प्रत्यय Previous Year Question
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions on “प्रत्यय“.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
प्रत्यय PYQ
- ‘प्रत्ययों के प्रयोग से …….।’
रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित विकल्प छाँटिए-
[कर सहायक परीक्षा 14.10.2018]
(1) नये प्रत्ययों का निर्माण होता है।
(2) शब्दों के अर्थ परिवर्तन नहीं होते हैं।
(3) अर्थ को नया रूप मिलता है।
(4) नये शब्दों का निर्माण होता है।
Ans. (4)
व्याख्या-
प्रत्यय – जो शब्दांश धातु रूप या शब्दों के अन्त में लगकर नये शब्दों का निर्माण करते हैं उन्हें ‘प्रत्यय’ कहते हैं। जैसे – मीठा+आस = मिठास में आस प्रत्यय है।
अतः प्रत्यय लगने पर शब्द में एवं शब्दांश में संधि नहीं होती बल्कि शब्द के अंतिम वर्ण में मिलने वाले प्रत्यय के स्वर की मात्रा लग जायेगी, तथा व्यंजन होने पर वह यथावत् रहता है।
यथा-लोहा+आर = लुहार, नाटककार = नाटककार।
- जो धातु या शब्द के अन्त में जोड़ा जाता है, उसे कहते हैं?
[JLO (Law)- 2014] [PTET-16.09.2020]
(1) उपसर्ग
(2) प्रत्यय
(3) अव्यय
(4) समास
Ans. (2)
- प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं?
[PTET – 16.09.2020]
(1) एक
(2) तीन
(3) चार
(4) दो
Ans. (4)
व्याख्या – हिन्दी में प्रत्यय मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-
(1) तद्धित प्रत्यय,
(2) कृत प्रत्यय।
- कृत प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं?
[PTET – 16.09.2020]
(1) पाँच
(2) तीन
(3) चार
(4) छ:
Ans (1)
व्याख्या- कृत प्रत्यय वे प्रत्यय जो धातुओं अर्थात क्रियापदों के मूल रूप के साथ लगकर नये शब्द का निर्माण करते हैं, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं तथा नये शब्दों को ‘कृदन्त” कहते हैं। ‘कृत प्रत्यय’ के पाँच प्रकार होते हैं-
(1) कर्तृवाचक,
(2) कर्मवाचक,
(3) भाववाचक,
(4) करण वाचक,
(5) क्रियाबोधक।
- किस विकल्प में ‘कृदन्त’ (कृत् प्रत्यय युक्त) शब्द है?
[वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-20.02.2019]
(1) भारतीय
(2) राष्ट्रीय
(3) ग्रामीण
(4) करणीय
Ans. (4)
- इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द ‘कृत प्रत्यय’ से बने हैं?
[वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-20.02.2019]
(1) बचत, छात्रा
(2) कारक, भगोड़ा
(3) तेली, मिठास
(4) घबराहट, कौन्तेय
Ans. (2)
- किस क्रम में भाववाचक कृत प्रत्यय है?
[पटवार, 2011]
(1) लिखाई
(2) पियक्कड़
(3) लुटेरा
(4) चालाक
Ans. (1)
- किस क्रम में कृत प्रत्यय का भेद नहीं है-
[ पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) भाववाचक कृत प्रत्यय
(2) संबंध वाचक कृत प्रत्यय
(3) क्रियावाचक कृत प्रत्यय
(4) कर्मवाचक कृत प्रत्यय
Ans. (2)
व्याख्या- कृत प्रत्यय (कृदन्त प्रत्यय) के पाँच भेदों में ‘संबंधवाचक कृत प्रत्यय’ नहीं हैं। यह तद्धित प्रत्यय है।
- निम्नलिखित में से किस शब्द में कर्तृवाचक ‘कृत’ प्रत्यय हैं।’
[ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2014]
(1) औना
(2) अक्कड़
(3) आई
(4) इयत
Ans. (2)
व्याख्या- ‘अक्कड़’ कर्तृवाचक कृत प्रत्यय, औना कर्मवाचक कृत प्रत्यय, आई भाववाचक कृत प्रत्यय, इयत भाववाचक तद्धित प्रत्यय है।
- तद्धित प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
[ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]
(1) पाँच
(2) तीन
(3) चार
(4) छः
Ans. (4)
- वे प्रत्यय जो संज्ञा शब्दों के साथ लगकर उनके रूप को बदल देते हैं, वे कहलाते हैं-
[LDC-09.09.2018]
(1) कृत् प्रत्यय
(2) तद्धित प्रत्यय
(3) अरबी प्रत्यय
(4) फारसी प्रत्यय
Ans. (2)
- किस विकल्प में सभी प्रत्यय स्त्री बोधक ‘तद्धित प्रत्यय’ के हैं?
[LDC-12.08.2018]
(1) प्रिया, वारि, हथौड़ी
(2) देवरानी, लेखिका, इन्द्राणी
(3) ननद, शेरनी, जलज
(4) सेठानी, मोरनी, खटोला
Ans. (2)
- ‘हार’ प्रत्यय रहित शब्द है –
[JLO-06.11.2023]
(1) लुहार
(2) सिरजनहार
(3) देखनहार
(4) होनहार
Ans. (1)
- निम्न में से ‘कृदन्त’ शब्द नहीं है-
[JLO – 06.11.2023]
(1) गायक
(2) जीर्ण
(3) शैव
(4) मृगया
Ans. (3)
- किस क्रम में भाववाचक प्रत्यय नहीं है?
[पटवार, 2011]
(1) मर्दानगी
(2) टोपीवाला
(3) बपौती
(4) बहुतायत
Ans. (2)
व्याख्या- टोपीवाला टोपी वाला कर्तृवाचक प्रत्यय है।
- किस क्रम में भाववाचक संज्ञा तद्धित प्रत्यय नहीं है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) एकांतर
(2) नैयायिक
(3) फिरौती
(4) मधुरिमा
Ans. (3)
व्याख्या- फिरौती में ‘फिरना’ क्रिया है जिसमें ‘औती’ प्रत्यय लगा है, अतः यह कृत प्रत्यय है।
16.. निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘एरा’ प्रत्यय नहीं है?
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-2014]
(1) घनेरा
(2) सपेरा
(3) सवेरा
(4) ममेरा
Ans. (3)
व्याख्या- चचेरा (चाचा+एरा) नानेरा (नाना+एरा) ममेरा (मामा+एरा), घनेरा (घन+एरा),
- ‘पैतृक’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय के साथ मूल शब्द है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2012]
(1) पिता
(2) पितृ
(3) पितर
(4) पैत्र
Ans. (2)
व्याख्या-शब्द का प्रथम स्वर इ/ई/ए होने पर ‘ऐ’ में बदल जाता है। यथा- निराशा +य नैराश्य, नीति+इक = नैतिक, एक+य= ऐक्य, पितृ + इक = पैतृक ।
- ‘ईन’ प्रत्यय से निर्मित शब्द है?
[कनिष्ठ लिपिक-2011]
(1) नाइन
(2) पंडिताईन
(3) कुलीन
(4) ठकुराइन
Ans. (3)
व्याख्या- ठाकुर+आइन ठकुराइन, नाई इन = नाइन, पंडित+आइन = पंडिताइन तथा कुल+ईन कुलीन।
- किस शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय नहीं है-
[PSI-13.09.2021]
(1) नमकीन
(2) रंगीन
(3) गमगीन
(4) शौकीन
Ans. (3)
व्याख्या- गमगीन में ‘गीन’ (गमगीन) प्रत्यय है। अन्य सभी विकल्पों में ‘ईन’ (नमक+ईन, रंग+ईन, शौक ईन) प्रत्यय है।
- ‘कार’ प्रत्यय से निर्मित नहीं है?
[क्रनिष्ठ लिपिक-2011]
(1) बेकार
(2) कलाकार
(3) कुम्भकार
(4) तक्षकार
Ans. (1)
व्याख्या- कला+कार कलाकार, तक्ष+कार तक्षकार, कुम्भ+कार = कुम्भकार, काश्तकार = काश्तकार ।
- ‘काश्तकार’ में प्रत्यय है-
[LDC-19.08.2018]
(1) अकार
(2) कार
(3) तकार
(4) आकार
Ans. (2)
- निम्न में से किस शब्द में ‘कार’ प्रत्यय नहीं है-
[स्कूल व्याख्याता परीक्षा-06.01.2020]
(1) निराकार
(2) सलाहकार
(3) दस्तकार
(4) पेशकार
Ans. (1)
व्याख्या – निर्+आकार = निराकार
- निम्नांकित शब्दों में से एक शब्द में ‘नी’ प्रत्यय नहीं है, उसका चयन कीजिए?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013]
(1) मोरनी
(2) बामनी
(3) ऊँटनी
(4) चाँदनी
Ans. (2)
व्याख्या- ‘नी’ प्रत्यय से निर्मित शब्द है- मोरनी, चाँदनी, ऊँटनी, भीलनी, शेरनी, नटनी, जाटनी ।
- निम्न में से किस शब्द में ‘कृत्’ प्रत्यय नहीं है-
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-03.01.2020]
(1) मारक
(2) दानव
(3) लड़ाकू
(4) करणीय
Ans. (2)
व्याख्या – दानव = अप्रत्यवाचक तद्धित प्रत्यय।
- किस शब्द में ‘दान’ प्रत्यय प्रयुक्त नहीं हुआ है-
[JLO (Law)- 2019]
[PSI-15.09.2021]
[संरक्षण अधिकारी परीक्षा – 29.05.2019]
(1) इत्रदान
(2) रक्तदान
(3) खानदान
(4) कलमदान
Ans. (2)
व्याख्या – ‘दान’ प्रत्यय एक विदेशी (उर्दू प्रत्यय) प्रत्यय है। इनसे बने शब्द है-कलमदान, धूपदान, पीकदान, इत्रदान। रक्त का दान – ‘दान’ भाववाचक संज्ञा है, जबकि अन्य सभी फारसी प्रत्यय हैं।
- कौन-सा शब्द प्रत्यय से बना है?
(राज. पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा 2011)
(1) देहदान
(2) पीकदान
(3) जीवनदान
(4) धनदान
Ans. (2)
- ‘उपनिषद्’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय लगाने पर कौन-सा शब्द बनता है?
[पटवार 2011]
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक-2012]
(1) औपनिषदिक
(2) उपनिषदिक
(3) औपनिषद्
(4) औपनीषदीक
Ans. (1)
व्याख्या- अगर प्रथम स्वर उ/ऊ/ओ होने पर ‘औ’ में बदल जाता है। जैसे- समाज + इक = सामाजिक, योग+इक = यौगिक, भूत+इक = भौतिक, उपनिषद्+इक औपनिषदिक, उद्योग+इक = औद्योगिक, इतिहास + इक = ऐतिहासिक, वर्ष + इक = वार्षिक, लोक + इक लौकिक, व्यापार + इक = व्यापारिक, भूत+इक = भौतिक, योग+इक यौगिक, प्रयोग + इक = प्रायोगिक, व्यक्ति+इक वैयक्तिक ।
- ‘इक’ (ठक्) प्रत्यय का प्रयोग कहाँ नहीं हुआ है?
(ग्राम सेवक परीक्षा, 2008)
(1) ऐतिहासिक
(2) वार्षिक
(3) वर्णिक
(4) औद्योगिक
Ans. (3)
- निम्नलिखित में से ‘इक’ प्रत्यय से बनने वाला सही शब्द नहीं है-
[Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017]
(1) अलंकारिक
(2) सामाजिक
(3) लौकिक
(4) व्यापारिक
Ans. (1)
- वैयक्तिक शब्द में मूल शब्द एवं प्रत्यय है-
[Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017]
(1) व्यक्त+इक
(2) वैय+अक्तिक
(3) वैयक्ति+क
(4) व्यक्ति+इक
Ans. (4)
- ‘इक’ प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है- [LDC-12.8.2018]
(1) सात्विक
(2) नैमित्तिक
(3) दैनिक
(4) मोहक
Ans. (4)
- ‘लघुतावाचक तद्धित प्रत्यय’ के प्रयोग से बना शब्द है-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]
(1) खटिया
(2) लघुता
(3) रसोइया
(4) मधुरता
Ans. (1)
- किस शब्द में ‘ई’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]
(1) दानी
(2) सिलाई
(3) धनी
(4) मानी
Ans. (2) सिलाई शब्द में ‘आई’ प्रत्यय है।
- ‘ल’ प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है-
[हाईकोर्ट LDC – 12.03.2023]
(1) शीतल
(2) पीतल
(3) श्यामल
(4) काजल
Ans. (4)
‘काजल’ में ‘का’ उपसर्ग एवं ‘जल’ मूल शब्द है।
- भाववाचक कृदन्त का उपयुक्त उदाहरण कौनसा है ?
[ कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024]
(1) थकावट
(2) पढ़ना
(3) करनी
(4) लुभावना
Ans. (1)
- किस क्रमांक में विशेषण युक्त प्रत्यय नहीं है?
[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]
(1) पठनीय
(2) चिंतित
(3) विशेषज्ञ
(4) समझौता
Ans. (4)
व्याख्या- समझ औता = समझौता।
- किस क्रमांक में भाववाचक तद्धित प्रत्यय है?
[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012 |
(1) भुलावा
(2) ममेरा
(3) गुणवान
(4) लखेरा
Ans. (1)
व्याख्या- ममेरा तथा लखेरा ‘सम्बन्धवाचक’ तद्धित प्रत्यय है और गुणवान (गुणवान) कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय।
- किसमें ‘आव’ प्रत्यय नहीं है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) बचाव
(2) तनाव
(3) लिखाव
(4) रखाव
Ans. (3)
- किस क्रम में कर्मवाचक कृत प्रत्यय नहीं है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) खिलौना
(2) औढ़ना
(3) चलनी
(4) खुरचन
Ans. (4)
व्याख्या- कर्मवाचक कृत प्रत्यय – वे प्रत्यय जो कर्म के (यानि कोई वस्तु) अर्थ को प्रकट करते हैं; यथा- औना-बिछ+औना = बिछौना, खेल+औना= खिलौना, ना/नी = सूँघनी, औढ़नी, चटनी आदि।
- किस शब्द में तद्धित प्रत्यय है?
[पटवार भर्ती, 2011]
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]
(1) कोचवान
(2) पछतावा
(3) धरती
(4) घुमाव
Ans. (1)
व्याख्या- कृत प्रत्यय जो मूल धातु-रूपों या क्रिया पदों के साथ लगते है जबकि तद्धित प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण के साथ लगते हैं। जैसे-घूम (घूमना +आव = घुमाव (कृत प्रत्यय है क्योंकि घूमना क्रिया है।) जबकि कोच+वान= कोचवान (कोच संज्ञा है अतः वान तद्धित प्रत्यय है)।
- किस क्रमांक में ‘एरा’ प्रत्यय नहीं है?
[पटवार, 2011]
(1) चटेरा
(2) ममेरा
(3) फुफेरा
(4) मौसेरा
Ans. (1)
व्याख्या- ‘एरा’ प्रत्यय कृत प्रत्यय तथा तद्धित प्रत्यय दोनों के अन्तर्गत आता है। ‘एरा’ प्रत्यय से बनने वाले शब्द-लूट+एरा = लुटेरा, सपेरा, अन्धेरा, चितेरा, चचेरा, ममेरा आदि।
- किस शब्द में ‘इल’ प्रत्यय नहीं है?
[PSI-07.10.2018]
(1) जटिल
(2) शामिल
(3) स्नेहिल
(4) फेनिल
Ans. (2)
- किस शब्द में ‘अनीय’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
[I Grade Teacher (GK) – 11.10.2022]
(1) स्थानीय
(2) दर्शनीय
(3) माननीय
(4) रमणीय
Ans. (1)
व्याख्या – स्थानीय = स्थान ईय
- ‘लचकीला’ में प्रत्यय है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा-2013]
(1) ला
(2) कीला
(3) ईला
(4) लच
Ans. (3)
व्याख्या- लचक ईला लचकीला, इसी तरह रंगीला, सजीला, जहरीला, चमकीला, रसीला, रेतीला आदि।
- क्रिस क्रम में प्रत्यय का सही प्रयोग नहीं हथा है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) प्रभविष्णु
(2) पथरैला
(3) तपस्वी
(4) शीघ्रतम
Ans. (2)
व्याख्या- पत्थर ईला पथरीला
- ‘बनैला’ शब्द में प्रत्यय है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक 2010]
(1) आ
(2) ला
(3) एला
(4) ऐला
Ans. (4)
व्याख्या- बन + ऐला = बनैला।
- ‘लेखक’ शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है?
[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]
(1) ‘क’
(2) ‘इक’
(3) ‘आक्’
(4) ‘अक’
Ans. (4)
व्याख्या- ‘अक’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द- लिख + अक = लेखक, पालक, पाठक, चालक, नायक ।
- इनमें से किस शब्द में ‘अक’ प्रत्यय नहीं है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक, भर्ती परीक्षा-2014]
(1) चालक
(2) पालक
(3) कारक
(4) बालक
Ans. (4) बालक बाल (मूल शब्द) + क (प्रत्यय)
- किस शब्द में ‘अक’ प्रत्यय नहीं है?
[LDC – 19.08.2018]
(1) अंकक
(2) गायक
(3) तैराक
(4) पावक
Ans. (3)
व्याख्या- ‘आक’ प्रत्यय तैराक = तैर (तैरना मूल शब्द) + आक, चालाक चाल + आक
- ‘तैराक’ शब्द में कौन सा प्रत्यय है?
[ महिला पर्यवेक्षक (आंगनबाड़ी) परीक्षा- 03.03.2019|
(1) आक
(2) अक
(3) ऐक
(4) क
Ans. (1)
- ‘चालाक’ शब्द में प्रत्यय है-
[LDC-09.09.2018]
(1) आक
(2) क
(3) लाक
(4) लक
Ans. (1)
| For more Hindi Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















