भारत पर मुस्लिम आक्रमण Previous Year Questions

Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian History Previous Year Questions on ‘Muslim Attacks on India.’ Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.

Muslim attack on India MCQs

1. चचनामा के अनुसार, 6वीं और 7वीं शताब्दी में सिंधु देश (सिंध) की राजधानी क्या थी? 
M.P.P.C.S. (Pre) 2020
(a) देवल
(b) अरोड़
(c) लोदवा
(d) बाड़मेर

उत्तर-(b)
चचनामा के अनुसार, 6वीं और 7वीं शताब्दी में सिंधु देश (सिंध) की राजधानी अरोड़ (Arod) थी। ध्यातव्य है कि चचनामा सिंध के इतिहास से संबंधित एक पुस्तक है। इस पुस्तक में चच राजवंश के इतिहास तथा अरबों द्वारा सिंध विजय का वर्णन किया गया है।

2. निम्नलिखित में से किसने महमूद गजनी के हमले के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया ?
Jharkhand P.S.C. (Mains) 2016
(a) भीमराज प्रथम
(b) भीमदेव
(c) मूलराज
(d) जयसिंह सिद्धिराज

उत्तर-(b)
महमूद गजनवी के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण (1026 ई.) के समय यहां का शासक भीमदेव प्रथम (1022-63 ई.) था। महमूद मंदिर से अतुल संपत्ति लूटकर वापस लौट गया। महमूद के जाने के बाद भीमदेव प्रथम ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।

3. भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी था-
U.P. Lower Sub. (Pre) 2002
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) महमूद गजनी
(c) मुहम्मद-बिन-कासिम
(d) मुहम्मद गोरी

उत्तर-(c)
प्रश्नगत विकल्पों में भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद -बिन-कासिम था। आठवीं शती ई. के प्रारंभ में मुहम्मद बिन कासिम | के नेतृत्व में सिंध पर अरब आक्रमण हुआ, किंतु उसका कोई स्थायी परिणाम नहीं हुआ। अरबों का राज्य सिंध और मुल्तान के पूर्व में नहीं फैल सका तथा उनकी शक्ति क्षीण हो गई।

4. भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी थे-
U.P. Lower Sub. (Pre) 2015
(a) गजनी के
(c) अरब के
(b) गोर के
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर-(c)
✔ भारत पर सर्वप्रथम अरबी मुसलमानों का आक्रमण 636-637 ई. में हुआ था। यह आक्रमण खलीफा उमर के समय में बंबई के निकट थाणे पर हुआ, परंतु यह आक्रमण असफल रहा।

✔ भारत पर पहला सफल आक्रमण 712 ई. में मुहम्मद-बिन-कासिम द्वारा किया गया। खलीफा अल वाजिद के शासनकाल में यह आक्रमण हुआ था।

✔ कासिम के आक्रमण के समय सिंध का शासक दाहिर था। इसने सिंध (712 ई.) तथा मुल्तान (713 ई.) को जीता।

5. मुहम्मद बिन कासिम था-
U.P. P.C.S. (Pre) 1992
(a) तुर्क
(c) अरब
(b) मंगोल
(d) तुर्क अफगान

उत्तर-(c)
मुहम्मद-बिन-कासिम एक अरबी था। वह इराक के राजा अल-हज्जाज का भतीजा और दामाद दोनों था। जिस समय उसने सिंध पर आक्रमण किया उसकी आयु मात्र 17 वर्ष थी ।

6. इनमें से कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था ?
U.P. Lower Sub. (Pre) 2015
(a) अल्पतगीन
(b) महमूद
(c) सेबुक्तिगीन
(d) इस्माइल

उत्तर- (a)
गजनी वंश का संस्थापक अल्पतगीन था। गजनी वंश का अन्य नाम यामीनी वंश भी है। अल्पतगीन ने गजनी को अपनी राजधानी बनाया। इस समय उत्तर-पश्चिम भारत में हिंदूशाही राजवंश का राज्य था, जिसका विस्तार हिंदुकुश पर्वतमाला तक था।

7. शाहनामा का लेखक, फिरदौसी किसके दरबार से संबंधित था ?
U.P.R.O. /A.R.O. (Mains) 2013
(a) सुबुक्तगीन
(b) महमूद गजनवी
(c) मोहम्मद गोरी
(d) अलप्तगीन

उत्तर- (b)

✔ शाहनामा का लेखक, फरिश्ता न होकर फिरदौसी है और यह महमूद गजनवी के दरबार का प्रसिद्ध विद्वान कवि था। इसे पूर्व के होमर की उपाधि दी जाती है। जबकि फरिश्ता ने ‘तारीख- ए-फरिश्ता’ या ‘गुलशन-ए-इब्राहिमी’ नामक किताब लिखी है।

✔ इसका पूरा नाम मुहम्मद कासिम हिंदू शाह था। यह कुछ समय तक अहमद नगर के शासक मुर्तजा निजाम शाह के दरबार में रहा तथा बाद में बीजापुर चला गया। इसकी पुस्तक तारीख-ए-फरिश्ता बीजापुर के शासक इब्राहिम आदिल शाह को समर्पित थी।

8. ‘शाहनामा’ का लेखक कौन था?
M.P.P.C.S. (Pre) 2015
(a) उत्बी
(b) फिरदौसी
(c) अलबरूनी
(d) बरनी

उत्तर-(b)
✔ शाहनामा का लेखक, फरिश्ता न होकर फिरदौसी है और यह महमूद गजनवी के दरबार का प्रसिद्ध विद्वान कवि था। इसे पूर्व के होमर की उपाधि दी जाती है। जबकि फरिश्ता ने ‘तारीख- ए-फरिश्ता’ या ‘गुलशन-ए-इब्राहिमी’ नामक किताब लिखी है।

✔ इसका पूरा नाम मुहम्मद कासिम हिंदू शाह था। यह कुछ समय तक अहमद नगर के शासक मुर्तजा निजाम शाह के दरबार में रहा तथा बाद में बीजापुर चला गया। इसकी पुस्तक तारीख-ए-फरिश्ता बीजापुर के शासक इब्राहिम आदिल शाह को समर्पित थी।

9. पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान था-
U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002
(a) अबुल फजल
(b) अब्दुल कादिर बदायूंनी
(c) अलबरूनी
(d) दारा शिकोह

उत्तर-(c)

✔ पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान अलबरूनी था। उसका जन्म 973 ई. में हुआ था। वह खीवा (प्राचीन ख्वारिज्म) देश का रहने वाला था। वह महमूद गजनवी के साथ (ग्यारहवीं शताब्दी में ) भारत आया था।

✔ अलबरूनी मात्र इतिहासकार ही नहीं था, उसके ज्ञान और रुचियों की व्याप्ति जीवन के अन्य क्षेत्रों तक थी, जैसे- खगोल विज्ञान, भूगोल, तर्कशास्त्र, ओषधि-विज्ञान, गणित तथा धर्म और धर्मशास्त्र । इन्हीं रुचियों ने उसे भारत की तत्कालीन धार्मिक-सांस्कृतिक स्थिति के बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

✔ अलबरूनी ने संस्कृत का अध्ययन किया और अनेक संस्कृत रचनाओं का उपयोग किया जिसमें ब्रह्मगुप्त, बलभद्र तथा वाराहमिहिर की रचनाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उसने जगह-जगह भगवद्गीता, विष्णु पुराण तथा वायु पुराण को उद्धृत किया है।

✔ अलबरूनी ने अरबी भाषा में ‘तहकीक-ए-हिंद’ की रचना की थी। सर्वप्रथम एडवर्ड साची ने अरबी भाषा से इस ग्रंथ का अनुवाद अंग्रेजी भाषा में किया। इसका अनुवाद हिंदी में ‘रजनीकांत शर्मा द्वारा किया गया।

10. महमूद गजनी के साथ भारत आने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था ?
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010
(a) फरिश्ता
(b) अलबरूनी
(c) अफीफ
(d) इब्नबतूता

उत्तर-(b)

✔ पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान अलबरूनी था। उसका जन्म 973 ई. में हुआ था। वह खीवा (प्राचीन ख्वारिज्म) देश का रहने वाला था। वह महमूद गजनवी के साथ (ग्यारहवीं शताब्दी में ) भारत आया था।

WhatsApp Button

11. अलबरूनी भारत में आया था-
U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010
(a) नौवीं शताब्दी ई. में
(b) दसवीं शताब्दी ई. में
(c) ग्यारहवीं शताब्दी ई. में
(d) बारहवीं शताब्दी ई. में

उत्तर-(c)
✔ पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान अलबरूनी था। उसका जन्म 973 ई. में हुआ था। वह खीवा (प्राचीन ख्वारिज्म) देश का रहने वाला था। वह महमूद गजनवी के साथ (ग्यारहवीं शताब्दी में ) भारत आया था।

✔ अलबरूनी मात्र इतिहासकार ही नहीं था, उसके ज्ञान और रुचियों की व्याप्ति जीवन के अन्य क्षेत्रों तक थी, जैसे- खगोल विज्ञान, भूगोल, तर्कशास्त्र, ओषधि-विज्ञान, गणित तथा धर्म और धर्मशास्त्र । इन्हीं रुचियों ने उसे भारत की तत्कालीन धार्मिक-सांस्कृतिक स्थिति के बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

✔ अलबरूनी ने संस्कृत का अध्ययन किया और अनेक संस्कृत रचनाओं का उपयोग किया जिसमें ब्रह्मगुप्त, बलभद्र तथा वाराहमिहिर की रचनाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उसने जगह-जगह भगवद्गीता, विष्णु पुराण तथा वायु पुराण को उद्धृत किया है।

✔ अलबरूनी ने अरबी भाषा में ‘तहकीक-ए-हिंद’ की रचना की थी। सर्वप्रथम एडवर्ड साची ने अरबी भाषा से इस ग्रंथ का अनुवाद अंग्रेजी भाषा में किया। इसका अनुवाद हिंदी में ‘रजनीकांत शर्मा द्वारा किया गया।

12. महमूद गज़नी के साथ भारत आने वाला मुस्लिम विद्वान था –
Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011
(a) इब्नबतूता
(b) अलबरूनी
(c) अमीर खुसरो
(d) फरिश्ता

उत्तर-(b)

✔ महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार उत्बी था। उसने ‘किताब- उल – यामिनी’ अथवा ‘तारीख-ए- यामिनी’ नामक ग्रंथ की रचना की।

13. निम्नलिखित कथनों में से कौन अलबरूनी के संबंध में सही नहीं है ?
U.P.P.S.C. (R.I.) 2014
(a) वह एक धर्मनिरपेक्ष लेखक था।
(b) उसका ग्रंथ उस समय के जीवंत भारत से प्रभावित था।
(c) वह संस्कृत का विद्वान था।
(d) वह त्रिकोणमिति का विशेषज्ञ था।

उत्तर- (a)
अलबरूनी एक धर्मनिरपेक्ष लेखक नहीं था ।

14. कथन (A) : महमूद गजनी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए।
कारण (R) : वह भारत में स्थायी मुस्लिम शासन की स्थापना करना चाहता था।
U. P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट :
(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

उत्तर-(c)
महमूद गजनी (या गजनवी) ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए, परंतु इन आक्रमणों का उद्देश्य भारत में स्थायी मुस्लिम शासन की स्थापना करना नहीं था, बल्कि मात्र लूट-पाट करना था ।

15. निम्न में से कौन चंदेल शासक महमूद गजनवी से पराजित नहीं हुआ था ?
U.P. P.C.S. (Pre) 1991
(a) धंग
(b) विद्याधर
(c) जयशक्ति
(d) डंग

उत्तर-(b)
✔ महमूद गजनवी का चंदेलों पर प्रथम आक्रमण 1019-20 ई. में हुआ। उस समय चंदेल वंश का शासक विद्याधर था, जो अपने वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक था।

✔ मुस्लिम स्रोतों से पता चलता है कि विद्याधर एवं महमूद के बीच किसी नदी के किनारे भीषण युद्ध हुआ, किंतु इसका कोई परिणाम न निकला। इस युद्ध में विद्याधर ने राजनीतिक सूझ-बूझ का परिचय देते हुए युद्ध-स्थल उपयुक्त न होने के कारण रात्रि के अंधकार में अपनी सेना को हटा लिया। महमूद गजनवी भी लौट गया।

✔ इस प्रकार विद्याधर अकेला ऐसा हिंदू शासक था, जिसने मुसलमानों का सफलतापूर्वक प्रतिरोध किया। मुस्लिम लेखकों ने उसे तत्कालीन भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक बताया है।

✔ विद्याधर ने कुछ हिंदू राजाओं का एक मित्र संघ बनाया, जिसका मुख्य उद्देश्य कन्नौज के शासक राज्यपाल को सजा देना था। उनकी दृष्टि में राज्यपाल ने मथुरा और वृंदावन जैसे तीर्थस्थानों को लूटने वाले महमूद से बिना युद्ध किए हुए भाग कर एक बड़ा अपराध किया था। इन राजाओं ने राज्यपाल पर आक्रमण कर उसे मार दिया।Join us on Telegram

16. महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था ?
U.P. P.C.S. (Pre) 1991
(a) हसन निजामी
(b) उत्बी
(c) फिरदौसी
(d) चंदबरदाई

उत्तर-(b)
✔ महमूद गजनवी शिक्षित एवं सुसभ्य था। वह विद्वानों एवं कलाकारों का सम्मान करता था। उसने अपने समय के महान विद्वानों को गजनी में एकत्रित किया था।

✔ महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार उत्बी था। उसने ‘किताब- उल – यामिनी’ अथवा ‘तारीख-ए- यामिनी’ नामक ग्रंथ की रचना की।

17.पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था-
U.P. P.C.S. (Pre) 1996
(a) 570 ई. में
(b) 622 ई. में
(c) 642 ई. में
(d) 670 ई. में

उत्तर – (a)
‘मक्का’ सऊदी अरब में स्थित है, यहीं पर 570 ई. में इस्लाम धर्म के | प्रवर्तक हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इसी कारण यह स्थान मुस्लिम अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल है। इनकी मृत्यु 632 ई. में हुई थी।

18. मक्का कहां है?
M.P. P.C.S. (Pre) 1995
(a) सीरिया
(b) ईरान
(c) इराक
(d) सऊदी अरब
उत्तर- (d)
‘मक्का’ सऊदी अरब में स्थित है, यहीं पर 570 ई. में इस्लाम धर्म के | प्रवर्तक हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इसी कारण यह स्थान मुस्लिम अनुयायियों का पवित्र तीर्थ स्थल है। इनकी मृत्यु 632 ई. में हुई थी।

19. हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में ‘हिंदू’ शब्द का प्रथम बार प्रयोग किया था –
I.A.S. (Pre) 1995
(a) यूनानियों ने
(b) रोमवासियों ने
(c) चीनियों ने
(d) अरबों ने

उत्तर- (d)
✔ ऋग्वेद में उल्लिखित ‘भरत’ कबीले के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा।

✔ परंपरानुसार दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा है।

✔ कुछ विद्वानों के अनुसार, ऋषभदेव के ज्येष्ठ पुत्र, भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा है।

✔ ईरानियों ने इस देश को ‘हिंदुस्तान’ कहकर संबोधित किया है तथा यूनानियों ने इसे ‘इंडिया’ कहा है।

✔ हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में ‘हिंदू’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अरबों द्वारा किया गया था।

20. भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण किस वर्ष हुआ ?
M.P. P.C.S. (Pre) 1995
(a) 647
(c) 711
(b) 1013
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (d)

✔ भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण 712 ई. में अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था। मुहम्मद बिन कासिम से पूर्व 711 ई. में ही उबैदुल्लाह के नेतृत्व में एक अभियान दल भेजा गया, परंतु वह पराजित हुआ और मारा गया।

✔ इराक के हाकिम अल-हज्जाज ने मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों को सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा। भारी संघर्ष के बाद अरबों ने 712 ई. में सिंध पर विजय प्राप्त कर ली। उस समय सिंध पर दाहिर का शासन था।

✔ फारसी ग्रंथ ‘चचनामा’ से अरबों द्वारा सिंध विजय की जानकारी मिलती है।

21. मुहम्मद बिन कासिम द्वारा सिंध की विजय कब हुई ?
U.P. P.C.S. (Pre) 1991
(a) 713 ई.
(b) 716 ई.
(c) 712 ई.
(d) 719 ई.

उत्तर-(c)
✔ भारत पर पहला मुस्लिम आक्रमण 712 ई. में अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ था। मुहम्मद बिन कासिम से पूर्व 711 ई. में ही उबैदुल्लाह के नेतृत्व में एक अभियान दल भेजा गया, परंतु वह पराजित हुआ और मारा गया।

✔ इराक के हाकिम अल-हज्जाज ने मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों को सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा। भारी संघर्ष के बाद अरबों ने 712 ई. में सिंध पर विजय प्राप्त कर ली। उस समय सिंध पर दाहिर का शासन था।

✔ फारसी ग्रंथ ‘चचनामा’ से अरबों द्वारा सिंध विजय की जानकारी मिलती है।

For more Science QuestionsClick Here
download button

Note : Science के इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

Offer

🔥Great Deals on Smartphone🔥 

  📱 Shop Now or Never Offer
📣 Great deals on Smartphones

👉  Shop Now

⚡️Breaking News
📱  Samsung Galaxy M34 5G

⚡️At Rs 2,499/month
-50 MP no shake camera at lowest price

 👉  Shop Now

  📱 Samsung Galaxy S24 Ultra
⚡️Rs 1,44,999 Rs 1,39,999
⚡️Effective Price Rs 1,24,999*

-Live Translate & Circle to Search
-*Including bank offer

 👉  Shop Now

 

amazon Prime Video

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

  Exams

  Subjects

Offer

🔥Great Deals on Smartphone🔥 

  📱 Shop Now or Never Offer
📣 Great deals on Smartphones

👉  Shop Now

⚡️Breaking News
📱  Samsung Galaxy M34 5G

⚡️At Rs 2,499/month
-50 MP no shake camera at lowest price

 👉  Shop Now

  📱 Samsung Galaxy S24 Ultra
⚡️Rs 1,44,999 Rs 1,39,999
⚡️Effective Price Rs 1,24,999*

-Live Translate & Circle to Search
-*Including bank offer

 👉  Shop Now

 

amazon Prime Video

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Job, Recruitment, Naukri

सरकारी नौकरी

Get Job Alert, Admit Card, Answer Key, Result etc.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

Scroll to Top