Hindi Previous Year Question शब्द विकार

Shiksha247 में आपका स्वागत है!
“शब्द विकार” पर आधारित पिछले वर्षों के हिंदी प्रश्नों के हमारे व्यापक संग्रह के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी को और प्रभावी बनाएं।

यहाँ आपको UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher और अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के पुराने प्रश्नपत्र मिलेंगे।
इन प्रश्नपत्रों को हल करना न केवल आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाता है, बल्कि सफलता की संभावना भी बढ़ाता है।
अपनी तैयारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ – Shiksha247 के साथ!

शब्द विकार PYQ

1. निम्नलिखित में से ‘भूतकाल’ को प्रकट करने वाले वाक्यों की पहचान कीजिए।
[कृषि पर्यवेक्षक-04.02.2024]1. लड़के ने पुस्तक पढ़ी है।
2. राम खाता होगा।
3. तुमने गाया होगा।
4. उसने मुरारि को मारा था।
5. वह जा रहा है
कूट:
(1) केवल 1
(2) केवल 2
(3) 3 और 4
(4) 4 और 5
Ans. (3)

2. ‘अपूर्ण भूतकाल’ का उदाहरण है –
[JLO – 06.11.2023](1) वह आकर बैठा ही है।
(2) उसने गाना गाया होगा।
(3) समय पर चलते तो गाड़ी मिल जाती।
(4) किसी जगह कथा होती थी।
Ans. (4)

3. भारत की स्थिति दूसरी है, का भूतकालीन रूप होगा?
[आरटेट-द्वितीय स्तर, 2012](1) भारत में ऐसी स्थिति थी
(2) भारत में स्थिति दूसरी थी
(3) भारत की स्थिति दूसरी थी
(4) भारत में स्थिति ऐसी थी
Ans. (2)

4. ‘हो सकता है आज वर्षा हो’ वाक्य में कौनसा काल है-
[JLO (Law)-2014](1) अपूर्ण भविष्यत्
(2) पूर्ण भविष्यत्
(3) सम्भाव्य भविष्यत्
(4) सामान्य भविष्यत्
Ans. (3)
व्याख्या- भविष्यत् काल : भविष्य में होने वाली क्रिया का बोध भविष्यत् काल से होता है। इसके तीन भेद हैं:
(अ) सामान्य भविष्य – क्रिया (धातु) के साथ एगा, एगी, एंगे आते हैं। जैसे-राम पढ़ेगा।
(ब) संभाव्य भविष्य – क्रिया (धातु) के साथ ‘ए, ऐ ओ, ॐ’ का योग होता हैं। जैसे -सम्भव है राम पढ़े।
(स) हेतुहेतुमद्भविष्य – इसमें क्रिया का होना दूसरी क्रिया के होने पर निर्भर है। जैसे-छात्रवृत्ति मिले, तो राम पढ़े।

5. निम्न में से किस विकल्प के सभी शब्द बहुवचन में भी यथावत प्रयुक्त होते हैं?
[II Grade (Sans. Iedu.) Hindi [13.02.2023](1) लड़का, घर, नीतियाँ
(2) प्राण, हस्ताक्षर, दर्शन
(3) साड़ी, नारियाँ, भाग्य
(4) लोग, लता, साधु
Ans. (2)

6. निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प बहुवचनवाची नहीं है?
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) तारागण
(2) दूधवाला
(3) पाठकवर्ग
(4) गुरुजन
Ans. (2)
वर्ग, जन, गण बहुवचनवाची हैं।

7. कौन-सा युग्म सही है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक 2012](1) प्राण-प्राणों
(2) दर्शन-दर्शनों
(3) मुनि-मुनियों
(4) दाम-दामों
Ans. (3)

8. वचन के संबंध में कौनसा विवरण सही नहीं है?
[II Grade (Hindi)-22.12.2022](1) कुछ संज्ञा शब्द सदैव एकवचन और कुछ सदैव बहुवचन होते हैं।
(2) अधिकतर संज्ञा शब्द एकवचन से बहुवचन के रूप में परिवर्तित होते हैं।
(3) वाक्य में वचन की पहचान केवल क्रियाओं द्वारा होती है।
(4) इसके कारण विकारी शब्दों में रूपांतरण होता है।
Ans. (3)

9. लिंग कितने प्रकार के होते हैं?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक 2012](1) एक
(2) तीन
(3) चार
(4) कोई नहीं
Ans. (2)
व्याख्या- जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति की जाति का पता चलता है, उसे लिंग कहते हैं। इसके मुख्यतः तीन भेद होते हैं पुंल्लिंग (पुरुष जाति), स्त्रीलिंग (स्त्री जाति), नपुंसकलिंग (जड़)। लिंग निर्णय के लिए एक दूसरा सरल तरीका यह भी है कि जिस शब्द का लिंग ज्ञात करना हो उसका बहुवचन बना लें। अगर बहुवचन रूप के अंत में ‘आँ’ या ‘एँ’ आए तो वह स्त्रीलिंग और यदि ‘आँ’ या एँ नहीं आए तो वह शब्द पुंल्लिंग होगा।

10. ‘मगरमच्छ’ का स्त्रीलिंग है?
[पुलिस सब-इंस्पेक्टर-2011](1) मगरमच्छी
(2) मगरमच्छा
(3) मादा मगरमच्छ
(4) मगरमच्छानी
Ans. (3)
व्याख्या- कुछ संज्ञाओं के पूर्व में ‘मादा’ शब्द लगाकर भी लिंग परिवर्तन किया जाता है यथा : खरगोश-मादा खरगोश, भेड़िया-मादा भेड़िया, भालू-मादा भालू, मगरमच्छ-मादा मगरमच्छ, गैंडा-मादा गैंडा (क्योंकि यह सभी शब्द नित्य पुल्लिंग होते हैं)।

11. ‘हलवाई’ का स्त्रीलिंग है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012](1) हलवाईन
(2) हलवाइन
(3) हलवायीन
(4) हलवानी
Ans. (2)
व्याख्या- ‘आइन’ प्रत्यय के योग से पुल्लिंग या स्त्रीलिंग। यथा-ओझा-ओझाइन, बाबू-बबुआइन, मुंशी- मुंशीयाइन, लाल-ललाइन, हलवाई-हलवाइन, ठाकुर- ठकुराइन, चौबे-चौबाइन, गुरु-गुरुआइन, बनिया- बनियाइन, दूबे-दुबाइन।

12. ‘नेता’ का स्त्रीलिंग होगा?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012](1) नेत्री
(2) नेताणी
(3) नेताइन
(4) नेतानी
Ans. (1)
व्याख्या- शब्दान्त ‘ता’ के स्थान पर ‘त्री’ लगाकर पुल्लिंग का स्त्रीलिंग बनाते है। जैसे- कर्ता, कर्जी, नेता- नेत्री, दाता-दात्री, वक्ता-वक्त्री, विधाता विधात्री।

13. ‘प्रिय’ का स्त्रीलिंग होगा?
[पटवार भर्ती परीक्षा, 2011](1) प्रियतम
(2) प्रिया
(3) प्रिये
(4) प्रियशु
Ans. (2)
व्याख्या- शब्दांश ‘अ’ को ‘आ’ में बदलकर पुल्लिंग से स्त्रीलिंग शब्द बनाये जाते है। जैसे : छात्र-छात्रा, पूज्य-पूज्या, प्रिय-प्रिया, सुत-सुता, अनुज-अनुजा, वृद्ध-वृद्धा, भवदीय-भवदीया, शूद्र-शूद्रा।
नोट : कुछ शब्द पुल्लिंग और स्त्रीलिंग दोनों रूपों में प्रचलित है, उन्हें उभयलिंगी शब्द कहते हैं। इनका लिंग परिवर्तन नहीं होता है। जैसे : डॉक्टर, अध्यक्ष, मंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मैनेजर, राजदूत, प्रिंसिपल ।

14. इनमें से किस शब्द में लिंग की दृष्टि से परिवर्तन नहीं होता है-
[JLO (Law) 27.12.2019](1) बाघ
(2) नौकर
(3) हाथ
(4) नायक
Ans. (3)
व्याख्या- ‘हाथ’ शब्द नित्य पुल्लिंग शब्द है। अन्य विकल्पों में बाघ का बाघिन, नौकर का नौकरानी, नायक का नायिका स्त्रीलिंग होगा।

15. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं।
[PSI-13.09.2021](1) हाथी, बालू, आलू
(2) भलाई, हलवाई, ईसाई
(3) इमली, चाँदी, लौकी
(4) साथी, घी, शक्कर
Ans. (3)
व्याख्या- हाथी, हलवाई, ईसाई, साथी, घी पुल्लिंग हैं तथा इनके अतिरिक्त विकल्पों के सभी शब्द स्त्रीलिंग है।

16. कौन शब्द पुंल्लिंग नहीं है?
[आरटेट-द्वितीय स्तर, 2012](1) व्यक्ति
(2) भाषा
(3) उपकरण
(4) लेखक
Ans. (2)

17. निम्नलिखित में से किस शब्द का एक पर्याय पुंल्लिंग है और एक स्त्रीलिंग है?
[PSI परीक्षा, 2011](1) गाय
(2) ग्रंथ
(3) शेर
(4) अर्क
Ans. (2)

18. ‘कवि’ की स्त्रीलिंग रूप होगा?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012][आरटेट-प्रथम स्तर, द्वितीय स्तर, 2011, 2012](1) कवीयित्री
(2) कवि
(3) कवयित्री
(4) कवियत्री
Ans. (3)

19. ‘सुन्दर’ शब्द का स्त्रीलिंग है?
[तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012](1) सौन्दर्य
(2) सौन्दर्यता
(3) सुन्दरी
(4) सौन्दर्याकरण
Ans. (3)

20. किसमें कोई भी शब्द स्त्रीलिंग नहीं है-
[PSI-13.09.2021](1) नदी, झील, सरोवर
(2) नींबू, दही, केला
(3) प्रतिपदा, मंगलवार, टोपी
(4) पानी, ज्ञानी, नानी
Ans. (2)
व्याख्या – विकल्पों में स्त्रीलिंग शब्द : नदी, झील, प्रतिपदा, टोपी, नानी।

21. किस विकल्प के सभी शब्द पुल्लिंग हैं-
[PSI-14.09.2021](1) कौआ, खरगोश, मंडल
(2) हीरा, मोती, मणि
(3) नथ, मूँगा, पन्ना
(4) हार, पायल, पुखराज
Ans. (1)
व्याख्या – विकल्पों में स्त्रीलिंग: मणि, नथ, पायल।

22. किस विकल्प में पुंल्लिंग-स्त्रीलिंग युग्म गलत है-
[PSI-14.09.2021](1) कवि-कवयित्री
(2) बाघ-बाघिन
(3) नेता – नेत्री
(4) मेंढक-मेढ़ा
Ans. (4)

23. किसमें सभी शब्द ‘पुंल्लिंग’ हैं-
[PSI-14.9.2021](1) मछली, दौड़, मार्ग
(2) गिलहरी, समूह, कुटुंब
(3) तितली, झुंड, समूह
(4) पक्षी, चीता, पानी
Ans. (4)
व्याख्या – विकल्पों में स्त्रीलिंग शब्द : मछली, दौड़, गिलहरी, तितली। अन्य सभी शब्द पुल्लिंग हैं।

24. किसमें सभी ‘स्त्रीलिंग’ शब्द है-
[PSI- 14.09.2021](1) उल्लू, सभा, आँख
(2) केंचुआ, फौज, प्रजा
(3) चील, जोंक, कोयल
(4) भेड़िया, टोली, बाघ
Ans. (3)
व्याख्या – विकल्पों में पुल्लिंग शब्द : उल्लू, केंचुआ, भेड़िया, बाघ। अन्य सभी शब्द स्त्रीलिंग है।

25. किसमें सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं-
[PSI- 15.09.2021](1) चमक, आहट
(2) बात, खेत
(3) चालचलन, मिठास
(4) भूख, नाच
Ans. (1)
व्याख्या – उपर्युक्त विकल्पों में खेत, चालचलन और नाच पुंल्लिंग है। अन्य सभी शब्द स्त्रीलिंग है।

26. कौन-सा शब्द पुंल्लिंग है-
[PSI-15.09.2021|
(1) रोटी
(2) टोपी
(3) मोती
(4) नदी
Ans. (3)
व्याख्या ‘मोती अच्छा है।’ अर्थात् पुल्लिंग है।

27. कौनसा शब्द पुंल्लिंग नहीं है-
[JLO (Law)-2014](1) ज्ञानी
(2) नानी
(3) ध्यानी
(4) यानी
Ans. (2)
व्याख्या- ‘नानी’ स्त्रीलिंग है जिसका पुंल्लिंग ‘नाना’ होगा।

28. ‘स्त्रीलिंग’ शब्द नहीं है-
[III Grade (Hindi) 26.02.2023](1) चट्टान
(2) चन्दन
(3) चपला
(4) चमक
Ans. (2)
‘चन्दन’ पुल्लिंग होता है।

29. स्त्रीलिंग शब्द नहीं है-
[III Grade (Hindi) 26.02.2023](1) युवा
(2) गुणवंती
(3) डिब्बा
(4) नेत्री
Ans. (3)
‘डिब्बा’ नपुंसकलिंग होता है।

30. कौनसा पुंल्लिंग शब्द है-
[II Grade (Hindi) – 22.12.2022](1) निगम
(2) अग्नि
(3) मृत्यु
(4) संविदा
Ans. (1)

31. किस विकल्प के सभी शब्द स्त्रीलिंग रूप हैं?
[Il Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) तुरई, सरसों, आलू
(2) आँख, नाक, कान
(3) लौकी, चटाई, मिठाई
(4) सूजी, गेहूँ, चना
Ans. (3)

32. किसमें सभी शब्द पुंल्लिंग हैं?
[JLO-06.11.2023](1) भीड़, सेना, टोली
(2) संघ, भीड़, कक्षा
(3) समूह, कुटुंब, मंडल
(4) दल, सभा, सरकार
Ans. (3)

33. पुल्लिंग शब्द हैं-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) गंगा
(2) यमुना
(3) सतलज
(4) हिमाद्रि
Ans. (4)

वचन

34. हिन्दी में वचन होते है?
[आरटेट परीक्षा-प्रथम लेवल, 2011](1) एक
(2) दो
(3) तीन
(4) अनगिनत
Ans. (2)
व्याख्या- सामान्यतः वचन शब्द का प्रयोग किसी के द्वारा कहे गये कथन अथवा दिये गये आश्वासन के अर्थ में किया जाता है। किन्तु व्याकरण में वचन का अर्थ संख्या से लिया जाता हैं वह जिसके द्वारा किसी विकारी शब्द की संख्या का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं। हिन्दी में दो वचन होते हैं- एक वचन और बहुवचन ।

35. वचन की दृष्टि से कौनसा शब्द परिवर्तनीय नहीं है-
[JLO (Law) 27.12.2019](1) जनता
(2) नदी
(3) परीक्षा
(4) रास्ता
Ans. (1)
व्याख्या- कुछ संज्ञा शब्द सदा एकवचन में ही प्रयुक्त होते है। जैसे-जनता, भीड़, दूध, आग, वर्षा, पानी, सोना, चाँदी, लोहा, स्टील, आकाश, प्रत्येक, हर एक, हर कोई, घी, सत्य, झूठ, मिठास, प्रेम, मोह, सहायता, ताश, तेल, जल, क्रोध, सूरज, ईश्वर, पृथ्वी, प्रजा, खेल, क्षमा, चमेली, गुलाब, कचरा, दहेज, समय, सामान, तेल, इच्छा, सम्पत्ति, सामग्री आदि।

36. कौनसा शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होता है-
[PSI-13.09.2021](1) आकाश
(2) बाल
(3) आँसू
(4) होश
Ans. (1)

37. एकवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है-
[PSI- 15.09.2021][JLO (Law) 27.12.2019](1) हस्ताक्षर
(2) दर्शन
(3) प्राण
(4) भीड़
Ans. (4)

38. कौन एकवचन है?
[आरटेट-द्वितीय स्तर, 2012](1) अच्छे लेखक
(2) कौनसी कृतियाँ
(3) अपनी मातृभाषा
(4) अन्य देशों
Ans. (3)

39. ‘वर्षा’ शब्द का उचित बहुवचन चुनिए
[राज. पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2011](1) वर्षाएँ
(2) वर्षाओं
(3) वर्षा
(4) वर्षागण
Ans. (3)

40. ‘आगरा’ का बहुवचन होगा?
[आरटेट – प्रथम स्तर, 2011](1) आगरे
(2) आगरों
(3) आगरें
(4) बहुवचन नहीं होगा
Ans. (4)

41. कौनसा शब्द बहुवचन में प्रयुक्त नहीं होता है-
[PSI-14.09.2021](1) दुनिया
(2) अनेक
(3) आप
(4) तेवर
Ans. (1)
व्याख्या- ‘दुनिया’ सदैव एकवचन, ‘अनेक’ सदैव बहुवचन, तेवर एवं आप एकवचन व बहुवचन दोनों रूपों में प्रयुक्त होते हैं।

42. ‘बहुवचन’ कहते हैं?
[आरटेट-प्रथम स्तर, 2011](1) शब्द के जिस रूप से बहु का बोध हो
(2) शब्द के जिस रूप से वस्तु या प्राणियों की संख्या का बोध हो
(3) शब्द के जिस रूप में किसी की जाति का बोध हो
(4) शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो
Ans. (4)
व्याख्या- हिन्दी में निम्न शब्द सदैव बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं यथा- आँसू, होश, दर्शन, हस्ताक्षर, प्राण, भाग्य, आदरणीय।
व्यक्ति हेतु प्रयुक्त शब्द आप, दाम, समाचार, बाल, लोग, हाल-चाल, प्रजा, रोम।
कुछ शब्द गण, लोग, जन, वृन्द आदि समूह वाचक शब्दों के साथ जुड़कर बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं जैसे-अध्यापकगण, छात्रवृन्द, प्रजाजन, मजदूर लोग।
ध्यान रहे- जिन शब्दों के साथ जाति, दल, सेना, समूह आदि प्रयुक्त होता है, उनका एकवचन में होता है। जैसे : छात्र-दल विश्राम कर रहा है। जन समूह कल यहाँ एकत्र होगा।

43. निम्नलिखित में बहुवचन के लिए प्रयुक्त होने वाला शब्द कौन सा है-
[PSI-15.09.2021](1) प्रेम
(2) लोग
(3) घी
(4) पानी
Ans. (2)

44. निम्न में से बहुवचन शब्द है-
[RJS-28.11.2021](1) चाँदी
(2) क्रोध
(3) अहंकार
(4) आँसू
Ans. (4)

45. पुस्तक का बहुवचन है?
[आरटेट-द्वितीय स्तर, 2012](1) पुस्तकें
(2) पत्रिकाएँ
(3) पुस्तकालय
(4) ग्रन्थ
Ans. (1)
व्याख्या- हिन्दी व्याकरणानुसार शब्दान्त ‘अ’ को ‘एँ’ में बदलकर वचन परिवर्तित किया जाता है । यथा-पुस्तक-पुस्तकें, दाल-दालें, राह-राहें, सड़क-सड़कें, कलम-कलमें, बात-बातें, बहन-बहनें, गाय-गायें आदि।

46. ‘नारी’ शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा?
[ तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012](1) नारि
(2) नारीयाँ
(3) नारियों
(4) नारियाँ
Ans. (4)
व्याख्या- ई का ‘इयाँ’ – ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओं का अंतिम ‘ई’ को ‘इयाँ’ कर दिया जाता है जैसे- नारी-नारियाँ, दवाई दवाइयाँ, नदी-नदियाँ, स्त्री-स्त्रियाँ, बेटी-बेटियाँ, मछली-मछलियाँ आदि।


काल

47. क्रिया के उस रूपान्तरण को, जिससे क्रिया के व्यापार का समय तथा उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध होता है, को कहते हैं-
[RJS-2015][ महिला पर्यवेक्षक – 2015](1) समास
(2) सर्वनाम
(3) काल
(4) कारक
Ans. (3)
व्याख्या – काल : क्रिया या घटना किस समय हुई, इसको बताने का दायित्व काल का है; और समयवायी काल तीन होते हैं- वर्तमान, भूत और भविष्य । किंतु व्याकरणिक अर्थ की दृष्टि से काल कथन के क्षण और क्रिया, घटना होने के क्षण का समयपरक संबंध है।

48. किस वाक्य में ‘संदिग्ध वर्तमान’ का प्रयोग हुआ है-
[JLO (Law) 27.12.2019](1) बाजार खुलने पर हम सामान खरीदेंगे।
(2) वह शायद पढ़ाई के लिए कोटा जाए।
(3) तीर्थयात्री गंगा में स्नान करते होंगे।
(4) उसने गाया गया।
Ans. (3)
व्याख्या- क्रिया के जिस रूप से कार्य के वर्तमान काल का होने या करने में अनिश्चय का बोध हो, वहाँ संदिग्ध वर्तमान काल का विधान होता हैं यहाँ वाक्य में यह निश्चित रूप में नहीं कहा जा सकता कि तीर्थयात्री गंगा में स्नान कर ही रहे होंगे।

49. ‘संदिग्ध वर्तमानकाल’ का वाक्य है-
[JLO – 06.11.2023](1) उसने पढ़ाई कर ली होगी।
(2) बच्चे स्नान करते होंगे।
(3) वह जन्मदिन पर आयोजन करेगा।
(4) शायद वह पढ़ाई के लिए जयपुर जाए।
Ans. (2)

50. ‘वह अपने मित्र के लिए पत्र लिखता होगा।’ उक्त वाक्य किस काल से संबंधित है- [PSI- 14.09.2021](1) संदिग्ध भूत
(2) संदिग्ध वर्तमान
(3) सामान्य भविष्यत्
(4) संभाव्य भविष्यत्
Ans. (2)
व्याख्या- वर्तमान काल क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में क्रिया का होना पाया जाये, उसे वर्तमान काल कहते हैं। वर्तमान के 5 भेद माने जाते हैं-
(i) सामान्य वर्तमान – इसमें धातु (क्रिया) के साथ ‘ता है, ती है, ते है’ आते है।
(ii) अपूर्ण वर्तमान – इसमें धातु (क्रिया) के साथ ‘रहा है, रही है, रहे है’ आते है। इसमें क्रिया के चलते रहने का बोध होता है, यथा – प्रशान्त खेल रहा है।
(iii) संदिग्ध वर्तमान – वर्तमान में क्रिया होने में संदेह हो। इसमें क्रिया के साथ ता, ते, के साथ होगा, होगी, होंगे का भी प्रयोग होता है, यथा-राम पत्र लिखता होगा।
(iv) संभाव्य वर्तमान – जिस क्रिया से वर्तमान काल की अपूर्ण क्रिया की संभावना या आशंका व्यक्त हो, वहाँ संभाव्य वर्तमान होता है। जैसे- शायद आज पिताजी आते हों।
मुझे डर है कि कहीं कोई अपनी बात सुनता न हो।
(v) आज्ञार्थ वर्तमान जब क्रिया को वर्तमान में चलाने की आज्ञा का बोध हो। जैसे- राधा तू नाच। आप भी पढ़िए

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top