Chemical Reactions and Catalysts PYQ
Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Chemical Reactions and Catalysts” पर आधारित Previous Year Question के विस्तृत हल उपलब्ध है।
– UPSC Previous Year Question
– SSC Old Question Papers
– Railway Exam Memory-Based Questions
– CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
– TET (Teacher Eligibility Test) Questions
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं उत्प्रेरक
1. निम्न में से कौनसा भौतिक परिवर्तन है ?
[Police Constable Exam-2005](1) रसोई गैस का बनना
(2) दूध का फट जाना
(3) जल में चीनी का घुलना
(4) भोजन का पचना
Ans. (3)
व्याख्या:
भौतिक परिवर्तन (Physical Changes) भौतिक परिवर्तन ऐसे परिवर्तन होते हैं, जिनमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। इनमें पदार्थ का रासायनिक संघटन व आणविक संरचना परिवर्तित नहीं होते हैं। भौतिक परिवर्तन प्रायः अस्थायी होते हैं। इसमें प्रक्रिया केवल तभी तक होती है जब तक कि प्रक्रिया का कारण रहता है। भौतिक परिवर्तन में किसी पदार्थ के आकार एवं अवस्था में परिवर्तन होता है।
उदा.
• कागज, लकड़ी के टुकड़े करना
• शक्कर या चीनी का पानी में घुलना
• संघनन, आसवन, ऊर्ध्वपातन
• बल्ब का जलना
• सोने, लोहे, कांच, मोम आदि का पिघलना
• कांच का टूटना
• लोहे का चुम्बक में बदलना
• स्प्रिंग की आकृति में बदलाव
• चॉक के छोटे टुकड़े का चूर्ण बनाना
• ऐल्युमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना
• पानी का अवस्था परिवर्तन करना जैसे जल से बर्फ, बर्फ से पानी, पानी से वाष्प, वाष्प से पानी आदि।
• गर्म करने पर प्लैटिनम (Pt) तार का चमकना
रासायनिक परिवर्तन (Chemical Changes):ऐसे परिवर्तन जिनमें नये पदार्थ बन जाते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं। रासायनिक परिवर्तन में मूल पदार्थ का रासायनिक संघटन और उसकी अणुसंरचना बदल जाती है। रासायनिक परिवर्तन प्रायः स्थायी होते हैं। रासायनिक संगठन में कोई परिवर्तन नहीं होता। उदा.-
• रंग में परिवर्तन होना
• कोयले या ईंधन या लकड़ी का जलना
• लोहे पर जंग लगना
• दूध से दही बनना, दूध का फटना
• सब्जी का पकना, फलों का पकना
• मोमबत्ती व अगरबत्ती का जलना
• आटे की रोटियाँ बनाना
• ध्वनि का उत्पन्न होना
• श्वसन क्रिया तथा किसी गैस का बनना
• किण्वन द्वारा शराब का निर्माण
• पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण
• पटाखों का विस्फोट होना।
• पत्तियों का खाद बनना
• शरीर में खाद्य सामग्री का ऑक्सीकरण
• काटने के पश्चात सेब का भूरे रंग में बदलना
• द्रवित पेट्रोलियम गैस का दहन
2. निम्न में से कौनसा रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है?
[CET -8.1.2023 (S-II)]
[R.A.S. Pre Exam, 2003](1) प्रिज्म से गुजरने पर श्वेत प्रकाश का सात रंगों में विभक्त होना
(2) सब्जियों को पकाने पर उनका मुलायम हो जाना
(3) सानी हुई मिट्टी का सूखने पर भंगुर हो जाना
(4) नमक का पानी में घुलना
Ans. (2)
3. किस प्रकार के परिवर्तन में एक नया पदार्थ बनता है-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) भौतिक परिवर्तन में
(2) रासायनिक परिवर्तन में
(3) भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों में
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (2)
4. निम्न में से कौनसा भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है?
[LDC-09.09.2018](1) कागज का जलना
(2) जग लगना
(3) चाँदी का काला होना
(4) पानी का उबलना
Ans. (4)
5. निम्न में से कौन-सा भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है?
[LDC-12.08.2018](1) कागज का फटना
(2) पेड़ को काटना
(3) जल का बर्फ बनना
(4) दिये गये सभी विकल्प
Ans. (4)
6. कक्ष तापमान पर दूध के खट्टा होने में शामिल है-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) भौतिक परिवर्तन
(2) रासायनिक परिवर्तन
(3) भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (2)
7. निम्न में से कौन सा एक भौतिक परिवर्तन है-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) लकड़ी के लट्ठे को छोटे टुकड़ों में काटना
(2) लकड़ी जलाना
(3) फलों को पकाना
(4) भोजन पकाना
Ans. (1)
8. मोमबत्ती जलने के दौरान किस प्रकार का परिवर्तन होता है-
[कनिष्ठ लेखाकार- 26.2.2012] [HM-11.10.2021](1) भौतिक परिवर्तन
(2) रासायनिक परिवर्तन
(3) भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (3)
9. निम्न में से कौनसा एक रासायनिक परिवर्तन नहीं है-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) लोहे में जंग लगना
(2) मैग्नीशियम रिबन का दहन
(3) मोमबत्ती का जलना
(4) मोम का पिघलना
Ans. (4)
10. भौतिक परिवर्तन के लिए ऐसा नाम देने का यह कारण है कि-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) परिवर्तन केवल भौतिक गुणों में होता है।
(2) ऊर्जा का हस्तांतरण होता है।
(3) एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है।
(4) यह सभी
Ans. (1)
11. निम्नलिखित में से कौनसा भौतिक परिवर्तन है?
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा- 06.01.2019](1) वायु में मैग्नेशियम (Mg) के तार का जलना
(2) गर्म करने पर प्लैटिनम (Pt) तार का चमकना
(3) अम्लीकृत जल का वैद्युत अपघटन
(4) कार्बन डाईऑक्साइड को चूने के पानी से गुजारना
Ans. (2)
12. काटने के पश्चात सेब का भूरे रंग में बदलना उदाहरण है-
[LDC Exam-16.09.2018][LDC-19.08.2018, उद्योग प्रसार अधिकारी-2018](1) भौतिक परिवर्तन
(2) जैविक परिवर्तन
(3) कोई परिवर्तन नहीं
(4) रासायनिक परिवर्तन
Ans. (4)
13. कौन सा रासायनिक परिवर्तन हैं?
[LDC – 23.10.2016](1) बीकर में जल उबालना
(2) केला छीलना
(3) ऐल्यूमिनियम पन्नी को काटकर उसके टुकड़े करना
(4) दूध से दही जमाना
Ans. (4)
14. निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन में नहीं होता है?
[RPSC LDC-23.10.2016](1) आकृति में परिवर्तन
(2) रंग में परिवर्तन
(3) नए पदार्थों का बनना
(4) घनत्व में परिवर्तन
Ans. (3)
15. कौन सा भौतिक परिवर्तन नहीं है ?
[LDC – 11.1.2014](1) जल का नमक में विलेय होना
(2) जल का क्वथनांक पर जल वाष्प का बनना
(3) बर्फ के गलनांक पर जल का बनना
(4) द्रवित पेट्रोलियम गैस का दहन
Ans. (4)
16. निम्नलिखित में से कौनसी गतिविधि रासायनिक परिवर्तन दर्शाती है-
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा- 20.12.2015](1) बर्फ का पिघलना
(2) क्रिस्टलीकरण
(3) पानी का उबलना
(4) लकड़ी का जलना
Ans. (4)
17. कौनसा एक भौतिक परिवर्तन है?
[CET – 5.2.2023 (S-I)][कनिष्ठ लेखाकार- 04.10.2016](1) प्रकाश संश्लेषण
(2) कोयले का जलना
(3) बर्फ का पिघलना
(4) भोजन का पाचन
Ans. (3)
18. निम्नलिखित में से कौनसा रासायनिक परिवर्तन नहीं है?
[वनरक्षक- (S-II)- 13.11.2022](1) फलों का पकना
(2) दूध का फटना
(3) पानी का जमना
(4) भोजन का पाचन
Ans. (3)
19. भौतिक परिवर्तन का एक उदाहरण है।
[CET-8.1.2023 (S-1)](1) मोमबत्ती का जलना
(2) दूध से दही बनना
(3) चाँदी के बर्तनों का काला पड़ना
(4) चीनी का पानी में घुलना
Ans. (4)
20. जंग के लिए सही कथन है-
[Stenographer: 30.5.2013](1) यह फेरिक ऑक्साइड है।
(2) यह अधातुओं में लगता है।
(3) यह जलीय अपघटन का उदाहरण है।
(4) कोई नहीं
Ans. (1)
व्याख्या –
लोहे में जंग लगना एक रासायनिक परिवर्तन है। लोहे पर जंग लगने से लोहे का भार बढ़ जाता है। लोहे में जंग लगने में बना पदार्थ फेरसोफेरिक ऑक्साइड होता है। यह भूरी परत के रूप में लोहे पर जम जाती है।
21. धातुओं में जंग लगना किस प्रकार की अभिक्रिया है?
[HM – 2.9.2018]
[महिला पर्यवेक्षक -29.11.2015](1) भौतिक अभिक्रिया
(2) रासायनिक अभिक्रिया
(3) दोनों
(4) कोई भी नहीं
Ans. (2)
22. कौन सी जंग रोकथाम की एक विधि है-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) क्रिस्टलीकरण
(2) अवसादन
(3) गैल्वैनीकरण
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (3)
व्याख्या –
गैल्वेनीकरण या यशदलेपन एक धातुकार्मिक प्रक्रम है जिसमें इस्पात या लोहे के ऊपर जस्ते की परत चढ़ा दी जाती है। इससे इन धातुओं का क्षरण (विशेषतः जंग लगना) रूक जाता है।
23. रासायनिक रूप से जंग होती है-
[I Grade School Lecturer 2012](1) आयरन क्लोराइड
(2) आयरन सल्फेट
(3) आयरन ऑक्साइड
(4) धूल का मिश्रण
Ans. (3)
व्याख्या –
लोहा नम हवा की उपस्थिति में क्रिया करके आयरन ऑक्साइड बनाता है।
24. एक बन्द निकाय में भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के समय कौन-सा गुण अपरिवर्तित रहता है?
[Industry Inspector Exam 24.06.2018](1) कण का विन्यास
(2) घनत्व
(3) आकार
(4) द्रव्यमान
Ans. (4)
व्याख्या:
भौतिक परिवर्तन से पदार्थ के रंग, रूप व आकार एवं परिमाप में ही परिवर्तन होता है। रासायनिक परिवर्तन में पदार्थ के रासायनिक गुण मूल पदार्थ से अलग हो जाते हैं, लेकिन कुल द्रव्यमान में कोई परिवर्तन नहीं होता।
25. कौन रासायनिक परिवर्तन प्रस्तुत करता है
[S.1.-2011](1) पारदिक ऑक्साइड की ऊष्णता
(2) आयोडीन का उदातीकरण
(3) अल्कोहल का वाष्पीभवन
(4) प्लेटिनम तार की ऊष्णता
Ans. (1)
26. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है, जब कैल्शियम ऑक्साइड जल के साथ अभिक्रिया करता है?
[I Grade Teacher – 15.10.2022](1) यह बुझे हुए चूने का निर्माण करता है।
(2) इसमें अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।
(3) यह एक वियोजन अभिक्रिया का उदाहरण है।
(4) संतुलित रासायनिक समीकरण में कैल्शियम ऑक्साइड जल और प्राप्त उत्पाद के गुणांक 1 है।
Ans. (3)
27. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को सन्तुलित करने पर Fe, H2O Fe3O4 और H2 के गुणांक क्रमशः क्या है? Fe + H2O -> Fe3O4+ H2
[I Grade Teacher – 11.10.2022](1) 3, 2, 1, 2
(2) 3, 4, 1, 4
(3) 3, 4, 1, 2
(4) 4, 3, 1, 4
Ans. (2)
28. Pb(s) + CuCl2(aq) → PbCl2(aq) + Cu(s) उपर्युक्त अभिक्रिया एक उदाहरण है-
[I Grade (Coach) 20.10.2022](1) द्विविस्थापन अभिक्रिया का
(2) विस्थापन अभिक्रिया का
(3) वियोजन (अपघटन) अभिक्रिया का
(4) संयोजन अभिक्रिया का
Ans. (2)
29. निकल उत्प्रेरक की उपस्थिति में वनस्पति तेलों का हाइड्रोजनीकरण किसका एक उदाहरण है-
[I Grade Teacher – 15.11.2022](1) प्रतिस्थापन अभिक्रिया
(2) संकलन अभिक्रिया
(3) ऑक्सीकरण अभिक्रिया
(4) विलोपन अभिक्रिया
Ans. (2)
30. चारकोल शुद्ध पदार्थ से रंग निकालने के लिये प्रयोग किया जाता है। यह किस प्रक्रम के द्वारा कार्य करता है?
[CET-4.2.2023 (S-II)](1) ऑक्सीकरण
(2) अपचयन
(3) अधिशोषण
(4) विरंजन
Ans. (3)
व्याख्या:
शुद्ध पदार्थों से रंगीन पदार्थ को हटाने के लिए अधिशोषक जैसे सक्रिय चारकोल का प्रयोग करते है। यह रंगीन पदार्थ को अधिशोषित कर लेता है।
31. निम्न में से कौनसी अभिक्रिया नहीं होती है?
[CET-5.2.2023 (S-I)](1) Zn + FeSO4 → ZnSO4 + Fe
(2) 2KI+Cl₂ → 2KCl + 12
(3) Zn + MgSO₄ → ZnSO4 + Mg
(4) Mg + CuSO4 → ZnSO4 + Cu
Ans. (3)
32. विभिन्न प्रकार की रासायनिक अभिक्रियायें है-
[CET-11.2.2023 (S-II)]1. रासायनिक संयोजन
2. अपघटन
3. विस्थापन
4. द्वि-अपघटन
निम्नलिखित अभिक्रियायें किस श्रेणी के अन्तर्गत आती है?
(a) आयरन + वाष्प आयरन ऑक्साइड हाइड्रोजन
(b) सोडियम क्लोराइड + सिल्वर नाइट्रेट नाइट्रेट + सिल्वर क्लोराइड सोडियम
(1) a – 3 b – 4
(2) a – 2 b – 4
(3) a – 3 b – 1
(4) a – 4 b – 3
Ans. (1)
33. अभिक्रिया, CuO + H₂→ Cu + H₂O के लिए A सही कथन है-
[कनिष्ठ लेखाकार- 04.08.2015](1) कॉपर का अपचयन और हाइड्रोजन का ऑक्सीकरण होता है।
(2) हाइड्रोजन का अपचयन और कॉपर की ऑक्सीकरण होता है।
(3) कॉपर और हाइड्रोजन दोनों का अपचयन होता है।
(4) यह ऑक्सीकरण-अपचयन अभिक्रिया नहीं है।
Ans. (1)
34. उभयधर्मी ऑक्साइड का सही उदाहरण है-
[कनिष्ठ लेखाकार- 04.08.2015](1) Na2O
(2) Al2O3
(3) MgO
(4) CO2
Ans. (2)
व्याख्या-
वे धातु ऑक्साइड जो क्षार व अम्ल दोनों के साथ क्रिया कर लवण व जल का निर्माण करते हैं, उभयध र्मी ऑक्साइड कहलाते हैं। एल्यूमिनियम ऑक्साइड (A*l_{2}*O_{3}) उभयधर्मी ऑक्साइड है जो हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया कर जल व एल्यूमिनियम क्लोराइड बनाता है तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया कर सोडियम एल्यूमिनेट व जल बनाता है।
Al2O3+6HCI-2AICI, +3H2O
Al₂O₃ + 2NaHO→ 2NaAlO2 + H₂O
35. निम्नलिखित में से कौनसी अभिक्रिया संभव है?
1. CuSO4 + Fe
2. AgNO3 + Cu
3. PbCl2 + Cu
4. CuSO4 + Zn
5. NaCl + Cu
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए-
[Nurse-03.02.2024](1) केवल 1, 2 और 3
(2) केवल 7 और 2
(3) केवल 1, 2 और 4
(4) केवल 2 और 4
Ans. (3)
36. जब रासायनिक अभिक्रिया में उत्प्रेरक प्रयुक्त किया जाता है, तब
[LDC-12.08.2018](1) उत्पाद की मात्रा प्रभावित होती है
(2) अभिक्रिया की तापीय धारिता प्रभावित होती है
(3) सब्सट्रेट की मात्रा प्रभावित होती है
(4) सक्रियण ऊर्जा प्रभावित होती है
Ans. (4)
37. अभिक्रिया 2Na + C*l_{2} 2NaCl में 46 ग्राम Na द्वारा त्यागे इलेक्ट्रॉनों की संख्या है-
[LDC – 19.08.2018](1) 1.024 * 10 ^ 24
(2) 3.01 * 10 ^ 23
(3) 1.204 * 10 ^ 24
(4) 6.023 * 10 ^ 23
Ans. (3)
38. निम्नलिखित किस प्रक्रिया के दौरान हैबर प्रक्रिया में अमोनिया और लोह (Fe) की सतह के बीच बंध कमजोर पड़ता है एवं टूटता है?
[LDC – 12.08.2018](1) अधिशोषण
(2) विशोषण
(3) 1 और 4
(4) रसोवशोषण
Ans. (2)
39. उत्क्रमणीय अभिक्रिया हेतु सही कथन है-
[LDC-19.08.2018](1) उत्प्रेरक अग्र अभिक्रिया को उत्प्रेरित करता है।
(2) उत्प्रेरक उग्र अभिक्रिया की दर बढ़ाता है तथा पश्त अभिक्रिया की दर कम करता है।
(3) उत्प्रेरक केवल पश्च अभिक्रिया को उत्प्रेरित करता है।
(4) उत्प्रेरक अग्र व पश्च दोनों अभिक्रियाओं को समान रूप से प्रभावित करता है।
Ans. (4)
40. विषमांगी उत्प्रेरण की सक्रियता निर्भर करती है-
[LDC-09.09.2018](1) केवल कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल पर
(2) केवल सक्रिय केन्द्रों की संख्या प्रति इकाई उत्प्रेरक की मात्रा पर
(3) केवल बनाने की विधि पर
(4) कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल, सक्रिय केन्द्रों की संख्या एवं बनाने की विधि पर
Ans. (4)
41. अच्छा उत्प्रेरक एवं ऑक्सीकरण संख्या को बदलने की क्षमता रखने वाले तत्त्व हैं-
[LDC – 09.09.2018](1) संक्रमण तत्त्व
(2) नोबल गैस
(3) क्षारीय धातु
(4) ये सभी
Ans. (1)
व्याख्या-
डी-ब्लॉक तत्त्वों की संयोजकता निश्चित नहीं होती इसलिए इन्हें संक्रमण कार्य तत्त्व कहते है।
42. क्या होता है, जब एक लौहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में 20 मिनट तक डुबो दिया जाता है?
[I Grade School Lecturer 2014](1) लौहे की कील का रंग भूरा हो जाता है तथा कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग फीका पड़ जाता है।
(2) लौहे की कील का रंग सफेद हो जाता है तथा कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग भूरा पड़ जाता है।
(3) लौहे की कील का रंग आसमानी हो जाता है तथा कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग भूरा पड़ जाता है।
(4) लौहे की कील का रंग अपरिवर्तित रहता है तथा कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग फीका पड़ जाता है।
Ans. (1)
व्याख्या –
जब एक लौहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में 20 मिनट तक डुबो दिया जाता है तो विलयन के रंग का नीले से हरा हो जाना, एक नए पदार्थ आयरन सल्फेट के बनने के कारण होता है। लोहे की कील पर भूरा निक्षेप कॉपर या ताँबे की परत के कारण होता है, जो एक अन्य नया पदार्थ है। हम इस अभिक्रिया को निम्न प्रकार से व्यक्त कर सकते हैं: कॉपर सल्फेट विलयन (CuSO) + (नीला थोथा ) + लोहा (Fe) → आयरन सल्फेट विलयन (FeSO) + (हरा) + कॉपर (Cu) (भूरा निक्षेप)
43. निम्नलिखित अभिक्रिया
4NH3(g)+502(g) → 4NO(g) + 6H2O(g) उदाहरण है।
[Patwar Exam 13.02.2016]1. विस्थापन अभिक्रिया का
2. संयोजन अभिक्रिया का
3. अपचयन अभिक्रिया का
4. उदासीनीकरण क्रिया का
कूट:
(1) 1 तथा 4
(2) 2 तथा 3
(3) 1 तथा 3
(4)3 तथा 4
Ans. (3)
व्याख्या-
उपर्युक्त प्रतिक्रिया में हाइड्रोजन NH, से 0, द्वारा विस्थापित होकर NO बनाती है इसलिए यह विस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण है। वही किसी यौगिक में ऑक्सीजन के जुड़ने को ऑक्सीकरण कहा जाता है अतः NH, NO में ऑक्सीकृत हो रहा है। किसी यौगिक में हाइड्रोजन के योग को अपचयन कहते हैं, अतः O, H₂O में अपचयित हो जाता है। चूंकि ऑक्सीकरण और अपचयन दोनों की प्रक्रिया एक ही समय में हो रही है इसलिए यह प्रतिक्रिया भी रेडॉक्स प्रतिक्रिया का एक उदाहरण है।
44. क्रोमिल क्लोराइड में क्रोमियम के ऑक्सीकरण अंक का मान क्या है?
[Industry Inspector-24.06.2018](1) +6
(2) शून्य
(3) +4
(4) +2
Ans. (1)
45. ऑक्सीकरण है क्षति-
(1) इलेक्ट्रॉनों की
(2) परमाणुओं की
(3) प्रोटॉनों की
(4) न्यूट्रॉनों की
Ans. (1)
व्याख्या –
ऑक्सीकरण को निम्न पदों में परिभाषित किया जाता है।
(1) ऑक्सीजन से संयोग,
(2) हाइड्रोजन से वियोग,
(3) विद्युत ऋणात्मक अवयवों का बढ़ना,
(4) विद्युत धनात्मक अवयवों का घटना।
46. संक्षारण प्रदर्शित करता है।
[महिला पर्यवेक्षक-29.11.2015](1) एक उपचयन प्रतिक्रिया
(2) एक अपचयन प्रतिक्रिया
(3) एक विस्थापन प्रतिक्रिया
(4) एक वियोजन प्रतिक्रिया
Ans. (1)
व्याख्या –
धातुओं की सतह पर वायु एवं आर्द्रता के प्रभाव द्वारा उनकी चमक का नष्ट होना संक्षारण (Corro-sion) कहलाता है। लोहे में जंग लगना, ताँबे की सतह पर हरे रंग की परत चढ़ना एवं खुली वायु में कुछ दिन छोड़ देने पर चाँदी की वस्तुओं की काली हो जाना संक्षारण के उदाहरण हैं।
47. एक पदार्थ दो छोटे सरल अणुओं में टूटता है तो अभिक्रिया होगी-
(1) अपघटनीय
(2) विस्थापन
(3) ऑक्सीकरण
(4) संयुग्मन
Ans. (1)
व्याख्या –
अपघटन एक प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया होती है। इसे ऐसी अभिक्रिया के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें एकल यौगिक (कंपाउंड) उपयुक्त परिस्थितियों के अधीन दो या दो से ज्यादा सरल पदार्थों में टूट जाता है। यह संयुक्त अभिक्रिया (काम्बीनेशन रिएक्शन) के बिल्कुल विपरीत होती है। उदाहरण के लिए – हमारे शरीर में भोजन का पाचन अनेक अपघटन अभिक्रियाओं (डिकम्पोजीशन रिएक्शन) से जुड़ा होता है। कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन आदि जैसे हमारे भोजन के प्रमुख घटक सरल पदार्थ बनाने के लिए टूट जाते हैं। ये पदार्थ आगे चलकर फिर अभिक्रिया करते हैं और बड़ी मात्रा में ऊर्जा मुक्त करते हैं। इससे हमारा शरीर सक्रिय रहता है।
48. FeCl, का FeCl, में परिवर्तन कहलाता है?
(1) ऑक्सीकरण
(2) अपचयन
(3) अपघटन
(4) संयुग्मन
Ans. (2)
49. विशुद्ध कार्बन के जलने से CO₂ प्राप्त होती है। यह क्रिया है-
[Head Master Exam 2012](1) ऑक्सीकरण
(2) अपचयन (रीड्ङ्क्शन)
(3) उपर्युक्त दोनों
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (1)
50. अभिक्रिया Na₂SO₄(aq) + Bacl2 (aq) → BaSO 4 (s) + 2 NaCl (aq) उदाहरण है-
[I Grade School Lecturer 03.01.2020](1) अपचयन अभिक्रिया का
(2) संयोजन अभिक्रिया का
(3) अपघटन अभिक्रिया
(4) द्विविस्थापन अभिक्रिया का
Ans. (4)
| For more Science Previous Year Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















