समास Previous Year Question
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Hindi Previous Year Questions on “समास“.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
समास PYQ
- समास के कितने भेद है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) पाँच
(2) तीन
(3) सात
(4) छह
Ans. (4)
व्याख्या- ‘समास’ शब्द का अर्थ संक्षेप है। समास छः प्रकार के होते हैं- 1. अव्ययीभाव, 2. तत्पुरुष, 3. कर्मधारय, 4. द्विगु 5. बहुव्रीहि, 6. द्वंद्व लेकिन कर्मधारय तथा द्विगु समास में प्रथम पद विशेषण होने के कारण इन्हें तत्पुरुष समास के ही अंग माना जाता है। अतः कर्मधारय और द्विगु समास तत्पुरुष के दो उपभेद माने जाते है इसलिए मूल रूप से समास के चार भेद ही होते हैं-1. अव्ययीभाव, 2. तत्पुरुष, 3. बहुव्रीहि, 4. द्वंद्व
- दो या अधिक शब्दों के परस्पर संबंध बताने वाले शब्दों अथवा प्रत्ययों का लोप होने पर, दो या अधिक शब्द में से एक स्वतंत्र शब्द बनता है, कहलाता है-
[RJS-2015]
(1) समास
(2) उपसर्ग
(3) विशेषण
(4) संज्ञा
Ans. (1)
- जिस सामासिक पद में प्रथम पद अव्यय हो, परिणाम स्वरूप पूर्ण पद अव्यय हो, परिणाम स्वरूप पूर्ण पद अव्यय बन जाये उसमें समास होता है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2011]
(1) बहुव्रीहि
(2) द्विगु
(3) अव्ययीभाव
(4) कर्मधारय
Ans. (3)
व्याख्या-अव्ययीभाव समास में पहला पद प्रधान होता है तथा समस्त पद अव्यय की भांति काम करता है। जैसे-‘आजीवन, आमरण’ में आ उपसर्ग है तथा समस्त पद ही अव्यय (जिसका व्यय न हो) की तरह काम करता हैं। जैसे-राम आजीवन परिश्रम करता रहा तथा सीमा आजीवन परिश्रम करेगी। उक्त वाक्यों में राम पुंल्लिंग तथा करता रहा वर्तमान कालीन क्रिया है तथा दूसरे वाक्य में सीमा स्त्रीलिंग है तथा करेगी भविष्यकालीन क्रिया है। फिर भी आजीवन शब्द में कोई परिवर्तन या विकार न हुआ। यानि आजीवन पद अव्यय की तरह कार्य कर रहा है इसलिए इसमें अव्ययीभाव समास है। जैसे – प्रतिवर्ष = प्रत्येक वर्ष वर्ष-वर्ष, भरपेट = पेट भर के।
- किस समास में प्रथम पद प्रधान होता है?
[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024]
[LDC-16.09.2018]
(1) अव्ययीभाव
(2) कर्मधारय
(3) तत्पुरुष
(4) बहुव्रीहि
Ans. (1)
- किस विकल्प में अव्ययीभाव समास है?
[PRO Exam, 22.10.2019]
(1) आमरण
(2) कृष्णार्पण
(3) नीलगाय
(4) चतुरानन
Ans. (1)
- किस शब्द में ‘अव्ययीभाव’ समास है?
[III Grade (Hindi) 26.02.2023]
(1) यशप्राप्त
(2) आजीवन
(3) महादेव
(4) पंचतंत्र
Ans. (2)
- निम्नलिखित में से कौनसा शब्द द्वन्द्व समास का उदाहरण नहीं है?
[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]
(1) पाप-पुण्य
(2) यथाशक्ति
(3) राजा-प्रजा
(4) जीवन-मरण
Ans. (2)
व्याख्या- अव्ययी भाव समास ‘यथा’ (अव्यव) – ‘के अनुसार’ जैसे, यथाशक्ति (शक्ति के अनुसार/शक्ति भर), यथार्थ (अर्थ के अनुसार), यथाशीघ्घ्र (शीघ्र के अनुसार), यथोचित (उचित के अनुसार)
- ‘यथाशक्ति’ शब्द का समास विग्रह होगा-
(ग्रामसेवक, 2008) [LDC-09.09.2018]
(1) शक्ति के अनुसार
(2) शक्ति और अनुसार
(3) यथा शक्तिनुसार
(4) यथा और शक्ति
Ans. (1)
- ‘यथाशक्ति’ शब्द किस समास का उदाहरण है-
[पटवार-23.10.2021 (Shift-II)]
(1) तत्पुरुष
(2) द्विगु
(3) कर्मधारय
(4) अव्ययीभाव
Ans. (4)
- इनमें अव्ययी भाव समास कौन है?
[ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2014]
(1) देशभक्ति
(2) यथाशक्ति
(3) दानवीर
(4) महावीर
Ans. (2)
- ‘यावज्जीवन’ सामासिक पद में कौनसा समास है-
[I Grade (Sanskrit Edu.) 15.11.2022]
[पटवार, 2011] [PSI-15.09.2021]
(1) तत्पुरुष
(2) अव्ययीभाव
(3) कर्मधारय
(4) द्वंद
Ans. (2)
व्याख्या – यावज्जीवन = यावत् (तक) जीवन अर्थात् जीवनपर्यन्त (अव्ययीभाव)। आजानुबाहु – बाहु (हाथ) से जानू (घुटनों) तक (अव्ययीभाव समास)।
- किस शब्द में अव्ययीभाव समास है?
[पटवार, 2011]
[JLO (Law)-27.12.2019]
(1) यावज्जीवन
(2) ईश्वरदत्त
(3) मुँहमाँगा
(4) हथकड़ी
Ans. (1)
- ‘आजानुबाहु’ में निहित समास है-
(मा.शिक्षा बोर्ड 2007)
(1) द्वन्द्व
(2) अव्ययीभाव
(3) द्विगु
(4) तत्पुरुष
Ans. (2)
- ‘आजानुबाहु’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त होता है?
[कर सहायक परीक्षा 14.10.2018]
(1) लम्बे हाथ वाले के लिए
(2) जिसके हाथ छोटे हो
(3) जिसके हाथं घुटनों तक लम्बे हो
(4) जिसके हाथों में यश हो
Ans. (3)
- किस समास में अंतिम पद प्रधान होता है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013]
(1) तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) बहुव्रीहि
(4) अव्ययीभाव
Ans. (1)
व्याख्या- तत्पुरुष समास में उत्तरपद (दूसरा पद)
प्रधान होता है तथा पूर्व पद गौण होता है। इस समास में समस्त पद बनाते समय बीच की कारकीय विभक्तियों का लोप हो जाता हैं। जैसे-गुरुदक्षिणा का विग्रह है-गुरु के लिए दक्षिणा। समस्त पद बनाने पर (गुरुदक्षिणा) के लिए विभक्ति का लोप हो गया है। इसके कारक चिह्न के अनुसार 6 उपभेद है-
- कर्म तत्पुरुषः (को)- ग्रामगत : ग्राम को गया हुआ, मरणासन्न : मरण को पहुँचा हुआ। जेबकतरा = जेब को कतरने वाला, कष्टापन्न : कष्ट को आपन्न (प्राप्त)
- करण तत्पुरुष (से/के द्वारा/माध्यम)-हस्तलिखित : हाथ से के द्वारा लिखित, तुलसीकृत : तुलसी द्वारा रचित, मदांध : मद से अंधा।
- सम्प्रदान तत्पुरुष (के लिए) देवालय : देव के लिए आलय, रसोईघर : रसोई के लिए घर, रेलभाड़ा : रेल के लिए भाड़ा, विधानसभा : विधान के लिए सभा।
- अपादान तत्पुरुष (से पृथक) – भयभीत : भय से भीत, रोगमुक्त : रोग से मुक्त, धर्मभ्रष्ट : धर्म से भ्रष्ट।
- सम्बंध तत्पुरुष (का/के/की) घुड़दौड़: घोड़ों की दौड़, मातृभाषा : मातृ (माता) की भाषा।
- अधिकरण तत्पुरुष (में, पे, पर) मुनिश्रेष्ठ: मुनियों में श्रेष्ठ, स्वर्गवास : स्वर्ग में वास, घुड़सवार : घोड़े पर सवार।
- तत्पुरुष के अन्य प्रकार:-
- नञ्-तत्पुरुष (जहाँ पहला पद ना या नहीं का भाव प्रकट करता है) – अकर्मण्य न कर्मण्य, अनाथ : न नाथ, अज्ञान : न ज्ञान।
- अलुक तत्पुरुष – प्रथम पद संस्कृत के विभक्ति रूपों की तरह लिखा जाये, यथा- शुभंकर (शुभ को करने वाला)
- उपपद तत्पुरुष – प्रथम पद अव्यय एवं दूसरा पद प्रत्यय रूप में जुड़ा रहता है, यथा अम्बुद (जल देने वाला)
- लुप्तपद तत्पुरुष – जब कारक चिह्नों के साथ कुछ अन्य पद भी लुप्त हो जाते हैं, यथा- दहीबड़ा (दही में डूबा हुआ बड़ा)
- ‘युद्धक्षेत्र’ किस समास का उदाहरण है-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022]
(1) बहुव्रीहि
(2) कर्मधारय
(3) द्वंद्व
(4) तत्पुरुष
Ans. (4)
- ‘पुत्रशोक’ का सही सामासिक विग्रह तथा भेद है-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022]
(1) पुत्र में शोक-तत्पुरुष समास
(2) पुत्र पर शोक कर्मधारय समास
(3) पुत्र के लिए शोक-तत्पुरुष समास
(4) पुत्र और शोक-द्विगु समास
Ans. (3)
- ‘रेलभाड़ा’ शब्द किस समास का उदाहरण है-
[पटवार परीक्षा, 2011]
[पटवार- 24.10.2021 (Shift -1)]
(1) अव्ययीभाव समास
(2) तत्पुरुष समास
(3) कर्मधारय समास
(4) बहुव्रीहि समास
Ans. (2)
- ‘हस्तलिखित’ में समास है ?
[REET L-II. 26.09.2021]
(1) तत्पुरुष
(2) बहुव्रीहि
(3) अव्ययीभाव
(4) द्विगु
Ans. (1)
- ‘हस्तलिखित’ का समास विग्रह है-
[LDC – 19.08.2018]
(1) हस्त और लिखित
(2) हस्त पर लिखा हुआ
(3) हस्त द्वारा लिखा हुआ
(4) हस्त से निमित्त किया हुआ
Ans. (3)
- इनमें से किस विकल्प में तत्पुरुष समास है-
[PSI-13.09.2021]
(1) आमरण
(2) कामकाज
(3) मंदबुद्धि
(4) तुलसीकृत
Ans. (4)
- ‘कष्टापन्न’ सामासिक पद में समास है-
[पटवार मुख्य परीक्षा, 24.12.2016]
(1) अव्ययीभाव
(2) कर्मधारय
(3) तत्पुरुष
(4) बहुव्रीहि
Ans. (3)
- ‘जेबकतरा’ शब्द में कौन सा समास है?
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-03.01.2020]
(1) संप्रदान तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) अव्ययीभाव
(4) कर्म तत्पुरुष
Ans. (4)
- ‘मुनिश्रेष्ठ’ शब्द का उचित समास विग्रह होगा-
[ कर सहायक परीक्षा 14.10.2018]
(1) मुनि है जो श्रेष्ठ
(2) मुनियों में सबसे श्रेष्ठ है जो
(3) मुनियों में श्रेष्ठ
(4) मुनियों का श्रेष्ठ
Ans. (3)
- ‘विधानसभा’ का समास विग्रह है-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा 30.05.2013]
(1) विधान के लिए सभा
(2) विधान में सभा
(3) विधान से सभा
(4) विधान की सभा
Ans. (1)
- ‘तुलसीकृत’ सामासिक पद में कौनसा समास है?
[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]
(1) करण तत्पुरुष
(2) कर्म तत्पुरुष
(3) सम्प्रदाय तत्पुरुष
(4) अपादान तत्पुरुष
Ans. (1)
- किस शब्द में तत्पुरुष समास है?
[पटवार, 2011]
(1) निडर
(2) लम्बोदर
(3) तुलसीकृत
(4) सज्जन
Ans. (3)
- निम्नलिखित में से कौनसा समास विग्रह सही नहीं है?
[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013]
(1) धर्मपरायण = धर्म में परायण
(2) भयभीत = भय के द्वारा भीत
(3) कृष्णाश्रित = कृष्ण को आश्रित
(4) राष्ट्रपति = राष्ट्र का पति
Ans. (2)
- किस विकल्प में सभी शब्द ‘संप्रदान तत्पुरुष’ समास के उदाहरण हैं-
[PSI-14.09.2021]
(1) पूजाघर, यशप्राप्त
(2) घोड़ागाड़ी, दानपेटी
(3) सत्याग्रह, राहखर्च
(4) मुँहबोला, रसोईघर
Ans. (3)
व्याख्या – सत्याग्रह : सत्य के लिए आग्रह, राहखर्च : राह के लिए खर्च। अन्य विकल्पों में पूजाघर, दानपेटी, रसोईघर में भी सम्प्रदान तत्पुरुष समास है।
- किस शब्द में ‘तत्पुरुष’ समास नहीं है-
[Head Master-11.10.2021]
(1) स्वयंकृत
(2) ऋणमुक्त
(3) चक्रपाणि
(4) गृहस्थ
Ans. (3)
व्याख्या – चक्रपाणि चक्र है पाणि (हाथ) में जिसके वह – विष्णु (बहुव्रीहि समास)
- किस शब्द में अधिकरण तत्पुरुष समास नहीं है-
[PSI-14.09.2021]
(1) घुड़सवार
(2) जलमग्न
(3) लोकप्रिय
(4) सेनानायक
Ans. (4)
व्याख्या – सेनानायक : सेना का नायक (सम्बन्ध तत्पुरुष)
- किस विकल्प के सभी शब्द संप्रदान तत्पुरुष समास के उदाहरण हैं-
[PSI-15.09.2021]
(1) रसोईघर, देशभक्ति
(2) गुरुभाई, आशातीत
(3) राहखर्च, देश निकाला
(4) पदच्युत, रोकड़बही
Ans. (1)
व्याख्या –
रसोईघर (रसोई के लिए घर) एवं देशभक्ति (देश के लिए भक्ति) में संप्रदान तत्पुरुष समास है।
- चिड़ीमार में कौन-सा समास है?
[पटवार भर्ती, 2011]
(1) कर्म तत्पुरूष
(2) अपादान तत्पुरुष
(3) करण तत्पुरुष
(4) संबंध तत्पुरुष
Ans. (1)
व्याख्या- चिड़ीमार-चिड़ियाँ को मारने वाला (कर्म तत्पुरुष)
- ‘सिरदर्द’ का समास विग्रह है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षण भर्ती परीक्षा, 2012]
ल
(1) सिर में दर्द
(2) सिर का दर्द
(3) सिर को दर्द
(4) सिर से दर्द
Ans. (1)
व्याख्या-सिरदर्द: सिर में दर्द (अधिकरण तत्पुरुष)
- ‘रामचरित’ शब्द में कौन सा समास है?
[Highcourt LDC परीक्षा-23.07.2017]
(1) तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) द्विगु
(4) द्वंद्व
Ans. (1)
व्याख्या-रामचरित: राम का चरित्र (सम्बन्ध तत्पुरुष)
- ‘गुरुदक्षिणा’ शब्द का समास विग्रह होगा-
[LDC-09.09.2018]
(1) गुरु की दक्षिणा
(2) गुरु के लिए दक्षिणा
(3) गुरु के कारण दक्षिणा
(4) गुरु कृपा के लिए दक्षिणा
Ans. (2)
व्याख्या-
गुरुदक्षिणा : गुरु के लिए दक्षिणा (सम्प्रदान तत्पुरुष)
- सामासिक पदों में निहित समास के संबंध में अनुचित विकल्प चुनिए-
[Fireman Exam-29.1.2022]
(1) गुरुदक्षिणा – कर्मधारय समास
(2) अत्युत्तम – अव्ययीभाव समास
(3) षऋतु – द्विगु समास
(4) क्षपानाथ – बहुव्रीहि समास
Ans. (1)
- किस शब्द में तत्पुरुष समास है?
(पटवार परीक्षा 2013)
(1) स्वरचित
(2) स्त्री-पुरुष
(3) चक्रपाणि
(4) निशाचर
Ans. (1)
व्याख्या-
स्वरचित : स्वयं के द्वारा रचित (करण तत्पुरुष)
- ‘नीति-निया’ शब्द का सही समास-विग्रह है-
[LDC-19.08.2018]
(1) नीति में निपुण
(2) नीति का निपुण
(3) नीति से निपुण
(4) नीति के लिए निपुण
Ans. (1)
व्याख्या-नीति-निपुण: नीति में निपुण (अधिकरण तत्पुरुष)
- निम्नलिखित में से कौन सा पद तत्पुरुष समास है?
