Molecules and Atoms PYQ
Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation
अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Molecules and Atoms” पर आधारित Previous Year Question के विस्तृत हल उपलब्ध है।
– UPSC Previous Year Question
– SSC Old Question Papers
– Railway Exam Memory-Based Questions
– CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
– TET (Teacher Eligibility Test) Questions
इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
अणु एवं परमाणु
1. परमाण्वीय नाभिक किसने खोजा था?
[Lab Assistent (Science) -29.06.2022][R.A.S. Pre Exam, 2003](1) रदरफोर्ड
(2) डाल्टन
(3) आइन्स्टीन
(4) थॉमसन
Ans. (1)
2. इलेक्ट्रॉन की खोज निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने की थी-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (II)](1) आइंस्टाइन
(2) गैलीलियो
(3) जे. जे. थॉमसन
(4) टी. आर. टी. विल्सन
Ans. (3)
3. छोटे से छोटे कण जो रासायनिक क्रिया में भाग लेता है वह है-
[Headmaster Exam – 02.09.2018](1) प्रोटोन
(2) न्यूट्रॉन
(3) अणु
(4) परमाणु
Ans. (4)
4. सुमेलित कीजिए-
[वनरक्षक- (S-1)- 12.11.2022]वैज्ञानिक डिस्कवरी (खोज)
(A) गोल्डस्टीन (1) परमाणु सिद्धान्त
(B) चाडविक (2) प्रोटॉन
(C) जे.जे. थॉम्पसन (3) न्यूट्रॉन
(D) जॉन डाल्टन (4) इलेक्ट्रॉन
कूट :
(A) (B) (C) (D)
(1) 2 3 4 1
(2) 2 4 3 1
(3) 1 4 3 2
(4) 1 3 4 2
Ans. (1)
5. दो या अधिक समान परमाणु जुड़कर बनाते है-
[I Grade School Lecturer 2012][Head Master-2012](1) अणु
(2) लवण
(3) यौगिक
(4) तत्त्व
Ans. (1)
व्याख्या-
•पदार्थ का सूक्ष्मतम कण जो अविभाज्य हो परमाणु कहलाता है। जब दो या दो से अधिक परमाणु आपस में जुड़ते है तो अणु का निर्माण होता है। अर्थात् किसी पदार्थ के वे सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकते हैं तथा जिनमें उस पदार्थ के सभी गुण उपस्थित होते हैं, अणु कहलाते हैं। सामान्य ताप एवं दाब (NTP) पर विभिन्न गैसों के एक ग्राम अणु का आयतन 22.4 लीटर होता है।
•अणु भार (Molecular weight) : किसी पदार्थ का अणुभार वह संख्या है, जिससे यह ज्ञात होता है कि पदार्थ के एक अणु का भार कार्बन-12 के एक परमाणु के बारहवें भाग से कितना गुना भारी है।
6. एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश होता है-
[Industry Inspector 24.6.2018],
[LDC-12.08.2018](1) – 1.9 * 10 ^ – 16 कूलाम
(2) 1.6 * 10 ^ – 19 कूलाम
(3) – 1.6 * 10 ^ – 19 कूलाम
(4) 1.9 * 10 ^ – 16 कूलाम
Ans. (3)
व्याख्या –
एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश = -1.6021766208(98) * 10 ^ – 19 * C
7. पॉजिट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) के दौरान क्या ज्ञात होता है?
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) पॉजिट्रॉन
(2) इलेक्ट्रॉन
(3) न्यूट्रॉन
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (3)
8. इलेक्ट्रॉन है-
(1) एक अल्फा (α) कण
(2) एक बीटा (β) कण
(3) हाइड्रोजन आयन
(4) पॉजिट्रान
Ans. (2)
व्याख्या –
बीटा कण (β) एक विशिष्ट प्रकार के रेडियोएक्टिव नाभिक द्वारा उत्सर्जित उच्च ऊर्जा एवं उच्च गति के इलेक्ट्रॉन या पॉजिट्रॉन हैं। बीटा कण के क्षय (β-) के फलस्वरूप इलेक्ट्रॉन का उत्सर्जन होता है।
9. एक ही तत्त्व के सभी समस्थानिकों के तटस्थ परमाणुओं में समान संख्या में………. होते हैं।
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) केवल न्यूट्रॉन
(2) द्रव्यमान संख्या
(3) इलेक्ट्रॉन
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans. (3)
10. सूर्य में ऊर्जा का स्त्रोत है-
[RAS Pre. Exam. 1993](1) नाभिकों का विखण्डन
(2) नाभिकों का संलयन
(3) रासायनिक अभिक्रियाएँ
(4) तीव्र संपीड़न
Ans. (2)
व्याख्या –
नाभिकीय संलयन (Fusion) – इसमें दो या दो से अधिक हल्के नाभिक संयुक्त होकर एक भारी नाभिक बनाते है। नाभिकों को संलयित करने के लिए लगभग 108 केल्विन ताप एवं उच्च दाब की आवश्यकता होती है। संलयन प्रक्रिया में ड्यूटीरियम और ट्राइटियम के नाभिक आपस में संकलित होकर हीलियम का नाभिक बनाते हैं। हाइड्रोजन बम ( यह परमाणु बम की अपेक्षा 1000 गुना अधिक शक्तिशाली है ।) तथा सूर्य व विभिन्न तारों में उत्सर्जित ऊर्जा संलयन के उदाहरण है। हाइड्रोजन बम नाभिकीय अनियंत्रित संलयन क्रिया पर आधारित है।
11. कौनसा कथन नाभिकीय संलयन का वर्णन करता है-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) दो हीलियम नाभिक एक हाइड्रोजन नाभिक बनाने के लिए जुड़ते हैं।
(2) दो हाइड्रोजन नाभिक एक हीलियम नाभिक बनाने के लिए जुड़ते हैं।
(3) यूरेनियम नाभिक विभाजित होते हैं और उच्च ऊर्जा न्यूटॉन उत्पन्न करते हैं जिससे एक श्रृंखला अभिक्रिया होती है।
(4) एक हीलियम नाभिक एक अल्फा कण बनाने के लिए एक हाइड्रोजन नाभिक के साथ जुड़ता है।
Ans. (2)
12. निम्नलिखित में से कौनसा एक यौगिक का सबसे छोटा भाग है जिसके गुण यौगिक के समान होते हैं-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) अणु
(2) तत्त्व
(3) मिश्रण
(4) परमाणु
Ans. (1)
व्याख्या –
अणु, परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं जबकि इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन परमाणु के मूल कण होते हैं।
13. परमाणु बम का सिद्धान्त आधारित है-
(1) नाभिकीय संलयन पर
(2) नाभिकीय विखण्डन पर
(3) उपर्युक्त दोनों पर
(4) उपर्युक्त किसी पर नहीं
Ans. (2)
व्याख्या –
नाभिकीय विखंडन (Fission) – इसमें एक नाभिक दो भागों में टूटता है । जैसे- जब किसी भारी तत्त्व जैसे : यूरेनियम -235 या प्लूटोनियम-239 के नाभिक को न्यूट्रॉन से बम्बार्ड किया जाता है तो वह बेरियम और क्रिप्टॉन के दो नाभिकों से टूट जाता है यही नाभिकीय विखण्डन कहलाता है। उदाहरणार्थ – परमाणु बम। यह अनियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया द्वारा बनता है। परमाणु भट्टी या नाभिकीय रिएक्टर में नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया प्रयुक्त की जाती है।
14. यूरेनियम का कौन सा समस्थानिक नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया के लिए प्रयोग किया जाता है?
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) U-234
(2) U-233
(3) U-238
(4) U-235
Ans. (4)
15. पहली बार परमाणु बम कहाँ फेंका गया था ?
(1) नागासाकी
(2) हिरोशिमा
(3) टोक्यो
(4) हांगकांग
Ans. (2)
व्याख्या-
अमेरिका ने जापान पर 6 अगस्त, 1945 (लिटिलबॉय) तथा 9 अगस्त, 1945 (फैटमैन परमाणु बम) को क्रमशः हिरोशिमा तथा नागासाकी पर परमाणु बम गिराये। 18 मई, 1974 एवं 11 मई, 1998 को पोकरण (राजस्थान) में किए गए भूमिगत परीक्षण इसी क्रिया पर आधारित है।
16. फुकुशिमा दायची (जापान) न्यूक्लियर त्रासदी में प्राथमिक रूप से निकलने वाले रेडियोएक्टिव न्यूलीयाइड्स थे-
[PSI-14.09.2021](1) फ्युओरीन एवं कैल्सियम
(2) ऑक्सीजन 18 एवं बेरियम
(3) आयोडीन-131 एवं क्लोरीन
(4) आयोडीन-131 एवं सीजियम-137
Ans. (4)
व्याख्या –
जापान में 11 मार्च 2011 को आए भूकंप के बाद उठी विनाशकारी सुनामी लहरों की चपेट में फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र आ गया था। इस संयंत्र से निकलने वाले रेडियोएक्टिव न्यूलीयाइड्स में सीजियम प्रमुख था।
17. भोपाल गैस रिसाव काण्ड में कौन सी जहरीली गैस का रिसाव हुआ ?
[Rajasthan Police Constable -2006-07](1) अमोनिया
(2) मिथाइल आइसोसाइनाइट
(3) एथलीन ऑक्साइड
(4) मिथाइल अल्कोहल
Ans. (2)
व्याख्या –
भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे लगभग 15000 से अधिक लोगों की जान गई और कई लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए, जो आज भी त्रासदी की मार झेल रहे हैं। भोपाल गैस कांड में मिथाइल आइसोसाइनाइट (C₂H₂N) नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था।
18. 52g He में मोलों की संख्या है-
[प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा)-06.01.2020](1) 1
(2) 13
(3) 26
(4) 52
Ans. (2)
व्याख्या-
मोलों की संख्या दिया गया द्रव्यमान 52 मोलर द्रव्यमान 4 = = 13
19. α-कण हैं?
[PSI Exam. 2007](1) हीलियम नाभिक
(2) विद्युत चुम्बकीय किरण
(3) प्रोटोन
(4) इलेक्ट्रॉन
Ans. (1)
व्याख्या:
α(अल्फा) कण पर धन आवेश हीलियम तत्त्व के परमाणु के समान है।
20. निम्नलिखित में से किसके उत्सर्जन से परमाणु क्रमांक और द्रव्यमान संख्या दोनों अपरिवर्तित रहते हैं?
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) बीटा कण
(2) न्यूट्रॉन
(3) अल्फा कण
(4) गामा विकिरण
Ans. (4)
21. निम्नलिखित में से किस रेडियोधर्मी समास्थानिक की अर्ध आयु सबसे लंबी है?
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) यूरेनियम – 238
(2) रूबिडियन 87
(3) पोटैशियम 40
(4) कार्बन 14
Ans. (2)
22. रेडियोधर्मी पदार्थ उत्सर्जित नहीं करते-
[PSI (मोटर वाहन) – 12.02.2022](1) हीलियम नाभिक
(2) पोजिट्रॉन
(3) इलेक्ट्रॉन
(4) प्रोटोन
Ans. (4)
23. हीलियम के नाभिक में होता है-
[RAS-1996](1) केवल एक प्रोटॉन
(2) एक प्रोटॉन एवं दो न्यूट्रॉन
(3) दो प्रोटॉन एवं दो न्यूट्रॉन
(4) दो प्रोटॉन
Ans. (3)
व्याख्या –
नाभिक परमाणु के मध्य स्थित धनात्मक वैद्युत आवेश युक्त अत्यंत ठोस क्षेत्र होता है। नाभिक, नाभिकीय कणों प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन से बने होते हैं। हीलियम (He) के नाभिक में 2 प्रोटोन व 2 न्यूट्रॉन होते हैं। हीलियम एक हल्की व अज्वलनशील गैस है। हीलियम वायुयानों के टायरों में भरी जाती है क्योंकि हल्की गैस होने के कारण वायुयानों को ऊपर उठाती है। मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए बैलून में हीलियम गैस भरकर उसे छोड़ा जाता है।
24. कॉपर सल्फेट के नीले क्रिस्टल के साथ पानी के कितने अणु जुड़े होते हैं?
[PSI Exam. 2007](1) 7
(2) 5
(3) 4
(4) 10
Ans. (2)
व्याख्या –
कॉपर सल्फेट कई यौगिकों के रूप में पाया जाता है जिनमें क्रिस्टलन जल की मात्रा अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिये इसका सूखा (अजलीय) क्रिस्टल सफेद या हल्के पीले-हरे रंग का होता है जबकि पेंटाहाइड्रेट (CuSO 5H₂O) चमकीले नीले रंग का होता है। इसका पेन्टाहाइड्रेट रूप ही सर्वाधिक पाया जाने वाला रूप है। जिसमें जल के 5 अणु जुड़े हैं।
25. परमाणु भट्टी में कौन सा ईंधन प्रयुक्त (प्रयोग) किया जाता है?
[PSI Exam. 2002, 2007](1) भारी जल
(2) सोडियम
(3) यूरेनियम
(4) थोरियम
Ans. (3)
व्याख्या –
परमाणु भट्टी से तात्पर्य उस युक्ति/भट्टी से है जिसमें रेडियोसक्रिय तत्त्व जैसे यूरेनियम U-235 आदि की नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया द्वारा नाभिकीय ऊर्जा को उत्पन्न किया जाता है।
•शीतलक : परमाणु रिएक्टर से ऊष्मा को बाहर निकालने के लिए काम में लिया जाने वाला पदार्थ शीतलक कहलाता है। शीतलक के उदाहरण है- द्रव Na, CO, गैस, H₂O या D₂O
•मंदक : ऐसे पदार्थ जो न्यूट्रॉन की गति को धीमा कर देते है मंदक कहलाते है। परमाणु भट्टी में मंदक के रूप में मुख्य रूप से ग्रेफाइट अथवा भारी जल का मंदक के रूप में उपयोग किया जाता है।
•नियंत्रक छड़े : नियंत्रक छड़ों के रूप में बोरॉन अथवा कैडमियम की छड़े काम में ली जाती है।
26. समस्थानिक C सम्बद्ध है-
[RAS Pre. Exam. 1993](1) कैंसर के निदाम में
(2) पृथ्वी की आयु निर्धारण में
(3) फॉसिल (जीवाश्म) के आयु निर्धारण में
(4) अनुरेखण तकनीक से
Ans. (3)
व्याख्या –
रेडियो कार्बन डेटिंग जीवाश्मों (Fossil) की उम्र ज्ञात करने के लिए प्रयोग किया जाता है। जीवाश्मों में कार्बन पाया जाता है। कार्बन के दो समस्थानिक होते हैं। कार्बन (C ^ 12) और कार्बन (C ^ 14) का क्षय होता है। C ^ 12 स्थायी होते हैं। C ^ 14 की क्षय मात्रा से स्थायी C ^ 12 के तुलना करने पर जीवाश्मों की उम्र का पता लगाया जाता है।
27. एक रेडियोधर्मी पदार्थ की अर्धआयु 10 दिन है इसका अभिप्राय यह है कि-
[RAS Pre. Exam. 2007](1) पदार्थ का पूर्ण विघटन 20 दिनों में हो जायेगा।
(2) पदार्थ का पूर्ण विघटन 40 दिनों में हो जायेगा।
(3) पदार्थ के तीन चौथाई भाग का विघटन 20 दिनों में हो जायेगा।
(4) पदार्थ के एक चौथाई भाग का विघटन 5 दिनों में हो जायेगा।
Ans. (3)
व्याख्या –
एक रेडियोधर्मी पदार्थ की अर्धआयु 10 दिन है इसका अभिप्राय यह है कि 10 दिन के पश्चात् उसका आधा भाग विघटित हो जायेगा तथा आधा भाग शेष बचेगा, परन्तु पुनः दस दिन शेष बचे आधा भाग का आधा यानि एक चौथाई भाग विघटित हो जायेगा और एक चौथाई भाग शेष बचेगा। अतः यदि किसी रेडियोधर्मी पदार्थ की अर्धआयु 10 दिन है तो 20 दिन पश्चात् अपनी मूल मात्रा का एक चौथाई ही बचेगा, जबकि तीन चौथाई भाग विघटित हो जायेगा।
28. निम्नलिखित में से कौन सा रेडियोएक्टिव समस्थानिक पुराने पदार्थों की आयु ज्ञात करने के लिए उपयोग किया जाता है?
[PSI Exam. 2007](1) हाइड्रोजन-2
(2) कार्बन-14
(3) नाइट्रोजन-15
(4) ऑक्सीजन-18
Ans. (2)
व्याख्या –
कार्बन-14 (रेडियोधर्मी समस्थानिक) का उपयोग कार्बन युक्त वस्तुओं की आयु के निर्धारण में होता है। आयु निर्धारण की इस विधि को कार्बन डेटिंग (Carbon Dating) कहते हैं।
29. रेडियोधर्मिता एक …….. प्रक्रिया है-
[R.A.S. Pre 1997](1) नाभिकीय
(2) परमाणुविक
(3) रासायनिक
(4) भौतिक
Ans. (1)
व्याख्या –
रेडियोएक्टिव विघटन की क्रिया में तीन प्रकार के विकिरण निकलते हैं-
(i) a -कण (अल्फा कण) ये धनात्मक कण होते हैं। इनकी भेदन शक्ति कम व आयनन शक्ति सर्वाधिक होती है।
(ii) ẞ-कण (बीटा कण) – ये तीव्रगामी इलेक्ट्रॉन होते हैं। इन पर आवेश इलेक्ट्रॉन के तुल्य ऋण आवेश होता है।
(iii) y -किरणे (गामा किरणे) – ये विद्युत चुम्बकीय तरंगें होती है। इनकी भेदन क्षमता सर्वाधिक होती है परन्तु आयनन क्षमता कम होती है। ये किरणे विद्युत व चुम्बकीय क्षेत्र से प्रभावित नहीं होती है।
30. भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर किस नाम से जाना जाता है?
(1) ट्रॉम्बे
(2) अप्सरा
(3) अग्नि
(4) नाग
Ans. (2)
व्याख्या –
भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ के नाम से जाना जाता है। BARC के नियंत्रण व निरीक्षण में भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ बना। BARC (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) मुम्बई में है। परमाणु रिएक्टर से परमाणु बिजली प्राप्त की जाती है।
31. ऐसे दो तत्त्वों जिसमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न है लेकिन जिनकी द्रव्यमान संख्या समान हो, को कहते हैं-
(1) समावयवी
(2) समन्यूट्रॉनिक
(3) समस्थानिक
(4) समभारिक
Ans. (4)
व्याख्या –
ऐसे दो तत्त्व जिनमें इलेक्ट्रानों की संख्या (परमाणु क्रमांक) भिन्न-भिन्न लेकिन द्रव्यमान संख्या समान हो उसे समभारिक (Isobar) कहते हैं। इसका कारण यह है कि उनके न्यूक्लियोन्स की संख्या समान होती है।
32. कैल्शियम (परमाणु संख्या 20 ) और ऑर्गन (परमाणु संख्या 18) दो तत्व हैं, दोनों तत्वों की द्रव्यमान संख्या 40 है। इन तत्वों को कहा जाता है-
[वनरक्षक- (S-1)-12.11.2022](1) आइसोन्यूट्रॉनिक
(2) आइसोक्लोरिक
(3) आइसोबार
(4) आइसोटोप
Ans. (3)
33. निम्नलिखित में से अवयव के समस्थानिक की विशेषता क्या है?
(1) अप्रायिक आकार के न्यूट्रॉन की
(2) परमाणु में भिन्न संख्या के इलेक्ट्रॉन
(3) नाभिक में भिन्न संख्या के प्रोटॉन
(4) नाभिक में भिन्न संख्या के न्यूट्रॉन
Ans. (4)
व्याख्या –
समस्थानिक एक ही तत्त्व के ऐसे परमाणु होते हैं जिनकी परमाणु संख्या समान किन्तु द्रव्यमान संख्या (परमाणु भार) भिन्न होती है। सरलतम शब्दों को समस्थानिकों में प्रोटॉन तो समान होते हैं किन्तु प्रोट्रॉनों और न्यूट्रॉनों का योगफल (द्रव्यमान संख्या) समान नहीं होता है। इसका आशय यह हुआ कि समस्थानिकों में न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है।
34. किसी तत्त्व के समस्थानिक समान होते हैं-
[वनरक्षक- (S-II)- 11.12.2022](1) द्रव्यमान संख्या में
(2) परमाणु भार में
(3) परमाणु क्रमांक में
(4) अणु भार में
Ans. (3)
35. किसी तत्त्व का परमाणु क्रमांक एवं द्रव्यमान संख्या क्रमशः 98 तथा 251 हैं, तो इसमें इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की संख्या क्रमशः होगी-
[RTET, 2012](1) 98, 98, 153
(2) 98, 153, 153
(3) 98, 98, 251
(4) 98, 98, 98
Ans. (1)
व्याख्या –
प्रोटॉनों की संख्या परमाणु क्रमांक कहलाती है तथा प्रोटॉन व इलेक्ट्रॉन की संख्या बराबर होती है।
•द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉन + न्यूट्रॉन
अतः न्यूट्रॉन = 251 – 98 = 153
36. डायनामाइट बनाने में किस द्रव का प्रयोग किया जाता है?
(1) नाइट्रोग्लिसरीन
(2) ओलिक अम्ल
(3) लैक्टिक अम्ल
(4) मैलाइक अम्ल
Ans. (1)
व्याख्या –
डायनामाइट एक विस्फोटक है। इसके निर्माण में ट्राई नाइट्रोग्लिसरीन (T.N.G) का प्रयोग किया जाता है। इसकी खोज 1863 ई. में अल्फ्रेड नोबेल ने की थी। यह एक रंगहीन द्रव होता है।
37. कौन सा युग्म सही है?
[P. Constable Ex.-06-07](1) डी.डी.टी.-रोगाणुनाशक
(2) एल.एस.डी.-विषाणुनाशक
(3) आर.डी.एक्स.-कीटनाशक
(4) टी.एन.टी-विस्फोटक
Ans. (4)
व्याख्या –
TNT अर्थात् ट्राईनाइट्रोटोल्यूइन (Trinitro-toluene) दुनिया का सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला Solid military विस्फोटक है। Trinitrotoluene एक पीला ठोस organic compounds है जो एक ठोस अवस्था से तेजी से बढ़ते गैसों में बदल जाता है।
38. ट्राई नाइट्रोटालुइन (टीएनटी) का विस्फोट निम्न में से किसके मिश्रण द्वारा किया जाता है?
(1) अमोनियम क्लोराइड
(2) अमोनियम नाइट्राइट
(3) अमोनियम सल्फेट
(4) अमोनियम नाइट्रेट
Ans. (4)
व्याख्या –
TNT तथा अमोनियम नाइट्रेट के मिश्रण से जो अत्यधिक विस्फोटक पदार्थ तैयार होता है उसे एमाटोल कहते है।
39. किसी तत्त्व की द्रव्यमान संख्या किससे संदर्भित की जाती है?
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.07.2018(II)](1) प्रोटॉन की संख्या
(2) न्यूट्रॉन की संख्या
(3) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या
(4) इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन की संख्या
Ans. (3)
व्याख्या –
किसी परमाणु के नाभिक में स्थित प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को द्रव्यमान संख्या (mass number) कहते हैं। द्रव्यमान संख्या को A से निरूपित किया जाता है। इसे ‘परमाणु द्रव्यमान संख्या’ या ‘न्युक्लिऑन संख्या’ भी कहते हैं। निम्न का द्रव्यमान इस प्रकार है –
•इलेक्ट्रॉन – 0.000549 (amu)
•प्रोटॉन 1.00728 (amu)
•न्यूट्रॉन – 1.00867 (amu)
•हाइड्रोजन न्यूक्लियस – 1.00783 (amu)
40. उन तत्त्वों को क्या कहा जाता है जिनमें समान संख्या में प्रोटॉन और भिन्न संख्या में न्यूट्रॉन होते हैं?
(1) समस्थानिक
(2) समावयवी
(3) समभार परमाणु
(4) अपररूप
Ans. (1)
व्याख्या-
वे तत्त्व जिनके प्रोटोनों की संख्या या परमाणु क्रमांक समान और न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है, उसे 40 41 समस्थानिक कहते हैं। उदा. के लिएca.ca 20 20
41. ‘केनाल रे’ की खोज का श्रेय है-
(1) ई. गोल्डस्टीन को
(2) डॉल्टन को
(3) रदरफोर्ड को
(4) टॉमसन को
Ans. (1)
व्याख्या –
‘केनाल रे’ – ई. गोल्डस्टीन ने 1886 में नए विकिरण की खोज की जिसे केनाल रे का नाम दिया। ये धनावेशित विकिरण थी तथा इन पर आवेश इलेक्ट्रॉन के आवेश के बराबर किन्तु विपरीत था। इनको प्रोटॉन नाम दिया गया है।
42. किसी तत्त्व की परमाणु संख्या किससे संदर्भित की जाती है?
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.07.2018(I)](1) प्रोटॉन की संख्या
(2) न्यूट्रॉन की संख्या
(3) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या
(4) एक अणु में परमाणुओं की संख्या
Ans. (1)
व्याख्या –
किसी तत्त्व के परमाणु नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या उस तत्त्व की परमाणु संख्या कहलाती है। इसे Z प्रतीक से प्रदर्शित किया जाता है।
43. तत्त्व के गुण किसके द्वारा निर्धारित किये जाते हैं-
[स्टेनोग्राफर परीक्षा, 21.03.2021](1) परमाणु क्रमांक
(2) परमाणु भार
(3) न्यूट्रॉन
(4) प्रोटॉन
Ans. (1)
44. निम्न में से किस तत्त्व के अणु में परमाणुओं की संख्या सबसे ज्यादा है?
[पुलिस कॉन्स्टेबल-14.7.2018(1)](1) ऑक्सीजन
(2) सल्फर (गंधक)
(3) नाइट्रोजन
(4) क्लोरीन
Ans. (2)
व्याख्या –
किसी अणु की संरचना में प्रयुक्त होने वाले परमाणुओं की संख्या को उस अणु की परमाणुकता कहते हैं।
जैसे अधातु में
•एक परमाणुक – आर्गन, हीलियम
• द्विपरमाणुक – ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, क्लोरीन
• चतुर्परमाणुक – फॉस्फोरस,
•बहुपरमाणुक – सल्फर
45. डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त के संबंध में कौनसा/से कथन सही है/हैं?
[वनरक्षक- (S-1)-13.11.2022]1. सभी पदार्थ बहुत छोटे कणों से बने होते हैं।
2. विभिन्न तत्त्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान और रासायनिक गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।
3. किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या परिवर्तनशील होती है।
कूट:
(1) केवल 1 और 2
(2) केवल 1 और 3
(3) केवल 2 और 3
(4) सभी 1, 2 और 3
Ans. (1)
व्याख्या –
डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार सभी द्रव्य चाहे तत्त्व, यौगिक या मिश्रण हो, सूक्ष्म कणों से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहते हैं। डाल्टन के सिद्धांत की विवेचना निम्न प्रकार से कर सकते हैं : (i) सभी द्रव्य परमाणुओं से निर्मित होते हैं, जो कि रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं। (ii) परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं न ही उनका विनाश होता है। (iii) दिए गए तत्त्व के सभी परमाणुओं का द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं। (iv) भिन्न-भिन्न तत्त्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म भिन्न-भिन्न होते हैं। (v) भिन्न-भिन्न तत्त्वों के परमाणु परस्पर छोटी पूर्ण संख्या के अनुपात में संयोग कर यौगिक निर्मित करते हैं। (vi) किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या एवं प्रकार निश्चित होते हैं।
46. अधिकतम इलेक्ट्रॉन बंधुता वाला तत्त्व है-
[वनरक्षक- (S-1)-13.11.2022](1) लेड
(2) सीजियम
(3) लिथियम
(4) प्लूटोनियम
Ans. (3)
व्याख्या –
दिए गए विकल्पों में से, लिथियम की इलेक्ट्रॉन बंधुता अधिकतम है। हैलोजनों में सर्वाधिक इलेक्ट्रॉन बन्धुता वाला तत्त्व क्लोरीन है।
47. एक कूलॉम आवेश में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं?
[LDC-19.08.2018](1) 6.25 x 10¹⁸
(2) 6.02 x 10²³
(3) 1.0 x 10¹⁵
(4) 1.6 x 10¹⁹
Ans. (1)
48. कौनसा सही नहीं है?
[वनरक्षक (S-II)- 13.11.2022](1) विभिन्न तत्त्वों के परमाणुओं की द्रव्यमान संख्याएँ समान हो सकती हैं।
(2) किसी तत्त्व के परमाणुओं की द्रव्यमान संख्याएँ भिन्न-भिन्न हो सकती है।
(3) किसी तत्त्व के सभी परमाणुओं में प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।
(4) किसी तत्त्व के सभी परमाणुओं में न्यूटॉनों की संख्या सदैव समान होती है।
Ans. (4)
व्याख्या – किसी तत्त्व के सभी परमाणुओं में हमेशा समान संख्या में न्यूट्रॉन नहीं होंगे। इसमें अलग-अलग संख्या में न्यूट्रॉन हो सकते हैं।
49. सुमेलित कीजिए-
(A) जॉन डाल्टन (1) द्रव्यमान के संरक्षण का नियम
(B) एंटोनी लैवोजियर (2) पारस्परिक गुणों का नियम
(C) रिक्टर (3) गैसीय आयतन का नियम
(D) गे-लुसैक (4) बहु अनुपात का नियम
[वनरक्षक (S-II)- 13.11.2022]कूट :
(A) (B) (C) (D)
1 2 3 4
(2) 4 1 2 3
(3) 2 3 4 1
(4) 3 4 2 1
Ans. (2)
50. N परमाणुओं की 3.011 × 10²³ संख्या का द्रव्यमान क्या है?
[I Grade (Coach) 20.10.2022](1) 3.011 g
(2) 3.011 x 10²³ g
(3) 7g
(4) 14 g
Ans. (3)
व्याख्या – दिया गया है :
कणों की संख्या (N) = 3.011 ×10²³ अवोगाद्रो की संख्या (NA) = 6.022 × 10²³ (किसी पदार्थ के एक मोल में उपस्थित पदार्थ के कणों परमाणु, अणु अथवा आयनों की संख्या आवोगाड्रो संख्या कहलाती है। इसे NA द्वारा प्रदर्शित करते है। NA =6.022×1023)
अतः मोलों की संख्या= दिए गए कणों की संख्या/अवोगाद्रो की संख्या
| For more Science Previous Year Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















