राजस्थान की छतरियाँ
राजस्थान की छतरियाँ MCQ Quiz और Test Series: राजस्थान के प्रसिद्ध किलों जैसे चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, जैसलमेर, मेहरानगढ़, रणथम्भौर, आमेर आदि से संबंधित 100+ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए हैं। यह MCQ RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। हर सवाल के साथ सही उत्तर और explanation दिया गया है, ताकि परीक्षा की तैयारी को मजबूत किया जा सके। राजस्थान के किलों के इतिहास, वास्तुकला, निर्माणकर्ता, और महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित ये प्रश्न आपके GK को बेहतर बनाएंगे।
Subject | राजस्थान की कला एवं संस्कृति |
Topic | राजस्थान की छतरियाँ |
Mode | Multiple Choice Questions (MCQ) |
Questions | 100 |
Application | Download Now |
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
👉 New Questions के साथ Updated PDF फाइल पाने के लिए और ऑनलाइन टेस्ट देकर अपनी रैंक चैक करने के लिए यहाँ क्लिक करें…
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
राजस्थान की छतरियाँ MCQ
- कागा की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?
A. जोधपुर
B. जैसलमेर
C. अलवर
D. कोटा
उत्तर: A
व्याख्या: कागा की छतरियाँ जोधपुर में स्थित हैं। यह छतरियाँ जोधपुर शासकों की स्मृति में बनी हैं और राजस्थान की स्थापत्य परंपरा को दर्शाती हैं। - महाराणा प्रताप की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. बाण्डोली (सलूम्बर)
B. आहड़ (उदयपुर)
C. वलीचा (राजसमंद)
D. गोगुन्दा (उदयपुर)
उत्तर: A
व्याख्या: महाराणा प्रताप की छतरी सलूम्बर जिले के चावंड के पास बाण्डोली में केजड़ बाँध की पाल पर बनी हुई है। इसका निर्माण महाराणा अमरसिंह प्रथम ने करवाया था। - केसरबाग की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?
A. बूंदी
B. जैसलमेर
C. अलवर
D. कोटा
उत्तर: A
व्याख्या: केसरबाग की छतरियाँ बूंदी से 4–5 किमी दूर स्थित हैं। यहाँ बूंदी के शासकों और राजपरिवार के सदस्यों की कुल 66 छतरियाँ हैं, जिनमें सबसे पुरानी राव दुदा की और सबसे नवीन महाराव विष्णुसिंह की है। - बीकानेर के शासकों की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?
A. देवी कुण्ड
B. गेटोर
C. बड़ाबाग
D. गजनेर
उत्तर: A
व्याख्या: बीकानेर के शासकों की छतरियाँ देवी कुण्ड (बीकानेर) में स्थित हैं। यह स्मारक स्थल बीकानेर शासकों के अंतिम संस्कार की याद में बनाए गए थे। - जोगीदास की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)
B. परसरामपुरा (झुंझुनूं)
C. कोलायत (बीकानेर)
D. मेड़ता (नागौर)
उत्तर: A
व्याख्या: जोगीदास की छतरी उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) में स्थित है। यह शेखावाटी शैली के प्राचीनतम भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसके चित्रकार का नाम देवा था। - जयमल राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. बूंदी
B. जैसलमेर
C. चित्तौड़गढ़
D. मेड़ता
उत्तर: C
व्याख्या: जयमल राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह छतरी उनके शौर्य और बलिदान की स्मृति में निर्मित की गई थी। - सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. जयपुर
B. भरतपुर
C. अलवर
D. करौली
उत्तर: A
व्याख्या: सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी जयपुर के सिटी पैलेस के जयनिवास उद्यान में स्थित है। इसका निर्माण सवाई माधोसिंह प्रथम ने करवाया था। - बन्जारे की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. लालसीट (दौसा)
B. कामां (डीग)
C. सरिस्का (अलवर)
D. हिंडीन (करौली)
उत्तर: A
व्याख्या: बन्जारे की छतरी लालसीट (दौसा) में स्थित है। यह अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है। - जगन्नाथ कछवाहा की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. केकड़ी (अजमेर)
B. मांडल (भीलवाड़ा)
C. आमेर (जयपुर)
D. शाहपुरा (भीलवाड़ा)
उत्तर: B
व्याख्या: जगन्नाथ कछवाहा की छतरी मांडल (भीलवाड़ा) में स्थित है। इसे “32 खम्भों की छतरी” कहा जाता है और इसमें एक 5 फीट का शिवलिंगहै। यह हिन्दू और मुस्लिम स्थापत्य का अनूठा उदाहरण है। - अलवर की 80 खम्भों की छतरी अन्य किस नाम से जानी जाती है?
A. पालीवालों की छतरी
B. मूसी महारानी की छतरी
C. विनयसिंह की छतरी
D. बख्तावर सिंह की छतरी
उत्तर: B
व्याख्या: 80 खम्भों की छतरी अलवर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा विनय सिंह ने 1815 ई. में मूसी महारानी की स्मृति में करवाया था। यह दो मंजिला छतरी अपनी भव्यता और स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है।
- महासतियों के नाम से जानी जाने वाली मेवाड़ के महाराणाओं की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?
A. सिसारमा गाँव
B. कैलाशपुरी
C. आहड़
D. सज्जनगढ़
उत्तर: C
व्याख्या: मेवाड़ के महाराणाओं की छतरियाँ आहड़ (उदयपुर) में स्थित हैं। इन्हें महासतियाँ कहा जाता है और यहाँ अनेक महाराणाओं के स्मारक बने हुए हैं। - नैड़ा की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?
A. जयपुर
B. भरतपुर
C. अलवर
D. करीली
उत्तर: C
व्याख्या: नैड़ा की छतरियाँ अलवर में स्थित हैं। यह छतरियाँ अपनी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। - मामा भान्जा की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. अटरू (बारां)
B. पल्लू (हनुमानगढ़)
C. मचकुंड (धौलपुर)
D. जोधपुर
उत्तर: D
व्याख्या: मामा भान्जा की छतरी जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग में लोहापोल के पास बनी हुई है। यह वीर धन्ना गहलोत और भीयां चौहान की स्मृति में बनी है, जिन्होंने स्वामीभक्ति दिखाते हुए आत्मबलिदान दिया। - पंचकुंड की छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?
A. पुष्कर (अजमेर)
B. पल्लू (हनुमानगढ़)
C. मचकुंड (धौलपुर)
D. मंडोर (जोधपुर)
उत्तर: D
व्याख्या: पंचकुंड की छतरियाँ मंडोर (जोधपुर) में स्थित हैं। यहाँ जोधपुर की रानियों की कुल 49 छतरियाँ बनी हैं, जिनमें रानी सूर्यकंवरी की 32 खंभों वाली छतरी सबसे बड़ी है। - संत पीपा की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. टोडारायसिंह
B. समदड़ी
C. झालावाड़
D. गागरोन
उत्तर: D
व्याख्या: संत पीपा की छतरी गागरोन (झालावाड़) में स्थित है। यह छतरी संत पीपा के आध्यात्मिक जीवन और योगदान की स्मृति में निर्मित है। - अमरसिंह राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. जोधपुर
B. जैसलमेर
C. नागौर
D. मेड़ता
उत्तर: C
व्याख्या: अमरसिंह राठौड़ की छतरी नागौर दुर्ग में स्थित है। यह छतरी 16 खंभों की है और उनके शौर्य की स्मृति में बनाई गई थी। - 84 खम्भों की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. बूंदी
B. रणथम्भौर
C. अलवर
D. कोटा
उत्तर: A
व्याख्या: 84 खंभों की छतरी बूंदी में स्थित है। इसका निर्माण राव देवा ने राव राजा अनिरुद्ध के काल (1683–1695 ई.) में करवाया था। - राव जैतसी की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. हनुमानगढ़
B. जैसलमेर
C. साहवा
D. मेड़ता
उत्तर: A
व्याख्या: राव जैतसी की छतरी हनुमानगढ़ में स्थित है। यह छतरी उनकी स्मृति में निर्मित की गई थी। - आंतेड़ की दिगम्बर जैन छतरियाँ कहाँ पर स्थित है?
A. बूंदी
B. जैसलमेर
C. चित्तौड़गढ़
D. अजमेर
उत्तर: D
व्याख्या: आंतेड़ की दिगम्बर जैन छतरियाँ अजमेर जिले में स्थित हैं। ये छतरियाँ जैन समुदाय की स्थापत्य परंपरा का सुंदर उदाहरण हैं। - उड़ना कुंवर पृथ्वीराज की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. आमेर
B. अजमेर
C. चित्तौड़गढ़
D. कुंभलगढ़
उत्तर: B
व्याख्या: कुंवर पृथ्वीराज की छतरी अजमेर में स्थित है। यह 12 खंभों की छतरी है। शिलालेख के अनुसार इनके साथ 17 रानियों ने सती होकर बलिदान दिया था। इस छतरी का सूत्रधार धणष पना था।
- चेतक की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. बाण्डोली (सलूम्बर)
B. खमनौर (राजसमंद)
C. वलीचा (राजसमंद)
D. गोगुन्दा (उदयपुर)
उत्तर: C
व्याख्या: चेतक की छतरी वलीचा (राजसमंद) में स्थित है। यह महाराणा प्रताप के प्रिय घोड़े चेतक की स्मृति में बनाई गई थी। चेतक हल्दीघाटी युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुआ था। - गैटोर की छतरियाँ कहाँ पर स्थित हैं?
A. जयपुर
B. भरतपुर
C. अलवर
D. करौली
उत्तर: A
व्याख्या: गैटोर की छतरियाँ जयपुर में नाहरगढ़ दुर्ग की तलहटी में स्थित हैं। यह जयपुर के शासकों का निजी श्मशान स्थल है, जहाँ सवाई जयसिंह से लेकर सवाई माधोसिंह द्वितीय तक की स्मृति में छतरियाँ बनी हैं। - गोरा धाय की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. जोधपुर
B. रणथम्भौर
C. अलवर
D. कोटा
उत्तर: A
व्याख्या: गोरा धाय की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरियाँ धाय माता गोरा धाय की स्मृति में महाराजा अजीतसिंह द्वारा बनवाई गई थीं। एक छतरी 6 स्तम्भों की और दूसरी 4 स्तम्भों की है। - 32 खम्भों की छतरी, जो न्याय की छतरी भी कहलाती है, कहाँ पर स्थित है?
A. बूंदी
B. रणथम्भौर
C. अलवर
D. कोटा
उत्तर: B
व्याख्या: 32 खम्भों की छतरी, जिसे न्याय की छतरी भी कहा जाता है, रणथम्भौर में स्थित है। यह अपनी अनूठी स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। - बड़ा बाग की छतरियाँ कहाँ पर स्थित हैं?
A. बूंदी
B. जैसलमेर
C. चितौड़गढ़
D. मेड़ता
उत्तर: B
व्याख्या: बड़ा बाग की छतरियाँ जैसलमेर में स्थित हैं। यहाँ भाटी शासकों की स्मृति में छतरियाँ बनी हैं। इसका निर्माण महारावल जैतसिंह ने 1528 ई. में करवाया था। - राव शेखा की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)
B. परशरामपुरा (झुंझुनूं)
C. कोलायत (बीकानेर)
D. अमरसर (जयपुर)
उत्तर: B
व्याख्या: राव शेखा की छतरी परशरामपुरा (झुंझुनूं) में स्थित है। यह शेखावाटी क्षेत्र के इतिहास और स्थापत्य का प्रतीक है। - संत रैदास की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. रणथम्भौर
B. आमेर
C. चितौड़गढ़
D. मेड़ता
उत्तर: C
व्याख्या: संत रैदास की छतरी चितौड़गढ़ में स्थित है। यह संत रैदास के आध्यात्मिक योगदान की स्मृति में निर्मित है। - आमेर के शासक मानसिंह प्रथम की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. आमेर (जयपुर)
B. गेटोर (जयपुर)
C. हाड़ीपुरा (जयपुर)
D. कोटपुतली
उत्तर: B
व्याख्या: मानसिंह प्रथम की छतरी गेटोर (जयपुर) में स्थित है। इस छतरी पर बने चित्र जहाँगीर कालीन हैं। - रामगोपाल गनेड़ीवालों की छतरी कहाँ स्थित है?
A. रामगढ़ (सीकर)
B. फतेहपुर (सीकर)
C. बदनोर (ब्यावर)
D. सीकर
उत्तर: B
व्याख्या: रामगोपाल गनेड़ीवालों की छतरी फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह शेखावाटी की स्थापत्य कला और भित्तिचित्रों का उत्कृष्ट उदाहरण है। - गफूर बाबा की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. उदयपुर
B. सलूम्बर
C. बीकानेर
D. चित्तौड़गढ़
उत्तर: A
व्याख्या: गफूर बाबा की छतरी उदयपुर में स्थित है। यह स्मारक धार्मिक आस्था और लोकमान्यता से जुड़ा हुआ है।
- निम्न में से महाराणा उदयसिंह की छतरी कहाँ स्थित है?
A. गोगुन्दा
B. गागरोन
C. आहड़
D. बयाना
उत्तर: A
व्याख्या: महाराणा उदयसिंह की छतरी गोगुन्दा (उदयपुर) में स्थित है। गोगुन्दा वही स्थान है जहाँ 1572 ई. में महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक हुआ था। - महाराणा प्रताप की छतरी कितने खम्भों की है?
A. 16
B. 12
C. 8
D. 32
उत्तर: C
व्याख्या: महाराणा प्रताप की छतरी 8 खम्भों पर टिकी हुई है। यह बाण्डोली (सलूम्बर) के केजड़ बाँध की पाल पर स्थित है। - थानेदार नाथुसिंह की छतरी कहाँ स्थित है?
A. शाहबाद (बारां)
B. बयाना (भरतपुर)
C. मण्डोर (जोधपुर)
D. बस्सी (चित्तौड़गढ़)
उत्तर: A
व्याख्या: थानेदार नाथुसिंह की छतरी शाहबाद (बारां) में स्थित है। 1932 ई. में वे डाकुओं से मुकाबले में शहीद हुए थे। इस छतरी का निर्माण कोटा महाराव उम्मेद सिंह ने करवाया। - क्षारबाग की छतरियाँ कहाँ स्थित हैं?
A. बूंदी
B. जैसलमेर
C. कोटा
D. जोधपुर
उत्तर: C
व्याख्या: क्षारबाग की छतरियाँ कोटा में स्थित हैं। यहाँ हाड़ा वंश के शासकों की स्मृति में छतरियाँ निर्मित की गई हैं। - खाण्डेराव होल्कर की छतरी किस स्थान पर स्थित है?
A. केसरबाग (बूंदी)
B. गागर सौली (डीग)
C. किशनगढ़ (अजमेर)
D. बयाना (भरतपुर)
उत्तर: B
व्याख्या: खाण्डेराव होल्कर की छतरी गागर सौली (डीग) में स्थित है। यह भरतपुर क्षेत्र की प्रमुख छतरियों में से एक है। - निम्न में से कुत्ते की छतरी कहाँ स्थित है?
A. रणथम्भौर
B. चित्तौड़गढ़
C. कुम्भलगढ़
D. उदयपुर
उत्तर: A
व्याख्या: कुत्ते की छतरी रणथम्भौर में स्थित है। यह अपने विशिष्ट नाम और स्थापत्य के कारण विशेष पहचान रखती है। - निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?
A. पंचकुण्ड की छतरियाँ मंडोर (जोधपुर) में स्थित है।
B. सवाई ईश्वरसिंह की छतरी जयनिवास उद्यान (जयपुर) में स्थित है।
C. उड़ना पृथ्वीराज की छतरी रणथम्भौर (सवाई माधोपुर) में स्थित है।
D. थानेदार नाथूसिंह की छतरी शाहबाद (बारां) में स्थित है।
उत्तर: C
व्याख्या: उड़ना पृथ्वीराज की छतरी रणथम्भौर में नहीं, बल्कि अजमेर में स्थित है। - घासफूस की छतरी कहाँ स्थित है?
A. कोटा
B. झालावाड़
C. बूंदी
D. जयपुर
उत्तर: A
व्याख्या: घासफूस की छतरी कोटा में स्थित है। यह स्थानीय स्तर पर प्रचलित नाम से प्रसिद्ध है। - प्रधानमंत्री की छतरी कहाँ स्थित है?
A. जोधपुर
B. जयपुर
C. नागौर
D. फलौदी
उत्तर: B
व्याख्या: प्रधानमंत्री की छतरी जयपुर में स्थित है। यह महाराजा जसवंत सिंह के प्रधानमंत्री राजसिंह कंपावत की स्मृति में बनी थी, जिन्होंने उनकी प्राण रक्षा हेतु आत्मबलिदान दिया था। यह 18 खम्भों की छतरी है। - निम्नलिखित युग्मों को सही सुमेलित कीजिए –
(A) नटणी की छतरी – 1. अलवर
(B) गैटोर की छतरियाँ – 2.जोधपुर
(C) मामा-भान्जे की छतरी – 3. जयपुर
(D) नैड़ा की छतरी – 4. जालौर - a) 4321
b) 1324
c) 1234
d) 3214
उत्तर: A (4321)
व्याख्या: सही सुमेलन –
- नटणी की छतरी → जालौर (4)
- गैटोर की छतरियाँ → जयपुर (3)
- मामा-भान्जे की छतरी → जोधपुर (2)
- नैड़ा की छतरी → अलवर (1)
- टहला की छतरियाँ कहाँ स्थित है?
A. सरिस्का (अलवर)
B. मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
C. बेगूं (चित्तौड़गढ़)
D. ताऊसर (नागौर)
उत्तर: A
व्याख्या: टहला की छतरियाँ सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र (अलवर) में स्थित हैं। इनमें दशावतार का चित्रण किया गया है और इन पर काले व कत्थई वानस्पतिक रंगों का प्रयोग किया गया है। - कल्ला राठौड़ की छतरी कहाँ स्थित है?
A. सवाई माधोपुर
B. उदयपुर
C. जैसलमेर
D. चित्तौड़गढ़
उत्तर: D
व्याख्या: लोकदेवता कल्ला राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में हनुमानपोल और भैरवपोल के बीच लाल पत्थरों से बनी है। यह छतरी 4 खम्भों पर आधारित है। - आहड़ की छतरियों में सबसे पुरानी छतरी किस शासक की है?
A. महाराणा अमरसिंह द्वितीय
B. महाराणा अमरसिंह प्रथम
C. महाराणा उदयसिंह
D. कुंवर पृथ्वीराज
उत्तर: B
व्याख्या: आहड़ की छतरियों में सबसे पुरानी छतरी महाराणा अमरसिंह प्रथम की है। आहड़ उदयपुर शासकों का प्रमुख श्मशान स्थल रहा है। - कीरत सिंह सोढ़ा की छतरी कहाँ स्थित है?
A. जोधपुर
B. जयपुर
C. अजमेर
D. नागौर
उत्तर: A
व्याख्या: कीरत सिंह सोढ़ा की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरी उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति में निर्मित की गई। - निम्न में से कौनसा कथन सही है?
A. 80 खम्भों की छतरी को ‘मूसी रानी छतरी’ भी कहा जाता है।
B. रणथम्भौर अभयारण्य में कुक्कुर घाटी में कुत्ते की छतरी स्थित है।
C. 84 खम्भों की छतरी देवपुरा (बूंदी) में स्थित है।
D. उपर्युक्त सभी कथन सत्य है।
उत्तर: D
व्याख्या: उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। 80 खम्भों की छतरी → अलवर, कुत्ते की छतरी → रणथम्भौर, और 84 खम्भों की छतरी → बूंदी में स्थित है। - महाराणा कुम्भा की पुत्री के विवाह में बनी 4 खम्भों की ‘श्रृंगार चंवरी’ कहाँ स्थित है?
A. जावर (उदयपुर)
B. कुम्भलगढ़ दुर्ग
C. आहड़ (उदयपुर)
D. चित्तौड़गढ़ दुर्ग
उत्तर: D
व्याख्या: श्रृंगार चंवरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। इसका निर्माण महाराणा कुम्भा की पुत्री के विवाह के अवसर पर 4 खम्भों पर करवाया गया था। - महामन्दिर की छतरी कहाँ स्थित है?
A. जयपुर
B. जोधपुर
C. उदयपुर
D. चित्तौड़गढ़
उत्तर: D
व्याख्या: महामन्दिर की छतरी चित्तौड़गढ़ में स्थित है। यह छतरी स्थापत्य और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। - निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?
A. जगन्नाथ कछवाहा की छतरी मांडल (भीलवाड़ा) में स्थित है।
B. रणथम्भौर में 32 खम्भों की छतरी का निर्माण हम्मीरदेव चौहान ने करवाया था।
C. जयष्पा सिंधिया की छतरी ताऊसर (नागौर) में है।
D. गफूर बाबा की छतरी गागरोन में स्थित है।
उत्तर: D
व्याख्या: गफूर बाबा की छतरी उदयपुर में स्थित है। इसका निर्माण शाहजहाँ ने जगमंदिर के पास करवाया था। - निम्नलिखित युग्मों को सही सुमेलित कीजिए (छतरियाँ – निर्माता):
(A) 32 खम्भों की छतरी – 1. राजा अनिरुद्ध सिंह
(B) 80 खम्भों की छतरी – 2. हम्मीर देव चौहान
(C) 84 खम्भों की छतरी – 3. विनय सिंह
(D) महाराणा प्रताप की छतरी – 4. अमरसिंह प्रथम - a) 2314
b) 1324
c) 1234
d) 3214
उत्तर: A (2314)
व्याख्या:
- 32 खम्भों की छतरी → हम्मीर देव चौहान (2)
- 80 खम्भों की छतरी → विनय सिंह (3)
- 84 खम्भों की छतरी → राजा अनिरुद्ध सिंह (1)
- महाराणा प्रताप की छतरी → अमरसिंह प्रथम (4)
50. दीवान दीपचन्द की छतरी कहाँ स्थित है?
A. अजमेर
B. नागौर
C. बीकानेर
D. जोधपुर
उत्तर: D
व्याख्या: दीवान दीपचन्द की छतरी जोधपुर में स्थित है। यह छतरी उनके प्रशासनिक योगदान और स्मृति में निर्मित की गई।
- फतेहसिंह सिसोदिया (पत्ता) की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. चित्तौड़गढ़ दुर्ग
B. आमेट (राजसमंद)
C. गोगुन्दा (उदयपुर)
D. झाड़ोल (उदयपुर)
उत्तर: A
व्याख्या: फतेहसिंह सिसोदिया (पत्ता) की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है। पत्ता अपनी वीरता और बलिदान के लिए प्रसिद्ध थे और उनकी स्मृति में यह छतरी बनाई गई। - बख्तावर सिंह की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. जोधपुर
B. बीकानेर
C. नागौर
D. भीलवाड़ा
उत्तर: A
व्याख्या: बख्तावर सिंह की छतरी जोधपुर (मंडोर) में स्थित है। अलवर के महाराजा बख्तावर सिंह जयपुर के राजा जगतसिंह के साथ जोधपुर के मानसिंह से युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी स्मृति में यह छतरी बनी। एक अन्य छतरी अलवर में भी है। - कोटा के हाड़ा शासकों की छतरियाँ कहाँ स्थित हैं?
A. बड़ा बाग
B. केसरबाग
C. क्षारबाग
D. गुलाब बाग
उत्तर: C
व्याख्या: कोटा के हाड़ा शासकों की छतरियाँ क्षारबाग में स्थित हैं। यहाँ कोटा शासकों के स्मारक रूप में अनेक छतरियाँ बनी हैं। - राव गोपाल सिंह की छतरी कहाँ स्थित है?
A. धौलपुर
B. करौली
C. भरतपुर
D. सवाईमाधोपुर
उत्तर: A
व्याख्या: राव गोपाल सिंह की छतरी धौलपुर में स्थित है। यह उनकी स्मृति में निर्मित की गई एक ऐतिहासिक छतरी है। - निम्न में से राणा सांगा की छतरी कहाँ स्थित है?
A. मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
B. खानवा (भरतपुर)
C. बयाना (भरतपुर)
D. बेगूं (चित्तौड़)
उत्तर: C
व्याख्या: राणा सांगा की छतरी बयाना (भरतपुर) में स्थित है। यह 8 खम्भों की छतरी है जिसका निर्माण अशोक परमार (जगनेर, भरतपुर) ने करवाया था। - महादजी सिंधिया की पत्नी गंगाबाई की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. गंगापुर (भीलवाड़ा)
B. किशनगढ़ (अजमेर)
C. देवली (टोंक)
D. बैराठ (कोटपुतली-बहरोड़)
उत्तर: A
व्याख्या: गंगाबाई की छतरी गंगापुर (भीलवाड़ा) में स्थित है। महादजी सिंधिया की पत्नी गंगाबाई उदयपुर से लौटते समय गंगापुर में देहांत को प्राप्त हुई थीं, उनकी स्मृति में यह छतरी बनी। - सेठ रामगोपाल पोद्दार की छतरी कहाँ स्थित है?
A. फतेहपुर (सीकर)
B. लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
C. रामगढ़ (सीकर)
D. श्रीमाधोपुर (सीकर)
उत्तर: A
व्याख्या: सेठ रामगोपाल पोद्दार की छतरी फतेहपुर (सीकर) में स्थित है। यह छतरी अपनी सुंदर भित्तिचित्र कला के लिए प्रसिद्ध है। - निम्न में से लाछां गुजरी की छतरी किस जिले में स्थित है?
A. अजमेर
B. पाली
C. जोधपुर
D. नागौर
उत्तर: D
व्याख्या: लाछां गुजरी की छतरी नागौर जिले में स्थित है। यह छतरी उनके लोकमान्य योगदान और स्मृति से जुड़ी है। - मंडोर में स्थित जोधपुर की सबसे बड़ी छतरी किसकी है?
A. राव जोधा की
B. राव गांगा की
C. महाराजा अजीतसिंह की
D. राव रणमल्ल की
उत्तर: C
व्याख्या: मंडोर बाग (जोधपुर) में स्थित राजाओं के स्मारक देवल के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहाँ सबसे बड़ी और सुंदर छतरी महाराजा अजीतसिंह की है।
60. वीर दुर्गादास राठौड़ के पिता आसकरण राठौड़ की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. मथानिया (जोधपुर)
B. मंडोर (जोधपुर)
C. फलौदी
D. सालवा कलां (जोधपुर)
उत्तर: D
व्याख्या: आसकरण राठौड़ की छतरी सालवा कलां (जोधपुर) में स्थित है। आसकरण राठौड़, वीर दुर्गादास राठौड़ के पिता थे। यह छतरी उनके योगदान की स्मृति को संजोए हुए है।
- मूमल की मेढ़ी स्थित है?
A. तनोट (जैसलमेर)
B. रामगढ़ (जैसलमेर)
C. लोद्रवा (जैसलमेर)
D. पोकरण (जैसलमेर)
उत्तर: B
व्याख्या: मूमल की मेढ़ी रामगढ़ (जैसलमेर) में स्थित है। यह स्थल लोककथा की प्रसिद्ध पात्र मूमल और महेन्द्र की प्रेमगाथा से जुड़ा है। - निम्न में से मारवाड़ के शासक राव चन्द्रसेन की छतरी कहाँ पर बनी है?
A. सारण की पहाड़ियाँ (पाली)
B. छप्पन की पहाड़ियाँ (बाड़मेर)
C. देसूरी की पहाड़ियाँ (पाली)
D. जसवंतपुरा की पहाड़ियाँ (जालौर)
उत्तर: B
व्याख्या: मारवाड़ के शासक राव चन्द्रसेन की छतरी छप्पन की पहाड़ियों (बाड़मेर) में बनी है। यह स्थल उनके शौर्य की स्मृति में निर्मित है। - सिरोही के महाराव मानसिंह की छतरी कहाँ पर है?
A. पिंडवाड़ा (सिरोही)
B. बसंतगढ़ (सिरोही)
C. रेवदर (सिरोही)
D. अचलगढ़ (सिरोही)
उत्तर: B
व्याख्या: सिरोही के महाराव मानसिंह की छतरी बसंतगढ़ (सिरोही) में स्थित है। - टेस्सीटोरी की छतरी स्थित है?
A. गंगानगर
B. बीकानेर
C. चुरू
D. हनुमानगढ़
उत्तर: B
व्याख्या: इटली के विद्वान लुइगी पियो टेस्सीटोरी की छतरी बीकानेर में स्थित है। उन्होंने राजस्थान के इतिहास और लोक संस्कृति पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया। - निम्न में से असुमेलित युग्म का चयन कीजिए-
A. अमरगढ़ की छतरियाँ – बागोर (भीलवाड़ा)
B. जयप्पा सिंधिया की छतरी – जहाजपुर (भीलवाड़ा)
C. जोधसिंह की छतरी – बदनोर (ब्यावर)
D. रसिया की छतरी – टॉक
उत्तर: B
व्याख्या: सही युग्म यह है कि जयप्पा सिंधिया की छतरी ताऊसर (नागौर) में स्थित है, न कि जहाजपुर (भीलवाड़ा) में। अतः विकल्प (B) असुमेलित है। - एक खम्भे की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. करौली
B. चित्तौड़गढ़
C. सवाई माधोपुर
D. उदयपुर
उत्तर: C
व्याख्या: एक खम्भे की छतरी सवाई माधोपुर में स्थित है। यह अपनी अद्वितीय स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है। - बोहरा भगत की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. करौली
B. बांसवाड़ा
C. उदयपुर
D. डुंगरपुर
उत्तर: A
व्याख्या: बोहरा भगत की छतरी करौली जिले में कैला देवी मंदिर के पास स्थित है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। - दाहरसेन स्मारक कहाँ स्थित है?
A. अजमेर
B. भीलवाड़ा
C. राजसमंद
D. नागौर
उत्तर: B
व्याख्या: दाहरसेन स्मारक भीलवाड़ा में स्थित है। यह एक ऐतिहासिक स्मृति स्थल है। - रामदत्त गोयनका की छतरी कहाँ स्थित है?
A. परशरामपुरा (झुंझुनूं)
B. डुंडलोद (झुंझुनूं)
C. मण्डावा (झुंझुनूं)
D. बिसाऊ (झुंझुनूं)
उत्तर: C
व्याख्या: रामदत्त गोयनका की छतरी मण्डावा (झुंझुनूं) में स्थित है। शेखावाटी की हवेलियों और छतरियों में इसका विशेष स्थान है। - बदनोर की छतरियाँ कहाँ स्थित है?
A. राजसमंद
B. उदयपुर
C. ब्यावर
D. भीलवाड़ा
उत्तर: C
व्याख्या: बदनोर की छतरियाँ ब्यावर में स्थित हैं। यह स्थल राजपूताना शैली के स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।
- शेखावाटी की सबसे बड़ी छतरी कौनसी है?
A. कल्याण सिंह
B. हरदयाल सिंह
C. गोपाल सिंह
D. राम गोपाल पोद्दार
उत्तर: D
व्याख्या: शेखावाटी की सबसे बड़ी छतरी रामगोपाल पोद्दार की मानी जाती है। यह छतरी रामगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है और अपने विशाल आकार व अद्भुत भित्तिचित्रों के कारण प्रसिद्ध है। - पंचकुण्ड़ में स्थित छतरियों में से सबसे प्राचीन छतरी किसकी है?
A. राव चूण्डा की
B. राव रणमल की
C. राव गांगा की
D. राव जोधा की
उत्तर: A
व्याख्या: मण्डोर के पंचकुण्ड में कई शासकों की छतरियाँ बनी हैं। इनमें से सबसे प्राचीन छतरी राव चूण्डा की मानी जाती है। - कोटा-बूंदी मार्ग पर देवपुरा गाँव के निकट 1683 में निर्मित छतरी के स्तम्भों की संख्या कितनी है?
A. 80
B. 84
C. 32
D. 16
उत्तर: B
व्याख्या: कोटा-बूंदी मार्ग पर देवपुरा गाँव के निकट बनी प्रसिद्ध छतरी 84 खम्भों की छतरी है। इसका निर्माण 1683 ई. में आरंभ हुआ और 1695 ई. तक चला। - 84 खंभों की छतरी के बारे में कौनसा कथन असत्य है?
A. इस छतरी का निर्माण राव विष्णुसिंह के काल में राव देवा द्वारा करवाया गया था।
B. इस छतरी का निर्माण राव अनिरुद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
C. यह छतरी बूंदी के पास देवपुरा गाँव में स्थित है।
D. इसका निर्माण 1683-1695 के मध्य कराया गया था।
उत्तर: A
व्याख्या: 84 खम्भों की छतरी का निर्माण राव अनिरुद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा करवाया गया था। अतः विकल्प (A) असत्य है। - जोधपुर में निम्न में से कौनसी छतरी स्थित नहीं है?
A. जसवंत थड़ा
B. मामा भांजा की छतरी
C. 8 खंभों की छतरी
D. मण्डोर की छतरी
उत्तर: C
व्याख्या: 8 खम्भों की छतरी महाराणा प्रताप की है, जो बाण्डोली (सलूम्बर, उदयपुर) में केजड़ बांध की पाल पर बनी है। जबकि अन्य तीनों छतरियाँ जोधपुर में स्थित हैं। - बूंदी में ‘चौरासी खम्भों की छतरी’ का निर्माण किसने करवाया?
A. राव अनिरूद्ध
B. राव शत्रुसाल
C. महाराव बुध सिंह
D. महाराव विष्णु सिंह
उत्तर: A
व्याख्या: चौरासी खम्भों की छतरी बूंदी के देवपुरा गाँव में स्थित है। इसका निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा 1683-1695 ई. में करवाया गया था। - चौरासी खम्भों की छतरी स्थित है।
A. कोटा
B. झालावाड़
C. बूंदी
D. सवाई माधोपुर
उत्तर: C
व्याख्या: 84 खम्भों की छतरी बूंदी जिले के देवपुरा गाँव में स्थित है। यह तीन मंजिला है और इसमें पशु-पक्षियों तथा कामसूत्र पर आधारित चित्र बनाए गए हैं। - ‘चौरासी खम्भा छतरी’ के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन असत्य है?
A. इस छतरी का निर्माण राव विष्णुसिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
B. इस छतरी का निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में राव देवा द्वारा कराया गया था।
C. यह छतरी बूंदी के पास देवपुरा गांव में स्थित है।
D. उसका निर्माण 1683-1695 के मध्य कराया गया था।
उत्तर: A
व्याख्या: 84 खम्भों की छतरी बूंदी जिले में है। इसका निर्माण राव अनिरूद्ध सिंह के काल में हुआ था, न कि राव विष्णुसिंह के काल में। इसलिए विकल्प (A) असत्य है। - दुर्गादास की छतरी किस राज्य में स्थित है?
A. राजस्थान
B. उत्तरप्रदेश
C. मध्यप्रदेश
D. गुजरात
उत्तर: C
व्याख्या: वीर दुर्गादास राठौड़ की छतरी उज्जैन (मध्यप्रदेश) में स्थित है। उनका अंतिम समय यहाँ बीता और बसंत पंचमी के दिन उनकी स्मृति में यहाँ जुलूस भी निकाला जाता है। - निम्नलिखित में से किस छतरी को शेखावटी की सबसे बड़ी छतरी माना जाता है?
A. रामगोपाल पोद्दार की छतरी
B. कल्याण सिंह की छतरी
C. हरदयाल की छतरी
D. गोपाल सिंह की छतरी
उत्तर: A
व्याख्या: शेखावटी क्षेत्र की सबसे बड़ी छतरी रामगोपाल पोद्दार की है। यह रामगढ़ (झुंझुनूं) में स्थित है और अद्वितीय भित्तिचित्रों से सुसज्जित है।
- ‘मूसी रानी की छतरी’ कहां स्थित है?
