Economic Importance of Plants and Animals PYQ

Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation

अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Economic importance of Plants and Animals” पर आधारित Previous Year Question के  विस्तृत हल उपलब्ध है।

UPSC Previous Year Question
SSC Old Papers Hindi
Railway Exam Memory-Based Questions
CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
TET (Teacher Eligibility Test) Questions

इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

पादपों एवं जन्तुओं का आर्थिक महत्त्व

1. ‘होमो सेपियन्स’ किसका वैज्ञानिक नाम है?
(1) बाघ
(2) मेंढ़क
(3) मनुष्य
(4) गुलाब
Ans. (3)
व्याख्या –
‘होमो सेपियन्स’ मनुष्य का वैज्ञानिक नाम है। मेंढ़क का वैज्ञानिक नाम ‘राना टिग्रिना’ है। बाघ का वैज्ञानिक नाम ‘पैन्थेरा टाइग्रिस’ तथा गुलाब का वैज्ञानिक नाम-रोजा साइनेन्सिस है। मनुष्य की Taxonomic Position इस प्रकार है :
मानव का जन्तु जगत में स्थान : एक दृष्टि में
•संघ (Phylum) – कार्डेटा (Chordata)
•उपसंघ (Subphylum) – वर्टीब्रेटा (Vertobrata)
•वर्ग (Class) – मैमेलिया (Mammalia)
•गण (Order) – प्राइमेट्स (Primates)
•उपगण (Suborder) – एन्थ्रोपाइडिया (Anthropidea)
•कुल (Family) – होमोनिडी (Homonidae):
•वंश (Genus) – होमो (Homo)
•जाति (Species) – सेपिएन्स (Sapiens)

2. कौनसा मानव नवीनतम समझा जाता है-
[RAS-1994](1) हिडलबर्ग
(2) क्रोमैगनन
(3) पिल्टडान
(4) निएण्डरथल
Ans. (2)
व्याख्या –
क्रोमैगनन मानव के अस्थिपंजर फ्रांस में मिले हैं। यह होमोसेपियंस जाति का था तथा इसका शरीर वर्तमान मानव से काफी मिलता-जुलता था। यह शिकार करने तथा मछली पकड़ने में निपुण था। इसके 34,000 से 36,000 वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं।

3. सबसे ज्यादा दिमागी क्षमता निम्न में से किस मानव जीवाश्म में पाई जाती है?
[वनपाल (S-II)-06.11.2022](1) क्रोमैग्नान
(2) निएंडरथल
(3) जावा
(4) पेकिंग
Ans. (2)
व्याख्या –
निएंडरथल मानव होमो वंश का एक विलुप्त सदस्य है। जर्मनी में निएंडर की घाटी में इस आदिमानव की कुछ हड्डियाँ 1856 ई. मिली थी, इसलिए इसे निएंडरथल मानव का नाम दिया गया है।

4. मैमथ पूर्वज है?
[RAS Pre. Exam. 2009](1) कुत्ते का
(2) घोड़े का
(3) ऊँट का
(4) हाथी का
Ans. (4)
व्याख्या :-
मैमथ हाथी का पूर्वज है जो साइबेरियन रूस से मिला है।

5. किस देश से डोडो पक्षी विलुप्त हो गया?
[RAS Pre. Exam. 2007](1) ब्राजील
(2) भारत
(3) पेरु
(4) मॉरीशस
Ans. (4)
व्याख्या –
डोडो पक्षी अपने सुन्दर पंखों के कारण मॉरीशस से विलुप्त हो गया।

6. ‘आर्कियोप्टेरिक्स’ किन वर्गों के प्राणियों के बीच की योजक कड़ी है?
[RAS Pre. Exam. 2009](1) उभयचर व पक्षी
(2) सरीसर्प व पक्षी
(3) सरीसर्प व स्तनधारी
(4) पक्षी व स्तनधारी
Ans. (2)
व्याख्या :-
•सरीसृप तथा एवीज (पक्षी वर्ग) के बीच योजक कड़ी है – आर्कियोप्टेरिस (विलुप्त)
•सजीव एवं निर्जीव के बीच योजक कड़ी है- वायरस
•पादप एवं जन्तु के बीच योजक कड़ी है- युग्लिना
•एनीलिडा और आर्थोपोडा संघ के बीच योजक कड़ी है – पेरीपैटस
•एनीलिडा और मोलस्का संघ के बीच योजक कड़ी है – निओपिलाइना
•सरीसृप और स्तनियों के बीच योजक कड़ी है -प्रोटोथीरिया (जैसे एकिडिना, डकबील प्लेटीपस)

7. रेशेदार मूल का उदाहरण है-
[RTET (L-II), 2012](1) सरसों
(2) चना
(3) मक्का
(4) गाजर
Ans. (3)
व्याख्या –
जब पौधे के आधार से या किसी अन्य हिस्से से एक साथ एक जैसे आकार वाली जड़ें निकलती हैं तो इन्हें रेशेदार जड़तंत्र या रेशेदार मूल कहा जाता है। गेहूं, चावल, मक्का, घास आदि की जड़ें रेशेदार होती हैं।

8. जो अण्डे देता है वह स्तनपायी है-
(1) कंगारू
(2) डक बिल्ड प्लैटीपस
(3) ओपोसम
(4) ओल्टर
Ans. (2)
व्याख्या –
डक बिल्ड प्लैटीपस अर्ध जलीय स्तनधारी (Semiaquatic Mammal) होता है जो पूर्वी ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में पाया जाता था। यह अकेला ऐसा स्तनधारी जन्तु है जो अण्डे देता है।

9. कुछ जीव-जन्तु पेड़-पौधे एवं जन्तुओं को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं। उन्हें कहते हैं-
[RTET (L-II), 2012](1) सर्वाहारी
(2) शाकाहारी
(3) मांसाहारी
(4) परभक्षी
Ans. (1)
व्याख्या –
•शाकाहारी भोजन वनस्पति से प्राप्त। उदाहरण – गाय, बकरी, भैंस आदि।
•माँसाहारी – भोजन के लिए अन्य जीवों का भक्षण। उदाहरण – शेर, चीता आदि।
•सर्वाहारी – भोजन के लिए वनस्पति एवं अन्य जीवों का भक्षण। उदाहरण – चूहा, कुत्ता, मनुष्य आदि।
•परजीवी-दूसरी सजीवों के ऊपर या अन्दर रहकर भोजन प्राप्त। उदाहरण – फीताकृमि, अमरबेल, प्लाज्मोडियम आदि।

10. मगरमच्छ, प्राणी जगत के किस संवर्ग का है?
[REET (Level-1, S-I) -23.07.2022](1) पक्षी
(2) सरीसृप
(3) जलस्थलचर
(4) मत्स्य
Ans. (2)

11. एरडेओटिस नाइज्जीसेप्स है-
[III Grade (L-II) -25.2.2023](1) सरीसृप
(2) स्तनधारी
(3) पक्षी
(4) वृक्ष
Ans. (3)

12. कीटाहारी पादप कौन-सा है?
[REET (L-II), 11.02.2018](1) कुस्कुटा
(2) यूट्रीकुलेरिया
(3) मोनोट्रोपा
(4) ओरोबेन्की
Ans. (2)
व्याख्या –
यूट्रीकुलेरिया एक कीटाहारी पादप है जिसकी पत्तियाँ छोटे-छोटे खण्डों में बँटी होती हैं कुछ खण्ड रूपांतरित होकर थैली जैसी संरचना बनाते हैं जिसमें खोखला कक्ष होता है। इस थैली के मुख पर प्रवेश द्वार होता है जिससे होकर सूक्ष्म जलीय जन्तु ही प्रवेश कर सकते हैं। थैली में पाचक एंजाइम इन सूक्ष्म जंतुओं को पचा डालते हैं।

13. विषाणु मुक्त पादप प्राप्त किये जाते हैं-
[वनपाल- (S-II)-06.11.2022](1) विभज्योतक संवर्धन से
(2) कलिका संवर्धन से
(3) अण्डाशय संवर्धन से
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (1)
व्याख्या-
विभज्योतक कोशिकाओं का एक स्थानीय समूह है जो सक्रिय रूप से विभाजित और अविभाजित हैं लेकिन अंततः स्थायी ऊतक को जन्म देती हैं। विभज्योतक सूक्ष्मप्रवर्धन द्वारा विषाणु मुक्त पौधों को उगाने के लिए सबसे उपयुक्त होगा। यद्यपि पौधा विषाणु से संक्रमित होता है, विभज्योतक विषाणु से मुक्त होता है।

14. मैक्रोन्यूट्रिएंट्स कहा जाता है?
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) लोहा, मैंगनीज और ताँबा
(2) बोरॉन, क्लोरीन और निकल
(3) नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम
(4) मोलिब्डेनम और जिंक
Ans. (3)
व्याख्या-
पौधों के पोषक तत्त्वों का वर्गीकरण –
•मुख्य पोषक तत्त्व (मैक्रोन्यूट्रिएंट्स)- नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम
•गौण पोषक तत्त्व – कैल्सियम, मैग्नीशियम, गन्धक
•सूक्ष्म पोषक तत्त्व – लोहा, जिंक, कॉपर, मैंगनीज

15. निम्नांकित में से पादपों के लिए कौन सा सूक्ष्ममात्रिक पोषक पदार्थ है?
[REET (Level-II), 06.02.2016](1) सल्फर
(2) मैंगनीज
(3) मैग्नीशियम
(4) फॉस्फोरस
Ans. (2)

16. निम्नलिखित में से कौनसा एक पादप उत्पाद नहीं है?
[Lab Assistent (Science) -29.06.2022](1) ब्रोकली
(2) चिकोरी
(3) कपूर
(4) आइजिंग्लास
Ans. (4)

17. निम्नलिखित में से किस शैवाल से अगार प्राप्त किया जाता है?
[वनपाल – (S-II)- 06.11.2022](1) अल्वा
(2) जिलीडियम
(3) एक्टोकॉर्पस
(4) वॉलवॉक्स
Ans. (2)
व्याख्या-
अगार या एगर जिलेटिन जैसा उत्पाद है जो मुख्यरूप से लाल शैवाल जिलीडियम और ग्रेसिलेरिया से निर्मित किया जाता है। इसका उपयोग सूक्ष्मजीवविज्ञानी कार्य के लिए किया जाता है।

18. सबसे छोटा पक्षी निम्न में से कौन-सा है?
(1) कबूतर
(2) तोता
(3) गुंजन पक्षी
(4) घरेलू गौरेया
Ans. (3)
व्याख्या-
वर्तमान में 5 सेमी. आकार की गुंजन पक्षी बी-हमिंग बर्ड (Bee Humming Bird) संसार की सबसे छोटी चिड़िया या पक्षी है जो कि क्यूबा में पाई जाती है। गुंजन पक्षी (Humming Bird) एकमात्र ऐसा पक्षी है जो आगे-पीछे उड़ सकता है।

19. मरुस्थल में फ्रिएटोफाइट्स मिलते हैं, यानी ऐसे पादप जिनमें
[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015](1) छोटी (2-3 मिमी) अथवा कांटेनुमा पत्तियाँ होती हैं।
(2) रसाल स्तम्भ (100-200 मिमी मोटा) होता है।
(3) पत्तियों में वसा का संग्रहण (20-30 मिग्रा) होता है।
(4) लम्बी (20-30 फीट) मूसला जड़ होती है।
Ans. (4)
व्याख्या –
फ्रिएटोफाइट्स एक गहरे जड़ वाला पौधा होता है। ये पौधे जमीन पर एक निरंतर स्रोत से अपने पानी को अवशोषित करता है। यह पौधा शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में पीने और कृषि जल के स्थान को ढूंढने में मार्गदर्शक साबित होता है।

20. चट्टान पर उगने वाले पादप कहलाते है :
[RAS Pre. Exam. 2010](1) अधिपादपीय
(2) लवणोद्भिद
(3) मरुद्भिद
(4) शैलोद्भिद
Ans. (4)
व्याख्या –
•शैलोद्भिद ऐसे पौधे जो धरातल की कठोर चट्टानों पर उगते हैं तथा जल के प्रति कम संवेदनशील होते हैं शैलोद्भिद कहलाते हैं।
•जलोद्भिद – ये पौधे जल में या अति आर्द्र भाग में पैदा और विकसित होते हैं।
•अधिपादपीय – ये पौधे बड़े वृक्षों के तने, शाखाएँ, दरारों, कोटरों, छाल आदि में उपस्थित मिट्टी में उपज जाते है और उसी से अपनी जड़ चिपकाकर रखते हैं।
•लवणोद्भिद – ऐसे पादप या पौधों जो उच्च लवणतायुक्त जल में पैदा तथा विकसित होते है लवणोद्भिद कहलाते हैं। जैसे -साल्ट मार्स घास
•मरुद्भिद – ऐसे पौधे जो शुष्क स्थान या रेगिस्तानी क्षेत्रों में उगते और विकसित होते हैं, मरुद्भिद कहलाते हैं। इन पौधों के विकास में जल की आवश्यकता न के बराबर होती है। जैसे-नागफनी, यूफोर्बिया, कैकटस, कैजुराइना।

21. स्थानीय वनस्पति का संग्रह क्या कहलाता है?
[RAS Pre. Exam. 2010](1) हर्बेरियम
(2) सभाघर
(3) सैनिटेरियम
(4) प्लेनेटेरियम
Ans. (1)
व्याख्या –
हर्बेरियम (पादपलय) एक ऐसी जगह है, जहाँ शुष्क और परिरक्षित पादप प्रतिरूपों का संकलन अथवा संग्रहण किया जाता है अर्थात् हर्बेरियम अध्ययन के लिए सूचीबद्ध, व्यवस्थित रूप से संरक्षित पेड़-पौधों का संग्रह है। एक हर्बेरियम एक संग्रहालय के भांति पौधों के लिए जन्म प्रमाण पत्र, नामकरण तथा उनकी प्रजाति के बारे में सभी जानकारी संभलकर रखता है।

22. निम्नांकित में से किसे ‘जंगल की आग’ कहा जाता है?
[RAS Pre. Exam. 2010](1) बोहिनिय वेरीगेटा
(2) जेकेरान्डा मैमोसाफोलिया
(3) ब्युटिया मोनोस्पर्मा
(4) टेक्टोना ग्रांडिस
Ans. (3)
व्याख्या –
ब्यूटिया मोनोस्पर्मा (टाक/पलाश/परसा/टेसू केसू) एक वृक्ष है, जिसके फूल बहुत ही आकर्षक होते हैं। इसके आकर्षक लाल फूलों के कारण है इसे ‘जंगल की आग’ कहा जाता है। सफेद व पीले रंग के फूल वाले पलाश के पेड़ भी होते है। पलाश का फूल उत्तरप्रदेश का राज्य पुष्प है।

23. फिरोमोन्स पाये जाते है?
[RAS Pre. Exam. 2009](1) कीटों में
(2) साँपों में
(3) पक्षियों में
(4) चमगादड़ों में
Ans. (1)
व्याख्या –
फिरोमोन्स कीटों से स्रावित या उत्सर्जित रासायनिक कारक है। अपने विपरीत लिंग वाले कीट को संभोग हेतु आकर्षित करने के लिए कीट इस रसायन का उत्सर्जन करते है। आजकल कृषि को कीटों से बचाने हेतु फिरोमोन्स विद्या की मदद ली जाती है जिसे सामान्यतः फिरोमोन्स ट्रेप भी कहते हैं।

24. ह्वेल निम्न वर्गों में से किस वर्ग का प्राणी है-
[RAS Pre. Exam. 1993](1) मत्स्य
(2) स्तनपायी
(3) सरीसृप
(4) उभयचर
Ans. (2)
व्याख्या-
ह्वेल विशालतम स्तनधारी प्राणी है जिसकी लम्बाई 32 मीटर तथा वजन 150 टन तक होता है।

25. निम्नांकित में से कौनसा स्तनपाई है?
[RAS Pre. Exam. 2010](1) शार्क
(2) स्किव्ड
(3) ऑक्टोपस
(4) व्हेल
Ans. (4)

26. निम्न में से जीवित प्राणियों का कौनसा समूह एक ही स्पीशीज से सम्बन्धित है?
[R.A.S. Pre Exam, 2003](1) चीनी, अमेरिकी भारतीय तथा काले अफ्रीकी
(2) चीता, शेर व बिल्ली
(3) कबूतर, पेडुकी व तीतर
(4) छिपकली, मगरमच्छ तथा साँप
Ans. (1)

27. एन्थाफोबिया निम्न का डर है-
[R.A.S. Pre, 1999](1) अधिकारी का
(2) अग्नि का
(3) पुष्पों का
(4) कुत्तों का
Ans. (3)
व्याख्या –
पुष्पों के अध्ययन को एंथोलॉजी कहा जाता है तथ फोबिया एक प्रकार का मनोविकार है जो व्यक्ति को विशेष वस्तुओं, परिस्थितियों या क्रियाओं से डर/भय लगने लगता है।
मानव में पाये जाने वाले फोबिया –
•एन्थोफोबिया-पुष्पों का डर
•हाइड्रोफोबिया – पानी से डर
•अरकनोफोबिया – मकड़ियों से डर लगना
•एक्रोफोबिया – ऊँचाई से डर लगना
•जूफोबिया – जानवरों से डर लगना
•हीमोफोबिया – खून देखकर डर लगना
•एस्ट्राफोबिया – गड़गड़ाहट और बिजली का डर
•ओपिडियोफोबिया- सांपों से डर लगना
•ट्रिपैनोफोबिया – सुईयों से डर लगना
•सिनोफोबिया – कुत्तों से डर लगना
•मायसोफोबिया – कीटाणुओं का डर
•ऑटोफोबिया – अकेले होने से डर लगना
•क्लाउस्ट्रोफोबिया-भीड़ भरे स्थानों का डर

28. ‘लौंग’ (लवंग) जो सामान्य रूप से मसाले के रूप में काम आती है, प्राप्त होती है- [R.A.Ş. – 1999][Police Constable (Mahila) Exam-2007](1) जड़ से
(2) तने से
(3) पुष्प कलिका से
(4) फल से
Ans. (3)
व्याख्या –
‘लौंग’ सामान्य रूप से मसाले के रूप में काम आती है, इसे ‘पुष्प कलिका’ से प्राप्त किया जाता है। लौंग का वानस्पतिक नाम सीजियम ऐरोमेटिकम है।

29.पौधे के कौन से भाग से हल्दी प्राप्त होती है
[R.A.S. Pre Exam. (Cancelled 1999](1) जड़
(2) फल
(3) पुष्प
(4) तना
Ans. (4)
व्याख्या –
तना पौधे का वह भाग है, जो जड़ के विपरीत ऊपर की ओर बढ़ता है। यह प्रांकुर से विकसित होता है और शाखाओं, पत्तियों, फूल व फल धारण करता है। तने के तीन प्रकार होते है- भूमिगत तना, अर्द्धवायवीय तना, वायवीय तना। पौधे के तने का वह भाग जो भूमि के अन्दर पाया जाता है, भूमिगत तना कहलाता है। जैसे हल्दी, अदरक, केला, फर्न, आलू, प्याज, लहसुन, कचालू आदि। हल्दी का वास्तविक नाम कुरकुमा डोमेस्टिका है। हल्दी भारतीय वनस्पति है यह अदरक की प्रजाति का 5-6 फीट तक बढ़ने वाला पौधा है जिसके राइजोम या प्रकंद (तना) को हल्दी के रूप में प्रयोग किया जाता है।

30. हल्दी के किस भाग से हल्दी पाउडर प्राप्त किया जाता है?
[वनरक्षक- (S-1)-12.11.2022](1) सूखे प्रकंद
(2) सूखे जड़
(3) सीधे फल
(4) बीज
Ans. (1)

31. कौनसा फल है?
[R.A.S. Pre Exam. (Cancelled 1999](1) आलू
(2) मूली
(3) भिण्डी
(4) शकरकंद
Ans. (3)
व्याख्या –
भिंडी एक शुष्क फल है जिसका वैज्ञानिक नाम ‘एबिलमोस्चूस एस्कुलेंटस’ है। शलजम, चुकन्दर, मूली, गाजर आदि जड़ है। शकरकंद, प्याज, आलू, हल्दी, अदरक आदि तना है।

32. गाय के दूध का हल्का पीला रंग निम्न की उपस्थिति से होता है-
[R.A.S. Pre Exam. 1999](1) जैन्थोफिल
(2) रिबोफ्लेविन
(3) विटामिन बी-12
(4) कैरोटिन
Ans. (4)
व्याख्या:
गाय के दूध में कैरोटिन नामक प्रोटीन उपस्थित होता है। यह प्रोटीन हल्के पीले रंग का होता है। इस कैरोटिन नामक प्रोटीन की उपस्थिति के कारण ही गाय का दूध का रंग हल्का पीला होता है, जबकि भैंस के दूध में उपस्थित कैसीन नामक प्रोटीन के कारण भैंस के दूध का रंग सफेद होता है।

33. निम्न में से परजीवी पौधों की पहचान कीजिए-
[R.A.S. Pre Exam, 1997](1) घटपर्णी
(2) अमर बेल
(3) बलेडरवर्ट
(4) सूरजमुखी
Ans. (2)
व्याख्या –
अमरबेल एक प्रकार की लता है जो वृक्षों पर जाल के रूप में लिपटी रहती है। यह एकशाकीय परजीवी पौधा है, जिसमें पत्तियों का पूर्णतया अभाव होता है। अमरबेल एक बहुत विनाशकारी लता मानी जाती है जो अपने पोषक पौधे को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है।

34. सफेद किट्ट एक महत्त्वपूर्ण कवक रोग है-
[R.A.S. Pre Exam, 1997](1) गेहूँ का
(2) सरसों का
(3) चावल का
(4) बाजरा का
Ans. (2)
व्याख्या –
श्वेत कीट रोग (सफेद रोली) सरसों की खेती पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। इसका रोग जनक एल्बूगो कैन्डीडा है। सरसों के विभिन्न भागों में रहकर यह कवक सरसों को यूसकर उसे खराब करता है। यह रोग उत्तरी भारत में राई-सरसों में सर्वाधिक देखने को मिलता है। सरसों के अन्य रोग – अंगमारी रोग, तुलासिता रोग, तना सड़न रोग, छाछया रोग आदि।

35. लाइकेन मिश्रित जीव है जो बने होते हैं-
[R.A.S. Pre Exam, 1997](1) कवक एवं जीवाणु
(2) कवक एवं शैवाल
(3) कवक एवं ब्रॉयोफाइटा
(4) शैवाल एवं जीवाणु
Ans. (2)
व्याख्या –
शैक (लाइकेन) शैवाल तथा कवक के बीच सहजीविता को प्रदर्शित करता है। कवक जल तथा पोषक तत्त्व शोषित करता है। जिसकी सहायता से क्लोरोफिल उपस्थित होने के कारण शैवाल प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण करता है। कवक तथा शैवाल के बीच इस तरह के सहजीवी सम्बन्ध को हेलोटिज्म (Helotism) कहते हैं।

36. ‘लाइकेन’ जिसमें फंगाई द्वारा निर्मित मैट्रिक्स में एल्गी की कोशिकाएँ धंसी होती हैं, उदाहरण है-
[RPSC-LDC-11.01.2014](1) सहपरोपकारिता का
(2) सहभोजिता का
(3) परभक्षिता का
(4) परजीविता का
Ans. (1)
व्याख्या –
•समुद्री घोड़ा एवं डाग्फिश एक मछली है। ये मछलियाँ (Fishes) नहीं हैं।
•क्रेफिश (Cray Fish)- क्रस्टेशियन आर्थोपोडा संघ का जन्तु है-कैम्बेरस एवं एस्टेकस।
•कटलफिश (Cuttle Fish)- सिफैलोपोड मोलस्क संघ का जन्तु है-सीपिया।
•डेविलफिश (Devil Fish) – सिफैलोपोड मोलस्क का जन्तु है-ऑक्टोपस ।
•सिल्वरफिश (Silver Fish)- कीट है-लेपिस्मा।
•स्टारफिश (Star Fish) – इकाइनोडर्मेटा संघ की जन्तु है-ऐस्टीरियम ।
•वेल फिश (Whale Fish) – समुद्री स्तनी ।

37. निम्न में से कौन सी वास्तविक मछली है?
[Police Constable Exam-2014](1) झींगा मछली
(2) तारा मछली
(3) डॉग मछली
(4) व्हेल मछली
Ans. (3)

38. अदरक का तना जो मिट्टी में उगता है और खाद्य का संग्रहण करता है, वह कहलाता है-
[R.A.S.-1996](1) कन्द
(2) प्रकन्द
(3) राइजोफोर
(4) धनकन्द
Ans. (2)
व्याख्या –
अदरक रूपान्तरित भूमिगत तना का उदाहरण है। इसमें कक्षस्य तथा अगस्त कलिकायें भी पायी जाती हैं। यह तना शाखारहित या शाखायुक्त भी हो सकता है। इसे जिन्जीबरेसी (Rhizome) फैमिली के अन्तर्गत रखा जाता है। अदरक एक तना है, न कि एक जड़, क्योंकि इसमें पर्व तथा पर्व संधि होते हैं।
फलों का खाने योग्य भाग
•सिंघाड़ा -बीज
•इमली – मध्य फल भित्ति
•आम – मध्य फल भित्ति
•सुपारी-भ्रूण पोष
•नारियल-भ्रूण पोष
•अनार – रसदार बीज चोल
•नाशपत्ती – माँसल पुष्पासन
•शहतूत – परिदल पुँज
•लौंग – पुष्प कलिकाएँ
•हल्दी व आलू- तना
•अंगूर-फलभित्ति और बीजाण्ड आसन
•मूली, शकरकंद, गाजर-जड़

39. निम्नलिखित में से एक तना (Stem) है-
[REET (L-II,S-II)-23.07.2022][RPSC LDC-17.02.2012](1) आलू
(2) शलजम
(3) बंदगोभी
(4) टमाटर
Ans. (1)
व्याख्या-
आलू- सोलेनम ट्यूबरोसम भूमिगत कंद स्तम्भ है।

40. निम्न में से कौनसी सब्जी मूल (जड़) नहीं हैं-
[PSI-14.09.2021](1) आलू
(2) गाजर
(3) मूली
(4) शलजम
Ans. (1)

41. आलू किसका संशोधित रूप (उत्पादन) है?
[वनरक्षक- (S-1)-11.12.2022][P.S.I., 2011](1) जड़
(2) पत्ती
(3) फूल
(4) तना
Ans. (4)

42. निम्नलिखित में से कौन ‘भारत के ग्रीन गोल्ड’ के रूप में जाना जाता है-
[Head Master -11.10.2021](1) नीम
(2) गेहूँ
(3) शैवाल संवर्धन
(4) बांस
Ans. (4)

43. मकड़ी कीट से भिन्न होती है, क्योंकि मकड़ी में पाई जाती है-
[R.A.S. Pre Exam, 1996](1) छ: टाँगे
(2) आठ टाँगे
(3) दस टाँगे
(4) बारह टाँगे
Ans. (2)
व्याख्या –
मकड़ी आर्थोपेडा संघ का प्राणी है। इसका शरीर शिरोवक्ष (सिफेलोथोरेक्स) और उदर में बंटा होता है। इसके शिरोवक्ष से चार जोड़े (अष्टपाद) पैर लगे रहते हैं।

44. निम्न में कौन-सा गुण मनुष्य को अन्य सभी वानर गुणों में पृथक करता है-
[R.A.S. Pre Exam, 1994](1) जानने की इच्छा प्रकट करना
(2) प्राण शक्ति का अपविकसित होना
(3) विपरीत अंगूठे
(4) ठोढ़ी का बाहर निकलना
Ans. (1)
व्याख्या –
जिज्ञासु प्रवृत्ति अर्थात् जानने की इच्छा प्रकट करना मनुष्य को वानरों के गुणों से पृथक् करती है। साधारणतया मानव और वानर अपनी शारीरिक रचनाओं से लगभग समान है परन्तु कुछ गुणों से इनमें विभिन्नता पाई जाती है। जैसे-गूढ़ चिंतन, जाने की इच्छा प्रकट करना, तर्कशक्ति इत्यादि।

45. ‘मॉरफीन’ किससे प्राप्त होती है-
[R.A.S.-1994, 1996](1) फूल
(2) पत्ती
(3) फल
(4) तना
Ans. (3)
व्याख्या –
अफीम के पौधे पेपावर सोम्निफेरम के कच्चे, अपक्व फल में एक चीरा लगाकर दूध निकाला जाता है वही दूध निकलकर सूख जाता है। यही दूध सूखकर गाढ़ा होने पर अफीम कहलाता है। अफीम में 12% तक मॉरफीन पायी जाती है। मॉरफीन एक दर्द निवारक दवा होती है जो सीधे सेन्ट्रल नर्वस सिस्टम पर काम करती है। मॉरफीन भी मादक पदार्थों की एक श्रेणी से संबंधित है और नियमित रूप से मॉरफीन के सेवन से एक लत लग जाती है।

46. अफीम के पौधे का कौन-सा हिस्सा औषधीय महत्त्व का है?
[Police Constable Exam-2007(II)](1) बीज
(2) छाल
(3) जड़
(4) कच्चे फलों का दूध
Ans. (4)

47. पादप के किस भाग से अफीम प्राप्त होती है-
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा-20.12.2015 (TSP)](1) तना
(2) जड़
(3) पत्ती
(4) अपरिपक्व कैप्सूल
Ans. (4)

48. अफीम किससे प्राप्त होती है-
[REET L-1, 26.09.2021](1) पेपावर सोम्निफेरम
(2) एलोय वेरा
(3) सिनकोना
(4) सेन्टेला एशियाटिका
Ans. (1)

49. भारत की विशाल वन्य बिल्लियों में किसके बारे में कहा जाता है कि वह हाल ही में विलुप्त हो गई है-
[RAS Pre. Exam. 1992](1) चीता
(2) तेंदुआ
(3) बाघ
(4) सिंह
Ans. (1)
व्याख्या –
बिल्ली के कुल में आने वाला चीता अपनी अदभुत फुर्ती और रफ्तार के लिए पहचाना जाता हैं यह एसीनोनिक्स प्रजाति के अंतर्गत रहने वाला एकमात्र जीवित सदस्य है जो कि अपने पंजों की बनावट के रूपांतरण के कारण पहचाने जाते हैं। इसी कारण यह इकलौता विडालवंशी है जिसके पंजे बंद नहीं होते है और जिसकी वजह से इसकी पकड़ कमजोर रहती है।

50. साबूदाना जो एक भोज्य पदार्थ के रूप में उपयोग में आता है उसे प्राप्त किया जाता है
[PSI 1996](1) साइकस से
(2) पाइनस से
(3) मक्का से
(4) कचनार से
Ans. (1)
व्याख्या –
साइकस के तनों से मंड निकालकर खाने वाला साबूदाना (Sago) बनाया जाता है। इसलिए साइकस को सागो-पास कहते हैं। जिसमें 31 प्रतिशत स्टार्च होता है।

51. उस पौधे को पहचानिए जो शिंब (लैग्यूम) नहीं है-
[P.S.I. Exam, 1996](1) हरा चना
(2) मटर
(3) सोयाबीन
(4) सरसों
Ans. (4)
व्याख्या –
लैग्यूम (फली) एक प्रकार का पौधा या फल है जो फाबासीए (Fabaceae) या लैगुमिनोसे (Leguminosae) परिवार से संबंधित है। कुछ प्रसिद्ध लैग्यूम हैं – अल्फाल्फा, तिपतिया घास, मटर, सोयाबीन, हरा चना, मसूर, मेसकुइट, कॉरोब और मूँगफली।

52. निम्नांकित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित है
[P.S.I. 1996](1) टिक्का रोग-मूँगफली
(2) काला किट्ट-गन्ना
(3) रेड रॉट – चावल
(4) श्वेत किट्ट – गेहूँ
Ans. (1)
व्याख्या:
काला किट्ट-गेहूँ, रेट रॉट श्वेत किट्ट – राई, सरसों के प्रमुख रोग है। गन्ना तथा

53. रेड-रॉट बीमारी किस फसल की है?
(1) गन्ना
(2) गेहूँ
(3) चावल
(4) मटर
Ans. (1)

54. उस पौधे का नाम बताइए जिससे चरस एवं भांग प्राप्त होती है-
[P.S.I. Exam, 1996](1) पोपी
(2) हेम्प
(3) सर्व गन्धा
(4) धतुरा
Ans. (2)
व्याख्या –
गाँजे के पौधे का वानस्पतिक नाम कैनाबिस सैटिवा (Cannabis sativa) है। यह भाँग की जाति का ही एक पौधा है। यह देखने में भाँग से भिन्न नहीं होता, पर भाँग की तरह इसमें फूल नहीं लगते। कैनाबिस के पौधों से गाँजा, चरस और भाँग, ये मादक और चिकित्सोपयोगी द्रव्य तथा फल, बीजतैल और हेंप (सन सदृश रेशा) प्राप्त किए जाते हैं।

55. निम्न में से कौन सा एक अधिपादप का उदाहरण है
[P.S.I. Exam, 1998](1) मक्का
(2) आर्किड
(3) अँगूर
(4) बोगेन-विलिआ
Ans. (2)
व्याख्या –
अधिपादप (Epiphytes) वे पौधे होते हैं, जो आश्रय के लिये वृक्षों पर निर्भर होते हैं लेकिन परजीवी नहीं होते। ये वृक्षों के तने, शाखाएं, दरारों, कोटरों, छाल आदि में उपस्थित मिट्टी में उपज जाते हैं व उसी में अपनी जड़ें चिपका कर रखते हैं। कई किस्मों में तो वायवीय जड़ें भी पायी जाती हैं जिनमें वेलामेन ऊतक होते हैं। विभिन्न प्रकार के ऑर्किड इसी समूह में आते हैं जैसे- डिस्चिडिया, रेपिल-सियाना, तथा कुछ फर्न आदि।

56. ‘तप्त जल’ उपचार द्वारा गेहूँ के कौन से रोग को नियन्त्रित किया जाता है
[P.S.I. Exam, 1998](1) काला किट्ट
(2) पीत किट्ट
(3) श्लशं कण्ड
(4) वभ्रु किट्ट
Ans. (3)

57. निम्न में से एक वृक्ष की जड़ों पर जीवाणु ग्रन्थियाँ बनती हैं-
[P.S.I. Exam, 1996](1) नीम
(2) बरगद
(3) खेजड़ी
(4) चीड़
Ans. (3)

58. निम्न में से एक पादपों में अर्बुद (क्राउन गाल) बनने का कारण है-
[P.S.I. Exam, 1998](1) वायरस
(2) मृदा जीवाणु
(3) कवक
(4) नाइट्रोजन यौगिकीकरण जीवाणु
Ans. (4)
व्याख्या –
सहजीवी जीवाणु-कुछ जीवाणु जैसे राइजोबियम पौधों की जड़ों में उपस्थित ग्रंथियों में मिलते हैं। इससे जीवाणु तथा पौधे एक दूसरे से लाभान्वित होते हैं। राइजोबियम भूमि का जीवाणु है जो नाइट्रोजन का यौगिकाकरण करता है। यह दलहनी फसल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त जैविक उर्वरक (एजोला नीले वायु शैवाल) को ठीक करने वाले नाइट्रोजन के साथ मिलकर वायुमंडलीय नाइट्रोजन को ठीक करता है। क्राउन गॉल एग्रोबैक्टीरियम विटिस जीवाणु के कारण होता है।

59. लेग्युमिनॉस पौधों की जड़ों में कौनसा जीवाणु सहजीवी के रूप में पाया जाता है?
[REET-23.07.2022](1) राइजोबियम
(2) बैसिलस
(3) ई. कोलाई
(4) एक्रोमोबैक्टर
Ans. (1)

60. अवायुवीय जीवाणु जो असहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण में मदद करते हैं, वह है-
[वनपाल – (S-II)-06.11.2022](1) क्लोरोबियम
(2) एजोटोबेक्टर
(3) एजोमोनास
(4) क्लॉस्ट्रीडियम
Ans. (4)
व्याख्या-
अवायवीय जीवाणु जो सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण में मदद करते हैं, वह क्लोस्ट्रीडियम पेस्टुरियनम हैं। वायुमंडलीय नाइट्रोजन का नाइट्रेट में परिवर्तन ताकि पौधों द्वारा इसका उपयोग किया जा सके, नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहलाता है। नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता केवल कुछ प्रोकैरियोट के पास होती है जिसमें डाइनाइट्रोजिनेस नामक एक एंजाइम समूह होता है जो डाइनाट्रोजन को अमोनिया में अपचयन करने के लिए उत्प्रेरित करता है। उदाहरण -राइजोबियम, एजोटोबेक्टर, क्लोस्ट्रीडियम, बेइजेरिनकिया आदि।

61. हड्डी खाद के रूप में प्रयुक्त की जाती है, क्योंकि इसमें पौधे तत्त्व उपलब्ध है-
[P.S.I. Exam, 2011](1) नाइट्रोजन
(2) फॉस्फोरस
(3) सोडियम
(4) पोटेशियम
Ans. (2)
व्याख्या –
बोन मील बारीक और खुरदरी जमीनी जानवरों की हड्डियों का मिश्रण है। इसे पौधों के लिए ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र के रूप में प्रयोग किया जाता है। एक धीमी रिलीज़ उर्वरक के रूप में, हड्डी का भोजन मुख्य रूप से फॉस्फोरस के स्रोत के रूप में उपयोग किया जाता है।

62. कौन से पादप से कीटनाशी पाइरेत्रम बनाया जाता है?
[Patwar Exam 13.02.2016](1) साइमो पोगोन
(2) क्राइसेन्थीमम
(3) टेफ्रोसिया
(4) बिटीबैरिया
Ans. (2)
व्याख्या –
गुलदाउदा Chrysanthemum) एक मौसमी सजावटी फूलों का पौधा है। गुलदाउदी के फूलों का प्रयोग चूर्ण अथवा अर्क के रूप में होता है। पाईथ्रोम कीड़ों पर ही प्रभाव डालता है, मनुष्यों को इससे कोई हानि नहीं होती, अतः इसका प्रयोग घर में खटमल, मच्छर आदि के नाश के लिए किया जाता है।

63. नीम के वृक्ष में पुष्प किस माह में खिलते हैं ?
[Police Constable Exam-2006-07](1) सितम्बर-अक्टूबर
(2) जनवरी-फरवरी
(3) मई-जून
(4) मार्च-अप्रैल
Ans. (3)
व्याख्या –
नीम में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर फूल आते हैं सामान्यतया, इसमें जनवरी से मई तक फूल आते हैं और फल के पकने का समय जून से अगस्त है।

64. कौनसा पौधा परजीवी/मृतजीवी है?
[Pol. Const.-2008](1) अफीम
(2) गोभी
(3) मशरूम
(4) टमाटर
Ans. (3)
व्याख्या :
मृतजीवी ऐसे जीव या पौधे होते है जो क्षयमान एवं मृत जैविक पदार्थों एवं वनस्पतियों से अपना भरण-पोषण करते है। मृतजीवी को पूर्तिजिवी भी कहा जाता है। इस श्रेणी के अंतर्गत मशरूम को शामिल किया गया है, क्योंकि मशरूम, कवक पर निर्भर रहता है, और वहीं से पोषण प्राप्त करता है।

65. मिर्च में तीखापन किसकी उपस्थिति के कारण होता है।
[वनरक्षक- (S-1)-12.11.2022][HM-2012](1) लाइकोपीन
(2) कैप्साइसिन
(3) कैरोटीन
(4) एंथोसायनिन
Ans. (2)
व्याख्या –
मिर्च में कैप्सिसिन नामक कंपाउंड तीखेपन के लिए जिम्मेदार होता है। यह मिर्च की बीच वाली परत में होता है। कैप्सिसिन जीभ और त्वचा पर पाई जाने वाली नसों पर असर करता है। इससे जलन और गर्मी का अहसास होता है।

66. भारत में उत्तम किस्म के मोती का निर्माण किस जन्तु द्वारा होता है?
[RPSC LDC-11.01.2014](1) माइटिलस द्वारा
(2) पिक्टाडा द्वारा
(3) युनिओ द्वारा
(4) एनोडोन्टा द्वारा
Ans. (2)
व्याख्या –
भारतीय जलाशयों में निम्न प्रजातियों के द्वारा मोती प्राप्त किया जाता है- पिनेक्टिडा रोडिंग, पिनेक्टिडा वलगैरिस, माइटिलस, पिनेक्टिडा मारगेरीटीफेरा आदि। भारत में बहुमूल्य मोती पिक्टाडा वैलोरिया तथा ऑस्ट्री वेर्जीन्यूलैना सीप से प्राप्त होते हैं। इन सीपों में जब कोई बाहरी जीव या रेत के कण सीपी के मेंटल तथा कवच के बीच प्रवेश कर जाता है तो मेंटल के चारों ओर चूने का स्राव जमा होकर मोती का निर्माण होता है। भारत में व्यापारिक दृष्टि से सर्वोत्तम लिंघा मोती समुद्री ऑयस्टार से प्राप्त होता है।

67. मोलस्का की किस प्रजाति से व्यावसायिक मोती प्राप्त किया जाता है?
[LDC Exam-16.09.2018](1) डोरिस
(2) हेलिक्स
(3) पिनेक्टिडा
(4) ऑक्टोपस
Ans. (3)

68. मोती को प्राप्त किया जाता है-
[Stenographer Exam: 30.05.2013](1) खदानों से
(2) आर्थोपोडा जन्तु से
(3) सिनकोना वृक्ष से
(4) मोलेस्का जन्तु से
Ans. (4)
व्याख्या –
मोलस्क का वैज्ञानिक अध्ययन ‘मालाकोलोजी’ कहलाता है। मोलस्क प्रवर में बंद रहते हैं और साधारणतया स्राव द्वारा कड़े कवच का निर्माण करते हैं। पतला बाह्य स्तर कैल्सियम कार्बोनेट का बना होता है और मध्य तथा सबसे निचला स्तर मुक्ता सीप का बना होता है।

69. निम्न में से कौन सी दवा पादप की छाल से प्राप्त की जाती है ?
[RPSC LDC-11.01.2014](1) एकोनाइट
(2) एफेड्रीन
(3) बैलाडोना
(4) कुनैन
Ans. (4)
व्याख्या –
टर्मिनेलिया अर्जुन वृक्ष एवं सदाबहार पादप सिनकोना की छाल मलेरिया ज्वर के उपचार में प्रभावी होती है, जिसे कुनैन (क्विनिन) के नाम से जाना जाता है।

70. क्विनिन (Quinine) को प्राप्त किया जाता है, सिनकोना वृक्ष की-
[RPSC LDC-17.02.2012](1) जड़ों से
(2) फूलों से
(3) छाल से
(4) पत्तों से
Ans. (3)

