Industry PYQ

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Industry in Hindi. 

Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

उद्योग PYQ

  1. भारत में सर्वप्रथम कौनसा उद्योग शुरू हुआ-

[P.S.I. Exam. 1998]

(1) कपड़ा उद्योग

(2) लोहा उद्योग

(3) जूट उद्योग

(4) संगमरमर उद्योग

Ans. (1)

व्याख्या-

भारत में कृषि के बाद कपड़ा सबसे प्राचीन उद्योग है। यह देश का सबसे बड़ा संगठित व व्यापक उद्योग है। सूती वस्त्र का प्रथम कारखाना 1818 में फोर्टग्लास्टर, कोलकाता में लगाया गया, जो असफल रहा। प्रथम सफल कारखाना कवास जी डावर द्वारा 1854 में मुम्बई में लगाया गया।

 

  1. भारत में सूती वस्त्रों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है-

[SSC Constable (GD-II Shift)-22.04.2012]

(1) महाराष्ट्र

(2) तमिलनाडु

(3) आंध्र प्रदेश

(4) गुजरात

Ans. (4)

व्याख्या – 

सूती वस्त्र उद्योग में महाराष्ट्र का प्रमुख स्थान है। यहाँ महाराष्ट्र में मुंबई सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। भारत में मुंबई को ‘सूती वस्त्र उद्योग की राजधानी’ (कॉटनोपालिस ऑफ इण्डिया) कहा जाता है। गुजरात में अहमदाबाद इसका प्रमुख केन्द्र है जिसे ‘भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता है। इसे ‘पूर्व का बोस्टन’ भी कहा जाता है। सूती वस्त्र के मिलों की सर्वाधिक (लगभग 300) संख्या तमिलनाडु में है। कोयम्बटूर को ‘दक्षिण भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में कानपुर इसका सबसे प्रमुख केन्द्र है। इसे ‘उत्तर भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता है।

 

  1. दक्षिणी भारत का मैनचेस्टर कौन-सा नगर कहलाता है- [II Grade (SST)-21.12.2022] 

[Head Master Exam, 2011]

(1) चेन्नई

(2) कोयम्बटूर

(3) मदुराई

(4) सेलम

Ans. (2) 

 

  1. भारत का कौन सा शहर सूती कपड़ों की राजधानी (कोटनोपोलिस) के रूप में प्रसिद्ध है-

[PSI-13.09.2021]

[II Grade (English) Exam. 2011]

(1) मुम्बई

(2) बड़ौदा

(3) कोलकता

(4) कटक

Ans. (1) 

 

  1. कथन (A) : यद्यपि भारत के कुछ ही भागों में कपास उत्पादित की जाती है, परन्तु सूती वस्त्र उद्योग पूरे देश में फैला हुआ है।

कारण (R) : कच्चा माल, वस्त्र बनाने की प्रक्रिया में अपना भार नहीं खोता।

कौन-सा सही चयन है?

[R.A.S. Pre. Exam.-26.10.2013]

(1) कथन सही है और कारण भी सही है।

(2) कथन सही है परन्तु कारण गलत है।

(3) कथन गलत है परन्तु कारण सही है।

(4) कथन एवं कारण दोनों ही गलत है।

Ans. (1)

व्याख्या – 

कारण व कथन दोनों सही है। भारत में कपास उत्पादक राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, म.प्र., कर्नाटक आदि हैं। इस तरह देश के कुछ ही भागों में कपास उत्पादित की जाती है। परन्तु कच्चे माल के भारहासी न होने के कारण यह उद्योग पूरे देश में फैला हुआ है।

  1. भारत में इस्पात कारखानों का कौन-सा समूह स्वतंत्रता के पश्चात् बनाये गये थे?

[R.A.S. Pre. Exam.-26.10.2013]

(1) जमशेदपुर, दुर्गापुर, भिलाई

(2) भिलाई, दुर्गापुर, भद्रावती

(3) भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला

(4) कुल्टी-बर्नपुर, विशाखापटनम्, सेलम

Ans. (3)

व्याख्या –

 स्वतंत्रता के बाद द्वितीय पंचवर्षीय योजना में लोहा इस्पात के तीन नए कारखाने लगाए गए।

  1. भिलाई (छत्तीसगढ़) – रूस के सहयोग से लगाया ।
  2. दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) ग्रेट ब्रिटेन के सहयोग से
  3. राउरकेला (उड़ीसा) – जर्मनी के सहयोग से लगाया

तीसरी पंचवर्षीय योजना में बोकारो (झारखण्ड) में लोहा इस्पात कारखाने की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसमें उत्पादन 1974 में शुरू हुआ। यह रूस के सहयोग से लगाया गया।

 

  1. कौनसा लौह-इस्पात संयंत्र ब्रिटिश तकनीकी सहायता से लगाया गया था-

[PSI-14.09.2021]

(1) भिलाई

(2) दुर्गापुर

(3) राउरकेला

(4) बोकारो

Ans. (2) 

 

  1. निम्न में से कौनसा इस्पात संयंत्र जर्मनी के सहयोग से स्थापित किया गया था-

[छात्रावास अधीक्षक-28.07.2024]

(1) दुर्गापुरा

(2) बोकारो

(3) राउरकेला

(4) भिलाई

Ans. (3)

 

  1. राउरकेला स्टील प्लांट के सहयोग से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थापित किया गया था-

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-13.05.2022 (II)]

(1) ग्रेट ब्रिटेन

(2) संयुक्त राज्य अमेरिका

(3) जर्मनी

(4) रूस

Ans. (3) 

 

  1. सुमेलित कीजिए- 

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.5.2022 (II)]

लोहा और इस्पात संयंत्र    –  जिले

  1. भिलाई आयरन एण्ड स्टील प्लांट  – 1. बर्दवान
  2. राउरकेला आयरन एण्ड स्टील प्लांट – 2. बेल्लारी
  3. इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी – 3. दुर्ग
  4. जिंदल विजयनगर स्टील प्लांट – 4. सुंदरगढ़

कूट:

ABCD

(1) 3 4 1 2

(2) 4 2 1 3

(3) 2 1 4 3

(4) 4 3 2 1

Ans. (1)

  1. निम्न में से कौनसा संयुक्त क्षेत्र उद्योग का एक उदाहरण है-

[CET (S-II)-27.09.2024]

(1) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड

(2) हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड

(3) ऑयल इंडिया लिमिटेड

(4) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड

Ans. (3)

 

  1. कौनसा खनिज आधारित उद्योग है-

[CET (S-II)-27.09.2024]

(1) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

(2) वस्त्र उद्योग

(3) मत्स्य उद्योग

(4) पेट्रोकेमिकल उद्योग

Ans. (4)

 

  1. निम्नलिखित में से कौनसा कथन छोटा नागपुर पठार औद्योगिक क्षेत्र के संदर्भ में सही नहीं है-

[CET (S-II)-27.09.2024]

(1) इस क्षेत्र का विकास झारखंड-ओडिशा से लौह अयस्क और दामोदर घाटी के कोयले से समृद्ध होने के कारण हुआ है।

(2) यह क्षेत्र ‘भारत के रुहर’ नाम से विख्यात है।

(3) यह क्षेत्र झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश तक फैला हुआ है।

(4) रांची, धनबाद, चाईबासा, सिंदरी, इस क्षेत्र के महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केन्द्र हैं।

Ans. (3) 

छोटा नागपुर पठार- झारखंड, बिहार, उड़ीसा, प. बंगाल

 

  1. विशाखापट्टनम औद्योगिक क्षेत्र किस प्रकार के उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है- 

[CET (S-II) – 28.09.2024]

(1) जहाज निर्माण

(2) लौह – इस्पात

(3) ऑटोमोबाइल

(4) इंजीनियरिंग

Ans. (2)

