वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द Previous Year Question

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions on “वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द

Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द PYQ

  1. ‘जिनको थोड़ा ज्ञान हो’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा- 

[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024]

[PSI-07.10.2018]

(1) अनभिज्ञ

(2) अज्ञ

(3) अभिज्ञ

(4) अल्पज्ञ

Ans. (4)

 

  1. ‘अमूल्य’ शब्द का अर्थ है-

[JLO (Law) 2014]

[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024]

(1) जिसका मूल्य बढ़ता हुआ हो

(2) जिसका मूल्य बहुत अधिक हो

(3) जिसका कोई मूल्य न हो

(4) जिसका मूल्य आँका ही न जा सके

Ans. (4)

 

  1. ‘जो स्वयं उत्पन्न हुआ हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-

[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023]

(1) स्वयंसिद्ध

(2) स्वयंभू

(3) सहजात

(4) प्रत्युत्पन्न

Ans. (2) 

 

  1. नाटक के अंत में प्रयुक्त मांगलिक पद, के लिए सार्थक शब्द है-

[CET-7.1.2023 (S-1)]

(1) विदूषक

(2) मंगलवाक्य

(3) भरतवाक्य

(4) व्याजवाक्य

Ans. (3)

 

  1. कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?

[हाईकोर्ट LDC – 12.03.2023]

(1) जो जानने की इच्छा रखता हो – जिज्ञासु

(2) नापाक इरादे से की जाने वाली मंत्रणा – दुरभिसंधि

(3) मध्याह्न के बाद का समय – अपराह्न

(4) जो इस लोक से भिन्न न हो- आलौकिक

Ans. (4)

 जो इस लोक का ना हो आलौकिक

 

  1. वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द नहीं है-

[हाईकोर्ट LDC – 12.03.2023]

(1) दूत का कार्य – दौत्य

(2) हर पन्द्रह दिन में होने वाला-पाक्षिक

(3) मोक्ष की इच्छा रखने वाला-मुमुक्षु

(4) दीक्षा देने वाला-दीक्षान्त

Ans. (4) 

दीक्षान्त अध्ययनकाल की समाप्ति

  1. ‘एक देश से दूसरे देश में माल भेजना’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

[III Grade (Hindi) 26.02.2023]

(1) आयात

(2) यांत्रिकी

(3) भारोपीय

(4) निर्यात

Ans. (4).

 

  1. ‘जो प्रमाण से सिद्ध हो सके’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

[III Grade (Hindi) 26.02.2023]

(1) प्रयोजनीय

(2) अप्रामाणिक

(3) अप्रमेय

(4) प्रमेय

Ans. (4)

 

  1. ‘अपने मुँह अपनी प्रशंसा करने वाला’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है? 

[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023]

(1) आत्मश्लाघी

(2) आत्माराम

(3) आत्मरत

(4) आत्मानंद

Ans. (1)

 

  1. उपयुक्त स्थानापन्न शब्द नहीं है?

[हाईकोर्ट LDC-19.03.20231

(1) मांसल व मोटा शरीर-स्थूलाकाय

(2) प्रत्येक कार्य में देर करने वाला दीर्घसूत्री

(3) कम भोजन करने वाला मिताहार

(4) स्वयं अपनी हत्या करने वाला-आत्महत्या

Ans. (4)

 स्वयं अपनी हत्या करने वाला-आत्महंता

 

  1. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द नहीं है?

[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023]

(1) अत्यधिक सुन्दर और प्रिय – अतिकान्त

(2) पूर्व दिशा की प्रातःकालीन लाली-अरुणा

(3) अँगूठे व मध्यमा के बीच की अंगुली अनामिका

(4) अनिश्चित जीविका – आकाशवृत्ति

Ans. (3)

व्याख्या – अँगूठे (अँगुष्ठा) व मध्यमा (बीच की अंगुली) के बीच की अंगुली तर्जनी होती है। सबसे छोटी अंगुली कनिष्ठा तथा उसके पास अनामिका अंगुली (जिसमें सगाई की अंगुठी पहनाई जाती है) होती है।

  1. ‘हाथ के अंगूठे के ठीक पास की अँगुली’ हेतु उपयुक्त शब्द है?

[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023]

(1) मध्यमा

(2) अनामिका

(3) कनिष्ठा

(4) तर्जनी

Ans. (4) 

 

  1. ‘आपादमस्तक’ शब्द के लिए एक सार्थक वाक्यांश है-

[CET -4.2.2023 (S-II)]

(1) पैर से सिर तक

(2) मस्तक झुकाने वाला

(3) क्षणभर में नष्ट होने वाला

(4) आलोचना के योग्य

Ans. (1)

 

  1. अकस्मात् या एकाएक घटित होने के लिए उपयुक्त एक शब्द है- 

[III Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]

(1) आक्रामक

(2) आद्योपांत

(3) आधिभौतिक

(4) आकस्मिक

Ans. (4)

 

  1. ‘बातों का अटकलपच्चू मतलब लगाने वाला’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-

[Protection Officer – 28.01.2023]

(1) लालबुझक्कड़

(2) बातुल

(3) चुगलखोर

(4) छिद्रान्वेषी

Ans. (1)

 

  1. ‘यायावर’ शब्द किस वाक्यांश के लिए सार्थक है?

[JLO-06.11.2023]

(1) वह जो ध्यान लगाकर बैठता हो।

(2) वाणी पर नियंत्रण रखने वाला।

(3) वह जो बहुत सोच-विचारकर बोलता हो।

(4) वह जो एक जगह टिककर न रहता हो।

Ans. (4)

  1. किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है?

[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022]

(1) साफ-साफ कहने वाला स्पष्टवक्ता

(2) भविष्य की सोच कर बोलने वाला-दूरदर्शी

(3) जो युगों से चला आ रहा है – प्राचीन

(4) जिसके आर-पार देखा जा सके- पारदर्शी

Ans. (3)

 व्याख्या- जो युगों से चला आ रहा है – सनातन

 

  1. ‘मुक्ति पाने का इच्छुक’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-

[PSI-15.09.2021]

(1) जिजीविषा

(2) मुमुक्षु

(3) तितिक्षा

(4) मुमूर्ष

Ans. (2)

व्याख्या- प्रत्ययों द्वारा एकल शब्द का निर्धारण

सा/षा = इच्छा/प्रबल इच्छा/बार-बार इच्छा

सुषु = इच्छुक/प्रबल इच्छुक/बार-बार इच्छुक

वाक्यांश             इच्छा    इच्छुक

  • युद्ध करने          युयुत्सा     युयुत्सु
  • तैरने/पार करने    तितीर्षा    तितीर्षु
  • जिंदा रहने      जिजीविषा     जिजीविषु
  • मरने की    मुमूर्षा   मुमूर्षु 
  • मोक्ष की    मुमुक्षा      मुमुक्षु
  • पिपासा     पिपासु    पीने की
  • खाने/भूख की       बुभुक्षा     बुभुक्षु
  • भोजन करने की     जिघत्सा      जिघत्सु
  • मारने घात करने    जिघांसा     जिघांसु
  • सेवा करने         शुश्रूषा       शुश्रूषु
  • घृणा करने         जुगुप्सा     जुगुप्सु
  • विजय प्राप्त करने    जिगीषा      जिगीषु
  • ‘सृजन करने    सिसृक्षा      सिसृक्षु
  • कार्य करने     चिकीर्षा       चिकीर्ष
  • जानने की     जिज्ञासा      जिज्ञासु

 

  1. ‘युयुत्सु’ का अर्थ है?

[आरटेट-प्रथम स्तर, 2011]

[आर.पी.एस.सी सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011]

(1) युद्ध में अमर होने वाला

(2) युद्ध की इच्छा

(3) युद्ध की इच्छा रखने वाला

(4) दूसरों को रुलाने वाला

Ans. (3) 

 

  1. ‘युद्ध की इच्छा रखने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है।

[LDC-12.08.2018]

(1) पिपासु

(2) युयुत्सुलाल

(3) जिज्ञासु

(4) उत्सुक

Ans. (2)

 

  1. ‘तैरने की इच्छा’ के लिए एक शब्द है?

[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) पितासा

(2) बुभुषा

(3) जिगीषा

(4) तितीर्षा

Ans. (4) 

  1. ‘ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-

[PSI-13.09.2021]

[Highcourt LDC-23.07.2017]

[RJS-2013-14]

[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]

(1) तपस्वी

(2) संन्यासी

(3) जिज्ञासु

(4) पिपासु

Ans. (3) 

 

  1. ‘सेवा करने की इच्छा’ के लिए सबसे उपयुक्त शब्द है?

(ग्राम सेवक परीक्षा, 2008)

(1) शुश्रूषा

(2) सेवाकामी

(3) सेवेच्छा

(4) सेवा-कामना

Ans. (1) 

 

  1. ‘जिन्दा रहने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है-

[LDC-09.09.2018|

(1) जिघत्सा

(2) जिगीषा

(3) जिज्ञासा

(4) जिजीविषा

Ans. (4) 

 

  1. ‘मरने की इच्छा’ वाक्यांश हेतु उपयुक्त शब्द हैः

[हाईकोर्ट LDC – 12.03.2023]

[कनिष्ठ लिपिक-2011]

(1) युयुक्षा

(2) मुमूर्षा

(3) जिजीविषा

(4) उत्सर्गेच्छा

Ans. (2) 

 

  1. वाक्यांश के लिए एक शब्द के संदर्भ में असंगत विकल्प चुनिए-

[कृषि पर्यवेक्षक- 18.09.2021]

(1) कोई काम करने की इच्छा – चिकीर्षा

(2) बार-बार युद्ध करने की इच्छा – युयुत्सा

(3) विजय प्राप्ति की तीव्र इच्छा – चरिष्णु

(4) रचना करने की इच्छा – सिसृक्षा

Ans. (3) 

व्याख्या- चरिष्णु = चलने वाला

  1. दक्षिण-पूर्व के बीच की दिशा को क्या कहते हैं?

[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]

(1) ईशान

(2) वायव्य

(3) आग्नेय

(4) नैर्ऋत्य

Ans. (3)

व्याख्या- पूर्व और उत्तर दिशा का कोण ईशान

  • उत्तर और पश्चिम दिशा का कोण – वायव्य
  • दक्षिण और पश्चिम दिशा का कोण नैऋत्य
  • दक्षिण और पूर्व दिशा का कोण – आग्नेय
  • जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हो – क्षितिज
  • उत्तर दिशा का स्वामी – यक्ष (कुबेर)
  • दो दिशाओं के मध्य में स्थित कोण – विदिश
  • चारों ओर की सीमा – चौहदी

 

  1. ‘दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा’……. के लिए सार्थक शब्द होगा-

[PSI-07.10.2018]

(1) ईशान

(2) आग्नेय

(3) नैऋत्य

(4) वायव्य

Ans.(3) 

 

  1. ‘उत्तर व पूर्व के मध्य की दिशा’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है- 

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-01.07.2017]

(1) ईशान

(2) वायव्य

(3) आग्नेय

(4) नैऋत्य

Ans. (1) 

 

  1. ‘संध्या और रात्रि के बीच का समय’ हेतु सर्वाधिक उपयुक्त एक शब्द है?

[आरटेट-प्रथम स्तर, 2011]

(1) गोधूलि

(2) शाम

(3) रात

(4) छाया

Ans. (1)

व्याख्या-

  • सूर्योदय से पूर्व का समय (उषाकाल से / पहले / का समय) – उषाकाल/अरुणोदय/प्रत्यूषकाल
  • सूर्योदय से पहले दो घड़ी तक का समय – ब्रह्ममुहूर्त्त
  • सूर्योदय से सूर्यास्त का समय – दिनमान
  • दिन का प्रथम भाग (दोपहर से पहले का समय)- पूर्वाण/पूर्वाह्न
  • दिन का मध्य भाग – मध्याहून
  • दिन का अन्तिम भाग (दोपहर के बाद का समय)- अपराह्ण/अपराह्न
  • संध्या और रात्रि के बीच का समय – प्रदोष/पूर्वरात्र
  • रात्रि व संध्या के बीच की बेला (संध्या का वह समय जब गायें जंगल से लौटती हैं और उनके चलने की धूल आसमान में उड़ती है।) – गोधूलि
  • रात का मध्य भाग – निशीथ
  • मध्यरात्रि का समय – मध्यरात्र

 

  1. ‘आधीरात’ अर्थ का द्योतक शब्द किस क्रमांक में है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2006-07]

(1) तमिस्त्रा

(2) नक्तम्

(3) शर्वरी

(4) निशीथ

Ans. (4) 

  1. किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है-

[पटवार-23.10.2021 (Shift-1)]

(1) जिसका अनुभव किया जा चुका हो – अनुभूत

(2) जिसे जीता न जा सके – अजेय

(3) बिना वेतन काम करने वाला अवैतनिक

(4) दोपहर के बाद का समय – पूर्वाह्न

Ans. (4) 

 

  1. दूसरों की त्रुटियाँ (दोष) खोजने वाला कहलाता है?

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2010, 2014]

(1) समीक्षक

(2) समीक्षण

(3) छिद्रान्वेषण

(4) छिद्रान्वेषक

Ans. (4)

व्याख्या-

  • किसी काम या व्यक्ति में दोष निकालने का कार्य – छिद्रान्वेषण
  • दूसरों के दोषों को ढूँढने वाला छिद्रान्वेषी / छिद्रान्वेषक
  • किसी साहित्यिक कृति की समालोचना करने वाला-समीक्षक
  • आय-व्यय के आँकड़ों की जाँच करने वाला – अंकेक्षक
  • गुण-दोषों का विवेचन करने वाला – आलोचक
  • किसी व्यवस्था की देख-रेख करने वाला- निरीक्षक
  • किसी की योग्यता की जाँच करने वाला – परीक्षक

 

  1. किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है-

[PSI-14.09.2021]

(1) पराया दोष ढूँढने वाला = तथ्यान्वेषी

(2) जो अधर्म करने से डरे = धर्मभीरु

(3) आश्रयदाता को प्रसन्न करने के लिए कही जाने वाली झूठी-सच्ची बात = ठकुरसुहाती

(4) जिसने अनेक विद्वानों से विभिन्न शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया हो = बहुश्रुत

Ans. (1) 

 

  1. ‘हर समय दूसरों की कमियाँ ढूँढने वाला’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा-

[PSI-07.10.2018]

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) छिद्रान्वेषी 

(2) चुगलखोर 

(3) दुष्ट

(4) आलोचक

Ans. (1) 

 

  1. इन्द्रियों से सम्बन्धित है, वह है-

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2010]

(1) ऐन्द्रिय

(2) इन्द्रियातीत

(3) इन्द्रियोन्मुख

(4) ऐन्द्रियातीत

Ans. (1)

व्याख्या- 

  • जो इन्द्रियों की पहुँच से परे हो- इन्द्रियातीत
  • जो ज्ञानेंद्रियों की पहुँच के बाहर हो- अतींद्रिय
  • इन्द्रियों को भ्रमित करने वाला – ऐन्द्रजालिक
  • जिसने इन्द्रियों को वश में कर लिया हो- जितेन्द्रिय।

 

  1. “जो ज्ञानेंद्रियों की पहुँच के बाहर हो”, वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा-

[Asstt. Agriculture Officer Exam-31.05.2019]

(1) अतींद्रिय

(2) जितेंद्रिय

(3) इंद्रियगोचर

(4) इंद्रियनिग्रह

Ans. (1) 

 

  1. ‘जिसने इन्द्रियों को वश में कर लिया हो’ उसे कहते हैं-

[Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017]

(1) संन्यासी

(2) साधु

(3) इन्द्रजीत

(4) जितेन्द्रिय

Ans. (4) 

 

  1. ‘अभीप्सा’ शब्द किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होता है-

[JLO (Law) 27.12.2019]

(1) जीवन जीने की इच्छा

(2) किसी वस्तु को पाने की नितांत इच्छा

(3) अधिक खर्च करने की इच्छा

(4) जिसके बिना कार्य न चल सके

Ans. (2)

व्याख्या – 

  • सोने (शयन करने) की इच्छा-सुषुप्सा
  • सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा-एषणा
  • लाभ की इच्छा-लिप्सा
  • सृजन करने की इच्छा-सिसृक्षा
  • किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा-अभीप्सा
  • प्रतीक्षायुक्त प्राप्त की तीव्र इच्छा-उत्कंठा
  • अधिक से अधिक पाने की तीव्र लालसा-तृष्णा

 

  1. ‘वह स्त्री जिसका पति परदेश से आने वाला हो’ उसे कहते हैं-

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) आगत पतिका

(2) प्रोषित पतिका

(3) प्रवत्स्य पतिका

(4) आगमिस्यत पतिका

Ans. (4)

व्याख्या- 

  • वह पत्नी जिसका पति विदेश जाने वाला हो- प्रवत्स्यति पतिका
  • वह नायिका जो दिन में अपने प्रेमी से मिलने संकेत स्थल पर जाती है- दिवाभिसारिका
  • वह स्त्री जिसका पति परदेश गया हो- प्रोषित पतिका
  • वह स्त्री जिसका पति परदेश से अभी लौटा हो- आगत पतिका
  • जो स्त्री सूर्य को भी न देख सके- असूर्यम्पश्या
  • अपने ही पति से अनुराग रखने वाली स्त्री – स्वकीया
  • पति के स्नेह से वंचित स्त्री – दुर्भगा

 

  1. जिसका पति परदेश से लौटा हो-

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक 2010]

(1) प्रोपित पतिका

(2) आगत पतिका

(3) गत पतिका

(4) तप्त पतिका

Ans. (2) 

  1. ‘स्त्रैण’ शब्द के लिए सही वाक्यांश क्या है?

[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]

(1) स्त्रियों से मोह रखने वाला

(2) स्त्रियों जैसे स्वभाव वाला

(3) स्त्रियों से प्रभावित होने वाला

(4) स्त्रियों को खुश रखने वाला

Ans. (2)

व्याख्या-

  • स्त्री के स्वभाव जैसा – स्त्रैण
  • एक से अधिक स्त्री से पैदा हुए भाई- अन्योदर
  • स्त्री जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया – प्रसूता
  • शरीर का व्यापार करने वाली स्त्री- गणिका
  • जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो नवोढ़ा
  • सोलह वर्ष की अवस्था वाली स्त्री-षोडशी
  • पति को चुनने की इच्छा वाली कन्या पतिम्वरा
  • पर्दे के अंदर रहने वाली – पर्दानशीन
  • स्त्री के वश में रहने वाला – स्त्रोता
  • जिस स्त्री की आँखें मछली के समान हो – मीनाक्षी
  • हरिण के नेत्रों-सी आँखों वाली मृगनयनी
  • वह स्त्री जो पढ़ी-लिखी-ज्ञानी हो – विदुषी
  • जिसने अभी-अभी स्नान किया हो – सद्यः स्नाता
  • जिसने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है-सद्य प्रसूता
  • हंस की तरह जिस स्त्री की चाल हो- हंसगामिनी

 

  1. ‘सोलह वर्ष की अवस्था वाली स्त्री’ वाक्यांश के लिए एक शब्द प्रयुक्त होगा? 

