वाच्य एवं वृत्ति Hindi Previous Year Question
Shiksha247 में आपका स्वागत है!
“वाच्य एवं वृत्ति” पर आधारित पिछले वर्षों के हिंदी प्रश्नों के हमारे व्यापक संग्रह के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी को और प्रभावी बनाएं।
यहाँ आपको UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher और अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के पुराने प्रश्नपत्र मिलेंगे।
इन प्रश्नपत्रों को हल करना न केवल आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाता है, बल्कि सफलता की संभावना भी बढ़ाता है।
अपनी तैयारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ – Shiksha247 के साथ!
वाच्य एवं वृत्ति PYQ
1. किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ है?
[हाईकोर्ट – Ldc 12.03.2023
[R.P.S.C. कनिष्ठ लेखाकार, 2015|
(1) चिट्ठी भेजी गई।
(2) लड़का पुस्तक पढ़ता है।
(3) श्याम चिट्टी लिखेगा।
(4) लड़का दौड़ रहा था।
Ans. (1)
व्याख्या- उक्त वाक्य में कर्म मुख्य है और वाक्य भी कर्म (Object) से आरम्भ हो रहा है, अतः कर्मवाच्य है। अन्य उदाहरण – लेख लिखा गया। पुस्तक पढ़ी गई।
2. निम्न में से भाववाच्य का उदाहरण है-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023|
(1) मैंने पुस्तक पढ़ी है।
(2) आम खाया जाता है।
(3) लड़का खाता है।
(4) मुझसे बैठा नहीं जाता।
Ans. (4)
3. किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है?
[JO-06.11.2023](1) उसे पेश किया गया।
(2) यहाँ कैसे बैठा जाएगा।
(3) रोगी से अन्न नहीं खाया जाता।
(4) चोर पकड़ा गया है।
Ans. (2)
4. वाच्य की दृष्टि से असंगत विकल्प है?
[JLO-06.11.2023](1) मुझसे दरवाजा नहीं खोला जाता। – भाववाच्य
(2) वृद्धजन से चला नहीं जाता। – भाववाच्य
(3) दीपावली अक्टूबर-नवम्बर में मनाई जाती है। – कर्मवाच्य
(4) डाकिया डाक वितरित करता है। – कर्तृवाच्य
Ans. (1)
5. कर्मवाच्य का उदाहरण नहीं है-
[हाईकोर्ट LDC – 12.03.2023](1) कपड़ा सिया जाता है।
(2) चिट्ठी भेजी गयी।
(3) धूप में चला नहीं जाता।
(4) मुझसे यह बोझ न उठाया जायेगा।
Ans. (3)
6. ‘सदैव सच बोलो।’ वाक्य में वृत्ति है-
[JLO-06.11.2023](1) आज्ञार्थ
(2) इच्छार्थ
(3) संभावनार्थ
(4) निश्चयार्थ
Ans. (1)
7. ‘भाववाच्य’ का प्रयोग हुआ है?
[JI.C) (Law)-27.12.2019][II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) मजदूर पेड़ से फल तोड़ रहा है।
(2) खेत में सिंचाई हो रही है।
(3) किसान से चला नहीं जाता।
(4) वह चाकू से सब्जी काट रही है।
Ans. (3)
8. वाच्य का प्रभाव किस पर पड़ता है?
[महिला पर्यवेक्षक 06.01.201
(1) कर्त्ता पर
(2) क्रिया पर
(3) कर्म पर
(4) भाव पर
Ans. (2)
व्याख्या- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। हिन्दी में वाच्य के तीन भेद है-
1. कर्तृवाच्य
2. कर्मवाच्य
3. भाववाच्य
9. कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन व पुरुष का रूप किस शब्द से प्रभावित होता है?
[L.DC-16.09.2018](1) क्रिया से
(2) कर्ता से
(3) कर्म से
(4) संज्ञा से
Ans. (2)
व्याख्या- कर्तृवाच्य (active voice) इसमें कर्ता की प्रधानता होती है अर्थात् इसमें कथन का केन्द्र कर्ता होता है।
जैसे-राजीव सोता है।
इसकी पहचान – (i) कर्ता बिना विभक्ति के होता है (ii) कर्ता के साथ ‘ने’ विभक्ति होती है।
10. ‘अध्यापक ने कक्षा में गणित की परीक्षा ली’ वाक्य है-
(Patwar Pre Exam-2016)
(1) कर्मवाच्य
(2) कर्तृवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) कोई नहीं
Ans. (2)
11. कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य है ?
