मुगलकाल विविध
Previous Year Questions
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian History Previous Year Questions on “मुगलकाल विविध“ Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
मुगलकाल विविध
1. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
(a) जहांगीर – विलियम हॉकिंस
(b) अकबर – सर थॉमस रो
(c) शाहजहां – टेवर्नियर
(d) औरंगजेब – मनूची
I.A.S. (Pre) 1999
View उत्तर & व्याख्या
उत्तर-(b)
- सर थॉमस रो (1615-1619 ई.) जहांगीर काल में मुगल दरबार में आया था।
- जहांगीर के साथ उसने शिकार खेलने का अवसर भी पाया था।
- शेष सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।
2. निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से किसने भारत के हीरों और हीरे की खदानों की विस्तृत रूप से चर्चा की?
(a) फ्रांस्वा बर्नियर
(b) जॉन-बैप्टिस्ट टेवर्नियर
(c) ज्या द थेवना
(d) पूब बाथलमी कारे
I.A.S. (Pre) 2018
View उत्तर & व्याख्या
उत्तर-(b)
- जॉन-बैप्टिस्ट टेवर्नियर (1605-1689 ई.) शाहजहां के शासनकाल में भारत आया था।
- यह पेशे से एक जौहरी था और हीरों का व्यवसाय करता था।
- उसने प्रसिद्ध भारतीय हीरे ‘कोहिनूर’ की जानकारी दी थी।
- टेवर्नियर ने हीरे की खदानों, जवाहरात तथा मोतियों का अत्यंत महत्वपूर्ण और सटीक विवरण प्रस्तुत किया।
3. यह कथन किसका है कि “अकबर के शासन में इलाहाबाद में चालीस स्तंभयुक्त मंजिल के निर्माण में पांच हजार से बीस हजार लोगों ने चालीस साल तक काम किया था”?
(a) मनुची
(b) टेवर्नियर
(c) विलियम फिंच
(d) अब्दुल हामिद लाहौरी
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
64th B.P.S.C. (Pre) 2018
View उत्तर & व्याख्या
उत्तर-(c)
- विलियम फिंच के अनुसार,
- इलाहाबाद स्थित ‘पैलेस ऑफ फोर्टी पिलर्स’ (चालीस स्तंभों का महल) के निर्माण में 40 वर्ष लगे।
- इस निर्माण कार्य में 5,000 से 20,000 लोगों ने कार्य किया।
4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर चुनिए:
सूची-I (यात्री) | सूची-II (यात्रा काल) |
---|---|
A. हॉकिन्स | 1. 1615-1619 |
B. थॉमस रो | 2. 1608-1611 |
C. मनूची | 3. 1653-1708 |
D. राल्फ फिंच | 4. 1583-1586 |
कूट:
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 1 2 4 3
(d) 2 1 3 4
U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016
View उत्तर & व्याख्या
उत्तर-(b)
सही सुमेलन इस प्रकार है:
- विलियम हॉकिन्स – 1608-1611 ई.
- सर थॉमस रो – 1615-1619 ई.
- निकोलो मनूची – 1653-1708 ई.
- राल्फ फिंच – 1583-1586 ई.
नोट: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इसका उत्तर (b) माना है, जो कि त्रुटिपूर्ण है। सही उत्तर (d) होगा।
5. निम्नलिखित मुस्लिम शासकों का सही कालानुक्रम नीचे दिए गए कूट से चुनिए:
- अहमद शाह अब्दाली
- मुहम्मद शाह
- जहांगीर
- बहादुर शाह-II
कूट:
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 3, 2, 1, 4
(d) 2, 1, 3, 4
U.P. P.C.S. (Pre) 2001
View उत्तर & व्याख्या
उत्तर-(c)
सही कालक्रम:
- जहांगीर (1605-1627 ई.)
- मुहम्मद शाह (1719-1748 ई.)
- अहमद शाह अब्दाली (1761 – पानीपत का तृतीय युद्ध)
- बहादुर शाह II (1837-1857 ई.)
6. निम्नलिखित चार बाहरी आक्रमणों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
- अहमद शाह अब्दाली
- चंगेज खान
- नादिर शाह
- तैमूर
कूट:
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 2, 4, 3, 1
(d) 2, 4, 1, 3
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002
View उत्तर & व्याख्या
उत्तर-(c)
सही कालक्रम:
- चंगेज खान (1221 ई.) – इल्तुतमिश के समय
- तैमूर (1398 ई.) – नासिरुद्दीन महमूद के समय
- नादिर शाह (1739 ई.) – मुहम्मद शाह के समय
- अहमद शाह अब्दाली (1761 ई.) – पानीपत का तृतीय युद्ध
7. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
- अहमद शाह अब्दाली ने पानीपत का तृतीय युद्ध लड़ा।
- बाबर ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना की।
- शाहजहां ने उत्तराधिकार का युद्ध लड़ा।
- जहांगीर सौंदर्य तथा प्रकृति का प्रेमी था।
कूट:
(a) 1, 2, 3 सही हैं।
(b) 1, 3 सही हैं।
(c) 1, 4 सही हैं।
(d) 1, 2, 3, 4 सही हैं।
U.P.P.S.C. (GIC) 2010
View उत्तर & व्याख्या
उत्तर-(c)
- अहमद शाह अब्दाली ने पानीपत का तृतीय युद्ध (1761 ई.) लड़ा।
- बाबर ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना नहीं की, बल्कि मुगल साम्राज्य की स्थापना की।
- उत्तराधिकार का युद्ध शाहजहां के नहीं, बल्कि उसके पुत्रों (दारा, शुजा और औरंगजेब) के बीच हुआ था।
- जहांगीर सौंदर्य और प्रकृति प्रेमी था।
8. ‘भारतीय गौरव (यश) का अंतिम सूर्य’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ?
(a) शिवाजी
(b) पृथ्वीराज
(c) राणा प्रताप
(d) हेमू
U.P.P.C.S. (Pre) 2016
View उत्तर & व्याख्या
उत्तर-(b)
- बी.एन. लुनिया के अनुसार,
- चौहान शासक पृथ्वीराज चौहान को “भारतीय यश का अंतिम सूर्य” कहा गया है।
- यह उपाधि उनकी वीरता और शासन की प्रतिष्ठा के कारण दी गई थी।
- निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
(A) पानीपत का तृतीय युद्ध
(B) तराइन का दूसरा युद्ध
(C) अकबर की मृत्यु
(D) औरंगजेब की मृत्यु
कूट:
(a) 1 2 3 4
(b) 4 3 2 1
(c) 3 1 4 2
(d) 2 4 3 1
U.P.P.C.S. (Mains) 2005
View उत्तर & व्याख्या
तराइन का दूसरा युद्ध – 1192 ई.
अकबर की मृत्यु – 1605 ई.
औरंगजेब की मृत्यु – 1707 ई.
पानीपत का तृतीय युद्ध – 1761 ई.
- सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
सूची-1
A. हल्दी घाटी का युद्ध
B. बिलग्राम का युद्ध
C. खुसरो का विद्रोह
D. खानवा का युद्ध
सूची-2
- बाबर
- अकबर
- हुमायूं
- जहांगीर
कूट:
(a) 2 3 4 1
(b) 1 3 2 4
(c) 3 2 4 1
(d) 2 4 1 3
U.P. P.C.S. (Mains) 2012
View उत्तर & व्याख्या
हल्दी घाटी का युद्ध – अकबर (राणा प्रताप के विरुद्ध)
बिलग्राम का युद्ध – हुमायूं (शेरशाह के विरुद्ध)
खुसरो का विद्रोह – जहांगीर
खानवा का युद्ध – बाबर (राणा सांगा के विरुद्ध)
- सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-1
(A) 1556
(B) 1600
(C) 1680
(D) 1739
सूची-II
- हल्दी घाटी का युद्ध
- नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा
- शिवाजी का देहांत
- इस्ट इंडिया कंपनी का अधिकार-पत्र प्रदान किया जाना
- अकबर का राज्यारोहण
कूट:
(a) A-3, B-4, C-2, D-1
(b) A-5, B-4, C-3, D-2
(c) A-5, B-2, C-1, D-4
(d) A-1, B-5, C-3, D-2
I.A.S. (Pre) 1998
View उत्तर & व्याख्या
अकबर का राज्यारोहण – 1556 ई.
ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार-पत्र – 1600 ई.
शिवाजी का देहांत – 1680 ई.
नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा – 1739 ई.
- निम्नांकित युद्धों का सही कालानुक्रम दिए गए कूट से चुनिए-
A. पानीपत का तृतीय युद्ध
B. हल्दी घाटी का युद्ध
C. तराइन का द्वितीय युद्ध
D. असीरगढ़ का युद्ध
कूट:
(a) A-1, B-2, C-3, D-4
(b) A-4, B-3, C-2, D-1
(c) A-2, B-3, C-4, D-1
(d) A-3, B-4, C-2, D-1
U.P. P.C.S. (Pre) 1998
View उत्तर & व्याख्या
तराइन का द्वितीय युद्ध – 1192 ई.
असीरगढ़ का युद्ध – 1601 ई.
हल्दी घाटी का युद्ध – 1576 ई.
पानीपत का तृतीय युद्ध – 1761 ई.
- निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (मुगल एवं मराठा कालीन युद्ध तथा वर्ष) सुमेलित हैं?
(a) चौसा का युद्ध – 1538 ई.
(b) कन्नौज का युद्ध – 1539 ई.
(c) हल्दीघाटी का युद्ध – 1576 ई.
(d) खजवा का युद्ध – 1657 ई.
(e) खेड़ा का युद्ध – 1699 ई.
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016
View उत्तर & व्याख्या
हल्दीघाटी का युद्ध – 1576 ई. (महाराणा प्रताप और अकबर के सेनापति मानसिंह के मध्य)
अन्य युद्धों का सही वर्ष:
चौसा का युद्ध – 1539 ई. (हुमायूं और शेरशाह)
कन्नौज का युद्ध – 1540 ई. (हुमायूं और शेरशाह)
खजवा का युद्ध – 1659 ई. (औरंगजेब और शाह शुजा)
खेड़ा का युद्ध – 1707 ई. (शाहू और ताराबाई)
मुगलकाल के निम्नलिखित युद्धों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-
घाघरा का युद्ध
खानवा का युद्ध
चौसा का युद्ध
सामूगढ़ का युद्ध
कूट:
(a) 2, 1, 3, 4
(b) 1, 3, 2, 4
(c) 3, 2, 1, 4
(d) 2, 3, 1, 4
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008
View उत्तर & व्याख्या
खानवा का युद्ध – 1527 ई. (बाबर और राणा सांगा)
घाघरा का युद्ध – 1529 ई. (बाबर और महमूद लोदी)
चौसा का युद्ध – 1539 ई. (शेरशाह और हुमायूं)
सामूगढ़ का युद्ध – 1658 ई. (औरंगजेब और दारा शिकोह)
निम्नलिखित युद्धों पर विचार कीजिए तथा उन्हें उनके कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-
कन्नौज का युद्ध
चंदेरी का युद्ध
तालीकोटा का युद्ध
चौसा का युद्ध
कूट:
(a) I, II, IV, III
(b) II, IV, I, III
(c) IV, II, I, II
(d) I, IV, II, 1
U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016
View उत्तर & व्याख्या
चंदेरी का युद्ध – 1528 ई.
चौसा का युद्ध – 1539 ई.
कन्नौज का युद्ध – 1540 ई.
तालीकोटा का युद्ध – 1565 ई.
- निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
(a) बाबर – खानवा का युद्ध
(b) हुमायूं – चौसा का युद्ध
(c) अकबर – हल्दी घाटी का युद्ध
(d) जहांगीर – बल्ख का युद्ध
U.P.P.C.S. (Pre) 2010
View उत्तर & व्याख्या
बल्ख का युद्ध शाहजहां के काल में हुआ था। अन्य तीनों युग्म सही सुमेलित हैं।
- अता अली खां किसका नाम था ?
(a) अबुल फजल
(b) अबुल फैजी
(c) टोडरमल
(d) आदम खां
(e) इनमें से कोई नहीं
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014
View उत्तर & व्याख्या
तानसेन का प्रारंभिक नाम रामतनु पांडेय था। इस्लाम धर्म में धर्मांतरण के पश्चात उनका नाम अता अली खां रखा गया।
- सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-1
(A) इक्ता (Iqta)
(B) जागीर (Jagir)
(C) अमरम् (Amaram)
(D) मोकासा (Mokasa)
सूची-2
- मराठे
- दिल्ली के सुल्तान
- मुगल
- विजयनगर
कूट:
(a) A-3, B-2, C-1, D-4
(b) A-2, B-3, C-4, D-1
(c) A-2, B-3, C-1, D-4
(d) A-3, B-2, C-4, D-1
I.A.S. (Pre) 2000
View उत्तर & व्याख्या
- इक्ता (Iqta) – दिल्ली सल्तनत में इल्तुतमिश द्वारा शुरू की गई एक प्रशासनिक प्रणाली थी।
- जागीर (Jagir) – मुगलकाल में प्रचलित एक भू-राजस्व प्रणाली थी।
- अमरम् (Amaram) – विजयनगर साम्राज्य में सैनिकों को दिए जाने वाले भूखंड।
- मोकासा (Mokasa) – मराठों द्वारा सैन्य अधिकारियों को दी जाने वाली भूमि।
For more History Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
PYQ’s Subjects
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions