Agriculture and Soil PYQ
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Agriculture and Soil“ in Hindi.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
कृषि और मृदा PYQ
- भारत में हरित क्रांति निम्नलिखित में से किससे संबंधित है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (1)]
[RAS Pre. Exam. 1999]
(1) चर्म उत्पादन
(2) खाद्य और कृषि उत्पादन
(3) दूध का उत्पादन
(4) पेट्रोलियम उत्पादन
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत में हरित क्रांति का प्रारम्भ 1966-67 में माना जाता है जब भारत में उच्च उत्पादक बीजों (High Yielding Varieties) का प्रयोग प्रारम्भ हुआ। इसके अतिरिक्त उर्वरकों का अधिक प्रयोग एवं सिंचाई सुविधाओं के पर्याप्त विकास पर भी विशेष बल दिया गया। भारत में उन्नत बीजों के प्रयोग के कार्यक्रम (HYVP) की शुरुआत सं.रा. अमेरिका आधारित रॉकफेलर फाउण्डेशन के सहयोग से की गई।
- भारत में ‘हरित क्रान्ति के जनक’ कौन है
[ P.S.I. 2007]
[CET (S-I)-28.09.2024]
(1) के. सी. मेहता
(2) एम. एस. स्वामीनाथन
(3) एम. एन. रॉय
(4) एस. एस. भटनागर
Ans. (2)
व्याख्या:
भारत में हरित क्रांति का पिता (Father of the Green Revolution) डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को माना जाता है।
- विश्व में हरित क्रान्ति के जन्मदाता है-
[P.S.I.-1998]
(1) वर्गीज कुरियन
(2) नॉरमन ई. बोरलॉग
(3) एस. स्वामीनाथन
(4) एच. एल. बैकलैण्ड
Ans. (2)
व्याख्या-
हरित क्रांति के जन्मदाता नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग का जन्म 25 मार्च, 1914 को अमेरिका के आइवोआ प्रांत में हुआ था। मैक्सिको उनका कर्म क्षेत्र रहा है। इनके द्वारा विकसित गेहूँ की उच्च उत्पादकता वाली प्रजातियों से भारत, पाकिस्तान, मैक्सिको सहित अनेक देशों में गेहूँ का उत्पादन दो गुना हो गया। श्री बोरलॉग विश्व के उन 7 व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार, अमेरिकी राष्ट्रपति का मेडल ऑफ फ्रीडम तथा कांग्रेसनल गोल्ड मेडल तीनों ही प्राप्त हुआ है।
- हरित क्रान्ति के फलस्वरूप जिस वस्तु के उत्पादन में सर्वाधिक वृद्धि हुई है, वह वस्तु है-
[P.S.I. 1998]
(1) चावल
(2) गन्ना
(3) गेहूँ
(4) कपास
Ans. (3)
व्याख्या:
भारत में हरित क्रांति का उत्पादन एवं उत्पादकता दोनों में सर्वाधिक लाभ गेहूं की फसल को प्राप्त हुआ। हरित क्रांति के प्रारंभ से पूर्व देश में जहां 12.3 मिलियन टन गेहूँ का उत्पादन हो रहा था। वही 2000-01 में यह 69.68 मिलियन टन तथा 2012-13 में 92.5 मिलियन टन हो गया। यह वृद्धि मुख्यतः प्रति हेक्टेयर उपज में वृद्धि के कारण थी। गेहूँ के उपरान्त हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव चावल की खेती पर देखा गया।
- कथन (A)- भारत में हरित क्रान्ति के फलस्वरूप खाद्यान्नों के उत्पादन में वृद्धि हुई है।
कारण (R)-भारत में हरित क्रान्ति के परिणामस्वरूप क्षेत्रीय असमानताओं में वृद्धि हुई है।
कूट:
[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016]
(1) A गलत हैं, परन्तु R सही है।
(2) A सही है, परन्तु R गलत है।
(3) A और R दोनों सही हैं, एवं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
(4) A और R दोनों सही हैं, एवं R, A की सही व्याख्या करता है।
Ans. (3)
व्याख्या –
हरित क्रांति के फलस्वरूप खाद्यान्नों (विशेष रूप से गेहूं, चावल) के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई। हरित क्रांति कुल फसल क्षेत्र के 40% क्षेत्र से ही प्रभावी हुआ और 60% क्षेत्र अछूता रह गया। हरित क्रांति से क्षेत्रीय एवं अंतक्षेत्रीय स्तर पर असमानताओं में वृद्धि हुई, लेकिन इसका कारण मुख्य रूप से कई क्षेत्रों में हरित क्रांति का प्रभावी न हो पाना रहा है न कि उत्पादन में वृद्धि।