(RPSC Jr. Acct.. 4-10-2016)
(1) खाना बना दिया गया है।
(2) प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है।
(3) मुझसे चला नहीं जाता।
(4) मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।
Ans. (4)
12. कौन-सा वाक्य कर्तृवाच्य में नहीं है?
(LDC 23.10.2016)
(1) मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।
(2) मुझसे अब चला नहीं जाता।
(3) बालक खेल रहा है।
(4) वह बाजार जा रहा है।
Ans. (2)
13. निम्न में से कर्तृवाच्य वाक्य नहीं है-
[LDC – 12.08 2018](1) सीता पुस्तक पढ़ती है।
(2) रमा सितार बजाती है।
(3) पुस्तक पढ़ी जाती है।
(4) वह पत्र लिखता है।
Ans. (3)
14. कौनसा वाक्य कर्तृवाच्य नहीं है?
[LDC – 12.08.2018](1) प्रेमचंद ने गोदान लिखा।
(2) कैदी रिहा कर दिये जायें।
(3) ट्रक ने सारा सामान पहुँचा दिया।
(4) राधा लिख नहीं पाती।
Ans. (2)
15. कर्तृवाच्य वाक्य चिह्नित कीजिए-
[LDC – 19.08.2018](1) पुस्तक अलमारी में रखी जाती है।
(2) रावण ने सीता का हरण किया।
(3) छात्रों द्वारा कुर्सी तोड़ डाली गयी।
(4) दरवाजे पर ताला लगा दिया जाये।
Ans. (2)
16. ‘अध्यापक ने कक्षा में गणित की परीक्षा ली’ -वाक्य है-
[Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017|
(1) कर्मवाच्य
(2) कर्तृवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) कोई नहीं
Ans. (2)
17. ‘आज प्राचार्य द्वारा मधुर गीत गाया गया।’ वाक्य का कर्तृवाच्य में परिवर्तित रूप है-
[L.DC – 16.09.2018](1) आज प्राचार्य मधुर गीत गायेंगे।
(2) आज प्राचार्य ने मधुर गीत गाया।
(3) प्राचार्य द्वारा आज गाया गीत मधुर था।
(4) आज प्राचार्य गीत को गायेंगे।
Ans. (2)
18. कर्तृवाच्य वाक्य को कर्मवाच्य वाक्य में बदलिए-
‘तुम अखबार पढ़ते हो।’
[Highcourt L.DC-23.07.2017](1) तुमने अखबार पढ़ा।
(2) तुम्हारे द्वारा अखबार पढ़ा जाता है।
(3) तुम अखबार पढ़ चुके हो।
(4) तुम अखबार पढ़ोगे।
Ans. (2)
19. ‘मैं रामायण नहीं पढ़ सका।’ वाक्य में कौन सा वाच्य हैं?
[Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017](1) कर्तृ वाच्य
(2) कर्म वाच्य
(3) भाव वाच्य
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (1)
20. ‘कर्तृवाच्य’ का उदाहरण है-
[Highcourt LDC -23.07.2017](1) अध्यापक ने विद्यार्थियों को पढ़ाया।
(2) अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया गया।
(3) अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया नहीं जाता।
(4) अध्यापक से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।
Ans. (1)
21. कौन-सा वाक्य कर्तृवाच्य है?
[महिला पर्यवेक्षक – 3.3.2019](1) सुधा रो रही थी।
(2) हिरण से दौड़ा जाता है।
(3) क्या यह उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है?
(4) आज घूमने चला जाए।
Ans. (1)
22. निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य है-
[LDC-16.09.2018|
(1) मैं प्रतिदिन खेलता हूँ।
(2) बालक से पढ़ा नहीं जाता।
(3) लड़की द्वारा पत्र लिखा जाता है।
(4) संगीता से पत्र लिखा जाता है।
Ans. (1)
23. ‘कर्तृवाच्य’ से संबंधित वाक्य है-
[PSI-13.09.2021](1) चोर पकड़ा गया है।
(2) यह बात उससे पता चली।
(3) लड़का पढ़ रहा है।
(4) किसान द्वारा फसल काट ली गई।
Ans. (3)
24. इनमें ‘कर्तृवाच्य’ से संबंधित वाक्य कौन सा है?
[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013](1) आरामशील से लकड़ी काटी जा रही है।
(2) वृद्ध से चला नहीं गया।
(3) लोगों से वह करुण दृश्य नहीं देखा गया।
(4) भारत ने एक नया उपग्रह छोड़ा।
Ans. (4)
25. सही कथन चुनिए-
[ महिला पर्यवेक्षक (आंगनबाड़ी) – 3.3.2019](1) क्रिया के जिस रूप में कर्ता की प्रधानता हो, भाववाच्य कहलाता है।
(2) क्रिया के जिस रूप में कर्म की प्रधानता हो कर्मवाच्य कहलाता है।
(3) क्रिया के जिस रूप में भाव की प्रधानता हो, वह कर्तृवाच्य कहलाता है।
(4) जहाँ कानूनी भाषा का प्रयोग होता है, वहाँ कर्तृवाच्य होता है।
Ans. (2)
26. कौन-सा कथन सही नहीं है?
(LDC 23.10.2016)
(1) कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन कर्ता के अनुसार होते हैं।
(2) कर्मवाच्य सदैव सकर्मक क्रियाओं का ही होता है।
(3) भाववाच्य में क्रिया का संबंध कर्ता और कर्म से नहीं होता।
(4) कर्मवाच्य में भी क्रिया के लिंग, वचन कर्ता के अनुसार ही होते हैं।
Ans. (4)
27. इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?
[PSI-07.10.2018](1) भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
(2) कर्मवाच्य अकर्मक और सकर्मक-दोनों क्रियाओं में होता है।
(3) कर्तृवाच्य भी अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
(4) सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।
Ans. (2)
28. ‘अबीर के द्वारा पत्र लिखा गया,’ यह उदाहरण किस वाच्य का है-
[LDC-09.09.2018](1) कर्तृवाच्य
(2) कर्मवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) कोई नहीं
Ans. (2)
29. कौनसा वाक्य कर्मवाच्य है-
[LDC-09.09.2018](1) मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।
(2) मैं नहीं पढ़ता।
(3) लोग बकते हैं।
(4) रमेश नहाया।
Ans. (1)
30. कौन-सा वाक्य कर्मवाच्य में है?
(LLDC 23.10.2016)
(1) वह पत्र लिख रहा है।
(2) वह प्रतिदिन पत्र लिखता है।
(3) वह पत्र अवश्य लिखेगा।
(4) उसके द्वारा पत्र लिखा गया।
Ans. (4)
31. किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है?
[PSI-07.10.2018|
(1) उससे खाना नहीं खाया गया।
(2) छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
(3) बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।
(4) दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।
Ans. (3)
32. ‘भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।’ वाक्य किस वाच्य से संबंधित है-
[LDC-12.08.2018](1) कर्तृवाच्य
(2) कर्मवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) कर्मधारय वाच्य
Ans. (2)
33. निम्नलिखित में से गलत विकल्प है-
[LDC-12.08.2018](1) मैं प्रतिदिन गीता-पाठ करती हूँ। – कर्तृवाच्य
(2) मुझसे इतना दुःख नहीं सहा जाता। भाववाच्य
(3) मैं इस गर्मी में नहीं सो सकता। – कर्मवाच्य
(4) मजदूर लकड़ी काट रहा है। – कर्तृवाच्य
Ans. (3)
34. निम्नलिखित में से कर्मवाच्य नहीं है-
[LDC – 19.08.2018](1) आदेश दिया जाये
(2) दुकान से सामान लाया जाए
(3) तुम्हें गणित किसने पढ़ाया
(4) बाहर किसने आवाज दी
Ans. (4)
35. ‘आदेश का पालन किया जाए’ वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है-
[LDC-19.08.2018](1) कर्तृवाच्य
(2) कर्मवाच्य
(3) भाववाच्य
(4) कोई नहीं
Ans. (2)
36. किस वाक्य में कर्मवाच्य है?
[09.09.2018|
(1) राम पुस्तक पढ़ रहा है।
(2) शिक्षक ने विद्यार्थी की प्रशंसा की।
(3) लड़की सिलाई सीख रही है।
(4) कमीज दर्जी द्वारा सिल दी गई।
Ans. (4)
37. निम्नलिखित वाक्यों में से कर्मवाच्य का उदाहरण कौनसा है?
[II Grade (Hindi) – 22.12.2022](1) राम आम खाएगा।
(2) आम खाया जाता है।
(3) राम से आम खाया नहीं जाता।
(4) मैंने पुस्तक पढ़ी।
Ans. (2)
38. ‘वह लड़ाई में मारा गया’ । वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है-
[Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017](1) कर्मवाच्य
(2) भाववाच्य
(3) कर्तृवाच्य
(4) कोई नहीं
Ans. (1)
39. ‘कर्मवाच्य’ का प्रयोग नहीं हुआ है-
[PSI- 14.09.2021](1) चोर पकड़ा गया।
(2) वह बहुत देर से पढ़ रहा है।
(3) खेतों की जुताई की जा चुकी है।
(4) विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया।
Ans. (2)
40. ‘कर्मवाच्य’ किस वाक्य में है-
[PSI-14.09.2021](1) राम बचपन में नानी से कहानियाँ सुनता था।
(2) गर्मियों में लोग नदी किनारे नहाने जाते हैं।
(3) पहले लोग सिनेमा हॉल में फिल्में देखने जाते थे।
(4) ‘रामायण’ सीरियल का निर्माण रामानन्द सागर द्वारा किया गया था।
Ans. (4)
41. ‘कर्मवाच्य’ से संबंधित वाक्य है-
[PSI-15.09.2021](1) वह पुस्तक पढ़ रहा है।
(2) सैनिक दिन-रात सीमाओं की रक्षा करते हैं।
(3) बच्चा सो चुका है।
(4) आपका कार्य कर दिया है।
Ans. (4)
42. निम्न में से कर्मवाच्य का उदाहरण है-
[R.JS – 28.11.2021|
(1) रोगी को दवा दे दी गई है।
(2) पत्र भेज दिया गया था।
(3) रोगियों को छोड़ दिया जाएगा।
(4) गौरव पुस्तक पढ़ता है।
Ans. (2)
43. सही कथन चुनिए
[LDC-09.09.2018](1) भाववाच्य में अकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
(2) कर्तृवाच्य में केवल सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता हैं
(3) कर्मवाच्य में सकर्मक और अकर्मक दोनों प्रकार की क्रियाएँ प्रयुक्त होती हैं।
(4) कर्मवाच्य में सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग नहीं किया जाता है।
Ans. (1)
व्याख्या- भाववाच्य (Impersonal Voice) जिस वाक्य में कर्ता या कर्म की प्रधानता न होकर भाव ही प्रमुख होता है, जैसे – सोहन से चला नहीं जाता।
पहचान (i) क्रिया सदा एक वचन, पुंल्लिंग, अकर्मक, तथा अन्य पुरुष में होती है।
(ii) कर्ता के साथ ‘से’ अथवा कारक चिह्न ‘नहीं’ का प्रयोग है।
(iii) नकारात्मक वाक्य होता है तथा असमर्थता का भाव होता है।
44. भाववाच्य वाला वाक्य इनमें से कौन-सा है?
[ राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011](1) मालती खाना खाती है
(2) रमेश खाना खा सकता है
(3) हिमेश से दौड़ा नहीं जाता
(4) रक्षा दौड़ नहीं सकती
Ans. (3)
45. भाववाच्य का उदाहरण है?
[Highcourt LDC – 13.03.2022](1) चोर पकड़ा गया है
(2) डोली एक अमराई में उतारा गयी
(3) कपड़ा सिया जाता है
(4) वहाँ कैसे बैठा जायेगा
Ans. (4)
46. किस विकल्प में भाववाच्य है-
[PSI-14.09.2021](1) यह पुस्तक पढ़ी गयी थी।
(2) मोहन से बैठा नहीं गया।
(3) तीन लुटेरे पकड़े गए।
(4) अशोक ने खाना खाया।
Ans. (2)
47. ‘मोहन से पढ़ा नहीं जाता है’ वाक्य है-
(Patwar Pre Exam-2016)
(1) भाववाच्य
(2) कर्तृवाच्य
(3) कर्मवाच्य
(4) कोई नहीं
Ans. (1)
48. भाववाच्य का प्रयोग हुआ है?
[Jr. Acct.. 04-10-2016](1) उससे धूप में चला नहीं जाता।
(2) मोहन के द्वारा कपड़ा सिया जाता है।
(3) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(4) सीता ने खाना बनाया।
Ans. (1)
49. ‘क्या वे लिखेंगे’? वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप है-
[LDC-19.08.2018](1) क्या उनसे लिखा जाएगा?
(2) क्या वह लिखेगा?
(3) क्या वे लिख सकते हैं?
(4) क्या वे लिख सकेंगे?
Ans. (1)
50. भाववाच्य वाक्य का चयन कीजिए-
[LDC-16.09.2018](1) उसके द्वारा भोजन पकाया गया।
(2) मैं उठ नहीं सकता।
(3) मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।
(4) हमारे द्वारा रास्ता आसानी से पार किया गया।
Ans. (3)
| For more Hindi Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















