वर्णमाला ध्वनि एवं लिपि Previous Year Questions

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions on “वर्णमाला ध्वनि एवं लिपि

Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

वर्णमाला ध्वनि एवं लिपि PYQ

  1. वर्ण किसे कहते हैं?

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) किसी भाषा के लघुत्तम व्यंजनों को

(2) किसी भाषा के लघुत्तम स्वरों को

(3) किसी भाषा की लघुत्तम सार्थक ध्वनियों को

(4) किसी भाषा के अलघुत्तम सार्थक अक्षरों को

Ans. (3)

 

  1. वर्ण के कितने प्रकार है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012]

(1) एक

(2) दो

(3) तीन

(4) चार

Ans. (2)

व्याख्या-

 भाषा की लघुतम लिखित इकाई वर्ण के दो प्रकार होते हैं-1. स्वर, 2. व्यंजन। ध्वनि के बोले और लिखे रूप को ‘वर्ण’ कहते हैं। जैसे- क, ई

 

  1. निम्नलिखित में से भाषा की लघुतम लिखित इकाई है-

[III Grade (Hindi) 26.02.2023]

(1) ध्वनि

(2) पद

(3) शब्द

(4) वर्ण

Ans. (4) 

 

  1. संयुक्तों को छोड़कर हिन्दी में मूल वर्णों की संख्या कितनी है?

[राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011]

(1) 36

(2) 44

(3) 48

(4) 53

Ans. (2)

व्याख्या-

 हिन्दी वर्णमाला में 11 स्वर और 33 व्यंजन अर्थात् कुल 44 वर्ण है तथा चार संयुक्ताक्षर है। संयुक्ताक्षर : क्ष-क्ष, त्र-त्+र, ज्ञ ज् + ञ, श्र-श्र

 

  1. वर्णमाला में मात्रा का अर्थ है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013]

(1) वर्ण की मात्राएँ

(2) वर्ण के उच्चारण में लगने वाला समय

(3) ध्वनि का परिमाण

(4) वर्णों का क्रम

Ans. (2)

व्याख्या-

 ‘अ’ को छोड़कर प्रत्येक स्वर की मात्रा होती हैं। जब स्वरों को व्यंजनों के साथ प्रयोग किया जाता है, तो उनकी मात्रा का प्रयोग किया जाता हैं जो चिह्न व्यंजनों के अन्त में जोड़े जाते हैं, मात्राएँ कहलाती है।

  1. उच्चारण के कालमान को क्या कहा जाता है?

[पटवार भंर्ती परीक्षा, 2011]

(1) संधि

(2) समास

(3) व्यंजन

(4) मात्रा

Ans. (4)

व्याख्या-

 उच्चारण समय (मात्रा) के आधार पर स्वरों को प्रायः तीन भागों में बाँटा गया है- 1. लघु, 2. गुरु, 3. प्लुत

 

  1. जिस स्वर के उच्चारण में दो मात्राएँ लगती है, उसे कहते हैं?

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) मूल स्वर

(2) संयुक्त स्वर

(3) गुरु स्वर

(4) लघु स्वर

Ans. (3)

व्याख्या- 

  • जिन स्वरों के उच्चारण में एक मात्रा का समय लगता है, उन्हें ह्रस्व/लघु स्वर कहते हैं। जैसे -अ, इ, उ, ऋ स्वर है।
  • जिन स्वरों के उच्चारण में दो मात्राओं का समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं। जैसे आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऑ दीर्घ स्वर है।

 

  1. ध्वनि किसकी लघुत्तम इकाई है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) शब्द

(2) भाषा

(3) अक्षर

(4) वाक्य

Ans. (2)

व्याख्या- 

भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई को ध्वनि कहते हैं।

 

  1. भाषा की सार्थक लघुत्तम इकाई कौनसी है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) वर्ण

(2) वाक्य

(3) शब्द

(4) उपवाक्य

Ans. (3)

व्याख्या- 

ऐसा स्वतंत्र वर्ण समूह जिसका एक सार्थक (निश्चित) अर्थ हो, शब्द कहलाता है। जैसे-सुं+द+र = सुंदर, क+म+ल = कमल।

 

  1. किस क्रमांक वाली ध्वनि अक्षर ध्वनि है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) प

(2) इ

(3) च

(4) त

Ans. (2)

व्याख्या- 

अक्षर का अर्थ होता है-अविनाशी/अनाःगवान। अक्षर उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसके टुकड़े (विभाजन) न हो सके। जैसे-क, ख, इ, उ, च् । ध्वनि का लघुत्तम (सबसे छोटा) रूप अक्षर है। हल् (व्यंजन) + अच् (स्वर )= वर्ण। स्वर तथा व्यंजन के मेल को वर्ण कहते हैं। उदाहरण (1) क्+अ = क, (2) क्+ऐ कै, (3) क् + ऋ = कृ।

  • उपर्युक्त प्रश्न में ‘इ’ अक्षर क्योंकि इसके टुकड़े नहीं कर सकते है। जबकि श, च तथा त, वर्ण है क्योंकि इनमें (व्यंजन) तथा स्वर का मेल है। जैसे ष् (व्यंजन) + अ (स्वर) = वर्ण (ष) का मेल है। च, त, ष, वर्ण है जबकि च्,त्, ष् अक्षर है।

स्वर = 11 (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ)

  1. लघु स्वर = अ, इ, उ, overline 7z = 4
  2. दीर्घ स्वर = आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ = 7

व्यंजन = 33

  1. स्पर्श व्यंजन (5 प्रकार) = क वर्ग (5) + च

वर्ग (5) + ट वर्ग (5)+ त वर्ग (5) + प वर्ग (5) = 25

  • कंठ्य क, ख, ग, घ, overline S’ = 5
  • तालव्य च, छ, ज, झ, overline forall = 5
  • मूर्धन्य ट, ठ, ड, ढ, ण = 5
  • दन्त्य त, थ, द, ध, न = 5
  • ओष्ठ्य -प, फ, ब, भ, pi = 5
  1. अंतःस्थ य, र, ल, overline a = 4
  2. ऊष्म श, ष, स, overline 6 = 4
  • व्यावहारिक दृष्टि से हिन्दी वर्णमाला में 54 वर्ण (12 स्वर + 42 व्यंजन) हैं। स्वरों में 11 मूल स्वरों के अलावा ऑ (जैसे-कॉलेज में कॉ) का प्रयोग पृथक ध्वनि के रूप में हो रहा है। इसी प्रकार 33 व्यंजनों के अलावा 5 विदेशी ध्वनियाँ (क़, ख़, ग़, ज़ तथा फ़), 4 संयुक्त वर्ण (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) शामिल करते हुए इनकी संख्या 42 हो जाती है।

 

  1. देवनागरी लिपि में स्वरों की संख्या है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2011]

 [स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021]

(1) 10

(2) 11

(3) 12 

(4) 13

Ans. (2) 

 

  1. स्पर्श व्यंजनों को उच्चारण स्थान के आधार पर कितने भागों में बाँटा गया है?

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक-14]

(1) तीन

(2) चार

(3) दो

(4) पाँच

Ans. (4) 

 

  1. किस क्रम में तालव्य व्यंजन नहीं है?

[पटवार, 2011]

(1) च

(2) घ

(3) ज

(4) य

Ans. (2) 

 

  1. ‘प’ और ‘फ’ का उच्चारण स्थान क्या है?

[पटवार -2011]

[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021]

(1) कंठ्य

(2) तालव्य

(3) दन्त्य

(4) ओष्ठय्

Ans. (4) 

 

  1. निम्नलिखित ध्वनियों में से बताइये कि कौन-सा वर्ण औष्ठ्य नहीं है? 

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012]

(1) म

(2) प

(3) फ

(4) ञ

Ans. (4) 

  1. उच्चारण स्थान की दृष्टि से इनमें से कौन-सा व्यंजन तालव्य है? 

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) त

(2) प

(3) ज

(4) व

Ans. (3)

 

  1. किस क्रम में तालव्य व्यंजन है? 

[पटवार भर्ती. 2011]

[ आरटेट प्रथम स्तर, 2011]

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2014]

(1) ट, ठ, ड, ढ, ण

(2) क, ख, ग, घ, ड

(3) च, छ, ज, झ, ञ

(4) त, थ, द, थ, न

Ans. (3) 

 

  1. किस क्रमांक में मूर्धन्य व्यंजन है?

[पटवार भर्ती, 2011]

(1) च

(2) ख

(3) प

(4) ट

Ans. (4) 

 

  1. ज और ध का उच्चारण स्थान है?

(पटवार- 2013)

(1) कंठ्य, तालव्य

(2) ओष्ठ्य, नासिक्य

(3) मूर्धन्य ओष्ठ्य

(4) तालव्य, दन्त्य

Ans. (4) 

 

  1. भाषा में स्वतः उच्चरित ध्वनियों को, निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) अक्षर

(2) ध्वनि

(3) वर्ण

(4) स्वर

Ans. (4)

व्याख्या-

 जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास, वायु बिना किसी रुकावट के मुख से निकलती है, उन्हें स्वर कहते हैं। उच्चारण समय (मात्रा) के आधार पर स्वरों को प्रायः दो भागों में बाँटा गया है। जैसे-

  1. ह्रस्व स्वर/लघु स्वर अ, इ, उ, ऋ (मूल स्वर)
  2. दीर्घ स्वर/गुरु स्वर

आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऑ

  1. हिन्दी वर्णमाला में मूल स्वर कितने है?

(1) छ:

(2) सात

(3) चार

(4) दो

Ans. (3)

व्याख्या- 

हिन्दी में मूल स्वर अ, इ, उ तथा ऋ है।

 

  1. जिन स्वरों के निर्माण में ओठ गोलाकार हो जाते है, उनको कहते हैं?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक -2013]

(1) संवृत

(2) अर्द्ध संवृत

(3) वृत्ताकार

(4) अवृनाकार

Ans. (3)

व्याख्या-

  • जिन स्वरों के उच्चारण में होठों का आकार गोलाकार हो जाता है, उन्हें वृत्ताकार स्वर कहते हैं। जैसे -उ, ऊ, ओ, औ, आँ।
  • जिन स्वरों के उच्चारण में होंठ (ओष्ठ) गोल न खुलकर अन्य किसी आकार में खुलें, उन्हें अवृत्ताकार स्वर कहते हैं। जैसे- अ, आ, इ, ई, ए, ऐ।
  • संवृत स्वर का अर्थ है- कम खुला मुख। जैसे-ई, ऊ।
  • अर्द्ध संवृत स्वर का अर्थ है- मुख का थोड़ा अधिक खुलना। जैसे-ए, ओ।
  • विवृत स्वर का अर्थ है- अधिक खुला हुआ मुख।जैसे-आ।

 

  1. किस क्रम में विवृत स्वर है? 

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) ई

(2) ए

(3) उ

(4) आ

Ans. (4) 

 

  1. संवृत स्वर हैं- 

[II Grade (Hindi) – 22.12.2022]

(1) उ, ऊ

(2) ओ, औ

(3) ए, ऐ

(4) अ, आ

Ans. (1) 

 

  1. व्यंजन ध्वनियों का वर्गीकरण प्रमुखतः कितने आधारों पर किया जाता है? 

[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013]

(1) एक

(2) दो

(3) तीन

(4) पाँच

Ans. (2)

व्याख्या- 

व्यंजनों को उच्चारण (ध्वनियों) की दृष्टि से दो भागों में विभाजित किया जाता है-

  1. उच्चारण स्थान, 2. प्रयत्न ।

 

  1. निम्न में से सघोष अल्प प्राण है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2012]

(1) क

(2) द

(3) छ

(4) घ

Ans. (2)

व्याख्या –

 स्वर तंत्रियों में होने वाली गूँज या नाद, कंपन के आधार पर वर्णों को दो भागों में बांटा जाता है-

(i) घोष या सघोष जिन वर्णों का उच्चारण करते समय स्वर तंत्रियों में कम्पन पैदा होती है, उन्हें घोष वर्ण कहते हैं। 

– ग, घ, ङ, ज, झ, ञ, ड, ढ, ण, द, ध, न, ब, भ, म (वर्णों के तीसरे, चौथे तथा पाँचवें व्यंजन)

– य, र, ल, व, ह तथा सभी स्वर। यह संख्या में 31 होते हैं।

 

(ii) अघोष – जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वर तंत्रियों में कंगन या गूँज उत्पन्न नहीं होती है, उन्हें अघोष वर्ण कहते हैं। इनकी संख्या तेरह हैं यथा क, ख, च, छ, ट, ठ, त, थ, प, फ (वर्णों के पहले तथा दूसरे व्यंजन) श, ष्, स् तथा श्वास वायु की मात्रा के आधार पर वर्णों के दो भेद होते हैं-

(अ) अल्पप्राण – जिन वर्णों के उच्चारण में श्वास वायु मुख विवर से कम मात्रा में निकलती है उन्हें अल्पप्राण वर्ण कहते हैं यथा (क, ग,ङ), (च, ज, ञ), (ट, ड,ण), (त,द,न), (प,ब, म) वर्गों के प्रथम, तृतीय और पंचम व्यंजन तथा ड़, य, र, ल, व है।

(ब) महाप्राण – जिन ध्दनियों के उच्चारण में मुख से निकलने वाली श्वास की मात्रा अधिक होती है, उन्हें महाप्राण व्यंजन कहते हैं। जैसे- (ख, घ), (छ,झ), (ठ,ढ़), (थ, ध), (फ, भ) वर्गों के द्वितीय, चतुर्थ वर्ण और श ष स, ह।

 

  1. स्वर तंत्रियों में कंपन के आधार पर हिन्दी वर्णमाला में व्यंजनों के दो वर्ग बनते हैं?

[ पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) अल्प्रपाण, महाप्राण

(2) स्पर्श, अंतःस्थ

(3) अघोष, सघोष

(4) ऊष्म, स्पर्श

Ans. (3) 

 

  1. सघोष व्यंजन नहीं है?

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) क, ख

(2) ध, न

(3) ज, झ

(4) ब, भ

Ans. (1) 

 

  1. महाप्राण वर्ण कौन से है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक -2012]

(1) ख, घ

(2) क, च

(3) य, र

(4) त, द

Ans. (1) 

 

  1. किस क्रमांक में सघोष व्यंजन है?

[पटवार, 2011]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) क, ख

(2) य, र

(3) त, थ

(4) प, फ

Ans. (2) 

  1. किस क्रमांक में अघोष व्यंजन है? 

[पटवार भर्ती, 2011]

[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) त, थ

(2) न, ब

(3) द, ध

(4) व, ह

Ans. (1) 

 

  1. किस क्रम में अघोष व्यंजन नहीं है?

[पटवार भर्ती, 2011]

(1) क

(2) य

(3) थ

(4) फ

Ans. (2) 

 

  1. किस क्रम में अल्पप्राण ध्वनि है?

[पटवार परीक्षा 2013]

(1) फध

(2) ठ भ

(3) कल

(4) खढ

Ans. (3) 

 

  1. निम्न में से ‘अल्पप्राण’ वर्ण कौन है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) क, ग,

(2) अ, आ

(3) फ, भ

(4) थ, छ

Ans. (1) 

 

  1. निम्नांकित में ‘महाप्राण’ वर्ण है-

[II Grade Teacher (Hindi) 01.11.2018

(1) र

(2) ल

(3) व

(4) स

Ans. (4) 

  1. कौन सा वर्ण घोष नहीं है?

[R-TET द्वितीय स्तर, 2011]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) ए

(2) छ

(3) अ

(4) ड

Ans. (2)

व्याख्या-

 घोष वर्णों को याद करने की ट्रिक :

3.45 बजे ब्यावर रैली में घोषणा हुई-

3 = वर्ग का तीसरा वर्ण (ग, ज, ड, द, ब),

4= वर्ग का चौथा वर्ण (घ, झ, ढ, ध, भ)

5= वर्ग का पाँचवा वर्ण (ड, ञ, ण,न, म),

ब्यावर = य, व,

रैली = र, ल,

घोषणा = घोष (सघोष वर्ण),

हुई = ह, ई = इलेवन स्वर (सभी स्वर)

वर्ग का प्रथम द्वितीय (क, ख) ष, श, स अघोष वर्ण हैं।

महाप्राण वर्णों को याद करने की ट्रिक :

(24 मास/महा/महा हैं) :

2 = वर्ग का दूसरा वर्ण प, फ,

4 = वर्ग का चौथा वर्ण (ध, भ)

मा = महाप्राण,

स = स, श, ष

है = है (विसर्ग)

नोट : वर्ग का प्रथम वर्ण (क) तीसरा (ग) पाँचवा (ण), य, र, ल, व अल्पप्राण हैं।

  • विशेष : वर्ग के चौथे वर्ण (घ, झ, ढ, ध, भ) घोष तथा महाप्राण दोनों में आते हैं।
  • वर्ग का प्रथम वर्ण (क,च,ट, त, प) अघोष तथा अल्पप्राण दोनों में आते हैं।

 

  1. स्वर होते हैं। 

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2010]

(1) घोप

(2) अघोष

(3) अल्पप्राण

(4) महाप्राण

Ans. (1) 

 

  1. निम्न में से घोष वर्ण कौन से है ?

(1) थ

(2) ख

(3) च

(4) ह

Ans. (4) 

 

  1. किस क्रम में अघोष व्यंजन है? 

[पटवार परीक्षा, 2011]

(1) क, ख

(2) ध, न

(3) ज, झ

(4) ब, भ

Ans. (1) 

 

  1. किस क्रम में अघोष व्यंजन है? 

