राजस्थान के दुर्ग MCQ Questions with Answers

राजस्थान के दुर्ग MCQ (Forts of Rajasthan) – Part 17

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के दुर्ग से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में जालौर दुर्ग, मेहरानगढ़ दुर्ग, सोनारगढ़ दुर्ग, चित्तौड़गढ़ दुर्ग, तारागढ़, नाहरगढ़, गागरोन, गिरि दुर्ग, जल दुर्ग, गागरोन दुर्ग आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और explanation दिया गया है, जिससे आपकी राजस्थान GK की तैयारी और मजबूत होगी।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के दुर्ग
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)
📘 RPSC, REET, RSSB & Other Competitive Exam Content Experience

321. सोनार दुर्ग कहाँ स्थित है?

  • (A) जैसलमेर
  • (B) जयपुर
  • (C) भरतपुर
  • (D) राजसमंद

सोनार दुर्ग जैसलमेर में स्थित है, जिसका निर्माण 1155 ई. में राव जैसल ने करवाया। इसे सोनारगढ़, मरुस्थल का गुलाब, अढ़ाई साका वाला किला और 99 बुर्जी वाला दुर्ग भी कहा जाता है। यह रेगिस्तान में जहाज के समान प्रतीत होता है।

322. सर्वोत्तम विलास, गज विलास, जवाहर विलास निम्नलिखित में से किस दुर्ग में स्थित हैं?

  • (A) बाला किला
  • (B) जालौर दुर्ग
  • (C) मेहरानगढ़ दुर्ग
  • (D) सोनारगढ़ दुर्ग

सोनारगढ़ दुर्ग (जैसलमेर) में कई प्रसिद्ध महल हैं जैसे सर्वोत्तम विलास, गज विलास, जवाहर विलास और रंगमहल। साथ ही लक्ष्मीनाथ मंदिर और शांतिनाथ जैन मंदिर भी इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को बढ़ाते हैं।

323. अधोलिखित में से कौन-सा दुर्ग 'धान्वन दुर्ग' की श्रेणी में रखा जाता है?

  • (A) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (B) गागरोण दुर्ग (झालावाड़)
  • (C) मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर)
  • (D) सोनारगढ़ (जैसलमेर)

धान्वन दुर्ग वे होते हैं जो मरुस्थल या खुले क्षेत्र में बनाए जाते हैं। इनमें जल की कमी होती है। जैसलमेर दुर्ग (सोनारगढ़) को धान्वन दुर्ग की श्रेणी में रखा गया है। कौटिल्य के अनुसार यह दुर्गों का एक प्रमुख प्रकार है।

324. एक जैसे नौ महल किस किले में बने हुए हैं?

  • (A) तारागढ़
  • (B) नाहरगढ़
  • (C) चित्तौड़गढ़
  • (D) गागरोन

नाहरगढ़ दुर्ग (जयपुर) में सवाई माधोसिंह द्वितीय ने नौ एक जैसे महलों का निर्माण करवाया था। इन महलों के नाम हैं – सूरज प्रकाश, खुशहाल प्रकाश, बसंत प्रकाश, फूल प्रकाश, जवाहर प्रकाश, ललित प्रकाश, आनंद प्रकाश, लक्ष्मी प्रकाश और चांद प्रकाश।

325. औदक दुर्ग से आपका अभिप्राय क्या है?

  • (A) गिरि दुर्ग
  • (B) धान्वन दुर्ग
  • (C) सैन्य दुर्ग
  • (D) जल दुर्ग

औदक दुर्ग वे होते हैं जो चारों ओर से जल से घिरे हों। शुक्र नीति में दुर्गों के नौ प्रकार बताए गए हैं। राजस्थान में गागरोन (झालावाड़), शेरगढ़ (बारां) और भैंसरोड़गढ़ (चित्तौड़) औदक दुर्ग के प्रमुख उदाहरण हैं।

326. निम्नलिखित कौन सा स्मारक यूनेस्को द्वारा 2010 में विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया?

  • (A) जंतर-मंतर, जयपुर
  • (B) रणथम्भौर किला
  • (C) कुंभलगढ़ किला
  • (D) केवलादेव नेशनल पार्क

वर्ष 2010 में जंतर-मंतर (जयपुर) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह खगोल विज्ञान का एक अद्वितीय केंद्र है जिसे सवाई जयसिंह द्वितीय ने बनवाया था। इसमें समय और खगोलीय गणनाओं के लिए अनेक यंत्र बनाए गए।

327. चित्तौड़गढ़ स्थित 'विजय स्तम्भ' पर पहला स्मारक डाक टिकट कब जारी किया गया?

  • (A) 1949
  • (B) 1956
  • (C) 1974
  • (D) 1986

सन् 1949 में विजय स्तम्भ (चित्तौड़गढ़) पर पहला स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। यह एक रुपये का टिकट था। विजय स्तम्भ महाराणा कुंभा द्वारा 1440 से 1448 ई. के बीच बनवाया गया था और इसे राजस्थान की शान माना जाता है।

328. अकबर द्वारा निर्मित 'शुक्र तालाब' किस जिले में स्थित है?

  • (A) नागौर
  • (B) सिवाना
  • (C) शेरगढ़
  • (D) गागरोन

शुक्र तालाब नागौर में स्थित है। इसका निर्माण अकबर ने 1570 में करवाया था जब उसका दरबार नागौर में लगा था। यह जलाशय स्थानीय निवासियों और सैनिकों की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनवाया गया था।

329. निम्नलिखित में से कौन सा जल दुर्ग नहीं है?

  • (A) भटनेर दुर्ग
  • (B) गागरोन दुर्ग
  • (C) भैंसरोड़गढ़ दुर्ग
  • (D) कोशवर्द्धन दुर्ग

भटनेर दुर्ग (हनुमानगढ़) को धान्वन दुर्ग की श्रेणी में रखा जाता है क्योंकि यह मरुस्थल में बना है। इसके विपरीत गागरोन, शेरगढ़ और भैंसरोड़गढ़ जल दुर्ग हैं क्योंकि ये नदियों या जलाशयों से घिरे हुए हैं।

330. निम्नलिखित में से किस दुर्ग को 'मयूरध्वज गढ़' भी कहा जाता है?

  • (A) मेहरानगढ़ दुर्ग
  • (B) सोनारगढ़ दुर्ग
  • (C) गागरोन दुर्ग
  • (D) रणथम्भौर दुर्ग

मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) को कई उपनामों से जाना जाता है, जैसे – गढ़ चिंतामणि, कागमुखी दुर्ग और मयूरध्वज गढ़। यह पंचेटिया पहाड़ी पर स्थित है और अपनी भव्यता व स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

331. निम्नलिखित में किस किले को 'मयूरध्वज गढ़' भी कहा जाता है?

  • (A) लोहागढ़
  • (B) मेहरानगढ़
  • (C) रणथम्भौर का किला
  • (D) तारागढ़

मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) का एक और नाम मयूरध्वज गढ़ है। इस दुर्ग का निर्माण राव जोधा ने 1459 ई. में करवाया था। इसके अन्य नामों में गढ़ चिंतामणि और कागमुखी दुर्ग भी शामिल हैं।

332. गागरोन का किला, किस प्रकार के दुर्ग का उदाहरण है?

  • (A) जल दुर्ग
  • (B) वन दुर्ग
  • (C) गिरि दुर्ग
  • (D) परिखा दुर्ग

गागरोन दुर्ग (झालावाड़) एक औदक/जल दुर्ग है। यह आहु और कालीसिंध नदियों के संगम पर स्थित है। यह राजस्थान का एकमात्र दुर्ग है जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

333. 1308 ई. में सिवाना दुर्ग को विजित करने के बाद अल्लाउद्दीन खिलजी द्वारा इसे क्या नाम दिया गया?

  • (A) महमूदाबाद
  • (B) खैराबाद
  • (C) खिज्राबाद
  • (D) कमालाबाद

1308 ई. में सिवाना दुर्ग पर विजय प्राप्त करने के बाद अलाउद्दीन खिलजी ने इसका नाम 'खैराबाद' रखा। इसी प्रकार 1301 में रणथम्भौर को 'रणस्तम्भनपुर', 1303 में चित्तौड़ को 'खिज्राबाद' और 1311 में जालौर को 'जलालाबाद' नाम दिया गया था।

334. सोमपुरा शैली जानी जाती है-

  • (A) मिट्टी के बर्तन के लिए
  • (B) चमड़े के लिए
  • (C) चित्रकला के लिए
  • (D) स्थापत्य के लिए

सोमपुरा शैली स्थापत्य कला से संबंधित है। यह शैली विशेषकर कुम्भाकालीन समय में प्रचलित रही। इस काल में मण्डन, जैनाचार्य और सोमपुरा शिल्पियों ने अनेक मंदिरों और इमारतों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

335. कौन सा एक प्रकार का पहाड़ी किला नहीं है?

  • (A) मेहरानगढ़ किला
  • (B) भैंसरोड़गढ़ किला
  • (C) तारागढ़ किला
  • (D) जालौर का किला

भैंसरोड़गढ़ किला चंबल और बामनी नदियों के संगम पर स्थित एक जल दुर्ग है। जबकि मेहरानगढ़, तारागढ़ और जालौर दुर्ग पहाड़ी किलों की श्रेणी में आते हैं। भैंसरोड़गढ़ को “राजस्थान का वैल्लोर” भी कहा जाता है।

336. निम्न में से किसका मूल नाम कोशवर्धन था?

  • (A) रामगढ़
  • (B) शेरगढ़
  • (C) भानगढ़
  • (D) मानगढ़

बारां जिले का शेरगढ़ किला मूलतः 'कोशवर्धन दुर्ग' कहलाता था। यह कोशवर्धन पहाड़ी पर स्थित है। 1542 में मालवा अभियान के समय शेरशाह सूरी ने इसका नाम बदलकर 'शेरगढ़' कर दिया।

337. चित्तौड़गढ़ दुर्ग के संस्थापक कौन थे?

  • (A) चित्रांगद मोरी
  • (B) जयंत चौहान
  • (C) सवाई जयसिंह
  • (D) महाराणा रायसिंह

चित्तौड़गढ़ दुर्ग की स्थापना मौर्य शासक चित्रांगद मोरी ने 7वीं शताब्दी में करवाई थी। इसे पहले “चित्रकूट” कहा जाता था। लोककिवंदती के अनुसार पाण्डव भीम ने भी प्रारंभिक संरचना का निर्माण कराया था।

338. निम्नलिखित में से कौन सा किला मरुस्थलीय किले की श्रेणी में आता है?

  • (A) जूनागढ़
  • (B) मेहरानगढ़
  • (C) गागरोन
  • (D) नाहरगढ़

जूनागढ़ किला (बीकानेर) मरुस्थलीय या धान्वन दुर्ग की श्रेणी में आता है क्योंकि यह मरुस्थल से घिरा हुआ है। इस प्रकार के अन्य दुर्गों में जैसलमेर, नागौर और भटनेर दुर्ग भी शामिल हैं।

339. सुदर्शनगढ़ का किला निम्नलिखित में से किस दुर्ग का अन्य नाम है?

  • (A) तारागढ़ दुर्ग (बूंदी)
  • (B) जालौर दुर्ग
  • (C) नाहरगढ़ दुर्ग (जयपुर)
  • (D) जयगढ़ दुर्ग (जयपुर)

नाहरगढ़ किला (जयपुर) का दूसरा नाम “सुदर्शनगढ़” है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1734 ई. में मराठों से रक्षा हेतु करवाया था। बाद में माधोसिंह द्वितीय ने इसमें नौ महलों का निर्माण करवाया।

340. बीका खो बुर्ज किस दुर्ग में स्थित है?

  • (A) जूनागढ़ दुर्ग
  • (B) कुंभलगढ़ दुर्ग
  • (C) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (D) रणथम्भौर दुर्ग

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित बीका खो बुर्ज ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह बुर्ज युद्ध के समय सैनिक गतिविधियों और सुरक्षा की दृष्टि से विशेष स्थान रखता था।

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top