Hindi Previous Year Question अव्यय (अविकारी शब्द)

Shiksha247 – Hindi Government Exam Question Papers, Previous Year Papers & Preparation

अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Hindi विषय के टॉपिक “अव्यय (अविकारी शब्द)” पर आधारित Previous Year Question के  विस्तृत हल उपलब्ध है।

UPSC Previous Year Question Papers Hindi
SSC Old Papers Hindi
Railway Exam Memory-Based Questions
CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Exam Papers PDF
TET (Teacher Eligibility Test) Sample Papers Hindi

इन पेपर को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

अव्यय (अविकारी शब्द) PYQ

1. क्रिया-विशेषण शब्द का चयन कीजिए-
[III Grade (Hindi) 26.02.2023](1) गरम
(2) प्रतिदिन
(3) रमेश
(4) पेड़
Ans. (2)

2. असंगत विकल्प का चयन कीजिए-
[CET-7.1.2023 (S-II)](1) वह बार-बार चीखता है। – कालवाचक क्रियाविशेषण
(2) राम ऊपर कमरे में है। -स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(3) रमा तेज दौड़ती है। – रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(4) वह आया और मैं गया। – कारणार्थक क्रियाविशेषण
Ans. (4)

3. केवल ‘अविकारी’ शब्द हैं?
[ II Gr. (Sans Edu.) 13.02.2023](1) लड़का, घर, पशु
(2) परंतु, अचानक, बिना
(3) स्त्री, काला, बादल
(4) भाषा. शब्द, डंठल
Ans. (2)

4. किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है?
[राजस्थान सब इंस्पेक्टर, 2011](1) बात अपने तक ही रखना
(2) शीला तो बीमार है
(3) तुम भी चले जाओ
(4) मैं कल जयपुर गया था।
Ans. (4)
व्याख्या -• जो अव्यय किसी शब्द या पद के बाद लगकर उसके अर्थ में विशेष प्रकार का बल भर देते है, वे निपात या अवधारक अव्यय कहलाते है हिन्दी में प्रचलित निपात निम्नलिखित है – ही, भी, तो, तक, मात्र/केवल, भर
•टिप्पणी – मात्र और केवल पर्यायवाची शब्द है। इन दोनों का एक साथ प्रयोग करना अशुद्ध है।

5. ‘गोमूत्र असाध्य रोगों के उपचार में ‘भी’ उपयोगी है।” रेखांकित शब्द के संदर्भ में उपयुक्त विकल्प है-
[REET L-II. 26.09.2021](1) कारक चिह्न
(2) क्रिया
(3) अव्यय
(4) समुच्चय बोधक
Ans. (3)

6. किसमें ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है –
[PSI-13.09.2021](1) वह पटना गया था
(2) मुझे आने तो दो
(3) संभवतः वह आएगा
(4) मैं कल आ सकता हूँ
Ans. (2)

7. जिन शब्दों में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता, उन्हें क्या कहते हैं?
[RTETL-1,2011]
[ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2014](1) संज्ञा
(2) विशेषण
(3) सर्वनाम
(4) अव्यय
Ans. (4)
व्याख्या- अव्यय को ‘अविकारी’ भी कहते है ‘अव्यय’ का शाब्दिक अर्थ है- जो व्यय न हो। अविकारी का अर्थ है-जिससे विकार या परिवर्तन न आए। अतः ऐसे शब्द जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक, काल, पुरुष आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं आता, जो सदा अपने मूल रूप में बने रहते हैं, उन्हें अव्यय या अविकारी शब्द कहते हैं।
अव्यय या अविकारी पाँच प्रकार के होते हैं- (i) क्रिया विशेषण, (ii) संबंध बोधक, (iii) समुच्चय बोधक या योजक, (iv) विस्मयादि बोधक तथा (v) निपात।

8. जिन शब्दों में प्रयोग के अनुसार कोई परिवर्तन नहीं होता है, उन्हें कहा जाता है?
[आर.टेट प्रथम स्तर, 2011](1) पद
(2) विकारी शब्द
(3) अविकारी
(4) पदबंध
Ans. (3)

9. इनमें से कौनसा शब्द-भेद अव्यय नहीं है-
[JLO (Law) 27.12.2019|
(1) संबंधबोधक
(2) समुच्चबोधक
(3) विशेषण
(4) क्रिया-विशेषण
Ans. (3)

10. निम्न में से ‘विकारी’ शब्द भेद नहीं हैं-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) संज्ञा
(2) क्रिया-विशेषण
(3) क्रिया
(4) सर्वनाम
Ans. (2)

11. निम्न में कौन अविकारी है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक, 2012][JLO-06.11.2023](1) अव्यय
(2) क्रिया विशेषण
(3) विशेषण
(4) 1 और 2
Ans. (4)

12. इनमें किन शब्दों की गणना ‘अव्यय’ के अंतर्गत की जाती है?
[PSI-07.10.2018][ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-01.07.2017](1) क्रिया विशेषण शब्द
(2) क्रिया शब्द
(3) विशेषण शब्द
(4) संज्ञा शब्द
Ans. (1)

13. व्याकरण की दृष्टि से गलत कथन है- [PSI-13.09.2021](1) संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
(2) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
(3) क्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद माने गये हैं 1. सकर्मक और 2. अकर्मक
(4) सर्वनाम और क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।
Ans. (4)
व्याख्या- क्रिया की विशेषता बताने वाले अव्यय शब्द ‘क्रिया विशेषण’ कहलाते है। क्रिया विशेषण के चार भेद है-
(i) कालवाचक – क्रिया होने के समय की सूचना देने वाले क्रिया विशेषण ‘कालवाचक’ कहलाते है। जैसे – आज, कल, प्रतिवर्ष, नित्य, सायं, दिनभर आदि।
•पहचान – कालवाचक क्रियाविशेषण की पहचान का सर्वोतम उपाय है-क्रिया के साथ प्रश्न लगाएँ कब? इसका उत्तर कालवाचक क्रियाविशेषण होगा। जैसे- ‘मैं परसों जाऊँगा।
•प्रश्न पूछिए – मैं कब जाऊँगा? उत्तर होगा – परसों।
•यही कालवाचक क्रिया विशेषण है।
(ii) स्थानवाचक क्रिया विशेषण – क्रिया होने के स्थान या दिशा का बोध कराने वाले क्रियाविशेण स्थानवाचक कहलाते हैं। जैसे -यहाँ, वहाँ, निकट, आगे, पीछे, पास, अगर, बाहर, सामने आदि।
•पहचान – क्रिया के साथ ‘कहाँ’ प्रश्न लगाने पर उत्तर रूप में स्थान वाचक क्रिया विशेषण प्राप्त होगा। जैसे-वह ऊपर बैठा है। प्रश्न किया-वह कहाँ बैठा है? उत्तर मिला-ऊपर।
यही स्थानवाचक क्रिया विशेषण है।
(iii) परिमाणवाचक क्रिया विशेषण – जिन विशेषणों से क्रिया की मात्रा या परिमाण का बोध होता हैं। जैसे-एक, कई, थोड़ा-सा, बस, इतना खूब आदि।
•पहचान – क्रिया के साथ कितना/कितनी लगाकर प्रश्न करें। उत्तर में परिमाणवाची क्रिया विशेषण प्राप्त होगा। जैसे-मैं ढेरों जलेबियाँ खा गया।
•प्रश्न किया – कितनी खा गए? उत्तर मिला ढेरों।
•यही परिमाणवाची क्रिया विशेषण है।
(iv) रीतिवाचक क्रिया विशेषण – जिससे क्रिया की रीति या विधि (ढंग) का पता चले। जैसे- धीरे-धीरे, सरपट, प्रायः, शायद, ठीक, अक्सर।
•पहचान-क्रिया के साथ ‘कैसे’ प्रश्न लगा दिया जाए तो उत्तर रूप में रीतिवाचक क्रियाविशेषण प्राप्त होगा। जैसे- मैं सरपट दौड़ा। प्रश्न किया-मैं कैसे दौड़ा? उत्तर मिला- सरपट ।
अतः यही रीतिवाचक क्रिया विशेषण है।

14. किस वाक्य में ‘स्थानवाचक’ क्रिया विशेषण है?
[PSI-07.10.2018](1) आप यहाँ बैठिए।
(2) वह धीरे-धीरे चलता है।
(3) मोहन जयपुर से अभी आया है।
(4) गुरुजी बहुत कम बोलते हैं।
Ans. (1)

15. क्रिया-विशेषण नहीं है-
[JLO (Law) 27.12.2019](1) समकालीन
(2) ध्यानपूर्वक
(3) लगातार
(4) प्रतिमाह
Ans. (1)

16. क्रियाविशेषण रहित वाक्य है-
[PSI-15.09.2021](1) वह अचानक चला गया।
(2) मेरी बात ध्यान से सुनो।
(3) नौकर मालिक से खुश रहता है।
(4) वह प्रायः यहाँ आया करते थे।
Ans. (3)
व्याख्या:-
•वह अचानक चला गया। (रीतिवाचक)
•मेरी बात ध्यान से सुनो। (रीतिवाचक)
•वह प्रायः यहाँ आया करते थे। (स्थानवाचक)

17. क्रिया-विशेषण रहित वाक्य है-
[PSI-13.09.2021](1) मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो।
(2) वह अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।
(3) सुबह से वर्षा लगातार हो रही है।
(4) वे अचानक चले गए।
Ans. (2)

18. ‘क्रियाविशेषण उपवाक्य’ का उदाहरण है-
[PSI-15.09.2021](1) जो लोग साहसी होते हैं, वे सफल होते हैं।
(2) यदि तुम चलते तो, मैं भी अवश्य चलता।
(3) वह धनवान है, परन्तु बहुत दुःखी है।
(4) वह ईमानदार है, इसलिए सबका विश्वस्त है।
Ans. (2)

19. निम्न वाक्य की पूर्ति स्थानवाचक क्रियाविशेषण से कीजिए-
मैं…… चला गया था।
[RJS-28.11.2021](1) कल
(2) दस बजे
(3) दिल्ली
(4) अकेले
Ans. (3)
व्याख्या – स्थानवाचक क्रियाविशेषण की पहचान ‘कहाँ’ है। अतः दिल्ली सही विकल्प है।

20. ‘ध्यानपूर्वक’ शब्द है?
[ राज. सब इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011](1) परिमाणवाचक क्रिया विशेषण
(2) कालवाचक क्रिया विशेषण
(3) स्थानवाचक क्रिया विशेषण
(4) रीतिवाचक क्रिया विशेषण
Ans. (4)
व्याख्या-रीतिवाचक क्रिया विशेषण के भेद निम्नांकित है-
1. विधिबोधक – ध्यानपूर्वक, सहसा, हाथों हाथ, सुखपूर्वक, धीरे-धीरे, शीघ्र।
2. निश्चयबोधक – अवश्य, निःसन्देह, जरूर, वस्तुतः बेशक, सचमुच, निश्चित।
3. अनिश्चयबोधक- शायद, संभवतः, प्रायः, बहुधा, कदाचित्, अक्सर।
4. हेतु बोधक – क्यों, किसलिए, इसलिए, अतएव, अतः, क्योंकि।
5. निषेधबोधक – न, नहीं, मत, कभी नहीं।
6. प्रश्नवाचक – क्यों, कैसे।
7. स्वीकृतिबोधक- हाँ, जी, ठीक, सच, बिल्कुल।
8. अवधारणा बोधक- ही, भी, मात्र, तो, भर, तक।
9. आकस्मिकता बोधक सहसा, अचानक, एकाएक, अकस्मात्।
10. आवृत्तिबोधक सरासर, फटाफट, चुपचाप, धड़ाधड़।

21. ……….बोलो, कोई सुन लेगा। वाक्य में रिक्त स्थान पर आएगा?
[आर. टेट द्वितीय स्तर, 2011](1) जो से
(2) गाकर
(3) चीखकर
(4) धीरे
Ans. (4)

22. निम्नांकित में ‘क्रियाविशेषण’ नहीं है-
(II Grade Teacher (1 lindi) 01.11.2018)
(1) अनगिनत
(2) हाथोंहाथ
(3) एकाएक
(4) चुपचाप
Ans.(1)

23. ‘पानी में थोड़ी बर्फ़ डालकर उसे धीरे-धीरे हिलाओ ताकि वह जल्दी ठंडा हो जाए।’ वाक्य में समुच्चय बोधक शब्द है-
(II Grade Teacher (Hindi) 01.11.2018)
(1) थोड़ी
(2) धीरे-धीरे
(3) ताकि
(4) जल्दी
Ans. (3)

24. निम्नलिखित में से क्रिया विशेषण है
[REET L-1. 26.09.2021](1) यह
(2) धीरे-धीरे
(3) बाहरी
(4) रंगीन
Ans. (2)

25. ‘जल्दी’, ‘धीरे’ और ‘अभी’ निम्न में क्या हैं?
[REET L-II, 26.09.2021][II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) क्रिया
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया-विशेषण
(4) संज्ञा
Ans. (3)

26. इनमें से किस वाक्य में अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है-
[वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) -4.7.2019](1) राम धीरे-धीरे मंदिर जा रहा है।
(2) राम मंदिर जा रहा है।
(3) राम नियमित रूप से मिठाई और फल खाता है!
(4) न राम मंदिर जाता है न श्याम मंदिर जाता है।
Ans. (2)

27. कौनसा वाक्य रीतिवाचक क्रियाविशेषण का उदाहरण है?
[REET (Level-II, S-II) -24.07.2022](1) लक्षित बहुत धीरे-धीरे चलता है।
(2) आज मेरी परीक्षा है।
(3) खेल का मैदान विद्यालय के पास स्थित है।
(4) इन दिनों गंगा में पानी अधिक बह रहा है।
Ans. (1)

28. ‘रीतिवाचक क्रिया-विशेषण’ से संबंधित वाक्य कौनसा है-
[PSI-14.09.2021][वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-20.02.2019](1) यह पत्रिका प्रतिमाह छपती है।
(2) वह अचानक चला गया।
(3) तुम्हारी पुस्तकें यहाँ रखी हुई हैं।
(4) सभी बच्चे बाहर खेल रहे हैं।
Ans. (2)

29. ‘वह चुपके से चला’ पंक्ति में चुपके से है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2011](1) रीतिवाचक अव्यय
(2) दिशावाचक अव्यय
(3) स्थानवाचक अव्यय
(4) परिमाणवाचक अव्यय
Ans.(1)

30. संज्ञा से निर्मित क्रिया-विशेषण है
[JLO-06.11.2023](1) यहाँ
(2) प्रेमपूर्वक
(3) एकाएक
(4) धीरे
Ans. (2)

31. एक पद, वाक्यांश या उपवाक्य का सम्बन्ध दूसरे पद, वाक्यांश या उपवाक्य से जोड़ने वाले अव्यय को कहते हैं?
[आर.टेट प्रथम स्तर, 2011](1) समुच्चयबोधक अव्यय
(2) विस्मयादिबोधक अव्यय
(3) क्रिया विशेषण
(4) अप्रकट अव्यय
Ans. (1)
व्याख्या- वे अव्यय शब्द जो दो शब्दों, वाक्यांशों या वाक्यों को जोड़ते है, उन्हें समुच्चयबोधक या योजक Conjuction) कहते है। समुच्चय बोधक या योजक के दो भेद होते हैं –
(1) समानाधिकरण समुच्चयबोधक (Coordinate Conjunction) – जो अव्यय समान घटकों (शब्दों, वाक्यों, वाक्यांशों) को परस्पर मिलाते है। भेद : समानाधिकरण समुच्चयबोधक चार प्रकार के होते हैं-
(i) संयोजक (और, तथा, स्वयं)
(ii) विकल्पक (या, अथवा )
(iii) विरोधदर्शक (पर, परन्तु, किन्तु, लेकिन, मगर, बल्कि, फिर भी)
(iv) परिणामदर्शक (नहीं तो, अन्यथा, फलतः, इसलिए, परिणाम स्वरूप)
(2) व्यधिकरण समुच्चयबोधक (Ubordinate Conjunction) -आश्रित उपवाक्यों को प्रधान वाक्यों से जोड़ने वाले अव्यय। व्यधिकरण समुच्चय भी चार प्रकार के होते हैं-
(i) कारणबोधक (क्योंकि, चूँकि, इसलिए…. के ताकि )
(ii) संकेतबोधक (यदि… तो, यद्यपि.. तथापि, यद्यपि.. परन्तु )
(iii) स्वरूपबोधक (अर्थात्, मानो, यानि)
(iv) उद्देश्य बोधक (ताकि, जिससे, इसलिए, कि)

31. इनमें से कौन-सा शब्द ‘समुच्चयबोधक अव्यय’ नहीं है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-01.07.2017](1) परन्तु
(2) इसलिए
(3) सामने
(4) एवं
Ans. (3)

32. विकल्पों में से समुच्चयबोधक अव्यय किस-किस विकल्प में हैं?
[वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-20.02.2019](क) क्योंकि
(ख) वाह
(ग) शीघ्र
(घ) तथा
कूट:
(1) क और ख
(2) ख और घ
(3) क और घ
(4) ग और घ
Ans. (3)

33. इनमें कौनसा शब्द अविकारी है-
[(C) (Law) 2014](1) क्योंकि
(2) आँख
(3) डाकू
(4) विद्रोह
Ans. (1)

34. इन शब्दों में अव्यय शब्द है
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2011](1) परन्तु
(2) दुधारू
(3) पंजाबी
(4) चल
Ans. (1)

35. राम घर गया और श्याम बाजार गया। इस वाक्य में रेखांकित शब्द है?
[राज. सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011](1) विकल्प सूचक
(2) परिणाम दर्शक
(3) संयोजक
(4) कारणबोधक
Ans. (3)

36. ‘ग्रह सूर्य के चारों ओर घूमते हैं और उपग्रह अपने-अपने ग्रह के’ इस वाक्य में संयोजक शब्द है-
[JLO (Law)-2014](1) चारों ओर
(2) अपने-अपने
(3) और
(4) ग्रह
Ans. (3)

37. किस वाक्य में ‘संबंधसूचक अव्यय’ नहीं है ? है?
[JI.O-06.11.2023](1) मेरी बात ध्यान से सुनी।
(2) धन के बिना काम नहीं चलता ।
(3) पूजा से पहले स्नान करना चाहिए।
(4) मेरे घर के पीछे पेड़ है।
Ans. (1)

38. विस्मयादिबोधक शब्दों के संबंध में कौनसा कथन सही है-
[PSI-13.09.2021](1) इसमें वचन के अनुसार विकार होता है।
(2) ये केवल शोक और घृणा का भाव प्रकट करते हैं।
(3) ये वाक्य-रचना के अनिवार्य घटक हैं।
(4) ये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते हैं।
Ans. (4)
व्याख्या- विस्मयादिबोधक (Interjection) शब्दों का प्रयोग प्रायः वाक्य के प्रारम्भ में होता है। इसके भेद है-
1. हर्षबोधक – वाह, धन्य, अहा, वाह-वाह, आहा।
2. शोक बोधक-उफ, आह, हाय, हेराम, त्राहि-त्राहि हा।
3. आश्चर्य बोधक – क्या, अरे, अहो, हैं, सच, ओह, ओहो, ऐं।
4. प्रशंसा बोधक – शाबाश, क्या खूब, अतिसुन्दर।
5. क्रोध बोधक-अरे, चुप, अबे, धत्, परे हट, ठहर, हट।
6. भय बोधक – बाप रे, हाय, ओह।
7. चेतावनी बोधक – बचो, होशियार, सावधान, खबरदार, अरे हटो।
8. घृणा बोधक/तिरस्कार बोधक- छिः, धिक्, छिः, धिक्कार, उफ्, धत्, थू।
9. इच्छा बोधक – काश, हाय।
10. सम्बोधन बोधक – अजी, हे, अरे, सुनते हो, रे।
11. अनुमोदन बोधक – अच्छा, हाँ, हाँ हाँ ठीक।
12. आशीर्वाद बोधक जीते रहो, खुश रहो, दीर्घायु हो।

39. किस विकल्प में मनोविकार और उसे व्यंजित करने वाला विस्मयादिबोधक शब्द असंगत है-
[PSI-14.09.2021](1) हर्ष वाह वा!
(2) शोक हाय!
(3) तिरस्कार – ओहो !
(4) आश्चर्य क्या!
Ans. (3)

