Hindi Previous Year Question कारक

Shiksha247 में आपका स्वागत है!
“कारक” पर आधारित पिछले वर्षों के हिंदी प्रश्नों के हमारे व्यापक संग्रह के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी को और प्रभावी बनाएं।

यहाँ आपको UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher और अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के पुराने प्रश्नपत्र मिलेंगे।
इन प्रश्नपत्रों को हल करना न केवल आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाता है, बल्कि सफलता की संभावना भी बढ़ाता है।
अपनी तैयारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ – Shiksha247 के साथ!

कारक PYQ

1. जिस कारकीय रूप से किसी वस्तु के अलग होने का बोध होता है, उसे कहते हैं-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) संप्रदान कारक
(2) अधिकरण कारक
(3) संबंध कारक
(4) अपादान कारक
Ans. (4)

2. किस वाक्य में अपादान कारक का प्रयोग नहीं हुआ है?
[JLO-06.11.2023](1) मेरे हाथ से घड़ी छूट पड़ी।
(2) आपके दर्शन से लाभ हुआ।
(3) आत्मा देह से भिन्न है।
(4) कोयला खदान से निकाला जाता है।
Ans. (2)

3. ‘क्रिया के साधन का बोध’ कराने वाला कारक है-
[Il Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) सम्प्रदान
(2) अपादान
(3) करण
(4) अधिकरण
Ans. (3)

4. “राजा सेवक को कम्बल देता है” वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए कारक का सही क्रमांक है?
[REET (Level-II, S-II) -24.07.2022]
[CET -8.1.2023 (S-II)][पटवार भर्ती परीक्षा, 2011]
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक-2012](1) कर्म
(2) अपादान
(3) करण
(4) सम्प्रदान
Ans. (4)

5. ‘पुलिस ने चोर को दण्ड दिया’ वाक्य में प्रयुक्त विभक्ति रूप है?
[REETL-II, 26.09.2021](1) कर्ता एवं कर्म
(2) कर्म एवं अपादान
(3) कर्ता एवं करण
(4) कर्ता एवं संप्रदान
Ans. (4)

6. ‘को’ कारक चिह्न का प्रयोग होता है
[REET L-1, 26.09.2021](1) कर्म व अपादान के लिए
(2) कर्म व सम्प्रदान के लिए
(3) संबंध व करण कारक के लिए
(4) सम्प्रदान व अपादान कारक के लिए
Ans. (2)

7. किस क्रम में कर्ता कारक नहीं है?
[पटवार, 2008](1) सचिन क्रिकेट खेल रहा है।
(2) बिजली चमक रही है।
(3) सुरेश ने सूरज को बुलाया।
(4) संजय व्यायाम करता है ।
Ans. (3)
व्याख्या- क्रिया करने वाले को कर्ता कहते हैं। यह कर्ता। प्रायः चेतन रहता है। जैसे- संजय व्यायाम करता है। प्राकृतिक शक्ति या पदार्थ भी कर्ता के रूप में हो सकते है। जैसे-सूर्य चमकता है। कर्ता का कारक चिह्न शून्य (0) या ‘ने’ है। ‘ने’ का प्रयोग भूतकालीन समर्थक क्रियाओं में होता है। यथा-मृणाल ने यात्रा की। वर्तमानकालीन और भविष्यकालीन क्रियाओं वाले वाक्यों में किसी परसर्ग का प्रयोग नहीं होता। यथा- सचिन क्रिकेट खेल रहा है।
अपवाद : कभी-कभी कर्ता के साथ ‘को’ ‘से’ के द्वारा परसर्ग भी प्रयुक्त होते है। यथा- मुझे अवश्य जाना चाहिये, गोपाल से दूध नहीं पिया गया, मोहन से पुस्तक पढ़ी गई।
पहचान : कौन, किसने, किसको लगाकर क्रिया से प्रश्न करो। जैसे- ‘कौन व्यायाम करता है?’ उत्तर आया-मोहन। अगर यही वाक्य यह होता – ‘पीयूष ने राम को पीटा’ तो ‘कर्मकारक’ होता।

