शब्दकोश देखना Previous Year Question
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions on “शब्दकोश देखना“.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
शब्दकोश देखना PYQ
- निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द शब्दकोश में पहले आएगा?
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-2014]
(1) ग्रहण
(2) ग्लानि
(3) गुरु
(4) ग्रहीत
Ans. (3)
व्याख्या-
हिन्दी में शब्दकोश की दृष्टि से वर्षों का क्रम निम्नानुसार है-
(1) सर्वप्रथम स्वर – अं, अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।
(2) स्वर के बाद व्यंजन क से ह तक (क्रम से)
- व्यंजन : क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड (ड़), ढ (ढ़), ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह
- नोट (i) अनुस्वार/अनुनासिक (चन्द्रबिन्दु) से युक्त वर्ण अपने समान वर्ण से पहले आते हैं।
जैसे- अगर, अंग
इनमें ‘अंग’ पहले आएगा तथा ‘अगर’ बाद में।
नोट (ii) : अर्द्ध वर्ण (व्यंजन) अपने वर्ण जो बारहखड़ी के अंत में आते हैं। जैसे- पौराणिक, पुरोहित, पानी, पपीता, प्याज, पंप, पंकज, प्यासा
- इनका शब्द कोश क्रम इस प्रकार होगा-
(i) पंकज (ii) पंप (iii) पपीता (iv) पानी (v) पुरोहित (vi) पौराणिक (vii) प्याज (viii) प्यासा
- नोट (iii) : संयुक्त व्यंजन का क्रम निश्चित करने के लिए उसका विश्लेषण करना चाहिए। जैसे-
कुरुक्षेत्र, कक्षा, क्षेत्र, कंपन, ज्ञाता, चमचा, किराना
क्षेत्र (क् + ष् + ए) ज्ञांता (ज् + अ + आ)
इन शब्दों का सही क्रम इस प्रकार होगा- (i) पंकज (ii) कक्षा (iii) किराना (iv) कुरुक्षेत्र (v) क्षेत्र (vi) चमचा (vii) ज्ञाता।
- इस प्रकार शब्द-कोश में सर्वप्रथम ‘अं’ से प्रारंभ होने वाले शब्द आते हैं और अन्त में ‘ह’ से प्रारंभ होने वाले शब्द।
- निम्नलिखित में से कौन सा शब्द शब्दकोश में सबसे बाद में आएगा?
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-2014]
(1) ह्रास
(2) हार्दिक
(3) हृदय
(4) हृषीकेश
Ans. (1)
- शब्दकोश की दृष्टि से शब्दों का सही क्रम किस विकल्प में हैं?
(RPSC I Grade School Lecturer 24.7.2016)
(1) उत्कंठा, उत्क्षिप्त, उद्योग, उद्वेग
(2) उत्क्षिप्त, उत्कंठा, उद्योग, उद्वेग
(3) उत्कंठा, उत्क्षिप्त, उद्वेग, उद्योग
(4) उत्क्षिप्त, उत्कंठा, उद्वेग, उद्योग
Ans. (1)
- शब्दकोश की दृष्टि से शब्दों का सही क्रम किस विकल्प में है?
[RPSC Ist Grade School Lecturer 24.7.2016]
(1) कंठस्थ, कमल, कलई, कलंक
(2) कमल, कंठस्थ, कलई, कलंक
(3) कंठस्थ, कमल, कलंक, कलई
(4) कमल, कंठस्थ, कलंक, कलई
Ans. (3)
- हिन्दी शब्दकोश के क्रम की दृष्टि से इनमें से सबसे पहले कौन-सा शब्द मिलेगा?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2007]
(1) क्या
(2) कंचन
(3) कृपा
(4) कमल
Ans. (2)
- हिन्दी शब्दकोश में निम्न में से कौनसा शब्द सबसे पहले आएगा-
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी)-2018]
(1) पकवान
(2) द्वार
(3) त्राटक
(4) क्षमता
Ans. (4)
- हिन्दी शब्द कोश के अनुसार निम्न शब्दों का सही क्रम है-
[स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा)-05.08.2020]
(1) ज्ञान, उऋण, ऋषि, ग्रीष्म
(2) ऋषि, ग्रीष्म, उऋण, ज्ञान
(3) ग्रीष्म, उऋण, ज्ञान, ऋषि
(4) उऋण, ऋषि, ग्रीष्म, ज्ञान
Ans. (4)
व्याख्या
- उऋण उ ऋ ण् + अ -1
- ऋषि = ऋ + ष् + इ – 2
- ग्रीष्म = ग् + र् + ई + ष् + म् + अ – 3
- ज्ञान = ज् + ञ् + आ + न् + अ – 4
- शब्दकोश में ‘श्रद्धा’ शब्द किस शब्द के पहले आएगा?
[राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर, 2011]
(1) शासन
(2) शौर्य
(3) श्याम
(4) श्रमिक
Ans. (4)
व्याख्या-
शब्द कोश ज्ञात करने के लिए सबसे पहले वर्ण विच्छेद करना चाहिए तथा समान अक्षरों को काट देना चाहिए तथा फिर वर्णमाला के अनुसार देखें जैसे –
शासन = श्+आ+स्+अ+न्+अ – पहले
शौर्य = श्+औ+र्+य्+अ – द्वितीय
श्याम = श्+य्+आ+म्+अ तृतीय
श्रद्धा = श्+र्+अ++ध्+आ – चतुर्थ
श्रमिक = श्+र्+अ+म्+इ+क्+अ पंचम्
नोट : श्रद्धा तथा श्रमिक में र्अ अक्षर समान आ रहे हैं, इसलिए आगे अक्षर देखने पर पहले ‘द्’ तथा बाद में ‘म्’ आता है, अतः दोनों में पहले श्रद्धा तथा बाद में श्रमिक आता है। शब्द कोष में क्रम, 1. शासन, 2. शौर्य, 3. श्याम, 4. श्रद्धा, 5. श्रमिक।
- हिन्दी शब्दकोश में ज्ञान शब्द कहाँ मिलेगा ?
[पटवार भर्ती परीक्षा 2009, 2011]
(1) क वर्ग के वर्षों में
(2) च वर्ग के वर्षों में
(3) प वर्ग के वर्षों में
(4) र वर्ग के वर्षों में
Ans. (2)
व्याख्या –
ज्ञान = ज् + ञ + आ + न् + अ, ज ‘च’ वर्ग के वर्णों में आता है। अतः ज्ञान ‘च’ वर्ग में मिलेगा।
- हिन्दी शब्दकोश में ‘क्ष’ का क्रम किस वर्ण के बाद आता है?
[सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2002]
(1) क
(2) छ
(3) त्र
(4) ज्ञ
Ans. (1)
| For more Hindi Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















