अकबर
Previous Year Questions
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian History Previous Year Questions on “Topic Name” Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
अकबर
- निम्नलिखित में से किस स्थान पर अकबर को हुमायूं की मृत्यु की सूचना मिलने पर राजगद्दी पर बैठाया गया था?
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015]
(A) काबुल
(B) लाहौर
(C) सरहिंद
(D) कालानौर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
View उत्तर & व्याख्या
हुमायूं की मृत्यु के अवसर पर अकबर पंजाब में सिकंदर सूर के विरुद्ध युद्ध में व्यस्त था। उस समय बैरम खां उसके संरक्षक के रूप में कार्य कर रहा था। हुमायूं की मृत्यु की सूचना मिलने पर पंजाब में गुरुदासपुर जिले के निकट कालानौर नामक स्थान पर 14 फरवरी, 1556 को अकबर को मुगल बादशाह घोषित किया गया। उस समय अकबर की आयु 14 वर्ष से कम थी।
- हल्दी घाटी के युद्ध के पीछे अकबर का मुख्य उद्देश्य था-
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]
(A) राणा प्रताप को अपने अधीन लाना
(B) राजपूतों में फूट डालना
(C) मानसिंह की भावना को संतुष्ट करना
(D) साम्राज्यवादी नीति
View उत्तर & व्याख्या
हल्दीघाटी युद्ध के पीछे अकबर का मुख्य उद्देश्य राणा प्रताप को अपने अधीन लाना था। अकबर ने अप्रैल, 1576 में मानसिंह के नेतृत्व में 5 हजार सैनिकों को राणा प्रताप के विरुद्ध भेजा। मानसिंह मंडलगढ़ के मार्ग से होता हुआ गोगुंडा गढ़ से चौदह मील दूर हल्दी घाटी दर्रें के निकट पहुंचा, राणा प्रताप भी मुगल सेना का सामना करने के लिए पहाड़ियों से उतर आए। फलतः जो युद्ध हुआ, वह हल्दीघाटी युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है, जिसमें राणा पराजित हुए और उन्हें अरावली की पहाड़ियों में शरण लेनी पड़ी।
- हल्दी घाटी का युद्ध किस वर्ष में हुआ था?
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]
(A) 1756 ई.
(B) 1576 ई.
(C) 1756 ई. पू.
(D) 1576 ई. पू.
View उत्तर & व्याख्या
हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ई. में हुआ था। यह युद्ध अकबर की सेना (राजा मानसिंह के नेतृत्व में) और राणा प्रताप के बीच हुआ था। इस युद्ध में मुगल सेना की विजय हुई, लेकिन राणा प्रताप पूरी तरह से पराजित नहीं हुए। उन्होंने बाद में छापामार युद्ध नीति अपनाई और मेवाड़ को पुनः स्वतंत्र किया।
- हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति कौन थे?
[56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]
(A) अमर सिंह
(B) मान सिंह
(C) हकीम खान सूर
(D) शक्ति सिंह
View उत्तर & व्याख्या
हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ई. में महाराणा प्रताप और मुगल सेनापति मानसिंह एवं आसफ खां के मध्य लड़ा गया। राजपूत योद्धाओं के अलावा राणा की सेना के अग्रभाग का नेतृत्व अफगानों की एक टुकड़ी के साथ हकीम खान सूर कर रहा था। राणा की सेना में भीलों की भी एक छोटी-सी टुकड़ी शामिल थी। यह राणा की मुगलों के साथ आमने-सामने की आखिरी मुठभेड़ थी। आगे उसने छापामार युद्ध का सहारा लिया।
- हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के अलावा राजपूत सेना का सेनापति कौन था?
[U.P.R.O./A.R.O. Re. Exam (Pre) 2016]
(A) इब्राहीम गार्दी
(B) हकीम खान सूर
(C) टार्डी बेग
(D) महमूद लोदी
View उत्तर & व्याख्या
हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के अग्रभाग का नेतृत्व हकीम खान सूर ने किया था। हकीम खान सूर अफगान सैनिकों के सेनापति थे, जो राणा प्रताप के साथ युद्ध में लड़े।
- ‘हल्दी घाटी के युद्ध’ में महाराणा प्रताप की राजपूत सेना का सेनापति कौन था?
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]
(A) इब्राहिम खान गार्दी
(B) हकीम खान सूर
(C) तर्दी बेग
(D) मोहम्मद लोदी
View उत्तर & व्याख्या
हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के अग्रभाग का नेतृत्व हकीम खान सूर ने किया था। हकीम खान सूर अफगान सैनिकों के सेनापति थे, जो राणा प्रताप के पक्ष में मुगलों के विरुद्ध लड़े।
- दिए गए मानचित्र में, छायांकित भाग एक कालावधि विशेष में अकबर के साम्राज्य को दर्शाता है, ‘A’ स्वतंत्र देश का परिचायक है और ‘B’ एक नगर की स्थिति दिखाता है, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प पूरी सही जानकारी देता है?
[I.A.S. (Pre) 1998]
(A) 1557 में अकबर – A गोलकुंडा, – B लाहौर
(B) 1557 में अकबर – A खानदेश, – B मुल्तान
(C) 1605 में अकबर – A गोंडवाना, – B मुल्तान
(D) 1605 में अकबर – A गोंडवाना, – B लाहौर
View उत्तर & व्याख्या
मानचित्र 1605 ई. में अकबर के साम्राज्य को दर्शाता है। इसमें ‘A’ संकेत से ‘गोंडवाना’ राज्य चिह्नित है, जो अकबर के राज्य से बाहर था, तथा ‘B’ से ‘लाहौर’ चिह्नित है, जो अकबर के नियंत्रण में था।
- अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किए, वह था-
[U.P. P.C.S. (Pre) 2004]
(A) बुंदेलों से
(B) कछवाहों से
(C) राठौरों से
(D) सिसोदियों से
View उत्तर & व्याख्या
अकबर ने सर्वप्रथम कछवाहा राजपूतों से वैवाहिक संबंध स्थापित किए थे। 1562 ई. में आमेर के राजा बिहारीमल (भारमल) ने अपनी ज्येष्ठ पुत्री हरखा बाई (लोक प्रचलित नाम जोधाबाई) का विवाह अकबर से किया था। यह अकबर का प्रथम राजपूत कन्या से विवाह था।
- निम्नलिखित में से किस परिवार ने सर्वप्रथम अकबर के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित किया था?
[U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]
(A) राठौर
(B) सिसोदिया
(C) कछवाहा
(D) चौहान
View उत्तर & व्याख्या
अकबर ने सर्वप्रथम कछवाहा राजपूतों के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित किए थे। राजा बिहारीमल की पुत्री हरखा बाई से विवाह करके अकबर ने कछवाहा वंश को अपने निकट कर लिया, जिससे अन्य राजपूत घराने भी उसके पक्ष में आए।
- किस चिश्ती संत की दरगाह पर अकबर दर्शन हेतु अधिक जाता था?
[U.P. P.C.S. (Mains) 2012]
(A) मुइनुद्दीन चिश्ती
(B) शेख नसीमुद्दीन चिराग-देहलवी
(C) कुतुबुद्दीन बाख्तियार काकी
(D) शेख फरीद गंज-ए-शकर
View उत्तर & व्याख्या
अकबर सूफी मत में आस्था रखता था और चिश्तिया संप्रदाय को समर्थन देता था। वह ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह पर दर्शन हेतु अक्सर जाता था। इसके अतिरिक्त, वह समकालीन सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के दर्शन हेतु अक्सर सीकरी भी जाया करता था।
- निम्नलिखित में से किसे अकबर ने स्वयं मारा था?
[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]
(A) अधम खां
(B) बैरम खां
(C) बाज बहादुर
(D) पीर मुहम्मद खां
View उत्तर & व्याख्या
माहम अनगा के पुत्र अधम खां ने अकबर के प्रधानमंत्री अतग खां की हत्या कर दी थी। इस घटना से क्रोधित होकर अकबर ने स्वयं अधम खां को अपने महल की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
- राजपूताना के निम्न राज्यों में से किस एक ने अकबर की संप्रभुता स्वयं स्वीकार नहीं की थी?
[U. P. Lower Sub. (Pre) 2004]
(A) आमेर (अम्बेर)
(B) मेवाड़
(C) मारवाड़
(D) बीकानेर
View उत्तर & व्याख्या
मेवाड़ राज्य ने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं की थी। वहां के शासक महाराणा प्रताप ने लंबे समय तक मुगलों के विरुद्ध संघर्ष किया। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र राणा अमर सिंह ने 1615 ई. में जहांगीर से संधि की।
- किस राजपूत शासक ने मुगलों के विरुद्ध निरंतर स्वतंत्रता का संघर्ष जारी रखा और समर्पण नहीं किया?
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]
(A) बीकानेर के राजा रायसिंह
(B) मारवाड़ के राव चंद्रसेन
(C) आमेर के राजा भारमल
(D) मेवाड़ के महाराजा अमर सिंह
View उत्तर & व्याख्या
राव चंद्रसेन (1565 ई.) ने भाद्राजूण में मुगल सेना का सामना किया। घिर जाने के बाद वह सिवाना चला गया। मुगल सेना ने उसे पकड़ने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह पहाड़ी क्षेत्रों में संघर्ष करता रहा। 1581 ई. में उसकी मृत्यु हो गई, लेकिन उसने कभी समर्पण नहीं किया।
- अकबर के साथ युद्ध करने वाली दुर्गावती किस राज्य की रानी थी?
[M. P. P. C. S. (Pre) 2010]
(A) मंडला
(B) मांडू
(C) असीरगढ़
(D) रामगढ़
View उत्तर & व्याख्या
1564 ई. में अकबर ने आसफ खां को गढ़कटंगा (गोंडवाना) पर आक्रमण करने के लिए भेजा। उस समय राजा वीरनारायण अल्पवयस्क था, और उसकी मां रानी दुर्गावती शासन कर रही थी। उन्होंने वीरतापूर्वक संघर्ष किया, लेकिन मंडला (वर्तमान मध्य प्रदेश) के पास युद्ध में पराजित होकर वीरगति को प्राप्त हुईं।
- अबुल फजल की मृत्यु इनमें से किसके कारण हुई?
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]
(A) शहजादा सलीम
(B) अब्दुर रहीम खान-इ-खानां
(C) शहजादा मुराद
(D) शहजादा दानियल
View उत्तर & व्याख्या
जब शहजादा सलीम (जहांगीर) ने इलाहाबाद में स्वतंत्र शासक की तरह विद्रोह किया, तब अकबर ने 1602 ई. में दक्षिण से अपने मित्र अबुल फजल को बुलाया। सलीम ने ओरछा के बुंदेला सरदार वीरसिंह देव के जरिए अबुल फजल की हत्या करवा दी।
- निम्न तथ्यों में से कौन सा तथ्य अकबर को राष्ट्रीय सम्राट सिद्ध करने में सहायक नहीं है?
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]
(A) अकबर ने इस्लाम धर्म को त्याग दिया
(B) प्रशासकीय एकता और कानूनों की एकरूपता
(C) अकबर द्वारा सांस्कृतिक एकता का प्रयत्न
(D) अकबर की धार्मिक नीति
View उत्तर & व्याख्या
अकबर पहला मुस्लिम शासक था, जिसने महसूस किया कि मुगल साम्राज्य की स्थिरता के लिए हिंदू जनता का सहयोग आवश्यक है। उसने धार्मिक सहिष्णुता अपनाई, लेकिन इस्लाम धर्म का त्याग नहीं किया। अकबर की समान कर और प्रशासनिक व्यवस्था, राजपूतों से गठबंधन, भाषाओं और कलाओं का विकास उसे राष्ट्रीय सम्राट बनाता है।
- अकबर की लोकप्रियता के कारण थे-
[U.P. P.C.S. (Pre) 1990]
A. मनसबदारी प्रथा
B. धार्मिक नीति
C. भू-राजस्व व्यवस्था
D. सामाजिक सुधार
(A) A, B सही हैं
(B) B सही है
(C) C सही है
(D) A, B, C, D सही हैं
View उत्तर & व्याख्या
अकबर ने प्रशासनिक, आर्थिक और सामाजिक सुधार किए, जिससे उसकी लोकप्रियता बढ़ी।
- 1562 ई. में दास प्रथा समाप्त की
- 1563 ई. में तीर्थयात्रा कर समाप्त किया
- 1564 ई. में जजिया कर हटा दिया
- सामाजिक सुधारों में सती प्रथा को रोकने का प्रयास किया
- मनसबदारी प्रणाली और भू-राजस्व प्रणाली लागू की
- निम्नलिखित में से किस मुस्लिम शासक ने तीर्थयात्रा कर समाप्त कर दिया था?
[53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]
(A) बहलोल लोदी
(B) शेरशाह
(C) हुमायूं
(D) अकबर
View उत्तर & व्याख्या
अकबर ने 1563 ई. में तीर्थयात्रा कर समाप्त कर दिया, जिससे हिंदू तीर्थयात्रियों को राहत मिली। यह उसकी धार्मिक सहिष्णुता का एक प्रमुख उदाहरण था।
- निम्नलिखित बादशाहों में से किसे एक ‘प्रबुद्ध निरंकुश’ कहा जा सकता है?
[U.P.P.C.S. (Mains) 2009]
(A) बाबर
(B) हुमायूं
(C) अकबर
(D) औरंगजेब
View उत्तर & व्याख्या
अकबर एक महान और धर्मनिरपेक्ष शासक था। उसका साम्राज्य अफगानिस्तान-कश्मीर से लेकर गोदावरी नदी तक फैला हुआ था।
- उसने धार्मिक सहिष्णुता अपनाई
- सभी को कानून की दृष्टि में समानता दी
- यूरोप के शासकों फ्रेडरिक महान और एलिजाबेथ-I की तरह प्रबुद्ध निरंकुश शासक माना जाता है
निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]अम्बेर की राजकुमारी से अकबर का विवाह
तुकारोई का युद्ध
मालवा पर मुगल आक्रमण
उड़ीसा पर कररानी की विजय
(A) 1,2,3 और 4
(B) 2,1,4 और 3
(C) 2,4,3 और 1
(D) 3,1,4 और 2
View उत्तर & व्याख्या
प्रश्नगत घटनाओं का सही कालक्रम:
- 1561 ई. – मालवा पर मुगल आक्रमण
- 1562 ई. – अकबर का अम्बेर की राजकुमारी से विवाह
- 1568 ई. – उड़ीसा पर कररानी की विजय
- 1575 ई. – तुकारोई का युद्ध
अतः सही क्रम (3,1,4,2) विकल्प (D) में है।
For more History Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
PYQ’s Subjects
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions