Indian Geography-Physical Partition PYQ
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Physical Partition“ in Hindi. Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
भौतिक विभाजन PYQ
भारत, आकार में किस प्रकार है-
[Delhi Police Constable Exam-24.05.2014]
(1) दुनिया का पाँचवा सबसे बड़ा देश
(2) दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश
(3) दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश
(4) कोई नहीं
Ans. (3)
व्याख्या –
भारत, क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। इस संदर्भ में भारत से बड़े छः देश हैं-रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील, एवं ऑस्ट्रेलिया। भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा बड़ा देश है। ज्ञातव्य है कि विश्व जनसंख्या रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारत का प्रथम स्थान हो गया है।
जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स्थान विश्व में क्रमशः है?
[P.S.I. Exam, 2002]
(1) दूसरा, चौथा
(2) तीसरा, सातवाँ
(3) दूसरा, दूसरा
(4) दूसरा, सातवाँ
Ans. (4)
भारत का कुल क्षेत्रफल दुनिया के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग कितना प्रतिशत है?
[Delhi Police Constable Exam-08.12.2017]
(1) 1.8
(2) 2.4
(3) 2.8
(4) 3.2
Ans. (2)
व्याख्या
संसार के समस्त क्षेत्रफल के स्थलीय भाग का लगभग 2.43 प्रतिशत है जबकि भारत में सम्पूर्ण विश्व की 17.5 प्रतिशत जनसंख्या निवास कर रही है।
भारत का अक्षांशीय व देशान्तरीय विस्तार है-
[RPSC II Grade 01.05.2017]
[PTI-23.02.2015]
(1) 8°6′ उ. – 37°4 उ. व 68°7′ पू. – 97° 25′ पू.
(2) 8°4′ उ. – 37°6′ उ. व 68°7 पू. – 97°25′ पू.
(3) 6°4′ उ. – 37°6′ उ. व 68°7′ पू. – 97° 25′ पू.
(4) 6° 4′ उ. – 37°4′ उ. व 68°7 पू. 97°25′ पू.
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत पूर्णतया उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°45′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है। इसकी मुख्य भूमि 8°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68°7 ‘ से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। देश का अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार लगभग 30° है। भारत का विस्तार उष्ण एवं उपोष्ण दोनों कटिबंध में है। 82°30’ पूर्वी देशान्तर का उपयोग भारतीय मानक समय को निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
भारत का देशान्तरीय विस्तार लगभग है-
[Head Master – 2.9.2018]
[जेल प्रहरी (S-1) 27.10.2018]
(1) 31°
(2) 30°
(3) 27°
(4) 28°
Ans. (2)
- निम्नलिखित में से भारत की अधिकतम उत्तरीय अक्षांश क्या है?
[Delhi Police Constable Exam-08.03.2014]
(1) 35 डिग्री 6 मिनट
(2) 37 डिग्री 8 मिनट दक्षिण
(3) 37 डिग्री 6 मिनट
(4) 8 डिग्री 4 मिनट
Ans. (3)
- भारत की मुख्य भूमि के देशान्तर 68°7 पू. तथा ………..के बीच फैली हुई है।
[Delhi Police Constable -6.12.2017]
(1) 60°7′ पश्चिम
(2) 37° 6′ पूर्व
(3) 97°25′ पूर्व
(4) 23°30′ पश्चिम
Ans. (3)
- भारत का उत्तर-दक्षिण विस्तार (किमी. में) है-
[RPSC II Grade 26.04.2017] [Stenographer – May, 2013]
(1) 3122 किमी.
(2) 3344 किमी.
(3) 3214 किमी.
(4) 3426 किमी.
Ans. (3)
व्याख्या –
भारतीय भू-भाग की लम्बाई पूर्व से पश्चिम तक 2,933 कि.मी. तथा उत्तर से दक्षिण तक 3,214 कि.मी. हैं। भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. हैं जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.43% हैं।
- भारत के पूर्व-पश्चिम तथा उत्तर-दक्षिण के विस्तार में अन्तर (किलोमीटर में) हैं-
[PTI (Grade-III)-09.11.2012]
(1) 405
(2) 281
(3) 205
(4) 327
Ans. (2)
- कर्क रेखा भारत में कितने राज्यों से गुजरती है-
[Head Master Exam – 02.09.2018]
(1) 6
(2) 7
(3) 8
(4) 9
Ans. (3)
व्याख्या –
कर्क रेखा देश के 8 राज्यों से गुजरती है -गुजरात, राजस्थान (डूंगरपुर-बाँसवाड़ा), मध्यप्रदेश (भोपाल), छत्तीसगढ़, झारखण्ड (राँची), पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा (अगरतला) और मिजोरम।
- कर्क रेखा……….से गुजरती है-
[पटवार- 23.10.2021 (Shift-II)]
(1) महाराष्ट्र
(2) उत्तरप्रदेश
(3) आन्ध्रप्रदेश
(4) मध्यप्रदेश
Ans. (4)
- निम्न में से कौन सा भारत का राज्य कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है?
(R.A.S. Pre. Exam.-31.10.2015)
(1) मिजोरम
(2) झारखण्ड
(3) त्रिपुरा
(4) मणिपुर
Ans. (4)
- तीन ओर से भारत का जो प्रदेश बांग्लादेश से घिरा है?
[Delhi Police Constable Exam-19.08.2009]
[Police Constable Exam-2007(I)]
(1) त्रिपुरा
(2) मेघालय
(3) असम
(4) मिजोरम
Ans. (1)
- भारत के कौन से राज्य की सीमा बांग्लादेश से संयुक्त नहीं है?
[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 17.02.2019]
(1) मेघालय
(2) त्रिपुरा
(3) पश्चिम बंगाल
(4) नागालैंड
Ans. (4)
- निम्न में से किस राज्य की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती है?
[LDC-11.08.2024]
[Police Constable Ex-2005]
(1) मणिपुरं
(2) मेघालय
(3) मिजोरम
(4) त्रिपुरा
Ans. (1)
- भारतीय मानक समय को जिस मानक मेरिडियन के अनुसार निर्धारित किया जाता है वो निम्न में से कहाँ होकर गुजरती है?
[P.S.I. Exam, 2011]
(1) पुरी
(2) कोवलम
(3) द्वारका
(4) इलाहाबाद
Ans. (4)
व्याख्या –
भारत की ‘प्रामाणिक माध्याह्न रेखा’ अथवा भारतीय मानक समय (IST) 82°30′ पूर्वी देशान्तर से लिया जाता हैं यह देशान्तर रेखा इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज), मिर्जापुर आदि से होकर गुजरती है। यह पाँच राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश) से गुजरती है। भारतीय मानक समय (IST) ग्रीनविच माध्य समय (GMT) में 5 घण्टा, 30 मिनट (+5 घण्टा, 30 मिनट) आगे है।
- भारत-चीन सीमा की पूर्वी सीमा कहलाती है-
[स्कूल व्याख्याता (इति.) -9.1.2020]
[II Grade (Urdu) 2011]
(1) दौकी-तामाबिल
(2) मोरे
(3) मैकमोहन
(4) डूंरड रेखा
Ans. (3)
व्याख्या –
मैकमोहन रेखा भारत और तिब्बत (चीन) के बीच सीमा रेखा है। यह अस्तित्व में सन् 1914 में भारत की तत्कालीन ब्रिटिश सरकार और तिब्बत के बीच शिमला समझौते के तहत आई थी। इस सीमा रेखा का नाम सर हैनरी मैकमोहन के नाम पर रखा गया था, जिनकी इस समझौते में महत्त्वपूर्ण भूमिका थी और वे भारत की तत्कालीन अंग्रेज सरकार के विदेश सचिव थे। मैकमोहन रेखा भारत के लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश से लगती है।
- मैकमोहन सीमा रेखा कितने भारतीय राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से लगती है-
[जेल प्रहरी- 20.10.2018]
(1) 7
(2) 4
(3) 5
(4) 6
Ans. (3)
- नेपाल के पड़ौसी भारतीय राज्यों का युग्म है-
[RAS Pre. Exam. (Cancelled) 1999]
(1) सिक्किम-भूटान
(2) सिक्किम-बिहार
(3) आसाम-बिहार
(4) उत्तर प्रदेश-हरियाणा
Ans. (2)
व्याख्या-
नेपाल की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य-उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम हैं।
- डूरंड रेखा भारत को किसके साथ जोड़ती है?
[I Grade (Geography) -16.10.2022]
(1) भूटान
(2) म्यान्मार
(3) चीन
(4) अफगानिस्तान
Ans. (4)
- कौनसा राज्य अधिकतम अन्य भारतीय राज्यों से सीमा साझा करता है-
[पटवार-23.10.2021 (Shift -I)]
(1) मध्यप्रदेश
(2) राजस्थान
(3) आन्ध्रप्रदेश
(4) उत्तर प्रदेश
Ans. (4)
उत्तरप्रदेश 9 राज्यों/के.शा. के साथ सीमा साझा करता है।
- निम्नलिखित में से कौनसी रेडक्लिफ रेखा के रूप में जानी जाती है?
[वनपाल- (S-II)-06.11.2022]
(1) भारत-नेपाल सीमा
(2) भारत-पाकिस्तान सीमा
(3) भारत-अफगानिस्तान सीमा
(4) भारत-म्यांमार सीमा
Ans. (2)
व्याख्या –
रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य। 15 अगस्त, 1947 को रेडक्लिफ द्वारा इसका निर्धारण किया गया था।
- निम्नलिखित में से कौन से देश की भारत के साथ सबसे छोटी सीमा है?
[PTI Exam-23.02.2015]
(1) नेपाल की
(2) अफगानिस्तान की
(3) भूटान की
(4) म्यांमार की
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई 15200 किमी. है जो कुल 7 देशों के साथ लगती है।
घटते क्रम में ये देश क्रमशः हैं- 1. बांग्लादेश, 2. चीन, 3. पाकिस्तान, 4. नेपाल, 5. म्यांमार, 6. भूटान, 7. अफगानिस्तान। भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बांग्लादेश (4096.7 किमी.) के साथ तथा सबसे छोटी स्थलीय सीमा (106 किमी.) अफगानिस्तान के साथ लद्दाख की लगती है।
- कौन-सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा साझा करता है?
[II Grade GK -31.10.2018]
[RPSC II Grade Exam 26.04.2017]
(1) नेपाल
(2) म्यांमार
(3) बांग्लादेश
(4) चीन
Ans. (3)
- कौनसे भारतीय राज्य की अधिकतम सीमा म्यांमार से स्पर्श करती है?
[RAS Pre. Exam. 2007]
(1) मणिपुर
(2) अरुणाचल प्रदेश
(3) मिजोरम
(4) नागालैण्ड
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत के पूर्व में स्थित म्यांमार की सीमा को स्पर्श करने वाले भारत के राज्य-अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर व मिजोरम। इसमें अरुणाचल प्रदेश की सर्वाधिक सीमा म्यांमार से स्पर्श करती है।
- निम्नलिखित में से कौनसा भारतीय राज्य म्यांमार के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा साझा नहीं करता है?
[II Grade GK (संस्कृत शिक्षा) – 19.02.2019]
(1) अरुणाचल प्रदेश
(2) मिजोरम
(3) त्रिपुरा
(4) मणिपुर
Ans. (3)
- भारत में स्थल से घिरा राज्य है?
[P.S.I. Exam, 2002]
(1) बिहार
(2) उड़ीसा
(3) कर्नाटक
(4) केरल
Ans. (1)
व्याख्या –
‘स्थलरुद्ध राज्य’ (Landlocked States) वे होते हैं, जो चारों ओर स्थल से घिरे रहते हैं। जिनकी सीमाएँ समुद्र से लगी होती हैं, वे स्थलरुद्ध राज्य नहीं हो सकते हैं। अतः उपर्युक्त विकल्पों में दिए गए राज्यों में बिहार ही ऐसा राज्य है, जिसकी सीमा समुद्र से नहीं लगी हुई है।
- भारत का कौन-सा राज्य तीन ओर से नेपाल, चीन तथा भूटान से घिरा हुआ है?
Aa[Delhi Police-21.3.2010]
(1) पश्चिम बंगाल
(2) अरुणाचल प्रदेश
(3) सिक्किम
(4) मेघालय
Ans. (3)
व्याख्या –
सिक्किम ऐसा राज्य है जिसकी सीमा देश में केवल एक राज्य (प. बंगाल) से मिलती है। लद्दाख, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश एवं प. बंगाल ऐसे राज्य हैं, जिनकी सीमा निम्न तीन देशों से मिलती है।
- सिक्किमः चीन, नेपाल एवं भूटान
- लद्दाख: पाकिस्तान, तिब्बत (चीन) एवं अफगानिस्तान
- अरुणाचल प्रदेश : भूटान, चीन एवं म्यांमार
- प. बंगालः नेपाल, भूटान एवं बांग्लादेश
- निम्न में से किस राज्य की सीमाएँ चार राष्ट्रों की सीमाओं से जुड़ी हुई हैं-
[पटवार-23.10.2021 (Shift-II)]
(1) असम
(2) उत्तरप्रदेश
(3) नागालैण्ड
(4) कोई नहीं
Ans. (4)
- कौनसा राज्य अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश और म्यांमार के साथ साझा करता है?
[PSI (Motor Vehicle)-12.02.2022]
(1) त्रिपुरा
(2) असम
(3) मिजोरम
(4) मेघालय
Ans. (3)
- भारत में कितने राज्य समुद्री तट रेखा से लगे हैं?
[II Grade (Science) Exam. 2011]
(1) 7
(2) 8
(3) 9
(4) 10
Ans. (3)
व्याख्या-
भारत की तट रेखा की लम्बाई 7516.6 किमी. है। भारत की तट रेखा पर 9 राज्य एवं 4 केन्द्र शासित प्रदेश स्थित हैं। भारत के राज्यों में गुजरात राज्य की तट रेखा सर्वाधिक लंबी है और सर्वाधिक छोटी तट रेखा गोवा राज्य की है। देश के समुद्र तटीय राज्य (9) : गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, उड़ीसा, प. बंगाल।
- भारतीय समुद्रीय तट-रेखा की कुल लम्बाई है-
[पटवार-24.10.2021 (Shift-II)]
(1) 6500.3 किमी.
(2) 7516.6 किमी.
(3) 5100.5 किमी.
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (2)
- सुमेलित कीजिए-
[पटवार-24.10.2021 (Shift -I)]
- गुरुशिखर चोटी 1. काराकोरम
- धूपगढ़ चोटी 2. सतपुड़ा
- डोडा बेट्टा चोटी 3. नीलगिरि
- सासेर काँगरी चोटी 4. अरावली
कूट:
ABCD
(1) 1 2 3 4
(2) 2 413
(3) 4 1 2 3
(4) 4 231
Ans. (4)
- ‘डोडाबेट्टा’ तमिलनाडु की सबसे उच्चतम चोटी है। यह निम्न में से कौनसी प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला का एक भाग है-
[Head Master-11.10.2021]
[CET (S-II)-27.09.2024]
[R.A.S. Pre, 27.10.2021]
(1) अन्नामलाई पहाड़ियों में
(2) नीलगिरि पहाड़ियों में
(3) विन्ध्याचल श्रेणी में
(4) सतपुड़ा श्रेणी में
Ans. (2)
व्याख्या –
नीलगिरि की अधिकतम ऊँची चोटी डोडाबेटा है। ‘ऊटकमंडक या ऊँटी’ नीलगिरि में ही स्थित है।
- भारतीय गंगीय मैदान को दक्षिणी पठार से विभक्त करने वाली पर्वत श्रृंखला कौन सी है-
[पटवार-24.10.2021 (Shift-1)]
(1) विन्ध्य
(2) अरावली
(3) पूर्वांचल
(4) काराकोरम
Ans. (1)
- निम्नलिखित में से कौनसा हिमनद नुब्रा घाटी में अवस्थित है-
[VDO-28.12.2021 (Shift-1)]
(1) सियाचिन
(2) हिस्पार
(3) बाल्टोरो
(4) बाटुरा
Ans. (1)
व्याख्या –
सियाचिन ग्लेशियर से निकलने वाली नुब्रा नदी एवं श्योक नदी के संगम पर नुब्रा घाटी लद्दाख के उत्तर-पूर्व में स्थित है।
- इनमें से कौन नवीन वलित पर्वत का उदाहरण है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-07.11.2020 (1)]
[Delhi Police Constable Exam-07.12.2017]
(1) सतपुड़ा
(2) हिमालय
(3) विंध्य
(4) अनाइमुडी
Ans. (2)
व्याख्या :
टर्शियरी युग में बने वलित पर्वतों में नवीनतम हिमालय, यूराल, एन्डीज इत्यादि सभी वलित पर्वत ही हैं। भारत की अरावली श्रृंखला विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला है।
- हिमालय में पीर पंजाल श्रेणी……. का एक भाग है-
[PSI (Motor Vehicle) -12.02.2022]
(1) शिवालिक
(2) पार-हिमालय
(3) मध्य हिमालय
(4) लघु हिमालयं
Ans. (3)
व्याख्या –
पीर पंजाल मध्य हिमालय की सबसे लंबी श्रृंखला है जो बृहद हिमालय पर्वत श्रृंखला से सतलुज के किनारे के नजदीक से फूटकर एक ओर चिनाब और दूसरी ओर रावी तथा व्यास नदी की जलधाराओं के बीच बँटवारे का काम करती है।
- पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है-
[CET -4.2:2023 (1)]
[PSI (Motor Vehicle) -12.02.2022]
(1) ऊटी
(2) महेंद्रगिरि
(3) अनाई मुडी
(4) कोई नहीं
Ans. (2)
व्याख्या :
पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी उड़ीसा की महेन्द्रगिरि (1501 मी.) है। इसे सबसे उत्तरी भाग में उत्तरी पहाड़ी, मध्य में कुडप्पा पहाड़ी और दक्षिण में तमिलनाडु पहाड़ी के नाम से जाना जाता है।
- सह्याद्रि किस प्रकार के पर्वत का उदाहरण है-
[Dy. Commandant-23.08.2020]
(1) भ्रंशोत्थ
(2) वलित
(3) अपशिष्ट
(4) ज्वालामुखी
Ans. (1)
व्याख्या –
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को महाराष्ट्र में सह्याद्रि कहते हैं। ये भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत हैं। पश्चिमी घाट का विस्तार दक्षिणी क्षेत्र उत्तरी क्षेत्र की अपेक्षा अधिक ऊँचा है।
- पश्चिमी घाटों को किस राज्य में ‘सह्याद्रि’ के नाम से जाना जाता है-
[CET (S-I)-27.09.2024]
(1) तमिलनाडु
(2) केरल
(3) कर्नाटक
(4) महाराष्ट्र
Ans. (4)
- निम्न में से कौन सी प्रायद्वीपीय भारत की सर्वोच्च पर्वतीय चोटी है?
[RPSC II Grade Exam 01.05.2017]
[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-16.5.2022 (II)]
[REET Level-II-2016]
[Public Relation Officer Exam 22.10.2019]
(1) अनाईमुडी
(2) नीलगिरि
(3) अमरकण्टक
(4) गोमनपुर
Ans. (1)
व्याख्या –
अनाईमुडी (Anaimudy) दक्षिण भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। इसकी ऊँचाई 2695 मी. है। तथा यह केरल के इडुक्की जिले में स्थित हैं यह चोटी पश्चिमी घाट पर्वत का भाग है।
- निम्नलिखित में से भारत का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है-
[स्कूल व्याख्याता (इतिहास)-09.01.2020]
[LDC-11.08.2024]
[RAS Pre. Exam. 1994, 95]
(1) माउण्ट एवरेस्ट
(2) नंगा पर्वत
(3) कंचनजंगा
(4) नंदादेवी
Ans. (3)
व्याख्या –
भारतीय हिमालय श्रेणी का सर्वोच्च पर्वत शिखर कंचनजंगा पूर्वी नेपाल व भारत के सिक्किम राज्य की सीमा पर स्थित है, इसकी ऊँचाई 8586 मीटर है। भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर के 2 गाडविन ऑस्टिन है, जिसकी ऊँचाई 8611 मीटर है, किन्तु यह पर्वत शिखर पाक अधिकृत काराकोरम श्रेणी का भाग है, उपर्युक्त विकल्प में इसके न होने के कारण सही उत्तर कंचनजंगा ही होगा।
- दरें-राज्य सुमेलित नहीं है?
[R.A.S. Pre. Exam.-28.08.2016]
(1) माना और नीति-उत्तराखण्ड
(2) बॉम डि ला अरुणाचल प्रदेश
(3) जैलेप ला – सिक्किम
(4) शिपकी ला – जम्मू व कश्मीर
Ans. (4)
व्याख्या:
शिपकीला – हिमाचल प्रदेश की जास्कर श्रेणी में स्थित। यह शिमला से तिब्बत को जोड़ता है।
- भारत में दूसरा सर्वोच्च शिखर कौनसा है, जो पूर्ण रूप से देश में स्थित है?
[पुलिस कॉन्स्टेबल- 15.07.2018(II)]
(1) कंचन जंगा
(2) नंदा देवी
(3) K2 /सैवेज पर्वत
(4) कामेत
Ans. (2)
व्याख्या – भारत की सर्वोच्च 3 चोटियाँ –
- K2 (गॉडविन ऑस्टिन),
- कंचन जंगा,
- नंदा देवी।
K2 पाक अधिकृत कश्मीर में हैं अतः पूर्णतया भारत में स्थित दूसरी सर्वोच्च चोटी नंदादेवी हुई।
- नंदा देवी स्थित है-
[II Grade (English) Exam. 2011]
(1) आसाम-हिमालय में
(2) हिमाचल-हिमालय में
(3) कश्मीर-हिमालय में
(4) कुमाऊ-हिमालय में
Ans. (4)
व्याख्या –
नन्दा देवी (Nanda Devi) भारत की तीसरी सर्वोच्च (K, 8611 मी. तथा कंचनजंगा 8598 मी. के बाद) चोटी है। इसकी ऊँचाई 7817 मी. है। यह गढ़वाल एवं कुमाऊँ हिमालय का भाग है। भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित यह पूरा क्षेत्र नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया जा चुका है। यूनेस्को द्वारा वर्ष 1988 में इसे प्राकृतिक महत्त्व की विश्व धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया।
- डफला व मिरि पहाड़ियाँ स्थित है-
[ACF & FRO: 18.2.2021]
(1) नागालैण्ड
(2) अरुणाचल प्रदेश
(3) मणिपुर
(4) असम
Ans. (2)
व्याख्या –
डफला पहाड़ियाँ असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों की सीमा के पश्चिमी भाग पर स्थित एक पहाड़ी श्रृंखला है, जहाँ डफला जनजाति रहती है। मिरि पहाड़ियाँ अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में स्थि है।
- माउंट एवरेस्ट एक भाग है-
[CTET (L-I) 28 Jul. 2013]
(1) म्यांमार का
(2) भारत का
(3) तिब्बत का
(4) नेपाल का
Ans. (4)
व्याख्या –
नेपाल स्थित एवरेस्ट पर्वत (नेपाल में सागरमाथा) दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8,848 मीटर (नेपाल-चीन की संयुक्त घोषणा 8 दिसम्बर, 2020 से संशोधित ऊँचाई 8,848.86 मीटर) है। यह हिमालय का हिस्सा है। पहले इसे XV के नाम से जाना जाता था।
- भारतीय सीमा पर पूर्व से पश्चिम की ओर स्थित दरों को व्यवस्थित करें-
[Librarian III Grade 11.9.2022]
(1) दीफू, जेलेप ला, नीति, रोहतांग ला
(2) जेलेप ला, नीति, दीफू, रोहतांग ला
(3) रोहतांग ला, जेलेप ला, दीफू, नीति
(4) जेलेप ला, रोहतांग ला, दीफू, नीति
Ans. (1)
- देहरादून, कोटलीदून और पाटलीदून स्थित हैं?
[REET (L-II, S-II) -24.07.2022]
(1) हिमाद्री व हिमाचल के मध्य
(2) हिमाचल व शिवालिक के मध्य
(3) शिवालिक के दक्षिणी भागों पर
(4) हिमाद्री के उत्तरी भागों पर
Ans. (2)
| For more Geography Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















