राजस्थान के आभूषण (Jewelry of Rajasthan) MCQ – Part 6
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के आभूषण से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें रखड़ी, आँवला, मेमंद, बोर, कंदोरा, कंठमाला, मादलिया, हार, टड्डा, गलपटियो आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के आभूषण
- Question: 101 से 120
- Last Updated:
📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
101. रामनामी' आभूषण पहना जाता है?
- (A) गला
- (B) कलाई
- (C) हाथ की अंगूली
- (D) नाक
रामनामी गले का आभूषण है। यह सोने का बना लंबा गहना होता है, जिसके दोनों ओर मादलिये लगे होते हैं। इसे रामनवमी, नावां या रामनामी भी कहा जाता है। यह खास अवसरों और धार्मिक अनुष्ठानों में पहना जाता है।
102. मूठ्या व चांट नामक आभूषण पहने जाते हैं?
- (A) कमर
- (B) गला
- (C) कलाई
- (D) हाथ की अंगुली
मूठ्या और चांट कलाई के आभूषण हैं। ये प्रायः चाँदी से बनाए जाते हैं और चूड़ी की तरह कलाई पर धारण किए जाते हैं। इनका उपयोग विशेषकर ग्रामीण महिलाओं में अधिक होता है।
103. निम्न में से असुमेलित युग्म है–
- (A) नकेसर – नाक
- (B) तोड़ा – कमर
- (C) कंठी – गला
- (D) खींटली – कान
तोड़ा कमर का नहीं बल्कि पैर का आभूषण है। यह कड़े के नीचे पहना जाता है और चाँदी के मोटे तारों से बनाया जाता है। शेष युग्म सही हैं – नकेसर नाक का, कंठी गले का और खींटली कान का आभूषण है।
104. कोकरू आभूषण कहाँ पहना जाता है?
- (A) नाक
- (B) गला
- (C) कान
- (D) कमर
कोकरू कान का आभूषण है। यह सोने या चाँदी का छोटा गहना होता है जिसे कान के लोब पर पहनाया जाता है। यह महिलाओं की कान की सजावट का प्रमुख हिस्सा है।
105. अनवट, आनोटा और जरा शरीर के किस अंग के आभूषण हैं?
- (A) नाक
- (B) पाँव
- (C) हाथ
- (D) सिर
अनवट, आनोटा और जरा पाँव के आभूषण हैं। ये प्रायः चाँदी से बनाए जाते हैं और पाँव की अंगुलियों या पाँव पर धारण किए जाते हैं। ग्रामीण और आदिवासी समाज में इनका विशेष महत्व है।
106. कर्णफूल नामक आभूषण शरीर के किस भाग में धारण किया जाता है?
- (A) कान
- (B) नाक
- (C) गला
- (D) दाँत
कर्णफूल कान का आभूषण है। यह कान के निचले भाग में पुष्पाकार रूप में पहना जाता है। इसके बीच में प्रायः नगीने जड़े होते हैं। मेवाड़ क्षेत्र में इसे "गुट्टी" भी कहा जाता है।
107. आभूषण जो सिर पर नहीं पहना जाता?
- (A) मेमंद
- (B) बोर
- (C) रखड़ी
- (D) कंदोरा
कंदोरा सिर का नहीं बल्कि कमर का आभूषण है। यह सोने-चाँदी की झूलती श्रृंखलाओं से बना पट्टिकानुमा गहना है। जबकि मेमंद, बोर और रखड़ी सभी सिर के आभूषण हैं।
108. निम्नलिखित में से कौनसा आभूषण गले में नहीं पहना जाता है?
- (A) आँवला
- (B) कंठमाला
- (C) मादलिया
- (D) हार
आँवला गले का नहीं बल्कि पैर का आभूषण है। यह मोटे कड़े जैसा चाँदी का गहना होता है। वहीं कंठमाला, मादलिया और हार सभी गले के आभूषण हैं।
109. सारा-सरी व मिरजाबारपखा नामक आभूषण शरीर के किस भाग में पहना जाता है?
- (A) कान
- (B) पैर
- (C) हाथ
- (D) सिर
सारा-सरी और मिरजाबारपखा सिर के आभूषण हैं। सारा-सरी बालों के पिन पर लगा आधे गोले जैसा पतला आभूषण है। मिरजाबारपखा तीन पतली जंजीरों से बना होता है, जो टीके को सिर पर स्थिर रखने के लिए प्रयोग होता है।
110. निम्नलिखित में से कौनसा (आभूषण–मानव अंग) सुमेलित नहीं है?
- (A) माकड़ी – कान
- (B) खंगाली – गला
- (C) रमझोल – कलाई
- (D) तगड़ी – कमर
रमझोल कलाई का नहीं बल्कि पैर का आभूषण है। इसे चाँदी से बनाया जाता है और चलने पर इसमें मधुर झंकार उत्पन्न होती है। बाकी युग्म सही हैं।
111. निम्नलिखित में से असत्य कथन की पहचान करें –
- (A) हालरो गले का आभूषण है।
- (B) अणत भुजा का आभूषण है।
- (C) नथ बिजली कान का आभूषण है।
- (D) रखन दाँत का आभूषण है।
नथ बिजली कान का नहीं बल्कि नाक का आभूषण है। यह विशेषकर स्त्रियों द्वारा विवाह और त्यौहारों पर धारण किया जाता है। जबकि हालरो गले का, अणत भुजा का और रखन दाँत का आभूषण है।
112. निम्न में से कौनसा आभूषण गले का नहीं है?
- (A) आड
- (B) टड्डा
- (C) गलपटियो
- (D) चन्द्रहार
टड्डा गले का नहीं बल्कि भुजा का आभूषण है। यह सोने या चाँदी से बना होता है और हाथ के ऊपरी भाग (भुजा) पर धारण किया जाता है। जबकि आड, गलपटियो और चन्द्रहार गले के आभूषण हैं।
113. रखड़ी, पतरी, काचर, बेसरि में से कौनसा सिर का आभूषण नहीं है?
- (A) रखड़ी
- (B) पतरी
- (C) काचर
- (D) बेसरि
बेसरि सिर का नहीं बल्कि नाक का आभूषण है। इसे नथ या लौंग की तरह नाक में पहना जाता है। जबकि रखड़ी, पतरी और काचर सभी सिर के आभूषण हैं।
114. राजस्थान में स्त्रियों के शरीर के कौनसे अंग पर 'गोफण' आभूषण पहना जाता है?
- (A) गला
- (B) सिर
- (C) नाक
- (D) कान
गोफण सिर का आभूषण है जिसे विशेष रूप से बालों की वेणी में गूँथा जाता है। यह आभूषण न केवल सजावट का साधन है बल्कि परंपरा का भी प्रतीक है। ग्रामीण और पारंपरिक समाज में महिलाओं द्वारा इसका उपयोग सिर को आकर्षक बनाने और उनकी सामाजिक पहचान को दर्शाने के लिए किया जाता है।
115. कान के ऊपरी हिस्से में छेद करके पहना जाने वाला आभूषण है?
- (A) लटकन
- (B) बाली
- (C) पीपल पत्र
- (D) टॉप्स
पीपल पत्र सोने या चाँदी से बना अंगूठीनुमा आभूषण है, जिसे कान के ऊपरी हिस्से में छेद करके पहनाया जाता है। इसे पीपल पन्ना भी कहा जाता है। यह आभूषण राजस्थान की पारंपरिक स्त्रियों के श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा है और विशेष रूप से शादी-ब्याह तथा त्यौहारों में पहनने की परंपरा रही है।
116. किस आभूषण का संबंध महिला के पैरों से नहीं है?
- (A) नेवरी
- (B) आँवला
- (C) पहुंचिया
- (D) हिरना मैन
पहुंचिया महिलाओं की कलाई में पहनने का आभूषण है। इसे पूणच या पूणची भी कहा जाता है और यह सोने या चाँदी से बनी छोटी चूड़ियों जैसी होती है। यह आभूषण हाथों की शोभा को बढ़ाता है जबकि नेवरी, आँवला और हिरना मैन पैरों में पहने जाते हैं और पाँव के श्रृंगार का हिस्सा होते हैं।
117. निम्न में कौनसा सुमेलित नहीं है? (अंग-आभूषण)
- (A) सिर – मेमंद
- (B) गला – हंसली
- (C) कमर – तिमणिया
- (D) पैर – रिमझोल
तिमणिया गले का आभूषण है, कमर का नहीं। यह सोने या चाँदी से बना गले में पहनने वाला हार है और इसकी शोभा विशेष रूप से वैवाहिक और धार्मिक अवसरों पर अधिक दिखाई देती है। बाकी विकल्प सही हैं क्योंकि मेमंद सिर का, हंसली गले का और रिमझोल पैरों का आभूषण है।
118. नेवरी आभूषण शरीर के किस अंग पर पहना जाता है?
- (A) कमर
- (B) गर्दन
- (C) हाथ
- (D) टखना
नेवरी पाँव का आभूषण है जो पायल की तरह पहना जाता है। इसे अक्सर आँवला जैसे अन्य पैरों के आभूषणों के साथ धारण किया जाता है। राजस्थान में पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए नेवरी, आँवला, झांझर, रिमझोल, नुपूर और पायल जैसे आभूषण महत्वपूर्ण माने जाते हैं और पारंपरिक स्त्री श्रृंगार का हिस्सा हैं।
119. नेवर आभूषण पहना जाता है–
- (A) दाँतों में
- (B) हाथों में
- (C) गले में
- (D) पाँवों में
नेवर या नेवरी पाँव का आभूषण है। यह चाँदी से बना होता है और आँवला के साथ धारण किया जाता है। पैरों के आभूषण जैसे कड़ी, नुपूर, लछने, झांझर और रिमझोल की तरह नेवर भी ग्रामीण और शहरी दोनों समाज में प्रचलित है। यह पैरों की सुंदरता और परंपरागत स्त्री आभूषण का प्रतीक है।
120. राजस्थान में 'तिमणिया' नामक आभूषण पहना जाता है?
- (A) सिर पर
- (B) हाथों पर
- (C) गले में
- (D) भुजाओं पर
तिमणिया गले का आभूषण है। यह प्रायः सोने से बना होता है और गले की शोभा को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से शादी, उत्सव और धार्मिक अवसरों पर धारण किया जाता है। गले के अन्य आभूषण जैसे हार, मंगलसूत्र, ठुस्सी, गलपटियो और तुलसी के साथ तिमणिया भी राजस्थानी श्रृंगार का अहम हिस्सा है।
राजस्थान के आभूषण MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel