विलोम शब्द Previous Year Question
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions on “विलोम शब्द “.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
विलोम शब्द PYQ
- ‘सहृदय’ का विलोम शब्द है?
[कृषि पर्यवेक्षक-4.2.2024]
(1) कुहृदय
(2) सुहृदय
(3) हृदयहीन
(4) हृदयपूर्ण
Ans. (3)
- ‘प्रारब्ध’ का विलोम शब्द का चयन कीजिए –
[कनिष्ठ लेखाकार 11.02.2024]
(1) पुरुष
(2) पौरुष
(3) प्रभुत्व
(4) प्रबल
Ans. (2)
- किस विकल्प में विलोम युग्म नहीं है ?
[JLO – 06.11.2023]
(1) विज्ञ-अज्ञ
(2) आदि-अंत
(3) पठित-लिखित
(4) हर्ष-विषाद
Ans. (3)
व्याख्या – पठित अपठित, लिखित अलिखित
- ‘विरल’ का विलोम है?
[हाईकोर्ट LDC – 12.03.2023 ]
(1) सरल
(2) सघन
(3) तरल
(4) मंथन
Ans. (2)
- योग का विपरीतार्थक है?
[हाईकोर्ट LDC- 12.03.2023]
(1) संयोग
(2) वियोग
(3) प्रतियोग
(4) उपयोग
Ans. (2)
- निम्न में से कौसा शब्द ‘स्थावर’ का विलोम है?
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]
(1) अस्थिर
(2) जागरण
(3) जंगम
(4) अधीर
Ans. (3)
- ‘ऋत’ का विलोम शब्द है-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]
(1) सत्य
(2) सोच
(3) सरल
(4) अनृत
Ans. (4)
- किस विकल्प में उचित विलोम युग्म का प्रयोग हुआ है?
[CET-8.1.2023 (S-1)]
(1) जटिल – कुटिल
(2) कर्कश – मधुर
(3) संधि समास
(4) अनिवार्य आवश्यक
Ans. (2)
- असंगत विलोम -युग्म है-
[CET-8.1.2023 (S-II)]
(1) अग्रज-अनुज, सदाशय-दुराशय
(2) अधम-महान, आज्ञा-अनुज्ञा
(3) भौतिक-आध्यात्मिक, अवर-प्रवर
(4) तेजस्वी-निस्तेज, समास-व्यास
Ans. (2)
व्याख्या अधम उत्तम, आज्ञा = अवज्ञा
- विलोमता नहीं है-
[हाईकोर्ट LDC – 12.03.2023]
(1) लंबा-चौड़ा
(2) वर्ण्य – अवर्ण्य
(3) हार-जीत
(4) लभ्य-अलभ्य
Ans. (1)
व्याख्या – लंबा = ठिगना या नाटा
- निम्नलिखित में से किस युग्म में विलोम का सही प्रयोग नहीं है?
[III Grade (Hindi) 26.02.2023]
(1) जंगम-स्थावर
(2) कोमल-कठोर
(3) गरल-विष
(4) उत्कर्ष-अपकर्ष
Ans. (3)
व्याख्या – गरल = सुधा (अमृत)
- विपरीत अर्थ का बोध कराने वाले शब्द को कहते है?
[आरटेट द्वितीय स्तर, 2011]
(1) पर्यायवाची शब्द
(2) विलोम शब्द
(3) समानार्थक शब्द
(4) एकार्थक शब्द
Ans. (2)
व्याख्या- विलोम शब्द बनाने की विधियाँ निम्न है-लिंग-परिवर्तन द्वारा, भिन्न जातीय शब्द, उपसर्ग की सहायता से, नञ् समास के पद बनाकर ।
कुछ विलोम शब्द निम्न उपसर्ग लगाने से बनते हैं-
- अ : जैसे-न्याय से अन्याय, धार्मिक से अधार्मिक, प्रत्यक्ष से अप्रत्यक्ष, हिंसा से अहिंसा, सामान्य से असामान्य।
- अन् : जैसे-अस्तित्व से अनस्तित्व, अंगीकार से अनंगीकार, औपचारिक से अनौपचारिक, उत्तरित से अनुत्तरित ।
- अप : जैसे-कीर्ति से अपकीर्ति, यश से अपयश, उत्कर्ष से अपकर्ष, सामान्य से असामान्य, मान से अपमान।
- निर् : जैसे-आदर से निरादर, सामिष से निरामिष, साकार से निराकार, सापेक्ष से निरपेक्ष, सलज्ज से निर्लज्ज ।
- निस्, निश, निष् : जैसे-सचेष्ट से निश्चेष्ट, सक्रिय से निष्क्रिय, सशुल्क से निःशुल्क, कर्म से दुष्कर्म।
(नोट-निर्, निस्, निश, निष् प्रायः स, सत् के विलोम हैं; इसी प्रकार सु, सत् का विलोम कु या दुर होता है।)
- दुर, दुस् : जैसे-सुव्यवस्थित से दुर्व्यवस्थित, सुबोध से दुर्बोध, सत्कर्म से दुष्कर्म, सज्जन से दुर्जन, सच्चरित्र से दुश्चरित्र।
- कु : जैसे-सुपुत्र से कुपुत्र, सुमार्ग से कुमार्ग, सुपात्र से कुपात्र, सुपाच्य से कुपाच्य।
प्रति : जैसे-आगमन से प्रत्यागमन, वादी से प्रतिवादी।
- ‘राजा’ का विलोम इनमें से नहीं है?
[PSI, 2011]
(1) प्रजा
(2) रानी
(3) सेनापति
(4) रंक
Ans. (3)
व्याख्या – ‘प्रजा, रंक, रानी’ राजा के विलोम हैं।
- किस विकल्प में परस्पर विलोम शब्द नहीं है?
[1 Grade Teacher (GK) – 15.10.2022]
(1) उद्धत-उग्र
(2) अग्र-पश्च
(3) अतिथि-आतिथेय
(4) आह्लाद-विषाद
Ans. (1)
व्याख्या – उद्धत – विनम्र
- ‘तिमिर’ का विलोम शब्द है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013]
(1) प्रकाश
(2) ज्योतिर्मय
(3) अलास
(4) आलोक
Ans. (4)
व्याख्या – विलोम बनाते समय शब्द के अर्थ के अनुसार ही शब्द का चयन करते हैं। जैसे-तिमिर का अर्थ अंधकार होता है जबकि आलोक का अर्थ प्रकाश होता है इसलिए तिमिर का विलोम आलोक होगा। अँधेरा का विलोम उजाला, उष्ण का विलोम शीत और गर्मी का विलोम सर्दी होता हैं।
- कौन-सा शब्द ‘आलोक’ का विलोम शब्द है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) अमा
(2) श्रेप्ती
(3) ज्योत्स्ना
(4) तम
Ans. (4)
- ‘अनुज’ का सही विलोम है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]
(1) भ्राता
(2) ज्येष्ठ
(3) कनिष्ठ
(4) अग्रज
Ans. (4)
व्याख्या- ‘अनु’ उपसर्ग है जो ‘पीछे’ या ‘बाद’ में के अर्थ में प्रयुक्त होता है। जैसे-अनुज अनुज अर्थात बाद में ‘जन्म लेने वाला। ‘अग्र’ का अर्थ पहले होता है। अतः अग्रज= अग्रज, अर्थात् पहले जन्म लेने वाला। अतः अनुज का विलोम अग्रज होगा।
- किस क्रम में ‘पाश्चात्य’ का विलोम है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
[LDC Exam 16.8.2018]
(1) पौर्वात्य
(2) पूर्ववर्ती
(3) परवर्ती
(4) प्रजा
Ans. (1)
- ‘अल्पज्ञ’ का विलोम का क्रम है?
[आर.ए.एस., 2008]
(1) अवज्ञ
(2) सर्वज्ञ
(3) अभिज्ञ
(4) कृतज्ञ
Ans. (2)
व्याख्या- सर्वज्ञ का अर्थ है- सब कुछ जानने वाला। जबकि अल्पज्ञ का अर्थ है कम ज्ञान रखने वाला। अभिज्ञ = जानकार, अनभिज्ञ = अनजान।
ध्यान रहे – ‘अज्ञ’ का विलोम ‘विज्ञ’ होता है।
- निम्नलिखित में से कौन सा विलोम शब्द-युग्म गलत है?
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-2014]
[हाईकोर्ट IDC – 19.03.2023]
(1) इष्ट-अनिष्ट
(2) छली-निश्छल
(3) उत्कर्ष – विकर्ष
(4) सानुनासिक – निरनुनासिक
Ans. (3)
व्याख्या- उत्कर्ष का विलोम अपकर्ष होता है।
- ‘उत्कर्ष’ का विलोम है –
[हाईकोर्ट DC 12.03.2023]
(1) निष्कर्ष
(2) अपकर्ष
(3) आकर्ष
(4) विकर्ष
Ans. (2)
- ‘अर्वाचीन’ का सही विलोम है-
(पटवार परीक्षा, 2013)
(1) पुराचीन
(2) समीचीन
(3) नवीन
(4) सनातन
Ans. (1)
व्याख्या- अर्वाचीन/नवीन का विलोम प्राचीन/पुराचीन होता है।
- ‘निरपेक्ष’ का सही विलोम है?
[पटवार, 2011]
(1) प्रत्यक्ष
(2) परोक्ष
(3) सापेक्ष
(4) प्रतिपक्ष
Ans. (3)
व्याख्या – निरपेक्ष का विलोम सापेक्ष होता है तथा प्रत्यक्ष का विलोम परोक्ष या अप्रत्यक्ष होता है।
- किसमें विलोम युग्म है
[पटवार- 24.10.2021 (Shift -1)]
(1) निर्मल-निर्मल
(2) सापेक्ष-निरपेक्ष
(3) घटना घटाना
(4) पर्याप्त – पर्याय
Ans. (2)
- ‘निराहार’ का सही विलोम है?
[पटवार परीक्षा, 2011]
(1) अनुहार
(2) आहार
(3) विहार
(4) संथार
Ans. (2)
व्याख्या- निर्+आहार निराहार अर्थात बिना आहार के। अतः आहार का विलोम निराहार होगा।
- किस क्रम में ‘आमिष’ का विलोम है?
[पटवार, 2011]
(1) सामिष
(2) निरामिष
(3) अनामिष
(4) परामिष
Ans. (2)
व्याख्या-आमिष या सामिष का अर्थ है- माँस खाने वाला अर्थात् माँसाहारी और निरामिष का अर्थ है- माँस न खाने वाला अर्थात शाकाहारी।
- ‘सामिष’ का विलोम शब्द है-
(L.D – 23.10.2016)
(1) निरामिष
(2) आमिष
(3) अमिप
(4) परामिष
Ans. (1)
- किस क्रम में सही विलोम नहीं है?
[पटवार परीक्षा, 2011]
(1) उद्घाटन समापन
(2) उत्तम-अधम
(3) इप्ट-अनिष्ट
(4) अनुराग – दुराग
Ans. (4)
व्याख्या – अनुराग का विलोम विराग होता है।
- निम्नलिखित में से विलोम शब्द का असंगत युग्म छाँटिए-
[III Grade (Hindi) 26.02.2023]
(1) अर्वाचीन-प्राचीन
(2) इति – अथ
(3) उपकार अपकार
(4) अनुराग राग
Ans. (4)
- ‘वक्र’ शब्द का सही विलोम है?
[पटवार भर्ती परीक्षा. 2011]
[आर.ए.एस. 2000]
(1) ऋजु
(2) टेढ़ा
(3) तिरछा
(4) क्षुद्र
Ans. (1)
व्याख्या- ऋजु का अर्थ सीधा या सरल होता है जबकि वक्र का अर्थ टेढ़ा होता है।
- विलोम शब्दों के रूप में कौन-सा मेल ठीक नहीं है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) सार्थक-उपयोगी
(2) दाता-याचक
(3) मनुष्यता – पशुता
(4) गहरा-उथला
Ans. (1)
सार्थक का विलोम निरर्थक होता है।
- ‘कृतज्ञ’ शब्द का सही विलोम है?
[पटवार भर्ती परीक्षा. 2011]
[आर.ए.एस. 1988. 91, 97, 2004]
(1) दयालु
(2) उदार
(3) कृतघ्न
(4) निर्दय
Ans. (3)
व्याख्या- कृतज्ञ शब्द का अर्थ उपकार मानना तथा कृतघ्न का अर्थ – उपकार न मानना होता है।
- सही विलोम युग्म है?
[CET-4.2.2023 (S-1)]
(1) निन्दा – कोप
(2) कृतज्ञ – कृतघ्न
(3) स्थूल – दीर्घ
(4) कटु – कठोर
Ans. (2)
- ‘आरोही’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]
(1) अवरोही
(2) अवरोहण
(3) उतार
(4) ऊर्ध्व
Ans. (1)
व्याख्या – आरोही शब्द का अर्थ है- कम से अधिक की ओर या बढ़ते हुये क्रम। जबकि अवरोही का अर्थ होता है-बड़े से छोटे की ओर या घटते हुए क्रम।
- ‘आस्तिक’ का विलोम होगा?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]
(1) स्वास्तिक
(2) नास्तिक
(3) कर्मयोगी
(4) धर्मवीर
Ans. (2)
व्याख्या- आस्तिक = अ+अस्ति+क अर्थात ईश्वर को मानने वाला।
जबकि नास्तिक = न+अस्ति+क अर्थात ईश्वर को न मानने वाला।
विशेष आस्तिक का अर्थ होगा = ऋषि विशेष।
- ‘जरा’ का विलोम शब्द है?
[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]
(1) थोड़ा
(2) यौवन
(3) जला
(4) अल्प
Ans. (2)
व्याख्या- जरा का अर्थ वृद्ध होता है जबकि ज़रा का अर्थ थोड़ा होता है। अल्प का विलोम बहु होता है।
- ‘कृपण’ का विलोम है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक -2013]
(1) परोपकारी
(2) दानी
(3) भिखारी
(4) स्वार्थी
Ans. (2)
व्याख्या- परोपकारी-अपकारी, स्वार्थी-परार्थी, भिखारी-अमीर, दानी-कृपण (कंजूस)।
- ‘सबल’ का विलोम है?
(तृतीय श्रेणी शिक्षक- 2012]
(1) बलवान
(2) बलशाली
(3) निर्बल
(4) बल
Ans. (3)
व्याख्या- निर्बल = निर्बल अर्थात् बिना बल के तथा स + बल = सबल अर्थात् बल के साथ।
- विलोम की दृष्टि से सुमेलित विकल्प नहीं है?
[III Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]
(1) अधिकृत-अनधिकृत
(2) अंत-आदि
(3) प्रबल-सबल
(4) अदृश्य-दृश्य
Ans. (3)
- ‘नीरस’ का विलोम शब्द है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012]
(1) रसीला
(2) सरस
(3) विरस
(4) अरान
Ans. (2)
व्याख्या- नीरस = निर्+रस (बिना रस के) तथा सरस = स+रस (रस सहित)।
- ‘मूक’ का विलोम होगा?
[आर.ए.एस. 1992]
(1) हास
(2) शाप
(3) लोह
(4) वाचाल
Ans. (4)
व्याख्या- मूक का अर्थ ‘चुप रहने वाला’ होता है जबकि वाचाल का अर्थ ‘बातूनी’ अर्थात अधिक बोलने वाला होगा।
- वह अपने विषय का पूर्ण अभिज्ञ है, रेखांकित शब्द का विलोम है?
[आर. ए. एम., 2001]
(1) सर्वज्ञ
(2) अल्पज्ञ
(3) अनभिज्ञ
(4) विज्ञ
Ans. (3)
व्याख्या- ‘अन्’ उपसर्ग लगाकर भी विलोम शब्द बनाते है यथा एक-अनेक, अभिज्ञ (जानकार) अनभिज्ञ (अनजान), अर्थ-अनर्थ, आर्य-अनार्य, आवृत-अनावृत, आहूत-अनाहूत।
- ‘संतोष’ का विलोम शब्द है?
[आरटेट प्रथम स्तर, 2011]
(1) असंतुष्ट
(2) निसंतोष
(3) असंतोष
(4) असंतोषी
Ans. (3)
व्याख्या- संतोष का विलोम असंतोष होता है लेकिन जब यह विशेषण के रूप में प्रयुक्त होता है। जैसे-संतोषी, तो संतोषी का विलोम असंतोषी होता है।
- ‘स्वाधीन’ का विलोम है?
[आरटेट द्वितीय स्तर, 2011]
(1) गुलाम
(2) अधीन
(3) पराधीन
(4) परतंत्र
Ans. (3)
व्याख्या- स्व (अपना) अधीन स्वाधीन अर्थात अपने अधीन। इसी तरह पर (दूसरों के) अधीन पराधीन अर्थात् दूसरों या परायों के अधीन। परतंत्र- स्वतंत्र, गुलाम-आजाद होता है।
- ‘अति’ का विपरीतार्थक शब्द है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]
(1) न्यून
(2) कम
(3) अल्प
(4) नगण्य
Ans. (3)
व्याख्या- अति का अर्थ अधिक होता है जबकि अल्प का अर्थ कम होता है, अतः अति का विलोम अल्प होगा।
- ‘धनवान’ का विलोम शब्द है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]
(1) अकिंचन
(2) किंकर
(3) कंचन
(4) धनाढ्य
Ans. (1)
व्याख्या- धनवान का अर्थ धन का अधिक होता है जबकि अकिंचन का अर्थ-कुछ भी न होता है।
ध्यान रहे गरीब का विलोम अमीर होता है।
- किस शब्द के सामने उसके अर्थ का सही विपरीतार्थक शब्द है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2008]
(1) ऋत-अलीक
(2) अमर-मृत्यु
(3) निषिद्ध-विहित
(4) जरठ-शिशुक
Ans. (3)
व्याख्या- अन्य विकल्पों के विलोम : ऋत = अनृत, अमर = मर्त्य
- असंगत विलोम शब्द है?
[स्कूल व्याख्याता- 15.10.2022]
(1) सुकर – दुष्कर
(2) ग्रस्त – मुक्त
(3) यथार्थ – कल्पित
(4) अमर अजर
Ans. (4)
- निम्नलिखित में सही विलोम शब्द-युग्म कौन सा है?
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-2014]
(1) पाठ्य- सुपाठ्य
(2) नत – अवनत
(3) शिष्ट- विशिष्ट
(4) संश्लिष्ट – विश्लिष्ट
Ans. (4)
- ‘मौखिक’ का सही विलोम है?
[पटवार परीक्षा, 2011]
(1) लिखित
(2) मुद्रित
(3) अपठित
(4) पठित
Ans. (1)
- ‘उपेक्षा’ का सही विलोम है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) सम्मान
(2) अपेक्षा
(3) अपमान
(4) तिरस्कार
Ans. (2)
| For more Hindi Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















