Ecology PYQ
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Ecology“ in Hindi.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
पारिस्थितिकी PYQ
- 11 जनवरी, 2021 को जैव-विविधता के लिए ‘वन प्लैनेट समिट’ आयोजित किया गया था-
[ACF & FRO: 18.02.2021]
(1) न्यूयॉर्क
(2) पेरिस
(3) नई दिल्ली
(4) टोक्यो
Ans. (2)
व्याख्या –
पृथ्वी की जैव विविधता की रक्षा पर ध्यान केन्द्रीत करने के उद्देश्य से चौथे वन प्लैनट सम्मेलन का आयोजन फ्रांस ने पेरिस में 11 जनवरी, 2021 को हाइब्रिड तरीके से किया। इस वर्ष इस सम्मेलन की थीम ‘Let’s act together for nature’ था।
- अन्तरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस किस दिन मनाया जाता है-
[REET (L-I) 26.09.2021]
[II Grade (Science)-2011]
[RAS-14 June, 2012]
(1) 21 मई
(2) 23 मई
(3) 22 मई
(4) 24 मई
Ans. (3)
व्याख्या –
विश्व जैव विविधता दिवस या विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस 22 मई को मनाया जाने वाला अन्तर्राष्ट्रीय पर्व है। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रारंभ किया था। अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस (IDB) 2024 की थीम ‘योजना का हिस्सा बनें ‘ (बी पार्ट ऑफ द प्लान) है।
- सुपोषण संबंधित है-
[IInd Grade Spe. Edu. 2017]
(1) ओजोन क्षय
(2) जलीय परितंत्र
(3) घास परितंत्र
(4) मरूस्थलीय परितंत्र
Ans. (2)
व्याख्या –
किसी जलाशय को पोषक तत्त्वों से समृद्ध करना सुपोषण (Eutrophication) कहलाता है। सुपोषण की प्रक्रिया में जलाशय में पौधों तथा शैवाल का विकास होता है।
- ‘पृथ्वी दिवस’ जिस दिन मनाया जाता है, वह है-
[II Grade-30.07.2023 (S-1)]
[RPSC II Grade Exam 01.05.2017]
(1) 5 जून
(2) 22 अप्रैल
(3) 22 मार्च
(4) 16 दिसम्बर
Ans. (2)
व्याख्या –
पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। पृथ्वी दिवस की 2024 की थीम ‘ग्रह बनाम प्लास्टिक है।
- विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है-
[UPTET (I-V) 13.11.2011]
[II Grade (English & Hindi) Exam. 2011]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-6.11.2020 (II)]
[II Grade (GK) 2012]
[Lab Assistent (Science) -28.06.2022]
(1) 25 दिसम्बर को
(2) 27 जनवरी को
(3) 5 जून को
(4) 14 अप्रैल को
Ans. (3)
व्याख्या –
विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 1972 से मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का विषय ‘भूमि पुनरुद्धार, मरुस्थलीकरण और विशालता की क्षमता’ है।
- भूमण्डलीय ऊष्मीकरण सम्मेलन के सन्दर्भ में यू. एन.एफ.सी.सी. का पूर्ण रूप है –
[ACF & FRO: 18.2.2021]
(1) यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज
(2) यूनाइटेड नेशन्स फेडेरेशन कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज
(3) यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क सेंटर ऑन क्लाइमेट चेंज
(4) यूनाइटेड नेशन्स फेडरेशन सेंटर ऑन क्लाइमेट चेंज
Ans. (1)
- IUCN का विस्तार है-
[संरक्षण अधिकारी -29.05.2019]
[Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]
(1) इन्टरनेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर
(2) इन्टरनेशनल यूनाइटेड कन्जर्वेशन ऑन नेचर
(3) इन्टरनेशनल यूनाइटेड को – ऑपरेशन फॉर नेशन्स
(4) इन्टरनेशनल यूनियन फॉर कन्जरविंग नेचुरल एन्वायरमेन्ट
Ans. (1)
व्याख्या –
इन्टरनेशनल यूनियन फॉर द कन्जर्वेशन ऑफ नेचर एण्ड नेचुरल रिसोर्सेस (International Union for the Conservation of Nature and Natural Resources or IUCN)-1948 में स्थापित यह पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित अर्न्तराष्ट्रीय संगठन है जिसका मुख्यालय मोर्गस (स्विट्जरलैण्ड) में है। यह संस्थान रैड डाटा बुक (Red Data Book) का प्रकाशन करता है, जिसमें संकटापन्न प्राणी व पौधों की जातियों के विषय में जानकारी प्रकाशित की जाती है।
- विश्व के किस शहर में पृथ्वी सम्मेलन- 2002 का आयोजन किया गया था-
[PSI-13.09.2021]
(1) लंदन
(2) रियो डी जेनेरो
(3) टोक्यो
(4) जोहान्सबर्ग
Ans. (4)
- कीवी है-
[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015]
(1) ऑस्ट्रेलिया का सबसे तीव्र गति से उड़ने वाला कायरोप्टरन स्तनी
(2) गिद्ध की एक प्रजाति जो केवल अमेजन के जंगलों में पायी जाती है।
(3) उड़न-अक्षम पक्षी जो केवल न्यूजीलैण्ड में पाया जाता है।
(4) एक रेगिस्तानी सर्प।
Ans. (3)
व्याख्या –
कीवी जो न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला एक पक्षी है। यह न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है। यह ना उड़ सकने वाले पक्षियों में सबसे छोटा पक्षी है।
- रेड पांडा का नाम……… सूची में सम्मिलित किया गया है?
[Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]
(1) सुभेद्य प्रजातियाँ
(2) दुर्लभ प्रजातियाँ
(3) संकटापन्न प्रजातियाँ
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (3)
व्याख्या –
विश्व वन्य जीव कोष (The World Wild Life Fund or WWF)-1962 में स्थापित यह IUCN की सहायक संस्था है जिसका मुख्यालय गलेण्डू (स्विट्जरलैण्ड) में है जिसका प्रतीक चिह्न लाल पांडा जो एक वर्तमान में संकटग्रस्त प्रजाति है यह ची-ची (Chi-Chi) नामक बृहद् पाण्डा (Giant Panda) कहलाता है।
- ‘जैव विविधता हॉट स्पॉट’ नामावली किसने दी?
[Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]
(1) नार्मन मायर
(2) हक्सले
(3) विलियम कनिघम
(4) टान्सले
Ans. (1)
व्याख्या-
ब्रिटिश पारिस्थितिकीविद् नार्मन मायर्स (Norman Mayers) ने जैवविविधता के संवेदनशील क्षेत्र (Hot Spots of Biodiversity) की अवधारणा को यथास्थान संरक्षण (Insitu conservation) हेतु क्षेत्रों को नामित करने के उद्देश्य से 1988 में प्रस्तुत किया था।
- निम्नलिखित में से कौनसा एक वायुमण्डल में पार्थिव विकिरण को अवशोषित करने के मुख्य रूप से उत्तरदायी है?
[PTI (Grade-III)-25.9.2022]
(1) ऑक्सीजन
(2) ओजोन
(3) कार्बन डाईऑक्साइड
(4) नाइट्रोजन,
Ans. (2)
व्याख्या –
पृथ्वी द्वारा प्राप्त प्रवेशी सौर विकिरण, जो लघु तरंगों के रूप में होता है, पृथ्वी की सतह को गर्म करता है। पृथ्वी स्वयं गर्म होने के बाद एक विकिरण पिंड बन जाती है और वायुमंडल में दीर्घ तरंगों के रूप में ऊर्जा का विकिरण करने लगती है। यह ऊर्जा वायुमंडल को नीचे से गर्म करती है। इस प्रक्रिया को ‘पार्थिव विकिरण’ कहा जाता है। दीर्घ तरंगदैर्ध्य विकिरण, वायुमंडलीय गैसों, मुख्यतः कार्बन डाईऑक्साइड एवं अन्य ग्रीन हाऊस गैसों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है।
- निम्नलिखित में कौनसा देश महा जैव-विविधता प्रदेश से सम्मिलित है?
[PTI (Grade-III)-25.9.2022]
(1) ग्रीनलैण्ड
(2) कोलम्बिया
(3) न्यूजीलैण्ड
(4) मिस्र
Ans. (2)
व्याख्या-
वह देश, जो उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में स्थित हैं, उनमें संसार की सर्वाधिक प्रजातीय विविधता पाई जाती है। उन्हें ‘महा विविधता केंद्र’ (Mega diversity centres) कहा जाता है। इन देशों की संख्या 12 है और उनके नाम हैं : मैक्सिको, कोलंबिया, इक्वेडोर, पेरू, ब्राज़ील, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, मेडागास्कर, चीन, भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया।
- ओजोन परत के नष्ट होने का मुख्य कारण है-
[II Grade-24.12.2022]
[RPSC II Grade Exam 26.04.2017]
(1) क्लोरोफ्लोरो कार्बन
(2) कार्बन डाइऑक्साइड
(3) सल्फर डाइऑक्साड
(4) अमोनिया
Ans. (1)
व्याख्या-
समुद्र तल से 15 से 55 किमी. ऊँचाई के वायुमण्डलीय भाग को ओजोन मण्डल कहते हैं। इस मण्डल में ओजोन गैस पाई जाती है। यह गैस वस्तुतः एक रक्षा कवच के रूप में कार्य करती है और उच्च ऊर्जा युक्त पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है। ओजोन परत का ह्रास करने वाला मुख्य कारक रसायन-क्लोरो-फ्लोरो कार्बन (CFC) है, जिसका उपयोग दैनिक जीवन में एयर कंडीशनर, फ्रिज, प्लास्टिक, फोम, रंग तथा विभिन्न प्रकार के एरोसोल में किया जाता है। 16 सितम्बर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।
- निम्नलिखित में से कौनसी गैस ओजोन-क्षरण के लिए प्रत्यक्षतः उत्तरदायी नहीं है?
[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 19.02.2019]
(1) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
(2) कार्बन डाईऑक्साइड
(3) नाइट्रस ऑक्साइड
(4) हाइड्रोकार्बन
Ans. (2)
- ‘विश्व ओजोन दिवस’ निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
[पटवार-23.10.2021 (Shift-1)]
[PTI – 30.09.2018]
[II Grade-30.07.2023 (S-II)]
(1) 3 जनवरी
(2) 26 मार्च
(3) 10 नवम्बर
(4) 16 सितम्बर
Ans. (4)
- ओजोन क्षीणता का प्रत्यक्ष प्रभाव है?
[RAS-1997,98]
(1) चर्म-कैन्सर
(2) पौधों द्वारा उत्पादन में ह्रास
(3) पराबैंगनी सौर-विकिरण में वृद्धि
(4) जलवायु में परिवर्तन
Ans. (3)
- निम्न में से किन राज्यों के समूह में भू-स्खलन की घटना सामान्य है?
