Human Body PYQ
Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Human Body” पर आधारित Previous Year Question के विस्तृत हल उपलब्ध है।
– UPSC Previous Year Question
– SSC Old Papers Hindi
– Railway Exam Memory-Based Questions
– CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
– TET (Teacher Eligibility Test) Questions
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
मानव शरीर
1. मनुष्य के शरीर का तापमान होता है?
[REET (Level-II), 06.02.2016]
[Police Constable -2011](1) 27° C
(2) 37° C
(3) 78.6° C
(4) 98.6° C
Ans. (2)
व्याख्या-
मानव शरीर का सामान्य तापमान 98.6° F अथवा 36.9° C होता है।
2. मनुष्य के शरीर का सामान्य तापक्रम होता है?
[PSI 2007](1) 92.8 °F
(2) 94.6 °F
(3) 96.4 °F
(4) 98.6 °F
Ans. (4)
3. कैल्विन स्केल में मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है-
(1) 290° K
(2) 310° K
(3) 300° K
(4) 305° K
Ans. (2)
व्याख्या –
मानव शरीर का सामान्य तापमान 36.9° C या 98.6° F होता है।
4. मानव के शरीर में सबसे लम्बी कोशिका है
(1) तंत्रिका कोशिका
(2) मांसपेशी कोशिका
(3) यकृत कोशिका
(4) वृक्क कोशिका
Ans. (1)
व्याख्या-
मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका तंत्रिका कोशिका होती है। इसकी लम्बाई 90 सेमी. होती है।
5. रक्तचाप, लार आना तथा वमन इत्यादि अनैच्छिक क्रियाएँ मस्तिष्क के किस भाग द्वारा नियंत्रित होती है-
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा-29.11.2015 (Non-TSP)](1) मध्य मस्तिष्क
(2) मेडुला
(3) हाइपोथैलेमस
(4) प्रमस्तिष्क
Ans. (2)
व्याख्या –
मेडुला ऑब्लांगेटा शरीर की अनैच्छिक क्रियाओं को नियन्त्रित करता है।
6. प्रतिवर्ती (रिफ्लैक्स) क्रियाओं का नियंत्रण किसके द्वारा किया जाता है?
(1) मस्तिष्क
(2) मेरुरज्जु
(3) तंत्रिकाएँ
(4) कोशिकाएँ
Ans. (2)
व्याख्या –
ऐसी अनैच्छिक दैहिक प्रतिक्रियाएँ जिस पर प्रमस्तिष्क का कोई नियंत्रण नहीं होता है उसे प्रतिवर्ती (रिफ्लैक्स) या प्रतिक्षेप प्रतिक्रिया कहते हैं। इसका नियंत्रण केन्द्र मेरुरज्जु (स्पाइनल कॉर्ड) होता है। उदाहरण जैसे हमारी किसी अंगुली पर पिन या अन्य नुकीली वस्तु से चुभ जाना, अचानक पैर के नीचे सांप का आ जाना इत्यादि।
7. न्यूरॉन क्या होता है?
(1) ऊर्जा की आधारभूत इकाई
(2) रेडियोधर्मिता के दौरान निर्मुक्त कण
(3) न्यूट्रॉन के प्रतिकण
(4) तंत्रिका तंत्र की आधारभूत इकाई
Ans. (4)
व्याख्या-
तंत्रिका कोशिका (Neuron) तंत्रिका तंत्र में स्थित एक उत्तेजनीय कोशिका है। इस कोशिका का कार्य मस्तिष्क से सूचना का आदान-प्रदान और विश्लेषण करना हैं यह कार्य एक विद्युत-रासायनिक संकेत के द्वारा होता है।
8. मस्तिष्क का वह भाग जो स्वैच्छिक क्रियाओं की परिशुद्धि तथा शरीर की संस्थिति तथा संतुलन के लिए उत्तरदायी है-
[Grade Teacher-15.11.2022](1) मेरूरज्जु
(2) प्रमस्तिष्क
(3) अनुमस्तिष्क
(4) मेडुला
Ans. (3)
9. निम्न में से कौन मनुष्य मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग है?
[Industry Inspector 24.06.2018][स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) महासंयोजक पिण्ड
(2) प्रमस्तिष्क
(3) अनुमस्तिष्क
(4) मस्तिष्क स्तम्भ
Ans. (2)
10. मानव में स्मृति से संबंधित मस्तिष्क का भाग है-
[स्टेनोग्राफर-21.03.2021]
[महिला पर्यवेक्षक-20.12.2015](1) कर्ण
(2) प्रमस्तिष्क
(3) यकृत
(4) वृक्क
Ans. (2)
11. रक्तचाप और उल्टी जैसी अनैच्छिक क्रियाओं को पश्च मस्तिष्क के किस भाग द्वारा नियंत्रित किया जाता है?
[बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक – 18.06.2022](1) मेड्यूला आब्लोंगेटा
(2) पोन्स
(3) सेरेबैलम
(4) सेरेब्रम
Ans. (1)
व्याख्या –
मानव शरीर में श्वसन कार्य का केन्द्रीय नियंत्रण मेडुला ऑब्लांगेटा में स्थित होता है। मेडुला ऑब्लांगेटा मस्तिष्क का सबसे पीछे का भाग होता है। इसका मुख्य कार्य उपापचय, रक्तदाब, आहार नाल के क्रमाकुंचन ग्रंथि स्राव तथा हृदय की धड़कनों का नियंत्रण करना है।
12. भूख तथा प्यास के केन्द्र मस्तिष्क के किस भाग में पाये जाते हैं?
[Stenographer Exam: 30.05.2013](1) मेड्युला
(2) दृक पालियां
(3) अनुमस्तिष्क
(4) हाइपोथैलेमस
Ans. (4)
व्याख्या-
हाइपोथैलेमस में डाइएनसेफेलान की पार्श्व दीवारों के निचले भाग तथा तीसरी वेन्ट्रिकल का तल आता है। इसमें तंत्रिका कोशिकाओं के लगभग एक दर्जन बड़े-बड़े न्यूक्लिआई होते हैं। इनका प्रमुख कार्य भूख, पानी, सन्तुलन तथा शरीर के तापमान को नियंत्रित करना है।
13. औसत मानव मस्तिष्क का वजन होता है लगभग
(1) 1.64 kg
(2) 1.36 kg
(3) 1.46 kg
(4) 1.63 kg
Ans. (2)
व्याख्या-
औसत मानव मस्तिष्क का वजन लगभग 1.36 kg होता है।
14. मानव मस्तिष्क की विशेषता है-
[Stenographer Exam: 30.05.2013](1) दो दृक पालियां
(2) कार्पस ल्युटीयम
(3) कार्पस कौलोसम
(4) उपर्युक्त सभी
Ans. (3)
व्याख्या-
आमतौर पर एक इंसान का मस्तिष्क दो भागों में बँटा होता है और दोनों भाग आपस में तंत्रिकाओं के जाल द्वारा जुड़े होते हैं, जिन्हें महासंयोजिका (कार्पस कौलोसम) कहते हैं।
15. मनुष्य मस्तिष्क में CSF की मात्रा
[Stenographer Exam: 30.05.2013](1) 500 ml
(2) 150 ml
(3) 1000 ml
(4) 1.5 ml
Ans. (2)
व्याख्या-
मानव मस्तिष्क में प्रमस्तिष्कमेरु द्रव (Cerebro Spinal Fluid-CSF) स्वच्छ रंगहीन तरल है जो मस्तिष्क के रक्तक जालक में बनता है। यह खोपड़ी के अन्दर मस्तिष्क के लिए गद्दी जैसा कार्य करता है।
16. रेटिना अपवृद्धि है-
[R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015](1) उन्मस्तिष्क की
(2) पोन्स वेरोलाई की
(4) अग्र मस्तिष्कपश्च की
(3) मध्यमस्तिष्क की
Ans. (4)
व्याख्या-
रेटिना और ऑप्टिक तंत्रिका की उत्पत्ति विकासशील मस्तिष्क के अपवृद्धि के रूप में होती है, विशेष रूप से भ्रूण डाइंसेफेलॉन। डाइसेन्फेलॉन अग्रमस्तिष्क (भ्रूण के प्रोसेसेफेलॉन) का एक प्रभाग है और टेलेंसफेलॉन और मिडब्रेन (भ्रूण मेसेसेफेलॉन) के बीच स्थित है।
17. कॉर्पोरा क्वाड्रीजेमीना पिण्ड पाया जाता है-
(1) अग्र मस्तिष्क में
(2) मध्य मस्तिष्क में
(3) पश्च मस्तिष्क में
(4) मेरुरज्जु में
Ans. (2)
व्याख्या –
कॉर्पोरा क्वाड्रीजेमिना (Corpora) – अग्र और पश्च मस्तिष्क के बीच में एक छोटा-सा नलिकाकार भाग होता है जिसे मेसेन्सलोन (mesencephalon) भी कहा जाता है। मेसेन्सलोन-मध्य मस्तिष्क’ चार पिण्डों से बना है। इन पिण्डों को कोर्पोरा क्वाड्रीजेमिन (Corpora quadrigemina) कहते है। ऊपर के दो पिण्ड टेक्टम (Tectum) और नीचे के पिण्ड टेगमेंटम कहलाते है। टेक्टम देखने के लिए तथा टेगमेंटम सुनने के लिए उतरदायी होते है। कॉर्पोरा क्वाड्रीजेमिना दृष्टि एवं श्रवण शक्ति पर नियंत्रण का केन्द्र हैं।
18. ………प्रमस्तिष्क (cerebrum) को दाएँ तथा बाएँ हिस्सों में पृथक करता है।
[Nurse-03.02.2024](1) मेडुला ऑब्लॉगेटा
(2) अग्र मस्तिष्कपश्च
(3) कॉर्पस कैलोसम
(4) अनुदैर्ध्य विदर
Ans. (4)
व्याख्या –
अग्र मस्तिष्क सेरीब्रम, थेलेमस और हाइपोथेलेमस का बना होता हैं सेरीब्रम (प्रमस्तिष्क) मानव मस्तिष्क का एक बड़ा भाग बनाता है। एक गहरी लंबवत विदर/अनुदैर्ध्य विदर (Longitudinal Fissure) प्रमस्तिष्क को दो भागों, दाएं व बाएं प्रमस्तिष्क गोलार्द्धा में विभक्त करती है। ये गोलार्द्ध तंत्रिका तंतुओं की पट्टी कार्पस कैलोसम द्वारा जुड़े होते हैं।
[स्रोत : NCERT, कक्षा 11, जीव विज्ञान, पृष्ठ सं. 321]
19. आँख का अन्दरूनी पीछे का पृष्ठ कहलाता है-
(1) पुतली (प्यूपिल)
(2) दृष्टि पटल (रेटिना)
(3) रक्तक पटल (कोरोयड)
(4) स्वच्छमण्डल (कार्निया)
Ans. (2)
व्याख्या –
आँख का अन्दरूनी पीछे का पृष्ठ, जिस पर वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है, ‘दृष्टि पटल’ (Retina) कहलाता है, जो नेत्र के अभिसारी लेंस के लिए फोकस का कार्य करता है। रेटिना में प्रकाश के प्रति संवेदनशील कोशिकाएँ 2 आकार (1. छड़ी आकार-प्रकाश की चमक के प्रति प्रतिक्रिया देना तथा 2. शंकु आकार- रंग भेद का ज्ञान) की होती हैं। आइरिस के बीच में एक छेद होता है। इसे आँख की पुतली (Pupil) कहते हैं। दृश्य-पटल के नीचे अन्दर की ओर एक काली झिल्ली होती है, इसे रक्तक (Choroid) तथा दृष्टि पटल के सामने का उभरा हुआ भाग कॉर्निया कहलाता है।
20. मानव नेत्र में किसी वस्तु का प्रतिबिन्ब बनता है-
[Industry Inspector-24.6.2018][RPSC LDC – 11.1.2014](1) पुतली पर
(2) कॉर्निया पर
(3) परितारिका (आइरिस) पर
(4) दृष्टिपटल (रेटिना) पर
Ans. (4)
21. नेत्र परत जो प्रकाश के प्रति संवेदनशील होती है-
[Stenographer Exam: 30.05.2013](1) दृढ़पटल
(2) वर्णकपटल
(3) दृष्टिपटल
(4) कोर्निया
Ans. (3)
22. मानव नेत्र का वह भाग जो नेत्र के अभिसारी लेंस के लिए फोकस का कार्य करता है, कहलाता है-
[वनरक्षक- (S-II)-11.12.2022](1) कॉर्निया
(2) आइरिस
(3) पुतली
(4) रेटिना (दृष्टिपटल)
Ans. (4)
23. एक पेशीय डायफ्रॉम जो मानव नेत्र में पुतली के साइज को नियंत्रित करता है, कहलाता है-
[स्टेनोग्राफर 21.03.2021]
[महिला पर्यवेक्षक-29.11.2015](1) परितारिका/आइरिस
(2) कॉर्निया
(3) रेटिना
(4) काचाभ द्रव
Ans. (1)
24. मनुष्य नेत्र के किस भाग का प्रत्यारोपण सम्भव है-
[Stenographer: 30.05.2013][Head Master 2012][वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक – 19.06.2022](1) सम्पूर्ण नेत्र
(2) रेटिना
(3) कोर्निया
(4) कन्जक्टिबा
Ans. (3)
25. एक सामान्य नेत्र के लिए सुस्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम मानक दूरी क्या है?
[Stenographer: 30.5. 2013][Nurse-3.2.2024][CET-5.2.2023 (S-1)][स्टेनोग्राफर-21.03.2021](1) 25 मिमी.
(2) 25 सेमी.
(3) 25 मी.
(4) कोई नहीं
Ans. (2)
व्याख्या –
एक सामान्य नेत्र के लिए सुस्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेमी. है परन्तु जब इनमें दोष आ जाता है तो दृष्टि दोष के कारण दूरी में भिन्नता आ जाती है।
26. सबसे अधिक अपवर्तनांक वाला आँख का अंग है-
(1) कार्निया
(2) एक्विअस ह्यूमर
(3) लेन्स
(4) काचाभ द्रव (विट्रियस ह्यूमर)
Ans. (3)
व्याख्या-
लेंस सबसे अधिक अपवर्तनांक वाला आँख का अंग है। लेन्स आइरिस के भीतर की ओर नेत्रगोलक की गुहा में एक बड़ी सी रंगहीन, पारदर्शक, क्रिस्टैलिन नामक प्रोटीन की बनी लचीली संरचना होती है। आकृति में यह उभयोत्तल होता है। आयु बढ़ने के साथ चपटा एवं भूरा हो जाता है। इसके बहुत ही अपारदर्शी हो जाने से दिखाई देना बन्द हो जाता है जिसे मोतिया बिन्द कहते हैं।
27. मनुष्य नेत्र में पाया जाता है- [Stenographer-30.5.2013](1) द्विअवतल लैन्स
(2) द्विअवतल दर्पण
(3) द्विउत्तल लैन्स
(4) प्रिज्म
Ans. (3)
व्याख्या –
मानव आँख, पारदर्शी जीवित पदार्थ से बने एक प्राकृतिक उत्तल लेंस (अभिसारी लेंस) के माध्यम से प्रकाश के अपवर्तन पर काम करती है व चीजों को देखने के लिए सक्षम बनाती है।
28. मायोपिया से ग्रसित व्यक्ति निम्नांकित में से क्या नहीं कर पाता ?
[PSI Exam. 2007](1) पास की वस्तुओं को साफ देख पाना
(2) उच्च आवृत्ति की आवाज सुन पाना
(3) दूर की वस्तुओं को साफ देख पाना
(4) निम्न आवृत्ति की आवाज सुन पाना
Ans. (3)
व्याख्या – आँख के रोग : एक दृष्टि में
•निकट दृष्टि दोष (Myopia) : इसके रोगी को निकट की वस्तु साफ लेकिन दूर की वस्तु अस्पष्ट दिखाई देती है। उपचार : अवतल लैंस का प्रयोग।
•दूर दृष्टि दोष (Hypermetropia) : इसके रोगी को दूर की वस्तु साफ लेकिन निकट की वस्तु अस्पष्ट दिखाई देती है। उपचार : उत्तल लैंस (Convex Lens) का प्रयोग।
•जरा दृष्टि दोष : इसमें वृद्धावस्था में मांसपेशियाँ लचीली होने से रोगी को दूर व पास की वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। उपचार : द्विफोकसी लैंस (नीचे उत्तल व ऊपर अवतल लैंस) का प्रयोग।
•वर्णान्धता : यह एक आनुवंशिक बीमारी है। इसमें मनुष्य की दृष्टि सामान्य रहती है, लेकिन वह रंगों (हरा एवं लाल) में भेद नहीं कर सकता है।
•रतौंधी : रात को दिखाई न देना।
•ग्लूकोमाः आँख के लैंस में द्रव्य का प्रवाह रूकना, आँख में सूजन आना, प्रकाशीय तंत्रिका का नष्ट होना आदि इस रोग के लक्षण है। इसमें व्यक्ति के अंधा होने का डर रहता है।
29. मायोपिया किस दोष का नाम है। सूचनासहायक-21.1.2024](1) दीर्घ दृष्टि दोष
(2) निकट – दृष्टि दोष
(3) वर्णाधता
(4) हीमोफीलिया
Ans. (2)
30. एक महिला अपने बुढ़ापे के कारण समाचार पत्र को अच्छी तरह से नहीं पढ़ सकती। वह निम्नलिखित में से किस दृष्टिदोष से पीड़ित है?
[कनिष्ठ लेखाकार-11.02.2024](1) मायोपिया
(2) जरा दूरदर्शिता
(3) हाइपरमैट्रोपिया
(4) अबिंदुकता
Ans. (2)
31. वह दृष्टि दोष जो आँख की कॉर्निया की वक्रता के क्षैतिज तथा उर्ध्वाधर तलों में भिन्न होने के कारण उत्पन्न होता है, कहलाता है-
[LDC-09.09.2018](1) दीर्घ दृष्टि
(2) निकट दृष्टि
(3) जरा दूरदृष्टि
(4) एस्टिगमेटिज्म
Ans. (4)
व्याख्या –
एस्टिगमेटिज्म रोग में व्यक्ति को समान दूरी पर रखी उर्ध्वाधर व क्षैतिज रेखाएँ एक साथ स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। इस दोष को बेलनाकार लैंस के उपयोग से दूर किया जाता है।
32. मनुष्य की आँख में विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को देखने की क्षमता है। निम्नलिखित में से किस के द्वारा क्रिया करने पर संभव होता है?
[Nurse-03.02.2024](1) रेटिना
(2) पुतली
(3) कॉर्निया (स्वच्छमंडल)
(4) सिलियरी माँसपेशियों
Ans. (4)
व्याख्या –
सिलिअरी माँसपेशी आँख की एक आंतरिक माँसपेशी है जो आंख की मध्य परत, यूविया (संवहनी परत) में चिकनी माँसपेशियों की एक अंगूठी के रूप में बनती है। यह मनुष्य की आँख में विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को देखने की क्षमता को संभव बनाती है।
33.किस नेत्र रोग में द्विअवतल (Bioconcave) लैन्सों का उपयोग किया जाता है?
[RPSC LDC-17.02.2012](1) दूरदृष्टि दोष (Hypermetropia)
(2) निकटदृष्टि दोष (Myopia)
(3) दृष्टि वैषम्य (Aestigmatism)
(4) मोतियाबिन्द (Cataract)
Ans. (2)
व्याख्या –
यह लेंस प्रकाश की किरणों को फैलाता है। इस कारण इसे अपसारी लेंस भी करते हैं। यह लेंस किनारों पर मोटा एवं बीच में पतला होता है। अवतल लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है। निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए इसका उपयोग किया जाता है। यह लेंस दो पृष्ठों से मिलकर बनता है जिसके दोनों पृष्ठ अवतल होते हैं इसलिए इसको उभयावतल लेंस भी कहा जाता है।
34. मनुष्य की आँखों की विभेदन क्षमता होती है?
[PSI 2007](1)1.1 मिमी.
(2)0.1 मिमी
(3)1.0 माइक्रोन
(4)10.0 माइक्रोन
Ans. (2)
व्याख्या:
मानव नेत्र की विभेदन क्षमता लगभग 1 मिनट (=0.14 डिग्री) है। इसका अर्थ है कि धरती से देखता हुआ मानव नेत्र चन्द्रमा पर लगभग 100 किमी दूरी पर स्थित वस्तुओं को अलग-अलग करके देख सकता है। या 3 मीटर दूरी पर रखी वस्तु के उपर स्थित 1 मिमी अन्तराल पर स्थित दो बिन्दुओं को अलग-अलग (एक ही बिन्दु नहीं) समझ सकती है।
35. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि कौनसी है-
[REET L-II, 26.09.2021](1) यकृत
(2) अग्न्याशय
(3) अधिवृक्क
(4) थॉयमस
Ans. (1)
व्याख्या –
मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि यकृत है। यह 15 से 22 सेमी. लम्बा व इसका भार 1.5 किलोग्राम होता हैं। इसके प्रमुख कार्य पित्त का स्रावण, यूरिया संश्लेषण, विषैले पदार्थों से विषहरण, विटामिनों का संश्लेषण इत्यादि है।
36. मनुष्य की जीभ के किस क्षेत्र तक कडुवाहट की संवेदना सीमित रहती है?
(1) अगला भाग
(2) किनारों पर
(3) मध्य भाग
(4) पिछला भाग
Ans. (4)
व्याख्या-
मनुष्य की जीभ के पिछले (पश्च) भाग में कडुवाहट (Bitterness) की संवेदना होती है जबकि जीभ के अग्र भाग में मीठे (Sweet), पार्श्व किनारों पर खट्टे (Sour) एवं अग्र छोर और किनारों पर नमकीन (Salty) स्वाद की संवेदना होती है।
37. कौन-सा जोड़ा सुमेलित है
[P.S.I. Exam, 1998](1) आशाय : अन्तःस्रावी ग्रन्थि
(2) कूपिका : श्वसन
(3) अरक्तता : अधिक मात्रा में हीमोग्लोबिन
(4) वृक्क धमनी: हृदय
Ans. (2)
व्याख्या-
श्वसन पथ-
वायु →नासिका छिद्र→ मुख गुहा →फेरिंग्स→ कंठ द्वार→स्वर यंत्र→ श्वाँस नली→फेफड़े
38. वायवीय श्वसन के दौरान ग्लूकोज के विघटन को निम्न में से किस रेखाचित्र से सही से दर्शाया गया है?
[III Grade (L-1)-25.2.2023](1) ग्लूकोज →पाइरूविक अम्ल →एथेनॉल +CO2
(2) ग्लूकोज → लैक्टिक अम्ल → CO2+ जल
(3) ग्लूकोज → पाइरूविक अम्ल → CO2+ जल
(4) ग्लूकोज → लैक्टिक अम्ल →एथेनॉल +CO2
Ans. (3)
39. मनुष्यों में श्वसन दर है-
[Head Master Exam 2012](1) 36 प्रति मिनट
(2) 10 से 12 प्रति मिनट
(3) 72 प्रति मिनट
(4) 17 से 19 प्रति मिनट
Ans. (4)
व्याख्या –
•श्वसन दर स्पीरोमीटर से मापते हैं।
•वयस्क पुरुष में श्वसन दर-14-16/min
•नवजात शिशु में श्वसन दर लगभग 44/min
40. एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में औसत कितनी बार श्वास लेता है?
[Police Constable Exam-2008](1) 24 बार
(2) 16 बार
(3) 36 बार
(4) 72 बार
Ans. (2)
41. वायु के अन्दर लेने को कहते हैं-
[P.S.I. Exam, 1998](1) श्वसन
(2) निश्वसन
(3) आन्तरिक
(4) कोशिका श्वसन
Ans. (2)
व्याख्या –
•निःश्वसन (Inspiration) में वायु ग्रहण की जाती है ( बाहरी वायु फेफड़ों में भरती है) तथा उच्छ्वसन (Expiration) में फेफड़ों से वायु बाहर निकलती है। निःश्वसन में डायफ्रॉम की पेशियों में शिथिलन होने के कारण फेफड़ों में वायुमण्डलीय दाब बढ़ जाता है, फलतः वायु श्वसन क्रिया द्वारा बाहर आ जाती है। मानव द्वारा साँस लेने की क्रिया 5 सेकण्ड में अर्थात् 2 सेकण्ड के निश्वसन तथा 3 सेकण्ड के उच्छ्वसन में पूरी होती है।
•मनुष्य का श्वसन तंत्र कई अंगों का बना होता है। इन अंगों में सबसे महत्त्वपूर्ण अंग फेफड़ा या फुफ्फुस होता है, जहाँ पर गैसों का आदान-प्रदान होता है।
•श्वसन के दो प्रकार वायु श्वसन (O2 की उपस्थिति, 38 ATP बनते हैं) तथा अवायु श्वसन (O2 की आवश्यकता नहीं होती, 2ATP बनते हैं) होते हैं।
42. हमारी छोड़ी हुई सांस की हवा में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा लगभग कितनी होती है?
(1) 4%
(2) 8%
(3) 12%
(4) 16%
Ans. (1)
व्याख्या –
हमारी छोड़ी हुई सांस की हवा में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा लगभग 4% होती है। वायुमण्डल में CO2 की मात्रा लगभग 0.04% होती है। रुधिर में CO2 का संवहन निम्नलिखित प्रकार से होता है-
(1) प्लाज्मा में घुली अवस्था = 7%
(2) बाइकार्बोनेट के रूप में = 70%
(3) कार्बेमिनो यौगिक के रूप = 23%
43. एपिग्लोटिस (Epiglottis) का प्रमुख कार्य है-
(1) भोजन को ग्रसनी में भेजना
(2) भोजन को श्वासनली में प्रवेश से रोकना
(3) भोजन को ग्रहनी तक पहुंचाना
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (2)
44. मानव शरीर में फेफड़े कहाँ पर स्थित होते हैं-
[पटवार-24.10.2021 (Shift-II)](1) उदरीय गुहा
(2) मुख गुहा
(3) हृदयावरणी गुहा
(4) वक्षीय गुहा
Ans. (4)
व्याख्या – फेफड़े प्राणियों में जोड़े के रूप में उपस्थित रहते हैं जिनकी दीवार असंख्य गुहिकाओं की उपस्थिति के कारण स्पंजी होती है। यह वक्षीय गुहा में स्थित होते हैं।
45. श्वसन किस प्रकार की प्रक्रिया है :
(1) उपचयी (Anabolic)
(2) ऊष्माशोषी (Endothermic)
(3) ऊष्माक्षेपी (Exothermic)
(4) ऊर्जाशोषी (Endergonic)
Ans. (3)
46. हमारे तंत्र में अधिकतम ATP अणुओं को उत्पन्न करने वाला पद है-
[R.A.S. Pre Exam. (Cancelled 1999](1) ग्लूकोस का अपघटन
(2) क्रेब्स चक्र
(3) अन्तिम श्वास श्रृंखला
(4) जल अपघटन
Ans. (2)
व्याख्या-
क्रेब्स चक्र वायवीय श्वसन की दूसरी अवस्था (प्रथम- ग्लाइकोलाइसिस चक्र) है। यह कोशिका के माइटोकॉन्ड्रिया में ऑक्सीजन की उपस्थित में सम्पन्न होती है। इस प्रक्रम में कुल 36 ATP (एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट) अणु की प्राप्ति होती है। क्रेब्स चक्र में पाइरुविक अम्ल, कार्बनडाईऑक्साइड (CO) व जल (H₂O) में बदल जाता हैं इस चक्र के खोजकर्ता हैन्स एडोल्फ क्रेब थे, जिनके नाम पर इस चक्र का नाम क्रेब्स चक्र पड़ा।
46. मुख श्वसन तंत्र में किस अंग के तौर पर कार्य करता है-
(1) प्राथमिक
(2) द्वितीयक
(3) तृतीयक
(4) चतुर्थक
Ans. (2)
47. भोजन को निगलते समय कौन-सा भाग इसे श्वासनाल में जाने से रोकता है?
(1) ग्लॉटिस
(2) लेरिक्स
(3) एपिग्लॉटिस
(4) फेरिक्स
Ans. (3)
व्याख्या –
ऑरोफैरिंक्स, मुखगुहा के पीछे और कोमल तालू के नीचे स्थित होता है। यह भोजन के संवहन का कार्य करता है। ग्रसनी का तीसरा या अंतिम भाग लैरिंगोफैरिंक्स कहलाता है, जो कोमल तालू के नीचे तथा कण्ठ के पीछे स्थित होता है। लैरिंगोफैरिंक्स, ग्रसिका नामक छिद्र द्वारा ग्रासनली और घांटीद्वार द्वारा कण्ठ में खुलती है। घांटीद्वार एपिग्लॉटिस द्वारा ढका होता है। एपिग्लॉटिस, ग्लॉटिस को ढक लेता है, फलतः भोजन कण्ठ में नहीं जा पाता। ग्रसनी की दीवार की पेशियों में संकुचन व शिथिलन के कारण भोजन ग्रसनी से फिसलकर ग्रासनली में जाता है।
48. निम्नलिखित में से किस भाग में पाचक एवं श्वसन नलियां ‘क्रॉस’ करती है?
(1) ग्रसनी
(2) कण्ठ
(3) ग्रासनली
(4) श्वास नली
Ans. (1)
व्याख्या- कठोर तालु के विकास के कारण श्वास मार्ग बन जाने से हमारे अन्तःनासाद्वार काफी पीछे ग्रसनी में खुलते हैं। ग्रसनी में मुखगुहिका एवं नासामार्ग मिलते हैं। इस प्रकार ग्रसनी भोजन एवं वायु के लिए सहमार्ग का काम करती है।
49. शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए अंतःस्रावी तंत्र….. के साथ मिलकर काम करता है।
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) पाचन तंत्र
(2) तंत्रिका तंत्र
(3) श्वसन तंत्र
(4) प्रजनन क्षेत्र
Ans. (2)
व्याख्या – हमारे शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य तंत्रिका तंत्र तथा हॉर्मोन का है।
मनुष्य का तंत्रिका तंत्र 3 भागों में विभक्त होता है
(ⅰ) केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र : यह तंत्रिका तंत्र का वह भाग होता है जो सम्पूर्ण शरीर व स्वयं तंत्रिका तंत्र पर नियंत्रण रखता है।
(ii) परिधीय तन्त्रिका तंत्र (Peripheral nervous sys-tem) : परिधीय तन्त्रिका तंत्र के अन्तर्गत कपाल तन्त्रिकाएँ (Cranial nerves) एवं मेरु तन्त्रिकाएँ (Spinal nerves) आती है। मानव में 12 जोड़ी कपाल एवं 31 जोड़ी मेरुरज्जु तंत्रिकाएँ पायी जाती है।
1. मनुष्य में कपाल तन्त्रिकाएँ (Cranial nerves in man) : मनुष्य में 12 जोड़ी कपाल तन्त्रिकाएँ पाई जाती है।
2. मनुष्य में मेरु तन्त्रिकाएँ (Spinal nerves inman) : मनुष्य में कुल 31 जोड़ी मेरु तन्त्रिकाएँ पाई जाती है।
• ग्रीवा तन्त्रिकाएँ -8 जोड़ी
• वक्षीय तन्त्रिकाएँ -12 जोड़ी
• कटि तन्त्रिकाएँ -5 जोड़ी
• त्रिक तन्त्रिकाएँ – 5 जोड़ी
• पुच्छीय तन्त्रिकाएँ -1 जोड़ी
(iii) स्वायत्त तन्त्रिका तंत्र (Autonomic nervous sys-tem, ANS) : यह कुछ मस्तिष्क एवं कुछ मेरुरज्जु तंत्रिकाओं का बना होता है। यह शरीर के सभी आँतरिक अंगों व रक्त वाहिनियों को तंत्रिकाओं की आपूर्ति करता है ।
50. टूटी हड्डियों की सही स्थिति किससे ज्ञात होती है?
[Police Constable Exam-2007(II)](1) लेज़र
(2) माईक्रोवेव
(3) एक्सरे
(4) अल्ट्रासाउंड
Ans. (3)
व्याख्या-
एक्स-रे (x-ray) एक सुरक्षित और दर्दरहित प्रक्रिया है जो शरीर के अंदर की इमेज निकालने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह शरीर की टूटी हुई हड्डियों को देखने का बहुत असरदार तरीका है। आपके शरीर के वे भाग जो ठोस पदार्थ से बने हैं जैसे कि आपकी हड्डियाँ, एक्स-रे चित्र में स्पष्ट सफेद क्षेत्र के रूप में दिखाई देती हैं एवं आपके शरीर के वे भाग जो नरम पदार्थ से बने होते हैं जैसे कि आपका हृदय और फेफड़े, गहरे क्षेत्रों के रूप में दिखाई देते हैं।
51. सुमेलित कीजिये –
[R.A.S. Pre. Exam.-26.10.2013](अस्थियाँ) (नाम)
(a) ब्रेस्ट बोन 1. क्लैविकिल
(b) कॉलर बोन 2. पटेला
(c) नी केप 3. स्केपुला
(d) शॉल्डर ब्लेड 4. स्टर्नम
कूट:
A B CD
(1) 1 3 2 4
(2) 1 2 3 4
(4) 4 1 3 2
(3) 4 1 3 2
Ans. (3)
व्याख्या-
अस्थि एक ठोस, कठोर एवं मजबूत संयोजी ऊतक है, जो तंतुओं एवं मैट्रिक्स का बना होता हैं। मनुष्य के कंकाल में 206 अस्थियाँ (हाथ-64, पैर-62, धड़-51, खोपड़ी-22, कान-6, कंठ-1) तथा 639 पेशी होती है। आंतरिक कंकाल तंत्र को दो भागों में बाँटा जाता है-
1. अक्षीय कंकाल (Axial Skeleton) 80 हड्डियाँ (सिर-29, उरोस्थि (Sternum) -1, पसलियाँ (Ribs)- 24)
स्टर्नम अस्थि पसलियों को आपस में जोड़ने वाली अस्थि होती है। यह वक्ष के बीचों-बीच स्थित होती है। मनुष्य में 12 जोड़ी पसलियाँ पाई जाती है। स्टर्नम अस्थि को ब्रेस्ट बोन के नाम से भी जाना जाता हैं।
2. अनुबंधीय कंकाल (Appendicular Skeleton)-126 हड्डियाँ
•मनुष्य की अंसमेखला के दोनों भाग अलग-अलग होते हैं। इसके प्रत्येक भाग में केवल एक चपटी व तिकोनी अस्थि होती है, जिसे स्कैपुला (शॉल्डन ब्लेड) कहते हैं। इसके आगे का भाग क्लैविकिल कहलाता है। क्लैविकिल को कॉलर बोन कहते हैं। फीमर तथा टिबियोफिबुला के संधि स्थान पर एक गोल अस्थि होती है, जिसे घुटने की अस्थि (नी केप) या पटेला कहते हैं। पेटला अस्थि दो होती है।
52. सुमेलित कीजिए
A. तंत्रिका तंत्र 1. विभिन्न ऊतकों को जोड़ना
B. संयोजी तंत्र 2. परिचालन में सहायता
C. कंकाल तंत्र 3. गैसों का आदान-प्रदान
D. श्वसन तंत्र 4. बाहरी संवेदनाओं को मस्तिष्क तक पहुंचाना
5. ऑक्सीजन का परिवहन
कूट: A BCD
(1) 1 2 3 4
(2) 2 1 3 4
(3) 4 1 23
(4) 4 1 2 5
Ans. (4)
व्याख्या –
तंत्रिका तंत्र का कार्य संवेदनाओं को मस्तिष्क तक पहुंचाना है। संयोजी तंत्र का कार्य विभिन्न ऊतकों को जोड़ना है। कंकाल तंत्र का कार्य परिचालन में सहायता करना हैं श्वसन तंत्र का कार्य ऑक्सीजन का परिवहन करना होता है।
53. बाहरी या आंतरिक ढाँचा जो शरीर को सहारा प्रदान करता है, कहलाता है-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) कंकालतंत्र
(2) श्वसनतंत्र
(3) तंत्रिका तंत्र
(4) पाचन तंत्र
Ans. (1)
54. कंकाली मांसपेशियों को यह भी कहा जाता है –
[ANM-03.02.2024](1) रेखित पेशियाँ
(2) अरेखित पेशियाँ
(3) चिकनी पेशियाँ
(4) अनैच्छिक पेशियाँ
Ans. (1)
व्याख्या –
रेखित मांसपेशियाँ कंकाल की मांसपेशियों और हृदय की मांसपेशियों में पाई जाती है। सारकोमियर नामक अपनी कार्यात्मक इकाई की उपस्थिति के कारण ये मांसपेशियाँ रेखित दिखाई देती हैं। कंकालपेशी की संकुचनशील इकाई को सारकोमियर कहते हैं। यह पेशी तंतु की सबसे छोटी क्रियात्मक इकाई है। सारकोमियर के मध्य क्षेत्र में केवल मायोसिन तंतु होते हैं और यह एक क्षेत्र है जिसे एच-बैंड कहा जाता है।
55. कंकाल पेशी की संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई कहलाती है-
[CHO-03.03.2024](1) सारकोमियर
(2) माइक्रोमियर
(3) मैक्रोमियर
(4) नेफ्रॉन
Ans. (1)
56. निम्न में से कौन सी संरचना मस्तिष्क का भाग नहीं है?
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा- 06.01.2019](1) ट्रैबेक्यूले कार्ने
(2) मोनरो का फोरामैन
(3) वैन्ट्रीकल
(4) पोंस वरोली
Ans. (1)
व्याख्या –
ट्रैबेक्यूले कार्ने गोल या अनियमित पेशी स्तंभ हैं, जो हृदय के दाएं और बाएं वेंट्रिकल की आंतरिक सतह से निकलते हैं। ये पेक्टिनेट मांसपेशियों से अलग होते हैं, जो हृदय के अटरिया में मौजूद होते हैं।
57. मानव में कितने मेरू तंत्रिका युग्म पाए जाते हैं-
[पटवार-24.10.2021 (Shift-1)](1) 31
(2) 12
(3) 10
(4) 37
Ans. (1)
व्याख्या –
स्पाइनल तंत्रिकाएं या मेरू तंत्रिका मेरुरज्जू से निकलती हैं। यह 31 जोड़े में होती हैं।
58. एलवियोलाई में पाई जाती है-
(1) शल्की उपकला
(2) उपकला
(3) उपास्थि छल्ले
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (1)
59. सूची-1 के साथ सूची-1 का मिलान कीजिए –
सूची-1 (हड्डिड्डयाँ) सूची-1 (शरीर का हिस्सा)
a. ह्यूमरस 1. वक्ष
b. फीमर 2. हाथ
c. पेराइटल बोन 3. टाँग
d. स्टर्नम 4. सिर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
[ANM-03.02.2024](1) a – 1 b-3, c – 2 d-4
(2) a-4, b-2, c – 3 , d-1
(3) a-2, b-3, c – 4 d-1
(4) a – 3 b-2, c – 4 d-1
Ans. (3)
60. मानव शरीर में सबसे लंबी अस्थि है-
(1) अंतःप्रकोष्ठिका
(2) प्रगंडिका
(3) उरु-अस्थि
(4) अंतर्जघिका
Ans. (3)
व्याख्या-
मानव शरीर में जांघ की हड्डी या उरु-अस्थि (Femur) सबसे लंबी अस्थि होती है तथा जांघ में ग्लूटियस मैक्सिमस (Glutieus Maximus ) सबसे बड़ी पेशी एवं साइटोरियस (Sartorius) सबसे लम्बी पेशी होती है।
61. मनुष्य के शरीर में कुल हड्डियाँ होती हैं?
[PSI 2002][R.A.S. Pre Exam, 1997](1) 53
(2) 106
(3) 221
(4) 206
Ans. (4)
व्याख्या –
मनुष्य के शरीर में कुल 206 हड्डियाँ होती हैं। जिसमें अक्षीय कंकाल में 80 तथा आंतरांगीय कंकाल में 126 हड्डियाँ होती हैं। शरीर की सबसे बड़ी हड्डी ‘फीमर’ तथा सबसे छोटी हड्डी ‘स्टेप्स’ होती है। मानव शरीर में कुल 12 जोड़ी पसलियाँ पायी जाती हैं। एक शिशु का शरीर 270-280 अस्थियों से मिलकर बनता है।
62. नवजात शिशु में कितनी हड्डियाँ होती हैं?
[P.S.I. Exam, 2011](1) 206
(2) 230
(3) 280
(4) 300
Ans. (3)
63. मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी है?
[PSI 2007](1) ह्यूमरस
(2) अलना
(3) फीमर
(4) टिबिया
Ans. (3)
64. मानव-शरीर की सबसे छोटी हड्डी है?
[Police Constable Exam-2005](1) नाखून
(2) स्टेपिस (स्टेप्स)
(3) जबड़े की हड्डी
(4) नाक की हड्डी
Ans. (2)
65. हमारे शरीर में कुल कितनी मांसपेशियां होती हैं?
(1) 565
(2) 639
(3) 665
(4) 556
Ans. (2)
व्याख्या-
मानव शरीर में लगभग 639 मांसपेशियां होती है, इनमें से 400 पेशियाँ रेखित होती है। सर्वाधिक पेशियाँ (180) पीठ में पाई जाती है।
66. मानव शरीर का कठोरतम पदार्थ है-
[PSI – 14.9.2021][बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक – 18.06.2022](1) केराटिन
(2) हड्डी
(3) दाँत का इनेमन
(4) अमीनो अम्ल
Ans. (3)
व्याख्या-
दाँत के ऊपरी भाग पर अत्यधिक कठोर सफेद एवं चमकीले इनैमल का मोटा आवरण होता है। पूरे शरीर में इनैमल सबसे कठोर पदार्थ होता है। यह मुख्यतः कैल्सियम फॉस्फेट तथा कैल्सियम कार्बोनेट का बना होता है।
67. वयस्क मनुष्य के ऊपरी जबड़े में उपस्थित चर्वणक दाँतों की संख्या होती है-
[REET L-II, 26.09.2021](1) दो
(2) चार
(3) छ:
(4) आठ
Ans. (3)
व्याख्या-
दूध के दाँत और स्थायी दाँत 4 प्रकार के होते हैं-छेदक या कृतक (8 प्रकार के ऊपर-नीचे के काटने के दाँत), भेदक या रदनक (4 प्रकार के फाड़ने के दाँत), अग्रचर्वणक (8 प्रकार के 2-2 की संख्या में भेदकों के पीछे) और चर्वणक (12 प्रकार के 6 ऊपर-6 नीचे के चबाने के दाँत)।
68. निम्नलिखित में से कौन मानव शरीर में एक अवशेषी अंग है-
[वनरक्षक- (S-1)-12.11.2022](1) अक्ल दाड़
(2) प्लीहा
(3) थाइरॉइड
(4) पित्ताशय
Ans. (1)
व्याख्या –
अकल दाढ़ या तीसरा दाढ़ उन दाँतों के नाम हैं जो आखिर में निकलते हैं। अधिकतर लोगों को चार अकल दाढ़ होते हैं। आदिम मानव कच्चा मांस खाता था तब इसका महत्त्व रहा होगा, लेकिन समय के साथ इंसान ने पका मांस और नर्म भोजन खाना शुरू कर दिया, जिससे अक्ल दाढ़ का महत्त्व खत्म हो गया और अब यह अवशेषी अंग है।
69. कान की कितनी हड्डियाँ होती है?
(1) 2
(2) 4
(3) 6
(4) 8
Ans. (3)
व्याख्या –
मनुष्य के मध्य कर्ण में तीन हड्डियाँ (मैलियस, इन्कस, स्टेप्स) होती हैं। चूंकि मनुष्य में कुल दो कान होते हैं, इस प्रकार कान में पायी जाने वाली कुल हड्डियों की संख्या छः हुई। बाह्य कर्ण तथा अन्तः कर्ण में हड्डियाँ नहीं पायी जाती हैं।
70. शरीर की सर्वाधिक प्रबल अस्थि होती है-
(1) ऊरु (जांघ) में
(2) जबड़े में
(3) भुजा में
(4) गर्दन में
Ans. (2)
व्याख्या –
मैन्डिबल निचले जबड़े में पायी जाने वाली अकेली हड्डी होती है। चेहरे की हड्डियों में यही सबसे बड़ीं और शरीर की समस्त हड्डियों में सबसे मजबूत होती है।
71. मनुष्य शरीर का प्रमुख उपापचयी अंग है-
[Head Master Exam 2012](1) वृक्क
(2) फुफ्फस
(3) अमाशय
(4) यकृत
Ans. (4)
व्याख्या
यकृत के प्रमुख कार्य:
•यह पित्त रस यकृत कोशिकाओं द्वारा इकट्ठा करके यकृत वाहिकाओं में डाल दिया जाता है, जहाँ से आँत में पहुंच जाता है। यकृत हिपेरिन का स्त्रावण करता है।
•यह पित्तरस के माध्यम से वसा की रासायनिक संरचना को परिवर्तित करता है। यह पित्त रस के द्वारा भोजन में उपस्थित हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है।
•यह पित्तवर्णक तथा यूरिया का निर्माण करता है।
•यूरिया के निर्माण की प्रक्रिया में यकृत अमोनिया को यूरिया में परिवर्तित करता है।
•यह विटामिन A का संश्लेषण तथा विटामिन A, C और D का संचय करता है।
•भोजन में जहर देकर मारे गये व्यक्ति की मृत्यु के कारणों की जाँच में यकृत एक महत्त्वपूर्ण सुराग है।
•यह रक्त के ताप को नियंत्रित करता है।
72. निम्नलिखित में से कौन सा अंग मानव शरीर में पित्त का स्त्रावण करता है?
[PSI Exam. 2007](1) आमाशय
(2) पित्ताशय
(3) यकृत
(4) छोटी आँत
Ans. (3)
व्याख्या-
‘पित्त’ यकृत द्वारा पैदा किया जाता हैं यकृत से निकलने वाला पित्त का संचयन (Store) पित्ताशय (Gall Bladder) में जमा होता है। पित्ताशय से पित्त, पक्वाशय में पित्त-नलिका द्वारा आता है। पित्त पीले-हरे रंग का एक क्षारीय द्रव है जिसका pH मान 7.7 होता है। पित्त में जल की मात्रा 85% एवं पित्त वर्णक की मात्रा 12% होती है।
73. निम्न अंगों में से पित्त का संचय किसमें होता है-
[RAS-1992]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-14.07.2018(II)](1) प्लीहा
(2) अग्न्याशय
(3) अपेन्डिक्स
(4) पित्ताशय
Ans. (4)
74. स्टार्च को जल अपघटन से ग्लूकोस बनाने वाला एन्जाइम है
[R.A.S. Pre Exam. (Cancelled 1999](1) इनवर्टेज
(2) एमाइलेज
(3) डीहाइडड्रोजीनेज
(4) एनहाइड्रेज
Ans. (2)
75. पाचक रसों में निम्न में से कौनसा अम्ल पाया जाता है?
[Police Constable Exam-2005][Police Constable (Hada Rani B.) 2007, 2009](1) टैनिक अम्ल
(2) अमीनो अम्ल
(3) लैक्टिक अम्ल
(4) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
Ans. (4)
76. लार निम्नलिखित में से किसके पाचन में सहयोग करती है?
[RAS (Pre) Exam. 14 June, 2012](1) स्टार्च
(2) प्रोटीन
(3) रेशे
(4) वसा
Ans. (1)
77. निम्न में से कौनसे परिवर्तन में एन्जाइम ट्रिप्सिन उत्प्रेरक का कार्य करता है-
[R.A.S. Pre Exam. 1999](1) प्रोटीन को पेप्टोन
(2) प्रोटीन को पेप्टाइड
(3) प्रोटीन को अमीनो अम्ल
(4) स्टार्च को ग्लूकोस
Ans. (3)
78. अग्नाशयी रस में कौनसा एंजाइम होता है जो इमल्सीफाइड वसा को तोड़ता है?
[बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक – 18.06.2022](1) लाइपेज
(2) पेप्सिन
(3) ट्रिपसिन
(4) अमाइलेस
Ans. (1)
79. निम्न में से कौन सा एंजाइम अग्न्याशय द्वारा स्रावित नहीं होता?
[REET L-I, 26.09.2021](1) एमिलेज
(2) ट्रिप्सिन
(3) रेनिन
(4) लाइपेज
Ans. (3)
व्याख्या-
दूध प्रोटीन के पाचन के लिए उत्तरदायी रेनिन, जिसे एंजियोटेंसिनोजेनेज के रूप में भी जाना जाता है, गुर्दे द्वारा स्रावित एक एसपारटिक प्रोटीज प्रोटीन और एंजाइम है। जो शरीर में रेनिन – एंजियोटिंसिन- एल्डोस्टेरोन प्रणाली में भाग लेता है।
80. दूध प्रोटीन के पाचन के लिए दिए गए एंजाइमों में से कौनसा जिम्मेदार है?
[CET-8.1.2023 (S-1)](1) रेनिन
(2) पेप्सिन
(3) ट्रिप्सिन
(4) एरेप्सिन
Ans. (1)
81. आमाशय का प्रोटीनलयी एंजाइम है-
[खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा -25.11.2019](1) पेप्सिन
(2) पित्त
(3) लैक्टेस
(4) एमाइलेज
Ans. (1)
व्याख्या-
पेप्सिन जाइमोजेनिक सेल से स्रावित होता है। पहले यह निष्क्रिय अवस्था (पेप्सिनोजेन) में रहता है जो हॉइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI) से अभिक्रिया करके पेप्सिन में बदल जाता हैं यह प्रोटीन को पेप्टोन में बदलता है।
82. भोजन प्रायः किसमें पचता है?
[P.S.I. Exam, 2011](1) यकृत
(2) पेट
(3) छोटी आँत
(4) बड़ी आँत
Ans. (3)
व्याख्या-
मनुष्य के शरीर में भोजन के अधिकांश भाग का पाचन छोटी आँत में होता है। यहाँ पाचन की क्रिया पूर्ण हो जाती है। तथा पचे हुए भोजन का अवशोषण हो जाता है, जबकि आमाशय में पाचन की आंशिक क्रिया आरम्भहोती है।
83. आहार नाल के किस भाग में भोजन का अधिकतम अवशोषण होता है?
[PSI Exam. 2007](1) आमाशय
(2) छोटी आँत
(3) बड़ी आँत
(4) मलाशय
Ans. (2)
84. लेक्टोज बना होता है, से-
[Head Master – 2012](1) ग्लुकोज + फ्रुक्टोज
(2) ग्लुकोज + ग्लुकोज
(3) ग्लुकोज + गैलेक्टोज
(4) फ्रुक्टोज + फ्रुक्टोज़
Ans. (3)
व्याख्या-
लैक्टोज एक प्रकार की चीनी है, जो स्वाभाविक रूप से दूध और डेयरी उत्पादों में पाई जाती है। इसे सामान्यतः दुग्ध शर्करा के रूप में जाना जाता है। लैक्टोज एक बड़ी शर्करा अणु है जो दो छोटे चीनी अणुओं, ग्लूकोज और गैलेक्टोज से बनी होती है।
85. आहार नली (Alimentary Canal) का सबसे लम्बा भाग है-
[महिला पर्यवेक्षक परीक्षा-20.12.2015 (TSP)](1) अमाशय
(2) क्षुदांत्र
(3) वृह्यांत्र
(4) इसोफेटाल
Ans. (2)
व्याख्या-
भोजन एक सतत् नली से गुजरता है, जो मुख-गुहिका से प्रारम्भ होकर गुदा तक जाती है। इस नली को विभिन्न भागों में बाँट सकते हैं: (i) मुख-गुहिका; (ii) ग्रास-नली या ग्रसिका; (iii) आमाशय; (iv) क्षुद्रांत्र (छोटी आँत ); (v) बृहदांत्र (बड़ी आँत) जो मलाशय से जुड़ी होती है तथा (vi) मलद्वार अथवा गुदा। ये सभी भाग मिलकर आहार नाल (पाचन नली) का निर्माण करते हैं। क्षुद्रांत्र लगभग 7.5 मीटर लंबी अत्यधिक कुंडलित नली है। यह यकृत एवं अग्न्याशय से स्त्राव प्राप्त करती है। इसके अतिरिक्त इसकी भित्ति से भी कुछ रस स्त्रावित होते हैं।
86. मानव शरीर में डिहाइड्रेशन निम्नलिखित में से किस पदार्थ की कमी के कारण हो जाता है?
(1) विटामिन
(2) लवण
(3) हॉर्मोन
(4) जल
Ans. (4)
व्याख्या-
मानव शरीर में डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) जल की कमी के कारण हो जाता है। उल्टी दस्त के माध्यम से शरीर का सारा जल निकल जाता है। इसकी पूर्ति के लिए सेलाइन वाटर चढ़ाया जाता है।
87. अम्लीय श्रवण किसकी विशिष्टता है?
(1) मुख गुहिका
(2) जठर
(3) क्षुद्रांत्र
(4) बृहदांत्र
Ans. (2)
व्याख्या –
जठर रस आमाशय से निकलता है। जठर दिनभर में 1 से 3 लीटर तक, उच्च अम्लीय (pH 1.0 से 3.0 ग्रन्थियां) जठर रस का स्रावण करता है। इसमें 97% से 99% तक जल होता है तथा 0.2% से 0.5% तक हाइड्रोक्लोरिक अम्ल होता है। इसमें जाइमोजेनिक कोशिकाओं द्वारा स्रावित पेप्सिनोजन एवं जठर लाइपेज नामक एन्जाइम होते हैं।
88. निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल आमाशय रस में रहता है ?
(1) हाइड्रोक्लोरिक
(2) नाइट्रिक
(3) सल्फ्यूरिक
(4) एस्कॉर्बिक
Ans. (1)
व्याख्या-
आमाशय के ऑक्सिन्टिक कोशिकाओं से हाइड्रोक्लोरिक अम्ल स्रावित होता है, जो भोजन के साथ आए हुए जीवाणु को नष्ट कर देता है। आमाशय से निकलने वाले जठर रस में पेप्सिन तथा रेनिन एन्जाइम होते हैं।
89. आमाशय ग्रंथियों की पेप्सिन स्रावी कोशिकाएँ हैं-
(1) अम्ल कोशिकाएँ
(2) भित्तीय कोशिकाएँ
(3) मुख्य कोशिकाएँ
(4) कलश कोशिकाएँ
Ans. (3)
व्याख्या-
पेप्सिन एक पाचक एंजाइम (Enzyme) है जिसे मुख्य कोशिकाओं के द्वारा स्रावित किया जाता है। मुख्य कोशिकाएँ पेट की ग्रंथियों (उदर ग्रन्थियों) के नजदीक प्रचुर मात्रा में मौजूद रहती है।
90. आहार नाल (Alimentary canal) में स्टार्च के पाचन में अंतिम उत्पाद क्या है?
(1) ग्लूकोज
(2) गैलक्टोज
(3) माल्टोज
(4) आइसोमाल्टोज
Ans. (1)
व्याख्या –
लार में उपस्थित एन्जाइम, सलेवरी एमाइलेज, स्टार्च (पॉलीसैकराइड) को माल्टोज में विभक्त करता है, तथा आंत में पाया जाने वाला माल्टेज एन्जाइम माल्टोज को तोड़कर ग्लूकोज का उत्पादन करता है।
91. निम्नलिखित में से वह अंग कौन-सा है जो मानव शरीर में ग्लाइकोजन के रूप में कार्बोहाइड्रेट को जमा करता है?
(1) आँत
(2) आमाशय
(3) अग्न्याशय
(4) यकृत
Ans. (4)
व्याख्या –
यकृत आवश्यकता से अधिक शर्करा को ग्लाइकोजन में बदलकर इसका संग्रह कर लेता है। इस प्रक्रिया को ग्लाइकोजेनीसिस कहते है। रक्त में शर्करा की कमी पड़ने पर संगृहीत ग्लाइकोजन को वापस शर्करा में बदलकर रक्त में मुक्त कर देता है। इस प्रक्रिया को ग्लाइकोजिनोलिसिस कहते है।
92. मानव शरीर में ग्लूकोज इस रूप में संगृहीत होता है-
[PSI-14.09.2021](1) स्टार्च
(2) ग्लाइकोजन
(3) फ्रुक्टोज
(4) माल्टोज
Ans. (2)
93. जल का सर्वाधिक अवशोषण है?
(1) ग्रसनी में
(2) आमाशय में
(3) छोटी आँत में
(4) बड़ी आँत (वृहदांत्र) में
Ans. (4)
94. पाचन क्रिया में प्रोटीन निम्नलिखित में से किस पदार्थ में बदल जाते है?
(1) वसा अम्ल
(2) ग्लूकोज
(3) अमीनो अम्ल
(4) यवशर्करा (माल्टोज)
Ans. (3)
व्याख्या –
प्रोटीन सर्वप्रथम आमाशय में प्रोटीन-पाचक एन्जाइम पेप्सिन के द्वारा पेप्टोन्स एवं पॉलिपेप्टाइड्स में टूटता है। फिर छोटी आंत में अग्न्याशयी रस के पाचक एन्जाइम ट्रिप्सिन एवं काइमोट्रिप्सिन द्वारा छोटी-छोटी पॉलीपेप्टाइड्स श्रृंखलाओं में टूट जाता है। कार्बोक्सीपेप्टिडेज नामक एन्जाइम पोलीपेप्टाइड्स श्रृंखलाओं के कार्बोक्सिल बन्धों का जल अपघटन करके इन्हें अमीनो अम्ल में तोड़ता है।
95. किसके स्त्रावण में एन्जाइम होते हैं-
[P.S.I., 1996](1) लार ग्रन्थियाँ
(2) सिबेशियम ग्रन्थियाँ
(3) पसीने की ग्रन्थियाँ
(4) लीमफ नोड
Ans. (1)
व्याख्या –
लार का निर्माण तीन जोड़ी ग्रंथियों द्वारा होता है। ये हैं गाल में कर्णपूर्व, निचले जबड़े में अधोजंभ/अवचिबुकीय तथा जिह्वा के नीचे स्थित अधोजिह्वा। इन ग्रंथियों से लार मुखगुहा में पहुँचती है। लार (मुखगुहा) में विद्युत-अपघट्द्य (electrolytes) और एंजाइम (लार एमाइलेज या टायलिन तथा लाइसोजाइम) होते हैं। पाचन की रासायनिक प्रक्रिया मुखगुहा में कार्बोहाइड्रेट को जल अपघटित करने वाली एंजाइम टायलिन या लार एमाइलेज की सक्रियता से प्रारंभ होती है। लगभग 30 प्रतिशत स्टार्च इसी एंजाइम की सक्रियता (pH 6.8) से द्विशर्करा माल्टोज में अपघटित होती है। लार में उपस्थित लाइसोजाइम जीवाणुओं के संक्रमण को रोकता है। जिस विलयन का पी.एच 7.0 से अधिक होता है वह क्षारीय होता है और जिसका पी.एच 7.0 के बराबर होता है वह उदासीन होता है।
96. निम्नलिखित में से कौनसा एन्जाइम, लार में उपस्थित होता है-
[REET L-I, 26.09.2021](1) पेप्सिन
(2) ट्रिप्सिन
(3) लेक्टेस
(4) टायलिन
Ans. (4)
97. निम्न में से कौन से सहायक पाचन अंग हैं?
1. अग्न्याशय
2. छोटी आंत
3. पित्ताशय
4. आमाशय
5. जिह्वा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
[Nurse-03.02.2024](1) 1,3,4
(2) 3,5
(3) 1,5
(4) 1,3,5
Ans. (4)
98. निम्नलिखित में से मानव-पाचन तंत्र में अवशोषण से संबंधित सही कथन ज्ञात करें-
[CHO-03.03.2024]1. बड़ी आंत में कुछ खनिज, औषधियाँ और जल अवशोषित होते हैं।
2. मुख की श्लेष्मा झिल्ली और जीभ के निचले भाग द्वारा कुछ औषधियों और ऐल्कोहॉल का अवशोषण होता है।
3. जल, साधारण शर्करा और ऐल्कोहॉल का अवशोषण आमाशय में होता है।
4. ग्लूकोस, लैक्टोस और ग्लाइकोजन का अवशोषण छोटी आंत द्वारा होता है।
:-नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए –
(1) केवल 1,2 और 3
(2) केवल 1 और 3
(3) केवल 2, 3 और 4
(4) केवल 2 और 4
Ans. (1)
99. सुमेलित कीजिए।
[CHO-03.03.2024]हार्मोन उद्देश्य
a. गोनैडोट्राफिंस 1. पित्ताशय की थैली
b. एल्डोस्टीरॉन 2. यकृत कोशिकाएँ
c. ग्लूकागोन 3. अंडाशय
d. कोलसिस्टोकाइनिन 4. गुर्दे की नलिकाएँ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(1) a-4, b-2, c-1, d-3
(2) a-2, b-4, c-3, d-1
(3) a-3, b-4, c-2, d-1
(4) a-2, b-3, c-4, d-1
Ans. (3)
100. पुरुष में कौन सी कोशिकाएँ वृषणीय हॉर्मोन्स (एन्ड्रोजन्स) का संश्लेषण एवं स्रावण करती है?
[REET (Level-II), 06.02.2016](1) सरटोली कोशिकाएँ
(2) म्यूकस कोशिकाएँ
(3) स्पर्मेटोगोनिया
(4) लेडिग कोशिकाएँ
Ans. (4)
व्याख्या-
लेडिग कोशिकाएँ मानव में एण्ड्रोजन हार्मोन का स्राव करती है। लेडिग कोशिकाएँ वृषण के अंतःस्रावी ऊतक का गठन करती है।
| For more Science Previous Year Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















