
जनपद युग MCQ Quiz | Practice Set with Detailed Explanation
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक जनपद युग से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें मत्स्य जनपद, राजन्य जनपद, शिवी जनपद, शाल्व जनपद आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: जनपद युग
- Last Updated:
- Content Type: Updated MCQ Practice Set
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
1. मत्स्य जनपद का सर्वप्रथम उल्लेख किसमें मिलता है?
- (A) ऋग्वेद में
- (B) महाभारत में
- (C) शतपथ ब्राह्मण उपनिषद्
- (D) अथर्ववेद में
आर्य जन के रूप में मत्स्य जाति का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। शतपथ ब्राह्मण और कौषीतकी उपनिषद् में भी मत्स्य जन का उल्लेख मिलता है।
2. महाभारत के अनुसार 'शाल्व जनपद' की राजधानी कौनसी थी?
- (A) मृत्तिकावती
- (B) विराटनगर
- (C) भीनमाल
- (D) इन्द्रप्रस्थ
महाभारत के अनुसार शाल्व जनपद की राजधानी मृत्तिकावती थी। शाल्वों के नाम पर यह क्षेत्र साल्वर कहलाया, जो आगे चलकर अलवर नाम में परिवर्तित हो गया।
3. राजस्थान में कुषाण शक्ति को सम्भवतः नष्ट करने में कौनसा जनपद सफल रहा था?
- (A) यौद्धेय
- (B) शिवी
- (C) अर्जुनायन
- (D) मालवा
यौद्धेय जनपद एक शक्तिशाली गणतंत्रीय शक्ति थी, जिसने कुषाणों का मुकाबला किया और उनके प्रभाव को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
4. राजस्थान के किस शिलालेख के अनुसार मालव जनपद के राजा श्रीसोम ने क्षत्रपों को परास्त कर षष्ठीरात्र यज्ञ का आयोजन करवाया।
- (A) बड़ली शिलालेख
- (B) नादंसा यूप स्तम्भ शिलालेख
- (C) बसंतगढ़ शिलालेख
- (D) घोसुण्डी शिलालेख
225 ई. के नांदसा यूप स्तम्भ शिलालेख (भीलवाड़ा) के अनुसार मालव जनपद के राजा श्रीसोम ने क्षत्रपों को परास्त कर षष्ठीरात्र यज्ञ (61 दिन) का आयोजन करवाया और ब्राह्मणों को गौदान कर सन्तुष्ट किया।
5. राजस्थान के किन वर्तमान जिलों में यौद्धेय जनपद का विस्तार रहा है?
- (A) श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़
- (B) अलवर, भरतपुर
- (C) जयपुर, सीकर
- (D) चित्तौड़गढ़, उदयपुर
राजस्थान के उत्तरी भाग, विशेषकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में यौद्धेय जनपद का विस्तार था। ये एक शक्तिशाली गणतंत्रीय कबीला थे, जिनका प्रभाव उत्तरप्रदेश तक था।
6. सूरसेन जनपद का विस्तार राजस्थान के किन भागों में था?
- (A) पूर्वी अलवर, भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर
- (B) जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर का कुछ हिस्सा
- (C) अलवर, भरतपुर, खैरथल तिजारा
- (D) कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल तिजारा, जयपुर
शूरसेन महाजनपद मुख्यतः मथुरा क्षेत्र में था, पर इसका विस्तार राजस्थान के पूर्वी अलवर, भरतपुर, डीग, करौली और धौलपुर तक था।
7. कुरू जनपद का विस्तार राजस्थान में कहाँ था?
- (A) पूर्वी अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर
- (B) जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर का कुछ हिस्सा
- (C) अलवर, भरतपुर, डीग
- (D) अलवर का उत्तरी भाग (खैरथल-तिजारा)
कुरू जनपद का विस्तार राजस्थान में अलवर के उत्तरी भाग, विशेषकर खैरथल-तिजारा क्षेत्र तक था। यह क्षेत्र महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।
8. निम्न में से कौनसा कथन यौद्धेय जनपद के सम्बन्ध में असत्य है?
- (A) इनका राज्य सहारनपुर (UP) तक विस्तृत था।
- (B) कनिंघम के अनुसार यौद्धेयों का मूल राज्य शिवपुर (पाकिस्तान) था।
- (C) याद्धेय 145 ई. के आसपास रूद्रदामन प्रथम से हार गये थे।
- (D) पाणिनी की अष्टाधायी के अनुसार यौद्धेय एक कुलीनतंत्रीय गण था।
कंनिघम के अनुसार यौद्धेयों का मूल राज्य जोहियाबार था, जो पाकिस्तान के मुल्तान क्षेत्र में स्थित था, न कि शिवपुर।
9. अर्जुनायन जनपद का विस्तार राजस्थान में कहाँ पर था?
- (A) खैरथल तिजारा, भरतपुर, करौली, धौलपुर
- (B) अलवर, भरतपुर
- (C) भरतपुर, डीग
- (D) अलवर का उत्तरी भाग
अर्जुनायन जनपद का विस्तार अलवर और भरतपुर क्षेत्र में था। यह एक महत्वपूर्ण गणतंत्रीय जनपद था।
10. निम्न में से कौनसा कथन मालव जनपद के सम्बन्ध में असत्य है?
- (A) इनका मूल स्थान काबुल था।
- (B) मालव जनपद समुद्रगुप्त के समय तक स्वतंत्र रहा था।
- (C) मालवों द्वारा 57 ईस्वी पूर्व को मालव संवत के रूप में उपयोग किया था।
- (D) नगर (टोंक) से मालव जनपद की 6000 ताम्र मुद्रायें मिली है।
मालव जनपद का मूल स्थान पंजाब क्षेत्र था, न कि काबुल। अन्य सभी कथन सही हैं।
11. मत्स्य जनपद का विस्तार राजस्थान के किन भागों में था?
- (A) अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, डीग
- (B) अलवर का उत्तरी भाग
- (C) अलवर, भरतपुर, सीकर, जयपुर
- (D) जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, डीग, धौलपुर का कुछ हिस्सा
मत्स्य जनपद का विस्तार जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, डीग और धौलपुर के कुछ भागों तक था। इसकी राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी।
12. शाल्व जनपद का विस्तार राजस्थान में कहाँ पर था?
- (A) जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़
- (B) अलवर, दौसा
- (C) अलवर, खैरथल तिजारा
- (D) भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर
शाल्व जनपद का विस्तार वर्तमान अलवर और खैरथल-तिजारा क्षेत्र में था। इसकी राजधानी मृत्तिकावती थी।
13. मालव जनपद की एक लैंड सील जिस पर 'मा-ल-व-ज-न-प-द' उत्कीर्ण है, निम्न में से किस स्थान से प्राप्त हुई है?
- (A) रेढ़
- (B) सांभर
- (C) नगर
- (D) नगरी
रेढ़ (टोंक) से मालव जनपद की लैंड सील प्राप्त हुई है, जिस पर मालव जनपद अंकित है। यह उनके प्रशासनिक संगठन का प्रमाण है।
14. निम्न में से मत्स्य जनपद किस राज्य में स्थित है?
- (A) बिहार
- (B) हरियाणा
- (C) राजस्थान
- (D) मध्यप्रदेश
मत्स्य जनपद का क्षेत्र वर्तमान राजस्थान में स्थित था। इसकी राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी।
15. पाण्डवों ने अपने अज्ञातवास का 13वाँ वर्ष भेष बदल कर मत्स्य देश के किस राजा के दरबार में व्यतीत किया था?
- (A) चंद्रगुप्त मौर्य
- (B) राजा विराट
- (C) समुद्र गुप्त
- (D) सम्राट अशोक
पांडवों ने अपना अज्ञातवास मत्स्य देश के राजा विराट के दरबार में बिताया था। विराटनगर (बैराठ) इसकी राजधानी थी।
16. राजन्य जनपद का विस्तार राजस्थान में कहाँ पर था?
- (A) पूर्वी अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर
- (B) अलवर, भरतपुर
- (C) भरतपुर, डीग
- (D) अलवर का उत्तरी भाग
राजन्य जनपद का विस्तार भरतपुर और डीग क्षेत्र में था। यह एक महत्वपूर्ण प्राचीन जनपद था।
17. शूरसेन जनपद की राजधानी थी?
- (A) इन्द्रप्रस्थ
- (B) मथुरा
- (C) हस्तिनापुर
- (D) अलवर
शूरसेन जनपद की राजधानी मथुरा थी, जो प्राचीन भारत का महत्वपूर्ण धार्मिक और व्यापारिक केंद्र था।
18. मौर्य काल में राजस्थान किस जनपद में आता था?
- (A) उत्तरी जनपद
- (B) पूर्वी जनपद
- (C) अपर जनपद
- (D) मध्य जनपद
मौर्य काल में राजस्थान क्षेत्र अपर जनपद के अंतर्गत आता था। यह प्रशासनिक विभाजन का हिस्सा था।
19. चित्तौड़ व उदयपुर के आसपास के क्षेत्र को जाना जाता था। के रूप में जनपद
- (A) शिवि
- (B) मालव
- (C) बैराठ
- (D) अवन्ति
चित्तौड़ और उदयपुर के आसपास का क्षेत्र शिवि जनपद के नाम से जाना जाता था। यह एक प्राचीन गणतंत्रीय क्षेत्र था।
20. अवंति महाजनपद वर्तमान राजस्थान व किस राज्य की सीमा पर अवस्थित था?
- (A) मध्यप्रदेश
- (B) हरियाणा
- (C) उत्तर प्रदेश
- (D) गुजरात
अवंति महाजनपद वर्तमान राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित था। यह प्राचीन भारत का एक प्रमुख महाजनपद था।
21. मालव जनपद का प्राचीन नाम था ?
- (A) अवंति
- (B) पांचाल
- (C) मगध
- (D) मल्ला
मालव जनपद का प्राचीन नाम अवन्ति था। मालव जनपद समुद्रगुप्त के समय तक स्वतंत्र रहा था और बाद में उसकी अधीनता स्वीकार की। इसकी जानकारी प्रयाग प्रशस्ति से मिलती है।
22. निम्न में कौन-सी राजस्थान के शिवी जनपद की राजधानी थी?
- (A) धौलपुर
- (B) विराटनगरी
- (C) इन्द्रप्रस्थ
- (D) मध्यमिका
शिवि जनपद की राजधानी मध्यमिका (नगरी) थी, जो वर्तमान चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में स्थित है। यह मेवाड़ क्षेत्र का महत्वपूर्ण प्राचीन नगर था।
23. शिवि जनपद की राजधानी थी-
- (A) बैराठ (विराट नगर)
- (B) माध्यमिका (नगरी)
- (C) रैढ़
- (D) कर्कोट
मेवाड़ क्षेत्र में शिवि जनपद विस्तृत था और इसकी राजधानी मध्यमिका (नगरी) थी। पाणिनी की अष्टाध्यायी में भी इसका उल्लेख मिलता है।
24. प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित हैं
- (A) विराटनगर (बैराठ )
- (B) मध्यमिका (नगरी)
- (C) रैढ़
- (D) कर्कोट
मध्यमिका (नगरी) का उल्लेख महाभारत और पतंजलि के महाभाष्य दोनों में मिलता है। यह चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में बेड़च नदी के किनारे स्थित था।
25. किस स्थान पर सरस्वती नदी के लुप्त होने का उल्लेख महाभारत में हुआ है?
- (A) विनशन
- (B) त्रवणी
- (C) वल्ल
- (D) कालीबंगा
महाभारत में सरस्वती नदी के लुप्त होने का स्थान विनशन बताया गया है। यह स्थान मरुस्थल क्षेत्र में माना जाता है और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
26. राजस्थान में निम्न में से किस गणतांत्रिक जनजाति के सर्वाधिक सिक्के प्राप्त हुए हैं?
- (A) यौधेय
- (B) मालव
- (C) अर्जुनायन
- (D) राजन्य
राजस्थान में मालव जनपद के सर्वाधिक सिक्के मिले हैं, जिन पर मालवानाम् जयः अंकित है। इससे उनकी आर्थिक शक्ति का पता चलता है।
27. प्राचीन राजस्थान में मालवों की शक्ति का केन्द्र किसके आसपाय केन्द्रित था ?
- (A) डूंगरपुर
- (B) जयपुर
- (C) बीकानेर
- (D) कोटा
मालव जनपद की शक्ति का प्रमुख केन्द्र जयपुर के निकट नगर था। यह उनका राजनीतिक और आर्थिक केंद्र था।
28. राजस्थान में कुषाणी जनपद सफल रहा सम्भवतः नष्ट करने में कौन-सा
- (A) मालवा
- (B) शिवि
- (C) यौधेय
- (D) अर्जुनायन
यौधेय जनपद एक शक्तिशाली गणतंत्र था, जिसने कुषाण शक्ति को कमजोर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उत्तरी राजस्थान में स्थित था।
29. राजस्थान में किस भाग में 'यौधेय' नामक गणतन्त्रीय कबीले का शासन रहा?
- (A) पश्चिम भाग
- (B) दक्षिण भाग
- (C) पूर्वी भाग
- (D) उत्तरी भाग
यौधेय जनपद राजस्थान के उत्तरी भाग, विशेषकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में स्थित था। यह एक शक्तिशाली गणतंत्रीय कबीला था।
30. मत्स्य जनपद का सर्वप्रथम उल्लेख किस में मिलता है?
- (A) ऋग्वेद में
- (B) यजुर्वेद में
- (C) सामवेद में
- (D) अथर्ववेद में
मत्स्य जनपद का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। इसकी राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी, जहाँ पांडवों ने अज्ञातवास बिताया।
31. राजस्थान के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसे प्राचीन काल में 'यौद्धेय प्रदेश' कहा जाता था ?
- (A) जालौर
- (B) गंगानगर
- (C) जोधपुर
- (D) सीकर
यौद्धेय प्रदेश राजस्थान के उत्तरी भाग, विशेषकर श्रीगंगानगर क्षेत्र में स्थित था। यह एक शक्तिशाली गणतंत्रीय क्षेत्र था।
32. प्राचीन भारत में विराटनगर किस जनपद की राजधानी थी?
- (A) मत्स्य जनपद
- (B) राजन्य जनपद
- (C) शिवी जनपद
- (D) शाल्व जनपद
विराटनगर (बैराठ) मत्स्य जनपद की राजधानी थी। यह महाभारत काल से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है।
33. महाभारत के अनुसार, किस महाजनपद में पांडवों ने अज्ञातवास के समय जीवनयापन किया था?
- (A) कुरु
- (B) कौशल
- (C) मल्ल
- (D) मत्स्य
महाभारत के अनुसार पांडवों ने मत्स्य जनपद में अज्ञातवास बिताया था। इसकी राजधानी विराटनगर थी।
34. राजस्थान का यह स्थान जो पहले विराटनगर से जाना जाता था जहां पर पांडवों ने अज्ञातवास का एक वर्ष बिताया था, आज किस नाम से जाना जाता है?
- (A) कोलायत
- (B) बैराठ
- (C) नागदा
- (D) इनमें से कोई नहीं
प्राचीन विराटनगर आज बैराठ के नाम से जाना जाता है। यह मत्स्य जनपद की राजधानी था।
35. निम्नलिखित में से कौनसा एक महाजनपद राजस्थान में स्थित था?
- (A) अंग
- (B) मत्स्य
- (C) अवति
- (D) चेदि
मत्स्य महाजनपद राजस्थान में स्थित था। इसकी राजधानी विराटनगर (बैराठ) थी और इसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है।
36. मत्स्य महाजनपद की राजधानी कौन सी थी?
- (A) विराटनगरी
- (B) शक्तिमती
- (C) पाटन
- (D) उज्जयिनी
मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर थी, जिसे वर्तमान में बैराठ कहा जाता है। यह महाभारत काल से संबंधित है।
37. बैराठ प्राचीन भारत में किस जनपद की राजधानी थी?
- (A) मत्स्य
- (B) पांचाल
- (C) चेदी
- (D) अर्जुनाय
बैराठ प्राचीन मत्स्य जनपद की राजधानी थी। यहाँ से मौर्यकालीन अवशेष और अशोक के शिलालेख भी प्राप्त हुए हैं।
38. बैराठ में कोन-सा जिला सम्मिलित नहीं है ?
- (A) अलवर
- (B) जयपुर
- (C) अजमेर
- (D) टॉक
बैराठ क्षेत्र में जयपुर, अलवर और टोंक जिले शामिल हैं, लेकिन अजमेर इसमें शामिल नहीं है।
39. मौर्य सभ्यता के प्रमाण निम्न में से किस स्थान पर उपलब्ध है?
- (A) बैराठ
- (B) पीपाड़
- (C) दूनाड़ा
- (D) आहड़
बैराठ से मौर्यकालीन अवशेष, अशोक के शिलालेख और बौद्ध विहार के प्रमाण मिले हैं, जो इसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल बनाते हैं।
40. प्राचीन राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा क्षेत्र बौद्ध धर्म का प्रमुख क्षेत्र रहा है?
- (A) बैराठ (विराटनगर)
- (B) जैतारण
- (C) सागवाड़ा
- (D) बालोतरा
बैराठ मौर्यकाल में बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र था। यहाँ से बौद्ध विहार और धार्मिक अवशेष प्राप्त हुए हैं।
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel