करेंट अफेयर्स 26/01/2024

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में आयोजित होने वाली लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना अध्ययन करना चाहिए।

SHIKSHA247 के Current Affairs के साथ UPSC, बैंकिंग, SSC, Railway और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर के Daily Current Affairs के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

Table of Contents

हम प्रतिदिन दैनिक करेंट अफेयर्स के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं। इनका रोज अध्धयन करें तथा  हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

Note : इन करंट अफेयर्स से सम्बंधित किसी भी समस्या अथवा सुझाव के लिए कमेंट में अपने विचार प्रस्तुत करें।

 National & International Current Affairs

Q.1. हाल ही में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया गया है ?

a. 23 जनवरी

b. 25 जनवरी

c. 24 जनवरी

d. इनमें से कोई नहीं. (B)

• राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है

• राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पहली बार साल 2011 में की थी।

इस साल 2024 में भारत अपना 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने जा रहा है।

25 Jan 2024 को भारत के चुनाव आयोग ने राष्ट्र के लिए अपनी सेवा का 75वां वर्ष मनाया है

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम ‘वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट करता हूं’ (Nothing Like Voting, I Vote for Sure) है

25 जनवरी, 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। इसी वजह से हर साल 25 जनवरी के दिन भारत का राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।

• पहले मतदाता की पात्रता आयु 21 वर्ष थी लेकिन 1988 में इसे घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया। 1998 के इकसठवें संशोधन विधेयक ने भारत में मतदाता की पात्रता आयु कम कर दी।

• राष्ट्रपति मुर्मू ने सर्वश्रेष्ठ चुनावी आचरण पुरस्कार प्रदान किए हैं

Q.2. हाल ही में किस राज्य के ‘मोनपा हैंडमेड कागज़ को GI Tag मिला है?

a. केरल

b. कर्नाटक

c. अरुणाचल प्रदेश

d. इनमें से कोई नहीं. (C)

NABARD जिला विकास प्रबंधक कमल रॉय ने अरुणाचल प्रदेश के 12 उत्पादों को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग मिलने की घोषणा की। अब तक अरुणाचल प्रदेश के कुल 18 उत्पादों को GI टैग मिल चुका है।

अरुणाचल प्रदेश के उत्पादों में अपातानी, मोनपा, आदि, गैलो, ताई खामती, न्यीशी वस्त्र, सिंगफो फलाप (सिंगफो चाय) को GI टैग मिला।


2.3. हाल ही में सऊदी अरब अपना पहला ‘अल्कोहल स्टोर’ कहाँ खोलेगा ?

a. जेद्दा

b. स्यिाद

c. दमाम

d. इनमें से कोई नहीं. (B)

शराब की दुकान को खोलने के फैसले को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधार के कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है।

• सऊदी अरब में शराब पीने के खिलाफ सख्त कानून हैं जिसके लिए सैकड़ों कोड़े, निर्वासन, जुर्माना या कारावास की सजा हो सकती है और प्रवासियों को भी निर्वासन का सामना करना पड़ता है।


Q.4. हाल ही में कितने व्यक्तियों को ‘पद्म विभूषण पुरस्कार’ के लिए चुना गया है ?

a. 07

b. 03

c. 05

d. इनमें से कोई नहीं. (C)

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार (25 जनवरी) को 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे

2024 के लिए पद्मश्री पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जो अब तक गुमनाम थे। इनमें असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव का नाम शामिल है।

इस बार इन हस्तियों को मिला है पद्म विभूषणः

वैजयंती माला बाली 87 साल की वैजयंतीमाला 50-60 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। वैजयंतीमाला ने 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म से करियर शुरू किया था। उन्होंने आशा, नया दौर, साधना, मधुमती जैसी बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।

बिंदेश्वर पाठक- सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके पहले 2003 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 15 अगस्त 2023 को उनका निधन हो चुका है।

कोनिडेला चिरंजीवी- 68 साल के एक्टर चिरंजीवी 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2008 में आंध्रप्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की थी। 2006 में चिरंजीवी को पद्म भूषण मिल चुका है।

एम वेंकैया नायडू- मुप्पवरपु वेंकैया नायडू भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति हैं। वे 2022 तक वे इस पद पर रहे। इसके पहले 2002 से 2004 तक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे अपने परिवार के साथ हैदराबाद चले गए।

Q.5. हाल ही में देश की सर्वश्रेष्ठ जूनियर विमेंस क्रिकेट प्लेयर कौन बनीं ?

a. सीमा शर्मा

b. सौम्या तिवारी

c. प्रीती सिंह

d. इनमें से कोई नहीं. (B)

ICC मेंस T201 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड सूर्यकुमार यादव ने जीता है

• दिसंबर माह के ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ पैट कमिंस & दीप्ति शर्मा बने हैं

• प्युबिटी एथलीट ऑफ़ द ईयर 2023 विराट कोहली को चुना गया

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा

BCCI ने एमएस धोनी की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है

Q.6. हाल ही में ‘सीनियर यूरो Q-स्कूल’ जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं ?

a. ज्योति रंधावा

b. निशांत पाहुजा

c. प्रथम श्रीवास्तव

d. इनमें से कोई नहीं. (A)

Q7. हाल ही में 25 जनवरी को किस राज्य का ‘स्थापना दिवस’ मनाया गया है ? ↑

• मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मपुर में हिमाचल प्रदेश के 54वें राज्यत्व दिवस की अध्यक्षता की

a. उत्तर प्रदेश

b. मध्य प्रदेश

c हिमाचल प्रदेश

d. इनमें से कोई नहीं. (C)

भारत की आजादी के बाद हिमाचल प्रदेश मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में 15 अप्रैल, 1948 को अस्तित्व में आया था उस समय इसे 30 पहाड़ी रियासतों को मिलाकर बनाया गया था।

 

01 नवंबर 1956 को इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया

25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना था ।

Q.8. हाल ही में किसे सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया है ? NE

 

a. बी आर गवई

b. ज. प्रसन्ना बी वराले

c. ज. सीटी रविकुमार

d. इनमें से कोई नहीं

• भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस वराले को नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक समारोह में शपथ दिलवाई।

जस्टिस प्रसन्ना बी वराले का जन्म 23 जून, 1962 को कर्नाटक के निपाणी में हुआ.

• जस्टिस वराले की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के साथ 34 जज हो गए हैं।

Q.9. हाल ही में 75वें गणतंत्र दिवस पर किस देश के राष्ट्रपति चीफगेस्ट बने हैं ?

a. रूस

b. अमेरिका

c. फ्रांस

d. इनमें से कोई नहीं. (C)

• फ्रांस में तमिल कवि तिरुव्ल्लुवर की प्रतिमा का उद्घाटन हुआ

• फ्रांस ने स्कूलों में महिलाओं के अबाया पोशाक पहनने पर प्रतिबंध लगाया

भारत फ्रांस के मार्सिल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा

• प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया

Q.10. हाल ही में भारत किस देश को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का निर्यात करेगा ?↑

a. नेपाल

b. फिलीपींस

c. श्री लंका

d. इनमें से कोई नहीं. (B)

• फिलीपींस ने भारत के साथ 2022 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए सौदा किया था. इस सौदे के तहत मिसाइलों की डिलीवरी की जाएगी

 

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के चेयरमैन डॉ समीर वी. कामत के अनुसार भारत 10 दिनों के भीतर इन मिसाइलों का निर्यात शुरू कर देगा


ये 375 मिलियन डॉलर की डील है जो अबतक की किसी भी देश के साथ भारत की सबसे बड़ी रक्षा निर्यात डील है/

Q.11. हाल ही में पंचायत हस्तांतरण पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन कहाँ किया गया है ?

a. गोवा

b. वाराणसी

c. जैसलमेर

d. इनमें से कोई नहीं. (A)

• सचिव विवेक भारद्वाज ने गोवा में पंचायतों के हस्तांतरण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन किया है

• गोवा में 10वीं शताब्दी का कदंब शिलालेख मिला है

• गोवा के ‘काजू’ को GI Tag मिला है

 

• गोवा के मुख्यमंत्री ने ‘स्वयंपूर्ण ई बाजार’ लांच किया

• भारत का पहला लाइटहाउस उत्सव गोवा में हुआ है

Q.13. हाल ही में कहाँ तीन दिवसीय ‘किसान मेले’ का उद्घाटन किया गया है?


a. हरियाणा

b. गुजरात

c. मध्य प्रदेश

d. इनमें से कोई नहीं. (B)

• गुजरात ने 2026-27 तक 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है

• NHPC गुजरात में ‘कुप्पा हाइड्रो स्टोरेज परियोजना’ का निर्माण करेगी

Q.15. हाल ही में किस देश की संसद ने ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक को

मंजूरी दी है ?

श्रीलंका की संसद ने संशोधनों के साथ विवादास्पद ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक को मंजूरी दे दी है। विधेयक के पक्ष में कुल 108 वोट पड़े, जबकि विरोध में 62 सदस्यों ने वोट किया।

a. मालदीव

b. पाकिस्तान

c. श्रीलंका

d. इनमें से कोई नहीं. (C)

सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए संशोधन के सुझावों को भी इस विधेयक में शामिल किया गया था।

 

विधेयक में ऑनलाइन सामग्री की निगरानी करने का प्रावधान है। आलोचकों का कहना है कि यह द्वीप राष्ट्र में अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म कर देगा

Note : इन करंट अफेयर्स  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

  Exams

  Subjects

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Job, Recruitment, Naukri

सरकारी नौकरी

Get Job Alert, Admit Card, Answer Key, Result etc.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top