Hindi Previous Year Question वाक्य रचना एवं पदबंध 

Shiksha247 – Hindi Government Exam Question Papers, Previous Year Papers & Preparation

अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Hindi विषय के टॉपिक “वाक्य रचना एवं पदबंध ” पर आधारित Previous Year Question के  विस्तृत हल उपलब्ध है।

UPSC Previous Year Question Papers Hindi
SSC Old Papers Hindi
Railway Exam Memory-Based Questions
CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Exam Papers PDF
TET (Teacher Eligibility Test) Sample Papers Hindi

इन Question को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

वाक्य रचना एवं पदबंध PYQ

1. सरलवाक्य’ का उदाहरण है?
[कनिष्ठ लेखाकार 11.2.2024](1) शिक्षक के सामने बच्चे शांत रहते हैं।
(2) जब तक शिक्षक रहते हैं, बच्चे शांत रहते हैं।
(3) शिक्षक रहते हैं तब बच्चे शांत रहते हैं।
(4) शिक्षक के बिना बच्चे शांत रहते हैं।
Ans. (1)

2. सुमेलित कीजिए –
[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024]a. परिश्रमी व्यक्ति अच्छे लगते हैं। – 1. मिश्र वाक्य
b. मालिक ने कहा कि कल छुट्टी रहेगी। – 2. सरल वाक्य
c. वह आया और कुछ नहीं कहा। – 3. प्रश्नवाचक
d. आप क्यों नहीं खाते हैं? – 4. संयुक्त वाक्य
कूट:
(1) a-1, b-2, c-4, d-3
(2) a-2, b-1, c-4, d-3
(3) a-1, b-2, c-3, d-4
(4) a-3, b-2, c-4, d-1
Ans. (2)

3. कौनसा संयुक्त वाक्य है-
[II Grade (Hindi) 26.02.2023](1) वह साड़ी खरीदने बाजार गई।
(2) जब मैं स्टेशन पर पहुँचा गाड़ी आ चुकी थी।
(3) हम घर से बाहर निकले और बारिश होने लगी।
(4) विद्वान मनुष्य का सभी सम्मान करते हैं।
Ans. (3)

4. निम्न में से विधानार्थक/विधिवाचक वाक्य का उदाहरण है-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) तुम खाना खाओ।
(2) क्या तुम खा रहे हो?
(3) उसने खा लिया होगा।
(4) हम खाना खा चुके।
Ans. (4)

5. “हमने खाना नहीं खाया।” यह किस प्रकार का वाक्य है?
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) प्रश्नवाचक
(2) विस्मयवाचक
(3) विधिवाचक
(4) निषेधवाचक
Ans. (4)

6. जिस वाक्य में किसी काम या बात का होना पाया जाता है, वह है-
[REET L-1. 26.09.2021](1) आज्ञावाचक वाक्य
(2) विधानवाचक वाक्य
(3) इच्छावाचक वाक्य
(4) संकेतार्थक वाक्य
Ans. (2)

7. वाक्य के दो प्रमुख अवयव होते हैं-
[JLO (Law)-2014][REET (Level-II. S-II) -23.07.2022](1) कर्ता और क्रिया
(2) योजक और सम्बंधसूचक
(3) संज्ञा और विशेषण
(4) उद्देश्य और विधेय
Ans. (4)
व्याख्या- वाक्य के दो अंग माने जाते हैं-
(i) उद्देश्य (Subject) वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं। इसके अन्तर्गत कर्ता तथा कर्ता-विस्तार (विशेषण, संबंधबोधक, भावबोधक आदि) आ जाते हैं।
•पहचान- उद्देश्य की पहचान के लिए ‘कौन’ तथा ‘किसने’ लगाकर प्रश्न करना चाहिए।
जैसे- मोहन बीमार है।
•प्रश्न किया – कौन बीमार है?
•उत्तर- मोहन। अतः मोहन उद्देश्य है।
(ii) विधेय (Predicate) – उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाए, उसे विधेय कहते हैं। इसके अन्तर्गत क्रिया, क्रिया-विस्तार, कर्म, कर्म-विस्तार, पूरक तथा पूरक विस्तार आ जाते है।
•पहचान – उद्देश्य से निकाल देने के बाद शेष बचा हुआ भाग विधेय के अन्तर्गत आता है। जैसे – सीता पुस्तक लिखती है।
•उद्देश्य – कौन पुस्तक लिखती है? उत्तर – सीता (उद्देश्य)
•विधेय – पुस्तक लिखती है। इसमें ‘पुस्तक (कर्म) एवं लिखती है’ विधेय के अन्तर्गत ही आता है।

8. वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाता है, उसे कहते हैं-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) विधेय
(2) उद्देश्य
(3) विशेषण
(4) अव्यय
Ans. (2)

9. उद्देश्य और विधेय किसके अंग है?
[आर. टेट -2011](1) वाक्य
(2) रचना
(3) शब्द
(4) अर्थ
Ans. (1)

10. वाक्य के मुख्यतः कितने अंग होते हैं-
[REET (Level-1, S-I) -23.07.2022][REET L-II, 26.09.2021](1) एक
(2) दो
(3) तीन
(4) चार
Ans. (2)

11. ‘वाक्य’ की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?
[Head Master-11.10.2021][PSI-07.10.2018](1) रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद किये जाते हैं- सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य।
(2) अर्थ के आधार पर भी वाक्यों का वर्गीकरण किया जा सकता है।
(3) ‘उद्देश्य’ और ‘विधेय’ वाक्य के आवश्यक घटक माने गए हैं।
(4) क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
Ans. (4)

12. कौन सा कथन गलत है-
[PSI-13.09.2021](1) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रमुख भेद किये जाते हैं- 1. साधारण, 2. मिश्र और 3. संयुक्त वाक्य
(2) वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
(3) साधारण वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है।
(4) मिश्रवाक्य में मुख्य उपवाक्य एक ही रहता है, लेकिन आश्रित उपवाक्य एक से अधिक हो सकते हैं।
Ans. (2)

13. मोहन बाजार जा रहा है, इस वाक्य में उद्देश्य है?
[आर.टेट प्रथम स्तर, 2011](1) मोहन
(2) खरीददारी
(3) घूमना
(4) बाजार
Ans. (1)

14. ‘सूर्य पूर्व दिशा में उदय होता है।’ व्याकरणिक दृष्टि से इस वाक्य में ‘उद्देश्य’ है-
[JLO (Law) -27.12.2019](1) सूर्य
(2) पूर्व
(3) दिशा
(4) उदय
Ans. (1)

15. ‘मेरा मित्र राकेश बहुत अच्छा चित्रकार है’- इस वाक्य में विधेय है-
[RTET Level-1 Exam, 2012](1) मेरा मित्र
(2) चित्रकार
(3) बहुत अच्छा चित्रकार है
(4) बहुत अच्छा
Ans. (3)

16. रमेश के भाई मोहन ने अपने मित्रों को दीपावली की मिठाई खिलाई। इस वाक्य में ‘उद्देश्य’ है।
[JLO – 06.11.2023](1) दीपावली की मिठाई खिलाई
(2) अपने मित्रों को
(3) मोहन ने
(4) रमेश के भाई
Ans. (3)

17. ‘बीमार व्यक्ति खाना धीरे-धीरे खाता है।’ इस वाक्य का ‘उद्देश्य’ है-
[PSI-15.09.2021](1) बीमार व्यक्ति
(2) खाना
(3) धीरे-धीरे
(4) खाता है
Ans. (1)

18. ‘मुझे ये पुस्तकें मित्रों को देनी हैं।’ उक्त वाक्य में ‘उद्देश्य’ है-
[PSI-14.09.2021](1) मुझे
(2) ये पुस्तकें
(3) मित्रों को
(4) देनी हैं
Ans. (1)

19. ‘मेरा बड़ा भाई निशांत जासूसी पुस्तकें अधिक पढ़ता है।’ इस वाक्य में उद्देश्य का विस्तार है
(REET 2016)
(1) निशांत
(2) जासूसी
(3) मेरा बड़ा भाई
(4) पुस्तकें
Ans. (3)

20. व्याकरण की दृष्टि से कौन सा कथन सही नहीं है-
[PSI-13.09.2021](1) सार्थक शब्द समूह को वाक्य कहते हैं।
(2) वाक्य के दो प्रमुख घटक माने गये हैं – 1. उद्देश्य और 2. विधेय
(3) किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।
(4) किसी वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ बताया जाता है, उसे विधेय कहते हैं।
Ans. (3)
व्याख्या – किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक ‘नहीं’ है। जैसे- ‘राम सोता है’ में सिर्फ ‘कर्ता’ है।

21. निम्नलिखित में से कौनसा कथन त्रुटिपूर्ण है-
[REET L-II, 26.09.2021](1) सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक ही विधेय होता है।
(2) संयुक्त वाक्य में दो सरल वाक्यों को ‘और’, ‘या’ आदि समुच्चय-बोधक अव्ययों को जोड़ दिया जाता है।
(3) ऐसे वाक्य जिनमें एक प्रधान उपवाक्य हो तथा अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित हो, उसे मिश्रवाक्य कहते हैं।
(4) वर्णों के सार्थक समूह से वाक्य बनते हैं।
Ans. (4)
व्याख्या – वर्णों के सार्थक समूह को ‘वाक्य’ नहीं ‘शब्द’ कहा जाता हैं।

22. रचना के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं-
[RTET Level-1 Exam, 2012](1) तीन
(2) चार
(3) दो
(4) पाँच
Ans. (1)
व्याख्या- रचना के आधार पर वाक्यों के तीन प्रकार होते हैं-
(i) साधारण वाक्य
(2) मिश्रित वाक्य
(3) संयुक्त वाक्य

23. रचना के आधार पर वाक्य का प्रकार है-
[REET (Level-1, S-1) -23.07.2022](1) विधानार्थक वाक्य
(2) कर्तृवाच्य वाक्य
(3) संयुक्त वाक्य
(4) भाववाच्य वाक्य
Ans. (3)

24. रचना के आधार पर वाक्यों में से भिन्न वाक्य है-
[REET (Level-II, S-II) -24.07.2022](1) सरल वाक्य
(2) मिश्र वाक्य
(3) निषेधात्मक वाक्य
(4) संयुक्त वाक्य
Ans. (3)

25. जिस वाक्य में एक उद्देश्य व एक विधेय होता है वह वाक्य कहलाता है-
[JLO (Law)-2014](1) सरल वाक्य
(2) मिश्र वाक्य
(3) आश्रित वाक्य
(4) संयुक्त वाक्य
Ans. (1)
व्याख्या- सरल अथवा साधारण वाक्य (Simple Sen-tence) – वह वाक्य जिसमें एक उद्देश्य तथा एक ही विधेय हो। अर्थात् जिसमें एक ही कर्ता (उद्देश्य) तथा एक ही क्रिया (विधेय) होती है। यहाँ उद्देश्य – विधेय अकेले-अकेले भी हो सकते है और विस्तार सहित भी, किन्तु न तो दो उद्देश्य हो सकते है और न ही दो विधेय।

26. कौनसा विकल्प ‘सरल वाक्य’ के अन्तर्गत आएगा?
[PSI-07.10.2018](1) बस में खराबी थी इसलिए दुर्घटना हुई
(2) प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के लिए तैयार हैं।
(3) छात्रा ने बहुत ओजपूर्ण स्व-रचित कविता सुनाई।
(4) श्याम आया और मोहन चला गया।
Ans. (3)

27. ‘मयंक सुन्दर है, वह हँसमुख भी है’। इस वाक्य का सरल वाक्य में रूपान्तर होगा?
[PSI-2011](1) मयंक सुन्दर है तथा हँसमुख भी है
(2) मयंक सुन्दर है लेकिन हँसमुख है
(3) मयंक सुन्दर और हँसमुख है।
(4) मयंक सुन्दर भी है और हँसमुख भी
Ans. (3)

28. निम्नलिखित में ‘साधारण वाक्य’ है-
[JLO-06.11.2023](1) पत्ते सूख रहे हैं, इसलिए पीले दिखाई हैं।
(2) काम सीखा हुआ नौकर कठिनाई से मिलता है।
(3) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊँगा।
(4) जब सबेरा हुआ, तब हम लोग बाहर गए।
Ans. (2)

29. निम्न में सरल/साधारण वाक्य है-
[PSI- 13.09.2021](1) जहाँ अभी रेगिस्तान है, वहाँ किसी समय जंगल था।
(2) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊँगा।
(3) जो जितना माँगता, उसको उतना दिया जाता।
(4) दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।
Ans. (4)

30. निम्न में ‘सरल वाक्य’ कौन सा है-
[PSI – 15.09.2021](1) उसके पास जो कुछ था, सब नष्ट हो गया।
(2) जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं।
(3) उसने खाना खाया और सो गया।
(4) गंगा हिमालय से निकलती है।
Ans. (4)

31. ‘अब तक बच्चे छात्रावास पहुँच चुके होंगे। अर्थ की दृष्टि से उक्त वाक्य है-
[House Keeper -9.7.2022](1) इच्छार्थक
(2) विधानार्थक
(3) संदेहार्थक
(4) संकेतार्थक
Ans. (3)

32. जो वाक्य मुख्य उद्देश्य एवं मुख्य विधेय से बना हो, वह कहलाता है?
[REET (Level-II. S-II) -23.07.2022](1) संभावनार्थक वाक्य
(2) आश्रित उपवाक्य
(3) संकेतार्थक उपवाक्य
(4) प्रधान उपवाक्य
Ans. (4)

33. ‘शायद आज धूप निकले।’ वाक्य है?
[REET (Level-II. S-II) -23.07.2022](1) संकेतार्थक
(2) इच्छार्थक
(3) विधानवाचक
(4) संभावनार्थक
Ans. (4)

34.. विधानवाचक वाक्य है?
[REET (L-II. S-II)-24.07.2022](1) शगुन मेरी सहेली है।
(2) आप कहाँ जा रहे हैं।
(3) अनुष्का अपना कमरा साफ करो।
(4) अरे! यह क्या हो गया!
Ans. (1)

35. ‘मन उचट गया था’। वाक्य रचना की दृष्टि से उदाहरण है?
[REET (Level-II. S-II) -24.07.2022](1) साधारण वाक्य
(2) संयुक्त वाक्य
(3) मिश्र वाक्य
(4) सरल एवं मिश्र वाक्य
Ans. (1)

36. आश्रित उपवाक्य का भेद नहीं है?
[REET (Level-1, S-1) -23.07.2022](1) संज्ञा उपवाक्य
(2) क्रिया-विशेषण उपवाक्य
(3) विशेषण उपवाक्य
(4) प्रधान उपवाक्य
Ans. (4)

37. निम्न में से मिश्र वाक्य है?
[REET (L-1. S-1) -23.07.2022](1) मेरा भाई रोहन खेल पुस्तकें अधिक पढ़ता है।
(2) नाथद्वारा का श्रीनाथ मंदिर दर्शनीय है।
(3) नंदिनी ने कहा कि मैं जयपुर नहीं जाऊँगी।
(4) सुबह हुई और भौरे गुनगुनाने लगे।
Ans. (3)

38. दो या अधिक उपवाक्य और, तथा एवं जैसे योजकों से जुड़े हों तो होता है-
[RTET Level-1 Exam. 2012](1) सरल वाक्य
(2) आश्रित वाक्य
(3) मिश्र वाक्य
(4) संयुक्त वाक्य
Ans. (4)
व्याख्या- संयुक्त वाक्य या यौगिक वाक्य (Compound Sentence) जिस वाक्य में दो या दो से अधिक प्रधान (मुख्य) उपवाक्य रहते है, अथवा दो या दो से अधिक सरल अथवा मिश्र वाक्य योजकों द्वारा जुड़े हो, उन्हें ‘संयुक्त वाक्य या यौगिक वाक्य’ कहते हैं। संयोजक द्वारा जुड़े रहने पर भी प्रत्येक वाक्य अपना स्वतंत्र अस्तित्व रखता है अर्थात् योजक हटाने पर वह वाक्य अपना स्वतंत्र या पूर्ण अर्थ देते है। इसमें समुच्चयबोधक अव्यय का प्रयोग संयोजक रूप में, विभाजक रूप में, विरोध दर्शक रूप में और परिणाम बोधक रूप में होता है।
जैसे (क) कंडक्टर ने सीटी बजाई और बस चल पड़ी। (संयोजक)
(ख) आप पहले आराम करेंगे या आप के लिए खाना ले आऊँ (विभाजक )
(ग) मैं आपका काम अवश्य कर देता लेकिन क्या करूँ व्यस्त हूँ (विरोधदर्शक)
(घ) उसने बहुत मेहनत की थी इसलिए वह कक्षा में प्रथम आया (परिणाम दर्शक)
अतः स्पष्ट है कि संयुक्त वाक्य समुच्चय बोधक या योजकों (और, तथा, एवं, किन्तु, लेकिन, वरना, क्योंकि, या, ताकि, फिर या इसलिए, अन्यथा, पर, यद्यपि आदि) से जुड़े रहते है।

39. इनमें से कौन-सा वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-01.07.2017](1) पुलिस ने उस लड़के को पकड़ लिया जिसने चोरी की थी।
(2) यह वही मकान है जिसमें मैं रहता था।
(3) बच्चे को उसकी पुस्तकें लौटा दो।
(4) लड़का आया किन्तु वह रुका नहीं।
Ans. (4)

40. इनमें संयुक्त वाक्य कौन सा है?
[वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा)-20.02.2019](1) हम जयपुर गये और वहाँ चार दिन रुके।
(2) अच्छे लड़के नियमित पढ़ाई करते हैं।
(3) जिसका मुझे भय था, वही हुआ।
(4) सामने वाले कमरे में चार लड़के व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
Ans. (1).

41. इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौनसा है?
[PSI-07.10.2018](1) स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाकाहारी बनो।
(2) दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।
(3) छात्राओं ने अत्यंत सुन्दर ‘भरतनाट्यम्’ प्रस्तुत किया।
(4) यह वही स्थल है जहाँ कृष्णभक्त मीरा पैदा हुई थी।
Ans. (2)

42. ‘वह अच्छा खेला परन्तु हार गया’ यह वाक्य किस प्रकार का है-
[JLO (Law) -2014](1) संयुक्त
(2) मिश्रित
(3) सरल
(4) निषेधात्मक
Ans. (1)

43. संयुक्त वाक्य का उदाहरण है-
[PSI- 13.09.2021](1) उन्होंने जो कुछ दिया, उसी से मुझे परम संतोष है।
(2) वह ऐसी बातें कहता है, जिनसे सबको बुरा लगता है।
(3) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
(4) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।
Ans. (3)

44. इनमें संयुक्त वाक्य कौन सा है-
[PSI-13.09.2021](1) वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।
(2) जब बरसात थमी, तब हम लोग बाहर निकले।
(3) मैंने सुना है कि आप अच्छे कवि हैं।
(4) लाखों लोग कोरोना से काल कवलित हो गए।
Ans. (1)

45. किस विकल्प में संयुक्त वाक्य नहीं है-
[PSI-14.09.2021](1) मैं घर पहुँचा और नौकर बाजार गया।
(2) मैं जयपुर जाऊँगा अथवा मोहन मुझसे मिलने यहीं आ जायेगा।
(3) मेरा भाई बीमार है, अतः मैं उससे मिलने जाऊँगा।
(4) जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।
Ans. (4)

46. ‘संयुक्त वाक्य’ का उदाहरण है-
[PSI-15.09.2021](1) जहाँ खेत थे, वहाँ शहर बस गया।
(2) बस छूट जाने के कारण मैं गाँव नहीं गया।
(3) मैं अस्वस्थ था, इसलिए मन लगाकर नहीं पढ़ सका।
(4) वह धन के अभिमान में अकड़कर चलता है।
Ans. (3)

47. ‘गीता ने कहानी लिखी और पुरस्कार प्राप्त किया।’ वाक्य का प्रकार है-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) सरल वाक्य
(2) मिश्र वाक्य
(3) संयुक्त वाक्य
(4) आज्ञार्थ वाक्य
Ans. (3)

48. जिन वाक्यों में एक उपवाक्य प्रधान और अन्य उपवाक्य गौण होते हैं, उन्हें ….. वाक्य कहते हैं-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) सरल
(2) मिश्र
(3) संयुक्त
(4) प्रश्न
Ans. (2)
व्याख्या- मिश्र अथवा जटिल वाक्य (Complex Sentence) – जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है और शेष एक या एक से अधिक संज्ञा उपवाक्य, विशेषण उपवाक्य, क्रिया विशेषण उपवाक्य होते हैं, उसे मिश्र अथवा जटिल वाक्य कहा जाता है। मिश्रित वाक्य ‘कि, जो, जब-तब, तथा, जैसा-वैसा, जहाँ-वहीं, यदि’ आदि से प्रधान उपवाक्य के साथ जुड़े रहते हैं। जैसे- “उसने कहा कि मैंने एक व्यक्ति देखा जो बहुत बूढ़ा था।” इस मिश्रित वाक्य में निम्नलिखित तीन उपवाक्य है- (1) उसने कहा – प्रधान उपवाक्य। (2) कि मैंने एक व्यक्ति देखा- संज्ञा उपवाक्य (प्रधान उपवाक्य में ‘कहा’ क्रिया का कर्म) (3) जो बहुत बूढ़ा था-विशेषण उपवाक्य (व्यक्ति का विशेषण)
अतः आश्रित उपवाक्यों का आरम्भ प्रायः ‘कि, जो, जिसे, यदि, क्योंकि’ आदि से होता है।

49. अर्थ के आधार पर वाक्य का कौनसा भेद इसमें से नहीं है?
[REET 2016](1) विस्मयबोधक
(2) विधानार्थक
(3) मिश्र
(4) प्रश्नात्मक
Ans. (3)

50. निम्न में से असंगत कथन है :
[REETL-II. 26.09.2021](1) सरल वाक्य में एक उद्देश्य व एक ही विधेय होता है।
(2) मिश्र वाक्य में एक से अधिक मुख्य उपवाक्य तथा अन्य आश्रित उपवाक्य होते हैं।
(3) संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक साधारण वाक्य किसी संयोजक से जुड़े रहते हैं।
(4) मिश्र वाक्य व उपवाक्यों को जोड़ने का काम समुच्चयबोधक करते हैं।
Ans. (2)

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top