 

  1. इंडियन आयरन एंड स्टील कम्पनी (IISCO) ने….. में अपना पहला कारखाना और बाद में कुल्टी में एक अन्य कारखाना स्थापित किया।

[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.05.2022 (II)]

(1) बर्नपुर

(2) दुर्गापुर

(3) हाजीपुर

(4) हीरापुर

Ans. (1)

व्याख्या-

1973 में सार्वजनिक क्षेत्र के अन्तर्गत लोहा इस्पात उद्योग के विकास के लिए SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड) की स्थापना की गयी। वर्तमान में बर्नपुर (IISCO), दुर्गापुर, राउरकेला, भिलाई, बोकारो, भद्रावती एवं सेलम (तमिलनाडु) के कारखाने SAIL के अन्तर्गत आते हैं।

  1. निम्नलिखित में से कौनसा लोहा इस्पात उद्योग हिन्दुस्तान स्टील लिमिटेड से शासित नहीं है?

[P.S.I. Exam-07.10.2018]

(1) दुर्गापुर

(2) राउरकेला

(3) कुल्टी

(4) भिलाई

Ans. (3)

 

  1. निम्नलिखित में से कर्नाटक के किस शहर में लौह-इस्पात संयंत्र स्थित है-

[LDC-11.08.2024]

(1) दुर्गापुर

(2) भद्रावती

(3) सलेम

(4) बर्नपुर

Ans. (2) 

 

  1. सिन्दरी किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है-

[RTET Level-II Exam, 2011]

(1) पेट्रो रसायन

(2) सूती वस्त्र

(3) रासायनिक उर्वरक

(4) सीमेंट

Ans. (3)

व्याख्या – 

भारत का पहला उर्वरक कारखाना 1906 ई. में रानीपेट (तमिलनाडु) में लगाया गया, दूसरा कारखाना 1934 ई. में बेलेगुला (कर्नाटक) में, तीसरा कारखाना 1947 ई. में अल्वई (केरल) में तथा चौथा कारखाना 1951 ई. में सिंदरी (झारखंड) में लंगाया गया। जो सार्वजनिक क्षेत्र का प्रथम कारखाना था।

 

  1. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत में उर्वरक उद्योग का केन्द्र नहीं है?

[PTI Exam-23.02.2015]

(1) भटिण्डा

(2) कोयम्बटूर

(3) भोपाल

(4) कोरबा

Ans. (3)

व्याख्या – 

भारत में 1951 में सिंदरी (झारखण्ड) में उर्वरक संयंत्र स्थापित किया गया था। अन्य उर्वरक के कारखाने नांगल, भटिण्डा (पंजाब), पानीपत (हरियाणा), विजयपुर (म.प्र.), कोयम्बटूर (तमिलनाडु), कोरबा (छत्तीसगढ़)।

 

  1. किस उद्योग को मौसमी उद्योग कहा जाता है-

[Stenographer-05.10.2024]

(1) ग्रेनाइट

(2) चीनी

(3) डेयरी

(4) आभूषण

Ans. (2)

  1. उद्योग-स्थिति में सुमेलित नहीं है?

[संरक्षण अधिकारी-29.5.2019]

(1) एल्यूमिनियम – कोरबा

(2) कागज – भटिण्डा

(3) रासायनिक उर्वरक – तालचेर

(4) लौह-इस्पात-सलेम

Ans. (2)

व्याख्या-

भटिण्डा (पंजाब) में उर्वरक उद्योग केन्द्र है। भारत सरकार ने कागज उद्योग को ‘कोर इंडस्ट्री’ के रूप में परिभाषित करती है। महाराष्ट्र भारत में प्रमुख कागज उत्पादक राज्य है।

 

  1. इनमें से कौन-सा राज्य भारत का अग्रणी चीनी उत्पादक है-

[Stenographer Exam- May, 2013]

(1) बिहार

(2) उत्तरप्रदेश

(3) महाराष्ट्र

(4) तमिलनाडु

Ans. (2)

व्याख्या-

उत्तर प्रदेश (देश में प्रथम स्थान) में सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, फैजाबाद, आदि प्रमुख चीनी उत्पादक जिले हैं।

 

  1. निम्नलिखित में से कौनसा एक कृषि आधारित उद्योग का उदाहरण है-

[LDC-11.08.2024]

(1) सीमेंट उद्योग

(2) लौह-इस्पात उद्योग

(3) पैट्रो रसायन उद्योग

(4) चीनी उद्योग

Ans. (4)

 

  1. कौन सिंथेटिक टेक्सटाइल के लिए एक ‘नोडल (प्रमुख) उद्योग’ के रूप में कार्य करती है-

[LDC-11.08.2024]

(1) चीनी मिल

(2) प्लास्टिक उद्योग

(3) पैट्रो रसायन उद्योग

(4) पेपर उद्योग

Ans. (3)

 

  1. हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड किसके लिए विख्यात् है?

[Delhi Police Constable Exam-21.03.2010]

(1) इंजीनियरिंग उद्योग

(2) रासायनिक उद्योग

(3) कम्प्यूटर उद्योग

(4) वायुयान उद्योग

Ans. (4)

व्याख्या –

 भारत में वायुयान निर्माण की दिशा में प्रथम प्रयास 1940 में किया गया। इस समय बेंगलुरु में हिन्दुस्तान एयरक्राफ्ट लिमिटेड कंपनी (HAL) की स्थापना की गयी। 1964 में हिन्दुस्तान एयरक्राफ्ट लिमिटेड कंपनी एवं एयरक्राफ्ट मैन्यूफेक्चरिंग डिपो कानपुर को मिलाकर बेंगलुरु में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की स्थापना की गयी।

  1. बज-बज, समस्तीपुर तथा कटिहार केन्द्र हैं –

[Protection Officer-28.01.2023]

(1) जूट मिल के

(2) सूती वस्त्र मिल के

(3) व्हील तथा एक्सल प्लांट के

(4) रसायन उद्योग के

Ans. (1)

 

  1. भारत में सीमेंट उद्योग को किस वर्ष लाइसेंस मुक्त किया गया?

[II Grade -22.12.2022]

(1) 1991

(2)1981

(3)1984

(4) 1971

Ans. (1)

 

  1. फुटलूज उद्योगों के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है-

[LDC-11.08.2024]

(1) यह विभिन्न स्थानों पर स्थित हो सकता है।

(2) वे विशिष्ट कच्चे माल पर निर्भर करते हैं।

(3) वे थोड़ी मात्रा में उत्पादन करते हैं।

(4) ये उद्योग सामान्यतः प्रदूषण नहीं फैलाते हैं।

Ans. (2)

 

  1. कौनसा स्टील कारखाना भारत की स्वतंत्रता से पहले स्थापित किया गया? 

[VDO-28.12.2021 (Shift-I)]

(1) राउरकेला

(2) जमशेदपुर

(3) बोकारो

(4) भिलाई

Ans. (2)

व्याख्या-

 1907 में जमशेदपुर (साकची) में टाटा आयरन एण्ड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना की गई। यह निजी क्षेत्र की इकाई है जिसकी स्थापना जमशेद जी टाटा द्वारा की गयी थी।

 

  1. ओ एन जी सी (ONGC) की स्थापना कब हुई-

[छात्रावास अधीक्षक -28.07.2024]

(1) 1954 ई.

(2) 1956 ई.

(3) 1958 ई.

(4) 1962 ई.

Ans. (2) 

ONGC की स्थापना 14 अगस्त, 1956

  1. भारत के निम्न पत्तनों (बंदरगाह) को उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर व्यवस्थित करें- 

[LDC-11.08.2024]

  1. विशाखापत्तनम् 2. पाराद्वीप 3. तूतीकोरिन 4. चेन्नई

(1) 2,1,3,4

(2) 1,2,4,3

(3) 3,2,1,4

(4) 2,1,4,3

Ans. (4)

 

  1. निम्नलिखित में से कौनसा बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है-

[LDC-11.08.2024]

(1) हल्दिया बंदरगाह

(2) तूतीकोरिन बंदरगाह

(3) पाराद्वीप बंदरगाह

(4) कोची बंदरगाह

Ans. (4)

 

  1. कांडला बंदरगाह स्थित है-

[R.A.S. – 1996]

(1) खम्भात की खाड़ी

(2) कर्क रेखा

(3) कच्छ का रन

(4) कच्छ की. खाड़ी

Ans. (4)

व्याख्या – 

कांडला कच्छ की खाड़ी के शीर्ष पर गुजरात  स्थित प्राकृतिक बंदरगाह है।

 

  1. पारादीप का विकास जिन बंदरगाहों का भार कम करने के लिए किया गया था, वे हैं- 

[R.A.S. -1999]

(1) कोलकाता-विशाखापत्तनम 

(2) कोलकाता-मुम्बई

(3) मुम्बई-कोचीन

(4) चेन्नई-विशाखापत्तनम

Ans. (1)

व्याख्या – 

पारादीप बंदरगाह का विकास कोलकाता और विशाखापत्तनम बंदरगाहों के भार को कम करने के उद्देश्य से ओडिशा तट के पास किया गया था।

 

  1. किस बंदरगाह पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए हल्दिया बंदरगाह को एक सहायक बंदरगाह के रूप में विकसित किया गया था?

[LDC-11.08.2024]

(1) चेन्नई

(2) पाराद्वीप

(3) कोलकाता

(4) तूतीकोरिन

Ans. (3)

  1. सुमेलित कीजिए-

[PSI-15.09.2021]

  1. बालको एल्युमिनियम कम्पनी 1. हीराकुड
  2. हिन्डालको एल्युमिनियम कम्पनी 2. कोरबा
  3. इण्डियन एल्युमिनियम कम्पनी 3. कोरापुट
  4. नालको एल्युमिनियम कम्पनी 4. रेणुकूट

कूटः 

ABCD

(1) 3 1  4 2

(2) 2 4 1 3

(3) 3 4 1 2

(4) 2 1 4 3

Ans. (2)

 

  1. कम्पनियाँ उत्पाद सुमेलित कीजिए-

[पटवार-23.10.21]

  1. बी.एच.ई.एल. 1. लोहा और इस्पात
  2. एच.ए.एल. 2. रसायन
  3. एस. ए. आई.एल. 3. इलेक्ट्रिकल्स
  4. एच. ओ. सी. एल. 4. एयरोनॉटिक्स

कूट: 

ABCD

(1) 1 2 34

(2) 3 4 1 2

(3) 3 2 41

(4) 4 3 2 1

Ans. (2)

  1. यूरेनियम केन्द्र-राज्य सुमेलित कीजिए।

[PSI – 15.09.2021]

  1. दोमियासियात 1. राजस्थान
  2. लम्बापुर 2. कर्नाटक
  3. रोहिली 3. मेघालय
  4. गोगी 4. आन्ध्रप्रदेश

कूट: 

ABCD

(1) 3 4 12

(2) 2 1 3 4

(3) 1 3 4 2

(4) 4 2 3 1

Ans. (1)

 

  1. भारत में सर्वाधिक लाख उत्पादक राज्य है-

[VDO-27.12.2021 (Shift-II)]

(1) पश्चिमी बंगाल 

(2) मध्यप्रदेश 

(3) छत्तीसगढ़ 

(4) झारखण्ड

Ans. (4)

For more Geography QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

SSC

Click Here

Railway

Click Here

Police

Click Here

Teaching

Click Here

Rajasthan

Click Here

Haryana

Click Here

Uttar Pradesh

Click Here

Uttarakhand (UK)

Click Here

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top