Hydrosphere PYQ
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Hydrosphere“ in Hindi.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
जल मण्डल PYQ
- क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में विश्व के महासागरों/सागरों का निम्न में से सही अनुक्रम कौन-सा है?
(Gram Sevak Exam 18.12.2016)
(1) आर्कटिक-अटलांटिक-दक्षिण चीन-हिन्द
(2) अटलांटिक-दक्षिण चीन-आर्कटिक हिन्द
(3) अटलांटिक-हिन्द-आर्कटिक दक्षिण चीन
(4) हिन्द-आर्कटिक-दक्षिण चीन- अटलांटिक
Ans. (3)
व्याख्या –
महासागरों का क्षेत्रफल (कुल समुद्री क्षेत्र का) के अनुसार क्रम (घटते क्रम में) प्रशान्त, अटलांटिक, हिन्द, आर्कटिक महासागर।
- विश्व के निम्नलिखित महासागरों को क्षेत्रफल की दृष्टि से सही अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
- आर्कटिक
- प्रशान्त
- इण्डियन
- अटलांटिक
[PTI (Grade-II)-30.04.2023]
(1) 1-2-3-4
(2) 2-1-4-3
(3) 4-3-1-2
(4) 2-4-3-1
Ans. (4)
- सागरीय जल की लवणता में किसका अधिकतम योगदान है?
(1) कैल्शियम सल्फेट
(2) मैग्नीशियम क्लोराइड
(3) मैग्नीशियम सल्फेट
(4) सोडियम क्लोराइड
Ans. (4)
- महासागरों में निम्न में से कौन-सा लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है-
[UPTET (L-I), 2 Feb. 2016]
(1) मैग्नीशियम सल्फेट
(2) कैल्शियम सल्फेट
(3) मैग्नीशियम क्लोराइड
(4) सोडियम क्लोराइड
Ans. (4)
- निम्नलिखित में से कौनसा क्रम समुद्री जल में पाए गए लवणों के घटते क्रम में प्रतिशत को सही ढंग से दर्शाता है?
[1 Grade (Geography) -16.10.2022]
(1) सोडियम क्लोराइड, मैग्नीशियम क्लोराइड, मैग्नीशियम सल्फेट, कैल्शियम सल्फेट
(2) सोडियम क्लोराइड, मैगनीशियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट, मैग्नीशियम क्लोराइड
(3) सोडियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट, मैग्नीशियम क्लारोइड, मैग्नीशियम सल्फेट
(4) मैग्नीशियम क्लोराइड, सोडियम क्लोराइड, मौनीशियम सल्फेट, कैल्शियम सल्फेट
Ans. (1)
- समुद्री जल में लवण की मात्रा करीबन होती है-
[II Grade (English) Exam. 2011]
(1) 25 प्रति हजार
(2) 30 प्रति हजार
(3) 35 प्रति हजार
(4) 40 प्रति हजार
Ans. (3)
व्याख्या –
महासागरों की औसत लवणता 35 प्रतिशत है। सागरीय जल की लवणता में सोडियम क्लोराइड का अधिकतम योगदान है।
- विश्व का सबसे बड़ा और गहरा महासागर है-
[CET (S-II)-28.09.2024]
[IIGrade (Maths & Hindi)-2011]
(1) अटलांटिक महासागर
(2) हिन्द महासागर
(3) प्रशान्त महासागर
(4) आर्कटिक महासागर
Ans. (3)
व्याख्या –
प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा एवं गहरा महासागर है। इसका क्षेत्रफल 16.5 करोड़ वर्ग किमी. है। जो सम्पूर्ण जल भाग का लगभग 45.81% भाग है। इस महासागर का क्षेत्रफल एशिया की तुलना में लगभग चार गुना है। प्रशांत महासागर का उत्तरी भाग सबसे गहरा है। फिलीपाइन्स के पश्चिम में मेरियाना ट्रेंच या खाई संसार का सबसे गहरा गर्त है। जल मण्डल का सबसे गहरा बिन्दु ‘चैलेन्जर डीप’ है जो कि प्रशान्त महासागर के मेरियाना-ट्रैन्व का ही एक भाग है।
- मेरियाना खाई किस महासागर में स्थित है-
[PSI-15.09.2021] [PTI -30.9.2018]
[RTET L-II, 2012]
(1) दक्षिणी अटलांटिक महासागर
(2) पश्चिमी प्रशान्त महासागर
(3) पूर्वी प्रशान्त महासागर
(4) उत्तरी अटलांटिक महासागर
Ans. (2)
- ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ है-
[RAS Pre. (Cancelled) 1999]
(1) आस्ट्रेलिया के निकट एक प्रवाल भित्ति
(2) राजस्थान में एक जल-विभाजक
(3) चीन की एक दीवार
(4) रॉकी पर्वत की एक श्रृंखला
Ans. (1)
व्याख्या:
ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल रोधिका हैं। यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के क्वींसलैंड एवं न्यू साउथ वेल्स के उत्तर-पूर्व में स्थित हैं कुल 2300 किमी. लम्बी यह प्रवाल भित्ति 10° दक्षिण से 24° दक्षिण अक्षांशों के मध्य विस्तृत हैं इस प्रवाल भित्ति में लगभग 400 प्रकार के प्रवाल, 1500 प्रकार के मत्स्य प्रजातियाँ और लगभग 4000 प्रकार की मोलस्क प्रजातियाँ पाई जाती है।
- ग्रेट बैरियर रीफ कहाँ स्थित है?
[I Grade (Geography) -16.10.2022]
[II Grade GK-31.10.2018]
(1) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट के सहारे
(2) ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट (अपतटीय) के सहारे
(3) न्यूजीलैण्ड के पश्चिमी तट के सहारे
(4) न्यूजीलैण्ड के पूर्वी तट के सहारे
Ans. (2)
- प्रवाल द्वारा निर्मित ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ किस तट के समीप स्थित है?
[RAS Pre. Exam. 1993]
(1) न्यूजीलैण्ड
(2) फिनलैण्ड
(3) आयरलैण्ड
(4) क्वींसलैण्ड
Ans. (4)
- कोरल रीफ या जीवाश्म पट्टी प्रायः कहाँ पाई जाती है?
[RAS Pre. Exam. 2009]
(1) 18°c से ऊपर शीतोष्ण जलवायु क्षेत्र में
(2) कर्क व मकर के बीच तटीय क्षेत्रों में
(3) महाद्वीपों व द्वीपों के पूर्वी व पश्चिमी दोनों तटों पर
(4) ठंडे समुद्रीय तटों पर
Ans. (2)
व्याख्या:
कोरल रीफ या जीवाश्म पट्टी सर्वाधिक कर्क एवं मकर रेखा के मध्य स्थित स्थलों के पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं। सबसे बड़ी कोरल रीफ ऑस्ट्रेलिया की ग्रेट बैरियर रीफ है। कोरल रीफ महासागरीय क्षेत्र के 0.1% क्षेत्र से भी कम क्षेत्रफल को आच्छादित करते हैं। लेकिन कुल समुद्री प्रजातियों का 25% भाग यहीं प्राप्त होता है।
- विश्व में सर्वाधिक जाग्रत ज्वालामुखी किसके आस-पास स्थित है?
[P.S.I. Exam, 2002]
(1) हिन्द महासागर
(2) आर्कटिक महासागर
(3) अटलांटिक महासागर
(4) प्रशान्त महासागर
Ans. (4)
व्याख्या –
सक्रिय ज्वालामुखी उन ज्वालामुखी पर्वतों को कहा जाता है, जिनमें अक्सर उदगार (विस्फोट) होता रहता है। क्योंकि ये ज्वालामुखी सदैव ही क्रियाशील रहते हैं, इसीलिए इन्हें ‘सक्रिय ज्वालामुखी’ कहा जाता है। वर्तमान समय में विश्व में सक्रिय ज्वालामुखियों की संख्या लगभग 500 है। इन ज्वालामुखियों में प्रमुख हैं, इटली का ‘एटना’ तथा ‘स्ट्राम्बोली’। स्ट्राम्बोली भूमध्य सागर में सिसली के उत्तर में लिपारी द्वीप पर स्थित है। कुल सक्रिय ज्वालामुखी का अधिकांश प्रशान्त महासागर के तटीय भाग में पाया जाता है। इसी कारण से प्रशान्त महासागर के परिमेखला को ‘अग्नि वलय’ (रिंग ऑफ फायर) भी कहते हैं। सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी अमेरिका एवं एशिया महाद्वीप के तटों पर स्थित हैं। विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित सक्रिय ज्वालामुखी ‘ओजस डेड सालाडो’ एण्डीज पर्वतमाला में अर्जेन्टीना-चिली देश की सीमा पर स्थित है।
- ‘रिंग ऑफ फायर’ अवस्थित है [VDO-27.12.2021(S-II)]
(1) प्रशान्त महासागर में
(2) आर्कटिक महासागर में
(3) हिन्द महासागर में
(4) अटलाण्टिक महासागर में
Ans. (1)
- ‘S’ आकार का महासागरीय कटक है-
[VDO-27.12.2021 (Shift-1)]
(1) प्रिंस एडवर्ड कटक
(2) मध्य अटलाण्टिक कटक
(3) सोकोत्रा कटक
(4) पूर्वी प्रशान्त कटक
Ans. (2)
- पैन्जिया के चारों ओर फैला महासागर कौनसा है?
[जेल प्रहरी परीक्षा (Shift-II) 28.10.2018]
(1) पैन्थालासा
(2) टैथिस
(3) अटलाण्टिक
(4) आर्कटिक
Ans. (1)
व्याख्या-
पैंजिया एक विशाल एकीकृत महाद्वीप (सुपरकॉन्टीनेंट) था जिसका अस्तित्व लगभग 250 मिलियन वर्ष पहले पेलियोजोइक और मिजोजोइक युग के दौरान था। मौजूदा महाद्वीप अपने वर्तमान स्वरूप में इसी में से निकल कर आये हैं। एक विशाल महासागर जो पैंजिया को चारों ओर से घेरे हुए था, तदनुसार उसका नाम पैंथालासा रखा गया। पैंथालासा को पैलियो-पैसिफिक (पुराने प्रशांत) या प्रोटो-पैसिफिक के रूप में भी जाना जाता है।
- निम्नलिखित महासागरों में से कौनसा एक सम्भवतया पैन्थालासा का अवशिष्ट भाग है?
[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 19.02.2019]
(1) अन्ध महासागर
(2) प्रशान्त महासागर
(3) हिन्द महासागर
(4) आर्कटिक महासागर
Ans. (2)
- जिस महासागर/सागर से 0° देशान्तर गुजरती है, वह है-
[RPSC II Grade Exam 26.04.2017]
(1) अटलांटिक
(2) प्रशांत
(3) हिन्द
(4) बाल्टिक
Ans. (1)
व्याख्या –
ग्रीनविच याम्योत्तर 0° देशांतर पर है यह ग्रीनलैंड व नार्वेजियन सागर, ब्रिटेन, फ्राँस, स्पेन, अल्जीरिया, माले, बुर्किनाफासो, घाना व दक्षिण अटलांटिक समुद्र से गुजरता है।
- उत्तरी अटलाण्टिक प्रवाह द्वारा सर्वाधिक लाभान्वित होने वाला देश है-
[RAS Pre. Exam. 1999]
(1) पोलैण्ड
(2) पुर्तगाल
(3) नार्वे
(4) नाइजीरिया
Ans. (3)
व्याख्या:
उत्तरी अटलांटिक प्रवाह की उत्पत्ति 45° उत्तरी अक्षांश एवं 45° पश्चिम देशान्तर के पास से होती है। यह गल्फ स्ट्रीम, गर्म धारा के जल को यूरोप तक पहुंचाती है। जहाँ उप – ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित नार्वे को इससे सर्वाधिक लाभपहुँचता है। लाभ इस मायने में कि शीतकाल में जब उत्तरी यूरोप के अधिकांश देशों में हिमाच्छादन के विस्तार होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, तब उत्तरी अटलांटिक प्रवाह गर्म धारा होने के कारण हिम प्रसार को रोकती है। अतः उत्तरी अटलांटिक प्रवाह को ‘यूरोप का कम्बल’ भी कहा जाता है।
- ‘बरमूडा त्रिभुज’ अवस्थित है-
[वनरक्षक -2013]
(1) पश्चिमी-उत्तरी अटलांटिक महासागर में
(2) पूर्वी-दक्षिणी अटलांटिक महासागर में
(3) उत्तरी प्रशान्त महासागर में
(4) दक्षिणी हिन्द महासागर में
Ans. (1)
व्याख्या –
बरमूडा त्रिभुज (Bermuda Triangle) उत्तर-पश्चिम अटलांटिक महासागर में मियामी (दक्षिणी फ्लोरिडा), बरमूडा और प्यूर्टोरिको को मिलाकर बनने वाला त्रिकोणीय समुद्री क्षेत्र है जो लगभग 1.2 मिलियन वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर विस्तृत है। इसे ‘दैत्य त्रिभुज’ (Devil’s Triangle) के नाम से भी जाना जाता है।
- जिस महासागर से ‘सारगैसो’ सम्बन्धित है, वह है-
[II Grade-24.12.2022]
[RAS Pre. Exam. (Cancelled) 1999]
(1) उत्तरी प्रशान्त
(2) उत्तरी अटलाण्टिक
(3) दक्षिणी प्रशान्त
(4) दक्षिणी अटलाण्टिक
Ans. (2)
व्याख्या –
सारगैसो सागर (Sargasso Sea) उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक क्षेत्र है। इसकी उत्पत्ति उत्तरी अटलांटिक विषुवत रेखीय धारा के भंवर से होती है। इस क्षेत्र में सारगैसम (Sargassum) नाम की वनस्पति बहुतायत में पाई जाती है जिस कारण इसका नाम सारगैसा सागर पड़ा।
- निम्नलिखित में से किस महासागर में सबसे बृहत मध्य – महासागरीय कटक स्थित है?
[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 17.02.2019]
[PTI Exam-23.02.2015/
(1) अन्ध (अटलान्टिक)
(2) प्रशान्त
(3) आर्कटिक
(4) हिन्द
Ans. (1)
व्याख्या –
64000 किमी. लम्बाई एवं 2000 किमी. से 2400 किमी. चौड़ाई वाला मध्य महासागरीय कटक उत्तरी एवं दक्षिणी अटलांटिक महासागरीय द्रोणियों के मध्य से गुजरता हुआ हिन्द महासागरीय द्रोणी और फिर ऑस्ट्रेलिया तथा अण्टार्कटिका के बीच के दक्षिणी प्रशान्त महासागरीय द्रोणी में प्रवेश करता है। यह पृथ्वी की सतह का अकेला सबसे विशालतम भूगर्भिक लक्षण है।
- निम्नलिखित में से कौनसा महासागर ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम और अफ्रीका के पूर्व में स्थित है-
[HTET (L-I), 2015]
(1) प्रशान्त महासागर
(2) हिन्द महासागर
(3) अटलांटिक महासागर
(4) दक्षिणी महासागर
Ans. (2)
व्याख्या:
हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20 प्रतिशत भाग इसमें समाहित है। उत्तर में यह भारतीय उपमहाद्वीप से, पश्चिम में पूर्व अफ्रीका; पूर्व में हिन्दचीन, सुंडा द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया, तथा दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर से घिरा है।
- डियागो गार्सिया द्वीप जहाँ स्थित है, वह है-
[RPSC II Grade Exam 01.05.2017]
(1) भूमध्य सागर
(2) दक्षिणी चीन सागर
(3) हिन्द महासागर
(4) अटलाण्टिक महासागर
Ans. (3)
व्याख्या –
डियागो गार्सिया हिन्द महासागर में स्थित है। पुर्तगाली खोजकर्ता डियागो गार्सिया (Diego Garcia) ने इस द्वीप की खोज 1500 ई. में की थी, उन्हीं के नाम पर इस द्वीप का नाम डियागो गार्सिया (Giego Garcia) है। 1814 से 1965 के बीच यह मॉशीयस का क्षेत्र था, बाद में यह ब्रिटेन के अधिकार क्षेत्र में आ गया, जिसे 1976 में उसने सं. रा. अमेरिका को पट्टे पर दे दिया। शीतयुद्ध के समय सं. रा. अमेरिका एवं ब्रिटेन ने यहाँ वायु/नौ सेना का ईंधन आपूर्ति केन्द्र बनाया। वर्तमान में यहाँ दोनों देशों के सामरिक, वायु एवं थल सैन्य अड्डे हैं।
- निम्नलिखित में से अफ्रीका को यूरोप से कौन अलग करता है?
[Delhi Police Constable Exam-08.03.2014]
[UPTET (L-I), 19 Dec. 2016]
(1) लाल सागर
(2) मैडीटेरिनियन समुद्र
(3) अटलांटिक सागर
(4) पर्सियन गुल्फ
Ans. (2)
व्याख्या –
भूमध्य सागर (मैडीटेरिनियन समुद्र) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 25 लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। प्राचीन काल में इसे यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, अरब तथा मिस्त्र सागर कहते थे।
- निम्नलिखित में से माल्टा कहाँ अवस्थित है?
[II Grade (Science) Exam. 2011]
(1) बाल्टिक सागर
(2) काला सागर
(3) अटलान्टिक सागर
(4) भूमध्य सागर
Ans. (4)
व्याख्या –
सेंट्रल भूमध्य सागर में स्थित, माल्टा पांच द्वीपों का एक छोटा द्वीपसमूह है – माल्टा (सबसे बड़ा), गोजो, कॉमिनो, कमांडोटो (माल्टीज़, केममुनेट) और फ़िलफा।
- कौनसा महाद्वीपीय शेल्फ सागर है
[II Gra. (Eng.) 2011]
(1) अरब सागर
(2) भूमध्य सागर
(3) उत्तरी सागर
(4) लाल सागर
Ans. (2)
- सुमेलित कीजिए-
[II Grade GK-28.10.2018]
(A) चैलेन्जर कटक (1) उत्तरी प्रशांत महासागर
(B) अल्बाट्रोस कॉर्डीलेरा (2) उत्तरी अटलांटिक महासागर
(C) एजोर द्वीप (3) दक्षिण अटलांटिक महासागर
(D) क्यूरिल द्वीप (4) दक्षिण प्रशांत महासागर
कूट :
ABCD
(1) 3 2 4 1
(2) 3 4 2 1
(3) 4 3 2 1
(4) 2 4 3 1
Ans. (2)
- समुद्र में ज्वार-भाटा का क्या कारण है?
[Police Constable Exam-2008]
(1) समुद्र के तापमान में बदलाव
(2) वैश्विक तापमान में वृद्धि
(3) ओजोन परत में छेद
(4) चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति
Ans. (4)
व्याख्या-
ज्वार-भाटा की उत्पत्ति सूर्य एवं चन्द्रमा के आकर्षण बल तथा पृथ्वी पर उत्पन्न होने वाले दो बलों अभिकेन्द्रीय बल/केन्द्रोन्मुख बल (Centrepetal) एवं अपकेन्द्रीय बल/केन्द्रोपसारित बल (Centrifugal) के परिणामी बल के फलस्वरूप होती है अर्थात् पृथ्वी का जो गोलार्द्ध-चन्द्रमा के सम्मुख पड़ता है वहाँ चन्द्रमा का आकर्षण बल पृथ्वी के केन्द्रोपसारित बल की अपेक्षा अधिक मात्रा में होता है। फलस्वरूप उच्च ज्वार का अनुभव किया जाता है। दूसरी ओर पृथ्वी का जो गोलार्द्ध चन्द्रमा से विमुख होता है, वहां केन्द्रोपसारित बल का परिणाम चन्द्रमा के आकर्षण बल से अधिक होता है। फलस्वरूप निम्न ज्वार (अप्रत्यक्ष ज्वार) का अनुभव किया जाता है। इसी कारण पृथ्वी पर प्रत्येक 24 घंटों में दो बार ज्वार एवं दो बार भाटा का अनुभव किया जाता है।
- अप्रत्यक्ष उच्च ज्वार उत्पन्न होने का कारण है-
[RAS Pre. Exam. (Cancelled) 1999]
(1) चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल
(2) सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल
(3) पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल
(4) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
Ans. (3)
- ‘दीर्घ ज्वार’ आते हैं-
[VDO-28.12.2021 (Shift-II)]
(1) केवल पूर्णिमा को
(2) केवल अमावस्या को
(3) पूर्णिमा और अमावस्या दोनों को
(4) न तो पूर्णिमा को ना ही अमावस्या को
Ans. (3)
- अगुलहास धारा चलती है-
[RAS (Cancelled) 1999]
[REET (L-II, S-I)-24.7.2022]
(1) हिन्द महासागर में
(2) प्रशान्त महासागर में
(3) उत्तरी अटलाण्टिक महासागर में
(4) दक्षिणी अटलाण्टिक महासागर में
Ans. (1)
व्याख्या:
अगुलहास धारा दक्षिण हिन्द महासागर में प्रवाहित होने वाली गर्म जलधारा है। इसकी उत्पत्ति इस प्रकार होती है-दक्षिण विषुवतरेखीय हिन्द महासागरीय धारा की एक शाखा मोजाम्बिक चैनल से होकर दक्षिण की ओर प्रवाहित होती है, इसे मोजाम्बिक धारा कहते हैं और 30° दक्षिण में जाने पर दक्षिण विषुवतरेखीय धारा की एक शाखा (मेडागास्कर के पूर्व से होकर ) मोजाम्बिक धारा से मिल जाती है। इन्हीं दोनों संयुक्त धाराओं (मोजाम्बिक धारा एवं मेडागास्कर के पूर्व से होकर गुजरने वाली) को ‘अगुलहास धारा’ कहते हैं।
- निम्नलिलिखत में से कौनसी महासागरीय धारा गर्म प्रकृति की है?
[I Grade (Geography) -16.10.2022]
(1) ओयाशियो धारा
(2) अगुलहास धारा
(3) बेंगुएला धारा
(4) हम्बोल्ट धारा
Ans. (2)
- बैंगुला (बेंगुएला) धारा प्रवाहित होती है-
[Head Master Exam, 2011]
(1) अफ्रीका के दक्षिणी-पश्चिमी तट के सहारे
(2) दक्षिणी अमेरिका के पूर्वी तट के सहारे
(3) दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी तट के सहारे
(4) अफ्रीका के दक्षिणी-पूर्वी तट के सहारे
Ans. (1)
व्याख्या –
बेंगुएला धारा दक्षिणी अन्ध महासागर मे बहने वाली एक ठंडी महासागरीय धारा हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी तट से टकराकर, तट के सहारे सहारे उत्तर दिशा में प्रवाहित होती हैं। इस धारा का असर पश्चिमी केप कोस्ट से अंगोला तक देखा जा सकता है।
- निम्नलिखित में से कौनसी एक ठण्डी जलधारा हिन्द महासागर की है?
[PTI (Grade-III)-25.9.2022]
(1) अगुल्हास धारा
(2) कैनारी धारा
(3) पश्चिम ऑस्ट्रेलिया धारा
(4) मोजिम्बक धारा
Ans. (3)
व्याख्या –
हिन्द महासागर की धाराएँ
नाम- प्रकृति
- दक्षिणी विषुवतरेखीय जलधारा- गर्म एवं स्थायी
- मोजाम्बिक धारा- गर्म एवं स्थायी
- अगुलहास धारा – गर्म एवं स्थायी
- पश्चिमी आस्ट्रेलिया की धारा – ठण्डी एवं स्थायी
- ग्रीष्मकालीन मानूसन प्रवाह – गर्म एवं परिवर्तनशील
- शीतकालीन मानसून प्रवाह – ठण्डी एवं परिवर्तनशील
- दक्षिणी हिन्द धारा – ठण्डी
- निम्नलिखित में से कौन-सी एक हम्बोल्ट धारा के नाम से जानी जाती है?
[Head Master Exam, 2011]
(1) केलिफोर्निया धारा
(2) पीरू धारा
(3) ब्राजील धारा
(4) फॉकलैण्ड धारा
Ans. (2)
व्याख्या –
पीरू धारा, प्रशान्त महासागर में बहने वाली एक ठंडे जल की महासागरीय धारा हैं, जो दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के सहारे दक्षिण से उत्तर दिशा में प्रवाहित होती हैं। इसे हम्बोल्ट धारा भी कहते हैं।
- जो महासागरीय धारा शेष तीन से भिन्न है, वह है-
[R.A.S. (Pre.) 1999]
(1) बेंगुएला
(2) ब्राजीलियन
(3) दक्षिणी भूमध्यरेखीय
(4) पीरूवियन
Ans. (4)
व्याख्या –
उपर्युक्त पीरूवियन धारा को छोड़कर सभी शेष तीन धाराओं का संबंध दक्षिण अटलांटिक महासागर से है जो एक वृत्त का निर्माण करती है। जबकि पीरूवियन धारा का संबंध दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर से है।
- कौनसी ठंडी धाराएँ हैं?
[REET (L-II) -23.07.2022]
- लैब्रोडोर धारा
- ओयाशिवो धारा
- बैंगुएला धारा
- अलास्का धारा
(1) 1, 2, 4
(2) 1, 2, 3
(3) 2, 3, 4
(4) 1, 3, 4
Ans. (2)
- निम्नलिखित महासागरीय धाराओं में कौनसी धाराएँ दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित हैं?
[REET (L-II, S-II) -24.07.2022]
- ब्राजीलियन धारा
- बैंगुएला धारा
- ओयाशिवो धारा
- गल्फ स्ट्रीम धारा
(1) 2, 4
(2) 1, 2
(3) 3, 4
(4) 1, 2, 4
Ans. (2)
- गल्फ स्ट्रीम की तुलना अन्य किस महासागरीय धारा से की जा सकती है?
[III Grade (SST) -26.02.2023]
(1) क्यूरोशिवो धारा
(2) आयोशिवो धारा
(3) पेरु धारा
(4) कैलिफोर्निया धारा
Ans. (1)
- निम्नलिखित में से कौनसी महासागरीय धाराओं का समूह उत्तर से दक्षिण की ओर व्यवस्थित है?
[II Grade (SST)-21.12.2022]
(1) फॉकलैण्ड-ब्राजील-कैनारी-लेब्राडोर
(2) लेब्राडोर-कैनारी-ब्राजील-फॉकलैण्ड
(3) कैनारी-ब्राजील-फॉकलैण्ड-लेब्राडोर
(4) ब्राजील-फॉकलैण्ड-लेब्राडोर-कैनारी
Ans. (2)
- महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति में कौनसा कारक उत्तरदायी नहीं है?
[III Grade (SST) -26.02.2023]
(1) पृथ्वी की परिभ्रमण गति
(2) महासागरीय लवणता में भिन्नता
(3) वाष्पीकरण व वर्षा
(4) चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति
Ans. (4)
व्याख्या:
उत्तरदायी कारक-महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति के लिए
(1) पृथ्वी का स्वभाव- गुरूत्वाकर्षण, घूर्णन।
(2) बाहरी समुद्री कारण- वायुदाब एवं पवनें, वाष्पीकरण एवं वर्षा
(3) अन्तः समुद्री कारण- दाब, ताप, लवणता, घनत्व, हिम का पिघलना।
(4) धाराओं को रूपान्तरित करने वाले कारक- तटरेखा की आकृति, ऋतु परिवर्तन, सागर तल की रचना इत्यादि।
- मिड अटलांटिक रिज का कौन-सा भाग चैलेन्जर राइज के नाम से जाना जाता है?
[Head Master-2011]
(1) उत्तरी भाग
(2) मध्य भाग
(3) दक्षिणी भाग
(4) उत्तरी-पश्चिमी भाग
Ans. (3)
व्याख्या –
महासागर-तल से ऊपर उठा हुआ एक दीर्घ उभार, जो विशेषतः अटलांटिक महासागर (मध्य अटलांटिक कटक) में पाया जाया है। यह उत्तर में डॉल्फिन राइज और दक्षिण में चैलेंजर राइज के नाम से पुकारा जाता है।
- तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ स्थलीय भाग कहलाता है-
[Stenographer-05.10.2024]
[UPTET, Nov. 2013]
(1) तट
(2) द्वीप
(3) प्रायद्वीप
(4) डेल्टा
Ans. (3)
व्याख्या –
प्रायद्वीप, भूमि के वो हिस्से हैं जिनके चारों ओर पानी होता है पर यह मुख्यभूमि से एक भू-सन्धि के द्वारा जुड़े रहते है। दूसरे शब्दों में प्रायद्वीप भूमि के वो भाग होते हैं जिनके तीन तरफ जल तथा एक ओर स्थल होता है।
- ‘दक्षिण चीन सागर’ किस महासागर का सीमान्त सागर है?
[RPSC II Grade Exam 26.04.2017]
(1) उत्तरी प्रशांत
(2) दक्षिणी प्रशांत
(3) उत्तरी हिन्द
(4) दक्षिणी हिन्द
Ans. (1)
व्याख्या –
दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक उत्तरी प्रशांत महासागर का सीमांत सागर है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग 35,00,000 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।
पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है।
- आर्कटिक महासागर एवं प्रशान्त महासागर को जोड़ने वाला जलडमरुमध्य है?
[RAS Pre. 1994, 95]
(1) बेरिंग
(2) टोरेस
(3) डोवर
(4) मलक्का
Ans. (1)
व्याख्या:
एशिया एवं उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को बेरिंग जलडमरूमध्य (Bering Strait) अलग करता है। यह रूस के 169°43′ पूर्वी देशान्तर पर स्थित रूस के सबसे पूर्वी भाग से 168°05′ पश्चिमी देशान्तर पर स्थित अलास्का (सं. रा. अमेरिका) के सबसे पश्चिमी भाग के बीच अवस्थित है। 92 किमी. चौड़ी यह जलसंधि उत्तर में चुकची सागर (आर्कटिक महासागर का भाग) को दक्षिण में स्थित बेरिंग सागर (प्रशान्त महासागर का भाग) से जोड़ती है।
- कौन-सा सुमेलित नहीं है?
[RPSC II Grade 01.05.2017]
नदी – सहायक नदी
(1) मिसीसिपी – ओहियो
(2) अमेजन – मडेइरा
(3) मरे – डार्लिंग
(4) ह्वाँग-हे – मिन
Ans. (4)
व्याख्या –
ह्वांगहो या ह्वाँगहे या ह्वांगहा जिसे पीली नदी भी कहा जाता है, चीन से होकर बहने वाली एक नदी है। लम्बाई के हिसाब से यह विश्व में सातवाँ स्थान रखती है। यह नदी पश्चिमी चीन के किंघाई प्रांत में बायन हर पहाड़ों में मूल, यह बोहै सागर में नौ चीन के प्रांतों और खाली माध्यम से बहती है।
- मल्लका जलडमरूमध्य अलग करता है-
[RPSC II Grade Exam 01.05.2017]
(1) सुमात्रा और बोर्नियो को
(2) सुमात्रा और जावा को
(3) मलेशिया व जावा को
(4) मलेशिया और सुमात्रा को
Ans. (4)
व्याख्या –
मलक्का जलडमरूमध्य, इन्डोनेशिया-मलेशिया मलय प्रायद्वीप (प्रायद्वीपीय मलेशिया) और इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा के बीच स्थित है। यह हिंद महासागर तथा प्रशांत महासागर को जोड़ती है।
- होकाइडो तथा हॉन्शु विभाजित होता है-
[II Grade GK-28.10.2018]
(1) ओसुमी जलडमरूमध्य
(2) टोयामा की खाड़ी
(3) सुगारू जलडमरूमध्य
(4) बुंगो प्रणाल (चैनल)
Ans. (3)
व्याख्या –
सुगारू जलडमरूमध्य जापान में अवस्थित है। यह जापान सागर एवं प्रशांत महासागर को जोड़ता है। होकाइडो जापान का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है और यह होन्शू द्वीप के उत्तर में है और इन दोनों के बीच सुगारू जलडमरूमध्य का समुद्री क्षेत्र आता है।
- सीमावर्ती सागर-महासागर में गलत युग्म का चुनाव कीजिए-
[II Grade-30.07.2023 (S-II)]
(1) बेरिंग – प्रशांत
(2) बाल्टिक – अटलाण्टिक
(3) लाल- हिन्द
(4) ओखोटस्क- अटलाण्टिक
Ans. (4) ओखोटस्क- प्रशान्त महासागर
- समुद्र की सतह पर औसत वायुदाब कितना दर्ज किया जाता है?
[III Grade (SST)-26.02.2023]
(1) 1013.25 mg
(2) 1000 mg
(3) 1013.25 mb
(4) 1000 mb
Ans. (3)
| For more Geography Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















