करेंट अफेयर्स 20/11/2023

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में आयोजित होने वाली लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना अध्ययन करना चाहिए।

SHIKSHA247 के Current Affairs के साथ UPSC, बैंकिंग, SSC, Railway और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर के Daily Current Affairs के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

हम प्रतिदिन दैनिक करेंट अफेयर्स के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं। इनका रोज अध्धयन करें तथा  हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

National & International Current Affairs

Q.1.हाल ही में विश्व कप 2023 का फाइनल खिताब किस टीम ने जीता है

A. भारत

B. ऑस्ट्रेलिया

C. दक्षिण अफ्रीका

D. न्यूजीलैंड. (B)

■ मुख्य तथ्य

> विश्व कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर, 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला खेला गया

भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा है 

> रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है

> विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में कुल 765 रन बनाए हैं। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया

विश्व कप के सभी 48 मैच भारत के 10 स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे है

> विश्व कप के पिछले संस्करण का आयोजन इंग्लैंड में किया गया था

> विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक किया जाएगा

> बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को आईसीसी विश्व कप 2023 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है

Q.2.हाल ही में विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है

A.आलोक शर्मा

B.संजय मिश्रा

C. रवि यादव

D. प्रशांत भूषण. (A)

■ मुख्य तथ्य

> यूपी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर आलोक शर्मा को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है

> एसपीजी प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करती है। 1991 बैच के आईपीएस अफसर शर्मा फिलहाल एसपीजी के अतिरिक्त महानिदेशक हैं

Q.3.हाल ही में वैश्विक यूनिकॉर्न रैंकिंग में भारत 72 यूनिकॉर्न कंपनियों के साथ कौन से स्थान पर है –

A.पहला

B.दूसरा

C. तीसरा

D. चौथा. (C)

■ मुख्य तथ्य

> वैश्विक यूनिकॉर्न रैंकिंग में भारत 72 यूनिकॉर्न कंपनियों के साथ तीसरे स्थान पर है

> संयुक्त राज्य अमेरिका 668 यूनिकॉर्न कंपनियों के साथ शीर्ष पर है, और चीन 172 यूनिकॉर्न कंपनियों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Q.4.2024 में एशिया में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की कोंडे नास्ट ट्रैवलर की सूची में किस शहर ने स्थान अर्जित किया है

A. नैनीताल

B.इंदौर

C. कोच्चि

D. सूरत.    (C)

■ मुख्य तथ्य

> भारतीय राज्य केरल के एक जीवंत शहर कोच्चि ने 2024 में एशिया में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की कोंडे नास्ट ट्रैवलर की सूची में एक प्रतिष्ठित स्थान अर्जित किया है।

> कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीआईएएल) पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा पर संचालित होने वाला दुनिया का पहला हवाई अड्डा है

Q.5.भारतीय स्काइडाइवर शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं है इनका संबंध किस राज्य से है

A. पुणे महाराष्ट्र

B. चेन्नई, तमिलनाडु

C. लखनऊ उत्तर प्रदेश

D. लद्दाख जम्मू कश्मीर. (A)

■ मुख्य तथ्य

> भारत की प्रसिद्ध ‘स्काइडाइवर’ शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला बनकर एक नई उपलब्धि हासिल की है

> भारती के चौथे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने 13 नवंबर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने वाले हिस्से में स्काइडाइविंग पूरी

Q.6.विराट कोहली की एकदिवसीय क्रिकेट में 50 शतक पूरे करने की असाधारण उपलब्धि के लिए उनकी प्रतिमा कहां स्थापित होगी

A. लखनऊ

B. अहमदाबाद

C. चेन्नई

D. जयपुर. (D)

■ मुख्य तथ्य

> क्रिकेट विश्व कप में भारत की सेमीफाइनल जीत और विराट कोहली की एकदिवसीय क्रिकेट में 50 शतक पूरे करने की असाधारण उपलब्धि के लिए, स्टार क्रिकेटर को अमर बनाने वाली एक मोम की प्रतिमा जयपुर के नाहरगढ़ किले के भीतर वैक्स संग्रहालय में स्थापित होगी

> क्रिकेट के कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी पहले से ही अपनी मोम की छवि से जयपुर वैक्स म्यूजियम की शोभा बढ़ा रहे हैं

> विराट कोहली की प्रतिमा जल्द ही जुड़ने वाली है, जयपुर वैक्स म्यूजियम में गर्व से कुल 43 मोम की प्रतिमाएं हैं

Q.7.बोफा द्वारा हाल ही में किए गए फंड मैनेजर सर्वेक्षण में कौन से दो देश एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे पसंदीदा बाजार के रूप में उभरे हैं

A. जापान

B.भारत

C.उपरोक्त दोनों

D. इनमें से कोई नहीं. (C)

Q.8.अयोध्या में किस नदी के किनारे सौर ऊर्जा से संचालित ‘रामायण’ जहाजों की शुरुआत होगी

A.शारदा नदी

B. राप्ती

C. जाहन्वी

D.सरयू नदी. (D)

■ मुख्य तथ्य

> सरयू नदी के किनारे सौर ऊर्जा से संचालित ‘रामायण’ जहाजों की शुरुआत परंपरा और आधुनिकता के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण को दर्शाती है।

> अगले वर्ष जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन से ठीक पहले, दो सौर ऊर्जा संचालित ‘मिनी-क्रूज़’ जहाज अयोध्या में पवित्र सरयू नदी में संचालन शुरू कर देंगे

Q.9.हाल ही में किस देश ने 2023-24 में अब तक रिकार्ड 41,010 पेटेंट प्रदान किया है

A. भारत

B.चीन

C. अमेरिका

D. जापान. (A)

मुख्य तथ्य

> वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारतीय पेटेंट कार्यालय ने इस वित्त वर्ष में 15 नवंबर 2023 तक 41,010 पेटेंट प्रदान किए हैं, जो सर्वाधिक हैं

> इसको लेकर गोयल ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म x पर लिखा, ‘यह एक रिकार्ड है। 2023-24 में सर्वाधिक पेटेंट दिए गए हैं

Q.10.हाल ही में पेड्रो सांचेज़ किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में पुन निर्वाचित हुए हैं

A. ब्राज़ील

B. कनाडा

C. स्पेन

D. ताइवान. (C)

■ मुख्य तथ्य

> पेड्रो सान्चेज़ ने 350 सांसदों में से 179 का विश्वास प्राप्त किया है, और उन्हें स्पेन के प्रधान मंत्री के रूप में पुन: चयनित किया गया है

> उन्होंने मूल रूप से जून 2018 में पदभार ग्रहण किया था।

Note-प्रसिद्ध कला इतिहासकार पद्मश्री प्रो. बीएन गोस्वामी का निधन

> मशहूर कला इतिहासकार और लेखक बीएन गोस्वामी का चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में निधन हो गया 

> कला इतिहासकार के रूप में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे श्रेष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था

📲 App 💬 WhatsApp 📢 Telegram
Scroll to Top