71. लाल मूंगा (Red Moonga) होता है-
[RPSC LDC-17.02.2012](1) एक पादप उत्पाद
(2) एक जन्तु उत्पाद
(3) एक प्रकार का पत्थर
(4) एक कवक उत्पाद
Ans. (2)
व्याख्या –
लाल मूँगा उच्च मेग्नेशियम कैल्शियम कार्बोनेट है जो समुद्र में 500 फीट की गहराई पर पाया जाता है। मोती व मँगे की बनावट काफी एकरूप है। अत्यन्त सूक्ष्म समुद्री जीव जिनका शरीर एकनली के समान होता है पत्तियों रहित समुद्री झाड़ियों से उत्पन्न स्रावित रस चूसते रहते हैं और उनकी हड्डियों से मूँगे का निर्माण होता है।

72. हाथी दांत (Tusk) होता है, रूपान्तरित
[RPSC LDC-17.02.2012](1) ऊपरी रदनक (Canine)
(2) ऊपरी कृतनक (Incisor)
(3) निचला कृतनक (Incisor)
(4) ऊपरी चर्वणक (Molar)
Ans. (2)
व्याख्या –
हाथी दाँत, हाथी की ऊपरी कृतनक (Inci-sor) दाँत होता है जो कठोरतम होता है।

73. निम्नलिखित में से किस वृक्ष से निकाली गई औषधि से मलेरिया रोग से छुटकारा पाया जा सकता है?
(1) बेलाडोला वृक्ष
(2) सिनकोना वृक्ष
(3) ओक वृक्ष
(4) नीम वृक्ष
Ans. (2)

74. मछली कहाँ से श्वास लेती है?
[P.S.I. Exam, 2011](1) नाक
(2) फेफड़ों
(3) गलफड़ा
(4) पंख
Ans. (3)
व्याख्या –
मछली में फेफड़े के स्थान में गलफड़े होते हैं जिनकी सहायता से यह जल में रहकर ही उसके अंदर की हवा खींचकर साँस लेती है।

75. रेशम (Silk) बना होता है-
[RPSC LDC – 17.02.2012](1) किरेटिन प्रोटीन से
(2) कोलेजन प्रोटीन से
(3) इलास्टिन प्रोटीन से
(4) फिब्रोइन (Fibroin) प्रोटीन से
Ans. (4)
व्याख्या –
रेशम कीट शहतूत के पत्तो पर अंडे देते हैं। अंडे से इल्ली लार्वा निकलता है जो शहतूत की पत्तियाँ खाकर इंस्टार लार्वा में बदल जाता है। इसमें रेशम ग्रंथि बन जाती है जिससे तरल पदार्थ की धारा निकलती है जो वायु के सम्पर्क में आते ही रेशम के धागे में बदल जाती है जिसमें फिब्रोइन प्रोटीन होता है।

76. रेशम …….. से प्राप्त किया जाता है- [स्टेनोग्राफर-21.03.2021](1) तितली
(2) रेशम – कीट
(3) इल्ली
(4) मधुमक्खी
Ans. (2)

77. निम्न में से रेशमकीट का भोजन कौनसा है?
[REET (Level-1, S-I) -23.07.2022](1) शहतूत की पत्तियाँ
(2) जामुन की पत्तियाँ
(3) नीम की पत्तियाँ
(4) आम की पत्तियाँ
Ans. (1)

78. निम्नलिखित में से कौनसा शहतूत की पत्तियाँ उपयोग में लाता है?
[कनिष्ठ लेखाकार- 04.08.2015](1) मधुमक्खी पालन
(2) रेशमकीट पालन
(3) मुर्गी पालन
(4) मछली पालन
Ans. (2)

79. पेड़ जिसके पत्तों का उपयोग मेंहदी (Heena) के रूप में किया जाता है।
[RPSC LDC-17.02.2012](1) अकेसिया
(2) इन्डिगोफेरा
(3) फाइकस
(4) लासोनिया
Ans. (4)
व्याख्या –
लासोनिया नामक पेड़ की पत्तियों का उपयोग मेंहदी के रूप में किया जाता है। हेयर डाई के रूप में इसका प्रयोग बहुतायत से होता है।

80. एक्टिनोमाइसिन (Actinomycin) प्रति जैविक को प्राप्त किया जाता है।
[RPSC LDC-17.02.2012](1) वायरस से
(2) वैक्टीरिया से
(3) कवक से
(4) शैवाल से
Ans. (3)
व्याख्या –
एक्टिनोमाइसिन नामक प्रतिजैविक को कवक से प्राप्त किया जाता है।

81. फसल को हानि पहुँचाने वाला कीट कहलाता है-
[RPSC LDC-17.02.2012](1) शत्रु
(2) परजीवी (Parasite)
(3) परपोषक (Host)
(4) पीड़ (Pest)
Ans. (4)
व्याख्या-
फसल को हानि पहुँचाने वाला कीट पीड़ (Pest) कहलाता है इसीलिए कीटनाशकों को Pesticides नाम दिया गया है।

82. तम्बाकू में कौनसा ऐल्केलॉइड पाया जाता है?
[REET (Level-1, S-I) -23.07.2022](1) कोकेन
(2) कैफीन
(3) निकोटिन
(4) मॉर्फीन
Ans. (3)
व्याख्या-
निकोटिन तंबाकू में पाया जाने वाला एक ऐल्केलॉइड है। ऐल्केलॉइड प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कार्बनिक नाइट्रोजन युक्त यौगिकों का एक वर्ग है जो अक्सर पादप जगत में पाये जाते हैं।

83. निम्नलिखित में से कौनसा पौधा ‘एकबीजपत्री’ होता है?
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.05.2022 (II)](1) सरसों
(2) नींबू
(3) प्याज
(4) आलू
Ans. (3)
व्याख्या-
एकबीजपत्री पौधे मुख्यतः घास, बाँस, गन्ना, अनाज, केला, खजूर, नारियल, प्याज, लिली तथा आर्किड जो महत्त्वपूर्ण उपयोगी पौधे हैं। द्विबीजपत्री में लगभग सभी काष्ठीय वृक्ष, दालें तथा अधिकाँश फल-सब्जियाँ, मसाले, पेय पदार्थ देने वाली फसलें तथा सजावटी पौधे आते हैं।

84. किसका उपयोग रक्तचाप के उपचार के लिए किया जाता है और यह केवल भारत में पाया जाता है?
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.05.2022 (II)](1) अश्वगंधा
(2) बबूल
(3) तुलसी
(4) सर्पगंधा
Ans. (4)

85. कपास के रेशों का स्रोत हैं-
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा-29.11.2015 (Non-TSP)](1) बेस्ट रेशा
(2) बीजरोम
(3) स्तम्भ रोम
(4) पत्ती के रेशे
Ans. (2)
व्याख्या –
रेशे दो प्रकार के होते हैं-
1. प्राकृतिक – ये रेशे पौधे व जन्तुओं से प्राप्त होते हैं, जैसे – कपास, पटसन, ऊन, रेशम।
2. कृत्रिम – ये रेशे मानव निर्मित होते हैं, जैसे-नायलॉन, पॉलिएस्टर, टेरीकॉट।

86. जन्तु से प्राप्त रेशे का उदाहरण है?
[REET (Level-1, S-I) -23.07.2022](1) कपास
(2) पॉलिएस्टर
(3) नॉयलॉन
(4) रेशम
Ans. (4)

87. निम्नलिखित में से किस पादप से रेशे, तेल एवं चारा प्राप्त होता है?
[CET-5.2.2023 (S-II)](1) अलसी
(2) कपास
(3) मूँगफली
(4) जूट
Ans. (1)

88. इनूलिन (Inulin) पाई जाती है-
(1) आलू के ट्यूबर में
(2) अदरक के प्रकंद में
(3) डहेलिया के गांठदार मूलों में
(4) प्याज के वल्व में
Ans. (3)
व्याख्या –
इनूलिन, डहेलिया के गांठदार मूलों में पाई जाती है। इसका प्रयोग कार्बोहाइड्रेक स्रोत के रूप में किया जाता है।

89. सूची-1 को सूची-2 के साथ सुमेलित कीजिए
सूची-1 सूची-2
A. कुनैन 1. पत्तियाँ
B. डिजिटैलिस 2. फल
C. रौवॉल्फिया 3. तने की छाल
D. हेरोइन 4. जड़
कूट:
A B C D
(1) 1243
(2) 3142
(3) 4312
(4) 2134
Ans. (2)
व्याख्या –
कुनैन नामक औषधि सिनकोना नामक वृक्ष की छाल से प्राप्त की जाती है। डिजिटैलिस नामक औषधि पत्तियों से तथा रौवॉल्फिया नामक औषधि राउलफिया सरपेन्टाइना की जड़ से प्राप्त की जाती है। हेरोइन नामक औषधि फल से प्राप्त की जाती है।

90. अरवी (यैम) का हिस्सा जिसे खाया जा सकता है, उगता है-
[पटवार-24.10.2021 (Shift-II)](1) जमीन की सहत पर
(2) जमीन के अन्दर
(3) जलीय सतह के ऊपर
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (2)

91. कौन सा ऐसा फल है, जिसमें ‘असली फल’ भी है और ‘दिखावटी फल’ भी मौजूद है?
(1) केला
(2) बादाम
(3) आम
(4) काजू
Ans. (4)
व्याख्या-
फल का निर्माण अण्डाशय (Ovary) से होता है, जिस फल के बनने में अण्डाशय के अलावा पुष्प के अन्य भाग सहायता करते हैं उसे असत्य (दिखावटी) फल कहते हैं। काजू असत्य फल है। इसमें असली फल और दिखावटी फल दोनों मौजूद हैं। केला, आम तथा बादाम सत्य फल (True Fruit) हैं।

92. असत्य (False) फल उत्पन्न होता है-
(1) परागकोश से
(2) अंडप से
(3) अंडाशय से
(4) कोई नहीं
Ans. (4)
व्याख्या:
यदि फल के बनने में पुष्प का केवल अण्डाशय ही भाग लेग है, तो उस फल को सत्य एल (True Fruit) कहते हैं, परन्तु जब अण्डाशय के अतिरिक्त किसी अन्य पुष्पांग से फल का निर्माण होता है, तो वह ‘असत्य फल’ (False Fruit) कहलाता है। यथा-सेब (Apple) का निर्माण पुष्पासन से होता है।

93. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव निर्मित तन्तु है?
(1) ऊन
(2) रेयान
(3) रेशम
(4) कपास
Ans. (2)
व्याख्या –
रेयान एक कृत्रिम रेशा होता है, जिसे सेल्युलोज के संश्लेषण से बनाया जाता हैं यह रासायनिक दृष्टि से सूत के समान होता है।

94. निम्नलिखित में से कौन शीत रक्त (Cold-Blooded) जानवर है?
(1) छिपकली
(2) मेढ़क
(3) मछली
(4) उपर्युक्त सभी
Ans. (4)
व्याख्या –
छिपकली, मेंढ़क, मछली तीनों में शीत रक्त पाया जाता है। शीत रक्त वह रक्त होता है जिसका तापमान परिस्थितियों के अनुसार बदला जा सकता है।

95. प्याज परिवर्तित रूप है-
(1) तने का
(2) जड़ का
(3) पत्तियों का
(4) फल का
व्याख्या –
प्याज (Onion), शल्ककन्द (Bulb) तने का परिवर्तित रूप है। यह तने का भूमिगत रूपांतरण है। यह भोज्य-पदार्थ के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम Allium Cepa है तथा यह Liliaceae (लिलिएसी) कुल का एक पौधा है।

96. कपास प्राप्त होता है-
(1) तने से
(2) पत्तियों से
(3) बीज से
(4) जड़ से
Ans. (3)
व्याख्या –
कपास (Cotton) बीज से प्राप्त किया जाता है। कपास का वानस्पतिक नाम Gossypium है। यह मालवेसी कुल का एक पौधा है।

97. बांस किस कुल का पौधा है?
(1) वृक्ष
(2) घास
(3) उपर्युक्त दोनों
(4) कोई नहीं
Ans. (2)
व्याख्या – बांस, घास कुल का एक पौधा है।

98. मधुमक्खी के पुंमधुप (ड्रोन) होते हैं-
(1) जननक्षम नर
(2) जननक्षम मादा
(3) अनुर्वर नर
(4) अनुर्वर मादा
Ans. (1)
व्याख्या-
मधुमक्खियों में ड्रोन जननक्षम नर (Fertile Matle) होते हैं। मधुमक्खियों का संभोग, कीट दुनिया (In-sects World) में सबसे नाटकीय यौन आत्महत्या के उदाहरणों में से एक है जिसका अंत ड्रोन की मृत्यु के रूप में होता है।

99. किसी वृक्ष की आयु का निर्धारण निम्नलिखित में से किसके आधार पर किया जाता है?
(1) घेरा
(2) ऊँचाई
(3) विकास वलय
(4) सामान्य दिखाव
Ans. (3)
व्याख्या –
समशीतोष्ण कटिबन्ध में उगने वाले वृक्षों में प्रतिवर्ष एक वलय का सामान्यतया निर्माण होता है वार्षिक नवीन वलय का निर्माण कैम्बियम (Cambium) के द्वारा होता है। प्रत्येक वलय एक दूसरे से आकार-प्रकार की दृष्टि से भिन्न होता है। हरे-भरे पेड़ों में उनके पूरे जीवन काल तक वलयों का निर्माण होता रहता है। वृक्ष वलयों की संगणना करके वृक्ष की आयु का निर्धारण किया जाता है। वृक्ष वलयों की संगणना द्वारा वृक्षों की आयु का आकलन करना डेन्ड्रोक्रोनोलॉजी (Dendrochronology) कहलाता है।

100. किस जीव को किसान का सच्चा मित्र एवं सहायक कहते हैं?
[LDC Exam-16.09.2018](1) कॉकरोज
(2) केंचुआ
(3) मधुमक्खी
(4) मक्खी
Ans. (2)
व्याख्या-
केंचुआ को ‘किसान का मित्र’ कहा जाता है | क्योंकि यह मृदा का वायवीय तथा चालन (Aerates and mixes the Soil) करके मृदा को उपजाऊ तथा पौधों के उपयोग के लिए अनुकूल बनाने में सहायक होता है। केंचुआ एनीलीडा फाइलम का एक प्राणी है।

For more Science Previous Year QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top