Population PYQ
Welcome to Shiksha247! Enhance your exam prep with our big collection of Indian Geography Previous Year Questions on “Population“ in Hindi.
Access old exam papers from various government job exams, including UPSC, SSC, Railway, CTET, RPSC, RSMSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher and other entrance exams. Solving these papers is a great way to prepare for exams and boost your success chances.
जनसंख्या PYQ
- जनगणना कितने वर्ष में एक बार की जाती है?
[SSC Constable (GD)-04.10.2015]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (1)]
(1) 5 वर्ष
(2) 15 वर्ष
(3) 10 वर्ष
(4) प्रतिवर्ष
Ans. (3)
व्याख्या –
- जनगणना विषय संघ सूची।
- प्रथम जातिगत जनगणना 1931
- सर्वप्रथम जनगणना-1872 ( लार्ड मेयो के काल में।)
- प्रथम व्यवस्थित जनगणना-1881 ( लार्ड रिपन काल में)
- जनगणना-2011 क्रमानुसार 15वीं तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरान्त 7 वीं गणना है। जनगणना 10 वर्षों में होती है।
- 2011 वीं जनगणना है-
[II Grade (GK) Exam. 2012]
(1) 15वीं राष्ट्रीय जनगणना
(2) 12वीं राष्ट्रीय जनगणना
(3) 16वीं राष्ट्रीय जनगणना
(4) 14वीं राष्ट्रीय जनगणना
Ans. (1)
- स्वतंत्रता के पश्चात किस वर्ष में भारत में प्रथम बार जनगणना की गई थी-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (II)]
(1) 1947
(2) 1950
(3) 1948
(4) 1951
Ans. (4)
व्याख्या-
यदि 1921 ई. को भारत की जनसंख्या का वृहत विभाजक वर्ष कहा जाता है। तो 1951 को ‘जनसंख्या में भारी वृद्धि के प्रारम्भिक वर्ष’ की संज्ञा दी जा सकती है।
- 2001 से 2011 के मध्य भारत में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर थी-
[ACF & FRO: 18.02.2021]
(1) 21.5%
(2) 17.7%
(3) 17.5%
(4) 17.2%
Ans. (2)
व्याख्या –
फाइनल आँकड़ों के अनुसार 2001-11 के दशक में देश में कुल जनसंख्या में 18.196 करोड़ (17.7 प्रतिशत) की वृद्धि हुई।
- भारत के निम्न राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश को 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या घनत्व के अनुसार अवरोही (घटते) क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
- केरल, 2. पश्चिम बंगाल, 3. दिल्ली, 4. बिहार
[CET (S-1)-27.09.2024]
(1) 3,1,4,2
(2) 1,4,2,3
(3) 1,4,3,2
(4) 3,4,2,1
Ans. (4)
- जन घनत्व का सूत्र है-
[II Grade (Social Study) -2011]
(1) कुल जनसंख्या/कुल क्षेत्रफल
(2) कुल जनसंख्या/कुल संसाधन
(3) खेतीहर जनसंख्या/कृषि भूमि
(4) कुल जनसंख्या/कृषि योग्य कुल भूमि
Ans. (1)
व्याख्या –
जनसंख्या घनत्व की गणना करने के लिए, आप आबादी को क्षेत्र के आकार से विभाजित करेंगे। इस प्रकार, जनसंख्या घनत्व = लोगों की संख्या / भूमि क्षेत्र।
- भारत में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य है-
[II Grade (Maths) Exam. 2011]
(1) राजस्थान
(2) बिहार
(3) बंगाल
(4) केरल
Ans. (4)
व्याख्या –
- सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य केरल (प्रति हजार पुरुषों पर 1084 महिलाएँ) है।
- न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (प्रति हजार पुरुषों पर 879 महिलाएँ) है।
- निम्नलिखित में से, भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्यों का लिंगानुपात की दृष्टि से आरोही क्रम रहा है-
[Head Master-11.10.2021]
(1) आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल
(2) छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल
(3) तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश
(4) केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़
Ans. (2)
- 2001-2011 के मध्य निम्नलिखित में से किस राज्य में सबसे कम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर अंकित की गयी-
[Head Master-11.10.2021]
(1) आन्ध्रप्रदेश
(2) उड़ीसा
(3) गुजरात
(4) त्रिपुरा
Ans. (1)
- सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य हैं-
[II Grade (Maths) 2011] [P.S.I.-2002]
[RTET Level-II, 2011]
(1) अरुणाचल, मिजोरम
(2) पंजाब, हरियाणा
(3) बंगाल, असम
(4) आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश
Ans. (1)
व्याख्या –
वर्तमान में जनसंख्या का घनत्व अधिकतम बिहार राज्य (1106) में है। सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश (17 प्रति वर्ग किमी) है।
- 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में औसत जनघनत्व कितना है (व्यक्ति/वर्ग किमी.)?
[Dy. Commandant – 23.8.2020]
[राज. कॉन्स्टेबल-7.11.2020 (1)]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (II)]
(1) 350
(2) 362
(3) 382
(4) 378
Ans. (3)
- जनगणना 2011 के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या वाले चार राज्य बताइये-
[Head Master Exam, 2011]
(1) उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल
(2) उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश
(3) उत्तरप्रदेश, बिहार, आन्ध्रप्रदेश और तमिलनाडु
(4) उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और आन्ध्रप्रदेश
Ans. (1)
व्याख्या –
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या की दृष्टि से बड़े राज्य क्रमश –
- उत्तर प्रदेश (199812341)
- महाराष्ट्र (112374333)
- बिहार (104099452)
- पश्चिम बंगाल (91276115)
- वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार आबादी की दृष्टि से निम्नांकित में से कौनसा राज्य राजस्थान से बड़ा है?
[Police Constable Exam-2008]
(1) गुजरात
(2) उड़ीसा
(3) पंजाब
(4) महाराष्ट्र
Ans. (4)
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस शहर की जनसंख्या सर्वाधिक है?
(1) कोलकाता
(2) मुंबई
(3) दिल्ली
(4) चेन्नई
Ans. (2)
व्याख्या –
देश में सर्वाधिक आबादी वाले शहर –
मुम्बई -1.84 करोड़,
नई दिल्ली-1.68 करोड़ व कोलकात्ता -1.41 करोड़।
- 2011 की जनगणना के अनुसार कौनसा जिला भारत का सबसे अधिक आबादी वाला जिला है-
[राज. पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (Ⅰ)]
[ANM-03.02.2024]
(1) संबलपुर
(2) गाजियाबाद
(3) ठाणे
(4) जोधपुर
Ans. (3)
- 2011 की जनगणना के अनुसार, अकेला भारतीय राज्य जिसमें 2001 की जनगणना की तुलना में जनसंख्या में कमी (गिरावट) पाई गई है, वह है-
(1) गोवा
(2) महाराष्ट्र
(3) नागालैंड
(4) केरल
Ans. (3)
व्याख्या –
2001-2011 के दौरान नागालैण्ड देश का एकमात्र राज्य है जिसमें जनसंख्या वृद्धि दर ऋणात्मक रही है अर्थात् नागालैण्ड राज्य की जनसंख्या 2001 के मुकाबले 2011 में कम हुई है।
- भारत में कौनसा जनगणना वर्ष, ‘जनसांख्यिकी’ विभाजन’ का वर्ष कहा जाता है?
[II Grade GK-31.10.2018]
(1) 1991
(2) 1901
(3) 1971
(4) 1921
Ans. (4)
व्याख्या –
सन 1921 से पहले जनसंख्या में वृद्धि यंत्र-तंत्र, अनियमित तथा मंद थी। इसका मुख्य कारण उच्च जन्मदर एवं उच्च मृत्यु दर था। सन 1921 के बाद जनसंख्या बढ़ती रही है। इसी कारण सन 1921 को भारत के जनसंख्या अध्ययन में जनसांख्यिकी विभाजक के रूप में जाना जाता है।
- भारत में जनगणना वर्ष 2011 में साक्षरता की दर थी-
[Head Master Exam, 2011]
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (1)]
(1) 74.04
(2) 65.38
(3) 71.44
(4) 64.83
Ans. (1)
व्याख्या –
साक्षरता- ताजा फाइनल आँकड़ों के अनुसार 2011 में देश में साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत रही। पुरुषों में साक्षरता 80.9 प्रतिशत व महिलाओं में यह 64.6 प्रतिशत पाई गई।
- निम्नलिखित में से कौनसा घटक आयु-लिंग पिरामिड में परिलक्षित नहीं होता है-
[LDC-11.08.2024]
(1) जनसंख्या घनत्व
(2) प्रतिशत में महिला सदस्य
(3) प्रतिशत में पुरुष सदस्य
(4) प्रत्येक आयु वर्ग में पुरुषों और महिलाओं का प्रतिशत
Ans. (1)
- 2011 की जनगणना के अनुसार, किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में उच्चतम महिला साक्षरता प्रतिशत पायी जाती है।
[Dy. Commandant – 23.08.2020]
(1) तमिलनाडु
(2) पांडिचेरी
(3) केरल
(4) दिल्ली
Ans. (3)
- भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्यों का निम्नलिखित में से कौनसा क्रम राज्यों को साक्षरता के बढ़ते क्रम में दर्शाता है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (11)]
(1) केरल, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार
(2) बिहार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, केरल
(3) बिहार, गोवा, केरल, अरुणाचल प्रदेश
(4) अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गोवा, केरल
Ans. (2)
- 2011 की जनगणना के अनुसार, किस राज्य में उच्चतम साक्षरता प्रतिशत है।
[Dy. Commandant -23.08.2020]
(1) तमिलनाडु
(2) पांडिचेरी
(3) केरल
(4) दिल्ली
Ans. (3)
- किसी देश की स्वास्थ्य सांख्यिकी का उचित सूचकांक मुख्यतः किस दर से घटने से पता चलता है?
[संगणक-03.03.2024]
(1) शिशु मृत्यु दर
(2) मृत्यु दर
(3) अशोधित जन्म दर
(4) आयु विशिष्ट मृत्यु दर
Ans. (1)
- भारत में कौनसी भाषा सबसे अधिक बोली जाती है?
[RAS Pre. Exam. 2007]
(1) बंगाली
(2) मराठी
(3) उर्दू
(4) पंजाबी
Ans. (1)
व्याख्या –
जनणगना 2011 के अनुसार भारत में हिन्दी के पश्चात सर्वाधिक व्यक्तियों द्वारा बोली जाने वाली भाषा क्रमशः बांग्ला, मराठी, तेलुगू एवं तमिल है।
- भारत में बोली जाने वाली अनुसूचित भाषाओं को वर्ष 2011 जनगणना आँकड़े के अनुसार घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
[Public Relation Officer – 22.10.2019]
- तमिल
- उर्दू
- मराठी
- बंगाली
(1) 4, 3, 1, 2
(2) 1, 2, 3, 4
(3) 4, 2, 1, 3
(4) 1, 4, 2, 3
Ans. (1)
- 2011 की जनसंख्या के अनुसार, भारत में तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-07.11.2020 (II)]
(1) तेलुगू
(2) तमिल
(3) बंगाली
(4) मराठी
Ans. (4)
- 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-06.11.2020 (1)]
(1) प. बंगाल
(2) उत्तरप्रदेश
(3) महाराष्ट्र
(4) उत्तराखण्ड
Ans. (2)
व्याख्या –
विकल्प में दिये गये राज्यों में सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि दर उत्तर प्रदेश (20.23%) है। 2011 की जनगणना के अनुसार मेघालय की जनसंख्या वृद्धि दर (27.95%) राज्यों में सर्वाधिक है।
- ‘लिंगानुपात’ का क्या अर्थ है-
[राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-08.11.2020 (II)]
(1) प्रति 100 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या
(2) प्रति 1000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या
(3) प्रति 10000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या
(4) प्रति 100000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या
Ans. (2)
- किशोर जनसंख्या को सामान्यतः किस आयु वर्ग के समूहित किया जाता है?
[राज.पु. कॉन्स्टेबल-13.5.2022 (1)]
(1) 10-19 वर्ष की आयु के बीच
(2) 6-19 वर्ष की आयु के बीच
(3) 4-99 वर्ष की आयु के बीच
(4) 13-19 वर्ष की आयु के बीच
Ans. (1)
व्याख्या:-
भारत की जनसंख्या का सबसे महत्त्वपूर्ण लक्षण इसकी किशोर जनसंख्या का आकार है। यह भारत की कुल जनसंख्या का पाँचवाँ भाग है। किशोर प्रायः 10 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के होते हैं। ये भविष्य के सबसे महत्त्वपूर्ण मानव संसाधन हैं।
[स्रोत : NCERT, Class 9, पृष्ठ 61]
- भारत की जनगणना 2011 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1.भारत का लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों पर 940 – महिलाएं हैं।
2.हरियाणा में भारत में सबसे कम लिंगानुपात है, जहाँ प्रति 1000 पुरुषों पर सिर्फ 877 महिलाएं हैं।
गलत उत्तर चुनें-
[1 Grade (Coach) 20.10.2022]
(1) 1. केवल
(2) 2 केवल
(3) 1 और 2 दोनों
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (3)
भारत का लिंगानुपात – 943, हरियाणा का लिंगानुपात-879
| For more Geography Questions | Click Here |
Note: इन Questions को तैयार करने में पूर्ण सावधानी बरती गई है। फिर भी अगर कोई गलती मिलती है, तो कमेंट बॉक्स में हमें इससे अवगत कराएं। हमारी टीम जल्द से जल्द उसे ठीक कर देगी।
Solved Papers
SSC | Click Here |
Railway | Click Here |
Police | Click Here |
Teaching | Click Here |
Rajasthan | Click Here |
Haryana | Click Here |
Uttar Pradesh | Click Here |
Uttarakhand (UK) | Click Here |
MCQ’s Subject
History
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Geography
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Political
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Science
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Computer
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Hindi
Topic-wise Multiple-Choice Questions
English
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Mathematics
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Reasoning
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Rajasthan GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions
Haryana GK
Topic-wise Multiple-Choice Questions


















