Biogeochemical Cycling PYQ
Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Biogeochemical Cycling” पर आधारित Previous Year Question के विस्तृत हल उपलब्ध है।
– UPSC Previous Year Question
– SSC Old Question Papers
– Railway Exam Memory-Based Questions
– CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
– TET (Teacher Eligibility Test) Questions
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
जैव-रासायनिक चक्रण
1. निम्नलिखित में से कौनसा नाइट्रोजन चक्र का भाग नहीं है?
[Accountant & Junior Accountant – 2013](1) वायुमण्डलीय नाइट्रोजन
(2) अमोनिया
(3) मृत जीव
(4) हाइड्रोजन सल्फाइड
Ans. (4)
व्याख्या –
नाइट्रोजन : नाइट्रोजन की खोज डेनियल रदरफोर्ड ने 1772 में की। यह रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधहीन जार में अत्यधिक घुलनशील गैस है। वायुमण्डल में यह 78% (आयतन के अनुरूप) पाया जाता है। इसका उपयोग धातुकर्म में सम्बन्धित प्रक्रियाओं में अक्रिय वातावरण बनाने हेतु होता है तथा यह विद्युत बल्ब में भी भरी होती है।
:द्रव नाइट्रोजन का उपयोग जैव पदार्थों के लिए प्रशीतक के रूप में भोज्य पदार्थों को जमाने एवं निम्न ताप पर शल्य चिकित्सा के लिए होता है।
•नाइट्रोजन की खोज – वायुमण्डल में सर्वाधिक पाई जाने वाली नाइट्रोजन की खोज डेनियल रदरफोर्ड ने की थी।
• नाइट्रोजन-चक्र- वायुमण्डल में नाइट्रोजन मुख्यतः कार्बनिक नाइट्रोजन, अमोनियम आयन (NH), नाइट्रेट आयन (NO) तथा नाइट्रोजन गैस के रूप में पाई जाती है, लेकिन कुछ जीवों (जीवाणु एवं शैवाल) को छोड़कर इसका सीधे प्रयोग करना संभव नहीं है। गैसीय नाइट्रोजन का जीवधारियों द्वारा प्रयोज्य रूपों में परिवर्तन करने के लिए प्राकृतिक स्थिरीकरण आवश्यक है। नाइट्रोजन स्थिरीकरण में राइजोबियम बैक्टीरिया की भूमिका अहम है। वायुमण्डल की मुक्त नाइट्रोजन का उपयोगी यौगिकों में बदलने तथा पुनः इनसे नाइट्रोजन का मुक्त होकर वायुमण्डल में मिलना, नाइट्रोजन चक्र कहलाता है। यह दो चरणों में पूर्ण होता है।
(1) नाइट्रोजन का यौगिकीकरण वायुमण्डल की मुक्त नाइट्रोजन को यौगिकों में बदलना यौगिकीकरण कहलाता है।
(2) यौगिकों से नाइट्रोजन का मुक्त होना यौगिकों से मुक्त होकर नाइट्रोजन का वायुमण्डल में मिलना।
• प्रयोगशाला में नाइट्रोजन बनाने की विधि-यह सोडियम नाइट्रेट तथा अमोनियम क्लोराइड के विलयन को गर्म करके बनायी जाती है।
2. निम्न में से कौन एक गैसीय प्रकार का चक्र नहीं है?
[LDC-19.8.2018](1) कार्बन चक्र
(2) नाइट्रोजन चक्र
(3) फॉस्फोरस चक्र
(4) ऑक्सीजन चक्र
Ans. (3)
व्याख्या –
फॉस्फोरस चक्र भू-जैव रसायन चक्र है तथा ये यौगिक पृथ्वी के ऊपर उच्च ताप व दाब की उपस्थिति में ठोस अवस्था में पाये जाते हैं।
3. निम्नलिखित में से कौनसा पक्षी फॉस्फोरस चक्र की एक कड़ी है?
[CET-4.2.2023 (S-II)](1) गुआनो
(2) किंगफिशर
(3) कबूतर
(4) हमिंग बर्ड
Ans. (1)
व्याख्या –
दक्षिणी अमेरिका के पेरू के तटों पर भारी मात्रा में गुआनो नाम की चिड़िया पाई जाती है। इन चिड़ियों की बीट में भारी मात्रा में फॉस्फोरस पाया जाता है जिसका उपयोग कृषि भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। वर्तमान समय में फॉस्फोरस चक्र में रासायनिक फॉस्फेट की सहायता विघटित हो सकती है।
4. कौनसे जैव भूरासायनिक चक्र में समस्त अधोलिखित प्रक्रियाएँ सम्मिलित होती है- संघनन, पिघलना, वाष्पोत्सर्जन, वाष्पीकरण, जमना –
[संरक्षण अधिकारी-2018](1) नाइट्रोजन चक्र
(2) कार्बन चक्र
(3) जल चक्र
(4) सल्फर चक्र
Ans. (3)
व्याख्या –
जलीय चक्र – वर्षा की प्रक्रिया से जल वायुमण्डल में जाकर पुनः जलस्रोतों में आ जाता है। इस प्रक्रिया में कुछ जल मृदा में तथा कुछ भूजल स्रोतों में चला जाता है। इसमें जैवमण्डल को यह लाभ होता है कि खनिज लवण इनमें घुलकर नदी तथा समुद्रों में चले जाते हैं, जिनका उपयोग जलीय जीव करते हैं। भूमि की सतह पर वर्षारूपी जल, ओलों तथा हिम के रूप में महासागरों में वापस पहुँच जाता है। इस प्रकार जल पृथ्वी की ऊपरी सतह से जलवाष्प के रूप में वायु में जाता है, वर्षा, ओलों तथा हिम के रूप में वापस लौटता है और अंत में वापस महासागरों में लौट जाता है। जल के इस प्रकार चक्रण करने को जलचक्र कहते हैं।
• जल चक्र की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 6 भागों में विभाजित किया गया है। 1. वाष्पीकरण, 2. द्रवण, 3. वर्षण, 4. अंतःस्यंदन, 5. अपवाह, 6. संग्रहण।
[स्त्रोत : N.C.E.R.T. Class VI पृष्ठ संख्या 142]
5. निम्नलिखित में से कौन से जैव भूरासायनिक चक्र में समस्त अधोलिखित प्रक्रियाएँ सम्मिलित होती हैं-संघनन, पिघलना, वाष्पोत्सर्जन, वाष्पीकरण, जमना।
[संरक्षण अधिकारी – 29.05.2019](1) नाइट्रोजन चक्र
(2) कार्बन चक्र
(3) जल चक्र
(4) सल्फर चक्र
Ans. (3)
5. निम्नलिखित में से कौन से जैव भूरासायनिक चक्र में समस्त अधोलिखित प्रक्रियाएँ सम्मिलित होती हैं-संघनन, पिघलना, वाष्पोत्सर्जन, वाष्पीकरण, जमना।
[संरक्षण अधिकारी – 29.05.2019](1) नाइट्रोजन चक्र
(2) कार्बन चक्र
(3) जल चक्र
(4) सल्फर चक्र
Ans. (3)
6. ऑक्सीजन गैस की प्रकृति है-
(1) अम्लीय
(2) क्षारीय
(3) उदासीन
(4) अनिश्चित
Ans. (3)
व्याख्या :
ऑक्सीजन (0) – इसकी खोज प्रिस्टले तथा शीले ने की। ऑक्सीजन वायुमण्डल में आयतन का 21% भाग (भार का 23%) तथा जल में 89% (भार से) भाग उपस्थित है। इसका उपयोग कृत्रिम श्वसन प्रक्रिया (0) + He), द्रव ऑक्सीजन रॉकेट-ईंधन के रूप में, काटने तथा वेल्डिंग के लिए ऑक्सीऐसीटिलीन तथा ऑक्सीहाइड्रोजन ज्वाला के रूप में किया जाता है।
• ऑक्सीजन चक्र – 0, की मात्रा वायुमण्डल में 21% 2 होती है। यह श्वसन हेतु आवश्यक है। इससे दहन तथा नाइट्रोजन ऑक्साइड भी बनते हैं। ऑक्सीजन प्रकृति में केवल प्रकाश-संश्लेषण के माध्यम से ही पहुँचती है। प्रकृति में 0, तथा CO, का अनुपात इसी आधार पर स्थिर रहता है।
• ऑक्सीजन की प्राप्ति – पृथ्वी पर पाए जाने वाले तत्त्वों में ऑक्सीजन सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है। भूमि की ऊपरी सतह का लगभग आधा भाग ऑक्सीजन है।
• ऑक्सीजन की परमाणु संरचना – ऑक्सीजन में 8 प्रोटोन, 8 न्यूट्रॉन तथा 8 इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं।
•ऑक्सीजन बनाने की विधि प्रयोगशाला में ऑक्सीजन पोटेशियम परमेंगनेट को गर्म कर बनाई जाती है।
• ऑक्सीजन के गुण-
(1) वस्तुएँ ऑक्सीजन में तेजी से जलती है।
(2) ऑक्सीजन विभिन्न तत्त्वों के साथ क्रिया करके उनके ऑक्साइड बनाती है।
• उपयोग- ऑक्सीजन का उपयोग श्वसन, वेल्डिंग एवं अंतरिक्ष यानों में किया जाता है।
[स्त्रोत : N.C.E.R.T. Class VII पाठ संख्या 13]
| For more Science Previous Year Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















