Lokayukta PYQ
Shiksha247 – Political Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Political विषय के टॉपिक “Lokayukta” पर आधारित Previous Year Question के विस्तृत हल उपलब्ध है।
– UPSC Previous Year Question
– SSC Old Question Papers
– Railway Exam Memory-Based Questions
– CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
– TET (Teacher Eligibility Test) Questions
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
लोकायुक्त
1. लोकायुक्त संस्था स्थापित करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन-सा था?
[राजस्थान पुलिस परीक्षा जून-2024](1) बिहार
(2) उत्तरप्रदेश
(3) आंध्रप्रदेश
(4) महाराष्ट्र
(4)
व्याख्या :
•देश में सर्वप्रथम, 1970 में लोकायुक्त विधेयक लाने वाला राज्य ओडिसा था, हालांकि यह विधेयक 1983 में पारित हुआ।
•देश में सर्वप्रथम लोकायुक्त संस्था स्थापित करने वाला प्रथम राज्य महाराष्ट्र था (1971 में लाया गया विधेयक 1972 में पारित)
•राजस्थान लोकायुक्त व उपलोकायुक्त अधिनियम, 1973 राज्य में यह अधिनियम 3 फरवरी 1973 को लागू हुआ, जिसे 26 मार्च, 1973 को राष्ट्रपति द्वारा अनुमति दी गई।
2. राजस्थान में लोकायुक्त का पद कब सृजित हुआ था?
[CET (10+2) Level Exam-04.02.2023](1) 1977
(2) 1982
(3) 1973
(4) 1992
(3)
3. राजस्थान लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम को राष्ट्रपति की सहमति कब मिली थी?
[राजस्थान पुलिस परीक्षा जून-2024](1) 1983
(2) 1977
(3) 1973
(4) 1985
(3)
4. राजस्थान लोकायुक्त और उपलोकायुक्त अधिनियम को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब प्राप्त हुई ?
[VDO Exam-28.12.2021 (Shift-II)](1) 1983
(2) 1977
(3) 1973
(4) 1985
(3)
व्याख्या :
राजस्थान लोकायुक्त व उपलोकायुक्त अधिनियम, 1973-
•लागु हुआ : 3 फरवरी 1973
•राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त हुई – 26 मार्च 1973
•राजस्थान में प्रथम लोकायुक्त उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आई.डी. दुआ की नियुक्ति 28 अगस्त, 1973
5. राजस्थान में लोकायुक्त संस्था का गठन किस अधिनियम के अंतर्गत किया गया है?
[Rajasthan Police Constable Exam-14.07.2018 (Shift-1)](1) राजस्थान लोकायुक्त और उपलोकायुक्त अधिनियम, 1970
(2) राजस्थान लोकायुक्त और उपलोकायुक्त अधिनियम, 1973
(3) राजस्थान लोकायुक्त और उपलोकायुक्त अधिनियम, 1976
(4) राजस्थान लोकायुक्त और उपलोकायुक्त अधिनियम, 1980
(2)
6. लोकायुक्त को प्रभावी बनाने के लिये 2014 में किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया?
[Pre BSTC Exam-30.06.2024](1) ज्ञान प्रकाश
(2) बलवंत राय मेहता
(3) प्रताप कृष्ण लोहरा
(4) नरपत मल लोढ़ा
(4)
व्याख्या: वर्ष 1973 में बनाये गये इस लोकायुक्त अधिनियम में समय की मांग एवं जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रभावी संशोधनों की आवश्यकता है। इस हेतु राज्य सरकार द्वारा दिनांक 28.02.2014 को मौजूदा लोकायुक्त अधिनियम के प्रावधानों को संशोधित कर अधिनियम को सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए महाधिवक्ता श्री नरपत मल लोढ़ा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जो सभी पक्षों से विचार कर एवं सभी पहलुओं पर चर्चा कर इस कानून की परिधि को व्यापक बनाते हुए एक वर्ष की समयावधि में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार का प्रस्तुत करेगी और राज्य सरकार तदनुरूप आवश्यक विधिक कार्यवाही करेगी।
7. 2014 में नरपत मल लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित समिति निम्न में से किस विषय से सम्बन्धित है?
[RAS Pre Exam-01.10.2023](1) पंचायती राज
(2) मानवाधिकार
(3) राज्यपाल
(4) लोकायुक्त
(4)
8. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए –
[College Lecturer Exam-24.04.2016][Patwar (Shift-I) Exam- 24.10.2021]I. राजस्थान में लोकायुक्त संस्था की स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी।
II. न्यायमूर्ति आई.डी. दुआ राजस्थान राज्य के पहले लोकायुक्त थे।
(1) I एवं II दोनों सही है।
(2) I एवं II दोनों गलत है।
(3) केवल I सही है।
(4) केवल II सही है।
(1)
9. राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त थे?
[CET (10+2) Level Exam-04.02.2023][Rajasthan Police Exam-15.07.2015][CET (GRADUATION) EXAM – 27.09.2024](1) के.पी.यू. मेनन
(2) के.एस. सिद्धू
(3) एम.डी.कौरानी
(4) आई.डी. दुआ
(4)
व्याख्या :
लोकायुक्त सूची –
(1) आई.डी. दुआ (28.08.1973-27.08.1978) – राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त
(2) डी.पी. गुप्ता (28.08.1978-05.08.1979)
(3) एम.एल. जोशी (06.08.1979-07.08.1982)
(4) के.एस. सिद्ध (04.04.1984-03.01.1985)
(5) एम.एल. श्रीमाल (04.01.1985-03.01.1990)
(6) पी.डी. कुदाल (16.01.1990-06.03.1990)
(7) एम.बी.शर्मा (10.08.1990-30.09.1993)
(8) वी.एस. दवे (21.01.1994-16.02.1994)
(9) एम.बी. शर्मा (06.07.1994-06.07.1999)
(10) मिलापचन्द जैन (26.11.1999-26.11.2004)
(11) जी.एल. गुप्ता (01.05.2007-30.04.2012)
(12) एस.एस. कोठारी (25.03.2013-07.03.2019)
(13) श्री प्रताप कृष्ण लोहरा (09.03.2021 में लगातार) वर्तमान लोकायुक्त
नोट : सर्वाधिक कार्यकाल वाले लोकायुक्त ‘एम.बी. शर्मा’ (2 बार) रहे, जबकि न्युनतम कार्यकाल वाले लोकायुक्त ‘वी.एस. दवे’ रहे।
•प्रथम एवं एकमात्र उपलोकायुक्त ‘के.पी.यु. मेनन’ थे।
10. राजस्थान के वर्तमान लोकायुक्त कौन है?
[CET (Graduation Level) Exam-08.01.2023](1) जी.के. व्यास
(2) जी.एस. सन्धु
(3) निहालचन्द गोयल
(4) प्रताप कृष्ण लोहरा
(4)
11. वर्तमान में राजस्थान के लोकायुक्त के पद पर निम्नलिखित में से कौन कार्यरत है?
[Jr. Accountant & TRA Exam-2013, 04.10.2016](1) एस.एस. कोठारी
(2) रामलुभाया
(3) आर.एन. माथुर
(4) मनोज कुमार व्यास
(1)
व्याख्या : वर्तमान लोकायुक्त – प्रताप कृष्ण लोहरा
12. राजस्थान के 13वें लोकायुक्त है?
[SI Platoon Comm. Exam-15.09.2021](1) न्यायमूर्ति एस.एस. कोठारी
(2) न्यायमूर्ति प्रतापकृष्ण लोहरा
(3) न्यायमूर्ति जी.एल. गुप्ता
(4) न्यायमूर्ति मिलाप चन्द जैन
(2)
13. राजस्थान में राज्यपाल लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए निम्न में से किसके साथ परामर्श करता है?
[CET (10+2) Exam-05.02.2023](1) मुख्यमंत्री
(2) मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(3) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता
(4) मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता
(4)
व्याख्या : लोकायुक्त और उपलोकायुक्त या उपलोकायुक्तों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा 2 सदस्यीय चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है।
चयन समिति :
(1) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(2) विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता
(स्त्रोत : राजस्थान लोकायुक्त तथा उप लोकायुक्त अधिनियम, 1973 की पृष्ठ संख्या-8)
• उपलोकायुक्त की नियुक्ति लोकायुक्त की परामर्श के साथ परामर्श के बाद।
14. राजस्थान में लोकायुक्त के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है?
[VDO Exam-28.12.2021 (Shift-II)](1) वह भ्रष्टाचार एवं कुप्रशासन के मामलों पर विचार करता है।
(2) उसका कार्य शिकायतों की जांच करना है।
(3) वह मुख्य न्यायाधीश द्वारा नियुक्त होता है।
(4) प्रथम लोकायुक्त 1973 में नियुक्त किया गया।
(3)
15. राजस्थान में राज्यपाल लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए निम्न में से किसके साथ परामर्श करता है?
[RPSC IInd Grade (SST) Exam-23.02.2014 (Shift-II)](1) मुख्यमंत्री
(2) मुख्यमंत्री एवं उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(3) मुख्यमंत्री एवं राज्य विधानसभा में विरोधी दल के नेता
(4) मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधानसभा में विरोधी दल के नेता
(4)
16. लोकायुक्त और उपलोकायुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
[राजस्थान पुलिस परीक्षा जून-2024](1) राज्य का राज्यपाल
(2) मुख्यमंत्री
(3) लोकसभा के अध्यक्ष
(4) उच्च न्यायालय का न्यायाधीश
(1)
17. राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल होता है?
[College Lecturer Exam-24.04.2016][Patwar Exam-23.12.2021](1) 5 वर्ष या 66 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो।
(2) 5 वर्ष या 60 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो।
(3) 5 वर्ष या 62 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो।
(4) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो।
(4)
व्याख्या : राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल 5 वर्ष था, जिसे सरकार द्वारा मार्च 2018 में बढ़ाकर 8 वर्ष कर दिया, 1 जुलाई 2019 में ‘लोकायुक्त व उपलोकायुक्त कानून’ में संशोधन कर पुनः कार्यकाल 8 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर दिया।
अतः वर्तमान में कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष, जो पहले हो, है।
18. राजस्थान में लोकायुक्त के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
[Patwar Exam-23.12.20211
(i) न्यायमूर्ति आई.डी. दुआ राजस्थान के प्रथम लोकायुक्त थे।
(ii) लोकायुक्त व्यवसाय में शामिल नहीं हो सकता।
(iii) वह संसद या विधानसभा का सदस्य होना चाहिए।
उपर्युक्त में से कौनसे सही है –
(1) (i) व (iii)
(2) (i), (ii) व (iii)
(3) (ii) व (iii)
(4) (i) व (ii)
(4)
व्याख्या :
लोकायुक्त व उपलोकायुक्त द्वारा कोई अन्य पद धारण न करना :
(1) वह संसद या विधानमण्डल का सदस्य नहीं होगा।
(2) वह न्यास या लाभ का कोई पद धारण नहीं करेगा।
(3) वह किसी राजनीतिक दल से सम्बद्ध नहीं होगा।
(4) वह कोई व्यापार या वृत्ति नहीं करेगा।
19. राजस्थान में लोकायुक्त की जाँच के दायरे में आते है-
[PSI-2016, 07.10.2018](i) मंत्री
(ii) सचिव
(iii) राज्यपाल
(iv) स्वायत शासन संस्थाओं के अध्यक्ष
इनमें से सही विकल्प है-
(1) (i), (ii), (iv)
(2) (i), (iii)
(3) (ii), (iii), (iv)
(4) (i), (ii), (iii)
(1)
व्याख्या :
लोकायुक्त का क्षेत्राधिकार : राजस्थान में लोकायुक्त के अधिकार की जाँच के दायरे में आते है-
(1) राज्य के समस्त मंत्री या सचिव
(2) जिला परिषद के जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख
(3) पंचायत समिति के प्रधान व उप प्रधान
(4) नगर निगम के महापौर व उप महापौर
(5) नगरपालिका व नगरपरिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
(6) पंचायती राज संस्था के द्वारा गठित या उसके अधीन किसी भी स्थायी समिति का अध्यक्ष
(7) नगरपालिका के द्वारा गठित या उसके अधीन किसी भी स्थायी समिति का अध्यक्ष
(8) अन्य सभी लोक सेवक
(9) नगर विकास न्यासों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
(10) राजकीय कम्पनियों व निगमों अथवा मण्डलों के अध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी ।
20. राजस्थान के लोकायुक्त निम्नलिखित में से किस अधिकारी के विरूद्ध जांच कर सकते है?
[Rajasthan Police Constable Exam-14.07.2018 (Shift-I)](1) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(2) राजस्थान के महालेखापरीक्षक
(3) राजस्थान के सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी
(4) राजस्थान की किसी भी नगरपालिका के महापौर
(4)
21. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान में लोकायुक्त की जांच के दायरे में नहीं आते ?
[RSMSS JEN (Civil)-18.05.2022](i) मंत्री
(ii) विभागीय सचिव
(iii) राज्य विधानसभा सचिवालय के कर्मी
(iv) महालेखाकार – राजस्थान
सही कूट का चयन कीजिए –
(1) (i) एवं (iv)
(2) (iii) एवं (iv)
(3) केवल (iv)
(4) (i), (ii) एवं (iv)
(2)
व्याख्या :
राजस्थान लोकायुक्त की जांच के दायरे में निम्नलिखित नहीं आते हैं –
(1) राज्यपाल
(2) मुख्यमंत्री
(3) महालेखाकार
(4) राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्य
(5) सरपंच, पंच
(6) विधानसभा सचिवालय के अधिकारी – कर्मचारी
(7) विधायक
(8) सेवानिवृत्त लोकसेवक
(9) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीश, जिला न्यायालय के न्यायाधीश
(10) मुख्य चुनाव आयुक्त
22. निम्नलिखित में से कौन राजस्थान के लोकायुक्त के न्यायाधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं ?
[CET (GRADUATION) EXAM – 28.09.2024](1) राजस्थान राज्य के कानून द्वारा स्थापित सेवाओं के सदस्य
(2) जिला प्रमुख
(3) मंत्री
(4) मुख्यमंत्री
(4)
23. राजस्थान लोकायुक्त के सम्बन्ध में निम्न में से कौनसा / कौनसे कथन सही है?
[SI Platoon Comm. Exam-15.09.2021]1. राजस्थान के मुख्यमंत्री लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार से बाहर है।
2. महालेखाकार, राजस्थान लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार से बाहर है।
3. राजस्थान राज्य विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार से बाहर है।
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
(1) केवल 1
(2) केवल 1 और 2
(3) केवल 2 और 3
(4) 1, 2 और 3
(4)
24. निम्न में से किन पदाधिकारी/पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त, राजस्थान द्वारा जाँच नहीं की जा सकती है?
[RAS Exam-05.08.2018](1) पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप प्रधान
(2) पंचायत समितियों की स्थायी समितियों के अध्यक्ष
(3) सरपंच एवं पंच
(4) जिला परिषद का उप प्रमुख
(3)
25. राजस्थान में लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार में निम्न में से किसे सम्मिलित नहीं किया गया है?
[RPSC IInd Grade (SST) Exam-23.02.2014 (Shift-II)](1) मंत्री
(2) मुख्यमंत्री
(3) जिला प्रमुख एवं प्रधान
(4) राजस्थान राज्य के अधिनियमों द्वारा स्थापित निगमों की सेवा के सदस्य
(2)
| For more Political Previous Year Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















