मौर्य साम्राज्य Previous Year Questions

Welcome to Shiksha247! Improve your exam preparation by using our big collection of Previous year’s question papers. Shiksha247 has a bunch of old exam papers from different government job exams like SSC, UPSC, HSSC, UPPSC, MPPSC, PSC, Railway, Banking, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these old question papers is a good way to get ready for your exams and increase your chances of doing well.

 Maurya Empire MCQs

1. प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया था-
(a) कनिष्क द्वारा
(b) हर्ष द्वारा
(c) चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा
(d) समुद्रगुप्त द्वारा
उत्तर-(c)
U.P. Lower Sub. (Pre) 2002
चंद्रगुप्त मौर्य की गणना भारत के महान शासकों में होती है। वह भारत का प्रथम ऐतिहासिक सम्राट था। वह ऐसा पहला सम्राट था, जिसने वृहत्तर भारत पर अपना शासन स्थापित किया और जिसका विस्तार ब्रिटिश साम्राज्य से बड़ा था। उसके साम्राज्य की सीमा ईरान से मिलती थी। उसने ही भारत को सर्वप्रथम राजनीतिक रूप से एकबद्ध किया।
2. भारत में पहले साम्राज्य की स्थापना किस शासक के द्वारा की गई थी ?
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) अशोक
(c) कनिष्क
(d) चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर- (a)
66th B.P.S.C. Re-Exam 2020
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. निम्नलिखित में कौन-सा सबसे पुराना राजवंश है ?
(a) गुप्त
(b) मौर्य
(c) वर्धन
(d) कुषाण
Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010
उत्तर-(b)
उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में मौर्य राजवंश सबसे प्राचीन है। इसका समय 321-184 ई.पू. तक था। मौर्य राजवंश की स्थापना चंद्रगुप्त मौर्य ने की थी। इसके बाद कुषाण वंश, गुप्त राजवंश (275-550 ई.) और वर्धन राजवंश ने प्राचीन भारत पर शासन किया।
4. जिसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है, वह है-
(a) भास
(b) शूद्रक
(c) विशाखदत्त
(d) अश्वघोष 46th B.P.S.C. (Pre) 2003
उत्तर- (c)
विशाखदत्त कृत ‘मुद्राराक्षस’ से चंद्रगुप्त मौर्य के विषय में विस्तृत सूचना प्राप्त होती है। इस ग्रंथ में चंद्रगुप्त को नंदराज का पुत्र माना गया है। मुद्राराक्षस में चंद्रगुप्त को ‘वृषल’ तथा ‘कुलहीन’ भी कहा गया है।
5. यूनानी लेखक जस्टिन द्वारा किसे ‘सैंड्रोकोट्स’ कहा गया था ?
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) चंद्रगुप्त प्रथम
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) समुद्रगुप्त
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016
उत्तर- (a)
विलियम जोंस पहले विद्वान थे, जिन्होंने ‘सैंड्रोकोट्स’ की पहचान मौर्य शासक चंद्रगुप्त मौर्य से की। एरियन तथा प्लूटार्क ने चंद्रगुप्त मौर्य को एंड्रोकोट्स के रूप में वर्णित किया है, जबकि जस्टिन ने ‘सैंड्रोकोट्स’ (चंद्रगुप्त मौर्य) और सिकंदर महान की भेंट का उल्लेख किया है।
6. सैंड्रोकोट्स से चंद्रगुप्त मौर्य की पहचान किसने की ?
(a) विलियम जोंस
(b) वी. स्मिथ
(c) आर.के. मुखर्जी (d) डी. आर. भंडारकर
उत्तर- (a)
48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
7. निम्न में से किसने ‘सैंड्रोकोट्स’ (चंद्रगुप्त मौर्य) और सिकंदर महान की भेंट का उल्लेख किया है?
(a) प्लिनी
(b) जस्टिन
(c) स्ट्रैबो
(d) मेगस्थनीज
U.P. Lower Sub. (Pre) 2008
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. कौटिल्य प्रधानमंत्री थे-
(a ) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के
(b) अशोक के
(c) चंद्रगुप्त मौर्य के
(d) राजा जनक के
U.P.P.C.S. (Pre) 2002
U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002
उत्तर-(c)
कौटिल्य इतिहास में विष्णुगुप्त तथा चाणक्य इन दो नामों से भी विख्यात थे। जब चंद्रगुप्त मौर्य भारत का एकछत्र सम्राट बना, तो कौटिल्य प्रधानमंत्री, महामंत्री तथा प्रधान पुरोहित के पद पर आसीन हुए। उन्होंने राजनीति शास्त्र पर ‘अर्थशास्त्र’ नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की थी। यह भारत में राजशासन के ऊपर उपलब्ध प्राचीनतम रचना है।
9. चाणक्य अपने बचपन में किस नाम से जाने जाते थे ?
(a) अजय
(b) चाणक्य
(c) विष्णुगुप्त
(d) देवगुप्त
U.P.P.C.S. (Pre) 2006
उत्तर-(c)
ऋषि चणक ने अपने पुत्र का नाम चाणक्य रखा था। ‘अर्थशास्त्र’ के लेखक के रूप में इसी पुस्तक में उल्लिखित ‘कौटिल्य’ तथा एक पद्यखंड में उल्लिखित ‘विष्णुगुप्त’ नाम की साम्यता चाणक्य से की जाती है। पुराणों में उसे ‘द्विजर्षभ ( श्रेष्ठ ब्राह्मण) कहा गया है। प्रश्न में बचपन के नाम की बात कही गई है। चाणक्य पर विशेष अध्ययन करने वाले विद्वान ट्रॉटमैन के अनुसार, चाणक्य तथा कौटिल्य नाम चाणक्य के गोत्र-नाम हो सकते हैं। इसी प्रकार अनेक विद्वानों ने यह निष्कर्ष निर्गत किया है कि चाणक्य तथा विष्णुगुप्त एवं कौटिल्य अलग-अलग व्यक्ति हैं। आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विष्णुगुप्त अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित किया था। इसके अनुसार विकल्प (c) विष्णुगुप्त सही उत्तर होगा।
10. चाणक्य का अन्य नाम था-
(a) भट्टस्वामी
(b) विष्णुगुप्त
(c) राजशेखर
(d) विशाखदत्त
उत्तर-(b)
I.A.S. (Pre) 1993
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. कौटिल्य की पुस्तक अर्थशास्त्र किस विषय पर आधारित है?
(a) आर्थिक संबंध
(b) शासनकला के सिद्धांत और अभ्यास
(c) विदेश नीति
(d) धन संचय
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
63rd B.P.S.C. (Pre) 2017
उत्तर- (e)
कौटिल्य (चाणक्य) द्वारा मौर्य काल में रचित अर्थशास्त्र शासन के सिद्धांतों और अभ्यास की पुस्तक है। इसमें राज्य के लिए मंडल सिद्धांत हैं, जो विदेश नीति की व्याख्या करता है। इसके अलावा इसमें सप्तांग सिद्धांत राजा, अमात्य, जनपद, दुर्ग, कोष, दंड – एवं मित्र की सर्वप्रथम व्याख्या मिलती है। अर्थशास्त्र में तत्कालीन प्रशासन एवं कृषि, शिल्प एवं व्यापार व्यवस्था की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है।
12. कौटिल्य का अर्थशास्त्र है, एक-
(a) चंद्रगुप्त मौर्य के संबंध में नाटक
(b) आत्मकथा
(c) चंद्रगुप्त मौर्य का इतिहास
(d) शासन के सिद्धांतों की पुस्तक
उत्तर- (d)
U.P. P.C.S. (Mains) 2012
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
13. निम्नलिखित में से राज्य के सप्तांग सिद्धांत के अनुसार, राज्य का सातवां अंग कौन-सा था ?
(a) जनपद
(b) दुर्ग
(c) मित्र
(d) कोश
U.P. P.C.S. (Pre) ( Re-Exam) 2015
उत्तर-(c)
सुहृद (मित्र) राज्य के सप्तांग सिद्धांत के अनुसार, राज्य का सातवां अंग है। सुहृद (मित्र) राज्य के कान हैं। राजा के मित्र शांति एवं युद्धकाल दोनों में ही उसकी सहायता करते हैं। इस संबंध में कौटिल्य सहज (आदर्श) तथा कृत्रिम मित्र में भेद करते हैं। सहज मित्र, कृत्रिम मित्र से अधिक श्रेष्ठ होता है। जिस राजा के मित्र लोभी, कामी तथा कायर होते हैं, उसका विनाश अवश्यंभावी है।
14. कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है ?
(a) आर्थिक जीवन
(b) राजनीतिक नीतियां
(c) धार्मिक जीवन
(d) सामाजिक जीवन 45th B.P.S.C. (Pre) 2001
उत्तर-(b)
कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल की बहुत-सी बातों का ज्ञान प्राप्त होता है। यह वस्तुतः ऐतिहासिक ग्रंथ नहीं है, अपितु राजनीति शास्त्र का एक अद्वितीय ग्रंथ है। इसमें मुख्यतः राजनीतिक नीतियों पर प्रकाश डाला गया है।
15. निम्नांकित में से किसकी तुलना मैक्यावेली के ‘प्रिंस’ से की जा सकती है ?
(a) कालिदास का मालविकाग्निमित्रम
(b) कौटिल्य का अर्थशास्त्र
(c) वात्स्यायन का कामसूत्र
(d) तिरुवल्लुवर का तिरुक्कुरल
U.P.P.C.S. (Pre) 1994
उत्तर-(b)
अर्थशास्त्र राजनीति शास्त्र का एक अद्वितीय ग्रंथ है। इसकी तुलना ‘मैक्यावेली’ के ‘प्रिंस’ से की जाती है।
16. किसके शासनकाल में डीमेकस भारत आया था ?
(a) चंद्रगुप्त मौर्य
(b) बिंदुसार
(c) अशोक
(d) कनिष्क
उत्तर-(b)
U.P. Lower Sub. (Pre) 2015
स्ट्रैबो के अनुसार, सीरिया के राजा एंटियोकस ने डीमेकस (डाइमेक्स) नामक अपना एक राजदूत बिंदुसार की राज सभा में भेजा था। यह मेगस्थनीज के स्थान पर आया था।
17. बिंदुसार के शासनकाल में अशोक ने अवंति महाजनपद जीतकर मौर्य साम्राज्य में मिला लिया था। इसका उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है ?
(a) बुद्ध घोष की समंत पासादिका
(b) कौटिल्य का अर्थशास्त्र
(c) पाणिनि की अष्टाध्यायी
(d) पतंजलि का महाभाष्य
उत्तर- (a)
M.P.P.C.S. (Pre) 2020
बिंदुसार के शासनकाल में अशोक ने अवंति महाजनपद जीतकर मौर्य साम्राज्य में मिला लिया था। इसका उल्लेख बुद्ध घोष की ‘समंत पासादिका’ नामक ग्रंथ में मिलता है। दिव्यावदान से ज्ञात होता है कि बिंदुसार के शासनकाल में अशोक अवंति (उज्जयिनी) का उपराजा (वायसराय) था। बुद्धकाल में अवंति महाजनपद भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। यह महाजनपद मालवा क्षेत्र में अवस्थित था। इसके दो भाग थे- उत्तरी अवंति जिसकी राजधानी उज्जयिनी, जबकि दक्षिणी अवंति जिसकी राजधानी माहिष्मती थी।
18. पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल मुख्यतः बना था –
(a) ईंटों का
(b) पत्थर का
(c) लकड़ी का
(d) मिट्टी का
41st B.P.S.C. (Pre) 1996
उत्तर-(c)
बिहार में पटना (पाटलिपुत्र) के समीप बुलंदीबाग एवं कुम्रहार में की गई खुदाई से मौर्य काल के लकड़ी के विशाल भवनों के अवशेष प्रकाश में आए हैं। इन्हें प्रकाश में लाने का श्रेय स्पूनर महोदय को है। बुलंदीबाग से नगर के परकोटे के अवशेष तथा कुम्रहार से राजप्रासाद के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
19. किस प्राचीन नगर के अवशेष कुम्रहार स्थल से प्राप्त हुए हैं ?
(a) वैशाली
(b) पाटलिपुत्र
(c) कपिलवस्तु
(d) श्रावस्ती
U.P.P.C.S. (Mains) 2011
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें ।
20. बुलंदीबाग प्राचीन स्थान था-
(a) कपिलवस्तु का
(b) पाटलिपुत्र का
(c) श्रावस्ती का
(d) वाराणसी
उत्तर-(b)
U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
21. निम्नलिखित में से किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी ?
(a) अशोक
(b) चंद्रगुप्त
(c) बिंदुसार
(d) कुणाल
46th B.P.S.C. (Pre) 2003
उत्तर-(b)
मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य ने दक्षिण भारत की विजय प्राप्त की थी। इस संदर्भ में अशोक के अभिलेखों, जैन एवं तमिल साक्ष्यों से जानकारी प्राप्त होती है। दक्षिण भाग के अनेक स्थलों में अशोक के अभिलेख प्राप्त हुए हैं, किंतु अशोक ने एकमात्र कलिंग विजय ही की थी। अतः ऐसी स्थिति में दक्षिण में विजय का श्रेय हमें चंद्रगुप्त मौर्य को ही देना पड़ेगा, क्योंकि बिंदुसार की विजय अत्यंत संदिग्ध है एवं | इतिहास में उसे एक विजेता के रूप में स्मरण नहीं किया जाता। जैन एवं तमिल साक्ष्य भी चंद्रगुप्त मौर्य की दक्षिण विजय की पुष्टि करते हैं।
22. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीता?
(a) हर्ष
(b) स्कंदगुप्त
(c) विक्रमादित्य
(d) चंद्रगुप्त मौर्य
U.P.P.C.S. (Pre) 1991
उत्तर- (d)
| राजनैतिक तौर पर लगभग समस्त भारत का एकीकरण चंद्रगुप्त मौर्य के | नेतृत्व में संभव हुआ। प्रारंभिक विजयों के फलस्वरूप चंद्रगुप्त का साम्राज्य ब्यास नदी से लेकर सिंधु नदी तक के प्रदेश पर हो गया। रुद्रदामन के अभिलेख से पश्चिमी भारत पर उसका अधिकार प्रमाणित होता है। जैन ग्रंथों के अनुसार, सौराष्ट्र के साथ-साथ अवंति पर भी चंद्रगुप्त मौर्य का अधिकार था। उसकी मृत्यु के समय उसके साम्राज्य का विस्तार पश्चिम में हिंदुकुश पर्वत से लेकर पूरब में बंगाल की खाड़ी तक तथा उत्तर में हिमालय की श्रृंखलाओं से लेकर दक्षिण में मैसूर तक था।
23. अभिलेख, जिससे यह प्रमाणित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर था, है-
(a) कलिंग शिलालेख
(b) अशोक का गिरनार शिलालेख
(c) रुद्रदामन का जूनागढ़ शिलालेख
(d) अशोक का सोपारा शिलालेख
उत्तर-(c)
39th B.P.S.C. (Pre) 1994 U.P.P.C.S. (Pre) 1996
24. गुजरात चंद्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था, यह प्रमाणित होता है –
(a) ग्रीक विवरणों से
(b) रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से
(c) जैन परंपरा से
(d) अशोक के स्तंभलेख II से
U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
25. सेल्यूकस, जिनको अलेक्जेंडर द्वारा सिंध एवं अफगानिस्तान का प्रशासक नियुक्त किया गया था, को किस भारतीय राजा ने हराया था ?
(a) समुद्रगुप्त
(b) अशोक
(c) बिंदुसार
(d) चंद्रगुप्त
उत्तर- (d)
M.P.P.C.S. (Pre) 2008
मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर के साम्राज्य के पूर्वी भाग के शासक सेल्यूकस की आक्रमणकारी सेना को 305 ई. पू. में परास्त किया था।

For more QuestionsClick Here
download button

Note : इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Offer

🔥Great Deals on Smartphone🔥 

  📱 Shop Now or Never Offer
📣 Great deals on Smartphones

👉  Shop Now

⚡️Breaking News
📱  Samsung Galaxy M34 5G

⚡️At Rs 2,499/month
-50 MP no shake camera at lowest price

 👉  Shop Now

  📱 Samsung Galaxy S24 Ultra
⚡️Rs 1,44,999 Rs 1,39,999
⚡️Effective Price Rs 1,24,999*

-Live Translate & Circle to Search
-*Including bank offer

 👉  Shop Now

 

amazon Prime Video

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

  Exams

  Subjects

Offer

🔥Great Deals on Smartphone🔥 

  📱 Shop Now or Never Offer
📣 Great deals on Smartphones

👉  Shop Now

⚡️Breaking News
📱  Samsung Galaxy M34 5G

⚡️At Rs 2,499/month
-50 MP no shake camera at lowest price

 👉  Shop Now

  📱 Samsung Galaxy S24 Ultra
⚡️Rs 1,44,999 Rs 1,39,999
⚡️Effective Price Rs 1,24,999*

-Live Translate & Circle to Search
-*Including bank offer

 👉  Shop Now

 

amazon Prime Video

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Job, Recruitment, Naukri

सरकारी नौकरी

Get Job Alert, Admit Card, Answer Key, Result etc.

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

Scroll to Top