करेंट अफेयर्स 05/10/2023

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में आयोजित होने वाली लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना अध्ययन करना चाहिए।

SHIKSHA247 के Current Affairs के साथ UPSC, बैंकिंग, SSC, Railway और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर के Daily Current Affairs के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

हम प्रतिदिन दैनिक करेंट अफेयर्स के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं। इनका रोज अध्धयन करें तथा  हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

अवॉर्ड (AWARD)

1. साहित्य का नोबेल जॉन फोसे को मिला: 5 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल प्राइज राइटर जॉन फोसे को दिया गया है। नॉर्वे के रहने वाले जॉन फोसे की मशहूर किताब ‘ड्रीम ऑफ ऑटम’ है।

  • जॉन फोसे का जन्म 29 सितंबर 1959 को नॉर्वे में हुआ था।
  • जॉन फोसे को साल 2010 में इबसेन इंटरनेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।
  • साल 2022 के साहित्य का नोबेल प्राइज फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नाक्स को दिया गया था।
  • अबतक 120 लोगों साहित्य का नोबेल प्राइज मिल चुका है, जिनमें सिर्फ 17 महिलाएं शामिल हैं।
  • साल 1913 में रविंद्रनाथ टैगोर साहित्य का नोबेल प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
  • साल 1901 में नोबेल प्राइज की शुरुआत हुई थी।
  • नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक अलफ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के नाम पर बना है।

डिफेंस (DEFENCE)

2. IAF तीन लाख करोड़ के हथियार खरीदेगा: 4 अक्टूबर को इंडियन एयर फोर्स (IAF) प्रमुख चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि देश की वायुसेना 3 लाख करोड़ के सैन्य उपकरण खरीदने पर विचार कर रही है। अगस्त 2023 में वायुसेना ने हेरोन ड्रोन-2 खरीदा है।

  • IAF की तीन लाख करोड़ की डील में हैलीकॉप्टर, मिसाइलें और विमान शामिल हैं।
  • IAF 67,000 करोड़ रुपये की लागत पर 97 अतिरिक्त तेजस हल्के लड़ाकू विमान मार्क-I खरीदेगी।
  • IAF 1.15 लाख करोड़ रुपये के 97 तेजस मार्क 1ए विमानों की डील पूरी करेगी।
  • IAF की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी।
  • आजादी से पहले वायुसेना को ‘रॉयल इंडियन एयरफोर्स’ के नाम से जाना जाता था।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

3. सचिन तेंदुलकर को वर्ल्ड कप 2023 का ब्रांड एंबेसडर बनाया: 3 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सचिन तेंदुलकर को वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। 16 नवंबर 2013 को सचिन ने क्रिकेट मैच से संन्‍यास ले लिया था।

  • ICC वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में हो रहा है।
  • सचिन तेंदुलकर ने 19 साल की उम्र में पहला वर्ल्ड कप खेला था।
  • सचिन वर्ल्ड कप में 2000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
  • किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 663 रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम ही दर्ज है।
  • आखिरी बार वह 2011 में वर्ल्ड कप में नजर आए थे, तब भारतीय टीम ने दूसरी बार खिताब जीता था।

रैंक एंड रिपोर्ट्स (RANK AND REPORTS)

4. CDRI की रिपोर्ट में ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर को सालाना अरबों का नुकसान: 4 अक्टूबर कोअलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (CDRI) ने द्विवार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राकृतिक आपदा और जलवायु परिवर्तन की वजह से ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनियाभर में हर साल 330 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है।

  • स्वास्थ्य, शिक्षा अवंसरचना और इमारतों को अगर इस नुकसान में जोड़ दिया जाए तो यह नुकसान 845 अरब डॉलर हो जाता है।
  • CDRI आपदा प्रबंधन के लिये नीतियों, योजनाओं और दिशा-निर्देशों का निर्धारण करता है।
  • CDRI की स्थापना 23 सितंबर 2019 को नई दिल्ली में हुई।
  • CDRI के 39 संस्थापकों में 31 देश और 9 ऑर्गेनाइजेशन शामिल हैं।

5. 2023 में भारत के आर्थिक विकास का पूर्वानुमान बढ़ा: 4 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) ने आर्थिक विकास रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के 2023 के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को 6.6% बढ़ा दिया गया है।

  • अप्रैल 2023 में विकास का पूर्वानुमान 6% था, जिसे बढ़ाकर 6.6% कर दिया है।
  • भारत की FY23 इकनॉमिक ग्रोथ 7.2% थी।
  • ग्लोबल इकोनॉमी 2023 की अनुमानित ग्रोथ 2.5% है।
  • भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों का कुल निर्यात में 8% योगदान है।
  • UNCTAD को रियो शिखर सम्मेलन के नाम से भी जाना जाता है।
  • UNCTAD की स्थापना 30 दिसंबर 1964 को हुई थी।
  • UNCTAD का उद्देश्य विकासशील देशों में व्यापार और विकास को बढ़ावा देना है।

Test Series

History

Topic-wise Test Series

Geography

Topic-wise Test Series

Science

Topic-wise Test Series

Computer

Topic-wise Test Series

Constitution

Topic-wise Test Series

Economic

Topic-wise Test Series

Technician

Topic-wise Test Series

NCERT Book

Topic-wise Test Series

Rajasthan GK

Topic-wise Test Series

Haryana GK

Topic-wise Test Series

📲 App 💬 WhatsApp 📢 Telegram
Scroll to Top