राजस्थान के दुर्ग MCQ Questions with Answers

राजस्थान के दुर्ग MCQ (Forts of Rajasthan) – Part 5

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के दुर्ग से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में आमेर का किला, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, भटनेर का किला, सिवाणा का किला, जैसलमेर का किला, भैंसरोड़गढ़ किला, कुचामन का किला, चुरू का किला, जूनागढ़ का किला आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और explanation दिया गया है, जिससे आपकी राजस्थान GK की तैयारी और मजबूत होगी।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के दुर्ग
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)
📘 RPSC, REET, RSSB & Other Competitive Exam Content Experience

81. तारीख-ए-फरिश्ता' और कक्षा 10 'राजस्थान का इतिहास व संस्कृति' के अनुसार सिवाणा किले (बालोतरा) का प्रथम साका किस वर्ष हुआ था?

  • (A) 1301 ई.
  • (B) 1303 ई.
  • (C) 1308 ई.
  • (D) 1310 ई.

सिवाणा किले (बालोतरा) का प्रथम साका 1310 ई. में हुआ था। इसका उल्लेख 'तारीख-ए-फरिश्ता' और 'राजस्थान का इतिहास व संस्कृति' (कक्षा 10) दोनों में मिलता है।

82. राजस्थान का कौनसा किला बीकानेर की सेना पर 'चाँदी के गोले' दागने के लिए चर्चित रहा है?

  • (A) कुचामन का किला
  • (B) चुरू का किला
  • (C) जूनागढ़ का किला
  • (D) भटनेर का किला

चुरू किला 1814 ई. में प्रसिद्ध हुआ जब बीकानेर के शासक सूरतसिंह ने इस पर आक्रमण किया। उस समय धातु की कमी होने पर नगरवासियों ने चाँदी दान में दी, जिससे तोपों से चाँदी के गोले दागे गए। शत्रु सेना जनता की भावना देखकर घेरा छोड़कर लौट गई।

83. अजबगढ़ किला किस जिले में स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) भरतपुर
  • (C) धौलपुर
  • (D) अलवर

अजबगढ़ किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। यह भव्य ऐतिहासिक किला अजबगढ़ कस्बे की पहचान है और अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।

84. मेवाड़ महाराणा भीमसिंह द्वितीय के समय कर्नल जेम्स टॉड द्वारा निर्मित किले का नाम है?

  • (A) करकेड़ी का किला
  • (B) टॉडगढ़ किला
  • (C) हरसौर किला
  • (D) सराड़ा का किला

मेवाड़ महाराणा भीमसिंह द्वितीय के समय कर्नल जेम्स टॉड ने टॉडगढ़ किला बनवाया। यह ब्रिटिश शासनकाल की स्थापत्य झलक प्रस्तुत करता है।

85. अजमेर के गठबिठली किले में किस मेवाड़ राजकुमार ने 1505 ई. में महल बनवाकर अपनी पत्नी ताराबाई के नाम पर इसका नाम 'तारागढ़' रखा?

  • (A) कुंवर चूंडा
  • (B) कुंवर पृथ्वीराज
  • (C) कुंवर लाखा
  • (D) कुंवर रायमल

कुंवर पृथ्वीराज ने 1505 ई. में अजमेर के गठबिठली किले में महल बनवाया और अपनी पत्नी ताराबाई के नाम पर इसका नाम तारागढ़रखा।

86. राजस्थान का वह किला जिसमें 'गणेशपोल' नामक प्रवेश द्वार बना है, जिसे फर्ग्यूसन ने विश्व का सर्वश्रेष्ठ प्रवेश द्वार कहा है।

  • (A) नाहरगढ़ किला
  • (B) जयगढ़ किला
  • (C) आमेर का किला
  • (D) भरतपुर का किला

आमेर किला का गणेशपोल प्रवेश द्वार स्थापत्य की दृष्टि से अद्वितीय है। विद्वान फर्ग्यूसन ने इसे विश्व का सबसे उत्कृष्ट प्रवेश द्वार बताया।

87. माचिया किला किस जिले में स्थित है?

  • (A) नागौर
  • (B) जोधपुर
  • (C) राजसमंद
  • (D) पाली

माचिया किला राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है। यह किला मरुस्थलीय स्थापत्य और जोधपुर के ऐतिहासिक वैभव को दर्शाता है।

88. कौनसा किला 'जालौर दुर्ग की कुंजी' कहलाता है?

  • (A) भाद्राजूण किला
  • (B) सिवाणा का किला
  • (C) कोटकाश्तां दुर्ग
  • (D) कोटड़े का किला

सिवाणा किला (बालोतरा) को 'जालौर दुर्ग की कुंजी' कहा जाता है। इसका निर्माण 954 ई. में परमार शासक वीर नारायण परमार ने करवाया था। यह राठौड़ों की भी शरणस्थली रहा।

89. कोटड़े का किला किस जिले में स्थित है?

  • (A) पाली
  • (B) जालौर
  • (C) नागौर
  • (D) बाड़मेर

कोटड़े का किला राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है। यह शिव तहसील के कोटड़ा गाँव की भाखरी पहाड़ी पर बना है और इसका निर्माण किराडू के परमार शासकों द्वारा करवाया गया था।

90. बाघोर दुर्ग किस जिले में स्थित है?

  • (A) सीकर
  • (B) जयपुर
  • (C) झुंझुनूं
  • (D) अलवर

बाघोर दुर्ग राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित है। यह किला अपनी स्थानीय ऐतिहासिक महत्ता और स्थापत्य शैली के कारण जाना जाता है।

91. किस किले का दोहरा परकोटा 'कमरकोट' कहलाता है?

  • (A) गागरोन का किला
  • (B) नागौर का किला
  • (C) जैसलमेर का किला
  • (D) भैंसरोड़गढ़ किला

जैसलमेर किले का दोहरा परकोटा 'कमरकोट' कहलाता है। यह किले की सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाता है और इसकी विशेषता को दर्शाता है।

92. राजस्थान का वह किला, जिसमें आराम मंदिर, विलाश मंदिर व सुभट निवास नामक महल बने हैं?

  • (A) नाहरगढ़ किला
  • (B) जयगढ़ किला
  • (C) आमेर का किला
  • (D) जूनागढ़

जयगढ़ किले में आराम मंदिर, विलाश मंदिर और सुभट निवास जैसे महल बने हैं। ये राजपरिवार की शाही जीवनशैली और स्थापत्य कला का परिचायक हैं।

93. ऐसा दुर्ग जहाँ पहुँचने के लिए पत्थर की टाँगें चाहिए। — अबुल फजल ने यह कथन किस किले के बारे में कहा था?

  • (A) सिवाणा का किला
  • (B) रणथम्भौर का किला
  • (C) जैसलमेर का किला
  • (D) भैंसरोड़गढ़ किला

अबुल फजल ने यह कथन जैसलमेर किले के बारे में कहा। एक दोहा भी प्रचलित है –"घोड़ा कीजे काठ का, पग कीजे पाषाण।बख्तर कीजे लोहे का, तब पहुँचे जैसाण।।"

94. मुगल व राजपूत शैली में बना वह किला कौनसा है, जो धान्वन व पारिख श्रेणी का है?

  • (A) मेहरानगढ़ का किला
  • (B) भटनेर का किला
  • (C) आमेर का किला
  • (D) जूनागढ़, बीकानेर

जूनागढ़ किला (बीकानेर) मुगल और राजपूत स्थापत्य शैली का मिश्रित उदाहरण है। यह धान्वन और पारिख श्रेणी का किला है।

95. राजस्थान का वह किला कौनसा है, जो 'रहस्यमय दुर्ग' कहलाता है, और प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के समय यहाँ गुप्त खजाने की खोज हेतु खुदाई की गई थी?

  • (A) नाहरगढ़ किला
  • (B) जयगढ़ किला
  • (C) आमेर का किला
  • (D) जमवा रामगढ़ किला

जयगढ़ किला 'रहस्यमय दुर्ग' कहलाता है क्योंकि यहाँ कछवाहा वंश का खजाना छिपा होने की मान्यता थी। 1976 ई. में इंदिरा गाँधी के समय यहाँ खुदाई कराई गई। इसी कहानी पर फिल्म 'बादशाहो' बनी।

96. कौनसा किला 'भूमगढ़ / दक्खिन की चाबी' कहलाता है?

  • (A) अमीरगढ़ (टोंक)
  • (B) मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)
  • (C) टॉडगढ़ (ब्यावर)
  • (D) कुम्भलगढ़ (राजसमंद)

अमीरगढ़ किला (टोंक) को 'भूमगढ़' और 'दक्खिन की चाबी' कहा जाता है। यह किला दक्षिणी राजस्थान के सामरिक महत्व का केंद्र था।

97. केहरीगढ़ का किला किस जिले में स्थित है?

  • (A) जयपुर
  • (B) ब्यावर
  • (C) नागौर
  • (D) अजमेर

केहरीगढ़ का किला राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है। यह स्थानीय इतिहास में अपनी सामरिक स्थिति के लिए जाना जाता है।

98. अकबर ने महाराणा प्रताप के मेवाड़ प्रवेश के विरुद्ध अभियानों की शुरुआत किस किले से की थी?

  • (A) नागौर का किला
  • (B) भैंसरोड़गढ़ किला
  • (C) मांडलगढ़ किला
  • (D) टॉडगढ़ किला

1576 ई. में हल्दीघाटी युद्ध से पहले अकबर ने अपने सेनापति मानसिंह प्रथम को भेजा। मुगल सेना ने मांडलगढ़ किले में दो माह तक पड़ाव डाला और यहीं से अभियान प्रारम्भ हुआ।

99. राजस्थान के किस किले में विश्वप्रसिद्ध 'जयबाण' तोप रखी है?

  • (A) नाहरगढ़ किला
  • (B) जयगढ़ किला
  • (C) आमेर का किला
  • (D) लोहागढ़ किला

जयगढ़ किले में स्थित जयबाण तोप एशिया की सबसे बड़ी तोप मानी जाती है। इसका निर्माण 1720 ई. में सवाई जयसिंह ने करवाया। इसका वजन लगभग 50 टन है और इसकी मारक क्षमता 22 मील थी।

100. बीकानेर के किस शासक ने 1805 ई. में भटनेर को मंगलवार के दिन जीतने के बाद उसका नाम 'हनुमानगढ़' रख दिया था?

  • (A) महाराजा सूरत सिंह
  • (B) महाराजा रायसिंह
  • (C) महाराजा गंगासिंह
  • (D) महाराजा करण सिंह

महाराजा सूरत सिंह ने 1805 ई. में भटनेर दुर्ग पर विजय प्राप्त की। चूँकि यह विजय मंगलवार को हुई थी, इसलिए उन्होंने इसका नाम बदलकर हनुमानगढ़ रखा।

राजस्थान के दुर्ग MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11 | Part 12 | Part 13 | Part 14 | Part 15 | Part 16 | Part 17 | Part 18

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top