8. ये आम उसके लिए है। इस वाक्य में रेखांकित अंश है?
[राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011](1) अन्य पुरुष एकवचन सम्प्रदान
(2) मध्यम पुरुष बहुवचन संप्रदान
(3) उत्तम पुरुष एकवचन अपादान
(4) मध्यम पुरुष एक वचन सम्प्रदान
Ans. (1)

9. ‘वीरों’ ने देश के हेतु बलिदान दे दिया, में कौन-सा कारक है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) कर्ता
(2) कर्म
(3) सम्प्रदान
(4) अपादान
Ans. (3)

10. ‘अमेरिका ने भारत को आर्थिक सहायता दी’ में कौन-सा कारक है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) कर्ता
(2) कर्म
(3) सम्प्रदान
(4) अपादान
Ans. (3)

11. ‘गरीबों के निमित धन इकठ्ठा करो’ में कौन-सा कारक है?
[पटवार-2011][तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012](1) कर्ता
(2) कर्म
(3) सम्प्रदान
(4) अपादान
Ans. (3)

12. ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं। इसमें ‘सुनने को’ वाक्यांश में कौनसा कारक है?
[PSI-07.10.2018](1) अधिकरण
(2) करण
(3) सम्प्रदान
(4) कर्म
Ans. (3)

13. संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध निर्धारित करने वाले तत्त्व कहलाते हैं-
[RJS परीक्षा-2015](1) विशेषण
(2) अव्यय
(3) क्रिया
(4) कारक
Ans. (4)

14. कारक कितने प्रकार के होते हैं?
[पटवार, 2011][तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012](1) छह
(2) आठ
(3) चार
(4) सात
Ans. (2)

15. ‘कारक’ को प्रकट करने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला चिह्न कहलाता है-
[REET 1-1. 26.09.2021](1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) परसर्ग
(4) विसर्ग
Ans. (3)

16. पीयूष राम को पीट रहा है। इसमें रेखांकित शब्द में कारक है?
[राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011](1) कर्म
(2) कर्ता
(3) अपादान
(4) सम्बन्ध
Ans. (2)

17. किस क्रमांक में कर्ताकारक नहीं है?
[पटवार, 2011](1) मनोहर हँसता है।
(2) जयशंकर प्रसाद ने कामायनी लिखी।
(3) कमला खा रही है।
(4) अध्यापक ने छात्रों को पढ़ाया।
Ans. (4)
व्याख्या- अध्यापक ने छात्रों को पढ़ाया वाक्य में कर्मकारक का प्रयोग है।

18. माँ बच्चे को दूध पिला रही है, में कौन-सा कारक है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) कर्म
(2) कर्ता
(3) अपादान
(4) सम्बन्ध
Ans. (1)
व्याख्या- कर्म कारक (Accusative Case) – जिस पर क्रिया का फल या प्रभाव पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं यथा-रंजना पुस्तक पढ़ रही है (पढ़ी जा रही है क्या-पुस्तक) राजन गेंद खेल रहा है (खेली जा रही है क्या गेंद) विभक्तियाँ – शून्य (0) ‘को’ या ‘से’ – कृष्ण ने अर्जुन को समझाया (को)। उसने मुझसे कहा (से)।
•कर्म की पहचान- क्रिया के साथ ‘क्या, किसे तथा किसको’ लगाकार प्रश्न करने पर कर्म (Object) प्राप्त होगा।
विशेष- कर्म दो होते हैं (1) मुख्य कर्म, (2) गौण कर्म।
•वाक्य में ‘क्या’ का उत्तर – मुख्य कर्म होता है।
•किसे तथा किसको का उत्तर गौण कर्म होता है।
जैसे- माँ बच्चे को दूध पिला रही है। वाक्य में क्या पिला रही है? – दूध (मुख्य कर्म) तथा किसे या किसको पिला रही है? बच्चे को यह (गौण कर्म) है।

19. पुजा को नौकरी नहीं करनी है। इस वाक्य में रेखांकित अंश में है?
[राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर, 2011](1) कर्म
(2) अपादान
(3) करण
(4) सम्बन्ध
Ans. (1)

20. किस वाक्य में कर्म कारक है?
[PSI-07.10.2018](1) छात्र छत पर बैठे हैं।
(2) लडका पत्थर फेंकता है।
(3) यह गोपाल की पुस्तक है।
(4) मजदूर थक्कर सो गया।
Ans. (2)

21. किस वाक्य में कर्मकारक नहीं है?
[PSI-07.10.2018](1) बालक रोते-रोते सो गया।
(2) ग्वाला गाय दुहता है।
(3) माँ बच्चे को सुलाती है।
(4) राजा ने ब्राह्मण को बुलाया।
Ans. (1)

22. जिस वस्तु पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता है, उसे सूचित करने वाले संज्ञा रूप को कौन-सा कारक कहा जाता है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011][तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012](1) कर्म
(2) अपादान
(3) करण
(4) सम्बन्ध
Ans. (1)

23. किस क्रम में करण कारक नहीं है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) लड़का छत से गिर पड़ा।
(2) पिताजी कार से कार्यालय जाते है।
(3) बाजार में पैसे से सामान खरीदा जाता है।
(4) प्राचार्य ने यह आदेश चपरासी के द्वारा भिजवाया है।
Ans. (1)
व्याख्या- करण कारक का अर्थ है- साधन या माध्यम/अर्थात् क्रिया किस साधन या माध्यम से सम्पन्न हुई, वहाँ करण कारक होता है इसकी विभिक्तियाँ है- ‘से’ के द्वारा साथ। यथा – ‘मोहन ने चाकू से आम काटा। हम दही के साथ रोटी खाते हैं। मैं मोहन के द्वारा संदेश भेज दूँगा।
नोट : अपादान व करण कारक में अन्तर – करण और अपादान दोनों कारकों में से परसर्ग-प्रयुक्त होता है। यहाँ साधन (करण) के अर्थ में ‘से’ का प्रयोग है, वहाँ करण कारक, और जहाँ अलग होने के अर्थ में ‘से’ का प्रयोग होता है, वहाँ अपादान कारक होता है। जैसे- हम शहर से आए हैं (अपादान)। हम बस से आए हैं (करण)।

24. ‘उसने पेचकस के द्वारा ढक्कन खोला’। उक्त वाक्य में प्रयुक्त ‘के द्वारा’ किस कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) है-
[PSI-14.09.2021](1) कर्ता
(2) कर्म
(3) करण
(4) अपादान
Ans. (3)

25. किस वाक्य में करण कारक के परसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है-
[JLO (Law) 27.12.2019](1) कारीगर ने पेचकस से ढक्कन खोला।
(2) गाड़ी पेट्रोल से चलती है।
(3) तराजू से सामान तौला जाता है।
(4) वह जयपुर से आज ही आता है।
Ans. (4)

26. रेखांकित का कारक बताइए – मेंढ़क को पत्थर से मत मारो।
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) अधिकरण
(2) संबंध
(3) करण
(4) कर्म
Ans. (3)

27. ‘राम कलम से लिखता है’ इस वाक्य में कर्ता के अतिरिक्त और कौनसा कारक है?
[ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2014](1) कर्म
(2) अपादान
(3) करण
(4) सम्बन्ध
Ans. (3)

28. ‘मैं कलम से किताब लिखता हूँ’ में कारक का भेद है
[REETL-II, 26.09.2021](1) कर्म
(2) अपादान
(3) करण
(4) सम्बन्ध
Ans. (3)

29. ‘उसने चाकू से फल काटे’ में कौन-सा कारक है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) सम्प्रदान
(2) सम्बन्ध
(3) अपादान
(4) करण
Ans. (4)

30. किस वाक्य में करण कारक (परसर्ग) का प्रयोग किया गया है?
[PSI-07.10.2018](1) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(2) सोहन जयपुर गया है।
(3) किसान दिन-रात मेहनत करता है।
(4) हम नाक से साँस लेते हैं।
Ans. (4)

31. कौन-सा क्रम सही नहीं है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) पेड़ से पत्ता गिरा-करण कारक
(2) ओ लड़के ! धीरे चल- सम्बोधन कारक
(3) छत के ऊपर चले जाओ-अधिकरण कारक
(4) आसमान का रंग नीला है- संबंध कारक
Ans. (1)
‘से’ ‘पृथक्’ होने का भाव अपादान कारक है।

32. निम्नलिखित में से किस वाक्य में संप्रदान कारक है?
[आरटेट-प्रथम स्तर, 2011](1) मेरा घर स्टेशन से बहुत दूर है।
(2) राम घर पर सो रहा है।
(3) राजा ने निर्धनों को कम्बल दिए।
(4) निसार खेलता है।
Ans. (3)
व्याख्या- सम्प्रदान कारक (Dative Case) किसी के लिए कुछ करना या किसी को कुछ देना, सम्प्रदान कारक में आता है। इसके परसर्ग विभक्ति को, के लिए, के हेतु, के निमित तथा के वास्ते है। यथा-रमा ने दादी के लिए चाय बनायी। पेट के वास्ते मनुष्य क्या नहीं करता है।

33. ‘को’ और ‘के’ लिए किस कारक के चिह्न है?
[आरटेट-द्वितीय स्तर, 2011](1) कर्म
(2) अपादान
(3) करण
(4) सम्प्रदान
Ans. (4)

34. किस क्रम में सम्प्रदान कारक है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) हमने चिड़ियाघर में पक्षी देखें।
(2) गरीब को निमित वस्त्र दान करो।
(3) साँप को लाठी से मारो।
(4) कलम मेज पर है।
Ans. (2)

35. किस क्रम में सम्प्रदान कारक का सही प्रयोग हुआ है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) बच्चों के लिए मिठाई लाओ
(2) हाथ से घड़ी गिर गई
(3) हिमालय से नदी निकलती है
(4) आसमान का रंग नीला है
Ans. (1)
व्याख्या- विकल्पों में विकल्प (1) में सम्प्रदान कारक, (2) में अपादान कारक, (3) में अपादान कारक तथा (4) में सम्बन्ध कारक का प्रयोग है।

36. किस वाक्य में ‘संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है-
[PSI-13.09.2021](1) राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।
(2) वह घर से बाहर आया।
(3) लड़का अब अपने पाँव से चलता है।
(4) उस जगह एक सभा होने जा रही है।
Ans. (1)

37. किस वाक्य में संप्रदान कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) प्रयुक्त हुआ है-
[PSI-15.09.2021](1) माँ ने बच्चे को बुलाया।
(2) मालिक ने सेवक को धन दिया।
(3) मोहन ने सोहन को पीटा।
(4) न्यायालय ने अपराधी को दंडित किया।
Ans. (2)

38. किसमें वाक्यगत ‘अपादान’ कारक है?
[पटवार-2008](1) वह बाण से भेदता है
(2) मुझ से कब कहा?
(3) वह सिंह से भीत हुआ
(4) वह शहर गया
Ans. (3)
व्याख्या- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप में एक वस्तु या व्यक्ति का दूसरी वस्तु या व्यक्ति से अलग होने (पृथक्ता), दूरी का, तुलना का, निकलने का, डरने का, सीखने का तथा लज्जित होने का बोध हो उसे ‘अपादान कारक’ कहते हैं।
इसकी पहचान ‘किससे’ पृथक होना है।
जैसे –
• फल पेड़ से गिरा (पृथकता)
•मेरा घर स्कूल से बहुत दूर है (दूरी)
•गंगा हिमालय से निकलती है (स्रोत)
• दिव्या रमा से बड़ी है (तुलना)
• विद्यार्थी गुरु जी से डरते है (डरने)
• मैंने माँ से खाना बनाना सीखा (सीखने)
• राधा सास से शर्माती है (लज्जा)

39. ‘देव गंगा हिमालय से निकलती है।’ वाक्य में प्रयुक्त कारक का नाम है-
[REET (L-II, S-1)-24.07.2022][PSI-13.09.2021](1) संबंध कारक
(2) करण कारक
(3) अपादान कारक
(4) सम्प्रदान कारक
Ans. (3)

40. अपादान कारक का विभक्ति चिह्न है?
[पटवार-2011](1) को
(2) से (पृथकता के लिए)
(3) में
(4) के द्वारा
Ans. (2)

41. ‘कविता सविता से अच्छा गाती है’, वाक्य में कौनसा कारक है?
[II Grade (Hindi) – 22.12.2022](1) संबंध कारक
(2) संप्रदान कारक
(3) करण कारक
(4) अपादान कारक
Ans. (4)

42. “शालिनी घर से आती है।” वाक्य में कारण है?
[REET (Level-1. S-1) -23.07.2022](1) करण कारक
(2) अपादान कारक
(3) अधिकरण कारक
(4) सम्प्रदान कारक
Ans. (2)

43. निम्नलिखित में से अपादान कारक प्रयोग का क्रमांक है:
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2009](1) गुरुजी से पूछो।
(2) मैं चाकू से फल काटता हूँ।
(3) वह हवाई जहाज से लंदन पहुँचा।
(4) पुजारी कुत्ते से डरता है।
Ans. (4)

44. ‘कर्ता कारक’ के संबंध में असत्य कथन है?
[REET (Level-II. S-II) -23.07.2022](1) कर्ता कारक का चिह्न ने होता है।
(2) क्रिया करने वाले को व्याकरण में कर्ता कारक कहते हैं।
(3) कर्ता कारक में विभक्ति का प्रयोग सकर्मक क्रिया के साथ भूतकाल में ही होता है।
(4) कर्ता का शाब्दिक अर्थ है साधन।
Ans. (4)

45. अपादान कारक के संबंध में कौन-सा उदाहरण सही नहीं है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) मैं जयपुर से चला आ रहा हूँ।
(2) सूर्य पृथ्वी से दूर है।
(3) राजीव छत से कूद पड़ा।
(4) सब प्राणी आँखों से देखते है।
Ans. (4)

46. निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘से’ परसर्ग अपादान कारक के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है-
[PSI- 15.09.2021](1) नदियाँ पहाड़ों से निकलती है।
(2) आकाश से पानी बरसा।
(3) वह विद्यालय से आ रहा है।
(4) लड़के ने हाथ से फल तोड़ा।
Ans. (4)

47. अपादान कारक- युक्त वाक्यांश है-
[पटवार मुख्य परीक्षा, 24.12.2016](1) भस्म से आवृत्त
(2) पद से च्युत
(3) मेघों से आच्छादित
(4) कष्ट से साध्य
Ans. (2)

48. ‘झगड़ा मेरे और उसके मध्य में था’ में कौनसा कारक है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) संबंध
(2) अधिकरण
(3) करण
(4) कर्म
Ans. (1)
व्याख्या- का, के, की, रा, रे, री, ना, ने, नी परिसर्ग/विभक्ति संबंध कारक की है इसमें एक संज्ञा या सर्वनाम का दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध बताते हैं।

49. ‘जिसे देखता हूँ, वही स्वार्थी निकलता है’, में कौन सा कारक है?
(पटवार परीक्षा 2013)
(1) कर्ता
(2) करण
(3) अपादान
(4) सम्बन्ध
Ans. (4)

50. ‘देवेन्द्र मैदान में खेल रहा है’ पंक्ति में कौनसा कारक है-
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) संबंध
(2) अपादान
(3) करण
(4) अधिकरण
Ans. (4)
व्याख्या- अधिकरण कारक (Locative Case) – क्रिया होने का स्थान या आधार और काल (समय) को बताने वाला कारक ‘अधिकरण कारक’ कहलाता है। इसकी विभक्तियाँ है- में, पर, के ऊपर, के अन्दर, के बीच, के मध्य, के भीतर। जैसे-स्थान बोधक-सिंह वन में रहता है।
काल बोधक- मैं शाम को आऊँगा। परीक्षा मार्च में होगी।
नोट : विभक्ति-रहित अधिकरण- कर्म स्थलों पर अधिकरण कारक की विभक्ति लुप्त हो जाती है। जैसे-वह अगले साल आयेगा। इस जगह पूर्ण शान्ति है।

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top