Nanotechnology PYQ

Shiksha247 – Science Government Exam Questions, Previous Year Question Papers & Preparation

अगर आप UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, Shiksha247 आपके लिए सबसे बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है।
यहाँ आपको Science विषय के टॉपिक “Nanotechnology” पर आधारित Previous Year Question के  विस्तृत हल उपलब्ध है।

UPSC Previous Year Question
SSC Old Question Papers
Railway Exam Memory-Based Questions
CTET, RPSC, Patwar, REET, Police Old Questions
TET (Teacher Eligibility Test) Questions

इन Questions को हल करने से आपकी तैयारी मजबूत होती है, important topics, exam pattern और frequently asked questions का अनुभव मिलता है, जिससे selection की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

नैनो – प्रौद्योगिकी

1. नैनो-टेक्नोलॉजी का जनक किसे कहा जाता है-
[PSI-13.09.2021](1) निकोला टेस्ला
(2) रिचर्ड फीनमैन
(3) लिनस पॉलिंग
(4) आर्थर वैनबर्ग
Ans. (2)
व्याख्या :
नैनो शब्द ग्रीक (यूनानी) भाषा के ‘नैनोज’ से निकला है जिसका अर्थ है बौना। पूरे विश्व के सामने नैनो प्रौद्योगिकी की अवधारणा सर्वप्रथम रखने का श्रेय 1959 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भौतिक विज्ञानी रिचर्ड फीनमैन को जाता है। फीनमैन का मानना था कि यदि स्वतन्त्र परमाणुओं को इच्छानुसार प्रयोग में लाना सम्भव हो जाए तो विनिर्माण के क्षेत्र में क्रान्ति आ सकती है। नैनो टेक्नोलॉजी शब्द का प्रयोग सबसे पहली बार 1974 में टोक्यो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक नोरिओ तानिगुची ने अपने एक शोधपत्र में किया था। ड्रेक्सलर ने अपनी पुस्तक में पहली बार ‘नैनोटेक’ शब्द का प्रयोग किया। नैनो प्रौद्योगिकी इन्जीनियरिंग से जुड़े सैद्धांतिकी, वैज्ञानिक और अन्य क्षेत्रों से जुड़ा संकाय है जिसमें गणना एक मीटर के अरबवें हिस्से यानी नैनो मीटर (10°m) में की जाती है।

2. उपसर्ग “नैनो” किस शब्द से बना है?
[PSI-07.10.18](1) फ्रांसीसी शब्द जिसका अर्थ है अरब
(2) लैटिन शब्द जिसका अर्थ है अदृश्य
(3) यूनानी शब्द जिसका अर्थ है बौना
(4) स्पेनिश शब्द जिसका अर्थ है कण
Ans. (3)

3. शब्द ‘नैनो-टैक्नोलॉजी’ का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया-
[PSI-14.09.2021](1) नोरिओ तांनिगुची
(2) शिनया यामानाका
(3) योशिनोरी ओहुसुमी
(4) हिरोशी किमुरा
Ans. (1)

4. नैनो-टेक्नोलोजी में किस विमा (आयाम) के पदार्थ प्रयोग किए जाते हैं?
[PSI Exam. 2007](1) 10-⁶ मीटर
(2) 10-⁹ मीटर
(3) 10-⁶ किलोग्राम
(4) 10-⁹ किलोग्राम
Ans. (2)

5. एक कण जिसकी कम से कम एक विमा 10-7 मीटर से कम हो, कहलाता है-
[RAS-5.8.2018](1) माइक्रो पार्टिकल
(2) मिली पार्टिकल
(3) नैनो पार्टिकल
(4) मैक्रो पार्टिकल
Ans. (3)

6. नैनो तकनीक के निम्न उत्पादों/उदाहरणों को नैनो तकनीक की चार पीढ़ियों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए [1-4] एवं दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए-
[R.A.S.28.8.2016]1. एयरोसोल
2. 3-डी नेटवर्किंग
3. आण्विक विनिर्माण
4. लक्षित दवाएँ
कूटः
(1) 4, 1, 3, 2
(2) 1, 4, 2, 3
(3) 4, 1, 2, 3
(4) 1, 2, 3, 4
Ans. (2)
व्याख्या :
नैनो तकनीक के विकास क्रम की चार पीढ़ियाँ-
• पहली पीढ़ी (शुरुआत 2000 ई.) – इस पीढ़ी के अन्तर्गत निर्मित पदार्थों को निष्क्रिय नैनो संरचना नाम दिया गया। इस पीढ़ी में बनाए गए प्रमुख पदार्थों में एयरोसोल पॉलीमर्स शामिल है।
• द्वितीय पीढ़ी (शुरुआत 2005 ई.)- इस पीढ़ी के अन्तर्गत निर्मित पदार्थों को सक्रिय नैनो संरचना नाम दिया गया। इस पीढ़ी में बनाये गये पदार्थों में नैनो संवेदक, नैनो कैप्सूल्स, नैनो रसायन, नैनो ड्रक्स तथा 3-डी ट्रांजिस्टर शामिल है।
• तृतीय पीढ़ी (शुरुआत 2010 ई.)- इस पीढ़ी के अन्तर्गत बनाये गये पदार्थों को सिस्टम ऑफ नैनो सिस्टम नाम दिया गया है। इस पीढ़ी में बनाये गये पदार्थों में नैनो रोबोट और 3डी नेटवर्क शामिल है।
• चतुर्थ पीढ़ी (शुरुआत 2015 ई)- इस पीढ़ी के अन्तर्गत बनाये गये पदार्थों को मॉलिक्यूलर ऑफ नैनो सिस्टम नाम दिया गया है। इस पीढ़ी में आण्विक विनिर्माण पर जोर दिया गया है।

7. नैनोटेक्नोलॉजी (अतिसूक्ष्म तकनीकी) सम्बन्धित है-
[R.A.S. Pre. Exam.-19.11.2013](1) परमाणु (एटोमिक) अभियांत्रिकी से
(2) कार्बन अभियांत्रिकी से
(3) सूक्ष्मजीवविज्ञान से
(4) सूक्ष्म – भौतिकी से
Ans. (1)
व्याख्या :
नैनो यूनानी (ग्रीक) शब्द है जिसका अर्थ है-बौना (Dwardf)। हिन्दी में इसका अर्थ सूक्ष्म या अत्यंत छोटा है। 1 मीटर का 1 अरबवाँ भाग नैनोकरण कहलाता है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है यह कितना छोटा होता है ( अर्थात् 1 नैनोमीटर = 10.9 मीटर)। अभी तक परमाणु को सबसे छोटा कण माना जाता रहा है लेकिन नैनो इससे भी छोटा है। अतः सूक्ष्म से सूक्ष्मतर का निर्माण ही नैनो-तकनीक है। नैनो टेक्नोलॉजी अणुओं व परमाणुओं की इंजीनियरिंग है, जो भौतिकी, रसायन, बायो इन्फॉर्मेटिक्स व बायो टेक्नोलॉजी जैसे विषयों को आपस में जोड़ती है।

8. भारत में नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी मिशन की शुरुआत की गयी-
(1) 2000
(2) 1980
(3) 1984
(4) 2007
Ans. (4)
व्याख्या –
भारत की उन्नति में सहयोग देने के लिए नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को विकसित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिशन की शुरुआत मई, 2007 में की गई जिसे संक्षिप्त रूप में नैनो मिशन कहा जाता है। नैनो मिशन के कार्यान्वयन के लिए प्रोफेसर सी.एन.आर.राव की अध्यक्षता में नैनो मिशन परिषद् (Nano Mission Council – NMC) का गठन किया गया है। प्रो. सी.एन.आर. राव को भारत में नैनो प्रौद्योगिकी का जनक (Father of Nano Tecnnology in India) भी कहा जाता है।

9. भारत में नैनो प्रौद्योगिकी का जनक कहा जाता है-
(1) सी.एन.आर.राव
(2) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(3) सी. राधाकृष्णन
(4) डॉ. टैसी थॉमस
Ans. (1)

10. नैनो प्रौद्योगिकी द्वारा कैंसर, एल्जाइमर रोगों में जिस विशिष्ट प्रोटीन का निर्माण होता है, वह
(1) नैनो प्रोटीन
(2) हस्ताक्षर प्रोटीन
(3) ग्लोबल प्रोटीन
(4) लिटर प्रोटीन
Ans. (2)

11. कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
[R.A.S.-19.11.2013](1) अतिसूक्ष्म तकनीकी (नैनोटेक्नोलॉजी) नैनोमीटर पैमाने पर आधारित होती है।
(2) अतिसूक्ष्म पदार्थों (नैनोमेटीरियल) की विशिष्टता इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा ज्ञात की जा सकती है।
(3) अतिसूक्ष्म पदार्थों (नैनोमेटीरियल) के संश्लेषण की भौतिक तकनीक प्लाज्मा सिन्थेसिस होती है।
(1) केवल (i)
(2) केवल (iii)
(3) (i) एवं (ii)
(4) (ii) एवं (iii)
Ans. (3)

12. एक नैनोमीटर बराबर होता है-
[संरक्षण अधिकारी. 29.05.2019](1) 10-10 मीटर के
(2) 109 मीटर के
(3) 10-8 मीटर के
(4) 10-7 मीटर के
Ans. (2)
व्याख्या – 1 नैनोमीटर 10 मीटर

13. नैनो तकनीक वह तकनीक है जो सम्बन्धित है-
(1) ध्वनि से
(2) प्रकाश से
(3) अंतरिक्ष अनुसंधान से
(4) परमाणु भौतिकी से
Ans. (4)
व्याख्या –
नैनो तकनीक एक तकनीक है जो लघुकरण से सम्बन्धित है। विशिष्ट गुणों वाली युक्तियों के निर्माण हेतु परमाणुओं तथा अणुओं के भौतिक गुणों का उपयोग करने वाली तकनीक को ‘नैनो तकनीक’ कहते हैं। नैनो तकनीक का प्रयोग वैसे तो कई क्षेत्रों में किया जाता है, लेकिन जैव प्रौद्योगिकी के अंतर्गत आनुवंशिकी का क्षेत्र इस संदर्भ में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।

14. नैनो प्रौद्योगिकी (Nanotechnology) में किस आकार की संरचनाओं का अध्ययन किया जाता है?
[RPSC LDC-17.02.2012](1) 100 nM या छोटी
(2) 100 से 1000 nM
(3) 100 से 10,000 nM
(4) 1000 से 10000 nM
Ans. (1)
व्याख्या –
नैनो पदार्थ से आशय वस्तुतः ऐसे पदार्थ से है, जिसके संरचनात्मक घटक 100 नैनो मीटर से कम का आयाम रखते हैं। वर्षा की बूंदें, कोलाइडर और क्वांटम बिंदु (अर्द्धचालक पदार्थों के सूक्ष्म कण) त्रिआयामी नैनो पदार्थ होते हैं। नैनो मीटर आकार के कणों से निर्मित नैनो क्रिस्टलीय पदार्थ भी इसी श्रेणी में आते हैं।

15. नैनोद्रव्यों का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण गुण होता है
[R.A.S. Pre. Exam.-26.10.2013](1) बल
(2) घर्षण
(3) दाब
(4) तापमान
Ans. (2)
व्याख्या-
नैनोकर्ण-60dB तक क्षीण ध्वनि को सुन लेता है। यह मनुष्य की श्रवण-शक्ति के दस लाखवें भाग तक की क्षीण ध्वनि को सुन लेता है।

16. कौन सा कथन सत्य है?
[R.A.S. Pre.-26.10.2013](1) नैनोकर्ण द्वारा-120dB तक कम ध्वनि सुनाई दे देती है।
(2) नैनोकर्ण द्वारा -60dB तक कम ध्वनि सुनाई दे देती है।
(3) नैनोकर्ण सिलिका के केवल एक नैनो कण का बना होता है।
(4) नैनोकर्ण रजत (चाँदी) के केवल एक नैनो कण का बना होता है।
Ans. (2)

17. जब किसी पदार्थ की एक विमा नैनो परास तक कम कर दी जाती है जबकि अन्य दो विमाएँ बड़ी रहती हैं, तो परिणामी संरचना होती है-
[Protection Officer-28.01.2023](1) क्वांटम डॉट
(2) क्वांटम वेल
(3) क्वांटम वायर
(4) क्वांटम बॉल
Ans. (2)

18. नैनोमीटर प्रकाश की तरंगदैर्ध्य मापने की इकाई है। एक नैनोमीटर बराबर है –
[Asst. Prof. (Botany) – 4.10.2021](1) 1×10-⁸ मीटर
(2) 1×10¹⁰ मीटर
(3) 1×10¹² मीटर
(4) 1×10-⁹ मीटर
Ans. (4)

19. जल स्वच्छीकरण हेतु फ्रांस में विकसित नैनोफिल्ट्रेशन तकनीक में जल विशेष झिल्ली से छाना जा सकता है, जिसका रंध्राकार होता है-
[RAS-1995](1) 1 एंग्स्ट्राम
(2) 10 एंग्स्ट्राम
(3) 100 एंग्स्ट्राम
(4) 1000 एंग्स्ट्राम
Ans. (2)
व्याख्या –
नैनोफिल्ट्रेशन (नैनो फिल्टर्स) एक झिल्ली निष्पंदन प्रक्रिया है जिसका उपयोग अक्सर सूक्ष्म जीवों या बैक्टीरिया को किसी द्रव जैसे पानी से निकालने या फिल्टर करने के लिए किया जाता है। जल स्वच्छीकरण हेतु फ्रांस में विकसित नैनो फिल्ट्रेशन तकनीक में जल विशेष झिल्ली से छाना जाता है, जिसका रंध्राकार 10 एंग्स्ट्राम होता है।

20. क्वांटम डॉट है-
[R.A.S. Pre Exam, 27.10.2021](1) 1 नैनामीटर से छोटी नैनो संरचनाओं का इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी प्रतिबिम्ब
(2) एक कल्पित नैनोरोबोट
(3) अर्द्धचालक नैनो संरचना
(4) रेडियो एन्टीना का नैनोस्केल अनुरूप
Ans. (4)
व्याख्या –
क्वांटम डॉट्स सेमीकंडक्टर कण आकार में कुछ नैनोमीटर होते हैं, इनमें ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक गुण होते हैं जो क्वांटम यांत्रिकी के कारण बड़े कणों से भिन्न होते हैं। वे नैनो टेक्नोलॉजी में एक केंद्रीय विषय हैं।

नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अतिविशिष्ट केन्द्र
नैनो विज्ञान की इकाइयाँ-
1. आईआईटी मद्रास, चैन्नई
2. आईएसीएस, कोलकाता
3. पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
4. एनसीएल, पुणे
5. जेएनसीएएसआर, बेंगलुरू
6. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
7. आईआईटी कानपुर, कानपुर
8. आईआईएससी, बेंगलुरू
9. आईआईटी दिल्ली, कोलकाता
10. एसआईएनपी, कोलकात्ता

नैनो प्रौद्योगिकी के केन्द्र-
1. आईआईटी, कानपुर (प्रींटेबल इलेक्ट्रॉनिक्स, नैनोपैटरनिंग)
2. एस.एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक सांइसेज, कोलकाता (एनईएमएस व एमईएमएस/नैनो प्रोडक्ट्स)
3. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (नैनोस्केल फिनोमिना इन बायोलोजिकल सिस्टम एंड मैटीरियल्स)
4. आईआईटी बाम्बे, मुम्बई (नैनोइलेक्ट्रॉनिक्स, पॉलिमर नैनोसेंसर, नैनोबायोटैक्नोलॉजी)
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस, बेंगलुरू (नैनोडिवाइस, नैनोकम्पोजिट्स, नैनोबायोसेंसर)
6. अम्रीता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कोची (इम्प्लांट्स, टिश्यू इंजीनियरिंग, स्टेम सेल रिसर्च)
7. इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस (फोटोवोल्टेठक्स व सेंसर डिवाइस)

For more Science Previous Year QuestionsClick Here

Note: इन Questions  को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।

  Solved Papers

  MCQ’s Subject

History

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Geography

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Political

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Science

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Computer

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Hindi

Topic-wise Multiple-Choice Questions

English

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Mathematics

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Reasoning

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Rajasthan GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

Haryana GK

Topic-wise Multiple-Choice Questions

  Exams

Course Poster

 

 👉  Enroll Now

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Reasoning Questions

Your score is

The average score is 33%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top