Flora and wildlife PYQ
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Flora and wildlife“ in Hindi.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
वनस्पति और वन्य जीव PYQ
- भारत के जैव-विविधता प्रखर-स्थल (हॉट स्पॉट) हैं-
[R.A.S. Pre. Exam.-26.10.2013]
(i) पूर्वी घाट
(ii) पश्चिमी घाट
(iii) पूर्वी हिमालय
(iv) पचिमी भारत
कूट:
(1) (i) व (ii)
(2) (ii) व (iii)
(3) (i), (iii) व (iv)
(4) (ii), (iii) व (iv)
Ans. (2)
व्याख्या-
भारत के दो जैव-विविधता प्रखर-स्थल (Biodiversity Hotspots) पश्चिमी घाट (महाराष्ट्र से केरल तक समुद्रीय तट क्षेत्र) एवं पूर्वी हिमालय (असम, सिक्किम, मणिपुर) हैं जहाँ चाय, औषधीय, मसाले (Spices) प्रायः उगाए जाते हैं, ये दो जैव-विविधता क्षेत्र विश्व के प्रमुख जैव-विविधता (Biodiversity) क्षेत्रों में से हैं।
- भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र जैव विविधता तप्त स्थल है?
[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015]
(1) पूर्वी घाट
(2) गंगा के मैदान
(3) सुन्दरबन
(4) पश्चिमी घाट
Ans. (4)
- कौनसा वृक्ष हिमालयन क्षेत्र में वन की आग को रोकने में सहायक हो सकता है-
[CET (S-II)-28.09.2024]
(1) तेन्दू
(2) माहू
(3) रोहडोडेंड्रान
(4) चीड़ पाइन
Ans. (3)
- खारे पानी का मगरमच्छ निम्न में से किस जीवमण्डल रिज़र्व का मुख्य जीव है-
[CET (S-II)-27.09.2024]
(1) पन्ना
(2) सिमलीपाल
(3) ग्रेट निकोबार
(4) कच्छ
Ans. (3)
- निम्नलिखित में किस जैव आरक्षित क्षेत्र का मुख्य जीव, ‘गोल्डन लंगूर’ है-
[CET (S-II)-28.09.2024]
(1) मानस
(2) सिमलीपाल
(3) ग्रेट निकोबार
(4) नंदा देवी
Ans. (1)
- किस प्रकार के वन भारत में सर्वाधिक प्रतिशत क्षेत्र में विस्तृत हैं?
[PSI (Motor Vehicle) -12.02.2022]
[VDO-28.12.2021 (Shift-I)]
[REET (L-II, S-I)-24.7.2022]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-16.05.2022 (II)]
(1) उपोष्ण कटिबंधीय पाइन (चीड)
(2) शंकुधारी
(3) ऊष्ण कटिबंधीय सदाबहार
(4) ऊष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़
Ans. (4)
व्याख्या-
उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती (पतझड़ी) वन भारत में सर्वाधिक वृहत क्षेत्र में पाया जाता है। उष्ण-कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन दूसरा सर्वाधिक विस्तार वाला वन है, जिसके सागौन/सागवान व साल महत्त्वपूर्ण उत्पाद हैं।
- पश्चिमी हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन है:
[RAS Pre. Exam. 2010]
(1) वन
(2) धात्विक खनिज
(3) कार्बनिक खनिज
(4) आणविक खनिज
Ans. (1)
- निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक वन क्षेत्र है?
[Delhi Police Constable Exam-08.03.2014]
[R.A.S. Pre-2003]
[पटवार-24.10.2021 (Shift-I)]
(1) मध्यप्रदेश
(2) मेघालय
(3) झारखण्ड
(4) मिजोरम
Ans. (1)
व्याख्या –
देश में राज्यों में सर्वाधिक मध्यप्रदेश में 77,493 वर्ग किमी. वन क्षेत्र है तथा कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला राज्य मिजोरम हैं।
- ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021’ के अनुसार भारत के किस राज्य में इसके भौगोलिक क्षेत्रफल का सर्वाधिक प्रतिशत वन आवरण है-
[PTI (Grade-II)-30.04.2023]
[II Grade-21.12.2022]
(1) अरुणाचल प्रदेश
(2) मिजोरम
(3) सिक्किम
(4) मणिपुर
Ans. (2)
- पिचवरम मैन्ग्रोव किस राज्य में स्थित है-
[Dy. Commandant – 23.08.2020]
(1) राजस्थान
(2) गुजरात
(3) प. बंगाल
(4) तमिलनाडु
Ans. (4)
- किसमें ‘मैन्ग्रोव’ वन नहीं हैं?
[II Grade -24.12.2022]
(1) गोदावरी डेल्टा
(2) महानदी डेल्टा
(3) गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा
(4) नर्मदा-ज्वारनद मुख
Ans. (4)
- भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है-
[R.A.S. Pre.-28.08.2016]
[II Grade (Urdu) 2011]
(1) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(2) गिर राष्ट्रीय उद्यान
(3) जिमकॉरबेट राष्ट्रीय उद्यान
(4) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
Ans. (3)
व्याख्या-
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना एवं सबसे पहला राष्ट्रीय पार्क है और 1936 में लुप्तप्राय [ बंगाल बाघ ] की रक्षा के लिए हैली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रामनगर के पास स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था।
- भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (II)]
(1) उत्तराखंड
(2) मध्यप्रदेश
(3) पश्चिम बंगाल
(4) गुजरात
Ans. (1)
- भारत में किस वर्ष में वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम लागू किया गया-
[CET-5.2.2023 (S-II)]
[AEN: 16.05.2014]
[III Grade (L-1) -25.2.2023]
[RAS (Pre) 14 June, 2012]
[II Grade (SST) -21.12.2022]
(1) 1965 में
(2) 1972 में
(3) 1975 में
(4) 1980 में
Ans. (2)
व्याख्या –
सरकार ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 को देश के वन्यजीवों को सुरक्षा प्रदान करने एवं अवैध शिकार, तस्करी और अवैध व्यापार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लागू किया था। जनवरी 2003 में अधिनियम में संशोधन किया गया था और सजा और अधिनियम के तहत अपराधों के लिए जुर्माना और अधिक कठोर बना दिया है।
- निम्नलिखित में से कौनसा एक भारत में बाघ संरक्षित परियोजना नहीं है?
[RAS (Pre) 14 June, 2012]
(1) दुधवा
(2) चिल्का
(3) कान्हा
(4) मानस
Ans. (2)
व्याख्या –
मानस (असम), कान्हा, बांधवगढ़ (मध्यप्रदेश), दुधवा (उत्तरप्रदेश) बाघ परियोजना हैं, जबकि चिल्का उड़ीसा स्थित एक लैगून झील है।
- निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों में से कौनसा मध्यप्रदेश में स्थित है?
[CET-11.2.2023 (S-II)]
(1) मानस
(2) बांधवगढ़
(3) केवलादेव
(4) बेतला
Ans. (2)
- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (II)]
(1) उत्तर प्रदेश
(2) मध्यप्रदेश
(3) महाराष्ट्र
(4) छत्तीसगढ़
Ans. (2)
- निम्नलिखित में से कौनसा राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश में स्थित नहीं है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (1)]
(1) कान्हा
(2) पेंज
(3) बांधवगढ़
(4) ताडोबा
Ans. (4)
व्याख्या –
ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र के चन्द्रपुर जिले में स्थित है।
- पादप जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है-
[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-07.11.2020 (II)]
(1) बालाघाट
(2) मांडला
(3) भोपाल
(4) इंदौर
Ans. (2)
व्याख्या –
पादप जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के मांडला जिले में स्थित पौधों के जीवाश्म का राष्ट्रीय उद्यान है।
- अभयारण्य राइनो (गेंडा) के लिये जाना जाता है:
[CET (S-II)-28.09.2024]
[RAS Pre. Exam. 2010]
(1) काजीरंगा
(2) गिर
(3) रणथम्भौर
(4) कोरबेट
Ans. (1)
व्याख्या –
भारतीय एक सींग वाला गैण्डा (राइनो) विश्व का चौथा सबसे बड़ा जलचर जीव है। आज यह जीव अपने आवासीय क्षेत्र के घट जाने से संकटग्रस्त हो गया है। यह भारत के असम स्थित मानस और काजीरंगा नेशनल पार्क में तथा नेपाल के तराई क्षेत्र में पाया जाता है। इसे रेड डाटा बुक में VU की श्रेणी में रखा गया है
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है-
[UTET (L-I) 2014]
[II Grade GK-31.10.2018]
[UTET (L-1) 28 April 2015)
(1) साइबेरियाई सारस के लिए
(2) एक सींग वाले भारतीय गैंडों के लिए
(3) हिम चीता के लिए
(4) मगरमच्छ के लिए
Ans. (2)
- एक श्रृंगी गैंडा भारत के किस राज्य में मुख्यतः पाया जाता है?
[HTET (L-I) 2011]
[AEN Exam – 16.12.2018]
[UPTET (L-1) 23 Feb. 2014]
(1) असम – बिहार
(2) अरुणाचल प्रदेश – त्रिपुरा
(3) असम-पश्चिम बंगाल
(4) अरुणाचल प्रदेश- मिजोरम
Ans. (3)
- भारत में ‘हाथी परियोजना’ का प्रारंभ किस वर्ष में किस गया था-
[AEN Exam: 16.05.2014]
(1) 1971-72
(2) 1981-82
(3) 1991-92
(4) 2001-02
Ans. (3)
व्याख्या –
देश में हाथियों की संख्या में आई कमी को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने 1991-92 में हाथी परियोजना शुरू की। जिसका आरंभ 1992 में झारखंड के सिंहभूमि जिले से किया गया। देश में प्रथम हाथी पुनर्वास केंद्र केरल के कोत्तूर में स्थापित किया गया है।
- भारत में ‘याक’ अधिकतर किस क्षेत्र में मिलते हैं-
[AEN Exam: 16.05.2014]
[RTET Level-II Exam, 2012]
(1) जम्मू
(2) लद्दाख
(3) असम
(4) हिमाचल प्रदेश
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत में याक उत्तरी लद्दाख के आसपास 15-20 हजार फुट की ऊँचाई पर पाया जाता है। भारत और तिब्बत के बीच सामान ढोने और सवारी के काम में ये ही जानवर आते हैं। चमरी को सुरागाय और याक भी कहा जाता है, जिसमें बड़ा याक कद में सबसे बड़ा होता है।
- भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की राज्यों में स्थिति से मिलान कीजिए-
[PSI-13.09.2021]
- कॉर्बेट 1. मध्यप्रदेश
- कान्हा 2. उत्तराखण्ड
- गिर 3. कर्नाटक
- बाँदीपुर 4. गुजरात
कूट:
ABCD
(1) 1 2 3 4
(2) 2 1 4 3
(3) 3 4 1 2
(4) 4 3 2 1
Ans. (2)
- कनार्टक का मंडलपट्टी पर्वत (जो समाचारों में था) नीलें फूलों से हरा भरा है, जो पुष्प 12 वर्षों में केवल एक बार पुष्पित होते हैं। इस पुष्प का नाम बताएँ –
[पटवार-23.10.2021 (Shift-II)]
(1) नीलगिरी
(2) नीलाकुरिंजी
(3) नील पुष्प
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (2)
- भारत में ‘सामाजिक वनीकरण’ पद का प्रथम प्रयोग ……. में हुआ था-
[पटवार- 23.10.2021 (Shift -1)]
(1) इनमें से कोई नहीं
(2) 1966
(3) 1976
(4) 1985
Ans. (3)
- गलत युग्म चुनें-
[पटवार-24.10.2021 (Shift-II)]
(1) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान – एम. पी.
(2) दाचीगम अभयारण्य – जे. एण्ड के.
(3) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम
(4) मुदुमलाई अभयारण्य ए.पी.
Ans. (4)
मुदुमलाई अभयारण्य तमिलनाडु में स्थित है।
- डचिगम राष्ट्रीय उद्यान है-
[PTET (L-I) 2012]
(1) हिमाचल
(2) जम्मू कश्मीर
(3) तमिलनाडु
(4) सिक्किम
Ans. (2)
व्याख्या –
डचिगम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 में जम्मू – कश्मीर में हुई थी।
- बक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में स्थित है?
[RAS Pre. Exam. 2009]
(1) मध्यप्रदेश
(2) राजस्थान
(3) गुजरात
(4) प. बंगाल
Ans. (4)
व्याख्या –
बक्सा बाघ परियोजना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के अलीपुरद्वार उप-डिवीजन में स्थित है। इसमें बक्सा वन प्रभाग (702.44 वर्ग किमी) का पूरा और कूच बिहार वन विभाग (58.43 वर्ग किमी) का कुछ हिस्सा आता है। बक्सा टाइगर रिजर्व 1983 में भारत के 15वें टाइगर रिजर्व के तौर पर बनाया गया था।
- ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के नाम से बाघ संरक्षण कार्यक्रम इनमें से किस वर्ष से प्रारंभ किया गया-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (II)]
[CET-4.2.2023 (S-1)]
[Stenographer Exam- May, 2013]
[UPTET (L-I) 15 Oct. 2017]
[UTET (L-I) 27 June 2013]
(1) 1 मार्च, 1973
(2) 1 अप्रैल, 1973
(3) 1 अप्रैल, 1972
(4) 1 मार्च, 1972
Ans. (2)
व्याख्या –
प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत 1 अप्रैल 1973 को हुई थी। इसके अन्तर्गत आरम्भ में 9 बाघ अभयारण्य बनाए गए थे।
- विश्व में एकमात्र कौनसा हिरण है जिसके नर के चार सींग होते हैं तथा यह मृग केवल भारत में ही पाया जाता है?
[RTET Level-II Exam, 2011]
(1) चौसिंगा
(2) कस्तूरा
(3) बारहसिंगा
(4) कोई नहीं
Ans. (1)
व्याख्या-
ज़्यादातर चौसिंगा भारत में ही पाया जाता है। इनकी आबादी गंगा के मैदानों के दक्षिण से लेकर तमिलनाडु तक, तथा पूर्व में ओडिशा तक पाई जाती है। पश्चिम में यह गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है। इसका जो विशिष्ट चिह्न होता है वह है इसके चार सींग, जो जंगली स्तनपायी में अद्वितीय होता है और जिसकी वजह से इसका नाम पड़ा है। यह सींग केवल नरों में पाये जाते हैं। प्रायः दो सींग कानों के बीच में तथा दो आगे की तरफ माथे में होते हैं।
- टाइगर स्टेट कहा जाता है-
[RTET Level-II, 2011]
(1) राजस्थान
(2) महाराष्ट्र
(3) मध्यप्रदेश
(4) मिजोरम
Ans. (3)
- भारत में भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
[II Grade (Hindi) Exam. 2011]
[Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]
(1) देहरादून
(2) नैनीताल
(3) कोलकाता
(4) गुवाहाटी
Ans. (1)
व्याख्या –
‘फॉरेस्ट रिसर्च इन्स्टीट्यूट’ का मुख्यालय देहरादून में है। देहरादून में ही भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय भी है। भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है।
- राष्ट्रीय वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
[II Grade (Urdu) Exam. 2011]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (II)]
(1) मसूरी
(2) नई दिल्ली
(3) नागपुर
(4) देहरादून
Ans. (4)
- ‘साइलेण्ट वैली’ (Silent Valley) जहाँ पौधों एवं पशुओं की अति विरल प्रजातियाँ पायी जाती हैं, कहाँ पर स्थित है-
[P.S.I. Exam, 1996, 2002]
[PTET (L-I) 2011]
[Delhi Police Constable-19.08.2009]
(1) केरल
(2) राजस्थान
(3) मुम्बई
(4) असोम
Ans. (1)
व्याख्या –
साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान भारत के दक्षिणी भारत के केरल राज्य के पालक्काड ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जो नीलगिरि पर्वत में है।
- किस प्रदेश में नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान है-
[Delhi Police Const-24.05.2014]
[RAS (Geo.)-2007]
(1) मिजोरम
(2) मणिपुर
(3) त्रिपुरा
(4) अरुणाचल प्रदेश
Ans. (4)
व्याख्या –
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय जैव विविधता स्थल का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान एवं विश्व में सबसे ऊँचाई पर स्थित बाघ रिजर्व है। यहाँ हिम तेंदुआ, बाघ तेंदुआ, धूमिल तेंदुआ और बाघ जैसी विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
- भारत में कौनसा राष्ट्रीय उद्यान बिग केट की चार प्रजातियों यानी बाघ, तेंदुआ, धूमिल तेंदुआ और हिम तेंदुआ के लिए प्रसिद्ध है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.05.2022 (II)]
(1) कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(2) नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
(3) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(4) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
Ans. (2)
- भगवान महावीर मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-I) 27.10.2018]
(1) गोवा
(2) महाराष्ट्र
(3) कर्नाटक
(4) गुजरात
Ans. (1)
व्याख्या –
मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक के साथ पूर्वी सीमा पर संगेम तालुक, गोवा में दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट में स्थित 107 वर्ग किलोमीटर का एक राष्ट्रीय उद्यान है।
- निम्न में से कौन-सा सम्मेलन मुख्यतः आर्द्र भूमियों से संबंधित है?
[PTI Exam-30.09.2018]
(1) रामसर सम्मेलन
(2) बॉन सम्मेलन
(3) पृथ्वी सम्मेलन
(4) वियना सम्मेलन
Ans. (1)
व्याख्या :
रामसर साइट एक वेटलैंड साइट है जो रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की है। वेटलैंड्स पर कन्वेंशन, जिसे रामसर कन्वेंशन के रूप में जाना जाता है, 1971 में यूनेस्को द्वारा स्थापित एक अंतर-सरकारी पर्यावरण संधि है, जो 1975 में लागू हुई।
- भारत में राष्ट्रीय वन संरक्षण नीति कब शुरू की गई थी-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.05.2022 (II)]
(1) 1952
(2) 1992
(3) 1982
(4) 1948
Ans. (1)
व्याख्या –
1894 में घोषित पहली राष्ट्रीय वन नीति देश के सामान्य कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जंगलों के प्रबंध न के उद्देश्य के साथ प्रख्यात की गई। इस नीति को 1952 में संशोधित कर पहली बार राष्ट्रीय वन संरक्षण नीति के रूप में लागू किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य संरक्षण एवं उत्पादन के बीच संतुलन लाने का था।
- सुमेलित कीजियेः
[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-15.05.2022 (1)]
- ओरांग राष्ट्रीय उद्यान 1. अरुणाचल प्रदेश
- पक्के राष्ट्रीय उद्यान 2. मिजोरम
- दंपा राष्ट्रीय उद्यान 3. असम
कूट:
ABC
(1) 3 2 1
(2) 2 13
(3) 3 1 2
(4) 2 3 1
Ans. (3)
- 2004 में चन्दौली को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था, यह भारत के कौनसे राज्य में है-
[CET (S-I)-27.09.2024]
(1) महाराष्ट्र
(2) हरियाणा
(3) पश्चिम बंगाल
(4) मेघालय
Ans. (1)
- निम्नलिखित में से कौनसे राज्य में राजाजी टाईगर स्थित है-
[CET (S-I)-28.09.2024]
(1) उत्तर प्रदेश
(2) मध्यप्रदेश
(3) उत्तराखण्ड
(4) राजस्थान
Ans. (3)
- रेड पाण्डा, निम्न में से किस संरक्षित जीवमण्डल का समूह है-
[CET (S-I)-28.09.2024]
(1) डिब्रू-दिबांग
(2) मन्नार की खाड़ी
(3) नन्दा देवी
(4) नोक्रेक
Ans. (1)
- सुमेलित कीजिए
(Gram Sevak Exam 18.12.2016)
(a) भोज आर्द्रभूमि – (1) हिमाचल प्रदेश
(b) चन्द्रताल आर्द्रभूमि – (2) मध्यप्रदेश
(c) सुरिंदर आर्द्रभूमि – (3) त्रिपुरा
(d) रुद्रसागर आर्द्रभूमि – (4) जम्मू-कश्मीर
कूट:a b C d
(1) 1 3 24
(2) 1 23 4
(2) 2 4 31
(4) 2 1 4 3
Ans. (4)
व्याख्या-
- हिमाचल प्रदेश- चंद्र ताल, पोंग बाँध झील, रेणुका आर्द्रभूमि
- मध्य प्रदेश- भोज आर्द्रभूमि
- त्रिपुरा- रुद्र सागर झील
- जम्मू और कश्मीर-होक्सार आर्द्रभूमि, सुरिंदर-मंसार झील, त्सोमोरिरी, वूलर झील
- ‘फूलों की घाटी’ अवस्थित हैं-
[UPTET (L-I) 15 Oct. 2017]
(1) जम्मू-कश्मीर
(2) हिमाचल
(3) सिक्किम
(4) उत्तराखण्ड
Ans. (4)
व्याख्या-
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक फूलों की घाटी का नाम है, जिसे अंग्रेजी में Valley of Flowers कहते हैं। यह भारतवर्ष के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में है। यह फूलों की घाटी विश्व संगठन, यूनेस्को द्वारा सन् 1982 में घोषित विश्व धरोहर स्थल नन्दा देवी अभयारण्य नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान का एक भाग है।
- निम्नलिखित में से कौनसा भारत का बायोस्फीयर रिजर्व नहीं है?
[I Grade Teacher – 15.10.2022]
(1) पचमढ़ी
(2) कच्छ
(3) पन्ना
(4) फूलों की घाटी
Ans. (4)
- ‘नंदा देवी जैव मण्डल रिज़र्व’ किस राज्य में स्थित है-
[छात्रावास अधीक्षक -28.07.2024]
(1) उत्तराखण्ड
(2) हिमाचल प्रदेश
(3) सिक्किम
(4) अरूणाचल प्रदेश
Ans. (1)
- केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है-
[छात्रावास अधीक्षक -28.07.2024]
(1) असम में
(2) त्रिपुरा में
(3) नागालैंड में
(4) मणिपुर में
Ans. (4)
व्याख्या –
केबुल लामजाओ (मणिपुर) विश्व का एकमात्र तैरता राष्ट्रीय उद्यान है।
| For more Geography Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















