Hindi Previous Year Question शब्द शुद्धि 

Shiksha247 – Hindi Government Exam Question Papers, Previous Year Papers & Preparation

अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Hindi विषय के टॉपिक “शब्द शुद्धि ” पर आधारित Previous Year Question के  विस्तृत हल उपलब्ध है।

UPSC Previous Year Question Papers Hindi
SSC Old Papers Hindi
Railway Exam Memory-Based Questions
CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Exam Papers PDF
TET (Teacher Eligibility Test) Sample Papers Hindi

इन पेपर को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

शब्द शुद्धि PYQ

1. शुद्ध शब्दों का युग्म है-
[CET-7.1.2023 (S-II)](1) मिष्टान्न व मैथिलीशरण
(2) मिष्टान व मैथिलीशरण
(3) मिष्ठान्न व मैथिलीशरण
(4) मिष्ठान व मैथलीशरण
Ans. (1)

2. अशुद्ध शब्द है-
[Protection Officer – 28.01.2023](1) मनघड़ंत
(2) चिड़चिड़ा
(3) किंवदंती
(4) शुभेच्छु
Ans. (1)
शुद्ध शब्द – मनगढ़ंत

3. शुद्ध शब्द छाँटिए-
[III Grade (L-1)-25.2.2023](1) अभिग्य
(2) अभीज्ञ
(3) अभिज्ञ
(4) अभीग्य
Ans. (3)

4. अशुद्ध शब्द है-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) भविष्य
(2) धौरोदात
(3) आगामी
(4) औचित्य
Ans. (2)
शुद्ध शब्द – धीरोदात

5. कौनसा शब्द शुद्ध नहीं है?
[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023](1) विवाहेतर
(2) निरुत्तर
(3) इतरेतर
(4) उत्तरोतर
Ans. (4)
शुद्ध रूप = उत्तरोत्तर

6. कौनसा शब्द अशुद्ध है?
[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023](1) पुर्नरचना
(2) सौहार्द
(3) द्रष्टव्य
(4) दयार्द्र
Ans. (1)
शुद्ध रूप = पुनर्रचना

7. अशुद्ध शब्द है-
[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023](1) विशिष्ठ
(2) स्वादिष्ठ
(3) बलिष्ठ
(4) पृष्ठ
Ans. (1)
शुद्ध रूप = विशिष्ट

8. अशुद्ध शब्द है-
[हाईकोर्ट LDC – 19.03.2023](1) अभ्यन्तर
(2) प्रज्ज्वलित
(3) अधिशासी
(4) योगिराज
Ans. (2)
शुद्ध रूप = प्रज्वलित

9. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-
[CET-4.2.2023 (S-1)](1) अन्तर्ध्यान
(2) अर्न्तध्यान
(3) अन्तर्धान
(4) अंर्तधयान
Ans. (3)

10. कौनसा शब्द शुद्ध है?
[CET -4.2.2023 (S-II)](1) ऐशवर्य
(2) कोतंय
(3) गुरुता
(4) ओदार्य
Ans. (3)

11. किसमें सभी शब्द अशुद्ध हैं?
[CET-5.2.2023 (S-1)](1) कोतेय, क्रति, केकैयी
(2) कृतकृत्य, केश, औषध
(3) शृंगार, संगृहीत, ऐक्य
(4) तदुपरान्त, तत्त्वावधान, तदनंतर
Ans. (1)
शुद्ध रूप = कौंतेय, कृति, कैकेयी

12. ‘सोदामीनि’ का शुद्ध रूप है-
[CET-5.2.2023 (S-II)](1) सुदामिनी
(2) सौदामीनि
(3) सौदामनी
(4) सौदामिनी
Ans. (4)

13. अशुद्ध शब्द का चयन कीजिए-
[CET-11.2.2023 (1)](1) वाङ्मय
(2) लालायित
(3) वाल्मिकी
(4) शूर्पणखा
Ans. (3)
शुद्ध रूप = वाल्मीकि

14. शुद्ध शब्द का चयन कीजिए-
[CET – 11.2.2023 (S-II )](1) त्रिपुरारी
(2) नूपुर
(3) पड़ौसी
(4) परिक्षा
Ans. (2)

15. किसमें सभी शुद्ध हैं?
[II Grade (Sans. Edu.) 13.02.2023](1) अत्यधिक, तात्कालिक, प्रज्ज्वलित
(2) केन्द्रीय, नदीयाँ, निरोग
(3) पत्नी, पशू, साधू
(4) उत्पात, जगद्गुरु, अत्युक्ति
Ans. (4)

16. निम्न में से किस समूह में सभी शब्द अशुद्ध हैं?
[II Grade (Saris. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) उज्वल, द्वंद्व, स्रोत
(2) मध्याह्न, स्वास्थ्य, उपलक्ष
(3) ज्योत्सना, सदोपदेश, श्रंखला
(4) बांसुरी, सन्यासी, चाँद
Ans. (3)

17. अशुद्ध शब्द है-
[II Grade (Sans. Edu.) Hindi 13.02.2023](1) ऐतिहासिक
(2) जगन्नाथ
(3) छत्रच्छाया
(4) तदोपरांत
Ans. (4)
शुद्ध शब्द – तदुपरान्त

18. अशुद्ध शब्द-समूह के विकल्प का चयन कीजिए-
[CET-8.1.2023 (S-II)](1) निर्भय, निर्लोभ, निस्स्वार्थ, निरुत्साह
(2) इकाई, अहर्निश पक्षिगण, कृतकृत्य,
(3) उपलक्ष्य, श्वेतांगी, प्रज्वलित, साँस
(4) तदोपरांत, निराभिमान, अभिप्सा, आर्जवता
Ans. (4)
शुद्ध रूप = तदुपरान्त, निरभिमान, अभीप्सा, आजर्वता

19. किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?
[JLO – 06.11.2023](1) कृतकृत्य, अहोरात्रि, सौजन्यता
(2) अहोरात्र, कृतकृत्य, सौजन्य
(3) कृतकृत्य, सौजन्य, अहोरात्रि
(4) सौजन्यता, कृतकृत्य, अहोरात्रि
Ans. (2)

20. किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध हैं?
[JLO – 06.11.2023](1) अनाधिकार, तदोपरांत
(2) प्रज्वलित, उलंघन
(3) अनुपातिक, कोलाहल
(4) गत्यवरोध, उहापोह
Ans. (1)
शुद्ध रूप- अनधिकार, तदुपरांत

21. इनमें से किस विकल्प के सही शब्द शुद्ध हैं?
[I Grade Teacher (GK) – 15.10.2022](1) सिमांत, श्रीमति
(2) वैमनस्य, विरहिणी
(3) लोकेषणा, महात्मय
(4) रविन्द्र, प्रतिद्न्दी
Ans. (2)

22. किसके सभी शब्द शुद्ध हैं?
[स्कूल व्याख्याता- 15.10.2022](1) स्वातंत्र्य, हितैषी, तदोपरांत
(2) निरपराध, उच्छ्वांस, उच्छृंखल
(3) अनुग्रहित, मंत्रीमंडल, तात्कालिक
(4) पुष्ठि, अभ्यार्थी, उज्ज्वल
Ans. (2)

23. किसके सभी शब्द शुद्ध हैं?
[II Grade (Hindi) – 22.12.2022](1) उष्मा, प्रतीक्षा
(3) उषा, वाल्मीकि
(2) कुमुदनी, आशीर्वाद
(4) ऐच्छिक, रात्री
Ans. (3)

24. अशुद्ध शब्द है-
[II Grade (Hindi) – 22.12.2022](1) योद्धा
(2) पुनर्जन्म
(3) अभ्यंतर
(4) उलंघन
Ans. (4)
शुद्ध रूप = उल्लंघन

25. अशुद्ध शब्द है-
[II Grade (Hindi) – 22.12.2022](1) मिष्ठान्न
(2) अन्तर्धान
(3) उपलक्ष्य
(4) सौजन्य
Ans. (1)
शुद्ध रूप = मिष्टान्न

26. 2अशुद्ध शब्द है-
[II Grade (Hindi) – 22.12.2022](1) वैयाकरण
(2) व्यावसायिक
(3) अतिथी
(4) सहानुभूति
Ans. (3)
शुद्ध रूप = अतिथि

27. किसमें सभी शब्द शुद्ध हैं?
[1 Grade (Coach) 20.10.2022](1) प्रव्रज्या, मृगमरीचिका, अविच्छिन्न
(2) कार्यकारिणी, उल्लेखित, हतोत्साह
(3) चर्मोत्कर्ष, माननीय, भवन्निष्ठ
(4) पूर्वग्रह, महत्ती, एकांतिक
Ans. (1)

28. व्याकरण की दृष्टि से किस शब्द की वर्तनी अशुद्ध है?
[1st Grade Teacher (GK) – 15.11.2022](1) अतिश्योक्ति
(2) दम्पती
(3) सरोजिनी
(4) प्रदर्शनी
Ans. (1)
शुद्ध रूप = अतिशयोक्ति

29. कौनसा शब्द सही है।
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) अलोकिक
(2) आर्शिवाद
(3) क्योंकि
(4) निरीक्षण
Ans. (4)

30. कौनसा शब्द शुद्ध है-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) अध्यन
(2) अद्वितिय
(3) कालीदास
(4) कैलास
Ans. (4)

31. कौनसा शब्द अशुद्ध है?
[PS] (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) लालायित
(2) विस्मरण
(3) मुनीगन
(4) वाहिनी
Ans. (3)
व्याख्या-सही वर्तनी – मुनिजन

32. किसकी वर्तनी सही है-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) शैशव
(2) समिर
(3) मलयगिरी
(4) सरसीज
Ans. (1)

33. अशुद्ध शब्द है-
[Highcourt LDC – 13.03.2022](1) स्वादिष्ठ
(2) वेतनिक
(3) ऐच्छिक
(4) कवयित्री
Ans. (2)
व्याख्या- सही वर्तनी-वैतनिक

34. निम्न में से किस विकल्प के सभी शब्द अशुद्ध हैं?
[House Keeper -9.7.2022](1) शाश्वत, शत-प्रतिशत
(2) ज्योत्स्ना, महीना
(3) तदुपरांत, तद्गति
(4) दुरावस्था, सौहार्द्र
Ans. (4)
शुद्ध वर्तनी = दुरवस्था, सौहार्द

35. शुद्ध वर्तनी वाला विकल्प चुनिए-
[VDO Mains -9.7.2022](1) नो, चौतीस
(2) उनचालीस, इकत्तीस
(3) पचत्तर, पच्चासी
(4) इक्यावन, तिरपन
Ans. (4)

36. किस विकल्प में वार्तनिक दृष्टि से अशुद्ध शब्द प्रयुक्त हुए हैं?
[VDO Mains-09.07.2022](1) शिरोधार्य, अन्तर्धान
(2) मध्याह्न, भौगोलिक
(3) पूज्यनीय, प्रमाणिक
(4) कृतज्ञ, नीरोग
Ans. (3)
शुद्ध वर्तनी = पूजनीय, प्रामाणिक

37. ‘सावन’ शब्द का हिन्दी शुद्ध रूप है?
[REET (Level-II, S-I)-24.07.2022](1) श्रवण
(2) शावन
(3) चावन
(4) श्रावण
Ans. (4)

38. किस क्रमांक में सभी शुद्ध है-
[पटवार भर्ती, 2011][Highcourt LDC – 13.03.2022][तृतीय श्रेणी शिक्षक-2012](1) सन्मुख, तदोपरान्त
(2) सम्प्रती, सन्सृत
(3) तदुपरान्त, सम्मुख
(4) मान्यनीय, निरपराधी
Ans. (3)
व्याख्या-तत्+उपरान्त-तदुपरान्त, सम्+मुख सम्मुख, सम्+कृत-संस्कृत, निः+अपराध-निरपराध, व माननीय सही वर्तनी शब्द है।

39. सही शब्द वर्तनी को छाँटिए-
[तृतीय श्रेणी शिक्षक -2012](1) रसायनिक
(2) रासायनिक
(3) रासायनीक
(4) रसयनीक
Ans. (2)
व्याख्या- रसायन इक= रासायनिक (क्योंकि प्रथम स्वर ‘अ’ होने पर ‘आ’ में बदल जाता है) जैसे-मनु+अ = मानव, अदिति-य-आदित्य,
मधुर+य = माधुर्य, शरीर+ इक-शारीरिक,
गंगा+एय= गांगेय, समाज+इक = सामाजिक,
वत्स्य + आयन = वात्स्यायन,
नर+आयन नारायण, दशरथ+इ = दाशरथि, यदु+अ-यादव,
मरुत+इ = मारुति।

40. सही वर्तनी वाला शब्द है-
[तृतीय श्रेणी शिक्षक- 2012](1) अधोपतन
(2) अधि:पतन
(3) अधःपतन
(4) आध:पतन
Ans. (3)
व्याख्या- यदि विसर्ग के पहले वाले वर्ण में अ या आ का स्वर हो तथा विसर्ग के बाद क, ख, प, फ, हो तो संधि होने पर विसर्ग भी ज्यों का त्यों बना रहेगा अर्थात् विसर्ग में कोई परिवर्तन नहीं होगा। यथा-अधः + पतन = अधःपतन,
प्रातःकाल = प्रातःकाल,
वयः क्रम = वयःक्रम,
अन्तःपुर = अन्तःपुर, रजः कण रजःकण,
पयः पान पयःपान,
अन्तःकरण = अन्तःकरण।

41. इनमें से कौनसा शब्द वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है?
[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013](1) अनुग्रहित
(2) शुश्रूषा
(3) श्रृंगार
(4) आशीर्वाद
Ans. (1)
व्याख्या – यदि मूल शब्द के बाद भूत कृदन्त ‘त’ अथवा भाव वाचक संज्ञा का अंतिम अक्षर ति हो, तो; () की मात्रा ही आती है।

42. किस क्रमांक में अशुद्ध शब्द है-
[पटवार – 2011](1) यथेष्ट
(2) भुजंगिनी
(3) प्रदर्शिनी
(4) लघूत्तर
Ans. (3)
व्याख्या-यथा+इष्ट यथेष्ट, लघु उत्तर लघूत्तर, भुजंगिनी, प्रदर्शनी शुद्ध शब्द है।

43. इनमें से किस शब्द में स्वर (मात्रा) संबंधी अशुद्धि है?
[RPSC लिपिक परीक्षा, 2013](1) सरोजिनी
(2) गृहिणी
(3) अहल्या
(4) प्रदर्शिनी
Ans. (4)

44. किस क्रम में सभी अशुद्ध नहीं है।
[पटवार, 2011](1) निरुत्तर, निषेध, द्वारि
(2) त्योहार, दिवारात्र, ऐश्वर्य
(3) कृप्या, कसाय, कुसुम
(4) उपनिवेशिक, ऊर्जस्वित, संग्रहीत
Ans. (2)
व्याख्या- निः+उत्तर=निरुतर, नि+सेध-निषेध, द्वारका, त्योहार, दिवारात्र, ऐश्वर्य (ईश्वर+य), कृपया, कुसुम, औपनिवेशिक, संगृहीत शब्द शुद्धवर्तनी वाले है।

45. शुद्ध – शब्द है।
[तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2012](1) सिंगार
(2) श्रंगार
(3) शृंगार
(4) शृंगार
Ans. (4)

46. सही वर्तनी वाला शब्द है-
[Jr. Acct.. 4-10-2016][द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2010,01.07.2017](1) शश्रुसा
(2) शुश्रुषा
(3) शुश्रूषा
(4) शुश्रूशा
Ans. (3)
व्याख्या – शुश्रूषा = सेवा करने की इच्छा।

47. सही वर्तनी वाला शब्द है?
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक, 2010](1) आध्यात्मिक
(2) अध्यात्मिक
(3) आध्यत्मिक
(4) आध्यत्मीक
Ans. (1)

48. इनमें से वर्तनी की दृष्टि से कौन सा शब्द अशुद्ध है?
[स्कूल व्याख्याता (हिन्दी) परीक्षा-2014](1) वापस
(2) पड़ोसी
(3) त्यौहार
(4) अधीन
Ans. (3)
व्याख्या – त्यौहार का शुद्ध रूप = त्योहार

49. सही वर्तनी वाला शब्द है।
[तृतीय श्रेणी शिक्षक – 2009][द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा, 2010](1) महात्मय
(2) महात्मय
(3) माहात्म्य
(4) माहात्मय
Ans. (3)
व्याख्या-महात्मा+य = माहात्म्य (भाववाचक संज्ञा) होता हैं।

50. सही वर्तनी वाला शब्द है
[द्वितीय श्रेणी शिक्षक, 2010](1) यानि
(2) अनाधिकार
(3) परतिज्ञा
(4) आशीर्वाद
Ans. (4)
व्याख्या- आशीः+वाद = आशीर्वाद होता है।

For more Hindi QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top