS परीक्षा-2015]

(1) तत्सम

(2) व्यंजन

(3) देशज

(4) खड़ी बोली

Ans. (3)

व्याख्या- देशज शब्दों की व्युत्पत्ति का पता नहीं चलता, ये अपने ही देश में बोलचाल से बने हैं। किसी भाषा में प्रचलित वे शब्द, जो क्षेत्रीय जनता द्वारा आवश्यकतानुसार गढ़ लिए जाते हैं, भाषा के अपने शब्द होते हैं जिनके स्रोत का पता नहीं होता है, जिनका स्रोत संस्कृत नहीं है अर्थात् जिनका संबंध संस्कृत के अतिरिक्त अन्य भाषा-परिवारों से हो सकता है, उन्हें देशज (देश में जन्मा) शब्द कहते है। उदाहरण तेंदुआ, चिड़िया, ठेठ, ठुमरी, जूता, खिचड़ी, पगड़ी, लोटा, कटोरा, डिबिया, बियाना, डाब, खटपट, खटिया, खर्राटा, खाट, चुटिया, चुस्की, झोला, पटाखा, फटाफट, लुटिया, सरपट, सरसों, भोंदू, रेवड़ (पशुओं का झुण्ड) आदि।

 

  1. निम्नांकित में ‘देशज’ शब्द है-

[ IIgrade शिक्षक-1.7.2017]

(1) कठपुतली

(2) मेला

(3) रेवड़

(4) पोटली

Ans. (3) 

  1. किस क्रम में देशज शब्द है?

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) तम्ना

(2) भोंदू

(3) अग्नि

(4) अक्षि

Ans. (2) 

 

  1. निम्नलिखित में से देशज शब्द है?

[PSI. 2011]

(1) वत्स

(2) पछतावा

(3) नारियल

(4) रेवड़

Ans. (4)

व्याख्या- ‘वत्स’ तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव – ‘बच्चा/बछड़ा’ होता हैं नारियल तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम- ‘नारिकेल’ होता है।

ध्यान रहें- देशज शब्दों के स्रोत का कोई पता नहीं होता है। ये शब्द ग्रामीण क्षेत्रों की बोलियों से लिए गए है।

 

  1. देशज शब्द नहीं है

[ पटवार मुख्य परीक्षा, 24.12.2016]

(1) हड्डी

(2) धड़ाम

(3) ठेस

(4) तेन्दुआ

Ans. (1)

व्याख्या- ‘हड्डी’ देशज शब्द ना होकर तद्भव शब्द है जिसका तत्सम रूप ‘अस्थि’ होता है। ‘धड़ाम, ठेस, तेन्दुआ” देशज शब्द हैं।

 

  1. कौन-सा शब्द विदेशी है? 

[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012]

(1) लोटा

(2) चाकू

(3) आटा

(4) पेट

Ans. (2)

व्याख्या- लोटा, आटा तथा पेट देशज शब्द है। जबकि चाकू, तुर्की शब्द है। हिन्दी में प्रचलित मुख्य तुर्की शब्द निम्न हैं- क्रूरता, बहादुर, कैंची, कुली, ताश, तोप, बेगम, चम्मच, बीबी, चेचक, बारूद, खच्चर, सराय, मुगल, चाक आदि।

 

  1. ‘अंग्रेज-कूपन’ शब्द किस भाषा के है?

(1) अंग्रेजी

(2) फ्रेंच

(3) डच

(4) पुर्तगाली

Ans. (2)

व्याख्या- ‘अंग्रेज-कूपन’ शब्द फ्रांसीसी भाषा के है अन्य प्रचलित फ्रांसीसी शब्द है- काजू, कारतूस, टेबुल, गेयर, मार्शल, मीनू, रेस्ट्रॉ, सूप आदि।

  1. कारतूस शब्द है-

[JLO (Law)-2014]

(1) तत्सम

(2) तद्भव

(3) विदेशज

(4) देशज

Ans. (3) 

 

  1. “प्रकृति ने ग्रेनाइट तथा संगमरमर से मेरे क्षेत्र को नवाजा है।” इस वाक्य में रेखांकित शब्दों का क्रमशः सही भाषाई रूप बताइए-

 [REETL-11. 26.09.2021]

(1) विदेशी, विदेशी, विदेशी

(2) विदेशी, देशज, देशज

(3) देशज, देशज, देशज

(4) विदेशी, विदेशी, देशज

Ans. (1)

 

  1. ‘दीदार’ शब्द किस भाषा का है?

[PS1, 2011]

(1) अरबी

(2) फारसी

(3) हिन्दी

(4) तुर्की

Ans. (2)

व्याख्या- हिन्दी में प्रयुक्त होने वाले मुख्य फारसी शब्द निम्न है-अखबार, आराम, आसमान, खून, गुलाब, जानवर, जेब, नमक, जलेबी, दीदार, बीमार, मज़दूर, शेर, शराब, सुल्तान, दर्जी, दवा, दरवाजा, तनख्वाह, यार, दफ्तर, दुकान, बारिश, मकान, लेकिन, सरकार, शादी, रंग, गिरफ्तार, चालाक, चेहरा, साल, आवाज, खुराक आदि।

 

  1. संकर (दो भाषाओं से निर्मित) शब्द इनमें से नहीं है?

[राज. पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011]

(1) टिकटघर

(2) रेलयात्री

(3) किताबघर

(4) चिड़ियाघर

Ans. (4)

व्याख्या- दो भिन्न भाषाओं के शब्दों को मिलाकर जो नया शब्द बनता है, उसे ‘संकर’ शब्द कहते है। हिन्दी में प्रचलित कुछ शंकर शब्द निम्न है-

  • टिकट (अंग्रेजी) + घर (हिन्दी) = टिकट घर
  • सिनेमा (अंग्रेजी) + घर (हिन्दी) = सिनेमाघर
  • रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी) = रेलगाड़ी
  • किताब (अरबी) + घर (हिन्दी)= किताब घर
  • माँग (हिन्दी) + पत्र (संस्कृत) = माँग पत्र
  • तप (फारसी) + दिक (अरबी) तपैदिक
  • जाँच (फारसी) + कर्ता (हिन्दी) = जाँचकर्ता
  • कवि (हिन्दी) + दरबार (फारसी) = कवि दरबार

 

  1. दो भिन्न भाषाओं के मेल से बना शब्द कहलाता है?

[आरटेट-द्वितीय स्तर, 2011]

(1) तद्भव

(2) देशज

(3) विदेशज

(4) संकर

Ans. (4) 

  1. निम्न में ‘रूढ़’ शब्द कौन-सा है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013]

(1) मलयज

(2) जलज

(3) पंकज

(4) वैभव

Ans. (4)

व्याख्या-रचना के आधार पर शब्द तीन प्रकार के होते हैं-

  1. रूढ़ शब्द – वे शब्द जो किसी व्यक्ति, स्थान, प्राणी, तथा वस्तु के लिए लम्बे समय से किसी विशेष अर्थ के लिए प्रयोग होते आ रहे हैं, जिनका निर्माण किसी अन्य शब्द से नहीं हुआ, जिनका अन्य अर्थ भी नहीं होता, जिनके सार्थक खण्ड नहीं हो सकते, उन्हें ‘रूढ़’ शब्द कहते हैं।
  2. यौगिक शब्द – यौगिक का अर्थ है-मेल से बना हुआ। अर्थात् वे शब्द जो दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बने है। उन शब्दों का अपना पृथक अर्थ भी होता है, यौगिक शब्द कहलाते हैं। ये शब्द किसी रूढ़ शब्द तथा उपसर्ग या प्रत्यय या अन्य रूढ़ शब्द से बनते हैं। 

यथा:-

  • नम्र+ता = नम्रता (रूढ़ प्रत्यय = यौगिक)
  • अ+न्याय = अन्याय (उपसर्ग+रूढ़ = यौगिक)
  • प्रधान+मंत्री = प्रधानमंत्री (रूढ़ रूढ़ यौगिक)

अतः समस्त संधि, समास, उपसर्ग तथा प्रत्यय से बने शब्द यौगिक शब्द कहलाते हैं।

  1. योगरूढ़ शब्द- जिन यौगिक शब्दों का अर्थ किसी तीसरे अर्थ के लिए रूढ़ हो जाता है उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते हैं अर्थात् योगरूढ़ शब्दों की स्वतंत्र सत्ता नहीं होती। जैसे -हिम (बर्फ) + आलय (घर) = हिमालय (एक पर्वत)। यहाँ हिमालय यौगिक शब्द है जो हिमालय नामक पर्वत के लिए रूढ़ हो गया है। अन्य शब्द -पीताम्बर, पंकज, जलज, मलयज आदि।

 

  1. दो या दो से अधिक शब्दों अथवा शब्दांशों के मेल से बने शब्द कहलाते हैं? 

[तृतीय श्रेणी शिक्षक, 2012]

(1) यौगिक

(2) योगरूढ़

(3) रूढ़

(4) समानार्थक

Ans. (1) 

 

  1. शब्द-प्रकृति की दृष्टि से असुमेलित विकल्प का चयन कीजिए-

[VDO-28.12.2021 (Shift-1)]

(1) जौहरी, मुहैया – देशज शब्द

(2) मालवाहक, ज्यादातर – संकर शब्द

(3) गवैया, चौकोर – तद्भव शब्द

(4) आर्द्रक, परीक्षा – तत्सम शब्द

Ans. (1)

 

  1. निम्न में विदेशी शब्द कौन सा है-

[PSI- 14.09.2021]

(1) बहादुर

(2) सूत्र

(3) जूता

(4) नकुल

Ans. (1)

व्याख्या – ‘बहादुर’ तुर्की भाषा का शब्द है। ‘नकुल, सूत्र ‘ तत्सम तथा ‘जूता’ देशज शब्द है।

 

  1. निम्न में से यौगिक शब्द है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012]

(1) कलश

(2) कमरा

(3) चतुर

(4) रेखांकित

Ans. (4)

  1. ‘ताम्र’ का तद्भव क्या है?

 [तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012]

(1) चांदी

(2) सोना

(3) ताँबा

(4) पीतल

Ans. (3)

व्याख्या- ‘ताम्र’ का तद्भव शब्द-ताँबा होता है। पीतल का तत्सम पित्तल, सोना का तत्सम-स्वर्ण तथा सुनार का तत्सम – स्वर्णकार होता है।

 

  1. नीम का तत्सम रूप है-

[पटवार मुख्य परीक्षा, 24.12.2016]

(1) निम्बक

(2) निम्ब

(3) निम्बिका

(4) नीम्ब

Ans. (2)

 

  1. ‘कसौटी’ शब्द है-

[पटवार मुख्य परीक्षा, 24.12.2016]

(1) देशज

(2) तत्सम

(3) विदेशी

(4) तद्भव

Ans. (4)

व्याख्या- ‘कसौटी’ तद्भव शब्द है जिसका तत्सम रूप ‘कषपट्टिका’ होता है।



  1. किस विकल्प में सभी शब्द विदेशी मूल के हैं-

[PSI-15.09.2021]

(1) मसाला, नमक

(2) आज, चेहरा

(3) कबूतर, आसरा

(4) लालच, कमरा

Ans. (1)

व्याख्या – मसाला एवं नमक फारसी शब्द हैं। आज, आसरा तद्भव है।

 

  1. किस क्रम में तत्सम शब्द नहीं है? 

[पटवार भर्ती, 2011]

(1) घोटक

(2) उष्ट्र

(3) मक्षिका

(4) छतरी

Ans. (4)

व्याख्या- ‘छतरी/छाता’ तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम रूप ‘छत्र’ होता है।

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम है?

[पटवार, 2011]

(1) पत्थर

(2) पृष्ठ

(3) भगत

(4) भीत

Ans. (2)

व्याख्या- पत्थर का तत्सम-प्रस्तर, भगत का तत्सम-भक्त, भीत का तत्सम-भित्ति होता है जबकि ‘पृष्ठ’ का तद्भव – पीठ होता है।

 

  1. किस क्रमांक का शब्द तत्सम है?

[पटवार, 2011]

(1) घोटक

(2) घी

(3) चाय

(4) नंगा

Ans. (1)

व्याख्या- घी का तत्सम – घृत, चाम का तत्सम – चर्म, नंगा का तत्सम् – नग्न होता है, जबकि ‘घोटक’ का तद्भव घोड़ा होता है।

 

  1. किस क्रमांक का शब्द तद्भव है?

[पटवार, 2011]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) कूप

(2) केला

(3) काक

(4) कटु

Ans. (2)

व्याख्या- काक का तद्भव – काग/कौवा, कटु का तद्भव-कड़वा, कूप का तद्भव-कुआँ होता है। केला का तत्सम कदली होता है।

 

  1. किस क्रमांक का शब्द तद्भव है?

[पटवार, 2011]

(1) चोंच

(2) चूर्ण

(3) चन्द्रिका

(4) शकट

Ans. (1)

व्याख्या- चन्द्रिका का तद्भव-चाँदनी, चोंच का तत्सम्-चंचु, चूर्ण का तद्भव-चून/चूरन तथा शकट का तद्भव-छकड़ा होता है। अतः उक्त में ‘चोंच’ तद्भव शब्द है।

 

  1. किस क्रमांक का शब्द तत्सम है?

[पटवार, 2011]

(1) मक्षिका

(2) मीत

(3) मुट्ठी

(4) मोर

Ans. (1)

व्याख्या- मीत का तत्सम-मित्र, मोर का तत्सम – मयूर होता है तथा मुष्टि का तद्भव -मुट्ठी, मक्षिका का तद्भव-मक्खी होता है। अतः विकल्पों में विकल्प (1) यानि मक्खी का तत्सम है अन्य शब्द मीत, मोर तथा मुट्ठी तद्भव शब्द है।

  1. किस क्रमांक का शब्द तत्सम् है?

[पटवार, 2011]

(1) सींग

(2) साँवला

(3) सीख

(4) शुष्क

Ans. (4)

व्याख्या- शुष्क तत्सम शब्द है जिसका तद्भव ‘सूखा’ होता है। साँवला का तत्सम – श्यामल, सीख का तत्सम-शिक्षा तथा सींग का तत्सम-श्रृंग होता है।

 

  1. किस क्रमांक का शब्द तद्भव है?

[पटवार, 2011]

(1) पीत

(2) पहरूआ

(3) पुष्कर

(4) प्रस्तर

Ans. (2)

व्याख्या-पहरूआ एक तद्भव शब्द है। पीत का तद्भव-पीला, पुष्कर का तद्भव-पोखर तथा प्रस्तर का तद्भव-पत्थर होता है।

 

  1. किस क्रमांक का शब्द तद्भव है?

[पटवार, 2011]

(1) बाँझ

(2) बधिर

(3) वत्स

(4) बणिक

Ans. (1)

व्याख्या- बाँझ शब्द तद्भव है जिसका तत्सम्-बन्ध्या होता है। वत्स का तद्भव-बच्चा बछड़ा, बधिर का तद्भव – बहरा तथा बणिक का तद्भव-बनिया होता है।

 

  1. किस क्रम में तद्भव शब्द है?

 [पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) अक्षर

(2) अनार्य

(3) अंगुष्ठ

(4) उबटन

Ans. (4)

व्याख्या – ‘अक्षर’ का तद्भव-अच्छर/आखर, अनार्य का तद्भव-अनाड़ी, अंगुष्ठ का तद्भव-अंगूठा होता है। जबकि ‘उबटन’ एक तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम- ‘उर्दूतन’ होता है।

 

  1. किस क्रम में तत्सम शब्द है?

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) आमलक

(2) कतरन

(3) ऊँट

(4) ईख

Ans. (1)

व्याख्या- ईख का तत्सम – इक्षु, ऊँट का तत्सम-उष्ट्र होता है। जबकि ‘आमलक’ एक तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव – ‘आँवला’ होता है।

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top