Drainage system: rivers, lakes PYQ
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Drainage system: rivers, lakes“ in Hindi. Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
अपवाह तंत्र नदियाँ झीलें PYQ
- हिमालय पर्वत की नदियों की विशेषता है-
[II Grade (Maths) Exam. 2011]
(1) वर्षभर बहती है।
(2) खण्डित प्रवाह रहता है।
(3) अंत में सभी बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
(4) दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है।
Ans. (1)
व्याख्या:
भारतीय अपवाह प्रणाली तीन भागों में विभाजित हैं- (1) हिमालयी नदियाँ, (2) प्रायद्वीपीय नदियाँ, (3) आंतरिक अपवाह क्षेत्र की नदियाँ। हिमालय क्षेत्र की अधिकांश नदियाँ हिमनदों से निकलने के कारण बारहमासी हैं जबकि प्रायद्वीपीय भारत की अधिकांश नदियाँ वर्षा पर आधारित हैं।
- निम्न वक्तव्यों पर विचार कर उत्तर का चयन कीजिए-
[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015]
कथन (A) – हिमालय से निकलने वाली नदियाँ सतत वाहिनी हैं।
कारण (R)-हिमालयन नदियों का उद्गम स्रोत हिमानियों में स्थित है।
(1) A सही है, R गलत है।
(2) A गलत हैं, R सही है।
(3) A और R दोनों सही हैं, और R, A की पुष्टि करता है।
(4) A और R दोनों सही हैं, और परन्तु R, A की पुष्टि नहीं है।
Ans. (3)
- गंगा नदी का दूसरा नाम क्या है-
[Delhi Police Constable Exam-24.05.2014]
(1) सप्तनदी
(2) भागीरथी
(3) सावित्री
(4) भद्रावती
Ans. (2)
व्याख्या –
गंगा भारत की सबसे लम्बी (लम्बाई 2525 किमी.) एवं पवित्र नदी है। इसका उद्गम गंगोत्री हिमानी से होता है। टिहरी में इसमें भिलंगना और देव प्रयाग में अलकनंदा नदी आकर मिलती है। भागीरथी और अलकनंदा का संयुक्त रूप ही गंगा कहलाता है। गंगा हरिद्वार में मैदानी भागों में प्रवेश करती है। झारखंड की सीमा पर स्थित राजमहल की पहाड़ी के उत्तर की ओर प्रवाहित होती हुई पश्चिम बंगाल के फरक्का नामक स्थान पर यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है। यहाँ इसे ‘पद्मा’ के नाम से जाना जाता है। यह नदी भारत से बांग्लादेश में चपई नवाबगंज नामक स्थान में प्रवेश करती है। बांग्लादेश में यह ब्रह्मपुत्र से मिलती है। फिर से यह संयुक्त धारा आगे चलकर मेघना में मिल जाती है एवं ‘मेघना’ नाम से ही यह नदी बंगाल की खाड़ी में अपने जल का त्याग करती है और अपने मुहाने पर विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण करती है। गंगा-ब्रह्मपुत्र का यह डेल्टा हुगली और मेघना नदियों के बीच बनता है।
- भारत की किस नदी में डुबकी लगाने पर आत्मा की शुद्धि होने का विश्वास किया जाता है?
[ राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.07.2018 (II)]
(1) ब्रह्मपुत्र
(2) गंगा
(3) यमुना
(4) कृष्णा
Ans.(2)
- रुद्रप्रयाग किन नदियों के संगम पर अवस्थित है-
[PSI-15.09.2021]
(1) भागीरथी और अलकनंदा
(2) मंदाकिनी और अलकनंदा
(3) नंदाकिनी और अलकनंदा
(4) धौलीगंगा और अलकनंदा
Ans. (2)
व्याख्या –
अलकनंदा की सहायक नदी पिंडार (पिण्डर) है, जो इससे कर्ण प्रयाग में मिलती है। कर्णप्रयाग उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत गढ़वाल मण्डल के चमोली जिले का एक कस्बा है। मंदाकिनी या काली गंगा अलकनंदा से रूद्रप्रयाग में मिलती है। ये अलकनंदा, धौली और विष्णु गंगा धाराओं से मिलकर बनती है, जो जोशीमठ या विष्णुप्रयाग में मिलती है। देवप्रयाग में भागीरथी, अलकनंदा से मिलती है और इसके बाद गंगा कहलाती है।
[स्रोत : NCERT, Class 11, पृष्ठ 25]
- मन्दाकिनी नदी, गंगा नदी से……. में आकर मिलती है?
[Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]
(1) देवप्रयाग
(2) विष्णुप्रयाग
(3) कर्ण प्रयाग
(4) रुद्र प्रयाग
Ans. (4)
- कोसी एवं कालीसिन्ध नदियाँ जिस प्रवाह-तंत्र से जुड़ी हैं, वह है-
[II Grade T. Exam. 2014]
(1) सिन्ध नदी
(2) आन्तरिक प्रवाह
(3) ब्रह्मपुत्र नदी
(4) गंगा नदी
Ans. (4)
व्याख्या –
गंगा के दाहिने तट पर आकर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियाँ हैं- यमुना (इसकी सहायक चम्बल, बेतवा, कालीसिंध, केन, बाणगंगा), सोन और पुन-पुन। बाएँ तट की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं- रामगंगा, गोमती, घाघरा, राप्ती, गण्डक, कोसी और महानंदा।
- गंगा नदी की कौनसी नदी बायें किनारे की सहायक नदी नहीं है-
[CET-5.2.2023 (S-II)]
(1) कोसी
(2) यमुना
(3) गण्डक
(4) घाघरा
Ans. (2)
- नदी जो कि गंगा नदी तंत्र का अंग नहीं है-
[I Grade (Phy. Edu.) 21.10.2022]
(1) घाघरा
(2) कोसी
(3) गण्डक
(4) चिनाब
Ans. (4)
- सोन नदी किसकी सहायक नदी है-
[CET (II) – 27.09.2024]
(1) नर्मदा
(2) गंगा
(3) यमुना
(4) महानदी
Ans. (2)
- कौनसी नदी, गंगा नदी प्रणाली की दाहिनी सहायक नदी है-
[CET (S-II)-27.09.2024]
(1) घाघरा
(2) रामगंगा
(3) सोन
(4) गोमती
Ans. (3)
- निम्न में से किस नदी को ‘दक्षिण की गंगा’ के नाम से जाना जाता है-
[RPSC II Grade Exam 26.04.2017]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (1)]
(1) कृष्णा
(2) गोदावरी
(3) महानदी
(4) पेरियार
Ans. (2)
व्याख्या –
1500 किमी. लंबी ‘दक्षिण की गंगा’ गोदावरी नदी भारत की दूसरी (गंगा के बाद) जबकि प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है। यह त्रयंबकेश्वर (महाराष्ट्र) के निकट से उद्गमित होकर आंध्रप्रदेश में प्रवाहित होती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
- त्रयंबकेश्वर श्रेणी, भारत की किस नदी का स्रोत है-
[Dy. Commandant-23.08.2020]
(1) महानदी
(2) गोदावरी
(3) चम्बल
(4) नर्मदा
Ans. (2)
- दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी कौनसी है?
[II Grade (English) Exam. 2011]
[UPTET, June 2013]
(1) गंडक
(2) गोदावरी
(3) कावेरी
(4) कृष्णा
Ans. (2)
व्याख्या –
दक्षिण भारत में नदियों की लम्बाईयाँ इस प्रकार है-
गोदावरी नदी-1500 किमी.,
नर्मदा नदी-1312 किमी.;
महानदी- 858 किमी.,
ताप्ती नदी- 724 किमी.।
- निम्नलिखित में से किन नदियों के डेल्टाई भागों में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं?
[VDO-28.12.2021 (Shift-1)]
- गंगा
- गोदावरी
- कृष्णा
(1) केवल 1
(2) 1, 2 तथा 3
(3) 1 और 3
(4) 1 और 2
Ans. (2)
- गंगा की सहायक नदी नहीं है-
(II Grade 01.05.2017)
(1) गोमती
(2) मानस
(3) घाघरा
(4) सोन
Ans. (2)
व्याख्या –
ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो या सांपू के नाम से, अरुणाचल प्रदेश में दिहांग, असम में ब्रह्मपुत्र और बांग्लादेश में जमुना नाम से जाना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी चीन के तिब्बत क्षेत्र भारत एवं बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है। ब्रह्मपुत्र की बाएं तट की सहायक नदियाँ – बूढ़ी (बरही) दिहांग, धनसिरी, कलंग, लोहित। दायें तट की सहायक नदियाँ-सकोष, मानस, कामेंग, सुवनसिरी हैं।
- कामेंग किस नदी की सहायक नदी है-
[Head Master-11.10.2021]
(1) दामोदर
(2) महानदी
(3) गोदावरी
(4) ब्रह्मपुत्र
Ans. (4)
- कपिली जिसकी सहायक नदी है, वह है :
[RAS Pre. Exam. 2010]
(1) गंडक
(2) कोसी
(3) गंगा
(4) ब्रह्मपुत्र
Ans. (4)
- ब्रह्मपुत्र नदी के बायें तट की सहायक नदी का नाम बताइए-
[CET (S-I)-27.09.2024]
(1) बरही दिहिंग
(2) संकोष
(3) सुबनसिरी
(4) कामेंग
Ans. (1)
- सुमेलित कीजिए-
[R.A.S. Pre Exam, 27.10.2021]
सूची-1 (नदी) सूची-II (सहायक नदी)
- गोदावरी 1. भवानी
- महानदी 2. पेनगंगा
- दामोदर 3. शिवनाथ
- कावेरी 4. बाराकर
कूटः
ABCD
(1) 4 2 1 3
(2) 2 3 4 1
(3) 1 2 4 3
(4) 3 1 2 4
Ans. (2)
व्याख्या –
- गोदावरी – इसकी सहायक नदियाँ महाराष्ट्र मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों से गुजरती हैं। इसकी मुख्य सहायक नदियों में वेनगंगा, पेनगंगा, इंद्रावती, प्राणहिता, सबरी, वर्धा और मंजरा (मंजीरा) हैं।
- कृष्णा – यह पूर्व दिशा में बहने वाली दूसरी बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है। घाटप्रभा, मालप्रभा, मूसी, मुनेरू, कोयना, तुंगभद्रा और भीमा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
- कावेरी नदी – इसकी महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ काबीनी, भवानी और अमरावती हैं।
- महानदी – इसकी सहायक नदियों में बायीं ओर शिवनाथ, हँसदेव, मांड तथा इब तथा दायीं और जोंक, लोंग और तेल प्रमुख है।
- नर्मदा नदी – इसकी सहायक नदियों में हिरण, आरेसांग, बर्ना, कोलार, बुरहनार, तावा, कुंडी प्रमुख है।
- दामोदर नदी – बाराकर, कोनार, जमुनिया इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ है।
- पेनगंगा एवं वेनगंगा किस नदी की सहायक नदियाँ है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-III) 27.10.2018]
[CET-4.2.2023 (S-I)]
[II Grade (S-II)-29.1.2023]
(1) महानदी
(2) कृष्णा
(3) नर्मदा
(4) गोदावरी
Ans. (4)
- इन्द्रावती नदी, …….. नदी की सहायक नदी है।
[CET-5.2.2023 (S-I)]
(1) गोदावरी
(2) कृष्णा
(3) महानदी
(4) कावेरी
Ans. (1)
- निम्नलिखित में से कौनसी नदी सह्याद्री के पश्चिम की ओर बहने वाली नदी नहीं है ?
[II Grade (S-1) -29.1.2023]
(1) मंडोवी
(2) शराबती
(3) भरतपूझा
(4) इन्द्रावती
Ans. (4)
- नर्मदा नदी का उद्गम स्थल निम्नांकित में से कौनसा है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (1)]
[Delhi Police Constable Exam-08.03.2014]
(1) अमरकंटक
(2) सतपुड़ा
(3) पचमढ़ी
(4) चित्रकूट
Ans. (1)
व्याख्या –
नर्मदा नदी मैकाल पर्वत में अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलकर पश्चिम की ओर 1,312 किमी चल कर खंभात की खाड़ी, अरब सागर में जा मिलती है। दक्षिण में सतपुड़ा और उत्तर में विध्यांचल श्रेणियों के मध्य यह भ्रंश घाटी से बहती हुई संगमरमर की चट्टानों में खूबसूरत महाखड्ड और जबलपुर (मध्यप्रदेश) के निकट ‘धुआँधार जल प्रताप’ (कपिलधारा प्रपात) बनाती है। घाघरी व हिरन प्रताप इस नदी के अन्य प्रसिद्ध प्रपात है। नर्मदा नदी की मुख्य सहायक नदियों में हालन नदी, बंजार नदी, बरना नदी और तवा नदी मुख्य हैं। गुजरात राज्य के भड़ौच जिले में सरदार सरोवर परियोजना नर्मदा नदी पर ही बनाई गई है। सरदार सरोवर बाँध गुजरात राज्य की जीवन रेखा है।
- भारत का प्रसिद्ध, ‘धुआँधार जल प्रपात’, इनमें से किस नदी द्वारा बनता हैं?
[II Grade -22.12.2022]
(1) कृष्णा
(2) ताप्ती
(3) नर्मदा
(4) यमुना
Ans. (3)
- नर्मदा और तापी की घाटियों के मध्य कौनसी श्रेणी स्थित है?
[II Grade -30.07.2023 (S-I)]
(1) सह्याद्री
(2) विन्ध्यन
(3) सतपुड़ा
(4) रायलसीमा
Ans.(3)
- दुदुमा जलप्रपात स्थित है-
[CET (S-I)-27.09.2024]
(1) झारखंड
(2) ओडिशा
(3) पश्चिम बंगाल
(4) आंध्रप्रदेश
Ans. (2)
- निम्न में से दुनिया का सबसे बड़ा बसा हुआ नदी द्वीप कौनसा है-
[CET (S-II)-27.09.2024]
(1) दोआब
(2) माजुली
(3) उमानंदा
(4) मराजो
Ans. (2)
- विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप ‘माजुली’ किस नदी में अवस्थित है?
[CET-4.2.2023 (II), 11.2.2023 (II)]
(1) ब्रह्मपुत्र
(2) सिन्धु
(3) अमेजन
(4) गोदावरी
Ans. (1)
- क्षिप्रा/शिप्रा नदी के तट पर बसे किस शहर में कुंभ मेला लगता है?
[Delhi Police Constable -12.07.2014]
(1) नासिक
(2) हरिद्वार
(3) उज्जैन
(4) प्रयाग
Ans. (3)
व्याख्या –
कुम्भ मेले का आयोजन नासिक (महाराष्ट्र), प्रयागराज इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश), हरिद्वार (उत्तराखण्ड) व उज्जैन (मध्यप्रदेश) में 12-12 वर्ष के अन्तराल पर होता है।
- तिस्ता नदी का उद्गम किस राज्य में है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-1) 21.10.2018]
(1) मेघालय
(2) त्रिपुरा
(3) सिक्किम
(4) मणिपुर
Ans. (3)
व्याख्या –
तिस्ता नदी भारत के सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल राज्य तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। यह सिक्किम और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी भाग की मुख्य नदी है। पश्चिम बंगाल में यह दार्जिलिंग जिले में बहती है। तिस्ता नदी को सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवनरेखा कहा जाता है।
- कौनसी नदी मुहाना बनाती हैं-
[पटवार-24.10.2021(II)]
(1) नर्मदा
(2) कृष्णा
(3) महानदी
(4) गोदावरी
Ans. (1)
व्याख्या –
नर्मदा, सिन्धु और ताप्ती नदियों का मुहाना अरब सागर में है जबकि महानदी बंगाल की खाड़ी में अपने डेल्टा का निर्माण करती है।
- पूरना, गिरना और पंजारा किस नदी की शाखाएँ हैं?
[II Grade-30.07.2023 (S-II)]
(1) ब्राह्माणी
(2) कावेरी
(3) नर्मदा
(4) ताप्ती (तापी)
Ans. (4)
- प्रायद्वीपीय भारत की निम्नलिखित नदियों में से कौनसी लम्बाई में सबसे छोटी है?
[PTI-23.02.2015]
(1) नर्मदा
(2) कृष्णा
(3) गोदावरी
(4) महानदी
Ans. (4)
व्याख्या –
महानदी छत्तीसगढ़ के धमतरी के निकट सिहावा के पास से निकलती है और दक्षिण पूरब की ओर उड़ीसा से बहती हुई अपना जल बंगाल की खाड़ी में विसर्जित करती हैं। ब्राह्मणी और वैतरणी इसकी सहायक नदियाँ है। सम्बलपुर और कटक इस नदी के किनारे पर स्थित है। तेल नदी बायीं ओर से इसकी मुख्य सहायक नदी है।
- महानदी पर निर्मित बाँध का नाम है?
[RAS-1994, 95]
(1) भाखड़ा
(2) गाँधी सागर
(3) हीराकुण्ड
(4) तुंगभद्रा
Ans. (3)
व्याख्या –
हीराकुण्ड बाँध उड़ीसा राज्य में महानदी पर बनाई गई महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। इस बाँध की कुल लम्बाई 25.8 किमी. है।
- ‘हीराकुंड’ बाँध स्थित है-
[CET-5.2.2023 (S-II)
(1) हरियाणा
(2) ओडिशा
(3) झारखंड
(4) प. बंगाल
Ans. (2)
- निम्नलिखित में से किस नदी को ‘बंगाल का शोक’ कहा जाता है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (II)
[CET-5.2.2023 (S-I)]
[Dy. Commandant-23.08.2020
(1) महानदी
(2) कोसी
(3) गंडक
(4) दामोदर
Ans. (4)
व्याख्या :
नदियों के उपनाम
- बंगाल का शोक – दामोदर
- उड़ीसा का शोक- महानदी
- बिहार का शोक – कोसी
- काबिनी, भवानी और अमरावती किस नदी की सहायक नदियाँ है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-11) 28.10.2018]
(1) गोदावरी
(2) महानदी
(3) कावेरी
(4) कृष्णा
Ans. (3)
व्याख्या –
कावेरी – कावेरी नदी कर्नाटक में ब्रह्मगिरी की पहाड़ियों से निकलती है। काबीनी, भवानी, हेमावती और अमरावती इसकी महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ है। यह कर्नाटक, तमिलनाडु में बहकर कुडलूर के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। तमिलनाडु में कावेरी नदी पर मेटूर प्रपात पर स्टेनले बाँध तथा कर्नाटक में कृष्णराजसागर बाँध बनाया गया है। कृष्णसागर बाँध की रूपरेखा एम. विश्वेश्वरैय्या ने बनाई थी। भारत का दूसरा सबसे बड़ा (चौड़ाई की दृष्टि से सबसे बड़ा जोग प्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर) एवं आयतन की दृष्टि से भारत में सबसे बड़ा जलप्रपात-शिवसमुंद्रम (कर्नाटक) इसी नदी पर बना है।
- निम्नलिखित में कौनसी नदी ब्रह्मगिरी की पहाड़ी से निकलती है?
[II Grade (Sanskrit Dept.) 12.2.2023 (S-II)]
(1) कावेरी
(2) महानदी
(3) कृष्णा
(4) साबरी
Ans. (1)
- भारत के मैदानी क्षेत्रों में किस नदी को ‘नारायणी’ के नाम से जाना जाता है-
[Dy. Commandant – 23.8.2020]
(1) चम्बल
(2) गण्डक
(3) कोसी
(4) महानदी
Ans. (2)
व्याख्या –
गण्डक नदी, नेपाल और बिहार में बहने वाली एक नदी है जिसे बड़ी गंडक या केवल गंडक भी कहा जाता है। इस नदी को नेपाल में सालिग्रामि या सालग्रामी और मैदानों मे नारायणी और सप्तगण्डकी कहते हैं।
- सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है-
[IIG. T. (English) 2011]
(1) आसाम
(2) कैलाश
(3) कश्मीर
(4) मानसरोवर
Ans. (4)
व्याख्या –
सिंधु नदी तंत्र – यह संसार की सबसे बड़ी नदी द्रोणियों में से एक है। इसकी लंबाई 3880 किमी हैं तथा भारत में इसकी लंबाई 1134 किमी. है। इसका उद्गम तिब्बती क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी में बोख चू (Bokhar Chu) के निकट एक हिमनद से होता है। तिब्बत में इसे सिंगी खंबान अथवा शेरमुख कहते हैं। सिन्धु नदी की सहायक नदियाँ – दायीं ओर से मिलने वाली – श्योक, गिलगिट, काबुल, कुर्रम एवं गोमल। बायीं ओर से मिलने वाली जास्कर, झेलम – किशनगंगा, चिनाब, रावी, सतलुज, व्यास
- सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी (ट्राइब्यूटरी) कौनसी है-
[CET (S-I)-27.09.2024]
(1) चिनाब
(2) झेलम
(3) सतलुज
(4) व्यास
Ans. (1)
- निम्न में कौनसी नदी सिंधु नदी प्रणाली का भाग नहीं हैं-
[CET (S-II)-27.09.2024]
(1) सतलुज
(2) चिनाब
(3) कोसी
(4) रावी
Ans. (3)
- पैगोंग त्सो और त्सो मोरिरी झीलें हिमालय के किस क्षेत्र में स्थित है-
[CET (S-II)-28.09.2024]
(1) दार्जिलिंग-सिक्किम हिमालय
(2) अरुणाचल हिमालय
(3) हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय
(4) कश्मीर हिमालय
Ans. (4)
- नदी व सहायक नदी में कौनसा सही सुमेलित है?
[II Grade GK-28.10.2018]
(1) महानदी – हसदो
(2) कृष्णा – प्राणहिता
(3) गोदावरी – मूसी
(4) तापी – उंग
Ans. (1)
व्याख्या –
महानदी छत्तीसगढ़ के सिंहावा से निकलकर ओडिशा के निकट बंगाल की खाड़ी में गिरती है। महानदी में शिवनाथ, हसदो, मंड और डूब उत्तर की ओर से तथा जोंक व तेल नदी दक्षिण की ओर से आकर मिलती है। इसकी सहायक नदियाँ – ब्रह्मणी, वैतरणी।
- भारत की कौनसी नदी प्रायद्वीपीय पठार को तेलंगाना पठार तथा रायलसीमा पठार में विभक्त करती है?
[II Grade (Sanskrit Dept.) 12.2.2023 (S-I)]
(1) महानदी
(2) गोदावरी
(3) कृष्णा नदी
(4) कावेरी
Ans. (3)
- कावेरी नदी जल विवाद का सम्बन्ध किन राज्यों से है [P.S.I. 2002]
[SSC Constable (GD-1 Shift)- 22.04.2012]
(1) केरल एवं आंध्र प्रदेश
(2) कर्नाटक एवं तमिलनाडु
(3) महाराष्ट्र एवं कर्नाटक
(4) उड़ीसा एवं मध्य प्रदेश
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत में अन्तर्राज्यीय नदी जल विवाद-
जल विवाद – सम्मिलित राज्य
- कावेरी नदी जल विवाद – तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल
- कृष्णा नदी जल विवाद – महाराष्ट्र, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश
- तुंगभद्रा नदी जल विवाद – आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक
- गोदावरी नदी जल विवाद – आन्ध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक
- नर्मदा नदी जल विवाद – गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान
- यमुना नदी जल विवाद – दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान हरियाणा, उत्तरप्रदेश, व मध्यप्रदेश
- करमनासा नदी जल विवाद -उत्तर प्रदेश एवं बिहार
- बराक नदी जल विवाद – असम एवं मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश बाँध अब सतलज नदी पर बनाया जा रहा है, इस बाँध को बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[R.A.S.-1992]
(1) भाखड़ा बाँध में आने वाली तलछट मिट्टी को रोकना
(2) अपवाह क्षेत्र में वन लगाना
(3) हिमाचल प्रदेश में सिंचाई के लिए जल देना
(4) मछलियाँ पालना
Ans. (1)
व्याख्या –
बड़े आकार के बाँधों की प्रमुख समस्या है, जलाशय में अवसादों का जमाव जिसके परिणामतः बाँधों की आयु घटती है तथा बाँध कमजोर हो जाते हैं।
- हुसैन सागर और उस्मान सागर झीलें किस राज्य में स्थित है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-III) 28.10.2018]
(1) आन्ध्रप्रदेश
(2) महाराष्ट्र
(3) कर्नाटक
(4) तेलंगाना
Ans. (4)
व्याख्या –
हुसैन सागर एवं उस्मान सागर तेलंगाना में स्थित है। हुसैन सागर मूसी नदी की सहायक नदी पर 1562 में निर्मित किया गया। यह हैदराबाद को अपने जुड़वां नगर सिकंदराबाद से अलग करती है। उस्मान सागर जलाशय का निर्माण मूसी नदी पर 1920 में पूरा किया गया।
- निम्नलिखित में से सरयू नदी के किनारे कौनसा शहर स्थित है?
[II Grade (Urdu) Exam. 2011]
(1) पटना
(2) इलाहाबाद
(3) अयोध्या
(4) वाराणसी
Ans. (3)
| For more Geography Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















