संधि एवं संधि विच्छेद Previous Year Question

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions on “संधि एवं संधि विच्छेद

Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

संधि एवं संधि विच्छेद PYQ

  1. दो स्वरों या दो व्यंजनों के मेल को कहते है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

[B.Ed.-08.09.2021]

(1) समास

(2) संधि

(3) प्रत्यय

(4) क्रिया विशेषण

Ans. (2)

व्याख्या- 

संधि का अर्थ है- मेल। जब दो ध्वनियाँ निकट होने पर आपस में मिल जाती है और नया रूप धारण कर लेती हैं तो वहाँ दो ध्वनियों की संधि होती है। उदाहरणतया – हिम + आलय। यहाँ ‘हिम् + (अ) + (आ) + लय = हिम् + आ + लय = हिमालय ।

 

  1. व्याकरण में संधि का अर्थ है-

[LDC-16.09.2018]

[JLO (Law) Exam-2014]

(1) दो शब्दों का मेल

(2) दो पदों का मेल

(3) प्रथम पद के अंतिम तथा द्वितीय पद के प्रथम वर्ण में मेल (दो वर्णों के मेल को)

(4) वर्ण तथा शब्द का मेल

Ans. (3) 

 

  1. स्वर, व्यंजन, विसर्ग किसके विभिन्न प्रकार हैं-

[RJS परीक्षा-2015]

(1) विशेषण

(2) संज्ञा

(3) सर्वनाम

(4) संधि

Ans. (4)

व्याख्या- 

संधि के तीन भेद हैं-

  • स्वर संधि = स्वर + स्वर।
  • व्यंजन (वि+अंजन) = व्यंजन +स्वर, स्वर+व्यंजन और व्यंजन + व्यंजन ।
  • विसर्ग संधि = विसर्ग + स्वर या व्यंजन ।

 

  1. स्वर संधि के कितने भेद होते है?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]

(1) तीन

(2) चार

(3) पाँच

(4) सात

Ans. (3)

व्याख्या- 

दो स्वरों के मिलने से जो सन्धि होती है उसे स्वर सन्धि कहते हैं। स्वर संधि पाँच प्रकार की होती है। यथा-दीर्घ संधि, यण् संधि, वृद्धि संधि, गुण संधि, अयादि संधि।

  • दीर्घ सन्धि : यदि दो समान स्वरों की सन्धि होती है तो वे दीर्घ हो जाते हैं इसी कारण इसे दीर्घ सन्धि कहते हैं। यथा अ/आ + आ/अ = आ (अधिक + अधिक = अधिकाधिक), इ/ई + ई इ = ई (रवि + इन्द्र = रवीन्द्र), उ/ऊ + ऊ/उ = ऊ (भानु + उदय = भानूदय)
  • गुण सन्धि : इस सन्धि में स्वर अ, आ का योग इ, ई से हो तो ए, उ, ऊ से हो तो ओ तथा ऋ से हो तो अर् हो जाता है। यथा-महा ऋषि = महर्षि, राज + ऋषि-राजर्षि, अप + ईक्षा = अपेक्षा
  • वृद्धि सन्धि : इसमें अ, आ का योग यदि ए, ऐ से हो तो ऐ व ओ, औ से हो तो औ हो जाता है।

उदाहरण :-

पुत्र + एषणा = पुत्रैषणा

  • यण सन्धि : इसमें इ, ई उ ऊ ऋ के बाद कोई असमान स्वर आता तो इनकी जगह क्रमशः य्, व् और र् आ जाता है। यथा-वि + अर्थ = व्यर्थ, अनु + एषण = अन्वेषण
  • अयादि सन्धि : इस सन्धि में ए, ऐ, ओ, औ के बाद कोई असमान स्वर आता है तो उनकी जगह क्रमशः अय्, आय्, अव्, आव् आ जाता है। उदाहरण :-ने + अन = नयन, भो + इष्य = भविष्य, सम्भौ + अना = सम्भावना

 

  1. इनमें से कौनसा संधि-शब्द सही नहीं है-

[PSI-13.09.2021|

(1) रवि +इन्द्र-रविन्द्र

(2) तथा+एव-तथैव

(3) निः+रोग = नीरोग

(4) मनः+ताप = मनस्ताप

Ans. (1)

  1. ‘रसोत्पति’ शब्द संधि से बना है जिसका निर्माण इन वर्णों के मिलने से हुआ है-

[RJS परीक्षा-2011]

(1) उ + उ

(2) आ + उ

(3) ओ + उ

(4) अ + उ

Ans. (4) 

 

  1. ‘अन्वेषण’ शब्द में कौनसी संधि है?

[LDC – 12.08.2018]

[महिला पर्यवेक्षक(आंगनबाड़ी)परीक्षा- 03.03.2019]

(1) व्यंजन

(2) विसर्ग

(3) यण् स्वर

(4) अयादि

Ans. (3) 

 

  1. किस शब्द में स्वर संधि है?

[CET – 11.2.2023 (S-1)]

(1) अन्वेषण

(2) संयोग

(3) सन्मति

(4) नमस्ते

Ans. (1)

 

  1. ‘अन्वेषण’ का संधि-विच्छेद है-

[CET-4.2.2023 (II)]

(1) अन+एषण

(2) अन+ऐषण

(3) अनु+एषण

(4) अनू+एषण

Ans. (3) 

 

  1. उचित संधियुक्त शब्द है- 

[Protection Officer-28.01.2023]

(1) षट्+यंत्र = पडयंत्र

(2) अनु + एषण = अन्वेषण

(3) अघु + उत्तर = लघुत्तर

(4) सत् + मति = सम्पति

Ans. (2)

  1. संधि-विच्छेद का उदाहरण है-

(LDC 23.10.2016)

(1) तथैव = तथा + ऐव

(2) स्वच्छ = स्व + च्छ

(3) महर्षि = महा + ऋषि

(4) अन्वेषण अनु+ऐषण

Ans. (3) व्याख्या- उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

  1. ‘राजर्षि’ शब्द में कौनसी संधि है? 

[LDC – 19.08.2018]

(1) वृद्धि संधि 

(2) दीर्घ संधि 

(3) यण संधि 

(4) गुण संधि

Ans. (4) 

 

  1. ‘अपेक्षा’ में कौनसी संधि है? 

[द्वितीय श्रेणी शिक्षक-2014]

(1) दीर्घ

(2) वृद्धि

(3) व्यंजन

(4) गुण

Ans. (4) 

 

  1. इनमें से किस विकल्प में सही संधि नहीं हुई है?

(II Grade Teacher (Hindi) 01.11.2018)

(1) योगी+ईश-योगेश

(2) षट्+आनन षडानन

(3) नव+ऊढा-नवोढा

(4) वर्षा+ऋतू वर्षर्तु

Ans. (1) 

व्याख्या- योग + ईश = योगेश

 

  1. किस विकल्प में गलत संधि-विच्छेद है?

[स्कूल व्याख्याता परीक्षा-03.01.2020]

(1) सर्वेक्षण = सर्व +ईक्षण

(2) पुत्रैषणा = पुत्र ऐषणा

(3) उपर्युक्त = उपरि+उक्त 

(4) आशातीत आशा+अतीत

Ans. (2)

 व्याख्या – सही : : पुत्र + एषणा = पुत्रैषणा

  1. ‘उपर्युक्त’ शब्द का सही संधि-विच्छेद होगा-Π

[LDC 23.10.2016]

(1) उपरि + उक्त

(2) उपर + उक्त

(3) ऊपर + युक्त

(4) उपरि + युक्त

Ans. (1)

 

  1. सच्छास्त्र’ शब्द का विच्छेद इनमें से कौन-सा है?

(R.P.S.C. कनिष्ठ लेखाकार, 2015)

(1) सत + शास्त्र

(2) सच् + शास्त्र

(3) सत् + शास्त्र

(4) सच् + छास्त्र

Ans. (3) 

 

  1. सत् + शास्त्र की संधि होगी-

[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023]

(1) सत्छात्र

(2) सशास्त्र

(3) सछात्र

(4) सच्छास्त्र

Ans. (4) 

 

  1. किस विकल्प में गलत संधि है?

[PRO. 22.10.2019]

(1) दिक्+नाग = दिङ्नाग

(2) पितृ+अनुमति = पित्रनुमति

(3) नदी+अर्पण = नद्यर्पण

(4) सत् + शास्त्र = सद्शास्त्र

Ans. (4) 

 

  1. किस शब्द में संधि नहीं हुई है?

(ग्राम सेवक, 2008)

(1) अतएव

(2) सज्जन

(3) जलज

(4) काजल

Ans. (4)

  1. ‘निर्लेप’ शब्द का संधि विच्छेद होगा-

[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-2014]

(1) निर+लेप 

(2) निः+लेप

(3) निर+अलेप

(4) निः+लेप

Ans. (2)

व्याख्या- 

यदि अ, आ को छोड़कर अन्य स्वर से युक्त विसर्ग का योग वर्ग के प्रथम दो वर्ण और स, श, ष को छोड़कर अन्य व्यंजन तथा स्वर से हो तो विसर्ग ‘र्’ में बदल जाता है। उदाहरणः- निः + गुण = निर्गुण।

 

  1. किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है?

[संरक्षण अधिकारी परीक्षा – 29.05.2019]

(1) शरासन = शर + असन

(2) विवादास्पद = विवाद + आस्पद

(3) षडानन = षट् + आनन

(4) लोकैषणा = लोक + ऐषणा

Ans. (4) 

व्याख्या- वृद्धि स्वर संधि = लोक + एषणा

 

  1. निम्नलिखित में से किस शब्द का संधि-विच्छेद है?

[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]

(1) पित्रुपदेश-पित्रि+उपदेश

(2) प्रौढ़ = प्र + ऊढ़

(3) निरीह = निः + ईह

(4) नवोढ़ा = नव + ऊढ़ा

Ans. (1)

व्याख्या – नवोढ़ा = नव + ऊढ़ा

निरीह = निर् + ईह 

प्रौढ़ = प्र + ऊढ़

 

  1. शरद् + चन्द्र की सही संधि क्या होगी?

[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]

(1) शरचन्द्र

(2) शरदचंद्र 

(3) शरच्चन्द्र

(4) शरचन्द्र

Ans. (3)

व्याख्या-

यदि त्/ द का योग वर्ण च्, छ, ट् से हो तो त्/द् के स्थान पर उस वर्ण के वर्ग का पहला वर्ण आयेगा तथा ज्, ड्, ल् से योग होने पर कोई परिवर्तन नहीं होगा । हालांकि संस्कृत में त् की जगह द् प्रयुक्त होता है। उदाहरणः-

शरद् + चन्द्र शरच्चन्द्र

उत्+ ज्वल = उज्ज्वल

विपद् + जाल = विपज्ञ्जाल

उत् + लेख = उल्लेख

मित् + टी = मिट्टी

विद्युत् + ज्योति = विद्युज्ज्योति

उत् + डयन = उड्डयन

उत् + चारण = उच्चारण

 

  1. ‘निष्ठुर’ शब्द का सही संधि-विच्छेद क्या होगा?

[RPSC लिपिक, 2013]

[Asstt. Agriculture Officer-31.5.2019]

(1) निस्ठुर

(2) निः+ठुर

(3) नि+स्थूर

(4) निष्ठ्+उर

Ans. (2)

व्याख्या – 

यदि इ या उ से युक्त विसर्ग का योग क, ख, प, फ, ट, ठ, ष से हो तो विसर्ग ‘ष’ में बदल जाता है। उदाहरणः- निः +ठुर = निष्ठुर (नि+स्थुर-निष्ठुर, व्यंजन संधि को भी सही माना गया है), निः + पादन निष्पादन, आविः + कार = आविष्कार

  1. ‘गुण’ सन्धि का उदाहरण है-

[PS] परीक्षा-2011]

(1) महर्षि

(2) पावक

(3) अभ्युदय

(4) मतैक्य

Ans. (1)

व्याख्या –

  1. गुण संधि का नियम है कि अया आके आगे ‘ऋ’ आए तो दोनों के मिलने से ‘अर्’ बनता है यथा-

अ + ऋ = अर्

देव + ऋषि = देवर्षि

आ + ऋ = अर्

महा + ऋषि = महर्षि

 

  1. यण् स्वर संधि से निर्मित शब्द नहीं है-

[LDC-2011]

(1) अभ्यावेदन

(2) स्वाधीन

(3) स्वागत

(4) स्त्र्युपयोगी

Ans. (2)

व्याख्या –

स्व + अधीन = स्वाधीन अर्थात स्वयं के अधीन। 

दीर्घ संधि।

 

  1. ‘लुटेरा’ शब्द का सही विभाजन है:

[RPSC LDC 2011]

(1) लूट+एरा

(2) लुट एरा

(3) लूट+ऐरा

(4) लुट्+ऐरा

Ans. (1)

व्याख्या- 

हिन्दी के विकसित संधि नियमों के तहत् समास बनाते समय पूर्व पद का दीर्घ स्वर ह्रस्व हो जाता है। (ह्रस्वीकरण) जैसे : लूट + एरा = लुटेरा

 

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा संधि शब्द सही है?

[RPSC लिपिक परीक्षा, 201।।

(1) गुरुपदेश

(2) षमूर्ति

(3) उच्छंखल

(4) मिष्टान्न

Ans. (4) 

व्याख्या-मिष्ट+अन्न = मिष्टान्न (दीर्घ संधि)

  1. ‘विद्यालय’ शब्द में है- 

[आरटेट, प्रथम स्तर परीक्षा, 2011]

(1) स्वर संधि

(2) व्यंजन संधि

(3) विसर्ग संधि

(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans. (1)

व्याख्या –

स्वर संधि (दो स्वरों का मेल) के पाँच प्रकारों (दीर्घ संधि, यण संधि, गुण संधि, वृद्धि संधि तथा अयादि संधि) के अन्तर्गत ‘विद्यालय’ शब्द ‘दीर्घ संधि’ के अन्तर्गत आता हैं। जैसे-विद्या+आलय (आ + आ )= विद्यालय

 

  1. इसमें से किस विकल्प की संधि सही नहीं है?

[Asstt. Agriculture Officer Exam-31.05.2019]

(1) जल+ओघ जलौघ

(2) एक-एक-एकेक

(3) षट्+मास षण्मास

(4) सु+अच्छ-स्वच्छ

Ans. (2) 

व्याख्या- वृद्धि स्वर संधि = एकैक

 

  1. ‘शावक’ शब्द का सही संधि-विच्छेद होगा-

[CET-11.2.2023 (S-II)]

(1) शो+अक

(2) शो+आक

(3) शौ+अक

(4) शौ+आक

Ans. (3)

 

  1. इनमें कौन-सा संधि-शब्द गलत है?

[Asstt. Agriculture Officer Exam-31.05.2019]

(1) मातृ + आज्ञा = मात्राज्ञा

(2) देवी+अर्पण देव्यर्पण

(3) वाक्+ईश वागीश

(4) वर्षा + ऋतु = वर्षार्तु

Ans. (4) 

व्याख्या- गुण स्वर संधि = वर्षर्तु

 

  1. ‘पवन शब्द का संधि विच्छेद होगा?

[आरटेट प्रथम स्तर परीक्षा, 2011]

(1) प+वन

(2) पव+अन

(3) पो+अन

(4) पव+न

Ans. (3)

व्याख्या- 

  • अयादि (स्वर संधि) में यदि ए, ऐ, ओ, औ से आगे कोई भिन्न स्वर आए तो ए का अय्, ऐ का आय्, ओ का अव् तथा ओर का आव् बन जाता है। यथा – ने + अन = नयन, गै+अन = गायन, पवन = पो + अन, भो + अन = भवन
  • विशेष : सन्धि-विच्छेद करते समय ध्यान रखना है कि यदि ‘य’ के पहले वर्ण में ‘अ’ का स्वर हो तो उसमें ‘ए’ की मात्रा, आ का स्वर हो तो ‘ऐ’ की मात्रा तथा ‘व’ के पहले वाले वर्ण में ‘अ’ का स्वर हो तो ‘ओ’ की मात्रा तथा आ का ‘स्वर हो तो ‘औ’ की मात्रा लगा दें तथा ‘य’ एवं ‘व’ में जो स्वर है, उससे अगला शब्द बना लें।
  • यथा : विलय = विले + अ, विनायक = विनै + अक,

‘पवित्र = पो + इत्र, पौ+अक = पावक, भावुक = भौ + उक, नै+ अक = नायक

  1. ‘पवित्र’ शब्द का संधि-विग्रह है- 

[स्टेनोग्राफर, 21.03.2021]

(1) प+वित्र

(2) पअ+वित्र

(3) पो+इत्र

(4) पवि + इत्र

Ans. (3) 

 

  1. ‘नायक’ में कौनसी संधि है?

 [पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) यण्

(2) गुण

(3) अयादि

(4) दीर्घ

Ans. (3) 

 

  1. ‘नयन’ में कौन सी संधि है? 

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011] 

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) अयादि

(2) गुण

(3) वृद्धि

(4) यण्

Ans. (1) 

 

  1. निम्नलिखित में से अयादि संधि का उदाहरण है?

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) अन्वेष

(2) गायन

(3) विश्वामित्र

(4) यद्यपि

Ans. (2) 

 

  1. ‘पावक’ में कौन सी संधि है? 

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) यण्

(2) अयादि

(3) विसर्ग

(4) व्यंजन

Ans. (2)

  1. ‘भवन’ का संधि विच्छेद क्या होगा?

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012]

(1) भ+वन

(2) भ+अन

(3) भो+अन

(4) भौ+अन

Ans. (3) 

व्याख्या- उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

  1. किस क्रम में अयादि संधि नहीं है? 

[पटवार, 2011]

(1) नि+अस्त = न्यस्त

(2) श्रौ+अक-श्रावक

(3) गो+इन्द्र-गवेन्द्र

(4) गै+अन = गायन

Ans. (1) 

नि+अस्त = न्यस्त (यण संधि)

 

  1. ‘गायक’ का संधि-विग्रह है-

[ स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021]

(1) गा+यक

(2) गे+यक

(3) गई+अक

(4) गै+अक

Ans. (4) 

व्याख्या-गायक अयादि संधि का उदाहरण है।

 

  1. गुण संधि का उदाहरण है?

[ द्वितीय ग्रेड भर्ती परीक्षा, 2010]

[आरटेट-द्वितीय स्तर, 2011]

(1) सतीश

(2) हरिश्चन्द्र

(3) भारतेन्दु

(4) लौकैषणा

Ans. (3)

व्याख्या – 

भारत + इन्दु-भारतेन्दु (अ+इ =ए)। अर्थात् गुण संधि।

 

  1. महा + उदय =

[आरटेट – द्वितीय स्तर परीक्षा, 2011]

(1) महोदय

(2) महृदय

(3) महौदय

(4) महुदय

Ans. (1)

व्याख्या –

‘गुण संधि में यदि अया आ के बाद उ या ऊ आए तो दोनों के मिलने पर ‘ओ’ बनता है। जैसे – महा + उदय = महोदय (आ+उ= ओ)

  1. ‘इत्यादि’ का संधि-विच्छेद है –

 [बी.एड. परीक्षा, 2001]

(1) इत + आदि

(2) इति + आदि

(3) इत्य + आदि

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans. (2)

 

  1. महेन्द्र में कौनसी संधि होगी 

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

(1) यण्

(2) दीर्घ

(3) गुण

(4) वृद्धि

Ans. (3)

व्याख्या – 

महा + इन्द्र = महेन्द्र (महान् के न् का लोप) गुण संधि होगी। क्योंकि अ या आ के बाद इ या ई आई तो दोनों के मिलने से ‘ए’ बनता है।

 

  1. ‘महौषधम्’ शब्द का संधि विच्छेद है-

[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) महा+औषधम्

(2) महो+औषधम्

(3) महा+ओषधम

(4) महो+ओषधम

Ans. (1)

 

  1. ‘भानूदय’ में कौनसी संधि है?

[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]

[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012]

(1) गुण

(2) अयादि

(3) यण्

(4) दीर्घ

Ans. (4)

व्याख्या- 

दीर्घ संधि (स्वर संधि) क्योंकि उ+उ = ऊ यानि दीर्घ बनता है। यथा भानु उदय भानूदय ।

 

  1. ‘गंगोदक’ में कौनसी संधि है?

[पटवारी परीक्षा, 2011]

(1) वृद्धि

(2) गुण

(3) दीर्घ

(4) व्यंजन

Ans. (2)

व्याख्या-

 गुण संधि में यदि अ या आ के साथ उ या ऊ आए तो दोनों के मिलने से ओ बनता है। यथा – गंगा + उदक = गंगोदक (आ + उ =ओ)

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top