(मा. शिक्षा बोर्ड 2008)

(1) षोडशी 

(2) बालिका

(3) संयमी

(4) कोई नहीं

Ans. (1) 

 

  1. ‘कम बोलने वाले’ को क्या कहते हैं?

[Librarian Grade – II-2.8.2020]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013]

(1) लघुभाषी

(2) मितभाषी

(3) अतिभाषी

(4) मृदुभाषी

Ans. (2)

व्याख्या-

  • अधिक बोलने वाला वाचाल
  • कम बोलने वाला – मितभाषी
  • मीठी वाणी बोलने वाला – मृदुभाषी
  • कड़वा बोलने वाला-कटुभाषी
  • बोलने में चतुर – वाक्पटु

 

  1. किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है-

[पटवार-24.10.2021 (Shift-II)]

(1) कड़वी बातें सुनने वाला – कटुभाषी

(2) किसी वस्तु का चौथा हिस्सा – चतुर्थांश

(3) देश के प्रति भक्ति रखने वाला देशभक्त

(4) हिसाब-किताब लिखने वाला – लेखपाल

Ans. (1) 

 

  1. ‘मितभाषी’ शब्द किस वाक्यांश के लिए उपयुक्त है?

[Highcourt LDC-13.03.2022]

(1) जो मीठा बोलता हो

(2) जो बिना विचारे बोलता हो।

(3) जो कम बोलता हो।

(4) जो धीरे-धीरे बोलता हो।

Ans. (3) 

  1. ‘वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द’ की दृष्टि से कौन सा विकल्प असंगत है-

[PSI-14.09.2021]

(1) जिसका काम सिद्ध हो चुका हो- कृतार्थ

(2) किए हुए उपकार को न मानने वाला कृतघ्न

(3) जो इस लोक से अलग हो- अलौकिक

(4) जो क्रम बोलता है- मिष्टभाषी

Ans. (4) 

 

  1. ‘जो बोलने में बहुत चतुर हो’ उक्त वाक्यांश के लिए उचित एक शब्द चुनिए- 

[कृषि पर्यवेक्षक- 18.09.2021]

(1) बातूनी

(2) अतिशयोक्ति

(3) वाक्पटु

(4) वाग्जाल

Ans. (3) 

 

  1. ‘किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं करने वाला’ होता है?

[राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011]

(1) निरापद

(2) निष्पक्ष

(3) तटस्थ

(4) दत्तचित

Ans. (2)

व्याख्या- जो किसी का पक्ष न ले उसे निष्पक्ष कहते हैं जबकि जो विवाद या गुटबंदी से अलग रहता है, उसे तटस्थ या गुटनिरपेक्ष कहते है।

 

  1. ‘तटस्थ’ शब्द से संबंधित वाक्यांश है- [LDC-9.9.2018]

(1) विवाद में रहने वाला।

(2) तट पर रहने वाला।

(3) तट की रक्षा करने वाला।

(4) जो किनारे से सटे हुए हो।

Ans. (4)

 

  1. जिसकी पहले आशा नहीं की गई वह है?

[राज. पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011

[Highcourt LDC- 13.03.2022]

 [आर.ए.एस., 1992]

[महिला पर्यवेक्षक (आंगनबाड़ी) 03.03.2019]

(1) अकल्पित

(2) अकत्पनीय

(3) अप्रत्याशित

(4) आशातीत

Ans. (3)

व्याख्या- अ+प्रति+आशा+इत = अप्रत्याशित। अतः इस शब्द में आशा मूल शब्द है।

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top