(Patwar Pre Exam-2016)
(1) नवरात्र
(2) अनुदिन
(3) पदगत
(4) धर्माधर्म
Ans. (3)
व्याख्या – पदगत : पद को गत (गया/प्राप्त) कर्म तत्पुरुष है।
- ‘ग्रामगत’ शब्द कां समास विच्छेद होगा-
[RJS-2011]
(1) ग्राम को गया हुआ
(2) ग्राम को आया हुआ
(3) ग्राम से गया हुआ
(4) ग्राम से आया हुआ
Ans. (1)
व्याख्या-ग्रामगत : ग्राम को गया हुआ (कर्म तत्पुरुष)
- किस विकल्प में सभी अधिकरण तत्पुरुष समास के उदाहरण है।
[स्कूल व्याख्याता (विशेष शिक्षा)-04.07.2019]
(1) बाणाहत, जन्मान्ध, खग
(2) आपबीती, उच्चायोग, थलचर
(3) ईश्वरदत्त, हथकड़ी, स्नेहमग्न
(4) तल्लीन, पर्वतारोहण, आत्ममुग्ध
Ans. (4)
व्याख्या-तल्लीन (तत् में लीन), पर्वतारोहण (पर्वत पर आरोहण), आत्ममुग्ध (आत्मा पर मुग्ध) अधिकरण तत्पुरुष समास के उदाहरण है।
- ‘हितोपदेश’ शब्द में सही समास है-
[JLO (Law)-2014]
(1) तत्पुरुष
(2) द्वंद्व
(3) अव्ययी
(4) कर्मधारय
Ans. (1)
व्याख्या-हितोपदेश : हित के लिए उपदेश (सम्प्रदान तत्पुरुष समास)
- ‘लोकप्रिय’ शब्द में समास का विग्रह होगा-
[JLO (Law)-2014]
(1) लोक से प्रिय
(2) लोक और प्रिय
(3) लोक के समान प्रिय
(4) लोक में प्रिय
Ans. (4)
व्याख्या-लोकप्रिय लोक में प्रिय (अधिकरण तत्पुरुष समास)
- ‘राजसभा’ शब्द में कौन सा समास हैं?
(RPSC Jr. Acct., 04-10-2016)
(1) तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) द्वन्द्व
(4) बहुव्रीहि
Ans. (1)
व्याख्या-राजसभा : राजा की सभा (सम्बन्ध तत्पुरुष)
- ‘लोकनायक’ सामासिक पद में निहित समास है-
(मा. शिक्षा बोर्ड 2012)
(1) द्वन्द्व समास
(2) बहुव्रीहि समास
(3) तत्पुरुष समासं
(4) कर्मधारय समास
Ans. (3)
व्याख्या-लोकनायक : लोक (जनता) का नायक (सम्बन्ध तत्पुरुष समास)
- निम्न में से कौन सा तत्पुरुष समास का उदाहरण है-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021]
(1) नीलकंठ
(2) दालभात
(3) गुरुसेवा
(4) पंजाब
Ans.(3)
व्याख्या:- गुरु की सेवा (सम्बन्ध तत्पुरुष)
- किस शब्द में करण तत्पुरुष समास है?
[ वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-20.02.2019]
(1) पथभ्रष्ट
(2) गुणयुक्त
(3) जीवनदान
(4) स्वर्गपतित
Ans. (2)
व्याख्या-गुणयुक्त : गुण से युक्त (करण तत्पुरुष)
- ‘मृत्यु को उन्मुख’ विग्रह हेतु उपयुक्त सामासिक पद है?
[ कनिष्ठ लिपिक परीक्षा, 2011]
(1) मृत्युन्मूख
(2) मृत्योन्मुख
(3) मृत्युन्मुख
(4) मृतामन्मुख
Ans. (2)
व्याख्या – मृत्योन्मुख (मृत्यु को उन्मुख), कर्मोन्मुख, स्वार्थोन्मुख, पतनोन्मुख, रोजगारोन्मुख, पूर्वाभिमुख, कर्माभिमुख आदि में कर्म तत्पुरुष समास है।
- निम्न में ‘कर्मधारय’ समास नहीं है?
[PSI-07.10.2018
(1) महात्मा
(2) कालासाँप
(3) गजानन
(4) नीलकमल
Ans. (3)
व्याख्या-गजानन : गज के समान आनन (मुख) है जिसका अर्थात गणेश (बहुव्रीहि समास)
- ‘करण तत्पुरुष’ समास नहीं है?
[PSI-07.10.2018]
(1) मनमाना
(2) ईश्वरदत्त
(3) तुलसीकृत
(4) पदच्युत
Ans. (4)
व्याख्या-पदच्युत = पद से च्युत (अलग होने के अर्थ में) अपादान तत्पुरुष समास है।
- ‘विद्यालय’ शब्द का सही विग्रह है-
[LDC – 12.8.2018]
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021]
(1) विद्या में आलय
(2) विद्या को आलय
(3) विद्या से आलय
(4) विद्या के लिए आलय
Ans. (4)
व्याख्या-विद्यालय : विद्या के लिए आलय (सम्प्रदान तत्पुरुष समास)
| For more Hindi Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















