Economic Geography PYQ

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Economic Geography in Hindi. 

Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

आर्थिक भूगोल PYQ

  1. फ्रांस का लॉरेन प्रदेश प्रसिद्ध है:

[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015]

(1) कागज उद्योग के लिये

(2) रसायन उद्योग के लिये

(3) लौह व इस्पात उद्योग के लिये

(4) सूती वस्त्र उद्योग के लिये

Ans. (3)

व्याख्या:

फ्राँस का पेरिस औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनिंग, मोटरगाड़ी, वायुयान एवं उपकरण बनाने का केन्द्र है। शैम्पेन व बोर्डों में शराब उद्योग, लियॉनविलेज व लॉरेन सार क्षेत्र में लौह-इस्पात तथा लियॉन रेशम वस्त्र उत्पादन का विश्व प्रसिद्ध केन्द्र हैं।

 

  1. सुमेलित कीजिए-

[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016]

(औद्योगिक प्रदेश)    –    (देश)

  1. लंकाशायर प्रदेश – 1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. रूर प्रदेश      2. जर्मनी
  3. कैहिन प्रदेश   3. यूनाइटेड किंगडम
  4. दक्षिणी अप्लेश्यिन प्रदेश   –  4. जापान

कूट:

ABCD

(1) 3 4 2 1

(2) 3 2 41

(3) 3 2 1 4

(4) 1 2 3 4

Ans. (2)

 

  1. कौन-सा सुमेलित नहीं है? 

[RAS Exam – 05.08.2018]

औद्योगिक प्रदेश     –    देश

(1) रूर   –    जर्मनी

(2) दक्षिणी न्यू इंग्लैण्ड      –   यूनाइटेड किंगडम

(3) पो घाटी      –     इटली

(4) कांटों मैदान   –   जापान

Ans. (2)

व्याख्या-

न्यू इंग्लैंड संयुक्त राज्य अमेरिका का एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमें पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के छह राज्य शामिल हैं – मेन, वरमॉण्ट, न्यू हैम्पशायर, मैसाचुसेट्स, रोड आइलैंड और कनेक्टिकट ।

 

  1. न्यू इंग्लैण्ड औद्योगिक प्रदेश स्थित है-

[III Grade (SST) -26.02.2023]

(1) यू.एस.ए.

(2) इंग्लैण्ड

(3) न्यूजीलैण्ड

(4) ऑस्ट्रेलिया

Ans. (1)

  1. निम्न को सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये-

[संरक्षण अधिकारी परीक्षा-29.05.2019]

सूची-1    सूची-2

(देश)    (औद्योगिक प्रदेश)

(A) संयुक्त राज्य अमेरिका  (1) यार्कशायर

(B) यूनाइटेड किंगडम       (2) पिट्सबर्ग

(C) जापान    (3) सेन्ट पिट्सबर्ग

(D) रूस    (4) किनकी

कूट :

(A) (B) (C) (D)

(1) 2 1 4 3 

(2) 4 2 3 1

(3) 3 4 2 1

(4) 1 3 4 2

Ans. (1)

 

  1. ‘रूर औद्योगिक प्रदेश’ अवस्थित है- 

[P.S.I. – 07.10.2018]

(1) उत्तरी अमेरिका

(2) पोलैंड

(3) जर्मनी

(4) लंदन

Ans. (3)

व्याख्या – 

जर्मनी स्थित रूर-बेस्टफालिया लोहा इस्पात के प्रमुख केन्द्र हैं। जर्मनी में राइन घाटी का क्षेत्र सर्वाधिक औद्योगिकीकृत है। निम्न राइन औद्योगिक प्रदेश में धातु उद्योग मुख्य है। इसे ‘रूर औद्योगिक प्रदेश’ व रूर प्रदेश का ‘हृदय स्थल’ भी कहा जाता है।

 

  1. दक्षिणी अमेरिका में ‘खनिजों का भण्डार’ जो क्षेत्र है, वह है:

[RAS Pre. Exam. 2010]

(1) ब्राजील का पठार

(2) बोलीविया का पठार

(3) पैटागोनिया का पठार

(4) ओरीनोको बेसिन

Ans. (3)

व्याख्या: 

दक्षिण अमेरिका के दक्षिण छोर पर स्थित दुर्लभआबादी वाला क्षेत्र है जो अर्जेंटीना और चिली द्वारा साझा किया जाता है। पैटागोनिया खनिज संसाधनों में अत्यधिक संपन्न है इसलिए इसे दक्षिण अमेरिका का खनिज भंडार भी कहते हैं।

 

  1. बाकू जिसके खनन के लिये प्रसिद्ध है, वह है :

[RAS Pre. Exam. 2010]

(1) स्वर्ण

(2) लौह अयस्क

(3) खनिज तेल

(4) जस्ता

Ans. (3)

व्याख्या – 

काकेशस के उत्तरी ढलानों पर अजरबैजान में स्थित बाकू पेट्रोलियम उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

  1. जिस खनिज के कारण चिली प्रसिद्ध है, वह है :

[RAS Pre. Exam. 2010]

(1) सोना 

(2) मैंगनीज

(3) नाइट्रेट

(4) खनिज तेल

Ans. (3)

व्याख्या –

 नाइट्रेट प्राकृतिक रूप से चिली और पेरु में व्यापक पैमाने पर पाया जाता है। उत्तरी चिली में अवस्थित अटाकामा मरुस्थल नाइट्रेट का बहुत बड़ा स्रोत है।

 

  1. विश्व में कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?

[P.S.I. Exam, 2011]

(1) रूस

(2) कनाडा

(3) यूनाइटेड किंगडम

(4) चीन

Ans. (4)

व्याख्या – 

कुल वैश्विक कोयले का लगभग 90 प्रतिशत चीन में उत्पादित किया जाता है। चीन पिछले तीन दशकों में सबसे बड़ा कोयला उत्पादक रहा है।

 

  1. निम्नलिखित में से विश्व का कौनसा देश अग्रणी ताँबा उत्पादक है?

[REET Level-II Exam, 2016]

(1) दक्षिणी अफ्रीकी

(2) चिली

(3) ऑस्ट्रेलिया

(4) घाना

Ans. (2)

व्याख्या –

 चिली अभी भी ताँबा उत्पादन में विश्व में शीर्ष पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर चीन एवं तीसरे स्थान पर पेरू है।

 

  1. निम्नलिखित में से कौनसा संयुक्त राज्य अमेरिका का औद्योगिक प्रदेश नहीं है?

[RAS Pre-01.10.2023]

(1) सिनसिनाटी – इंडियानापोलिस प्रदेश

(2) ग्रेट कान्हावा घाटी प्रदेश

(3) मिडलैण्ड्स प्रदेश

(4) मिशिगन झील प्रदेश

Ans. (3)

व्याख्या – 

  • मिडलैण्ड (ग्रेट ब्रिटेन) लौह अयस्क क्षेत्र
  • पिट्सबर्ग (सं. रा. अमेरिका) – लौहा एवं इस्पात
  • नागोया (जापान) वस्त्र, जलयान, मोटर वाहन उद्योग

 

  1. केन्द्र-उद्योग को सुमेलित कीजिए- 

[HM-11.10.2021]

  1. ओसाका   –  1. जलयान
  2. डेट्रॉयट  –  2. मोटरकार (ऑटोमोबाईल)
  3. यॉर्कशायर – 3. सूती वस्त्र
  4. योकोहामा  –  4. ऊनी वस्त्र

कूट: 

A BCD

(1) 2 3 4 1

(2) 3 2 4 1

(3) 1 4 3 2

(4) 4 1 2 3

Ans. (2)

 

  1. कैनेडियन पेसेफिक रेलमार्ग जोड़ता है-

[Head Master-11.10.2021]

(1) वैंकूवर को हैलीफैक्स

(2) वैंकूवर को पोर्ट आर्थर

(3) कैलगरी को मॉन्ट्रियल

(4) कैलगरी को हैलीफैक्स

Ans. (1)

 

  1. निम्न में से किस देश में 1857 में खनिज तेल आर्थिक स्तर पर निकाला गया था? 

[R.A.S.-26.10.2013]

(1) सं.रा. अमेरिका

(2) वेनेजुएला

(3) इण्डोनेशिया

(4) रोमानिया

Ans. (4)

व्याख्या-

रोमानिया में 1857 में वाणिज्यिक तेल का कुआँ खोजा गया था। रोमानिया विश्व का प्रथम देश है जिसके कच्चे तेल के उत्पादन का आधिकारिक सांख्यिकीय ब्यौरा (1857 में 275 टन) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभिलिखित किया गया।

 

  1. वेनेजुएला विश्व का बड़ा-

[R.A.S. (Pre.) 1993]

(1) केला उत्पादक है

(2) जिंक खनन करने वाला

(3) हेरोइन उत्पादक देश है

(4) तेल उत्पादक केन्द्र है

Ans. (4)

व्याख्या:

 दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला विश्व के प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक देशों में शामिल है। पेट्रोलियम यहाँ की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधारों में से एक है जिसका निर्यात में लगभग 80 प्रतिशत योगदान है। इसके अतिरिक्त पेट्रोलियम यहाँ की सरकार की आय में 50 प्रतिशत तथा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 25 प्रतिशत योगदान करता है।

  1. कागज की लुगदी बनाने हेतु, कौन-सा काष्ठीय कच्चा पदार्थ प्रयुक्त किया जाता है?

[RAS. 2013]

(1) पेपारिन

(2) पोपलर

(3) खोई (बगासे)

(4) चावण तृण

Ans. (2)

व्याख्या:

 कागज की लुगदी बनाने हेतु दिए गए विकल्पों में से पोपलर नामक काष्ठीय कच्चा पदार्थ प्रयुक्त किया जाता है।

 

  1. निम्न जोड़ों (उत्पाद-देश) में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है-

[Delhi Police Constable Exam-24.05.2014]

(1) चाय-श्रीलंका

(2) जैतून – ट्यूनीशिया

(3) केला – कोस्टा रिका

(4) कॉफी – क्यूबा

Ans. (4)

व्याख्या:

विश्व का प्रथम व द्वितीय कहवा उत्पादक देश क्रमशः ब्राजील व कोलंबिया है। विश्व की सबसे बड़ी कहवा मण्डी साओपोलो (ब्राजील) में स्थित है। यहाँ कहवा के विशाल बाग फजेन्डा कहलाते हैं।

 

  1. ‘मोका’ कॉफी जहाँ उगाई जाती है, वह है-

[R.A.S. (Pre.) 2010]

(1) इराक

(2) ब्राजील

(3) अर्जेंटीना

(4) यमन

Ans. (4)

व्याख्या – 

मोका कॉफी यमन में उगाई जाती हैं। ‘मोका’ नामक बंदरगाह से निर्यात के कारण इसका नाम ‘मोका’ पड़ा।

 

  1. ‘टांग्या’ कृषि जहाँ की जाती है, वह है-

[RAS Pre. Exam. 1999]

(1) म्यांमार

(2) जापान

(3) न्यूजीलैण्ड

(4) फिलीपीन्स

Ans. (1)

व्याख्या:

 टांग्या या तुंग्या म्यांमार में की जाने वाली स्थानांतरित कृषि का स्थानीय नाम है।

  1. कौन सा सुमेलित नहीं है?

[REET Level-II, 2016]

[CTET Sept. 2016]

स्थानान्तरित कृषि    –   देश/क्षेत्र 

(1) मिल्पा    –     मैक्सिको

(2) झूमिंग     –      उत्तर-पूर्वी भारत

(3) रोका    –   ब्राजील

(4) लदांग    –    श्रीलंका

Ans. (4)

व्याख्या – 

स्थानांतरणशील कृषि को श्रीलंका में चेना, हिन्देसिया में लदांग और रोडेशिया में मिल्पा कहते हैं।

 

  1. विश्व का सबसे बड़ा रेलमार्ग है?

[P.S.I. Exam, 2002]

(1) भारतीय रेलवे

(2) ग्राण्ड सेन्ट्रल रेलवे, अमेरिका

(3) ट्रांस-साइबेरियन रेलवे

(4) कनाडियन नेशनल रेलवे

Ans. (3)

व्याख्या –

 ट्रांस-साइबेरियन रेलवे पश्चिम के सेंट पिटर्सबर्ग को पूर्व के ब्लाडिवोस्टक से जोड़ता है। मॉस्को, चेलियाबिंक्स, ओमस्क, नोवो सीविस्र्के, इरकुटस्क, उलानउडे, चिता और ब्लाडिवोस्टक इस मार्ग के मुख्य स्टेशन हैं।

 

  1. सही सुमेलित नहीं है-

[R.A.S. Pre Exam, 27.10.2021]

(1) डेट्रॉयट – ऑटोमोबाइल

(2) गोरनाया शोरिया-सूती वस्त्र

(3) अन्शान-लोहा एवं इस्पात

(4) योकोहामा जलपोत निर्माण

Ans. (2)

व्याख्या –

 दक्षिणी साइबेरिया (रूस) स्थित गोरनाया शोरिया कोयला बेसिन है।

 

  1. बर्मिंघम प्रसिद्ध है-

[PSI-14.09.2021]

(1) सूती वस्त्र उद्योग

(2) लौह एवं इस्पात उद्योग

(3) विद्युत यंत्र

(4) एल्युमिनियम उद्योग

Ans. (2) 

बर्मिघम ग्रेट ब्रिटेन स्थित लोहा इस्पात केन्द्र है।

  1. विश्व में टंगस्टन का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन सा है-

[PSI-15.09.2021]

(1) ऑस्ट्रेलिया

(2) चीन

(3) रूस

(4) यूएसए

Ans. (2)

 

  1. नागोया औद्योगिक प्रदेश है-

[PSI-13.09.2021]

(1) जापान का

(2) चीन का

(3) दक्षिण कोरिया का

(4) मलेशिया का

Ans. (1)

 

  1. निम्नलिखित में से कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है- 

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-07.11.2020 (1)]

(1) भारत

(2) ब्राजील

(3) कोलंबिया

(4) चीन

Ans. (2)

 

  1. चाय किस देश की एक देशी फसल है-

[CET (S-II)-28.09.2024]

(1) भारत

(2) ब्रिटिश

(3) श्रीलंका

(4) चीन

Ans. (4)

  1. महाद्वीपों का उनकी जनसंख्या के अनुसार सही अवरोही क्रम है- 

[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) -17.2.2019]

(1) एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका

(2) एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका

(3) एशिया, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका

(4) अफ्रीका, एशिया, दक्षिण अमेरिका, यूरोप

Ans. (1)

 

  1. सन् 2021 में किस महाद्वीप की जनसंख्या सबसे कम है?

[II Grade (Sanskrit Dept.) 12.2.2023 (S-II)]

(1) यूरोप

(2) उत्तरी अमेरिका

(3) दक्षिणी अमेरिका

(4) अफ्रीका

Ans. (3) 

 

  1. जून, 2020 तक, सबसे अधिक है-किस देश में जनसंख्या घनत्व

[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (1)]

[Librarian III Grade 11.09.2022]

(1) चीन

(2) भारत

(3) मोनाको

(4) यू.एस.ए.

Ans. (3)

 

  1. वर्तमान विश्व में कौनसा प्रदेश ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर दर्शाता है?

[II Gra. GK (संस्कृत शिक्षा) – 19.2.2019]

(1) पूर्वी यूरोप

(2) मध्य एशिया

(3) मध्य अफ्रीका

(4) दक्षिण अमेरिका

Ans. (1)

व्याख्या – 

अफ्रीका की जनसंख्या वृद्धि सभी महाद्वीपों में सर्वाधिक तथा यूरोप में न्यूनतम (ऋणात्मक) है। यूरोप में घटती जनसंख्या राष्ट्रीय समस्या है। यूरोपीय जनसमूह का विस्तार 40° उत्तरी अक्षांश से 60° उत्तरी अक्षांश तक है। 500 उत्तरी अक्षांश रेखा सर्वाधिक घनी बसी हुई है, अतः यह रेखा यूरोपीय जनसंख्या की धुरी कहलाती है।

  1. जनसंख्या घनत्व मापने की विधाओं में से, ‘कायिक घनत्व’ मापने के लिये निम्न में से किसे चुना जाता है?

[II Grade-22.12.2022]

(1) कुल कृषि योग्य भूमि

(2) कुल भूमि

(3) वन क्षेत्र

(4) कुल बंजर भूमि

Ans. (2)

 

  1. निम्नलिखित में से किस देश का 2023 में जनसंख्या घनत्व न्यूनतम था?

[II Grade-30.07.2023 (S-I)]

(1) रूस

(2) यूक्रेन

(3) सियरा लियोन

(4) ऑस्ट्रेलिया

Ans. (4)

  1. निम्नलिखित देशों का सही अवरोही क्रम उनकी कुल जनसंख्यानुसार (2023 के अनुमान के अनुसार) है-

[II Grade – 30.07.2023 (S-II)]

  1. यूनाइटेड किंगडम 
  2. जापान 
  3. बांग्लादेश
  4. मिस्र

कूट:

(1) 3, 1, 2 और 4

(2) 3, 2, 4 और 1

(3) 2, 3, 1 और 2

(4) 4, 2, 3, और 1

Ans. (2)

 

  1. अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ का मुख्यालय कहाँ हैं-

[Stenographer-05.10.2024]

(1) कनाडा

(2) स्विट्जरलैंड

(3) फ्रांस

(4) जर्मनी

Ans. (1) 

मॉन्ट्रियल (कनाडा)

 

  1. विश्व के किन दो देशों में रेशम का सर्वाधिक उत्पादन होता है-

[Stenographer-05.10.2024]

(1) कनाडा और भारत

(2) चीन और भारत

(3) चीन और ऑस्ट्रेलिया

(4) यूएसए और ऑस्ट्रेलिया

Ans. (2)

क्या आप जानते हैं?

  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की वर्ष 2023 की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट (State of World Population Report) में भारत की 2023 की मध्यवर्गीय जनसंख्या 142.86 करोड़ व चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ बताई गई है। इस प्रकार 2023 में भारत की जनसख्या चीन की जनसंख्या से 29 लाख अधिक है। तीसरे स्थान पर अमेरिका की जनसंख्या 34 करोड़ इस रिपोर्ट में आकलित की गई है।

 

For more Geography QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top