40. ‘छिः धिक्‌कार है तुम्हें! इस वाक्य में ‘छिः’ है?
[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012](1) संबोधन
(2) संज्ञा
(3) अव्यय
(4) क्रिया
Ans. (3)

41. ‘वाह ! कितना सुन्दर दृश्य है।’ यह वाक्य अर्थ की दृष्टि से है –
[REET L-II, 26.09.2021](1) संभावनार्थक
(2) संकेतार्थक
(3) विस्मयादिबोधक
(4) प्रश्नवाचक
Ans. (3)

42. ‘हाय। अब मैं क्या करूं।’ किस प्रकार का अव्यय है-
[R.JS परीक्षा-2015](1) क्रिया विशेषण
(2) संबंध सूचक
(3) समुच्चयबोधक
(4) विस्मयादिबोधक
Ans. (4)

43. ‘तिरस्कार सूचक’ अव्यय है-
[राज. सब इंस्पेक्टर, 2011](1) आह!
(2) अरे!
(3) छि:!
(4) उफ!
Ans. (3)

44. निम्नांकित में ‘विस्मयाबोधक अव्यय’ का उदाहरण है-
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-01.07.2017](1) मानो
(2) ताकि
(3) यदि
(4) वाह
Ans. (4)

45. विस्मय के भाव के लिए विस्मयादिबोधक अव्यय शब्द है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012](1) आह
(2) अरे
(3) उफ
(4) हाय
Ans. (2)

46. विस्मयबोधक अव्ययों के संबंध में कौनसा तथ्य सही नहीं है-
[PSI-15.09.2021](1) ये वक्ता के हर्ष, शोक आदि मनोभावों को व्यक्त करते हैं।
(2) इनके आगे विस्मयबोधक चिह्न लगाया जाता है।
(3) एक ही विस्मयबोधक शब्द से सभी मनोभावों को सूचित किया जा सकता है।
(4) ये वाक्य से स्वतंत्र होते हैं।
Ans. (3)
व्याख्या – एक ही विस्मयबोधक शब्द से सभी मनोभावों को सूचित नहीं किया जा सकता है।

47. ‘हमें सफलता मिलने तक प्रयास करना चाहिए’ इस वाक्य में ‘तक’ है?
[आर. टेट द्वितीय स्तर,2011](1) समुच्चबोधक अव्यय
(2) क्रिया विशेषण
(3) सम्बन्ध बोधक अव्यय
(4) विस्मयादिबोध अव्यय
Ans. (3)
व्याख्या – सम्बन्ध बोधक (Pest-Position) – वे अव्यय, जो संज्ञा-सर्वनाम के साथ जुड़कर उनका सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्दों से बताते है, संबंध बोधक कहलाते है। जैसे-के मारे, के बिना, से पहले, के साथ, के अलावा, के कारण, तक, पश्चात्, के संग, के सामने, के द्वारा, द्वारा, के बदले, के बाबत्, के विपरीत, की तुलना में, से लेकर, की ओर, के अनुसार आदि।

48. ‘वहाँ मोहन के ……. कोई नहीं था’ वाक्य में रिक्त स्थान पर प्रयुक्त होगा?
[आर. टेट द्वितीय स्तर, 2011](1) या
(2) और
(3) अलावा
(4) अथवा
Ans. (3)

49. किस वाक्य में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग हुआ है-
[PSI-13.09.2021](1) अपराधी ने पुलिस के सामने झूठ बोला।
(2) वह बहुत देर से ज्यों का त्यों खड़ा है।
(3) मेरा गाँव पास में ही है।
(4) मैं वहाँ कदापि नहीं जाऊँगा।
Ans. (1)

50. किस वाक्य में ‘संबंधसूचक’ अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है-
[PSI-14.09.2021](1) मुझसे पहले वे चले गए।
(2) हथियारों सहित आतंकवादी पकड़े गए।
(3) बच्चे उस ओर गए हैं।
(4) अजमेर के निकट पुष्कर तीर्थ है।
Ans. (3)

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top