[पटवार परीक्षा, 2011]

(1) द, ध

(2) ङ न

(3) प, फ

(4) ग, घ

Ans. (3) 

  1. किस क्रम में घोष वर्ण नहीं है?

[ पटवार भर्ती, 2011]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) द्

(2) ग्

(3) ट

(4) व्

Ans. (3)

व्याख्या – 

मुख विवर में ऊपरी दाँतों के भीतरी मसूड़ों के ऊपर का खुरदरा भाग ‘वर्त्य’ कहा जाता है। न, स, ज, र, ल वर्त्य व्यंजन माने जाते हैं। आदि काल में इनका विकास हुआ।

 

  1. व्यंजन वर्गीकरण की दृष्टि से ‘ल’ व्यंजन किस वर्ण-भेद में रखा जायेगा? 

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2008]

(1) मूर्धन्य

(2) वर्त्या

(3) कण्ठ्य

(4) दन्त्य

Ans. (2) 

 

  1. उच्चारण स्थान की दृष्टि से इनमें कौन-सा व्यंजन तालव्य है?

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) त

(2) प

(3) ज

(4) ब

Ans. (3)

 

  1. पंचांग शब्द में उच्चरित ध्वनियों का लेखन निम्नलिखित में से किसमें हुआ?

(1) पन्चाङ्‌ग

(2) पञ्चान्य

(3) पञ्चाङ्ग

(4) पञ्चाड़ग

Ans. (3)

व्याख्या-

पंचांग = प्+अ+ञ्+च्+आ+र्+र्+ अ अतः नासिक्य वर्ण के स्थान पर आजकल अनुस्वार (०) भी मान्य है।

 

  1. ‘द्वित्व’ का प्रयोग किस शब्द में नहीं हुआ है?

[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) सच्चा

(2) कुत्ता

(3) बल्गा

(4) बग्गा

Ans. (3)

व्याख्या-

 दो समान व्यंजनों का साथ-साथ प्रयुक्त होना ‘द्वित्व’ कहलाता है जैसे-इक्का, धक्का, सुग्गा, बच्चा, थप्पड़ आदि।

  1. निम्नलिखित में से कौनसी बात गलत है?

[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) ‘ध’ सघोष, महाप्राण, दन्त्य है

(2) ‘ब’ सघोष, ओष्ठ्य, महाप्राण है

(3) ‘च’ अघोष, तालव्य, अल्पप्राण है

(4) ‘ख’ कंठ्य, महाप्राण अघोष है

Ans. (2) 

व्याख्या- ‘ब’ अल्पप्राण है।

 

  1. स्वर रहित ‘र्’ का प्रयोग हुआ है?

[PSI परीक्षा, 2011]

(1) ट्रक में

(2) पुनर्निर्माण में

(3) त्राटक में

(4) शत्रु में

Ans. (2)

व्याख्या-

  • ट्रक = ट्+र्+अ+क्+अ
  • पुनर्निर्माण प्+उ+न्+अ+(र्)+न्+इ+ (र्)+म्+आ+ण् +अ
  • त्राटक = त्+(र्+आ)+ट्+अ+क्+अ
  • शत्रु = श्+अ+त्+र्+उ)
  • अतः पुनर्निर्माण में र् के बाद स्वर नहीं आया।

 

  1. यदि नीचे का होठ पूरी तरह काट दिया जाए तो किस ध्वनि के उच्चारण में कठिनाई होगी?

[राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011]

(1) ल

(2) ब

(3) ध

(4) ख

Ans. (2)

व्याख्या-

 उ, ऊ, प वर्ग (प, फ, ब, भ, म) में उच्चारण स्थांन ओष्ठ है।

 

  1. उत्क्षिप्त ध्वनि का प्रयोग हुआ है?

 [PSI परीक्षा, 2011]

(1) आरजू

(2) खसरा

(3) पढ़ाई

(4) जफर

Ans. (3)

व्याख्या- 

जिसके उच्चारण में जि‌ह्वा की नोक झटके से नीचे गिरती है तो वह उत्क्षिप्त (फेंका हुआ) ध्वनि कहलाती है। ड् ढ उत्क्षिप्त ध्वनियाँ है। पढ़ाई में ढ़ उत्क्षित ध्वनि है।

 

  1. उच्चारण की प्रकृति और प्रत्यत्न के अनुसार हिन्दी ‘ड़’ और ‘ढ’ व्यंजनों की सही संज्ञा किस क्रमांक है?

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2008]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) उत्क्षिप्त

(2) पाश्विक

(3) लुंठित

(4) अनुनासिक

Ans. (1) 

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top