[RPSC II Grade Exam 26.04.2017]
(1) तमिलनाडु-आंध्रप्रदेश-मध्यप्रदेश
(2) जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश- उत्तराखण्ड
(3) पंजाब-हरियाणा – उत्तरप्रदेश
(4) झारखण्ड-ओडिशा- तेलंगाना
Ans. (2)
व्याख्या –
भूस्खलन – इसका प्रमुख कारण भूकम्पों की आवृत्ति में वृद्धि के साथ-साथ, सड़क एवं बाँध बनाने जैसे मानवीय क्रियाकलापों का बढ़ना है। यहाँ सड़क बाँध, निर्माण तथा खनिज के लिए बड़े पैमाने पर खनन कार्य किए गए हैं, इनके कारण हिमालय में भूस्खलन की आवृत्ति में वृद्धि हुई है। जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश-उत्तराखण्ड राज्यों में भू-स्खलन की घटना सामान्य है।
- निम्न कथनों में उपयुक्त कथन है-
कथन 1 – मत्स्य पालन केवल स्वच्छ जल पारितंत्र (इकोसिस्टम) में हो सकता है।
कथन 2 – मछली हमारे खाने के लिए पशु प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत है।
[CET (S-II)-28.09.2024]
(1) कथन 1 गलत है लेकिन कथन 2 सही है।
(2) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं।
(3) कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं।
(4) कथन 1 सही है लेकिन कथन 2 गलत है।
Ans. (1)
- पेरिस समझौते के अनुसार इस शताब्दी में विश्व तापमान वृद्धि को नियंत्रित रखने का लक्ष्य रखा गया-
[IInd Grade Spe. Edu. 2017]
(1) पूर्व औद्योगिक स्तर से 1°C के नीचे
(2) पूर्व औद्योगिक स्तर से 3°C से पर्याप्त नीचे
(3) पूर्व औद्योगिक स्तर से 2°C से पर्याप्त नीचे
(4) पूर्व औद्योगिक स्तर से 3.5°C से पर्याप्त नीचे
Ans. (3)
व्याख्या –
दिसम्बर, 2015 में पेरिस में सम्पन्न जलवायु परिवर्तन समझौते (COP-21) पर भारत सहित 171 देशों ने हस्ताक्षर 22 अप्रैल, 2016 को कर दिए हैं। पेरिस समझौते के अनुच्छेद 2 के मुताबिक सम्मेलन का लक्ष्य है कि नियंत्रण औसत तापमान की बढ़ोतरी को पूर्व औद्योगिक स्तरों पर 2 डिग्री सेंटीग्रेड के नीचे लाया जाए तथा इस बात की कोशिश की जाए कि इस सीमा को 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक निश्चित कर लिया जाए।
- नवम्बर 2022 में ‘कॉप 27 (COP-27) – संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन’ का आयोजन किस देश में किया गया था?
[I Grade (Phy. Edu.)21.10.2022]
[II Grade (S-1)-29.1.2023]
[Protection Officer-28.1.2023]
(1) पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)
(2) तेल-अबीब (इज़ाइल)
(3) शर्म-अल-शेख (मिस्र)
(4) तेहरान (ईरान)
Ans. (3)
व्याख्या –
COP-29 सम्मेलन का आयोजन-11 से 22 नवम्बर, 2024 को बाकू, अजरबैजान में।
- यूनेस्को द्वारा ‘मैन एण्ड बायोस्फीयर प्रोग्राम’ (MAB) की शुरुआत हुई थी-
[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015]
(1) 1986
(2) 1991
(3) 1970
(4) 1971
Ans. (4) MAB की शुरुआत 1971 में।
- संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रैंड कैन्यन के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से कौनसी भूगर्भीय घटना एक कारण थी?
[Assistant Engineer-Civil -21.05.23]
(1) ज्वालामुखी विस्फोट
(2) ग्लेशियर
(3) उल्का प्रहार
(4) नदी अपरदन
Ans. (4)
व्याख्या –
अमेरिका के कोलोराडो नदी के द्वारा अनेक वर्षों के अपरदन से ग्रैंड कैन्यन घाटी का निर्माण हुआ।
- ‘पी सूप कोहरा’ मुख्यतः किस शहर से सम्बन्धित है?
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा-06.01.2019]
(1) न्यूयॉर्क
(2) बीजिंग
(3) टोकियो
(4) लंदन
Ans. (4)
व्याख्या –
लंदन में सन् 1952 में 5 से 9 दिसंबर तक आसमान पर धुंध की छटा छाई हुई थी। उस समय धुंध और जहरीली धुएं के मेल से बने धुंध की मोटी परत लंदन के आसमान पर जम गई थी। इस जहरीली धुंध को ‘ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन’ नाम दिया गया था।
- निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध अम्लीय वर्षा से है?
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा-06.01.2019]
(1) वर्षा जल की pH 5.6 से कम
(2) वर्षा जल की pH 5.7 से 6.8 के मध्य
(3) वर्षा जल की pH 7
(4) वर्षा जल की pH 7 से अधिक
Ans. (1)
व्याख्या –
अम्लीय वर्षा को काली वर्षा भी कहते हैं क्योंकि यह वातावरण में सल्फर डाई-ऑक्साइड तथा नाइट्रोजन-ऑक्साइड की अधिकता के कारण होती है। अम्लीय वर्षा में सल्फ्यूरिक अम्ल (H,SO), नाइट्रिक अम्ल (HNO) तथा कार्बोनिक अम्ल जल में घुल कर अम्लीय वर्षा के रूप में यह पृथ्वी पर गिरते हैं। अम्ल वर्षा से सम्बन्धित जल का pH मान 5.5 से 2.5 के बीच हो जाता है। pH का तटस्थ मान 7 होता है इससे कम मान अम्लता तथा अधिक मान क्षारीयता का प्रतीक है।
- वर्षा जल की कौन-सी pH परास अम्लीय वर्षा का सूचक मानी जाती है?
[PTI Exam-30.09.2018]
(1) 5.6 से कम
(2) 7 से अधिक
(3) 6.2 से 6.9
(4) 8.2 से 12
Ans. (1)
- पृथ्वी के वायुमण्डल में मौजूद कुल ऑक्सीजन का अमेज़न वन में प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अनुमानित उत्पादन है-
[RAS Pre-01.10.2023]
(1) 40%
(2) 50%
(3) 70%
(4) 20%
Ans. (4)
- अफ्रीका का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन सालॉन्गा राष्ट्रीय उद्यान किस देश में स्थित है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.06.2024 (II)]
(1) नाइजीरिया
(2) केन्या
(3) दक्षिण अफ्रीका
(4) डी आर कांगो
Ans. (4)
- UNESCO Creative Cities Network (UCCN) किस वर्ष स्थापित किया गया था-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.06.2024 (II)]
(1) 1998
(2) 2004
(3) 2010
(4) 2015
Ans. (2)
व्याख्या –
यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की स्थापना 2004 में उन शहरों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी, जिन्होंने सतत् शहरी विकास के लिए रचनात्मकता को एक रणनीतिक कारक के रूप में पहचाना है।
- कौनसा एक प्राकृतिक पारितंत्र (इकोसिस्टम) नहीं है-
[छात्रावास अधीक्षक – 28.07.2024]
(1) पर्वत
(2) मछली घर
(3) रेगिस्तान
(4) जंगल
Ans. (2)
व्याख्या –
ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र जो प्राकृतिक रूप से पाये जाते हैं और मानव के बिना किसी हस्तक्षेप के जीवित रह सकते हैं, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र कहलाते हैं। जैसे- जंगल, पहाड़, नदियाँ आदि।
- संयुक्त राष्ट्र पृथ्वी शिखर सम्मेलन 1997 ई. में कहाँ आयोजित हुआ था?
[II Grade (Urdu) Exam, 2011]
(1) न्यूयॉर्क में
(2) डेनेवर में
(3) पेरिस में
(4) टोकियो में
Ans. (2)
व्याख्या –
वर्ष 1997 में 5 जून को ‘द्वितीय पृथ्वी सम्मेलन’ का आयोजन डेनेवर में हुआ, जिसमें वर्ष 1992 में प्रथम ‘पृथ्वी सम्मेलन’ के दौरान लिये गए निर्णयों की समीक्षा की गई और यह पाया गया कि वांछित प्रगति नहीं हो पाई थी। इस सम्मेलन में विभिन्न राष्ट्रों में मतैक्य नहीं हो पाया।
- निम्नलिखित में से कौन से किसी प्रदेश की जैव-विविधता के लिये संकट हो सकते हैं?
[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016]
- भूमण्डलीय तपन
- प्राकृतिकवास का विखण्डन
- विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
- शाकाहार को प्रोत्साहन
कूटः
(1) 2, 3 और 4
(2) 1 और 4
(3) केवल 2 और 3
(4) 1, 2 और 3
Ans. (4)
| For more Geography Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















