State Secretariat Chief Secretary PYQ
Shiksha247 – Political Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Political विषय के टॉपिक “State Secretariat Chief Secretary” पर आधारित Previous Year Question के विस्तृत हल उपलब्ध है।
– UPSC Previous Year Question
– SSC Old Question Papers
– Railway Exam Memory-Based Questions
– CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
– TET (Teacher Eligibility Test) Questions
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
राज्य सचिवालय मुख्य सचिव
1. अधोलिखित राज्य सचिव में स्थित पदो को नीचे दिए गए कूट की सहायता से पद सोपानीय क्रम (उच्चतर से निम्नतर) में नियोजित करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए –
[ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा-18.12.2016](i) सचिव
(ii) उप सचिव
(iii) विशिष्ट सचिव
(iv) सहायक सचिव
कूट :
(1) (iv), (iii), (ii), (i)
(2) (i), (iii), (ii), (iv)
(3) (ii), (iii), (iv), (i)
(4) (iii), (ii), (i), (iv)
(2)
2. किसी राज्य के प्रशासनिक पदसोपान के शीर्ष पर होता है-
[RPSC 2nd Grade Exam-21.02.2014](1) मंत्रिमण्डल सचिव
(2) प्रमुख शासन सचिव
(3) मुख्य सचिव
(4) मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
(3)
3. राजस्थान राज्य सचिवालय के निम्नांकित पदाधिकारियों पर विचार कीजिए –
[RPSC 2nd Grade (Sans Edu.) Exam-19.02.2019](i) मुख्य सचिव
(ii) उप सचिव
(iii) अतिरिक्त सचिव
(iv) शासन सचिव
उपर्युक्त पदाधिकारियों का सही अवरोही क्रम क्या है?
(1) (i), (ii), (iii), (iv)
(2) (i), (ii), (iv), (iii)
(3) (i), (iv), (ii), (iii)
(4) (i), (iv), (iii), (ii)
(4)
4. राज्य के समस्त प्रशासन का मुखिया कौन होता है?
[जेल प्रहरी-04.09.2017](1) मुख्यमंत्री
(2) मुख्यमंत्री सचिव
(3) मुख्य सचिव
(4) राज्यपाल सचिव
(3)
व्याख्या :
•मुख्य सचिव : राज्य प्रशासन का प्रशासनिक प्रमुख ।
•राज्य सचिवालय का शासकीय प्रधान।
•मुख्य सचिव राज्य प्रशासन का किंग पिन है, जो नीति निर्माण, नियन्त्रण, समन्वय तथा प्रशासनिक नेतृत्व में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
5. निम्न में से कौनसा राजस्थान का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है?
[College Lecturer (Sarangi) Exam-30.05.2019](1) मुख्यमंत्री
(2) मुख्य सचिव
(3) मंत्रिमण्डल सचिव
(4) प्रमुख शासन सचिव
(2)
6. राजस्थान में नौकरशाह संगठन का प्रमुख कौन है?
[PTI Exam-23.02.2015](1) मुख्य सचिव
(2) मुख्यमंत्री
(3) गृह सचिव
(4) कार्मिक सचिव
(1)
7. राजस्थान में राज्य सचिवालय में स्थित विभाग कहलाते है?
[RPSC 2nd Grade Exam-26.04.2017](1) कार्यवाही विभाग
(2) निदेशालय
(3) प्रशासनिक विभाग
(4) प्रभाग
(3)
8. राजस्थान प्रशासन प्रणाली (सिस्टम) के उच्चतम स्तर पर कार्यरत निकाय है :
निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें –
[CET(10+2) Level Exam-22.10.2024 (Shift-II)](1) राज्यपाल कार्यालय
(2) मुख्यमंत्री कार्यालय
(3) मंत्री
(4) सरकारी सचिवालय
(4)
9. राजस्थान के निम्नांकित मुख्य सचिवों में से किस एक ने अशोक गहलोत के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में कभी भी मुख्य सचिव के रूप में कार्य नहीं किया?
[Assistant Professor Exam-07.01.2024](1) आर.के. नायर
(2) सी.एस.राजन
(3) निहाल चंद गोयल
(4) अरुण कुमार
(3)
10. मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारी का निम्न में से किसके द्वारा चयन किया जाता है?
[RPSC 2nd Grade Exam-26.04.2017](1) राज्यपाल
(2) गृहमंत्री
(3) मुख्यमंत्री
(4) राष्ट्रपति
(3)
व्याख्या : मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है। राज्य के मुख्य सचिव का चयन मुख्यमंत्री के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सुपर टाइम स्केल प्राप्त अधिकारियो में से किया जाता है।
•मुख्य सचिव का चयन करते समय निम्नलिखित बातो का ध्यान रखा जाता है-कभी
(i) मुख्यमंत्री का विश्वासपात्र
(ii) प्रशासनिक पदो पर कार्य करने का अनुभव
(iii) असाधारण प्रशासनिक प्रतिष्ठा, आकर्षक व्यक्तित्व
(iv) वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी
11. निम्न कथनों को ध्यान से पढ़िए –
[डिप्टी कमाण्डेन्ट परीक्षा-20.08.2020](i) राज्य के मुख्य सचिव का चयन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है।
(ii) इसके लिए केबिनेट सचिव की सहमति भी आवश्यक होती है।
सही वाक्य है –
(1) (i) सही तथा (ii) गलत है।
(2) (ii) सही तथा (i) गलत है।
(3) (i) व (ii) दोनों सही है।
(4) (i) व (ii) दोनों गलत है।
(1)
12. मुख्य सचिव की सेवानिवृत्ति आयु कितनी होती है?
[Jail Prahari Exam-08.09.2017](1) 58 वर्ष
(2) 60 वर्ष
(3) 62 वर्ष
(4) 65 वर्ष
(2)
व्याख्या : सामान्यतः सेवानिवृत्ति की ही आयु अर्थात 60 वर्ष। सेवानिवृत्ति के बाद कार्यकाल 3-3 माह का 2 बार बढ़ाया जा सकता है।
13. मुख्य सचिव की सेवा अवधि निर्भर करती है?
[पटवारी परीक्षा-2011](1) राज्यपाल के साथ संबंधो पर
(2) मुख्यमंत्री के साथ संबंधो पर
(3) विधानसभा अध्यक्ष के साथ संबंधो पर
(4) इनमें से कोई नहीं
(2)
व्याख्या : मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री द्वारा तथा मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री द्वारा ही हटाया जाता है। अर्थात् मुख्य सचिव की सेवा अवधि मुख्यमंत्री के साथ सम्बन्धों पर निर्भर करती है।
14. मुख्य सचिव से सम्बन्धित निम्न कथनों पर विचार करे और सही का चुनाव करे –
[RPSC PTI 2nd Grade Exam-25.09.2022](i) मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्य करता है।
(ii) वह राज्य सरकार के मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्य करता है।
(iii) वह राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में भाग लेता है।
कूट :
(1) (i) व (ii)
(2) (ii) व (iii)
(3) (i) व (iii)
(4) (i), (ii) व (iii)
(4)
व्याख्या :
मुख्य सचिव के कार्य/शक्तियाँ :
•मुख्य सचिव राज्य प्रशासन से जुड़े सभी मामलो में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में कार्य करता है। मुख्य सचिव, राज्य सरकार के सचिवो तथा मुख्यमंत्री के बीच कड़ी के रूप में कार्य करता है।
•मुख्य सचिव राज्य लोक सेवा के प्रमुख के रूप में कार्य करता है। वह राज्य के वरिष्ठ लोक सेवको की नियुक्ति, स्थानान्तरण व पदोन्नती से जुड़े मामले देखता है।
•मुख्य सचिव राज्य मंत्रिमंडल के सचिव के रूप में कार्य करता है। वह मंत्रिमण्डल सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख होता है।
• वह राज्य सरकार के प्रवक्ता के रूप में भी कार्य करता है।
•वह राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठकों में भी भाग ले सकता है।
•वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर केन्द्र की ओर से राज्यपाल के सलाहकार का पद संभालता है।
•मुख्य सचिव राज्य सरकार के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में तथा अन्तरसरकारी मामलो में संचार माध्यम के रूप में कार्य करता है।
•वह अन्तर विभागीय समन्वय सुनिश्चित करता है। वह अन्तर विभागीय कठिनाईयों पर सलाह देता है।
•वह कुछ सचिवालय विभागों के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्य कर सकता है।
•अवशिष्ट वसीयतदार : वह ऐसे सभी कार्य करता है, जो विशिष्ट रूप से किसी सचिव को आवण्टित नहीं किए जाते है।
15. मुख्य सचिव के कार्यों के संबंध में निम्नांकित कथनों को सावधानी से पढ़िए –
[RPSC 2nd Grade (Sans. Edu.) Exam-17.02.2019](i) वह मुख्यमंत्री का प्रमुख सलाहकार होता है।
(ii) वह राज्य लोक सेवाओं का प्रमुख होता है।
(iii) वह राज्य के राज्यपाल का प्रमुख सलाहकार होता है।
कूट :
(1) केवल (ii) सही है।
(2) केवल (iii) सही है।
(3) केवल (i) व (ii) सही है।
(4) केवल (i) व (iii) सही है।
16. राज्य का मुख्य सचिव कार्य करता है?
[RPSC 2nd Grade Exam-01.05.2017](i) कैबिनेट के सचिव के रूप में
(ii) मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में
(iii) सचिवो के मुखिया के रूप में
(iv) सिविल सेवा के प्रधान के रूप में
(v) राज्य के प्रधान के रूप में
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए –
(1) (ii), (iv), (v)
(2) (ii), (iii), (iv), (v)
(3) (i), (ii), (iv), (v)
(4) (i), (ii), (iii), (iv)
(4)
17. भारत सरकार और राज्य प्रशासन के बीच शासकीय संवाद का औपचारिक चैनल है?
[Jail Prahari Exam-21.10.2018](1) मुख्यमंत्री का सचिव
(2) मुख्य सचिव
(3) राज्य का राज्यपाल
(4) सम्बन्ध विभाग का सचिव
(2)
18. राज्य के प्रमुख सचिव को ‘अवशिष्ट वसीयतदार’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है-
[RPSC 2nd Grade Exam-01.05.2017](1) वह राज्य में सिविल सेवा का प्रधान होता है।
(2) वह कैबिनेट सचिव के रूप में कार्य करता है।
(3) वह मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार होता है।
(4) वह ऐसे सभी कार्य करता है जो विशिष्ट रूप से किसी सचिव को आवण्टित नहीं किए जाते है।
(4)
19. मुख्य सचिव के निम्न का कौनसा कार्मिक प्रशासन से सम्बन्धित दायित्व नहीं है?
[पटवारी परीक्षा-2011](1) मंत्रिमण्डलो की बैठको को बुलाने के विषय में सूचना देना
(2) पदोन्नति व वरिष्ठता निर्धारण से सम्बन्धित कार्य
(3) लोक सेवको में नियमों के प्रति प्रतिबद्धता पर नजर रखना
(4) सेवा शर्तों में संशोधन करना
(1)
20. राजस्थान के मुख्य सचिव से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को पहचानिए –
[RPSC 2nd Grade (Sans. Edu.) Exam-12.02.2023]I. मुख्य सचिव मंत्रि-परिषद के साथ ही उसकी उप-समिति का भी सचिव होगा।
II. राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठतम अधिकारी को ही मुख्य सचिव नियुक्त किया जा सकता है।
कूट :
(1) न तो I और न ही II सही है।
(2) केवल I सही है।
(3) केवल II सही है।
(4) I और II दोनों सही है।
(2)
21. 1963 में, राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति द्वारा सचिवालय के संबंध में दिये सुझावों के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें और नीचे दिये गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
[Assistant Professor Exam – 08.09.2024](i) सचिव के पद पर नियुक्ति तीन वर्ष से अधिक के लिये नहीं होनी चाहिए।
(ii) सचिव के पद पर केवल योग्यता नियुक्ति का आधार होनी चाहिए, न कि वरिष्ठता।
कूट :
(1) केवल (ii) सही है
(2) (i) और (ii) दोनों सही हैं
(3) केवल (i) सही है
(4) (i) और (ii) दोनों गलत हैं
(3)
व्याख्या : वर्तमान मुख्य सचिव – सुधांश पंत
22. राजस्थान में शासन सचिवालय की स्थापना कब हुई ?
[VDO Exam-28.12.2021](1) नवम्बर, 1949
(2) अप्रेल, 1950
(3) अप्रैल, 1949
(4) नवम्बर, 1950
(3)
व्याख्या: राजस्थान में 13 अप्रेल 1949 को तत्कालीन राजप्रमुख के द्वारा जारी आदेश के माध्यम से जयपुर में एक शासन सचिवालय की स्थापना की गई।
23. निम्नांकित में से राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन था?
[RPSC 2nd Grade Exam-26.04.2017][CET(10+2) Level Exam-22.10.2024 (Shift-II)](1) किशनपुरी
(2) भगवत सिंह मेहता
(3) एस. डब्ल्यू. शिवशंकर
(4) के. राधाकृष्णन
(4)
24. निम्नांकित में से कौन राजस्थान के मुख्य सचिव रहे है?
[RPSC Assistant Professor Exam-2021](i) वी. नारायण
(ii) किशन पुरी
(iii) सांवलदान उज्ज्वल
(iv) महाराज कल्ला
सही उत्तर का चयन कीजिए —
(1) केवल (i)
(2) केवल (ii)
(3) (i), (ii) व (iii)
(4) (i), (ii), (iii) व (iv)
(3)
25. राजस्थान के निम्नलिखित पूर्व मुख्य सचिवों पर विचार करे-
[RPSC PTI 2nd Grade Exam-30.04.2023](A) श्री कृष्ण पुरी
(B) श्री के. एन. सुब्रमण्यम
(C) श्री बी.जी. राव
(D) श्री भगवत सिंह मेहता
निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प उनके कार्यकाल का सही कालानुक्रम है?
(1) A, B, D, C
(2) B, A, D, C
(3) C, A, B, D
(4) D, B, A, C
(3)
26. राजस्थान के निम्नांकित मुख्य सचिवा में से किसका कार्यकाल सबसे कम रहा है?
[RPSC 2nd Grade Exam-12.02.2023](1) गोपाल कृष्ण भणोत
(2) आनन्द मोहनलाल सक्सेना
(3) एच.एम. माथुर
(4) इन्द्रजीत खन्ना
(3)
व्याख्या :
•न्युनतम कार्यकाल वाले मुख्य सचिव – एच.एम. माथुर (6 दिन)
•सर्वाधिक कार्यकाल वाले मुख्य सचिव भगवंत सिंह मेहता
•राजस्थान के प्रथम कार्यवाहक मुख्य सचिव एस.डी. उज्ज्वल
नोट : बी.एस. मेहता का कार्यकाल:-
(i) 09.05.1958 से 26.09.1964 तक
(ii) 16.01.1965 से 29.10.1966 तक
ध्यान रहे: कि बी.एस. मेहता के समय 26.09.1964 से 16.01.1965 तक एस.डी. उज्ज्वल कार्यवाहक मुख्य सचिव रहे।
27. सबसे छोटे कार्यकाल वाले राजस्थान के मुख्य सचिव हैं?
[RPSC 2nd Grade Re-Exam-30.07.2023](1) राजीव स्वरूप
(2) एन.सी. गोयल
(3) निरंजन कुमार आर्य
(4) सी.के. मैथ्यू
(1)
28. निम्नांकित में से कौनसा एक सुमेलित नहीं है?
[RPSC 2nd Grade (Sans. Edu.) Exam-19.02.2019]राजस्थान के मुख्य सचिव – अवधि
(1) गोपाल कृष्ण भणोत – 28.11.1977 से 29.12.1980
(2) विपिन बिहारीलाल माथुर – 10.03.1986 से 31.01.1992
(3) मीठालाल मेहता – 01.01.2000 से 26.10.2012
(4) आर.के. नायर – 26.12.2002 से 28.02.2005
(3)
29. राजस्थान के मुख्य सचिवों का उनके कार्यकाल के अनुसार सही कालक्रम कौनसा है?
[Physical Education Ist Grade Exam-21.10.2022]
(1) कुशल सिंह, टी. श्रीनिवासन, डी.सी. सामन्त, सलाउद्दीन अहमद
(2) सलाउद्दीन अहमद, टी. श्रीनिवासन, कुशलसिंह, डी.सी. सामन्त
(3) डी.सी. सामन्त, कुशलसिंह, टी. श्रीनिवासन, सलाउद्दीन अहमद
(4) टी. श्रीनिवासन, डी.सी. सामन्त, सलाउद्दीन अहमद, कुशलसिंह
(3)
30. राजस्थान के मुख्य सचिव ( 05 सितम्बर 2024 को) कौन थे?
[CET (10+2) Level Exam-22.10.2024 (Shift-II)](1) सुभाष चन्द
(2) सुधांश पंत
(3) सतीश कुमार
(4) जगदीश मीणा
(2)
For more Political Previous Year Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions