Atmosphere PYQ

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Atmosphere in Hindi. 

Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

वायु मण्डल PYQ

  1. वायुमण्डल कई प्रकार की गैसों के मिश्रण से बना है। पृथ्वी के नजदीक वायुमण्डल में मुख्यतः पाई जाती है?

[UPTET (L-I), 23 Feb. 2014]

[RAS Pre. Exam. 1997, 98]

(1) नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन

(2) नाइट्रोजन एवं कार्बन डाईऑक्साइड

(3) ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड

(4) एथेन एवं ऑक्सीजन

Ans. (1)

व्याख्या – 

वायुमण्डल के संगठन में कई गैसों का योगदान होता है। जिनमें 99 प्रतिशत भाग केवल नाइट्रोजन (78,08 प्रतिशत) और ऑक्सीजन (20.95 प्रतिशत) का है। शेष लगभग एक प्रतिशत भाग में ऑर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड, नियॉन, हीलियम, मेथेन, हाइड्रोजन, नांइट्स ऑक्साइड, ओजोन, नियान, क्रिप्टॉन, जेनान आदि सम्मिलित रहती हैं। भारी गैसें वायुमण्डल के निचले भाग पर तथा हल्की गैसें ऊपरी भाग पर पाई जाती हैं। इस प्रकार कार्बन डाइऑक्साइड धरातल से 20 किमी. ऊँचाई तक, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन 100 किमी. तक, हाइड्रोजन 125 किमी. तक तथा ओजोन को छोड़कर अन्य गैसें इससे अधिक ऊँचाई पर पाई जाती हैं।

 

  1. वायुमंडल की सबसे निचली परत को कहा गया है?

[UPTET (L-1), 28 April 2015]

[UTET (L-1), 2014] [P.S.I. Exam, 2011]

[Police Constable Exam-2014]

[REET Level-II-2016, 2011]

(1) ब्राह्य मंडल

(2) क्षोभ मंडल

(3) समताप मंडल

(4) आयन मंडल

Ans. (2)

व्याख्या –

 वायुमण्डल में सबसे निचली परत को क्षोभमण्डल कहा जाता है। इस परत को ट्रोपोस्फीयर नाम टीजरेन्ज डी बोर्ट ने दिया था। मौसम की प्रायः सभी घटनाएँ, जिनमें बादल, ओला, कोहरा, तुषार, मेघगर्जन, आँधी, तूफान, विद्युत प्रकाश आदि सम्मिलित हैं, क्षोभमण्डल (Troposphere) में ही घटित होती हैं। धरातल से ऊपर की ओर जाने पर प्रति 1000 मी. (1. किमी.) पर 6.5°C की दर से तापमान कम होने की घटना भी इसी मण्डल में ही घटित होती है। जाड़े की अपेक्षा गर्मी में क्षोभमण्डल की सीमा ऊँची हो जाती है।

 

  1. अधिकांश मौसमी गतिविधियाँ जिस वायुमण्डलीय परत में होती है-

[RAS Pre. Exam. (Cancelled) 1999]

[II Grade (SST) -21.12.2022]

[UPTET Exam, April 2015]

(1) ओजोन मण्डल

(2) आयन मण्डल

(3) क्षोभ मण्डल

(4) बर्हिमण्डल

Ans. (3) 

 

  1. ओजोन परत पृथ्वी से करीब ऊँचाई पर है-

[RAS (Pre) Exam. 14 June, 2012]

(1) 50 किमी.

(2) 300 किमी.

(3) 200 किमी.

(4) 20 किमी.

Ans. (1)

व्याख्या-

समताप मण्डल (Stratosphere) वायु मण्डल की दूसरी परत जो 20 से 50 किलोमीटर तक विस्तृत है। इस मण्डल में तापमान स्थिर रहता है। इसलिए वायुयान चालक यहाँ विमान उड़ाना पसंद करते है। समतापमंडल में लगभग 50 किलोमीटर (सकेन्द्रण 15-35 किमी. तक ) तक ओजोन गैस पायी जाती है जिसे ओजोन परत कहा जाता है। ओजोन परत सूर्य से निकलने वाले विनाशकारी रेडिएशन (पराबैंगनी किरणों) से पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा करती है।

 

  1. रेडियो तरंगे वायुमण्डल की किस परत से वापस आती हैं?

[Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]

[वनपाल-(II)-6.11.2022]

[REET (L-II) -23.7.2022]

(1) समताप मण्डल

(2) मध्य मण्डल

(3) आयन मण्डल

(4) बाह्य मण्डल

Ans. (3)

व्याख्या – 

आयन मण्डल (Ionosphere): 80 किमी. से 640 किमी. की ऊँचाई तक इसका विस्तार है। आयनमण्डल रेडियो तरंगों को अपने यहाँ से पृथ्वी की ओर लौटा देता है एवं अंतरिक्ष से आने वाली उल्काओं से हमारी रक्षा करता है।

  1. संचार उपग्रह वायुमण्डल के किस स्तर में अवस्थित किए जाते हैं?

[R.A.S (Pre.) 1997]

(1) बहिर्मण्डल

(2) समतापमण्डल

(3) आयनमण्डल

(4) क्षोभमण्डल

Ans. (3)

 

  1. प्लेनेट मार्स का वायुमण्डल में अधिकतम रूप में शामिल……. है-

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.06.2024 (II)]

(1) हाइड्रोजन

(2) क्लोरीन

(3) नाइट्रोजन

(4) कार्बन-डाई-ऑक्साइड

Ans. (4)

 

  1. हैडली सेल निम्न में से किससे सम्बन्धित है?

[PTI Exam-30.09.2018]

(1) पवन तंत्र

(2) भूकम्प संभावित क्षेत्र

(3) ज्वालामुखी गतिविधि

(4) ज्वार रचना

Ans. (1)

व्याख्या:

 हैडली सेल, जिसका नाम जॉर्ज हैडली है, एक वैश्विक पैमाने पर उष्णकटिबंधीय वायुमंडलीय परिसंचरण है, जो भूमध्य रेखा के पास बढ़ती हुई हवा की विशेषता है, जो पृथ्वी की सतह से 10 से 15 किलोमीटर की ऊँचाई पर बहती है, जो कि अवक्षेप में उतरती है, और फिर भूमध्य रेखा के पास लौटती है।

 

  1. चीन के पूर्वी तट पर आने वाले प्रचण्ड चक्रवात कहलाते हैं?

[REET L-II, (Re-Exam) 16.10.2021]

[RAS (Geography) – 2008]

(1) टॉरनेडो

(2) हरिकेन

(3) टाइफून

(4) जेट स्ट्रीम

Ans. (3)

व्याख्या – 

ऊष्ण कटिबंधीय चक्रवातों को निम्न भागों में बाँटा गया है- 

  • टाइफून : हरिकेन की तरह चीन में पूर्वी तट पर आने वाला प्रचण्ड चक्रवात।
  • हरिकेन : संयुक्त राज्य अमेरिका एवं मिसीसिपी घाटी तथा अटलांटिक महासागरीय क्षेत्र के ऊष्ण कटिबंधीय प्रचण्ड चक्रवात का नाम।
  • टॉरनेडो : आकार की दृष्टि से सबसे छोटा (अल्प झंझावत) किन्तु सर्वाधिक भयंकर एवं विनाशकारी ऊष्ण कटिबंधीय चक्रवात जो मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका की मिसीसिपी घाटी तथा गौण क्षेत्र आस्ट्रेलिया में आते हैं।
  • विली-विली/विलीज : आस्ट्रेलिया एवं मेडागास्कर में उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों के क्षेत्रीय नाम

 

  1. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को …….. के नाम से जाना जाता है?

[Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]

(1) विली-विली

(2) हरिकेन

(3) टाइफून

(4) कोई नहीं

Ans. (1) 

  1. विली-विलीज चक्रवात कहाँ उत्पन्न होते हैं?

[REET (L-II, S-II) -24.07.2022]

(1) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

(2) प्रशांत महासागर

(3) अटलांटिक महासागर

(4) हिंद महासागर

Ans. (1) 

 

  1. निम्न में से किस चक्रवात को समुद्र पर जल स्तंभकहते हैं?

[REET (L-II) -23.07.2022]

(1) टाइफून

(2) हरीकेन

(3) विली-विलीज

(4) टोरनेडो

Ans. (4) 

 

  1. चिनूक, यू.एस.ए. की स्थानीय पवन है?

[PTI (Grade-III)-25.9.2022]

(1) उष्ण व आर्द्र

(2) उष्ण व शुष्क

(3) शीत व आर्द्र

(4) शीत व शुष्क

Ans. (2)

व्याख्या –

 चिनूक – रॉकी पर्वतमाला के पूर्वी ढालों पर चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवाएँ हैं। ये हवाएँ ‘बर्फ भक्शी’ (Snow Eaters) के नाम से भी जानी जाती है क्योंकि ये उत्तरी अमेरिका के वृहद् मैदानों में बिछी बर्फ की परत को पिघला देती हैं। इन हवाओं को उत्तरी अमेरिका में ‘चिनूक’ तथा यूरोप में ‘फॉन’ कहते हैं।

 

  1. कौनसी अत्यंत ठंडी पवन आल्पस पर्वत से भूमध्य सागर की ओर चलती है? 

[1 Grade (Phy. Edu.) 21.10.2022]

(1) चिली

(2) खमसिन

(3) सिरोक्को

(4) मिस्ट्रल

Ans. (4)

 

  1. ‘अश्व अक्षांश’ संबंधित है – 

[II Grade -21.12.2022]

(1) पवनों से

(2) हिमनदों से

(3) वर्षा

(4) रेगिस्तान से

Ans. (1)

  1. ‘डोलड्रम’……. के बीच स्थित होते हैं। 

[II Grade -24.12.2022]

(1) 30° – 45° उ. अक्षांश

(2) 5° उ. अक्षांश से 5° द. अक्षांश

(3) 20° उ. से 20° द. अक्षांश

(4) 40° द. से 60° द. अक्षांश

Ans. (2)

 

  1. निम्न में से किस क्षेत्र में अत्यंत शांत स्थिति रहती है तथा वन की क्षैतिज गति का अभाव रहता है?

[II Grade-30.07.2023 (S-II)]

(1) 10° उत्तर से 10° दक्षिण के बीच

(2) दोनों गोलार्डों में 50° से 60° के बीच

(3) दक्षिणी गोलार्द्धा 50° से 60° के बीच

(4) दोनों गोलाद्धों में 80° से 90° के बीच

Ans. (1)

 

  1. निम्नलिखित में से कौनसी एक भूमण्डलीय पवन/हवा नहीं है?

[II Grade (S-II)-29.1.2023]

(1) व्यापारिक हवाएँ

(2) पछुआ हवाएँ

(3) मानसूनी हवाएँ

(4) ध्रुवीय हवाएँ

Ans. (3)

 

  1. पवनों की दिशा में विचलन जिसके कारण होता है, वह है-

[II Grade GK-28.10.2018]

(1) गुरुत्वाकर्षण बल

(2) अपकेन्द्रीय बल

(3) परिभ्रमण

(4) तापमान

Ans. (3)

व्याख्या –

 पृथ्वी की परिभ्रमण/घूर्णन गति (Rotation of the Earth) – पृथ्वी की परिभ्रमण/घूर्णन गति के कारण पवनें विक्षेपित हो जाती हैं। इसे ‘कारिऑलिस बल’ (Coriolis Force) और इस बल के प्रभाव को ‘कारिऑलिस प्रभाव’ (Coriolis Effect) कहते हैं। इस प्रभाव के कारण पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अपनी बाईं ओर विक्षेपित हो जाती है। इस प्रभाव को फेरल नामक वैज्ञानिक ने सिद्ध किया था, इसलिए इसे फेरल का नियम भी कहते है।

 

  1. निम्नलिखित देशों में से किस देश में सर्दियों के मौसम में वर्षा होती है?

[R.A.S./R.T.S. 2013]

(1) चीन

(2) नार्वे

(3) ब्राजील

(4) नाइजीरिया

Ans. (2)

व्याख्या –

 नार्वे पश्चिम यूरोपीय तुल्य जलवायु (400-650 अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्डों में महाद्वीपों के पश्चिम की जलवायु) के अन्तर्गत आता है। इस जलवायु प्रदेश में वर्षा वर्ष के प्रत्येक मौसम में पर्याप्त तथा समानरूप से होती है।

  1. वायुदाब नापने वाला यंत्र किस नाम से जाना जाता है-

[UPTET (L-I), 23 Feb. 2014]

[UPTET Exam, June 2013]

(1) बैरोमीटर

(2) थर्मामीटर

(3) सीस्मोग्राफ

(4) हाइग्रोमीटर

Ans. (1)

व्याख्या – 

बैरोमीटर या वायुदाबमापी एक यंत्र होता है जिसके द्वारा वायुमण्डल के दबाव को मापा जाता है। वायुदाब को मापने के लिये बैरोमीटर में पानी, हवा अथवा पारा का प्रयोग किया जाता है। बैरोमीटर के आविष्कारक इव्हानगेलिस्टा टोरिसेली हैं। बैरोमीटर का पाठ्यांक अचानक गिरने से आँधी व तूफ़ान का संकेत होता हैं।

 

  1. ‘रोरिंग फोर्टीज (गरजता चालीसा)’ शब्द प्रयुक्त होता है इनके लिए-

[RAS Pre. Exam. 1993]

(1) सशक्त समुद्री हवाएँ 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य

(2) सशक्त समुद्री ज्वार तरंगें 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य

(3) नाविकों द्वारा सुनी जाने वाली ऊँची तूफानी आवाजें 40° व 60° दक्षिणांश के मध्य

(4) समुद्र में ज्वालामुखी विस्फोटों की ऊँची आवाजें 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य

Ans. (1)

व्याख्या – 

उपोष्ण उच्च वायुदाब (30°-35°) से उप-ध्रुवीय निम्न वायुदाब (60°-65″) के बीच दोनों गोलार्द्धा में चलने वाली स्थायी पवन को पछुआ या पश्चिमी पवन कहते हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में स्थल की अधिकता के कारण ये अधिक जटिल हो जाती है तथा ग्रीष्म ऋतु में कम सक्रिय (सामान्य गति वाली) एवं शीत ऋतु में अधिक सक्रिय हो जाती हैं। सागर के ऊपर चलने के कारण ये हवाएँ नमी से परिपूर्ण हो जाती हैं तथा अपने अक्षांशों में महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में पर्याप्त वर्षा करती हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थल की कमी के कारण इनकी गति इतनी तेज होती है कि हवाएँ तूफानी हो जाती हैं। पछुआ पवनों के साथ प्रचंड झंझा चला करते हैं। इनकी प्रचंडता के कारण ही दक्षिणी गोलार्द्ध में मुख्यतः दक्षिण हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रवाहित इन्हें 40° अक्षांश पर लम्बी चालीसा/गरजता चालीसा/तूफानी चालीसा (Roaring Forties), 50° अक्षांश पर प्रचंड पचासा तथा 60° अक्षांश पर चीखता साठा कहते हैं।

इनकी दिशा सामान्य तौर पर उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर होती है। वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) एकमात्र राजधानी है, जो इन गरजती चालीसा हवाओं के मार्ग में पड़ती है।

पृथ्वी अपनी अक्ष रेखा के सहारे पश्चिम से पूर्व दिशा में घूर्णन करती है, अतः इस घूर्णन के कारण वायु की दिशा में विचलन हो जाता है। इस प्रकार वायु की दिशा को विक्षेपित करने वाले बल को विक्षेपक बल अथवा कोरिऑलिस बल (जी.जी. कोरिऑलिस, वायु की दिशा में विक्षेप की प्रक्रिया के प्रथम अध्ययनकर्ता) कहते हैं। कोरिऑलिस बल दोनों गोलाद्धों में समान रूप से लगता है। इनमें केवल दिशा परिवर्तन होता है।

 

  1. विश्व के किस समुद्री क्षेत्र में ‘लम्बी चालीसा’ पवनें प्रवाहित होती है?

[RAS Pre. Exam. 1993]

(1) उत्तरी सागर

(2) हिन्द महासागर

(3) कैरीबियन सागर

(4) कोरल सागर

Ans. (2) 

 

  1. ‘भयंकर पचासा’ पवनें संबंधित है-

[VDO-27.12.2021 (Shift-1)]

[PTI Exam – 30.09.2018] 

(1) पछुवा पवनों से 

(2) उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों से

(3) ध्रुवीय पवनों से

(4) व्यापारिक पवनों से

Ans. (1) 

 

  1. विश्व के किस प्रदेश में ‘गरजते चालीसा’ चलती हैं?

[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 17.02.2019]

[PTI Exam-23.02.2015]

(1) 10° दक्षिण से 30° दक्षिण अक्षांशों के मध्य

(2) 40° उत्तर से 50° उत्तरी अक्षांशों के मध्य

(3) 40° दक्षिण से 50° दक्षिण अक्षांशों के मध्य

(4) 10° उत्तर से 10° दक्षिण अक्षांशों के मध्य

Ans. (3) 

  1. दक्षिणी गोलार्द्ध में पछुवा पवनों की दिशा क्या रहती है?

[PTI (Grade-II)-30.04.2023]

(1) उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व

(2) उत्तर-पूर्व से दक्षिण – पश्चिम

(3) दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम

(4) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व

Ans. (1) 

 

  1. उत्तर-पश्चिम से चलने वाली स्थायी पवनें हैं-

[RPSC II Grade Exam 26.04.2017]

(1) उत्तरी गोलार्द्ध में पछुआ 

(2) उत्तरी गोलार्द्ध में व्यापारिक

(3) दक्षिणी गोलार्द्ध में पछुआ 

(4) द. गोलार्द्ध में व्यापारिक

Ans. (3) 

 

  1. दक्षिण-पश्चिम से चलने वाली स्थायी पवनें हैं-

[RPSC II Grade Exam 01.05.2017]

(1) दक्षिणी गोलार्द्ध में व्यापारिक पवनें

(2) दक्षिणी गोलार्द्ध में पछुआ पवनें

(3) उत्तरी गोलार्द्ध में पछुआ पवनें

(4) उत्तरी गोलार्द्ध में ध्रुवीय पवनें

Ans. (3) 

 

  1. दबाव पेटियों के मौसमी स्थानान्तरण के कारण पछुआ पवनें-

[II Grade-30.07.2023 (S-I)]

(1) गर्मियों में विषुवत रेखा की ओर एवं सर्दियों में ध्रुवों की ओर सरकती हैं।

(2) कर्क रेखा की ओर सरकती हैं।

(3) मकर रेखा की ओर सरकती है।

(4) गर्मियों में ध्रुवों की ओर एवं सर्दियों में विषुवत रेखा की ओर सरकती हैं।

Ans. (4)

 

  1. स्थानीय स्तर पर आकस्मिक एवं चरम पर्यावरणीय बदलाव के कारण का उदाहरण है-

[II Grade T. 2014]

(1) हैरीकेन (प्रभंजन)

(2) मानसून

(3) वनस्पतिक चरम

(4) उत्तर-हिमानी शीतलन

Ans. (1)

व्याख्या-

 हैरीकेन पश्चिमी द्वीप समूह के निकट (कैरीबियन सागर) उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात का क्षेत्रीय नाम है।

  1. सुमेलित कीजिए –

[VDO-27.12.2021 (Shift-II)]

(a) खमसिन (1) पश्चिमी अफ्रीका

(b) बोरा (2) मिस्र

(c) लू (3) एड्रियाटिक सागर

(d) हरमट्टन (4) उत्तरी भारत के मैदान

कूट

a b C d

(1) 1 2 3  4

(2) 4 3 2 1

(3) 2 3 4 1

(4) 3 1 2 4

Ans. (3)

 

  1. पोलर ईस्टरलीज किस प्रकार की हवाएँ हैं?

[II Grade (Hindi) Exam. 2011]

(1) गर्म शुष्क हवा

(2) शीत शुष्क हवा

(3) वर्षा ऋतु हवा

(4) स्थानीय हवा

Ans. (2)

व्याख्या-

ध्रुवीय पवनें (Polar easterlies) – ध्रुवीय उच्च वायुदाब की पेटियों से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब की पेटियों की ओर प्रवाहित होने वाली पवनों को ध्रुवीय पवनें कहा जाता हैं। इन पवनों की राशि अत्यधिक ठंडी, शुष्क एवं भारी होती हैं, अतः इनसे प्रायः वर्षा नहीं होती है।

 

  1. पवन व क्षेत्र को सुमेलित कीजियेः:

[PTI – 23.02.2015]

  1. चिनूक 1. सहारा मरुस्थल
  2. सिरोक्को 2. संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. बिक्र फील्डर्स 3. ऑस्ट्रेलिया
  4. खमसिन 4. मिस्र

कूट:

A B CD

(1) 1 4 3 2

(2) 2 3 4 1

(3) 2 1 3 4

(4) 4 2 13

Ans. (3)

 

  1. शान्त पवन, कम वर्षा, स्वच्छ आकाश तथा पवन के अवतलन के कारण प्रतिचक्रवातों का आविर्भाव जैसी दशाएँ किस ग्रहीय पवन पेटी के लक्षण हैं?

[II Grade (Sanskrit Dept.) 12.2.2023 (S-I)]

(1) डोलड्रम

(2) अश्व अक्षांश

(3) व्यापारिक पवन पेटी

(4) ध्रुवीय पवन पेटी

Ans. (2)

  1. सहारा मरूस्थल से लेकर भूमध्य सागरीय क्षेत्र को प्रवाहित करने वाली गर्म-धूल भरी पवन जानी जाती है-

[II Grade T. Exam. 2014]

(1) सिरोक्को

(2) फॉन

(3) मिस्ट्रल

(4) चिनूक

Ans. (1)

व्याख्या- 

सिरोक्को -सहारा मरुस्थल से भूमध्य सागर की ओर चलने वाली गर्म, शुष्क तथा रेत भरी हवा ‘सिरॉको’ (सिरोक्को) कहलाती है। इस हवा के साथ लाल रेत की मात्रा अधिक होती है। जब ये हवाएँ भूमध्य सागर से होकर गुजरती हैं तो नमी धारण कर लेती हैं और दक्षिण इटली में कभी-कभी वर्षा भी प्रदान करती है। जब वर्षा के साथ लाल रेत नीचे बैठती है तो इसे ही ‘रुधिर वर्षा/रक्त वृष्टि’ (Blood Rain) कहा जाता है। अफ्रीका में सिरोक्को के कई स्थानीय नाम है, जैसे-मिस्र में खमसिन, सुडान में हबूब, लीबिया में गिबली, ट्यूनीशिया में चिली, स्पेन में लेवेश आदि।

 

  1. निम्न में से कौन सी पवन ‘सिरोक्को’ से अलग है?

(IInd Grade Spe. Edu. 2017)

(1) चिली

(2) खमसिन

(3) घिबरी

(4) बोरा

Ans. (4)

व्याख्या –

 सिरोक्को, खमसिन आदि गर्म हवाएँ हैं, जबकि बोरा ठण्डी हवा है।

 

  1. कौन सी गर्म हवा नहीं है?

[PTI Exam – 30.09.2018]

(1) सिरोक्को

(2) जोंडा

(3) खमसिन

(4) बोरा

Ans. (4)

व्याख्या –

 बोरा – ये एड्रियाटिक सागर के पूर्वी किनारे पर चलने वाली ठंडी हवाएँ हैं। इससे मुख्यतः इटली व यूगोस्लाविया प्रभावित होते हैं।

 

  1. निम्नलिखित में से कौनसा एक ठंडी पवन का उदाहरण नहीं है?

[II Grade GK-28.10.2018]

(1) जोंडा

(2) बोरा

(3) मिस्ट्रल

(4) पैम्पेरो

Ans. (1)

व्याख्या – 

जोंडा पवन अर्जेंटीना में एंडीज के पूर्वी ढलान पर प्रवाहित होने वाली शुष्क (गर्म) हवा है जो ध्रुवीय समुद्री हवा से आती है।

  1. कौन-सी हवा डॉक्टर हवा के नाम से जानी जाती है?

[II Grade GK-31.10.2018]

(1) हरमट्टन

(2) बोरा

(3) फोहन

(4) चिनूक

Ans. (1)

व्याख्या – 

हरमट्टन – सहारा रेगिस्तान के पूर्वी भाग में पूर्वी तथा उत्तर-पूर्व दिशा से पश्चिम की ओर चलने वाली गर्म व शुष्क हवा जिससे रेत की आँधी आती है। गिनी तट पर यह हवा ‘डॉक्टर हवा’ के नाम से जानी जाती है।

 

  1. उत्तरी गोलार्द्ध में व्यापारिक पवनें किस दिशा में बहती है?

[II Grade GK-31.10.2018]

(1) दक्षिण-पश्चिम

(2) दक्षिण-पूर्व

(3) उत्तर – पश्चिम

(4) उत्तर-पूर्व

Ans. (1)

व्याख्या – 

सामान्यतः व्यापारिक पवन को उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तर से दक्षिण दिशा में और दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिण से उत्तर दिशा में प्रवाहित होना चाहिए, किन्तु फेरेल के नियम एवं कोरिऑलिस बल के कारण ये उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दायीं ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अपना बायीं ओर विक्षेपित हो जाती हैं। इसी कारण उत्तरी गोलार्द्ध में इन्हें उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवन के नाम से जाना जाता है तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में इन हवाओं की दिशा दक्षिण-पूरब से उत्तर-पश्चिम की ओर चलती है, अतः इन्हें दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवन कहते हैं।

  1. निम्नलिखित में से उष्णकटिबंधों की स्थाई पवन

कौनसी है?

[III Grade (SST) -26.02.2023]

(1) पछुआ पवन

(2) व्यापारिक पवन

(3) ध्रुवीय पवन

(4) चिनूक पवन

Ans. (2)

 

  1. सही कूट का चयन करें-

[II Grade (S-I) -29.1.2023]

भूमण्डलीय पवनें प्रमुखतया निर्भर करती हैं-

  1. वायुदाब पेटियों का उद्भव
  2. पृथ्वी का घूर्णन
  3. वायुमण्डलीय आर्द्रता
  4. महाद्वीपों और महासागरों का वितरण

(1) 1, 2, और 3

(2)2, 3 और 4

(3) 1,2 और 4

(4) 1, 2 और 4

Ans. (4)

 

  1. पवन व क्षेत्र में सुमेलित नहीं है?

[H. Master – 02.09.2018]

(1) फोहन-स्विट्जरलैंड

(2) पेम्पेरो-दक्षिण अमेरिका

(3) हबूब-सूडान

(4) बुरान कनाडा

Ans. (4)

व्याख्या – 

बुरान या पूर्गा – अधिकांशतः शीतकाल में रूस तथा मध्यवर्ती एशिया में चलने वाली उत्तरी-पूर्वी हवा। यह पवन हिम प्रवाह को जन्म देती है।

For more Geography QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top