- एकीकृत कृषि क्या है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.06.2024 (I)]
(1) योजनाबद्ध तरीकों से विभिन्न फसलों की खेती करना
(2) रबी और खरीफ फसलों को एक साथ बढ़ाना
(3) विभिन्न फसलों को उगाना और पशुधन को बढ़ाना
(4) फसलें और सब्जियाँ एक साथ बढ़ाना
Ans. (3)
- मिश्रित कृषि में सम्मिलित है :
[RAS (Geo.)-2008]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.06.2024 (II)]
[RAS-2010]
(1) विभिन्न फसलों को योजनाबद्ध तरीके से उगाना
(2) रबी एवं साथ-साथ खरीफ फसलों को उगाना
(3) कई तरह की फसलें उगाना तथा पशुपालन भी करना
(4) फलों को उगाना तथा सब्जियों को भी
Ans. (3)
व्याख्या –
मिश्रित खेती से तात्पर्य कई तरह की फसलों के उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देने से है जिसने खेती के शेष बचे समय में पशुपालन करके किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकें। नगदी फसलों और खाद्य फसलों की एक साथ खेती और दो या दो अधिक फसलों को एक ही खेत में उगाने से मिश्रित खेती का कोई संबंध नहीं है।
- देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है?
[P.S.I. 2002]
(1) कानपुर
(2) पंतनगर
(3) हिसार
(4) जबलपुर
Ans. (2)
व्याख्या:
देश के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा 17 नवम्बर, 1960 को ‘उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय’ (UPAU) के रूप में इसका उद्घाटन पंतनगर, उत्तराखंड (तत्कालीन उ.प्र.) में किया गया था। बाद में इसका नाम ‘गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ कर दिया गया है।
- भारत में गोल क्रांति संबंधित थी-
[Librarian III Grade 11.09.2022]
(1) आलू
(2) प्याज से
(3) तिलहन
(4) टमाटर
Ans. (1)
व्याख्या:
- इन्द्रधनुषी क्रांति : समस्त क्रान्तियों का सम्मिलित स्वरूप
- नीली क्रांति (जनक-हीरालाल चौधरी, अरुण कृष्णन) : मत्स्योत्पादन या समुद्री जीवों का व्यापारिक उत्पादन
- हरित क्रांति : फसलों विशेषकर गेहूँ का उत्पादन
- श्वेत क्रांति : दुग्ध उत्पादन (ऑपरेशन फ्लड)
- गोल क्रांति – आलू के उत्पादन हेतु
- धूसर क्रांति – उर्वरक
- भूरी क्रांति – चमड़ा, अपरम्परागत ऊर्जा स्रोतों की खोज एवं राजस्थान में फूड-प्रोसेसिंग
- गुलाबी क्रांति – समुद्री जीव झींगा के उत्पादन हेतु
- पीली क्रांति – तिलहन
- लाल क्रांति : माँस व टमाटर के अच्छे उत्पादन हेतु
- रजत क्रांति (जनक- इंदिरा गाँधी) : अण्डा/मुर्गी के उत्पादन हेतु
- सुनहरी क्रांति : फल के उत्पादन हेतु
- पराभनी क्रांति : भिंडी के उत्पादन से
- ग्रीन गोल्ड क्रांति : चाय के उत्पादन से
- मूक क्रांति : मोटे अनाज के उत्पादन से
- कृष्ण क्रांति : पेट्रोल व डीजल में आत्मनिर्भर बनाने हेतु
- सदाबहार क्रांति : जैव तकनीक से कृषि उत्पादन से
- ह्वाइट गोल्ड (तीसरी क्रांति) : कपास उत्पादन
- सुमेलित कीजिए
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.05.2022 (II)]
- धूसर क्रांति 1. तिलहन
- भूरी क्रांति 2. उर्वरक
- गुलाबी क्रांति 3. चमड़ा
- पीली क्रांति 4. झींगा
कूट:
ABCD
(1) 3 4 1 2
(2) 2 3 4 1
(3) 4 3 1 2
(4) 4 1 2 3
Ans. (2)
- ‘नीली क्रांति’ संबंधित है-
[CET (S-1)-28.09.2024]
(1) फूल उत्पादन
(3) मछली उत्पादन
(2) दुग्ध उत्पादन
(4) फल उत्पादन
Ans. (2)
- ‘ऑपरेशन फ्लड’ का संबंध है-
[CET (S-II) – 28.09.2024
(1) लाल क्रांति
(2) हरित क्रांति
(3) श्वेत क्रांति
(4) नीली क्रांति
Ans. (3)
- दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा कौनसी क्रांति शुरू की गई?
[SSC Constable (GD)-04.10.2015]
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-1) 29.10.2018]
(1) श्वेत क्रांति
(2) हरित क्रांति
(3) नीली क्रांति
(4) पीली क्रांति
Ans. (1)
- भारत में नीली क्रांति किस कालावधि में प्रारम्भ की गई थी-
[CET (S-I)-27.09.2024]
(1) 1985-1990
(2) 1990-1995
(4) 1980-1985
(3) 1975-1980
Ans. (1)
7वीं पंचवर्षीय योजना (1985-1990)
- कृत्रिम मधुमक्खी पालन कहलाता है-
[Delhi Police Constable Exam-12.07.2014]
(1) सिल्विकल्चर
(2) सेरीकल्चर
(3) लोकीकल्चर
(4) एपीकल्चर
Ans. (4)
व्याख्या –
कृषि के प्रमुख प्रकार
- सेरी कल्चर : रेशम का उत्पादन
- पिसी कल्चर : व्यापारिक मत्स्य उत्पादन
- हॉर्टी कल्चर : फलों की कृषि
- एपी कल्चर : मधुमक्खी पालन
- फ्लोरी कल्चर : फूलों की कृषि
- ओलिवी कल्चर : जैतून की कृषि
- विटी कल्चर : अंगूर की कृषि
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत वार्षिक वाणिज्यिक/उद्यानिकी फसलों की प्रीमियम दर है-
[RPSC II Grade Exam 01.05.2017]
(1) 2.0%
(2) 3.0%
(3) 5.0%
(4) 7.0%
Ans. (3)
व्याख्या –
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी.एम.एफ. बी.वाई.) – मौसम आधारित फसल बीमा योजना (डब्ल्यू.बी.सी. आई.एस.) एवं संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (एन.ए.आई.एस.) को वर्ष 2016-17 से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी.एम.एफ.बी.वाई.) के अन्तर्गत पुनर्गठित किया गया है। यह योजना खरीफ, 2016 से क्रियान्वित की गई है। ज्ञातव्य है कि इस योजना को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने 13 जनवरी, 2016 को मंजूरी प्रदान की थी।
- भारत सरकार ने ट्राइफैड (TRIFED) की स्थापना कब की थी?
[Delhi Police Constable Exam-07.12.2017]
(1) 1983
(2) 1985
(3) 1987
(4) 1989
Ans. (3)
व्याख्या –
TRIFED का गठन वर्ष 1987 में जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्त्वावधान में राष्ट्रीय नोडल एजेंसी के रूप में किया गया। इसे बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 1984 (Multi-State Cooperative Societies Act) के तहत पंजीकृत गया था। इसने अपने कार्यों की शुरुआत वर्ष 1988 में नई दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय से की।
- भूदान आंदोलन किसने आरम्भ किया?
[Delhi Police Constable Exam-08.03.2014]
(1) महात्मा गाँधी
(2) जय प्रकाश नारायण
(3) विनोबा भावे
(4) आचार्य कृपलानी
Ans. (3)
व्याख्या –
भूदान आन्दोलन सन्त विनोबा भावे द्वारा सन् 1951 में आरम्भ किया गया स्वैच्छिक भूमि सुधार आन्दोलन था। विनोबा की कोशिश थी कि भूमि का पुनर्वितरण सिर्फ सरकारी कानूनों के जरिए नहीं हो, बल्कि एक आंदोलन के माध्यम से इसकी सफल कोशिश की जाए। आंदोलन के शुरुआती दिनों में विनोबा ने तेलंगाना (पूर्व में आन्ध्रप्रदेश में सम्मिलित) क्षेत्र के करीब 200 गांवों की यात्रा की थी और उन्हें दान में 12,200 एकड़ भूमि मिली
- कौन-सा जोड़ा गलत है?
[संरक्षण अधिकारी परीक्षा – 29.05.2019]
(राज्य) – (स्थानान्तरित कृषि)
(1) केरल – पोनम
(2) आंध्रप्रदेश – पोडु
(3) झारखण्ड – खिल
(4) असम – झूम
Ans. (3)
व्याख्या –
भारत की स्थानांतरणशील कृषि – स्लैश एंड बर्न कृषि स्थानान्तरणशील कृषि का एक रूप है। इस कृषि के तहत् किसान जमीन के टुकड़े को साफ करके उन पर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए अनाज व अन्य खाद्य फसले उगाता है। जब उस भूमि की मृदा की उर्वरता कम हो जाती है तब किसान कृषि के लिए अन्य भूमि का टूकड़ा साफ करता है और उसको 2-3 साल तक खेती के लिए प्रयोग में लेता (उर्वरता रहने तक) है। इस तरह की कृषि विभिन्न स्थानों पर निम्न नामों से जाना जाता है-
- असम, मेघालय, मिजोरम, और नागालैण्ड में झूमिंग (Jhoom) के नाम से जाना जाता है
- मध्य प्रदेश में बेवर (बुंदेलखण्ड क्षेत्र) या माशा या दहिया
- आंध्र प्रदेश में पोडु या पेंडा
- ओडिशा में कमान, बिंगा या धावी
- पश्चिम घाट में कुमारी (Kumari)
- केरल में पोनम
- झारखण्ड में कुरूल या कुंरवा
- छतीसगढ़ में दीपा
- दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बत्रा (Batra), वालरा
- हिमाचल क्षेत्र में खिल
- दक्षिण भारतीय राज्य में जारा तथा एरका (Jara & Erka)
- स्थानान्तरण कृषि का नाम व राज्यों में सुमेलित नहीं है?
[RAS Exam-05.08.2018]
(1) पोण्डु – ओडिशा
(2) माशा – हिमाचल प्रदेश
(3) पोनम – केरल
(4) झूम – असम
Ans. (2)
- ओडिशा व आन्ध्रप्रदेश में स्थानान्तरित कृषि कहलाती है-
[Head Master Exam – 02.09.2018]
(1) पेंडा
(2) पोडू
(3) ओणम
(4) झूम
Ans. (2)
- किस राज्य में ‘स्लैश एण्ड बर्न (झूम)’ प्रकार की कृषि को कुरुवा के नाम से जाना जाता है?
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-16.05.2022 (II)]
(1) झारखंड
(2) हरियाणा
(3) बिहार
(4) उत्तराखण्ड
Ans. (1)
- निम्न में से कौनसा एक खरीफ फसल नहीं है-
[RAS Pre. Exam. 1999]
[CET (S-II) -27.09.2024]
(1) धान
(2) मक्का
(3) बाजरा
(4) चना
Ans. (4)
व्याख्या –
भारत में मुख्यतः तीन फसलों की बुआई की जाती है-
- रबी फसल – बुआई, अक्टूबर-नवंबर, कटाई : मार्च-अप्रैल। प्रमुख फसलें गेहूँ, जौ, चना, मटर, सरसों, मसूर तथा आलू इत्यादि।
- खरीफ फसल-बुआई : जून-जुलाई, कटाई : अक्टूबर-नवंबर। प्रमुख फसलें – चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, मूंगफली इत्यादि।
- जायद फसल – मार्च : जुलाई (ग्रीष्मकालीन फसल)
- प्रमुख फसलें – तरबूज, खरबूजा, ककड़ी खीरा, भिण्डी आदि विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती।
- निम्न में से भारत की खरीफ की फसल कौनसी है-
[Stenographer 21.03.2021]
(1) गेहूँ
(2) बाजरा
(3) चना
(4) जौं
Ans. (2)
- निम्नलिखित में से रबी की फसल कौन सी है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (II)]
(1) कपास
(2) मक्का
(3) ज्वार
(4) सरसों
Ans. (4)
- कौन-सी दलहन फसल नहीं है-
[BTET, Feb. 2011]
(1) चना
(2) मूँग
(3) मखाना
(4) अरहर
Ans. (3)
व्याख्या :
भारत में दहलन फसलें तीन ऋतुओं में उगायी जाती है
- रबी फसल – अरहर, चना, मटर, मसूर
- खरीफ फसल-मूंग, उड़द, लोबिया
- जायद फसल – सोयाबीन, मूंग, उड़द
- कौन-सी व्यापारिक फसल नहीं हैं-
[BTET, Feb. 2011]
(1) मखाना
(2) मक्का
(3) जूट
(4) कपास
Ans. (2)
व्याख्या –
नगदी अथवा व्यापारिक फसलों के अंतर्गत रबड़, कॉफी (कहवा), चाय, तम्बाकू, जूट, मखाना, कपास आदि को शामिल किया जाता है।
- ए.पी.एम.सी. अधिनियम का सम्बन्ध है-
[II Grade (Sanskrit Dept.) 12.2.2023 (S-I)
(1) भारत में थोक कृषि विपणन के नियमन से
(2) भारत में कृषि को ऊर्जा की उपलब्धता. से
(3) भारत में कृषि को संस्थागत साख से
(4) भारत में कृषि के सूचना पोर्टल से
Ans. (1)
- भारत का सर्वाधिक गन्ना उत्पादक राज्य है-
[Head Master-11.10.2021
(1) कर्नाटक
(2) उत्तर प्रदेश
(3) महाराष्ट्र
(4) तमिलनाडु
Ans. (2)
- वर्तमान में विश्व के कपास निर्यातक देशों में भारत का स्थान क्या है-
[Delhi Police Constable Exam-05.12.2017]
(1) प्रथम
(2) द्वितीय
(3) तृतीय
(4) चतुर्थ
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत में कपास का उत्पादन मुख्य रूप से काली मिट्टी वाले क्षेत्र में होता है। प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों में क्रमशः महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, मध्यप्रदेश आदि हैं। इस तरह देश के कुछ ही भागों में कपास उत्पादित की जाती है। मुम्बई, अहमदाबाद, कानपुर, कोयम्बटूर आदि सूती वस्त्र उद्योग के प्रमुख केन्द्र हैं।
- भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है?
[Delhi Police Constable Exam-07.12.2017]
(1) त्रिपुरा
(2) असम
(3) सिक्किम
(4) पश्चिम बंगाल
Ans. (2)
व्याख्या –
सम्प्रति भारत में चाय उत्पादक राज्य क्रमशः असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक है। क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों ही दृष्टि में असम भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है।
- निम्नलिखित में से कौन एक रोपण (प्लान्टेशन) फसल है-
[छात्रावास अधीक्षक – 28.07.2024]
(1) चाय
(2) गेहूँ
(3) चावल
(4) बाजरा
Ans. (1)
- ‘ऑपरेशन फ्लड’ सम्बन्धित है-
[UPTET Feb. 2016]
[LDC-11.08.2024]
[Police Constable Exam-2007(III)]
(1) बाढ़ नियंत्रण से
(2) दुग्ध उत्पादन से
(3) सिंचाई विकास से
(4) मृदा-संरक्षण से
Ans. (2)
व्याख्या-
देश में ‘श्वेत क्रांति’ (ऑपरेशन फ्लड) लाने का श्रेय डॉ. वर्गीज कुरियन को जाता है। ‘ऑपरेशन फ्लड’ का संबंध दुग्ध उत्पादन से है। 1964-65 में देश में दुग्ध उत्पादन में तीव्र वृद्धि हेतु ‘सघन पशु विकास कार्यक्रम’ के अंतर्गत श्वेत क्रांति की शुरुआत की गयी ।
- वर्गीज कुरियन को भारत में किस क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है-
[CET (S-1) – 27.09.2024]
(1) हरित क्रांति
(2) लाहित (रक्त) क्रांति
(3) श्वेत क्रांति
(4) नीली क्रांति
Ans. (3)
- निम्न में से, 2022 में भारत का सबसे बड़ा दुग्ध वितरण संगठन कौन सा था?
[कनिष्ठ लेखाकार – 11.02.2024]
(1) मदर डेयरी
(2) क्वालिटी
(3) अमूल
(4) नन्दिनी
Ans. (3)
- निम्नलिखित में से कौनसी भारत की एक कृषि समस्या नहीं है-
[LDC-11.08.2024]
(1) जुताई भूमि के एक छोटे आकार के भूखण्ड
(2) जैविक खेती को प्रोत्साहन
(3) सिंचाई सुविधाओं का अभाव
(4) भूमि की उर्वरता में गिरावट
Ans. (2)
- निम्न में से केरल की सबसे आवश्यक और मुख्य फसल क्या है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.06.2024 (I)]
(1) चावल
(2) कॉफी
(3) कपास
(4) चाय
Ans. (1)
- निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य 2016-17 में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक था?
[P.S.I. Exam-07.10.2018]
(1) केरल
(2) कर्नाटक
(3) तमिलनाडू
(4) आंध्रप्रदेश
Ans. (2)
व्याख्या –
कर्नाटक कहवा (कॉफी) उत्पादन में अग्रणी राज्य है जबकि केरल द्वितीय एवं तमिलनाडु तृतीय स्थान पर हैं। रबर उत्पादन का 87.56% हिस्सा केरल उत्पादित करता है, शेष उत्पादन कर्नाटक में होता है।
- भारत के निम्न राज्यों को कहवा उत्पादन की दृष्टि से घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए
[Head Master Exam, 2011]
- तमिलनाडु 2. केरल 3. आन्ध्रप्रदेश 4. कर्नाटक
कूटः
(1) 1, 2, 3, 4
(2) 3, 2, 1, 4
(3) 2, 4, 3, 1
(4) 4, 2, 1, 3
Ans.(4)
- भूमि सुधार हमारी …….. पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य (फोकस) था।
[छात्रावास अधीक्षक -28.07.2024]
(1) प्रथम
(2) द्वितीय
(3) तृतीय
(4) छठीं
Ans. (1)
- प्रथम पूर्ण जैविक कृषि वाला राज्य है-
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-I) 20.10.2018]
(1) राजस्थान
(2) असम
(3) सिक्किम
(4) बिहार
Ans. (3)
व्याख्या –
सिक्किम देश का पहला पूर्ण जैविक खेती करने वाला राज्य – 18 जनवरी, 2016 को गंगटोक (सिक्किम) में आयोजित ‘टिकाऊ कृषि सम्मेलन’ में सिक्किम को पूर्णतया जैविक खेती करने वाला देश का पहला राज्य घोषित किया। सिक्किम में जैविक कृषि की खेती वर्ष 2003 में शुरू की गई थी। पर्यावरण सुरक्षा के लिए सिक्किम में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को पूर्णतः निषिद्ध कर दिया गया है।
- भारत में किस फल का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है?
[कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा – 03.03.2019]
(1) अमरूद
(2) केला
(3) अनार
(4) आँवला
Ans. (2)
व्याख्या –
विश्व में केले का सर्वाधिक उत्पादन भारत में होने के बावजूद भारत से केले का निर्यात नगण्य है। केले के विश्व में सबसे बड़े निर्यातक राष्ट्र इक्वेडोर तथा कोस्टारिका है।
- प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 19.02.2019]
(1) यह योजना वर्ष 2017 में प्रारंभ की गई।
(2) यह योजना भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा लागू की जा रही है।
(3) 2016-20 की अवधि के लिए इस योजना हेतु 6000 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।
(4) इस योजना के अन्तर्गत खेत से खुदरा बिक्री केन्द्रों तक दक्ष आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के साथ आधुनिक अवरचना का सृजन होगा।
Ans. (2)
व्याख्या:
प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना की शुरुआत अगस्त 2017 में की गयी। यह योजना पूरी तरह कृषि केन्द्रित योजना है। इस स्कीम का कार्यान्वयन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जाएगा ।
- चावल उत्पादन में भारत का विश्व में स्थान है-
[II Grade (English) Exam. 2011]
(1) पहला
(2) दूसरा
(3) तीसरा
(4) चौथा
Ans. (2)
व्याख्या :
कृषि एवं खाद्यान्न के वैश्विक स्तर पर आंकड़ों के संग्रहण एवं प्रस्तुतीकरण हेतु नियामक संस्था ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (FAO – Food and Agriculture Organisation) है। इसके द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, चावल उत्पादन की दृष्टि से भारत, चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। वर्तमान में भारत में शीर्ष चावल उत्पादक राज्य क्रमशः पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, पंजाब, आंध्रप्रदेश है।
- देश के कुल चावल उत्पादन के प्रतिशत के अनुसार चावल उत्पादित राज्यों का अवरोही क्रम में सही अनुक्रम है :
[R.A.S. Pre. Exam.-19.11.2013]
(1) पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, पंजाब एवं आंध्रप्रदेश
(2) आन्ध्र प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश
(3) उत्तर प्रदेश, पंजाब, आन्ध्र प्रदेश एवं पश्चिमी बंगाल
(4) पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल एवं आन्ध्र प्रदेश
Ans. (1)
- देश में निम्न में से कौन-सी खाद्यान्न फसल सबसे अधिक उत्पादन देती है?
[Head Master Exam, 2011]
[PTET Exam 2011]
(1) गेहूँ
(2) मोटे अनाज
(3) चावल
(4) दालें
Ans. (3)
व्याख्या -भारत में उत्पादित खाद्य फसलों में सर्वाधिक मात्रा में उत्पादित किया जाने वाला खाद्यान्न चावल है। कुल कृषि भूमि के लगभग एक-चौथाई भू-भाग पर चावल की कृषि की जाती है।
- भारत में निम्न में से कौन-सी एक फसल के अन्तर्गत सर्वाधिक कृषि क्षेत्र है?
[Head Master, 2011]
(1) गेहूँ के
(2) चावल के
(3) बाजरा के
(4) ज्वार के
Ans. (2)
- राष्ट्रीय चावल अनुसंधान अवस्थित है-
[Head Master Exam – 02.09.2018]
(1) मिदनापुर
(2) कटक
(3) चेन्नई
(4) पानीपत
Ans. (2)
- आंध्रप्रदेश के विषय में कौनसा कथन सही नहीं है?
(आंकड़े 2022 के अनुसार)
(1) यह तम्बाकू का सबसे बड़ा उत्पादक है।
(2) यह मूँगफली का सबसे बड़ा उत्पादक है।
(3) यह नमक का सबसे बड़ा उत्पादक है।
(4) यह दुग्ध उत्पादों का सबसे बड़ा उत्पादक है।
Ans. (1)
व्याख्या –
वर्तमान में तम्बाकू एवं मूँगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य आंध्रप्रदेश है, जबकि नमक का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य गुजरात है।
- भारत में प्रमुख काजू उत्पादक राज्य हैं-
[II Grade (Maths) Exam. 2011
(1) बिहार
(2) महाराष्ट्र
(3) हिमाचल प्रदेश
(4) केरल
Ans. (2)
| For more Geography Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















