राजस्थान के दुर्ग MCQ Questions with Answers

राजस्थान के दुर्ग MCQ (Forts of Rajasthan) – Part 9

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के दुर्ग से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों में तारागढ़ दुर्ग, मैग्जीन दुर्ग, बयाना दुर्ग, जयगढ़ दुर्ग, नाहरगढ़ दुर्ग, आमेर दुर्ग, जयगढ़, फतेहपुर दुर्ग, खंडेला दुर्ग, भोपालगढ़ दुर्ग आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, REET, Patwar, Police, LDC, Teacher तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और explanation दिया गया है, जिससे आपकी राजस्थान GK की तैयारी और मजबूत होगी।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के दुर्ग
  • कुल प्रश्न: 20
  • Last Updated:

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)
📘 RPSC, REET, RSSB & Other Competitive Exam Content Experience

161. दाऊद खाँ की मीनार' व 'लोदी मीनार' किस दुर्ग में स्थित है–

  • (A) लोहागढ़ दुर्ग
  • (B) बयाना दुर्ग
  • (C) मैग्जीन दुर्ग
  • (D) तारागढ़ दुर्ग

बयाना दुर्ग में दाऊद खाँ की मीनार और इब्राहीम लोदी द्वारा निर्मित लोदी मीनार स्थित हैं। यह किला मुगल काल में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था।

162. सोणितपुर दुर्ग के उपनाम से किस दुर्ग को जाना जाता है–

  • (A) जयगढ़ दुर्ग
  • (B) अजेय दुर्ग
  • (C) शेरगढ़ दुर्ग
  • (D) बयाना दुर्ग

बयाना दुर्ग को सोणितपुर दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। यह दुर्ग अपनी प्राचीनता और शक्ति के लिए प्रसिद्ध रहा है।

163. वर्ष 2018 में निम्न में से किस दुर्ग पर 12 रु. का डाक टिकट जारी किया गया–

  • (A) जयगढ़ दुर्ग
  • (B) नाहरगढ़ दुर्ग
  • (C) आमेर दुर्ग
  • (D) तारागढ़ दुर्ग

जयगढ़ दुर्ग (जयपुर) पर 2018 में 12 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया। यह किला अपनी सामरिक स्थिति और जयबाण तोप के लिए प्रसिद्ध है।

164. गेटोर की छतरियाँ निम्न में से किस दुर्ग के पास स्थित है–

  • (A) नाहरगढ़
  • (B) जयगढ़
  • (C) चौमू दुर्ग
  • (D) आमेर दुर्ग

गेटोर की छतरियाँ जयपुर के नाहरगढ़ किले के पास स्थित हैं। यहाँ कछवाहा शासकों की स्मृति में सुंदर छतरियाँ बनी हुई हैं।

165. निम्न में से 'आँख वाला किला' किसे कहा जाता है–

  • (A) भानगढ़ का किला
  • (B) दौसा का किला
  • (C) आमेर का किला
  • (D) अलवर का किला

अलवर किला को 'आँख वाला किला' कहा जाता है, क्योंकि इसकी दीवारों पर तोपों और बंदूकों से दागे गए गोले और गोलियों से बने छिद्र दिखाई देते हैं।

166. 1759 ई. में मराठों पर विजय के उपलक्ष्य में माधोसिंह प्रथम ने किस किले का निर्माण करवाया?

  • (A) कांकवाड़ी दुर्ग
  • (B) तिजारा दुर्ग
  • (C) माधोराजपुरा दुर्ग
  • (D) नायला दुर्ग

जयपुर के शासक माधोसिंह प्रथम ने 1759 ई. में कांकोड़ के युद्ध में मल्हार राव होल्कर को हराया था। इस विजय के उपलक्ष्य में माधोराजपुरा किले का निर्माण करवाया।

167. निम्न में से शेखावाटी क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण दुर्ग माना जाता है–

  • (A) फतेहपुर दुर्ग
  • (B) खंडेला दुर्ग
  • (C) लक्ष्मणगढ़ दुर्ग
  • (D) भोपालगढ़ दुर्ग

फतेहपुर दुर्ग का निर्माण 1516 ई. में फतेह खाँ कायमखानी ने करवाया था। यहाँ का तेलिन का महल प्रसिद्ध है और नवाब दौलत खाँ का मकबरा भी यहीं है।

168. भोपालगढ़ दुर्ग कहाँ पर स्थित है?

  • (A) पचेवर दुर्ग (टोंक)
  • (B) खेतड़ी (झुंझुनूं)
  • (C) खींवसर (नागौर)
  • (D) सोजत (पाली)

भोपालगढ़ दुर्ग का निर्माण 1770 ई. में ठाकुर भोपालसिंह ने खेतड़ी (झुंझुनूं) में करवाया था। इसे खेतड़ी का किला भी कहा जाता है।

169. प्रसिद्ध तेलिन का महल किस दुर्ग में स्थित है?

  • (A) खंडेला दुर्ग
  • (B) फतेहपुर दुर्ग
  • (C) मानपुर दुर्ग
  • (D) भोपालगढ़ दुर्ग

तेलिन का महल शेखावाटी के फतेहपुर दुर्ग में स्थित है। यह अपनी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

170. राजस्थान का हृदय किस दुर्ग को कहा जाता है?

  • (A) मैग्जीन दुर्ग
  • (B) टॉडगढ़ दुर्ग
  • (C) नाहरगढ़ दुर्ग
  • (D) तारागढ़ दुर्ग

तारागढ़ दुर्ग (अजमेर) को राजस्थान का हृदय कहा जाता है। यह अपनी सामरिक स्थिति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

171. स्वतंत्रता सेनानी गोपाल सिंह खरवा व विजय सिंह पथिक को किस किले में नजरबंद रखा गया था?

  • (A) सराड़ा दुर्ग
  • (B) मैग्जीन दुर्ग
  • (C) टॉडगढ़ दुर्ग
  • (D) रूपनगढ़ दुर्ग

टॉडगढ़ किला (ब्यावर) का निर्माण कर्नल जेम्स टॉड ने करवाया था। यहीं पर गोपाल सिंह खरवा और विजय सिंह पथिक को नजरबंद रखा गया था।

172. प्रसिद्ध सागर व सागरी नामक तालाब किस दुर्ग में स्थित हैं?

  • (A) मांडलगढ़ दुर्ग
  • (B) कुचामन दुर्ग
  • (C) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (D) रणथम्भौर दुर्ग

मांडलगढ़ दुर्ग (भीलवाड़ा) में सागर व सागरी नामक प्रसिद्ध तालाब बने हुए हैं।

173. बनेड़ा का दुर्ग किस जिले में स्थित है?

  • (A) अलवर
  • (B) भीलवाड़ा
  • (C) अजमेर
  • (D) टोंक

बनेड़ा दुर्ग (भीलवाड़ा) राजस्थान का एकमात्र किला है, जो अपने निर्माण से लेकर आज तक मूल स्वरूप में सुरक्षित खड़ा है।

174. मालकोट दुर्ग कहाँ पर स्थित है?

  • (A) सोजत (पाली)
  • (B) मंडोर (जोधपुर)
  • (C) सलूम्बर
  • (D) मेड़ता (नागौर)

मालकोट दुर्ग (नागौर के मेड़ता) में स्थित है। यह प्राचीन दुर्ग अपनी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है।

175. निम्न में से किस दुर्ग को 'अकबर का किला' व 'शस्त्रागार' कहा जाता है–

  • (A) तारागढ़ दुर्ग
  • (B) मैग्जीन दुर्ग
  • (C) आमेर दुर्ग
  • (D) बयाना दुर्ग

अजमेर का मैग्जीन दुर्ग अकबर का शस्त्रागार कहलाता है। यह दुर्ग अकबर द्वारा 16वीं शताब्दी में बनवाया गया था और इसका उपयोग शस्त्र व बारूद के भंडारण के लिए होता था। यहाँ से अकबर ने राजस्थान में अपने सैन्य अभियानों का संचालन किया। इसकी बनावट साधारण होते हुए भी सामरिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी थी, इसलिए इसे ‘अकबर का किला’ और ‘शस्त्रागार’ कहा गया।

176. कीरत सिंह सोढ़ा की छतरी किस दुर्ग में स्थित है?

  • (A) जयगढ़ दुर्ग
  • (B) तारागढ़ दुर्ग
  • (C) मेहरानगढ़ दुर्ग
  • (D) नाहरगढ़ दुर्ग

मेहरानगढ़ दुर्ग (जोधपुर) के जयपोल के पास कीरत सिंह सोढ़ा की छतरी स्थित है। कीरत सिंह सोढ़ा ने अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हुए दुर्ग की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में यह छतरी बनवाई गई। यह छतरी जोधपुर की वीरता और बलिदानी परंपरा का प्रतीक है। यहाँ आने वाले लोग आज भी उनके साहस को याद करते हैं।

177. गिरी सुमेल युद्ध विजय के पश्चात शेरशाह सूरी ने 'सूरी मस्जिद' का निर्माण किस दुर्ग में करवाया था?

  • (A) तारागढ़
  • (B) मेहरानगढ़
  • (C) आमेर
  • (D) जयगढ़

1544 ई. में हुए गिरी सुमेल युद्ध में शेरशाह सूरी ने मारवाड़ के राव मालदेव को हराया। इस विजय के बाद उसने जोधपुर के मेहरानगढ़ किलेमें ‘सूरी मस्जिद’ का निर्माण करवाया। यह मस्जिद शेरशाह की धार्मिक आस्था और स्थापत्य कला का उदाहरण है। आज भी यह मस्जिद दुर्ग परिसर में मौजूद है और इतिहासकारों के लिए महत्वपूर्ण धरोहर मानी जाती है।

178. सिवाणा दुर्ग (बालोतरा) का निर्माण किस शासक ने करवाया?

  • (A) वीर नारायण परमार
  • (B) मोटा राजा उदयसिंह
  • (C) विनय सिंह
  • (D) महाराणा कुम्भा

सिवाणा दुर्ग (बालोतरा) का निर्माण वीर नारायण परमार ने 954 ई. में करवाया था। यह दुर्ग अपनी सामरिक स्थिति और प्राकृतिक सुरक्षा के लिए प्रसिद्ध है। बाद में यह राठौड़ शासकों की शरणस्थली भी बना। दुर्ग का इतिहास कई युद्धों का साक्षी रहा है, विशेषकर अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमणों से जुड़ा हुआ। इसकी मजबूत प्राचीर और ऊँचाई इसे विशेष बनाती है।

179. निम्न में से किस किले का आकार जैसलमेर के किले के समान है?

  • (A) भद्राजूण का किला
  • (B) भोमठ का किला
  • (C) मंडोर का किला
  • (D) कोटड़े का किला

कोटड़े का किला (बाड़मेर) का आकार जैसलमेर किले से मिलता-जुलता है। यह दुर्ग पहाड़ी पर स्थित है और इसकी बनावट त्रिकोणीय शैली में है। जैसलमेर किले की तरह यह भी ऊँचाई पर स्थित होने के कारण दूर-दूर तक नजर रखता है। इस किले का निर्माण किराड़ू के परमार शासकों द्वारा करवाया गया था, जिसने इसे ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया।

180. किलोण दुर्ग किस जिले में स्थित है?

  • (A) जैसलमेर
  • (B) बाड़मेर
  • (C) जोधपुर
  • (D) उदयपुर

किलोण दुर्ग बाड़मेर जिले में स्थित है। यह दुर्ग छोटा होने के बावजूद स्थानीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सामरिक दृष्टि से यह दुर्ग आसपास के क्षेत्र की रक्षा और निगरानी के लिए बनाया गया था। इसकी स्थापत्य शैली राजपूतकालीन रक्षा व्यवस्था की झलक प्रस्तुत करती है।

राजस्थान के दुर्ग MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5 | Part 6 | Part 7 | Part 8 | Part 9 | Part 10 | Part 11 | Part 12 | Part 13 | Part 14 | Part 15 | Part 16 | Part 17 | Part 18

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📱 Shiksha247 App
Test Series • eBooks • PYQ • Solved Papers
Download App
Scroll to Top