A. जैसलमेर
B. अलवर
C. उदयपुर
D. जोधपुर
उत्तर: B
व्याख्या: मूसी रानी की छतरी, जिसे 80 खम्भों की छतरी भी कहा जाता है, अलवर में स्थित है। इसका निर्माण महाराजा विनयसिंह ने 1815 ई. में महाराजा बख्तावर सिंह की रानी मूसी महारानी की स्मृति में करवाया था। यह दो मंजिला छतरी सफेद संगमरमर और भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें रामायण और महाभारत के दृश्य चित्रित हैं। - मेवाड़ नरेश राणा अमरसिंह एवं राणा कर्णसिंह की छतरियां (स्मारक) अवस्थित हैं-
A. मंडोर (जोधपुर)
B. आहड़ (उदयपुर)
C. नाथद्वारा (उदयपुर)
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B
व्याख्या: आहड़ की छतरियां (महासतियां) सिसोदिया राजवंश के मेवाड़ महाराणाओं की छतरियां हैं। यहाँ 19 महाराणाओं की स्मृति में छतरियां बनी हैं। इनमें सबसे पुरानी महाराणा अमरसिंह प्रथम की छतरी है, जबकि सबसे विशाल छतरी महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय की है। - राव मालदेव की छतरी निम्नलिखित में से राजस्थान के किस शहर में स्थित है?
A. कोटा
B. जोधपुर
C. जालौर
D. जैसलमेर
उत्तर: B
व्याख्या: राव मालदेव की छतरी मंडोर (जोधपुर) में स्थित है। मंडोर उद्यान में जोधपुर शासकों के स्मारक ‘देवल’ के रूप में प्रसिद्ध हैं। यहाँ राव जोधा, राव चूण्डा, राव रणमल, राव गंगा आदि की छतरियां भी बनी हुई हैं। सबसे बड़ी और भव्य छतरी महाराजा अजीतसिंह की है। - जोधपुर में राजाओं की छतरियां ………में स्थित हैं।
A. मंडोर
B. ओसियां
C. लूणी
D. गैटोर
उत्तर: A
व्याख्या: जोधपुर के राजाओं की छतरियां मंडोर में स्थित हैं, जिन्हें ‘देवल’ भी कहा जाता है। यहाँ पंचकुण्ड क्षेत्र में रानियों की 46 छतरियां भी बनी हैं। मंडोर की छतरियों में रानी सूर्यकंवर की 32 खम्भों वाली छतरी विशेष प्रसिद्ध है।
85. उदयपुर में आहड़ की छतरियां किस वंश के राज परिवार से संबंधित हैं?
A. कछवाहा
B. चौहान
C. राठौड़
D. सिसोदिया
उत्तर: D
व्याख्या: आहड़ की छतरियां सिसोदिया वंश के मेवाड़ महाराणाओं की स्मृति में निर्मित हैं। यहाँ महाराणा अमरसिंह प्रथम से लेकर कई शासकों की छतरियां स्थित हैं। इनमें सबसे विशाल छतरी महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय की है
- ‘क्षारबाग’ स्थित है-
A. बून्दी
B. जोधपुर
C. बीकानेर
D. अजमेर
उत्तर: A
व्याख्या: क्षारबाग बूंदी में स्थित है। यहाँ हाड़ा शासकों की 66 छतरियां बनी हुई हैं। इनमें सबसे प्राचीन छतरी राव दुदा की और सबसे नई छतरी महाराव विष्णुसिंह की मानी जाती है। - कुंभा श्याम मंदिर, चित्तौड़गढ़ (मीरा मंदिर) की स्मृति में एक छोटी छतरी का निर्माण कराया गया था। वह किसकी है?
A. मीरा
B. राय दास (स्वामी रविदास)
C. महाराणा कुंभा
D. महाराणा संग्राम सिंह प्रथम
उत्तर: B
व्याख्या: चित्तौड़गढ़ के कुंभा श्याम मंदिर (मीरा मंदिर) के सामने स्वामी रैदास (रविदास) की स्मृति में 4 खम्भों की छतरी बनाई गई है। यह मंदिर मूलतः गुर्जर प्रतिहार काल का शिव मंदिर था, जिसे बाद में महाराणा कुंभा ने 1449 ई. में जीर्णोद्धार करवाकर विष्णु मंदिर में परिवर्तित किया। - गफूर बाबा की छतरी कहाँ पर स्थित है?
A. उदयपुर
B. सलूम्बर
C. बीकानेर
D. चित्तौड़गढ़
उत्तर: A
व्याख्या: गफूर बाबा की छतरी उदयपुर शहर में जगमंदिर के समीप स्थित है। इसका निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने गफूर बाबा के सम्मान में करवाया था। - संत रैदास (स्वामी रविदास) की छतरी कहाँ बनी है?
A. चित्तौड़गढ़
B. अजमेर
C. आहड़ (उदयपुर)
D. नागौर
उत्तर: A
व्याख्या: संत रैदास की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में मीरा मंदिर (कुंभा श्याम मंदिर) के सामने स्थित है।
90. 32 खम्भों की छतरी को और किस नाम से जाना जाता है?
A. न्याय की छतरी
B. प्रेम की छतरी
C. बलिदान छतरी
D. विजय छतरी
उत्तर: A
व्याख्या: 32 खम्भों की छतरी को “न्याय की छतरी” कहा जाता है। यह रणथम्भौर में स्थित है और हम्मीर देव चौहान ने इसका निर्माण करवाया था।
For more Rajasthan Gk MCQ | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
History | |
Geography | |
Political | |
Economic | |
Science | |
Computer | |
Technical | |
Hindi | |
English | |
Maths | |
Reasoning | |
Psychology | |
Rajasthan GK | |
Haryana GK | |
Current Affairs |