Hindi Previous Year Question वाक्य शुद्धि

Shiksha247 – Hindi Government Exam Question Papers, Previous Year Papers & Preparation

अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Hindi विषय के टॉपिक “वाक्य शुद्धि ” पर आधारित Previous Year Question के  विस्तृत हल उपलब्ध है।

UPSC Previous Year Question Papers Hindi
SSC Old Papers Hindi
Railway Exam Memory-Based Questions
CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Exam Papers PDF
TET (Teacher Eligibility Test) Sample Papers Hindi

इन पेपर को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

वाक्य शुद्धि PYQ

1. शुद्ध वाक्य का चयन करें-
[कृषि पर्यवेक्षक-04.02.2024](1) तूफान आने का सन्देह है।
(2) मुझे आपके साथ चलना है।
(3) मैंने मेरी कलम मेज पर रखी थी।
(4) देश में सर्वस्व शांति होनी चाहिए।
Ans. (2)

2. शुद्ध वाक्य का चयन करें-
[कनिष्ठ लेखाकार- 11.02.2024](1) गर्म कप चाय दो।
(2) मैं तुम्हारी काम करता हूँ।
(3) उसे मृत्युदंड की सजा मिली।
(4) दिल्ली में कई दर्शनीय स्थल हैं।
Ans. (4)

3. शुद्ध वाक्य का चयन करें-
[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024](1) मेरे को जाना है।
(2) मुझे जाना है।
(3) आप बैठो।
(4) वहाँ अनेकों लोग खड़े हैं।
Ans. (2)

4. शुद्ध वाक्य नहीं है-
[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023](1) इसी बहाने हमें दर्शन हो गये।
(2) आपका यह मत ग्राह्म योग्य है।
(3) उपस्थित लोगों ने संकल्प किया।
(4) अश्वमेघ का घोड़ा पकड़ा गया।
Ans. (2)

5. शुद्ध वाक्य नहीं है-
[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023](1) इस बात के स्पष्टीकरण की आवश्यकता है।
(2) मैंने उनकी बहुत प्रतीक्षा की।
(3) वह विलाप करके रोने लगा।
(4) उसने अपने पाँव से जूता उतारा।
Ans. (3)

6. अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
[CET-7.1.2023 (11)](1) मेरा स्वास्थ्य ठीक है।
(2) इस समय मेरी आयु 40 वर्ष है।
(3) चूनर ओढ़ कर आओ।
(4) पुस्तक में चिह्न मत लगाओ।
Ans. (2)

7. अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
[CET -8.1.2023 (1)](1) देश शहीदों का सदा आभारी रहेगा।
(2) थोड़े समय बाद छात्र वापस लौट आए।
(3) कृष्ण ने कंस का वध किया।
(4) यह कार्य कैसे संभव है?
Ans. (2)

8. शुद्ध वाक्य है-
[हाईकोर्ट LDC – 12.03.2023](1) इसलिए कहता हूँ क्योंकि आप दुर्बल हैं।
(2) संभव है, यह बात वह हृदय से न माने।
(3) मैं पहुँचा ही था जबकि वह आ गया।
(4) वे व्यक्ति धन्य हैं कि जिन्होंने यह मंदिर बनवाया।
Ans. (2)

9. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
[III Gra. (Hindi) 26.02.2023](1) बंदूक एक बहुत उपयोगी शस्त्र है।
(2) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
(3) एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान मे चर रही हैं।
(4) काशी सदा से भारतीय संस्कृति का केन्द्र रहा है।
Ans. (4)

10. ‘वह आम को खा रहा है।’ वाक्य में अशुद्धि है-
[III Grade (Hindi) 26.02.2023](1) लिंग संबंधी
(2) कारक संबंधी
(3) वचन संबंधी
(4) क्रिया संबंधी
Ans. (2)

11. शुद्ध वाक्य कौनसा है?
[III Grade (Hindi) 26.02.2023](1) वह पानी से पौधों को सींचता है।
(2) सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे।
(3) उसका कद मुझसे बड़ा है।
(4) जो लोग अन्दर आना चाहते हैं, वे आ सकते हैं।
Ans. (4)

12. शुद्ध वाक्य कौनसा है?
[II Grade (Hindi) 26.02.2023](1) सारी दुनिया भर में यह बात फैल गई।
(2) शायद वह जरूर जाएगा।
(3) किसी और से परामर्श लीजिए।
(4) सप्रमाण सहित स्पष्ट कीजिए।
Ans. (3)

13. कौनसा वाक्य शुद्ध नहीं है?
[JLO-06.11.2023](1) जो छात्र बाहर जाना चाहते हैं, वह जा सकते हैं।
(2) वह गेहूँ पिसाने गया है।
(3) वह बुद्धिमती बालिका है।
(4) मेरे पास केवल दस रुपए हैं।
Ans. (1) शुद्ध-जो छात्र बाहर जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं।

14. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है-
[JLO-06.11.2023](1) उसने गुरुजी के चरणों में सिर रख दिया।
(2) मैं नम्रता के साथ में आपसे क्षमा चाहता हूँ।
(3) वह यहाँ से सब चीजें निकालकर के ले गया।
(4) कहने मात्र से कुछ नहीं होता।
Ans. (4)

15. अशुद्ध वाक्य चुनिए
[JLO-06.11.2023](1) अभी पाँच बजे हैं।
(2) आपके दर्शन करके मैं धन्य हुआ ।
(3) सभी छात्रों का नाम बताओ।
(4) सभा में सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे ।
Ans. (3)
शुद्ध – सभी छात्रों के नाम बताओ।

16. निम्न में शुद्ध वाक्य कौन सा है ?
[JLO-06.11.2023](1) कानून के अनुसार जो रिश्वत देते हैं, वह भी दंड का भागी होता है।
(2) यह चीज आप अपने हाथ से उन्हें दीजिए।
(3) नेत्रों के सभी रोगों में सूर्य की किरणें बहुत मूल्यवान हैं।
(4) यह अपने विषय की एक ही और सर्वश्रेष्ठ पुस्तक है।
Ans. (2)

17. किस विकल्प में सभी वाक्य शुद्ध हैं?
[JLO-06.11.2023](अ) पूरे देशभर में यह बात फैल गई ।
(ब) शायद वह जरूर आएगा ।
(स) मुझे शत प्रतिशत अंक मिले ।
(द) सप्रमाण स्पष्ट कीजिए ।
कूट :
(1) (ब), (द)
(2) (स), (द)
(3) (ब), (स)
(4) (अ), (ब)
Ans. (2)

18. किस वाक्य में ‘प्रश्नसूचक चिह्न’ का प्रयोग सही हुआ है?
[JLO-06.11.2023](1) हम आज क्या से क्या हो गए ?
(2) क्या वह घर तुम्हारा ही है?
(3) तुमने क्या कहा, सो मैंने नहीं सुना?
(4) अपना नाम बताओ?
Ans. (2)

19. किस वाक्य में ‘विस्मयसूचक चिह्न’ का गलत प्रयोग हुआ है?
[JLO-06.11.2023](1) साथियो ! आज देश के लिए कुछ करने का समय आ गया है।
(2) अरे ! कितनी ऊँची मीनार है।
(3) वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।
(4) हे! प्रभो ! हमें शक्ति दो।
Ans. (4)
शुद्ध – हे प्रभो ! हमें शक्ति दो।

20. शुद्ध वाक्य है-
[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023](1) वह अपने भाग्य को कोस रहा है।
(2) विशिष्ट अतिथियों में निम्नलिखित नाम उल्लेखनीय है।
(3) इस बात का स्पष्टीकरण करना आवश्यक है।
(4) यह असली गाय का घी है।
Ans. (1)

21. शुद्ध वाक्य है?
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) नहाकर पुजारी जी पूजा करते हैं।
(2) मैंने नौकर से एक पेड़ लगवाया।
(3) भिखारी ने भुने चने खाते हुए पाँच बन्दरों को देखा?
(4) यहाँ से वह सहपरिवार चला गया।
Ans. (2)

22. शुद्ध वाक्य है-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) मैंने मेरा काम कर लिया।
(2) परमात्मा के अनेकों नाम हैं।
(3) साहित्य और समाज का घोर संबंध है।
(4) सरला बच्चे को सुलाती है।
Ans. (4)

23. “उसने चार वर्ष तक प्रतीक्षा देखी।” इस वाक्य का शुद्ध रूप है।
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) उसने चारों वर्ष तक प्रतीक्षा देखी।
(2) वह चारों वर्ष प्रतीक्षा देखता रहा।
(3) वह चार वर्षों तक प्रतीक्षा देखता रहा।
(4) उसने चार वर्ष तक प्रतीक्षा की।
Ans. (4)

24. शुद्ध वाक्य है-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) एक दूध का गिलास दो।
(2) उसकी बुद्धि बड़ी विशाल है।
(3) वह क्रोध से भरकर बोला।
(4) हवा ठंडी बह रही है।
Ans. (3)

25. शुद्ध वाक्य है-
[Protection Officer – 28.01.2023](1) इस प्रकार वह अनेक प्रकार के बहाने बनाने लगा।
(2) यह चीज आप अपने हाथ से उन्हें दीजिए।
(3) उसकी आवाज कानों में सुनाई पड़ी।
(4) आप अपने मन में सोचें।
Ans. (2)

26. इनमें से पदक्रम की दृष्टि से कौन सा वाक्य अशुद्ध है?
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-2014](1) वहाँ बहुत से पशु चरते और पक्षी उड़ते हुए देखे गये।
(2) यह उपहार उसे चौथी विवाह की वर्षगांठ पर मिला था।
(3) वह अपने विद्यार्थियों से पुत्रवत् स्नेह करता है।
(4) कई विद्यालयों के छात्र नकल करते हुए पकड़े गये।
Ans. (2)
व्याख्या – सही वाक्य : यह उपहार उसे विवाह की चौथी वर्षगांठ पर मिला था।

27. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य कौन सा है?
(1) कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें।
(2) आज का अवकाश कृपया देने की करे।
(3) आज का अवकाश देने की कृपा करें।
(4) आज का कृपया अवकाश देने की कृपा करे।
Ans. (3)
व्याख्या- ‘कृपया तथा कृपा’ दोनों समानार्थी शब्द है। जिनका प्रयोग साथ करना असंगत है।

28. इनमें से व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य अशुद्ध है?
[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013](1) मैंने अनेक कहानियाँ पढ़ी है।
(2) वृक्षों पर कौऐ बोल रहे हैं।
(3) सुरक्षा की दृष्टि से बन्दूक एक आवश्यक अस्त्र है।
(4) कृपया इस निमंत्रण को स्वीकार करने की कृपा करें।
Ans. (4)

29. अशुद्ध वाक्य छाँटिए-
[राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर, 2011](1) इसके बाद क्या हुआ?
(2) मेरे पास केवल एक घड़ी है।
(3) मेरा चश्मा तुम से अच्छा है।
(4) तुम सबसे सुन्दर हो।
Ans. (3)
व्याख्या- मेरा चश्मा तुम से अच्छा है। वाक्य कारकीय परसर्गों के गलत प्रयोग के कारण अशुभ है। इसका सही वाक्य होगा- मेरा चश्मा तुम्हारे चश्में से अच्छा है।

30. शुद्ध वाक्य छाँटिए-
[राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर, 2011](1) बन्दूक एक उपयोगी अस्त्र है।
(2) यह मेरा पुस्तक है।
(3) इन्हें एक पुत्र है।
(4) भारत में अनेकों जातियाँ है।
Ans. (1)
व्याख्या- बन्दूक ‘अस्त्र’ के अन्तर्गत ही आता है क्योंकि बन्दूक से नहीं वरन् उसमें से निकली गोली (जो चलाई या फेंकी गई होती है) से ही हानि होती है अतः बाण, तीर, बंदूक अस्त्र (यानि फेंककर चलाया जाने वाला हथियार) के अन्तर्गत आते हैं। जबकि चाकू आदि शस्त्र के अन्तर्गत आते है। अन्य विकल्पों के शुद्धीकरण-यह मेरी पुस्तक है। इसके एक पुत्र है। भारत में अनेक जातियाँ है।

31. किस क्रमांक में सही वाक्य है-
[पटवार परीक्षा, 2008](1) उसका प्राण प्रखेरू उड़ गया।
(2) वह शायद कल गाड़ी से आए।
(3) उन्हें उनतालिस पुस्तके चाहिए।
(4) आपकी अँगुलियाँ मुझसे बड़ी है।
Ans. (2)
व्याख्या – अन्य वाक्यों के शुद्ध रूप- उसके प्राण-पखेरु उड़ गए। उन्हें उनचालीस पुस्तकें चाहिए। आपकी अंगुलियाँ मेरी से बड़ी है।

32. किस क्रमांक में अशुद्ध वाक्य है?
[पटवार, 2008](1) शाह और बेगम सुरैया विमान से उतरे।
(2) मुझे व्याकरण बहुत कठिन लगता है।
(3) आँख का काजल निकालने में वह कब चूका है?
(4) रघु ने अपने रत्न तथा सोना-चाँदी आदि सब दान कर दिया।
Ans. (4)
व्याख्या- सही वाक्य होगा-रघु ने अपने रत्न, सोना-चाँदी आदि सभी दान दे दिए।

33. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) जल्दी मत करो, धैर्यता से काम लो।
(2) दूसरों का परोपकार करना अच्छा है।
(3) हम सभी कालचक्र के पहिये के नीचे पिस रहे है।
(4) प्रमाण सहित उत्तर दीजिए।
Ans. (4)
व्याख्या-अन्य वाक्यों के सही रूप- जल्दी मत करो, धैर्य से काम लो। दूसरों पर उपकार करना अच्छा है। सप्रमाण उत्तर दीजिए या प्रमाण सहित उत्तर दीजिए। हम कालचक्र के नीचे पिस रहे हैं।

34. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार, 2011](1) वह प्रातः काल घूमने जाता है।
(2) वहाँ फूलों की प्रदर्शनी बुलाई जाने वाली है।
(3) शत्रु मैदान से दौड़ खड़ा हुआ।
(4) अक्षय की पत्नी विद्वान है।
Ans. (1)
व्याख्या- अन्य वाक्यों के शुद्धरूप – वहाँ फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाने वाली है। अक्षय की पत्नी विदुषी है। शत्रु मैदान से भाग खड़ा हुआ।

35. किस क्रमांक वाक्य शुद्ध है?
[ पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) कई पुलिस के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
(2) विदुषी स्त्री का सम्मान करना चाहिए।
(3) शरीर पर कई अंग होते है।
(4) अपने बच्चे बहादुर बनाओ।
Ans. (2)
व्याख्या- अन्य अशुद्ध वाक्यों का शुद्धरूप- पुलिस के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई। शरीर के कई अंग होते हैं। अपने बच्चों को बहादुर बनाओ।

36. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) महाविद्यालय एक तारीख के दिन खुलेगे।
(2) निश्चय रूप से नहीं कहा जा सकता।
(3) भोजन बनाने की व्यवस्था करें।
(4) प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना हैं।
Ans. (3)
व्याख्या- अन्य वाक्यों का सही रूप- महाविद्यालय एक तारीख को खुलेंगे। निश्चित नहीं कहा जा सकता। प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।

36. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) महाविद्यालय एक तारीख के दिन खुलेगे।
(2) निश्चय रूप से नहीं कहा जा सकता।
(3) भोजन बनाने की व्यवस्था करें।
(4) प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना हैं।
Ans. (3)
व्याख्या- अन्य वाक्यों का सही रूप- महाविद्यालय एक तारीख को खुलेंगे। निश्चित नहीं कहा जा सकता। प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।

37. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) न्यायाधीश ने हत्यारे को मृत्युदण्ड दिया।
(2) गत सोमवार वह लंदन जाएगा।
(3) पराधीनता की बेड़ियाँ गले में पड़ी है।
(4) रेडियो की उत्पत्ति किसने की।
Ans. (1)
व्याख्या- अन्य वाक्यों का सही रूप-गत सोमवार को वह लंदन गया। पराधीनता की बेड़ियाँ पैरों में पड़ी है। रेडियो का आविष्कार किसने किया।

38. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार, 2011](1) मैंने अनेकों एकांकियाँ पढ़ी है।
(2) कृष्ण के अनेक नाम है।
(3) उसके पास केवल पाँच रुपये मात्र हैं।
(4) पिताजी वापस लौट आए हैं।
Ans. (2)
व्याख्या- अन्य वाक्यों का सही रूप – मैंने अनेक एकांकियाँ पढ़ी हैं। उसके पास केवल/मात्र पाँच रुपये है। पिताजी लौट आए हैं।

39. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-
[House Keeper -9.7.2022](1) दुर्घटना में अनेकों लोग घायल हुए।
(2) इन प्रश्नों का उत्तर पचास शब्द में दो।
(3) क्या ये सारी पुस्तकें मुझे पढ़नी हैं?
(4) यहाँ से अनेक गाड़ी गुजरती हैं।
Ans. (3)

40. कौनसा शुद्ध वाक्य है?
[VDO Mains-09.07.2022](1) माता जी का मन गद्गद् हो गया।
(2) भोपाल में अनेक तालाब हैं।
(3) समय के साथ शब्द लोप हो जाते हैं।
(4) वह बड़ा अच्छा खिलाड़ी है।
Ans. (2)

41. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा. 2011](1) वे जरूर आयेंगे।
(2) रावण की औरत मंदोदरी थी।
(3) कल रात से पक्षी पेड़ में है।
(4) घर में केवल एकमात्र टी.वी. हैं।
Ans. (1)
व्याख्या- अन्य वाक्यों के सही रूप-रावण की पत्नी मंदोदरी थी। कल रात से पक्षी पेड़ पर है। घर में एकमात्र टी. वी. है।

42. किस क्रमांक में वाक्य अशुद्ध है?
[पटवार, 2011](1) उसे वहाँ नौकरी पा गयी।
(2) उसकी आँखों से आँसू बहते है।
(3) वह दस वर्ष तक पढ़ता रहा।
(4) तुम्हारे माँ-बाप क्या करते हैं।
Ans. (1)
व्याख्या- शुद्ध वाक्य-उसने वहाँ नौकरी प्राप्त कर ली है।

43. किस क्रमांक में वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) यह घी की शुद्ध दूकान है।
(2) ऐक्यता से उन्नति होती है।
(3) यह आँखों से देखी घटना है।
(4) आज मैं प्रातःकाल वहाँ गया।
Ans. (4)
व्याख्या- अन्य वाक्यों के शुद्ध रूप – यह शुद्ध घी की दुकान है। एकता ऐक्य से उन्नति होती है। यह आँखों देखी घटना है।

44. कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) उसने प्राण की बाजी लगा दी।
(2) दहेज की लेन-देन बहुत बुरी रिवाज है।
(3) एक फूलों की माला ले आइए।
(4) वह महल पीले पत्थरों से बना है।
Ans. (4)
व्याख्या- अन्य वाक्यों का सही रूप है- उसने प्राणों की बाजी लगा दी। फूलों की एक माला ले आइए। दहेज का लेन-देन बहुत बुरा रिवाज है।

45. कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) मोहन जानता है कि शायद उसका मित्र बीमार है।
(2) पंडित नेहरू का राष्ट्र आभारी है।
(3) खाली बैठने की बजाय आप काम करें।
(4) भैंस का ताकतवर दूध होता है।
Ans. (3)
व्याख्या- अन्य वाक्यों के सही रूप है- राष्ट्र पंडित नेहरू का आभारी रहेगा। शायद मोहन जानता है कि उसका मित्र बीमार है। भैंस का दूध ताकतवर होता है।

46. किस क्रम में अशुद्ध वाक्य है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) कंस की हत्या कृष्ण ने की थी।
(2) उन्नति के मार्ग में बाधाएँ भी आती है।
(3) मैंने इस काम में बड़ी भूल की।
(4) प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।
Ans. (1)
व्याख्या-शुद्ध वाक्य- कृष्ण ने कंस का वध किया।

47. ‘महात्मा गाँधी का देश सदैव आभारी रहेगा” किस तरह की अशुद्धि है?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) वाच्य प्रयोग की अशुद्धि
(2) पुनरुक्ति की अशुद्धि
(3) पदक्रम सम्बन्धी अशुद्धि
(4) संयुक्त क्रिया की अशुद्धि
Ans. (3)
व्याख्या- पदक्रम की दृष्टि से शुद्ध वाक्य होगा- ‘देश महात्मा गाँधी का सदैव आभारी रहेगा।’

48. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) हत्यारे को मृत्युदण्ड की सजा मिली।
(2) द्वार में केवल एकमात्र दरवाजा है।
(3) बेटी पराये घर का धन होता है।
(4) निराशा की बदली छायी हुई है।
Ans. (4)
व्याख्या- अन्य वाक्यों के शुद्ध रूप हत्यारे को मृत्युदण्ड मिला। घर में केवल एक दरवाजा है या घर में मात्र एक दरवाजा है (क्योंकि केवल व मात्र समानार्थी होने के कारण दोनों का साथ प्रयोग असंगत है)। बेटी पराये घर का धन होती है।

49. किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
[पटवार परीक्षा, 2011](1) सभा विसर्जित हो गई।
(2) प्रातःकाल के समय घूमना स्वास्थ्य होता है।
(3) शायद आप अवश्य आयेंगे।
(4) कुत्ते रात भर चिल्लाते रहें।
Ans. (1)
व्याख्या- शेष वाक्यों के सही रूप प्रातः काल घूमना स्वास्थ्यप्रद होता है। आप अवश्य आयेंगे। कुत्ते रात भर भौंकते रहें।

50. ‘वह कहा तब मैं आया’ में किस तरह की अशुद्धि है-
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) अनियमित क्रिया संबंधी अशुद्धि
(2) लिंग संबंधी अशुद्धि
(3) क्रिया संबंधी अशुद्धि
(4) वचन संबंधी अशुद्धि
Ans. (2)
व्याख्या- सही वाक्य होगा- उसने कहा तब मैं आया।

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top