गुप्त एवं गुप्तोत्तर युग Previous Year Questions

Welcome to Shiksha247! Improve your exam preparation by using our big collection of Previous Year’s Question Papers. Shiksha247 has a bunch of old exam papers from different government job exams like SSC, UPSC, HSSC, UPPSC, MPPSC, PSC, Railway, Banking, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these old question papers is a good way to get ready for your exams and increase your chances of doing well.

 Gupta and Post-Gupta era MCQs

1. गुप्त वंश ने…………..अवधि में शासन किया।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003
(a) 319-500 ई.
(b) 319-324 ई.
(c) 325-375 ई.
(d) 566-597 ई.

उत्तर- (a)
गुप्त वंश ने लगभग 275-550 ई. तक शासन किया। इस वंश की स्थापना लगभग 275 ई. में महाराज श्रीगुप्त द्वारा की गई थी, किंतु गुप्त वंश का प्रथम शक्तिशाली शासक चंद्रगुप्त I था, जिसने 319-335 ई. तक शासन किया। इसने अपनी महत्ता सूचित करने के लिए अपने पूर्वजों के विपरीत ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि धारण की।

2. निम्नलिखित शासकों में से किस एक ने चार अश्वमेधों का संपादन किया था ?
U.P.P.C.S. (Mains) 2003 U.P.P.C.S. (Mains) 2011
(a) पुष्यमित्र शुंग
(b) प्रवरसेन प्रथम
(c) समुद्रगुप्त
(d) चंद्रगुप्त द्वितीय

उत्तर-(b)
वाकाटक शासक प्रवरसेन प्रथम ने चार अश्वमेध यज्ञों का संपादन किया। इसके साथ ही उसने अनेक वैदिक यज्ञ भी किए। इसी वंश के शासक प्रवरसेन द्वितीय की रुचि साहित्य में थी, उसने ‘सेतुबंध’ नामक ग्रंथ की रचना की।

3. ‘भारत का नेपोलियन’ किसे कहा जाता है ?
U.P.P.C.S. (Pre) 1990, Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005, U.P. Lower Sub. (Pre) 2009
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य
(c) अशोक महान
(d) समुद्रगुप्त

उत्तर- (d)
इतिहासकार विंसेंट स्मिथ ने अपनी रचना ‘अर्ली हिस्ट्री ऑफ इंडिया’ में समुद्रगुप्त की वीरता एवं विजयों पर मुग्ध होकर उसे ‘भारतीय नेपोलियन’ की संज्ञा दी है।

4. ‘प्राचीन भारत का नेपोलियन’ किसे कहा जाता है ?
56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) पुष्यमित्र
(c) कनिष्क
(d) समुद्रगुप्त

उत्तर- (d)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।

5. निम्नलिखित में से किस गुप्त राजा का एक अन्य नाम देवगुप्त था ?
(a) समुद्रगुप्त
(b) चंद्रगुप्त द्वितीय
(c) कुमारगुप्त
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं U.P.P.C.S. (Mains) 2007
उत्तर-(b)
गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’ का एक अन्य नाम देवगुप्त मिलता है। उसके अन्य नाम देवराज तथा देवश्री भी मिलते हैं।
6. प्रथम गुप्त शासक जिसने ‘परम भागवत’ की उपाधि धारण की, वह था-
(a ) चंद्रगुप्त प्रथम
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) श्रीगुप्त
U.P.P.C.S. (Pre) 2009
उत्तर-(b)
नालंदा एवं गया के ताम्रपत्रों के अनुसार समुद्रगुप्त वह प्रथम गुप्त शासक था, जिसने परम भागवत’ की उपाधि धारण की थी । ज्ञातव्य | है कि कुछ पुस्तकों में परम भागवत उपाधि धारण करने वाला पहला शासक चंद्रगुप्त द्वितीय बताया गया है। लोक सेवा आयोग ने भी इस प्रश्न का उत्तर चंद्रगुप्त द्वितीय माना था। परंतु विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इस प्रश्न का उत्तर समुद्रगुप्त माना है।
7. ‘परम भागवत’ उपाधि धारण करने वाला प्रथम गुप्त शासक था –
(a ) चंद्रगुप्त प्रथम
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) रामगुप्त
U.P. P.C.S. (Pre) 2015
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख निम्नलिखित में से किस एक से संबद्ध है ?
(a) महापद्मनंद
(b) चंद्रगुप्त मौर्य
(c) अशोक
(d) समुद्रगुप्त
I.A.S. (Pre) 2006
उत्तर – (c & d)
इलाहाबाद का अशोक स्तंभ अभिलेख पर समुद्रगुप्त (335-375 ई.) के शासन के बारे में भी सूचना प्रदान करता है। इस स्तंभ पर समुद्रगुप्त के संधिविग्रहिक हरिषेण ने संस्कृत भाषा में प्रशंसात्मक वर्णन प्रस्तुत किया है, जिसे ‘प्रयाग प्रशस्ति’ कहा गया है। इसमें समुद्रगुप्त की विजयों का उल्लेख है।
9. इलाहाबाद का अशोक स्तंभ किसके शासन के बारे में सूचना प्रदान करता है?
(a) चंद्रगुप्त मौर्य के
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय के
(b) चंद्रगुप्त प्रथम के
(d) समुद्रगुप्त के
उत्तर- (d)
U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2004
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. प्रयाग प्रशस्ति किसके सैन्य अभियान के बारे में जानकारी देती है ?
(a ) चंद्रगुप्त प्रथम
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) कुमारगुप्त
U.P. Lower Sub. (Pre) 2004
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. समुद्रगुप्त के ‘प्रयाग प्रशस्ति’ में कोसल के शासक का क्या नाम था ?
(a) शिवगुप्त
(b) सोमेश्वर देव
(c) महेंद्र
(d) महिपाल
(e) इनमें से कोई नहीं
Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2017
उत्तर-(c)
प्रयाग प्रशस्ति की 19वीं और 20वीं पंक्तियों में दक्षिणापथ के बारह राज्यों तथा उनके राजाओं के नाम मिलते हैं। प्रयाग प्रशस्ति से ज्ञात होता है कि कोशल (कोसल) का राजा महेंद्र था। दक्षिणापथ के राज्यों को समुद्रगुप्त ने पहले जीता किंतु फिर ‘ ग्रहणमोक्षानुग्रह’ नीति के तहत कृपा कर उन्हें स्वतंत्र कर दिया।
12. समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति वाले स्तंभ पर निम्नलिखित में से किसका लेख मिलता है ?
(a) जहांगीर
(c) औरंगजेब
(b) शाहजहां
(d) दारा शिकोह
उत्तर- (a)
U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016
प्रयाग प्रशस्ति समुद्रगुप्त के विषय में जानकारी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसकी रचना समुद्रगुप्त के संधिविग्रहिक सचिव हरिषेण ने की थी। कनिंघम के मतानुसार, यह लेख मूलतः कौशाम्बी में खुदवाया गया था। अकबर ने इसे कौशाम्बी से मंगाकर इलाहाबाद के किले में स्थापित करवाया। इस पर जहांगीर का एक लेख, रानी का अभिलेख एवं अशोक द्वारा कौशाम्बी के महामात्रों को संघ भेद रोकने के लिए निर्देश भी उत्कीर्ण हैं।
13. ‘पृथिव्या प्रथम वीर’ उपाधि थी-
(a) समुद्रगुप्त की
(c) अमोघवर्ष की
(b) राजेंद्र प्रथम की
(d) गौतमीपुत्र शातकर्णी की U.P.P.C.S (Pre) 2016
उत्तर – (a)
इतिहासकार तेज राम शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘ए पॉलिटिकल हिस्ट्री ऑफ द इंपीरियल गुप्ताज’ में उल्लेख किया है कि समुद्रगुप्त ने अश्वमेध यज्ञ किया जिसके बाद उसने ‘पृथिव्यामा प्रतिरथ’ की उपाधि ग्रहण की, जिसका अर्थ है- ‘ऐसा व्यक्ति जिसका पृथ्वी पर कोई प्रतिद्वंद्वी न हो ( पृथ्वी का प्रथम वीर ) ।’ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपने संशोधित उत्तर – पत्रक में इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया था।
14. निम्नलिखित कथन पढ़िए-
1. हरिषेण समुद्रगुप्त के दरबार का प्रसिद्ध कवि था ।
2. उसने ‘देवीचंद्रगुप्तम’ महाकाव्य की रचना की।
3. वह ‘प्रयाग प्रशस्ति’ का भी रचयिता था।
सही उत्तर चुनिए-
(a) 1, 2 एवं 3 सही हैं
(b) 1 एवं 2 सही हैं
(c) 2 एवं 3 सही हैं
(d) 1 एवं 3 सही हैं
(e) केवल 1 सही है
Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2017
उत्तर- (d)
इलाहाबाद स्तंभ पर समुद्रगुप्त के संधिविग्रहिक एवं कवि हरिषेण (हरिषेण) ने संस्कृत भाषा में प्रशंसात्मक वर्णन प्रस्तुत किया है, जिसे ‘प्रयाग प्रशस्ति’ कहा गया है। इसमें समुद्रगुप्त की विजयों का उल्लेख है। ‘देवीचंद्रगुप्तम’ नाटक की रचना विशाखदत्त ने की है। इससे गुप्तवंशी शासक रामगुप्त के विषय में सूचनाएं प्राप्त होती हैं। अतः स्पष्ट है कि कथन 1 और 3 सत्य हैं, जबकि कथन 2 असत्य है।
15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए। नीचे दिए कूटों में सही उत्तर का चयन कीजिए।
सूची-I सूची-II
(दक्षिण भारत के समुद्रगुप्त के समकालीन नरेश ) (उनके राज्य)
A. धनंजय – 1. अवमुक्त
B. नीलराज – 2. कांची
C. उग्रसेन – 3. कुस्तलपुर
D. विष्णुगोपा – 4. पालक्का
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 3 1 4 2
(d) 4 3 2 1
उत्तर-(c)
U.P.P.C.S. (Pre) 2018
सूची-I का सूची -II से सही सुमेलन है-
सूची-I सूची-II
(दक्षिण भारत के समुद्रगुप्त के समकालीन नरेश ) (उनके राज्य)
धनंजय – कुस्तलपुर
नीलराज – अवमुक्त
उग्रसेन – पालक्का
विष्णुगोपा – कांची
16. दिल्ली की कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के प्रांगण में उन्नत प्रसिद्ध लौह स्तंभ किसकी स्मृति में-
(a) अशोक
(c) हर्ष
(b) चंद्र
(d) अनंगपाल
U.P. P.C.S. (Pre) 2002
उत्तर-(b)
दिल्ली में मेहरौली नामक स्थान से ‘मेहरौली लौह स्तंभ लेख’ प्राप्त हुआ है, जो वर्तमान में कुतुबमीनार के समीप है। इसमें ‘चंद्र’ नामक किसी राजा की उपलब्धियों का वर्णन किया गया है, जिसका समीकरण गुप्तवंशीय शासक चंद्रगुप्त द्वितीय से किया जाता है। एक मान्यता के अनुसार लगभग 410 ई. में चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य के समय में मेहरौली लौह स्तंभ उदयगिरि पहाड़ियों के पास विष्णुगिरि में स्थित था। चंद्रगुप्त द्वितीय विष्णु का उपासक था। भगवान विष्णु के सम्मान में ही उसने इस लौह स्तंभ का निर्माण कराया था। इस स्तंभ के शीर्ष भाग पर भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ का चिह्न अंकित था।
17. कौन – सा राजवंश हूणों के आक्रमण से अत्यंत विचलित हुआ ?
(a) मौर्य
(b) कुषाण
(c) गुप्त
(d) शुंग
U.P.P.C.S. (Pre) 1993
उत्तर-(c)
हूणों का पहला भारतीय आक्रमण गुप्त सम्राट स्कंदगुप्त के शासनकाल में हुआ तथा स्कंदगुप्त के हाथों वे बुरी तरह परास्त हुए। यह आक्रमण एक धावा मात्र रहा और देश के ऊपर इसका कोई तात्कालिक प्रभाव नहीं पड़ा किंतु परोक्ष रूप से इसने गुप्त साम्राज्य के पतन की गति को तेज कर दिया। स्कंदगुप्त की मृत्यु के बाद 5वीं शताब्दी ई. के अंत तथा छठी शताब्दी ई. के प्रारंभ में उत्तर-पश्चिम के कई क्षेत्रों पर हूणों ने कब्जा कर लिया था।
18. हूणों ने भारत पर आक्रमण किया था-
(a) चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में
(b) कुमारगुप्त प्रथम के शासनकाल में
(c) स्कंदगुप्त के शासनकाल में
(d) बुधगुप्त के शासनकाल में
U.P.P.C.S. (Mains) 2006
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
19. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने हूणों पर विजय प्राप्त की ?
(a ) चंद्रगुप्त द्वितीय
(b) कुमारगुप्त प्रथम
(c) स्कंदगुप्त
(d) भानुगुप्त
U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2004
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
20. गुप्त सम्राट, जिसने ‘हूणों’ को पराजित किया, थे-
(a) समुद्रगुप्त
(b) चंद्रगुप्त द्वितीय
(c) स्कंदगुप्त
(d) रामगुप्त
53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011
उत्तर- (c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
21. इनमें से किस गुप्त शासक ने हूणों को पराजित किया था?
(a) समुद्रगुप्त
(b) चंद्रगुप्त II
(c) कुमारगुप्त
(d) स्कंदगुप्त
U.P. Lower (Pre) 2015
उत्तर- (d)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
22. किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि स्कंदगुप्त ने हूणों को पराजित किया था ?
(a) भितरी स्तंभ लेख
(b) इलाहाबाद स्तंभ-लेख
(c) मंदसौर अभिलेख
(d) उदयगिरि अभिलेख

U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014
उत्तर- (a)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सैदपुर तहसील में भितरी नामक स्थान से भितरी स्तंभ लेख मिलता है। इसमें पुष्यमित्रों और हूणों के साथ स्कंदगुप्त के युद्ध का वर्णन मिलता है। उल्लेखनीय है कि हूणों | का पहला भारतीय आक्रमण गुप्त सम्राट स्कंदगुप्त के शासनकाल में हुआ, जिसमें वे स्कंदगुप्त से बुरी तरह पराजित हुए थे।

For more QuestionsClick Here
download button

Note : इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Offer

🔥Great Deals on Smartphone🔥 

  📱 Shop Now or Never Offer
📣 Great deals on Smartphones

👉  Shop Now

⚡️Breaking News
📱  Samsung Galaxy M34 5G

⚡️At Rs 2,499/month
-50 MP no shake camera at lowest price

 👉  Shop Now

  📱 Samsung Galaxy S24 Ultra
⚡️Rs 1,44,999 Rs 1,39,999
⚡️Effective Price Rs 1,24,999*

-Live Translate & Circle to Search
-*Including bank offer

 👉  Shop Now

 

amazon Prime Video

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

  Exams

  Subjects

Offer

🔥Great Deals on Smartphone🔥 

  📱 Shop Now or Never Offer
📣 Great deals on Smartphones

👉  Shop Now

⚡️Breaking News
📱  Samsung Galaxy M34 5G

⚡️At Rs 2,499/month
-50 MP no shake camera at lowest price

 👉  Shop Now

  📱 Samsung Galaxy S24 Ultra
⚡️Rs 1,44,999 Rs 1,39,999
⚡️Effective Price Rs 1,24,999*

-Live Translate & Circle to Search
-*Including bank offer

 👉  Shop Now

 

amazon Prime Video

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job, Recruitment, Naukri

सरकारी नौकरी

Get Job Alert, Admit Card, Answer Key, Result etc.

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

Scroll to Top