राजस्थान के दुर्ग MCQ (Forts of Rajasthan) – Part 12
इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के दुर्ग से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में डीग का किला, नागौर का किला, भरतपुर किला, बयाना किला, रणथम्भौर किला, चित्तौड़गढ़ का किला, तारागढ़ का किला, कुम्भलगढ़ का किला, रणथम्भौर का किला, कुंभा के महल आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।
ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और explanation दिया गया है, जिससे आपकी राजस्थान GK की तैयारी और मजबूत होगी।
- Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
- Topic: राजस्थान के दुर्ग
- कुल प्रश्न: 20
- Last Updated:
✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK
Faculty & Content Team
(Since 2021)
📘 RPSC, REET, RSSB & Other Competitive Exam Content Experience
221. राजस्थान के किस किले में 'कचहरी कलां' भवन स्थित है?
- (A) भरतपुर किला
- (B) बयाना किला
- (C) रणथम्भौर किला
- (D) डीग का किला
भरतपुर का लोहागढ़ किला अपनी मजबूती और स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है। इसी किले के अंदर स्थित कचहरी कलां भवन प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों के लिए बनाया गया था। यह भवन भरतपुर रियासत की शासन व्यवस्था का प्रतीक है।
222. निम्न में से राजस्थान के किस पहाड़ी किले को युनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल नहीं किया गया है?
- (A) चित्तौड़गढ़ का किला
- (B) तारागढ़ का किला
- (C) कुम्भलगढ़ का किला
- (D) रणथम्भौर का किला
राजस्थान के 6 किले – चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भौर, गागरोन, आमेर और जैसलमेर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। लेकिन अजमेर का तारागढ़ किला इसमें शामिल नहीं है।
223. निम्न में से कौनसा महल चित्तौड़ किले में नहीं है?
- (A) कुंभा के महल
- (B) रानी पद्मिनी महल
- (C) रतन सिंह पैलेस
- (D) कटारगढ़
चित्तौड़गढ़ किले में कुंभा का महल, पद्मिनी महल और रतन सिंह पैलेस प्रसिद्ध महल हैं। लेकिन कटारगढ़ नामक महल यहाँ नहीं है। कटारगढ़ नाम कुम्भलगढ़ किले से संबंधित है।
224. निम्न में से कौनसा किला सीकर जिले में नहीं है?
- (A) रघुनाथगढ़ किला
- (B) खण्डेला किला
- (C) लक्ष्मणगढ़ किला
- (D) बादलगढ़
रघुनाथगढ़, खण्डेला और लक्ष्मणगढ़ किले सीकर जिले में स्थित हैं। जबकि बादलगढ़ का किला झुंझुनूं जिले में है। इसका निर्माण नवाब फैजल खाँ ने करवाया था और यह ऐतिहासिक दृष्टि से झुंझुनूं की पहचान माना जाता है।
225. किस दुर्ग में जौहर नहीं हुआ है?
- (A) सिवाणा दुर्ग
- (B) गागरोन दुर्ग
- (C) जयगढ़ दुर्ग
- (D) जालौर दुर्ग
राजस्थान के कई किलों में जौहर की परंपरा रही, जैसे चित्तौड़, सिवाणा, गागरोन और जालौर। लेकिन जयगढ़ किला, जो जयपुर में स्थित है, अपनी मजबूती और किलेबंदी के लिए प्रसिद्ध रहा, यहाँ कभी जौहर नहीं हुआ।
226. चित्तौड़गढ़ किले के तीन साकों का सही वर्ष है?
- (A) 1301 ई., 1364 ई., 1572 ई.
- (B) 1303 ई., 1335 ई., 1668 ई.
- (C) 1303 ई., 1535 ई., 1568 ई.
- (D) 1301 ई., 1535 ई., 1582 ई.
चित्तौड़गढ़ किले में तीन ऐतिहासिक साके हुए। पहला 1303 ई. में अलाउद्दीन खिलजी के समय, दूसरा 1535 ई. में बहादुर शाह गुजरात के आक्रमण में, और तीसरा 1568 ई. में अकबर के आक्रमण में।
227. किस किले की प्रशंसा में निम्न दोहा प्रसिद्ध है?“गढ़ दिल्ली गढ़ आगरो, अधगढ़ बीकानेर ।भलो चिणायो भाटियाँ, सिरै तो जैसलमेर।।”
- (A) सोनागरढ़ किला, जैसलमेर
- (B) नागौर का किला
- (C) भटनेर का किला, हनुमानगढ़
- (D) सिवाणा का किला
यह प्रसिद्ध दोहा जैसलमेर के सोनारगढ़ किले की प्रशंसा में कहा गया है। इसकी भव्यता, स्थापत्य और सुनहरी पत्थरों से बनी दीवारों के कारण यह राजस्थान का अनोखा किला है, जिसे "सोनार किला" भी कहा जाता है।
228. निम्न में से कौनसा किला डीग जिले में नहीं है?
- (A) कामां दुर्ग
- (B) कुम्हेर का किला
- (C) डीग का किला
- (D) नायला दुर्ग
कामां, कुम्हेर और डीग किले भरतपुर/डीग क्षेत्र में आते हैं। लेकिन नायला किला जयपुर जिले में स्थित है और इसे वहाँ के नायला कस्बे की पहचान माना जाता है।
229. गोल झालरा, नाना साहब का झालरा व इब्राहिम शरीफ का झालरा किस किले में स्थित है?
- (A) मेहरानगढ़ किला
- (B) मैगजीन दुर्ग, अजमेर
- (C) तारागढ़ किला, अजमेर
- (D) नागौर का किला
अजमेर का तारागढ़ किला प्राचीन स्थापत्य और जल-संरक्षण प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ गोल झालरा, नाना साहब का झालरा और इब्राहिम शरीफ का झालरा स्थित हैं, जो किले की जलापूर्ति में सहायक थे।
230. अजमेर के मैगजीन किले का निर्माण अकबर ने किस विजय की उपलक्ष में बनवाया था?
- (A) मालवा विजय
- (B) गुजरात विजय
- (C) नागौर विजय
- (D) चित्तौड़ विजय
मैगजीन किला (अजमेर) अकबर द्वारा गुजरात विजय की स्मृति में बनवाया गया था। इसे "अकबर का किला" भी कहा जाता है। यह किला मुगलों के सैन्य शस्त्रागार (Magazine) के रूप में प्रयुक्त होता था।
231. चित्तौड़गढ़ किले के दूसरे साके के समय किसके नेतृत्व में जौहर हुआ?
- (A) रानी पद्मिनी
- (B) रानी फूल कंवर
- (C) रानी कर्मावती
- (D) रानी रंगदेवी
चित्तौड़गढ़ में तीन साके हुए। पहला 1303 ई. में रानी पद्मिनी के नेतृत्व में, दूसरा 1535 ई. में रानी कर्मावती के नेतृत्व में, और तीसरा 1568 ई. में रानी फूलकंवर के नेतृत्व में।
232. निम्न में से कौनसा किला अजमेर जिले में नहीं है?
- (A) रूपनगढ़ किला
- (B) केहरीगढ़ किला
- (C) करकेड़ी किला
- (D) मारोठ का किला
रूपनगढ़, केहरीगढ़ और करकेड़ी किले अजमेर जिले में आते हैं। जबकि मारोठ का किला नागौर जिले में है और इसे "जिलियागढ़" भी कहा जाता है।
233. रामठरा किला किस जिले में स्थित है?
- (A) भरतपुर
- (B) करौली
- (C) जयपुर
- (D) धौलपुर
रामठरा किला राजस्थान के करौली जिले में स्थित है। यह किला अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण जाना जाता है। यहाँ भगवान केशव राय का प्रसिद्ध मंदिर भी पास में स्थित है।
234. मांडलगढ़ किले का पुनर्निर्माण किस मेवाड़ शासक ने करवाया था?
- (A) महाराणा कुम्भा
- (B) महाराणा उदयसिंह
- (C) राणा हम्मीर
- (D) महाराणा रायमल
मांडलगढ़ किले का मूल निर्माण जनश्रुति के अनुसार चानणा गुर्जर ने मांडिया भील के नाम पर करवाया था। बाद में इसका पुनर्निर्माण महाराणा कुंभा ने 15वीं शताब्दी में करवाया। यह किला रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था और मालवा क्षेत्र पर नज़र रखने में सहायक रहा।
235. अलवर के किले का निर्माता किसे माना जाता है?
- (A) राजा बलवंत सिंह
- (B) सवाई प्रतापसिंह
- (C) अलघुराय/अलघराय
- (D) मंथनदेव
अलवर का किला, जिसे बाला किला भी कहा जाता है, का निर्माण अलघुराय/अलघराय कछवाहा ने करवाया था। यह किला अरावली की पहाड़ियों पर स्थित है और अलवर शहर पर निगरानी के लिए रणनीतिक दृष्टि से बनाया गया था।
236. डॉ. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा के अनुसार जालौर के किले का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) गुहिल शासकों ने
- (B) परमार शासकों ने
- (C) राठौड़ शासकों ने
- (D) भाटी शासकों ने
इतिहासकार डॉ. गौरीशंकर हीराचंद ओझा के अनुसार जालौर का भव्य किला परमार शासकों ने बनवाया था। यह किला अपने विशाल परकोटे और ऊँचाई के कारण प्रसिद्ध है और कई बार युद्धों का केंद्र रहा।
237. जोधपुर के माचिया किले का निर्माण किसने करवाया था?
- (A) तख्त सिंह
- (B) राव जोधा
- (C) राव रणमल्ल
- (D) मानसिंह
माचिया किला महाराजा तख्तसिंह ने बनवाया था। इसका मुख्य उद्देश्य जंगली सुअरों के शिकार के समय विश्राम करना था। इसे जोधपुर का ‘काला पानी’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ कभी-कभी अपराधियों को बंदी बनाया जाता था।
238. चित्तौड़ पर आक्रमण के समय विजय के बाद अकबर ने चित्तौड़ किले का भार किसे सौंपा था?
- (A) मानसिंह प्रथम
- (B) आसफ खाँ
- (C) हुसैन कुली खाँ
- (D) जयमल राठौड़
1568 ई. में चित्तौड़गढ़ पर विजय प्राप्त करने के बाद अकबर ने किले का भार अपने विश्वसनीय सेनापति आसफ खाँ को सौंपा। यह घटना चित्तौड़ के तीसरे साके के बाद हुई, जब अकबर की सेना ने किले पर अधिकार किया।
239. बबैराठ दुर्ग (बदनौर किला) किस जिले में स्थित है?
- (A) नागौर
- (B) टोंक
- (C) ब्यावर
- (D) भीलवाड़ा
बबैराठ दुर्ग, जिसे बदनौर किला भी कहा जाता है, ब्यावर क्षेत्र में स्थित है। यह किला अरावली क्षेत्र में बना है और ऐतिहासिक रूप से यह विभिन्न संघर्षों का केंद्र रहा है।
240. किस किले के बारे में यह माना जाता है कि यह भूकम्प से नष्ट हो गया?
- (A) माचिया किला
- (B) पोकरण का किला
- (C) भाद्राजूण का किला
- (D) मंडोर का किला
मंडोर का किला, जो प्राचीन काल में मारवाड़ की राजधानी था, के बारे में जनश्रुतियाँ हैं कि यह एक बड़े भूकंप से नष्ट हो गया। वर्तमान में यहाँ केवल अवशेष और स्मारक ही बचे हैं।
राजस्थान के दुर्ग MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11 | Part 12 | Part 13 | Part 14 | Part 15 | Part 16 | Part 17 | Part 18
Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.
📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction
✔ Link Copied
👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📚 Explore More Study Material
📢 Daily Exam Updates & Free Study Material
GK • MCQ • PYQ • Job Alerts • Govt Schemes
WhatsApp / Telegram / App par daily verified updates paayein