Defence Technology and Nuclear Energy Programme PYQ
Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Defence Technology and Nuclear Energy Programme” पर आधारित Previous Year Question के विस्तृत हल उपलब्ध है।
– UPSC Previous Year Question
– SSC Old Question Papers
– Railway Exam Memory-Based Questions
– CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
– TET (Teacher Eligibility Test) Questions
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम
1. निम्नलिखित में से भारतीय प्रक्षेपास्त्रों के पूर्ण स्वदेशी कार्यक्रम का निर्माता कौन कहलाता है-
[RAS-1993](1) डॉ. राजा रमन्ना
(2) डॉ. यू.एस. राव
(3) प्रो. एम. जी. के. मेनन
(4) डॉ. अब्दुल कलाम
Ans. (4)
व्याख्या –
अवुल पाकिर जेनुलअब्दीन अब्दुल कलाम, जिन्हें मिसाइल मैन (भारतीय मिसाइल प्रौद्योगिकी का पिता) और जनता के राष्ट्रपति (ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति) के नाम से जाना जाता है। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भारत के समन्वित निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम के तहत अग्नि, पृथ्वी, त्रिशूल, नाग और आकाश प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) तैयार किए। इसी क्षेत्र में योगदान देने के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से वर्ष 1997 में सम्मानित किया गया। इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी ‘और राजनैतिक भूमिका निभाई।
2. भारत का पहला दृश्य सीमा से परे (BVR) हवा-से-हवा में मार करने वाला स्वदेशीय अभिकल्पित (Designed) एवं रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित प्रक्षेपास्त्र है [RAS-05.08.2018](1) पृथ्वी
(2) अग्नि
(3) अस्त्र
(4) आकाश
Ans. (3)
3. भारत की सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल है-
[R.A.S. Pre. Exam.-26.10.2013](1) अग्नि
(2) नाग
(3) त्रिशूल
(4) पृथ्वी
Ans. (3)
व्याख्या :
त्रिशूल कम दूरी का जमीन से हवा में मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है। इसका प्रथम सफल परीक्षण नवम्बर, 1991 में किया गया। इसकी मारक क्षमता 500 मीटर से 9 किमी. तक है। इसका मुख्य उद्देश्य नीची उड़ान भर रहे विमानों को मार गिराना है। भारत ने फरवरी, 2008 में आधिकारिक रूप से त्रिशूल मिसाइल परियोजना को बंद कर दिया था।
4. भारत की पृथ्वी से पृथ्वी पर मार करने वाली सबसे पहली सफलतापूर्वक विकसित देशज मिसाइल है?
(1) अग्नि
(2) पृथ्वी
(3) नाग
(4) आकाश
Ans. (2)
व्याख्या-
बैलिस्टिक मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों आदि के विकास एवं उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के उद्देश्य से वर्ष 1983 में भारत सरकार द्वारा एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्मित पृथ्वी-से-पृथ्वी (Surface-to-surface) पर मार करने वाली प्रथम मिसाइल ‘पृथ्वी’ है।
5. ‘प्रचण्ड’ जिसे हाल ही में शामिल किया गया था, एक… है-
[CET-11.2.2023 (S-II)](1) हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाईल
(2) जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाईल
(3) हेलीकॉप्टर
(4) लडाकू विमान
Ans. (3)
व्याख्या –
हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड दुनिया का एकमात्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जो 5,000 मीटर की ऊँचाई पर हथियारों और ईंधन के काफी भार के साथ उतरने एवं उड़ान भरने में सक्षम है। LCH हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित दो फ्राँसीसी मूल के शक्ति इंजनों द्वारा संचालित है।
6. निम्नलिखित में से कौन सा पॉली हर्बल उत्पाद रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित नहीं किया गया है?
[RAS-05.08.2018](1) एम्टूथ
(2) लूकोस्किन
(3) नॉकडुर्ना
(4) एक्जिट
Ans. (3)
व्याख्या-
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित पोली हर्बल उत्पाद – एम्टूथ (दंत चिकित्सा में उपयोगी), लूकोस्किन (सफेद दाग के इलाज में उपयोगी), एक्जिट (त्वचा एलर्जी के इलाज में उपयोगी) है।
7. ‘अग्नि-4’ क्या है, जिसका हाल ही में भारत ने परीक्षण किया है?
[I Grade Teacher – 15.10.2022](1) इन्टरमीडियेट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल
(2) नेक्स्ट जनरेशन कोरवेट
(3) एन्टी सबमरीन मिसाइल
(4) इन्टर कॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल
Ans. (1)
व्याख्या-
‘अग्नि’ सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। यह भारत की दीर्घ-परास मिसाइल है। इसका पहला परीक्षण 22 मई, 1989 को ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित चांदीपुर के अंतरिम परीक्षण केन्द्र से किया गया जो सफल रहा। अमेरिका को छोड़कर पूरा एशिया, अफ्रीका और यूरोप भारत के दायरे में होगा। भारत की इस सबसे ताकतवर मिसाइल की रेंज में पूरा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान और करीब आधा यूरोप आता है। अग्नि-5 चीन, रूस, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस तक टारगेट पर निशाना लगा सकती है।
8. भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (BEL) इसरो (ISRO) के सहयोग से बनाता है-
[R.A.S. Pre Exam, 05.08.2018](1) कृषि प्रौद्योगिकी
(2) GaAs सौर सेल
(3) परमाणु तकनीकी
(4) सी-डेक
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत में मेक इन इण्डिया के तहत इसरो एवं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के सहयोग से GaAs (गैलियम आर्सेनाइट) सौर सेल बनता है, जिसके निर्माण का उद्देश्य अंतरिक्ष में सेटेलाइट को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करना है। प्रति वर्ष लगभग 60000 मल्टी जंक्शन सेल की क्षमता वाला बीईएल द्वारा पूरा विनिर्माण संचालित संयंत्र इसरो द्वारा स्थापित किया गया गया।
9. निम्नलिखित में से कौन से युद्धक टैंक हैं ?
[R.A.S. Pre. Exam.-19.11.2013](1) अर्जुन व. T-72
(2) अर्जुन व AN-32
(3) महाराज व T-72
(4) महाराज AN-32
Ans. (1)
व्याख्या –
अर्जुन : DRDO द्वारा विकसित इस युद्धक टैंक का वजन 56.5 टन है। इसकी लक्ष्य भेदन क्षमता 2500 मीटर से अधिक है तथा इसमें लगी 120 एमएम की तोप के कारण यह एक मिनट में आठ राउंड फायर कर सकता है।
10. मिसाइल नोवेटर केएस-172 है।
[Lab Assistent (Science) -29.06.2022](1) सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल
(2) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
(3) सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
(4) पानी से सतह पर मार करने वाली मिसाइल
Ans. (2)
व्याख्या:
नोवेटर केएस-172 रूस एवं भारत की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
11. भारत का एण्टी-टैंक मिसाइल है?
[P.S.I., 2002](1) आकाश
(2) अग्नि
(3) पृथ्वी
(4) नाग
Ans. (4)
व्याख्या –
नाग : यह टैंक रोधी निर्देशित प्रक्षेपास्त्र है। इसकी मारक क्षमता लगभग 4 से 6 किमी. है। इसे ‘दागो और भूल जाओ’ टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र भी कहा जाता है क्योंकि इसे एक बार दागे जाने के पश्चात् पुनः निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसका प्रथम सफल परीक्षण 29 नवम्बर, 1990 में किया गया। इस प्रक्षेपास्त्र में ‘फोकल प्लेन ऐरे’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
12. निम्नलिखित में से कौन मिसाइल का नाम नहीं है?
[Police Constable Exam-2007(II)](1) पृथ्वी
(2) नाग
(3) त्रिशूल
(4) आर्यभट्ट
Ans. (4)
व्याख्या –
आर्यभट्ट भारत का पहला उपग्रह है, जिसे इसी नाम के महान भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर नामित किया गया है। यह सोवियत संघ द्वारा 19 अप्रैल 1975 को कॉसमॉस-3एम प्रक्षेपण वाहन द्वारा कास्पुतिन यान से प्रक्षेपित किया गया था।
13. राष्ट्रीय राजमार्ग 925A, भारतीय वायुसेना के कौनसे एयरक्राफ्ट की आपातकालीन लैंडिंग के लिए इस्तेमाल किया गया था?
[VDO Main’s -9.07.2022](1) हरक्यूलिस DC-130J
(2) हरक्यूलिस C-130J
(3) हरक्यूलिस KC-130J
(4) हरक्यूलिस MC-130J
Ans. (2)
14. निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में निर्मित प्रथम स्वदेशी वायुयान वाहक है ?
[R.A.S. Pre. Exam.-19.11.2013](1) आई.एन.एस. विराट
(2) आई.एन.एस. विशाल
(3) आई.एन.एस. विराम
(4) आई.एन.एस. विक्रान्त
Ans. (4)
व्याख्या-
आईएनएस विक्रांत, जिसे आईएसी- 1 के नाम से भी जाना जाता है, भारत में स्वदेशी रूप से निर्मित प्रथम विमान वाहक पोत्त (एयरक्राफ्ट कैरियर शिप) है। भारत ने 2009 में कोच्चि शिपयार्ड में विक्रांत विमान वाहक पोत्त का निर्माण आरम्भ किया।
15. निम्नलिखित में से कौन सी एक भारतीय नौसेना की नाभिकीय ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बी है?
[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016](1) आई. एन. एस. सिंधुवीर
(2) आई. एन.एस. चक्र
(3) आई.एन.एस. शल्की
(4) आई. एन. एस. शिशुमार
Ans. (2)
व्याख्या –
1988 में परमाणु शक्ति से संचालित सोवियत (रूस) पनडुब्बी K-43 को विशाखापट्नम् में भारतीय नौसेना शामिल किया गया, जिसके बाद आईएनएस-चक्र नाम दिया गया।
16. आई.एन.एस. अरिहंत है-
[स्कूल व्याख्याता – 09.01.2020](1) विमानवाहक युद्धपोत
(2) परमाणु पनडुब्बी
(3) फ्रिगेट
(4) युद्धपोत
Ans. (2)
व्याख्या –
आईएनएस अरिहन्त भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी तथा दूसरी परमाणु पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिदमन’ है।
17. निम्नलिखित में से भारतीय वायु सेना का कौन सा विमान हवा से हवा में पुनः ईधन भरने का कार्य करता है?
[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016](1) सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस
(2) इल्यूशिन II-78
(3) इल्यूशिन 1-76
(4) सी-17 ग्लोबमास्टर-III
Ans. (2)
व्याख्या –
इल्यूशिन II – 78 रूस की इल्यूशिन एविएशन कॉम्पलैक्स द्वारा विकसित एक चार इंजन वाला एरियल रिफ्यूल विमान है, जो हवा से हवा में पुनः ईंधन भरने का कार्य करता है।
18. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ‘लुकोस्किन’ (Lukoskin) नामक एक औषधि विकसित की है। इसका इस्तेमाल…….. के उपचार में किया जा रहा है।
[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016](1) ल्यूकोरिया
(2) फेफड़ों का कैंसर
(3) ल्यूकोडर्मा
(4) ल्यूकेमिया
Ans. (3)
व्याख्या –
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों ने लम्बे रिसर्च के बाद ल्यूकोस्किन (Lukoskin) दवा तैयार की। इस दवा से सफेद दाद (ल्यूकोडर्मा ) नामक बीमारी को खत्म करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई। इस हर्बल दवा को तैयार करने का श्रेय डीआरडीओ की पिथौरागढ़ (उत्तराखण्ड) स्थित प्रयोगशाला रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डीआईबीईआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमन्त कुमार पांडेय को जाता हैं
19. C-130J सुपर हरक्यूलिस भारतीय वायुसेना द्वारा प्रयोग में लिया जा रहा विश्व का अत्यधिक उन्नत एयर लिफ्टर (वायुयान) है। ये वायुयान बनाए जाते हैं-
[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015](1) फ्रांस द्वारा
(2) इजराइल द्वारा
(3) संयुक्तं राज्य अमेरिका द्वारा
(4) रूस द्वारा
Ans. (3)
व्याख्या –
सी-130 -जे सुपर हरक्यूलिस एक चार इंजन टर्बोप्रॉम वाला सैन्य परिवहन विमान है जो संयुक्त राज्य अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन एयरोनॉटिक्स द्वारा विकसित किया गया है।
20. लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एल.सी.ए.) का आदि प्रारूप (प्रोटो टाइप) जिसकी सफल उड़ान, भारतीय वायु सेना द्वारा जनवरी 2001 में की गई, उसका निर्माण हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के किस कारखाने में किया गया?
(1) कानपुर
(2) बंगलौर
(3) कोरापुट
(4) नासिक
Ans. (2)
व्याख्या –
‘एच.ए.एल. तेजस’ भारत का पहला स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान (LCA) है इसका निर्माण एच.ए.एल. बेंगलूरू द्वारा किया गया है। जनवरी, 2011 में इसे प्रारंभिक परिचालन अनुमति प्राप्त हो गयी।
21. भारतीय तथा रूसी वैज्ञानिकों ने एक पराध्वनिक क्रूज मिसाइल को सफलता पूर्वक छोड़ा था। उसका नाम निम्नलिखित में से क्या था?
(1) जी सैट-1
(2) जी.एस.एल.वी.
(3) ब्रह्मोस
(4) इन्सैट-3 बी
Ans. (3)
व्याख्या –
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (BrahMos) का सफल परीक्षण वायुसेना के मुख्य लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई से किया गया। प. बंगाल के कलाइकुंडा एयरबेस से उड़ान भरकर सुखोई-30 एमकेआई विमान ने बंगाल की खाड़ी स्थित अपने निर्धारित लक्ष्य को भेदने में सफलता प्राप्त की। यह पहला ही अवसर था, जब वायुसेना के मुख्य लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई से इस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश हो गया है, जिसके पास जमीन, समुद्र एवं आकाश में मार करने वाली सुपर सोनिक (ध्वनि की गति से तेज) क्रूज मिसाइल है। इसका निर्माण ब्रह्मोस एयरोस्पेस लि., जो कि भारत के रक्षाअनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) व रूस के एनपीओ माशिनोसट्रोयेनिया (NPOM) का संयुक्त उपक्रम है, द्वारा किया गया है। इस मिसाइल का यह नामकरण भारत की ब्रह्मापुत्र व रूस की मोस्कवा (Moskow) नदी के नाम को मिलाकर रखा गया है। भारत ने ओडिशा तट पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का 11 मार्च, 2017 को सफल परीक्षण किया। मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजाइम (एमटीसीआर) से जुड़ने के बाद अब मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर से बढ़कर 450 किलोमीटर हो गई है। यह मिसाइल 300 किलोग्राम के आयुध ले जाने में सक्षम है।
22. ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल को विकसित करने वाली मैसर्स ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BAPL) संयुक्त उद्यम है भारत तथा –
[Protection Officer – 28.01.2023](1) चीन का
(2) यू.एस.ए. का
(3) जापान का
(4) रूस का
Ans. (4)
23. युद्ध के लिए तैयार पाँचवीं पीढ़ी का एकमात्र लड़ाकू है-
[CET-7.1.2023 (S-II)](1) लॉकहीड मार्टिन F-22 रैप्टर
(2) सुखोई PAK FA
(3) चेंगडू J-20
(4) लॉकहीड मार्टिन अमेरिकन F-35 लाइटनिंग II
Ans. (1)
व्याख्या –
2005 में पहली पाँचवी पीढ़ी के फाइटर जेट, लॉकहीड मार्टिन F-22 रैप्टर को USAF (संयुक्त राज्य वायु सेना का एडवांस टैक्टिकल फाइटर) द्वारा पेश किया गया था।
24. सुमेलित कीजिए-
[RAS-19.11.2013]A. आई. एन.एस. चक्र
-1. 14 अगस्त, 2013 को अंशतः डूब गई पनडुब्बी
B. आई.एन.एस. अरिदमन
-2. रूस से पट्टे पर ली गई अकुला श्रेणी की नाभिकीय पनडुब्बी
C. आई.एन.एस. अरिहंत
-3. भारत की ‘दूसरी होने वाली’ स्वदेश-निर्मित नाभिकीय पनडुब्बी
D. आई.एन.एस. सिंधुरक्षक
-4. भारत की पहली स्वदेश-निर्मित नाभिकीय पनडुब्बी
कूट:
A B C D
(1) 2 3 4 1
(2) 2 4 3 1
(3) 1 3 4 2
(4) 3 1 2 4
Ans. (1)
व्याख्या –
• आई.एन.एस. चक्र यह भारतीय नौसेना में परमाणु शक्ति से संचालित पनडुब्बी थी। मूल रूप से K-43 नाम से निर्मित अकुला श्रेणी की इस पनडुब्बी को भारत ने 1988 में रूस से तीन वर्ष की लीज पर खरीदा था। भारतीय नौसेना में शामिल करने से पहले इसका नाम बदलकर ‘आईएनएस चक्र’ कर दिया गया। भारतीय सेना से इसे 1992 में रिटायर कर दिया।
• आई एस एस चक्र 2- यह भारतीय नौसेना में नाभिकीय शक्ति से संचालित पनडुब्बी थी। मूल रूप से K-152 नेरपा नाम से निर्मित अकुला-2 श्रेणी की इस पनडुब्बी को भारत ने 2012 में रूस से 10 वर्ष की लीज पर खरीदा था। विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना में शामिल करने से पहले इसका नाम बदलकर आईएनएस चक्र-2 कर दिया गया। यह पनडुब्बी भी भारतीय नौसेना से रिटायर हो चुकी है।
• आई एन एस सिंधु रक्षक – यह भारतीय नौसेना में डीजल जनरेटर और विद्युत बैटरी से चलने वाली सिंधुघोष वर्ग की पनडुब्बी थी। रूस में निर्मित इस पनडुब्बी को 24 दिसम्बर, 1997 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। 14 अगस्त 2013 को इस पनडुब्बी में हुए धमाके के कारण यह पानी में डुब गयी। इस घटना में भारतीय नौसेना के 18 लोगों की मृत्यु हो हुई थी। सरकारी आँकड़ों के अनुसार सिंधुरक्षक के एक टोरपीडो में ऑक्सीजन लीक होने से इसमें विस्फोट हुआ था।
25. भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
[Police Constable Exam- 6 Jan. 2013](1) ट्राम्बे (मुम्बई)
(2) थुम्बा
(3) श्रीहरिकोटा
(4) हैदराबाद
Ans. (1)
व्याख्या :
परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. होमी जहाँगीर भाभा थे।
• भारत में वर्तमान में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में पाँच अनुसंधान संस्थान कार्यरत हैं-
1. भांभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC), ट्राम्बे, मुम्बई (महाराष्ट्र)।
2. इंदिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केन्द्र, कलपक्कम (तमिलनाडु)।
3. परिवर्ती ऊर्जा अनुसंधान केन्द्र, कोलकाता (प. बंगाल)।
4. प्रगत प्रौद्योगिकी केन्द्र, इंदौर (M.P.)
5. परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद (आन्ध्र प्रदेश)
| For more Science Previous Year Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















